All posts by Dilip Singh

पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को किया गिरफ्तार

पटना 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार में बीपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जन सुराज पार्टी (जसुपा) के मुखिया प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे। इसी बीच सोमवार सुबह लगभग 4 बजे पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर और कुछ अन्य लोगों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के सामने अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन ने वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस भी दिया था।

प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाने एफआईआर दर्ज की गई थी। कई बार आग्रह करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया था। इस कारण सोमवार सुबह प्रशांत किशोर को कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें कोर्ट के सामने पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनपर प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना देकर कोर्ट के फैसले का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर लगातार मेडिकल चेकअप किया जा रहा था। रेगुलर मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टर लाल पांडेय न बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। रविवार को डॉ. लाल पांडेय ने उनकी जांच की थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया। इसे लेकर शनिवार को पटना के कई केंद्रों में पुनर्परीक्षा भी आयोजित की गई। दूसरी तरफ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

*****************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

BPSC विवाद अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, प्रीलिम्स परीक्षा रद्द करने की मांग

नई दिल्ली 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।  सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई है।

याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों (एसपी और डीएम) के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

याचिका में मुख्य रूप से परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी करने की मांग की गई है, क्योंकि परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में सीबीआई जांच की भी मांग की है ताकि धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके।

इसके अतिरिक्त, याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है, और फिलहाल 7 जनवरी को सुनवाई होने की संभावना है।

13 दिसंबर की परीक्षा में गड़बड़ी
गौरतलब है कि 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित BPSC पीटी परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके बाद आयोग ने उस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद पटना के 22 केंद्रों पर आज परीक्षा फिर से आयोजित की जा रही है।

प्रशांत किशोर का अनशन और आरोप
छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे हैं, आज उनके अनशन का चौथा दिन है। उन्होंने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि “सीटें बिकी हुई हैं”।

उन्होंने कहा कि 15 हजार बच्चों की परीक्षा में 3.5 लाख से ज्यादा बच्चे आंदोलित हैं, और हर जिले और गांव में खबर फैली है कि एक-एक नौकरी के लिए 30 लाख से 1.5 करोड़ तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस पर जवाब देने की मांग की है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा और वे अपना काम कर रहे हैं, सरकार को अपना काम करने दीजिए। उन्होंने कहा कि वे पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहे हैं और अगर वे राजनीति नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सत्ता में बने रहना चाहते हैं और उन्हें लोगों की चिंता नहीं है।

***************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

देश की पहली एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान से लोहा लेंगे खिलाड़ी

06.01.2025 (एजेंसी) – साल 2025 आ गया है और स्काई फोर्स पहले महीने की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अक्षय कुमार, वीर पहारिया और सारा अली खान की लीड रोल वाली फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. देशभक्ति से भरपूर फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

ऐतिहासिक भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर बनी फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहारिया लीड रोल में हैं.ट्रेलर में भारत के पहले और सबसे खतरनाक हवाई हमले पर आधारित एक मनोरंजक कहानी पेश की गई है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ हमला करने की तैयारी कर रहे भारतीय वायु सेना के संघर्ष को दिखाया गया है. दमदार डायलॉग और देशभक्ति से भरपूर म्यूजिक के साथ सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति को उजागर करने वाली कहानी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

फिल्म में सारा अली खान वीर की ऑन-स्क्रीन वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं. जो कहानी में इमोशनल अटेचमेंट जोड़ती है. वहीं वीर पहारिया इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.नेटिजन्स को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है और सब ट्रेलर पर अपना रिस्पॉन्स दे रहे हैं. एक ने लिखा, जब अक्षय सर ने कहा कि दूसरा गाल नेता दिखाते हैं हम फौजी नहींस, मेरे रोंगटे खड़े हो गए. एक ने लिखा, अक्षय सर बैक टू सिनेमा. एक ने कमेंट किया, वाह क्या ट्रेलर है 50 करोड़ लोड हो रहा है.

एक ने लिखा, एनजीएल तनिष्क बागची का म्यूजिक कमाल का है.स्काई फोर्स एक अनकही सच्ची कहानी है जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले में शामिल सभी जवानों की बहादुरी, भावना और देशभक्ति को दर्शाती है. अक्षय कुमार ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा, इस गणतंत्र दिवस पर एक वीर बलिदान की अनकही कहानी देखें, भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी. मिशन स्काईफोर्स सिनेमाघरों में 24 जनवरी 2025 को.संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, स्काई फोर्स का निर्माण दिनेश विजन, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने किया है. यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है, जो गणतंत्र दिवस वीकेंड पर आएगी.

