All posts by Dilip Singh

गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा, पुलिस भी कर रही है सपोर्ट : आतिशी

नई दिल्ली 22 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा जब देख रही है कि वह पूरी तरह से दिल्ली में हार रही है तो वह गुंडागर्दी और गाली-गलौज पर उतर आई है और आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को साझा किया है।

आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी से कालकाजी विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं, लगातार गुंडागर्दी और दहशत का माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बनाया जा रहा है।

विधानसभा के हर इलाके में भाजपा के कार्यकर्ता और कई लोग जो कहते हैं कि हम रमेश बिधूड़ी के भतीजे हैं, वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। उनका कॉलर पकड़ रहे हैं। उनका पार्टी प्रचार का सामान छीनकर उसे जला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में हुई ऐसी गुंडागर्दी की घटनाएं आप सभी के साथ साझा करना चाहूंगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को गिरी नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष अरुण चौहान और हमारी महिला विंग की टीम के साथ डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।

वहां पर भारतीय जनता पार्टी के राजीव भाटी, जो कहते हैं कि वह बिधूड़ी के भतीजे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं, उन्होंने भाजपा का पटका भी पहना हुआ था। वह हमारे कार्यकर्ताओं के पास आए, गाली-गलौज किया, उनके हाथों से स्टीकर छीनकर उसे जलाया।

उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह 19 जनवरी को गोविंदपुरी गली नंबर 3 में दीप सिंह नाम की आम आदमी पार्टी की एक कार्यकर्ता हैं। उनको रात को 11:40 पर रमेश बिधूड़ी का व्हाट्सएप पर कॉल आया। रमेश बिधूड़ी ने दीप जी को कहा कि तुम पहले भारतीय जनता पार्टी में होती थी कई साल पहले, तो वापस आ जाओ।

जब उन्होंने मना किया और कहा कि हम तो आम आदमी पार्टी में हैं और आतिशी के साथ हैं, तब बिधूड़ी ने कहा कि वह आतंकवादियों की पार्टी है। 8 तारीख के बाद आतिशी जेल जाएगी और अगर तुम बाहर निकली तो तुम्हें भी अंदर करवाऊंगा।”

आतिशी ने कहा कि 19 तारीख को गोविंदपुरी गली नंबर 5 में हमारे एक कार्यकर्ता का रिश्तेदार अंकित गुप्ता दिल्ली के बाहर से आया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसका पटका छीना, उसे थप्पड़ मारा और जो पत्र उसके हाथ में थे, उन्हें जला दिया।

इसी तरह 20 जनवरी को नवजीवन कैंप के एस ब्लॉक में दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की टीम ने कई बच्चों को स्टीकर चिपकाने के लिए पोस्टर चिपकाने के लिए लगाया हुआ था।

जब हमारी एक कार्यकर्ता विजेता कुमारी ने इस पर आपत्ति जताई, तो वहीं पर खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता से गाली-गलौज की। गोविंदपुरी में और इसकी कल मैंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

आतिशी ने कहा कि 21 तारीख को गिरी नगर में मानव कल्याण कैंप के सामने फिर से राजीव ने हमारे कार्यकर्ता रोशन चौहान को रोका और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आ जाओ। फिर उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी आपसे फोन पर बात करना चाहते हैं। राजीव ने अपने फोन से रमेश बिधूड़ी को फोन लगाया और रोशन चौहान से बात करवाई।

रमेश बिधूड़ी ने उन्हें बोला कि बहुत प्रचार कर रहे हो, बहुत फुर्ती आ गई है तुम्हारे अंदर। भारतीय जनता पार्टी में तुम पहले थे, वापस आ जाओ। जब उन्होंने मना कर दिया, तो रमेश बिधूड़ी ने उन्हें कहा कि तुम्हारी बेटी का ग्रेटर कैलाश में घूमते हुए कई वीडियो है, वायरल कर दूंगा।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है। जिस तरह से गुंडागर्दी और हिंसा भारतीय जनता पार्टी फैला रही है। यह जो आतिशी ने कहा, यह वारदातें केवल उनकी विधानसभा तक सीमित नहीं हैं। पूरी दिल्ली के अंदर मेरे पास न जाने कितने हमारे कैंडिडेट आ चुके हैं।

मेरी अपनी विधानसभा में, राजेंद्र नगर में, इधर-उधर कई जगहों पर हमने देखा है और शिकायत आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से गुंडागर्दी के ऊपर उतरी हुई है। कोई भी पार्टी या कोई भी कैंडिडेट हिंसा क्यों करता है?