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। साथ ही वे आपसे कुछ डिमांड कर सकती हैं। आज फाइनेंस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी ऐसे परिचित से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम देने से सभी काम सिस्टम से बनते जाएंगे। आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर ध्यान देने का है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ उलझन बनी रहेगी, अपना मनोबल मजबूत रखें। आज आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। अगर किसी व्यक्ति पर भरोसा करके निर्णय लेने वाले हैं, तो उचित सोच विचार करना जरूरी है, जल्दबाजी ना करें। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बितायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपको बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं। कुछ अन्य काम की भी शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर भी विचार-विमर्श और अमल करने का उचित समय है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट संबंधित फाइलें बहुत ही संभालकर रखेंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है आप भी उन्हें निराश नहीं करेंगे, जिससे वे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग- मैरुन

शुभ अंक- 3

सिंह राशि :

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूर्ण होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

कन्या राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज दौड़-भाग रहेगी लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आज आप परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा लेंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से खास सूचना मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। बेवजह की गतिविधियों में समय व्यर्थ न करके अपने कामों में ही व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी, साथ में किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आपके बिजनेस में उलझने रहेंगी, लेकिन मेहनत से उनको सुलझा लेंगे। किसी भी कार्य में अपने निर्णय को हीप्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। आज ऑफिस में कुछ राजनीतिक जैसा माहौल रहेगा। आज आप बोलते वक्त संयम रखें। कपड़ों के कारोबारियों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। विचार न मिलने की वजह से पड़ोसियों अथवा आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके अधूरे काम को देखकर दबाव बना सकते हैं, बेहतर होगा अपना काम समय से पूरा कर लें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज का दिन कुछ व्यस्तता से भरा रहेगा। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था बनती जाएगी। किसी काम को पूरा करने में आज दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

मीन राशि :

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही उलझन से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कामों को अंजाम देगे। साथ ही सामाजिक कामों में आपका रुतबा रहेगा। घर पर रिश्तेदारों की आवा-जाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

**************************

 

पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने उठाया कदम

लखनऊ 05 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । योगी सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में बेतहाशा कमी आई है।

योगी सरकार ने किसानों के हित में अनूठी पहल शुरू की है, जिसमें पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अभिनव अभियान प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में हर वर्ष फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने की समस्या बढ़ जाती थी, जिससे वायु प्रदूषण गंभीर रूप से प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए योगी सरकार ने 28 अक्टूबर से ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ अभियान का संचालन किया।

अभियान के दौरान प्रदेश में 2,90,208.16 कुंतल पराली एकत्रित की गई और किसानों को इसके बदले 1,55,380.25 कुंतल गोवंश खाद वितरित की गई। इस खाद का उपयोग जैविक खेती और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के कई जनपदों ने उत्कृष्ट कार्य किया।

इनमें वाराणसी, बांदा, बदायूं, जालौन, बरेली, अमेठी, सिद्धार्थनगर और बहराइच शामिल हैं। इन जनपदों में किसानों ने बड़े पैमाने पर पराली जमा की और खाद का लाभ लिया। अभियान के माध्यम से पराली के बदले गोवंश खाद वितरण से निराश्रित गोवंश संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

गो-आश्रय स्थलों में एकत्रित गोवंश खाद किसानों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे पशुपालन विभाग की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली भी उजागर होती है।

योगी सरकार की यह पहल सिर्फ अस्थायी समाधान नहीं है, बल्कि पारदर्शी सोच को दर्शाता है। इससे जहां जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं किसानों की उत्पादन लागत भी घटेगी, यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। योगी सरकार का ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ अभियान किसानों, पर्यावरण और समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

यह योजना न सिर्फ पराली जलाने की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर रही है, बल्कि किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है। योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश में हरित क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

अभियान से पराली जलाने से रोकथाम हो रही है और किसान पराली जलाने की बजाय उसे सरकार को सौंपकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। साथ ही, गोवंश खाद के रूप में किसानों को प्राकृतिक खाद प्राप्त हो रही है, जो रासायनिक खादों के उपयोग को कम कर रही है और भूमि की गुणवत्ता सुधार रही है।

******************************

Read this also :-

ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

 

दिल्ली की समस्याओं का समाधान स्थाई सरकार ही कर सकती है

अस्थाई मुख्यमंत्री नहीं : अलका लांबा

नई दिल्ली 05 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट का मुकाबला त्रिकोणीय है। एक ओर सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को यहां से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा को इस विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। इन तीनो हाई प्रोफाइल नेताओं की वजह से कालकाजी में मुकाबला पेचीदा हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए चुनाव में अपना पलड़ा भारी बताया। साथ ही उन्होंने ‘आप’ प्रत्याशी आतिशी को अस्थाई मुख्यमंत्री बताते हुए भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मेरा 30 साल का संघर्ष, मेरी ईमानदारी और काम, दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनता के लिए किया गया कार्य लोगों के दिलों में जगह बनाएगा। अब मेरा लक्ष्य कालकाजी की जनता का विश्वास जीतना है, और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान देना है।”

उन्होंने कहा, “जो समस्याएं हैं, उनका हल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी होना चाहिए। दिल्ली में प्रदूषण, यमुना का दूषित पानी, बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं हैं, जिनका समाधान केवल एक स्थायी सरकार ही कर सकती है। कोई अस्थाई मुख्यमंत्री इसका समाधान नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री की ओर से जो भी दावा किया जाता है, वह कालकाजी और बाकी विधानसभा क्षेत्रों के लिए असंगत है। एक आदर्श विधानसभा का मॉडल कालकाजी को बनना चाहिए था, लेकिन यहां की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सड़कें खुदी पड़ी हैं, पार्किंग की समस्या, जाम की समस्या और गंदगी की स्थिति अब भी जस की तस है।

इसका दोष भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर है। दोनों ने सत्ता संभालने के बाद कालकाजी की जनता के साथ धोखा किया और उन्हें निराश किया।”

आगे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा के 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद यहां के लोग दुखी हैं। अब ऐसे नेता कालकाजी में हैं, ज‍िनका व्यवहार और भाषा संसद में और सड़क पर पूरी तरह अस्वीकार्य है।

उनका घटिया व्यवहार और बोलचाल उन्‍हें जनप्रत‍िन‍िध‍ि बनाने लायक नहीं है। यह समय है कि कालकाजी की जनता को एक ऐसा प्रतिनिधि मिले, जो उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान दे।”

******************************

Read this also :-

ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

नई दिल्ली 05 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्लीवासियों को 12,200 करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण बताया।

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए करते हुए लिखा, “दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज पहली बार जहां नमो भारत ट्रेन राजधानी में प्रवेश करेगी, वहीं दिल्ली मेट्रो के विस्तार सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा।”

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बताया, “दिल्ली में रीजनल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर करीब 12:15 बजे कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इससे पहले साहिबाबाद-अशोक नगर नमो भारत कॉरिडोर का शुभारंभ करूंगा।”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की जनता-जनार्दन को अब राजधानी के चौतरफा विकास के साथ-साथ जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए। उनके इसी संकल्प के बीच आज दोपहर बाद करीब 1 बजे यहां के अपने परिवारजनों से संवाद का अवसर मिलेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

पीएम मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत करीब 4,600 करोड़ रुपये है। इस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपनी पहली नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली मेट्रो फेज-4 के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। यह दिल्ली मेट्रो फेज-4 का पहला खंड होगा जिसका उद्घाटन किया जाएगा। इससे पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी, जनकपुरी के कुछ हिस्से और अन्य इलाकों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा। साथ ही आज रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के लिए नए अत्याधुनिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे, जिसका निर्माण लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

*********************************

Read this also :-

ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

क्लासिक थ्रिलर फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ का ट्रेलर जारी

05.01.2025 – अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में रफत फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत क्लासिक थ्रिलर फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ के ट्रेलर जारी कर दिया गया है। नौशाद सिद्दीकी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी ज़ेबा ने लिखी है और संगीतकार एच. रॉय ने दिया है।

इस अवसर पर फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवा अभिनेता अबीर खान, ऐक्ट्रेस पूजा शर्मा और मशहूर अभिनेता आमिर खान की बहन और फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस निखत खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और ट्रेलर और फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की।

नवोदित अभिनेता अबीर खान फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता किरण कुमार और राजेश शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

निर्माताओं ने जारी किया पवन कल्याण का नया पोस्टर

05.01.2025 (एजेंसी)  – साउथ फिल्म हरि हर वीरा मल्लू सुपरस्टार पवन कल्याण की मुख्य भूमिका में एक बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है। यह फिल्म अपनी ज्यादातर शूटिंग पहले ही पूरी कर चुकी है।

वहीं, दूसरी ओर निर्माताओं ने नए साल के मौके पर फैंस को तोहफा देने की योजना बनाई थी। आखिरकार उन्होंने अपना वादा पूरा किया और अब वे फिल्म का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

पवन कल्याण की आगामी पीरियड ड्रामा हरि हर वीरा मल्लू एक महत्वपूर्ण अपडेट के साथ सुर्खियों में है। फिल्म के निर्माताओं ने प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घोषणा की कि पहला सिंगल 6 जनवरी को सुबह 9:06 बजे रिलीज किया जाएगा।

पहले गाने का शीर्षक शीर्षक माता विनाली है। खास बात यह है कि विशेष रूप से पवन कल्याण ने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है, जिससे प्रशंसकों के बीच चर्चा हो रही है।पवन कल्याण इससे पहले चार या पांच फिल्मों में गाने गा चुके हैं।

अब वे लंबे अंतराल के बाद पार्श्व गायन में वापसी कर रहे हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए काफी खुशी की बात है। हरि हर वीरा मल्लू में अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

निर्माताओं ने यह खबर पवन कल्याण के नए पोस्टर के साथ साझा की है।गाने के लॉन्च के समय की घोषणा करने के लिए पवन कल्याण का एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता अपने हाथ में डफली पकड़े हुए आकर्षक लग रहे हैं।

हरि हर वीरा मल्लू की कहानी के बात करें तो यह फिल्म साम्राज्यवादियों के खिलाफ आजादी के लिए एक योद्धा के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, पवन 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे।

निधि अग्रवाल जहां पवन के विपरीत अभिनय कर रही हैं, वहीं बॉबी देवोल खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।ज्योतिकृष्ण द्वारा निर्देशित यह फिल्म मेगा सूर्या प्रोडक्शंस के बैनर तले ए. दयाकर राव द्वारा निर्मित और ए. एम. रत्नम द्वारा प्रस्तुत की गई है, लेकिन पहले इस फिल्म को कुछ हद तक कृष जग्गरलामुडी ने निर्देशित किया था।

इस फिल्म के लिए एमएम कीरवानी संगीत दे रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल 28 मार्च को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप नया काम शुरू करेंगे । जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारीकरने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे । आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे । लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी । नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर में अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे । पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझने दूर होगी । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पडऩे से बचें। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी । कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरेहोंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल जायेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे। जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने मामले को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 1

*****************************

 

ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर जारी..