उसे हिंसा करने की जरूरत क्यों पड़ती है? वह तभी हिंसा करता है जब वह देखता है कि बाकी अन्य अहिंसात्मक तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, भाजपा के पास कोई नेरेटिव नहीं होता। जब जनता उसके साथ नहीं होती, जो जनता उसकी बात नहीं सुन रही होती, तब वह फिर हिंसा पर उतारू हो जाते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब इसकी कमान अमित शाह ने संभाली है केंद्र में और पूरी दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था से हटा दिया गया है।

पूरी दिल्ली पुलिस को केवल भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में लगा दिया गया है। सब भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के लोग भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को, गुंडागर्दी करने में संरक्षण देते हैं। भाजपा के लोग जो भी सामान बांट रहे हैं, उनमें ये पुलिस वाले लाइन बनवाकर सामान बंटवा रहे हैं।

पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था से दिल्ली पुलिस को हटा दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि अब होम मिनिस्ट्री से सीधे एसएचओ लेवल के ऑफिसर को फोन आता है।

बीच में कोई सीपी भी नहीं है, कोई डीसीपी नहीं है, कोई स्पेशल सीपी नहीं है, कोई एडिशनल सीपी नहीं है।

******************************

Read this also :-

परेश रावल की नई फिल्म द स्टोरी टेलर का ऐलान

छावा से रश्मिका मंदाना का फस्र्ट लुक आउट

अयोध्या : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ

दूर-दूराज से पहुंच रहे श्रद्धालु

अयोध्या 22 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज पहली वर्षगांठ है। यहां पर दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। खराब मौसम के बावजूद यहां पर आने वाले राम भक्त काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अंग्रेजी तिथि के अनुसार आज रामलला के विराजमान होने के एक साल पूरे हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हिंदू संवत्सर हिंदी तिथि के अनुसार द्वादशी तिथि पर 11 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव’ आयोजित किया था। वहीं, अंग्रेजी तिथि के अनुसार 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए थे।

राम मंदिर आने वाले एक श्रद्धालु ने बताया, “आज मेरी शादी की सालगिरह है, इस मौके पर रामलला के दर्शन करने आए हैं। मंदिर परिसर और आस-पास बहुत ही धार्मिक और भक्तिमय वातावरण है। प्रशासन ने लोगों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। मेरी सभी से अपील है कि वे यहां पर आकर दर्शन करें और सभी व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं।”

नासिक से आए श्रद्धालु ने कहा, “उनका परिवार तीर्थराज प्रयागराज के महाकुंभ से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आया है। अयोध्या में 500 साल का संघर्ष खत्म हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से मंदिर में रामलला विराजमान हुए।

मंदिर बनाने में जितने संगठनों ने कार्य किया है, उनमें चाहे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद या आरएसएस हो, इन सबने मिलकर करोड़ों लोगों के सपने को साकार किया। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आए थे, वातावरण देखकर मन में सिर्फ एक ही बात निकलती है, वो है जय श्री राम।”

उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताते हुए कहा कि उनके बिना मंदिर बनना असंभव था। भगवान ऐसे सनातनियों को भेजते रहें।

एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “अयोध्या आकर बहुत प्रसन्नता हुई। यहां पर पूरा वातावरण राममय है, जिसका हम अनुभव ले रहे हैं। सभी खुशी से भगवान का दर्शन कर रहे हैं। मंदिर बनने का पूरा श्रेय सीएम योगी और पीएम मोदी को जाता है।”

************************

Read this also :-

परेश रावल की नई फिल्म द स्टोरी टेलर का ऐलान

छावा से रश्मिका मंदाना का फस्र्ट लुक आउट

योगी कैबिनेट : पुलिस महानिदेशक पहुंचे कुंभ

सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज 22 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री और मंत्रियों के स्नान से पहले घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था देखी। बुधवार को महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक है। इसके बाद मुख्यमंत्री और सभी मंत्री अरैल घाट से मोटर बोट के जरिए संगम स्नान के लिए जाएंगे।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के साथ आस्था की डुबकी लगाई है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कुंभ क्षेत्र में होगी। इसके बाद सभी मंत्री और मुख्यमंत्री यहां स्नान करेंगे। सुरक्षा की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। आने वाली मौनी अमावस्या के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। उसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मकर संक्रांति के दौरान जो छोटी-मोटी कमियां रह गई हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की गई है। उस दौरान शहर में भी बेहतर यातायात की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पूरे विश्व के लोग स्नान कर रहे हैं। मैंने भी संगम स्नान किया। बहुत अच्छा लगा। यह व्यक्ति की आस्था का विषय है। जो इस पर विश्वास करता है, वह यहां स्नान करता है। हमारे साथ कुछ विदेशी पर्यटकों ने भी स्नान किया है और यहां की व्यवस्था के बारे में काफी संतोष जाहिर किया है। उन्होंने आगे कहा कि साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं। इस बार के महाकुंभ में पूरा विश्वास है कि रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु आएंगे। जिस प्रकार से हमने 45 से 50 करोड़ लोगों के आने की व्यवस्था की है, उतने लोग 45 दिन के अंदर आ जाएंगे।