10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म….!

05.01.2025 – श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर, गोरेगांव,मुंबई स्थित ओबेरॉय मॉल के ऑडी स्क्रीन 2 में फैन्स, मीडिया और फिल्म के लीड एक्टर राम चरण की उपस्थिति में जारी किया गया। ट्रेलर में दिखाया गया कि ‘गेम चेंजर’ कैसे एक आम आदमी की महानता की कहानी है, जो विजुअली स्टनिंग होने के साथ साथ भावनात्मक रूप से चार्ज की गई कहानी है।

कियारा अडवाणी की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से ये ट्रेलर एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म होने का वादा करता है, जो परिवार और प्रियजनों के साथ एंजॉय की जा सके। ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ निर्माता दिल राजू, लेखक उमेश के आर बंसल और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी स्टेज पर मौजूद थे।

इस बीच इंटरैक्टिव सेशन के दौरान टीम ने फिल्म के पावरफुल संदेश, आकर्षक सीन्स और फैमिली-फ्रेंडली नरेटिव के बारे में बात की और बाताया कि क्यों ये फिल्म एक मस्ट वॉच थिएट्रिकल एक्सपीरियंस होने वाली है। संगीत निर्देशक एस. थमन ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है और डीओपी एस. थिरुनावुक्कारासु हैं।

इस फिल्म को ए ए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदी में और तेलुगु व तमिल में एसवीसी और आदित्य राम मूवीज द्वारा 10 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील, नवीन चंद्रा और अन्य सहित कई कलाकार हैं। संगीत निर्देशक एस. थमन ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है और डीओपी एस. थिरुनावुक्कारासु हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

सरकारी संस्थानों और शिक्षा पर ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत- राहुल

नई दिल्ली ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा को समाज के हर व्यक्ति का अधिकार बताते हुए कहा है कि सरकार को निजीकरण पर ध्यान देने की बजाए शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने की जरूरत है और इस पर सरकार को ज्यादा पैसा खर्च करना चाहिए ताकि शिक्षा को बढ़ावा मिले और इसके स्तर को और बेहतर बनाया जा सके।

श्री गांधी ने कहा मेरा मानना है कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी देना है। इसे निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहनों के माध्यम से हासिल नहीं किया जा सकता। हमें शिक्षा और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने पर बहुत अधिक पैसा खर्च करने की आवश्यकता है।

**************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

विरोध के बीच बीपीएससी की पुनर्परीक्षा आज..

सात हजार अभ्यर्थियों ने डाउनलोड किया एडमिट कार्ड

पटना ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच शनिवार को पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की पुनर्परीक्षा हो रही है। बीपीएससी की पुनर्परीक्षा के लिए 12 हजार में से सात हजार अभ्यार्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है।

बीपीएससी की पुनर्परीक्षा के बीच पटना के गर्दनीबाग इलाके में पिछले 16 दिनों से आंदोलन का धरना भी जारी है। हालांकि, पहले के मुकाबले काफी कम संख्या में ही छात्र इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं।

बीपीएससी के छात्र हिमांशु शर्मा ने बताया कि मैं आगरा से आया हूं। मैं अपनी परीक्षा के लिए यहां आया हूं, लेकिन मैं आंदोलन में बैठे अपने सभी साथियों का समर्थन करूंगा। अब देखते हैं सरकार और आयोग आंदोलन में बैठे अभ्यार्थियों के लिए क्या निर्णय लेगा।

3 जनवरी यानि शुक्रवार को पटना में बीपीएससी के विरोध में खूब प्रदर्शन किया गया। सुबह ट्रेन रोकी गई, गांधी मैदान और गर्दनीबाग में धरना दिया गया। शाम को अभ्यर्थियों ने मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी की।

इस गहमागहमी के बीच बीपीएससी संग जिलाऔरव पुलिस प्रशासन परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिनभर तैयारी में जुटा रहा।प्रशासन को आशंका है कि जिन पांच हजार अभ्यार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वो परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परीक्षा का विरोध कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर 65 मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की है, जिसमें से 14 मजिस्ट्रेट जिला नियंत्रण कक्ष में रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा शांतिपूर्ण हो सके, इसके लिए गश्ती मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है।

पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी। इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

*****************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

जिन्हें किसी सरकार ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी ने पूजा

नई दिल्ली ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कारीगरों से भी बातचीत की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 2014 से ही मैं लगातार, हर पल ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं।

गांव के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा विजन है, भारत के गांव के लोग सशक्त बनें, उन्हें गांव में ही आगे बढऩे के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उन्हें पलायन न करना पड़े, गांव के लोगों का जीवन आसान हो, इसलिए हमने गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा, पहले की सरकारों ने एससी-एसटी-ओबीसी की आवश्यकताओं की ओर ध्यान नहीं दिया। गांव से पलायन होता रहा, गरीबी बढ़ती रही, गांव और शहर के बीच की खाई बढ़ती रही। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी ने पूजा है। जो इलाके दशकों से विकास से वंचित थे, अब उन्हें बराबरी का हक मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरा बचपन एक छोटे से शहर में बीता, जिससे मुझे ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। साथ ही इससे मुझे गांवों में छिपी अपार संभावनाओं को समझने में भी मदद मिली। अपनी कड़ी मेहनत के बावजूद, ग्रामीण अक्सर सीमित संसाधनों के कारण अवसरों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने डीएपी का जिक्र करते हुए कहा, दुनिया में डीएपी का दाम बढ़ रहा है, आसमान छू रहा है, लेकिन हमने निर्णय किया कि हम किसान के सिर पर बोझ नहीं आने देंगे और सब्सिडी बढ़ाकर डीएपी का दाम स्थिर रखा है।

हमारी सरकार की नीयत, नीति और निर्णय ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा से भर रहे हैं। गांव के हर वर्ग के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं। दो-तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने ‘पीएम फसल बीमा योजना को एक वर्ष अधिक तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने आगे कहा, कृषि के अलावा भी हमारे गांव में अलग अलग तरह के पारंपरिक कला और कौशल से जुड़े हुए कितने ही लोग काम करते हैं। रूरल इकोनॉमी और लोकल इकोनॉमी में इनका बड़ा योगदान रहा है, लेकिन पहले इनकी भी उपेक्षा हुई।

अब हम उनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चला रहा हैं। ये योजना देश के लाखों विश्वकर्मा साथियों को आगे बढऩे का मौका दे रही है।

उन्होंने कहा, अभी कल ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार 2012 में भारत में ग्रामीण गरीबी करीब 26 प्रतिशत थी। जबकि 2024 में भारत में ग्रामीण गरीबी घटकर 5 प्रतिशत से भी कम हो गई है।

****************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

ईपीएफओ ने केंद्रीकृत पेंशन प्रणाली की शुरू

68 लाख सदस्यों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। श्रम मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ ने देशभर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम (सीपीपीएस) का रोलआउट पूरा कर लिया है, जिससे 68 लाख से अधिक पेंशन पाने वालों को लाभ मिलेगा।

मंत्रालय द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम पुराने पेंशन वितरण सिस्टम से अलग एक विकेंद्रीकृत सिस्टम है। इस नए सिस्टम के तहत ईपीएफओ का प्रत्येक क्षेत्रीय/क्षेत्रीय कार्यलय केवल 3 से 4 बैंक के साथ अलग-अलग समझौतों को बनाए रखेगा।

इस नए सिस्टम के साथ लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी कि वे किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे। साथ ही पेंशन शुरू होने के समय वेरिफिकेशन के लिए लाभार्थी को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी और राशि जारी होने के तुरंत बाद जमा कर दिया जाएगा।

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 से सीपीपीएस पूरे भारत में पेंशन का वितरण सुनिश्चित करेगा और पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार द्वारा उठाया जा रहा यह कदम उन पेंशनभोगियों के लिए राहत भरा होगा, जो रिटायरमेंट के बाद अपने होमटाउन चले जाते हैं और वहीं, आगे का जीवन गुजर-बसर करते हैं।

सफल क्रियान्वयन की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ईपीएफओ के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सीपीपीएस का पूर्ण पैमाने पर कार्यान्वयन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह परिवर्तनकारी पहल पेंशनभोगियों को देश में कहीं भी, किसी भी बैंक, किसी भी शाखा से अपनी पेंशन को सहजता से प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।

मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सीपीपीएस का पहला पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल अक्टूबर में करनाल, जम्मू और श्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालयों में पूरा हो गया था, जिसमें 49,000 से अधिक ईपीएस पेंशनभोगियों को लगभग 11 करोड़ रुपये का पेंशन वितरित किया गया था।

दूसरा पायलट प्रोजेक्ट नवंबर में 24 क्षेत्रीय कार्यालयों में शुरू किया गया, जहां 9.3 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लगभग 213 करोड़ रुपये पेंशन वितरित की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 के लिए ईपीएफओ के सभी 122 पेंशन वितरण क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े 68 लाख से अधिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं को लगभग 1,570 करोड़ रुपये की पेंशन बांटी गई है।

*************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

किरेन रिजिजू ने अजमेर शरीफ में चढ़ाई प्रधानमंत्री मोदी की चादर

ऐप भी लॉन्च किया

अजमेर ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई चादर चढ़ाई।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी उनके साथ रहे। इसके बाद रिजिजू ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजा का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

चादर चढ़ाने के बाद रिजिजू ने कहा, उर्स के दौरान गरीब नवाज की दरगाह पर जाना देश की पुरानी परंपरा है। मुझे प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चादर चढ़ाने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने चादर के साथ सद्भाव और भाईचारे का संदेश भेजा है। विविधता में एकता हमारी संस्कृति है। सभी समुदायों के लोग गरीब नवाज से आशीर्वाद मांगते हैं। प्रधानमंत्री की ओर से चादर चढ़ाना पूरे देश की ओर से चादर चढ़ाने जैसा है।

चादर चढ़ाने के बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू महफिलखाने पहुंचे और वहां दरगाह के वेब पोर्टल ‘गरीब नवाज ऐप'(ऑपरेशन मैनुअल फॉर कंडक्ट ऑफ उर्स ऑफ ख्वाजा मोइन-उद-दीन चिश्ती) को भी लॉन्च किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पोर्टल् और ऐप के जरिए लोगों को अजमेर शरीफ दरगाह की सभी जानकारी मिल सकेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हर बार उर्स के दौरान चादर पेश करते हैं। उन्होंने 11वीं बार केंद्रीय मंत्री के हाथों चादर भेजी है।

*****************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

दिल्ली में सरकार बनने के बाद पानी के गलत बिल होंगे माफ

अरविंद केजरीवाल का ऐलान

नईदिल्ली ,04 जनवरी (आरएनएस)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पानी के बिल गलत आए हैं, चुनाव के बाद उनके बिल माफ किए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, लोगों को जो गलत पानी के बिल मिले हैं, उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार बनने के बाद जो भी गलत बिल आए हैं, उन सभी को हम माफ कर देंगे।

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में सभी परिवारों को 20-20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जाता है। 12 लाख से ज्यादा परिवारों के पानी बिल जीरो आते हैं। मगर जब मैं जेल गया तो इन्होंने पीछे से कुछ तो गड़बड़ की कि हर महीने लाखों-हजारों के बिल आने लगे। मैं ऐलान करता हूं कि जिन्हें लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद हम इन बिलों को माफ करवा देंगे।

केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। ये लोग केवल गालियां देकर चुनाव जीतना चाहते हैं। आप कह रही है कि 10 साल में हमने जो काम किए हैं, उनके दम पर हमें वोट दो। वहीं, भाजपा कह रही है कि हमने 10 साल में केजरीवाल को इतनी गालियां दी। आने वाले 5 साल में और अच्छी-अच्छी गालियां देंगे।

केजरीवाल ने सरकार बनने पर मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये महीने देने का ऐलान किया था।

बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना के तहत हर श्रेणी के 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा।

महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे, जिसे चुनाव बाद बढ़ाकर 2,100 रुपये किए जाएगा।
इसके अलावा ऑटो चालकों और दलित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का ऐलान भी केजरीवाल ने किया है।

दिल्ली में फरवरी, 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त विश्व स्तरीय शिक्षा और मुफ्त दवा और इलाज का वादा किया है।

पिछले विधानसभा चुनावों में आप को 62, भाजपा को 8 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

*************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

बोकारो में एनआईए की दबिश, नक्सल प्रभावित इलाकों में की छापेमारी

बोकारो,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जिले में एनआईए की टीम ने दबिश दी है. बोकारो में नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर एनआईए की आठ टीमें पहुंची हैं.

नक्सल प्रभावित गोमिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनआईए की टीम की छापेमारी जारी है. कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की सूचना मिल रही है. बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने एनआईए की टीम के बोकारो आने की पुष्टि की है,

पुलिस अधीक्षक की माने तो एनआईए की टीम नक्सलियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आई है और वह नक्सलियों से संबंध रखने वाले और नक्सली संगठन के बारे में अपनी जांच में लगी हुई है.

टीम बोकारो जिले के उन इलाकों में छापेमारी कर रही है, जो झुमरा पहाड़ के नाम से जाना जाता है. झुमरा पहाड़ और उसके आसपास के गांव नक्सल प्रभावित माने जाते रहे हैं.

चतरो चट्टी, रजडेरबा, लोधी, चेयाटांड और हरयीदमो गांवों में एनआईए की टीम पहुंची है और अपनी जांच में लगी है. नए साल में एनआईए की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

एनआईए की अलग-अलग आठ टीमें नक्सलियों से संबंध रखने वाले और नक्सली संगठनों के बारे में तथ्यों को खंगालने के लिए आई है. टीम को कई अहम सफलता मिलने की सूचना मिल रही है.

***************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

केजरीवाल को देंगे प्रवेश वर्मा चुनौती

दिल्ली विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं, जिनमें पूर्व सांसदों को भी बीजेपी ने मैदान में उतारा है. इसमें आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी और रिठाला से कुलवंत राणा को उम्मीदवार बनाया गया है.

इसके अलावा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजेंद्र कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव और छतरपुर से करतार सिंह तंवर को मौका दिया गया है.

वहीं अंबेडकर नगर से खुशी राम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपडग़ंज से रविंद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंद सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंदर महाजन और गोहाना से अजय महावर को उम्मीदवार बनाया गया है.

इस बार नई दिल्ली सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है, जहां कांग्रेस से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, बीजेपी से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कालकाजी से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देते हुए नजर आएंगे.

*****************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव का किया उद्घाटन

कहा- 2014 से गांव के लोगों की सेवा में लगा हूं

नई दिल्ली,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह 2014 से गांव के लोगों की सेवा में लगे हैं। बता दें कि कि इस महोत्सव का विषय विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण करना है और इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करना है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने सभी को साल 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरुआत में ग्रामीण भारत महोत्सव का ये भव्य आयोजन भारत की विकासयात्रा का परिचय दे रहा है और एक पहचान बना रहा है। मैं इस आयोजन के लिए नाबार्ड को और अन्य सहयोगियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि लाखों गांवों के हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है। आज डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर विकल्प मिल रहे हैं। हमने डिजिटल टेक्नालॉजी की मदद से देश के बेस्ट डॉक्टर और हॉस्पिटल को भी गांवों से जोड़ा है। टेलीमेडिसन का लाभ लिया है।

ग्रामीण इलाकों में करोड़ों लोग ई संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसन का लाभ उठा चुके हैं। कोविड के समय दुनिया को लग रहा था कि भारत के गांव इस महामारी से कैसे निपटेंगे? लेकिन हमने हर गांव में आखिरी व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचाई।

पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ये आवश्यक है कि गांव में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए आर्थिक नीतियां बनें। हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने गांव के हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई हैं और निर्णय लिए हैं। 2 दिन पहले ही कैबिनेट ने पीएम फसल बीमा योजना को एक वर्ष अधिक तक जारी रखने की अनुमति दे दी है।

***************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

5 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर

04.12.2025 (एजेंसी) – बैडएस रवि कुमार की दुनिया में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आपने सामने जल्द ही आ रही है एक हाई-ऑक्टेन एक्शन म्यूजिकल फिल्म, जो आपको 80 के दशक में वापस लाने का वादा करती है। फिल्म में आपको डायलॉगबाजी के साथ एक रेट्रो रैप्सोडी देखने को मिलेगी।फिल्म बैडएस रवि कुमार का जबर्दस्त रेट्रो लुक सामने आ चुका है।

इस मोशन पोस्टर में फिल्म के सार को पूरी तरह से साफ कर दिया है कि सिंगर हिमेश रेशमिया अब एक रेट्रो एक्शन म्यूजिकल फिल्म में नजर आने वाले हैं।हिमेश रेशमिया को इस फिल्म के जरिए उनकी बॉलीवुड में वापसी मानी जा रही है। कभी फिरोज खान, राजीव राय और नासिर हुसैन जैसे दिग्गजों के साथ-साथ प्रसिद्ध आरडी बर्मन शैली के संगीत का जादू फिर से दिखाई देगा।

फिल्म बैडएस रवि कुमार 80 के दशक की तरह की तस्वीर लेकर सामने आएगा।हाल ही में रिलीज हुए मोशन पोस्टर ने प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त चर्चा बटोरी है, जिसमें ट्रेलर रिलीज की तारीख 5 जनवरी बताई गई है। कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित और हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा निर्मित, बैडएस रवि कुमार 7 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए होगी।

बैडएस रवि कुमार के मोशन पोस्टर की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब मीम्स ही मीम्स मिलेगी देखना, एक और यूजर ने लिखा, सुपर एक्साइटेड हूं इसके लिए एक और यूजर ने लिखा, मैंने इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया है।

इससे पहले वह हैप्पी हार्डी और हीर में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले वह तेरा सुरूर, द एक्सपोज और खिलाड़ी 786 में नजर आ चुके हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोहरत पाने के बाद हिमेश ने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया था। फिल्म का नाम आपका का सुरूर था। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे, लेकिन उनका अभिनय लोगों पर अपना जादू नहीं चला पाया।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें । ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। आज दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता से भरा रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करेंगे, जल्दबाजी में काम करने से बचे। आज आपके वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे । छात्रों के लिए समय अनुकूल है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर में बात करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों और परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यवसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति आज सजग रहने की जरूरत है। आज पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में व्यवस्थित और खुशहाल माहौल बना रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना अच्छा रहाने वाला है। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आलस्य और थकान अपने ऊपर हावी ना होने दें। अविवाहित जातकों के विवाह की बात फ़ाइनल होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। आज युवाओं की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आज विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है । आपके नेतृत्व में आज बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जायेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से आप गर्व महसूस करेंगे । मन में किसी तरह की नकारात्मक विचारों को न आने दे । अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आज आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज अपने संपर्को को बढ़ाने पर जोर देंगे यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा । आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। घर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं । उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है । अध्ययनरत युवाओं को सफलता मिलने के योग बने हुए है। अगर घर परिवर्तन संबंधी योजना बन रही हैं, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं । आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। महिलाएं आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे में लगा सकते हैं । नया वाहन या नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज सक्रिय और सकारात्मक रहने से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय बीतेगा । साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे । रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं की जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आपके व्यापार का लाभ रोज के जैसा बना रहेगा। आज कार्यस्थल पर सभी जिम्मेदारियां खुद की निगरानी में ही पूरी करने की कोशिश करेंगे । सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

*************************

 

दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट से भी बेहतर : सीएम आतिशी

नई दिल्ली ,03 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने झिलमिल इलाके में सरकारी स्कूल में एक नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। झिलमिल के इस सरकारी स्कूल में अलग-अलग विषयों के 6 लैब्स हैं। इस स्कूल में विश्वस्तरीय हॉकी मैदान और 5 स्टेट मल्टीपरपस हॉल भी बनवाया गया है।

इस अवसर पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली की ‘शिक्षा क्रांतिÓ से सरकारी स्कूल के छात्रों में प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स से बेहतर करने का आत्मविश्वास आया है। हर बच्चे को सबसे अच्छी शिक्षा देने के अरविंद केजरीवाल के विजऩ के तहत झिलमिल कॉलोनी के स्कूल में बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास एकेडमिक ब्लॉक समर्पित किया गया है।

सीएम आतिशी ने बताया कि यह नई बिल्डिंग शानदार क्लास रूम, 6 हाईटेक लैब्स, एमपी हॉल, लिफ्ट समेत तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। 10 साल पहले तक सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं किसी सपने की तरह थी। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के मन में यह टीस होती थी कि काश वे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ पाते। लेकिन, पिछले 10 सालों में केजरीवाल की शिक्षा क्रांति ने इस टीस को दूर करते हुए बच्चों को आत्मविश्वास दिया है कि वे प्राइवेट स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों से किसी भी तरह कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बच्चों को नौकरियों में लाखों का पैकेज मिल रहा है। दिल्ली सरकार की ‘इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेनÓ में पढ़ी एक छात्रा को 82 लाख रुपए का पैकेज मिला है। 2014 में दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में केवल 83,600 सीटें होती थीं, अब 1,55,000 सीटें हैं। आप सरकार ने दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न नई यूनिवर्सिटी शुरू की हैं। कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एडमिशन सीट बढ़ाकर छात्रों के लिए अच्छी पढ़ाई का प्रबंध किया गया है।

उन्होंने बताया कि आपके बच्चों की 12वीं की पढ़ाई के बाद भी अच्छी शिक्षा जारी रहे, इसके लिए दिल्ली की आप सरकार शानदार कॉलेज और विश्वविद्यालय तैयार कर रही है। दिल्ली में केजरीवाल की शिक्षा क्रांति का यह कमाल है। दिल्ली में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट शानदार आ रहा है, बच्चे जेईई-नीट का एग्जाम पास कर रहे हैं। दिल्ली में 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है। दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बच्चे फ्रांस जाकर फ्रेंच सीख रहे हैं।

******************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर फिल्म थंडेल का दूसरा गाना

रोहित शर्मा को बाहर करने के भारतीय टीम प्रबंधन के फैसले पर भड़के सिद्धू

नई दिल्ली ,03 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के निर्णायक पांचवें टेस्ट से कप्तान रोहित शर्मा को बाहर करने के भारतीय टीम प्रबंधन के फैसले की आलोचना की है।

रोहित ने मैच के लिए आराम करने का विकल्प चुना और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सिडनी टेस्ट के लिए कप्तानी की। उन्होंने पहले पर्थ में शुरुआती टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी।

सिद्धू का मानना है कि कप्तान को कभी भी बीच में नहीं हटाया जाना चाहिए और न ही उसे बाहर होने का विकल्प दिया जाना चाहिए – क्योंकि इससे गलत संकेत जाते हैं।

मार्क टेलर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे पिछले कप्तानों से तुलना करते हुए, जिन्हें खराब फॉर्म के बावजूद बरकरार रखा गया था, सिद्धू ने तर्क दिया कि रोहित भी इसी तरह के व्यवहार के हकदार थे।

सिद्धू ने कहा,कप्तान को कभी भी बीच में नहीं हटाया जाना चाहिए और न ही बाहर होने का विकल्प दिया जाना चाहिए … इससे गलत संकेत जाते हैं … मार्क टेलर, अजहरुद्दीन आदि जैसे कप्तानों को खराब फॉर्म के बावजूद एक साल तक कप्तान के रूप में बने देखा है… रोहित प्रबंधन से अधिक सम्मान और विश्वास के हकदार थे… विचित्र है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ..।

सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट किया, एक गिरे हुए प्रकाशस्तंभ की तुलना में एक चट्टान अधिक खतरनाक है! रोहित कप्तान के रूप में लगातार हार के बाद जांच के घेरे में हैं। भारत का प्रदर्शन काफी गिर गया था, टीम ने उनके नेतृत्व में अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में से पांच में हार का सामना किया था।

सबसे खराब प्रदर्शन पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 से हारना था, जिससे भारतीय धरती पर 12 साल का अजेय क्रम समाप्त हो गया। हालांकि, इन असफलताओं के बावजूद, सिद्धू सहित कई लोगों का मानना है कि मंदी के दौरान रोहित को दरकिनार करना क्रिकेट समुदाय को गलत संदेश देता है।

हालांकि, भारत की पुनर्गठित बल्लेबाजी लाइनअप ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सीम अटैक के सामने संघर्ष किया, अपनी पहली पारी में केवल 185 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 9/1 पर समाप्त किया, जिसमें बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केवल 2 रन पर आउट करके भारत के लिए उम्मीद की किरण दिखाई।

**************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर फिल्म थंडेल का दूसरा गाना