यूपी के डीजीपी ने कहा कि ऐसा स्वाभाविक है कि इन दिनों यहां काफी भीड़ होगी। संख्या ज्यादा होने के कारण ट्रैफिक रुकता नहीं है। स्लो चलता रहता है। उसे बेहतर करने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाई गई है। मैंने भी यहां आस्था की डुबकी लगाई है। यह अच्छा और सुखद अनुभव है। यहां पर मंत्रीगण भी मौजूद हैं। समाज के सभी वर्ग के लोग इसका लगातार लाभ ले रहे हैं।

ज्ञात हो कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश को सौगात देने वाली कई योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद पूरे मंत्रिमंडल के साथ सीएम योगी त्रिवेणी संगम की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

***************************

Read this also :-

परेश रावल की नई फिल्म द स्टोरी टेलर का ऐलान

छावा से रश्मिका मंदाना का फस्र्ट लुक आउट

छावा से रश्मिका मंदाना का फस्र्ट लुक आउट

महारानी येशूभाई बन छाईं साउथ हसीना

22.01.2025 (एजेंसी) – विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म छावा की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. बीते दिन फिल्म छावा से विक्की कौशल के फिल्म से तरह तरह के लुक का एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया था. फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया है.

छावा के मेकर्स मडोक फिल्म्स ने आज रश्मिका मंदाना के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुके पोस्टर शेयर किए हैं. मडोक फिल्म्स ने दो पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिसमें रश्मिका येसूबाई भोसले के रोल में दिख रही हैं.रश्मिका मंदाना फिल्म छावा में छत्रपती संभाजी महाराज के पत्नी के रोल में होंगी, यह रोल विक्की कौशल निभा रहे हैं. वहीं, येसूबाई भोसले में रश्मिका के लुक की बात करें तो वह पूरे श्रृंगार के साथ इसमें दिख रही हैं.

पहले तस्वीर में रश्मिका मंदाना मराठी रीति-रिवाज में पहनी जाने वाली साड़ी और हार-श्रृंगार में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में रश्मिका को इंटेंस लुक में देखा जा रहा है. फिल्म से रश्मिका के पोस्टर्स शेयर कर मेकर्स ने लिखा है, हर महान राजा के पीछे, एक शक्तिशाली रानी की मजबूती होती है, पेश है महारानी येशूभाई के रोल में रश्मिका मंदाना, स्वराज्य का गर्व.बता दें, फिल्म छावा आगामी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

वहीं, कल यानि 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, जिसका विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म छावा का निर्देशन किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है.

******************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं।किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच जायेंगे। आज अपने काम को समय से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कन्या राशि :

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनायेंगे। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुडऩे से आपको नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढऩे की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि :

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 3

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लेंगे। आज आपको किसी और के मामलों से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

************************

 

लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान

डॉक्टर्स ने अभिनेता को दी ये सलाह

मुंबई ,21 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। घर पर हुए हमले में घायल अभिनेता सैफ अली खान को छह दिनों बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी-अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं। अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और दिन आराम करने की जरूरत है।

इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है। जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।

इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

पुलिस ने आरोपी से यह जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था। क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सब कुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था। इससे पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अभिनेता के घर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया था। इसके अलावा, पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाओं को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

वहीं, पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है।

पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमला करने वाले शख्स मोहम्मद शहजाद को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

************************

Read this also :-

छावा से सामने आईं विक्की कौशल की नई झलकियां

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

 

दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी

चेन्नई 21 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में गुरुवार को आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तिरुनेलवेली, तेनकाशी, थूथुकुडी, डिंडीगुल और कन्याकुमारी जिले में बारिश होने की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर हल्की से मध्यम उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी।

1 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु में जोरदार बना हुआ है। इसके कारण पूरे राज्य के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी व्यापक बारिश हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड और सोमवार तक, तिरुनेलवेली और तेनकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई। मंजोलाई पहाड़ियों में ऊथु में 15.1 सेमी और नालुमुक्कू में 13.7 सेमी बारिश दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, कक्काची में (12 सेमी), मंजोलाई में (10.6 सेमी), करुप्पानाथी में (3.6 सेमी), अयिकुडी में (3.1 सेमी), और सर्वलार (1.8 सेमी) सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

लगातार बारिश के कारण पापनासम और मणिमुथार बांधों में पानी का बहाव बढ़ गया है। तिरुनेलवेली, तेनकाशी, अलंगुलम, अंबासमुद्रम और शंकर कोविल के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सुरक्षा चिंताओं के कारण मणिमुथार झरने और थलाईयनाई में पर्यटकों के नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी तरह, तेनकाशी जिला प्रशासन ने पश्चिमी घाट के जलग्रहण क्षेत्रों से पानी के तेज प्रवाह के कारण कुट्रालम झरने में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

तूफानी मौसम की स्थिति के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिनों में दक्षिणी तमिलनाडु तट, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में हवा की गति 35-45 किमी/घंटा के बीच रहने की उम्मीद है। हवा की गति 55 किमी/घंटा तक जा सकती है। समुद्र में नमी के स्तर में वृद्धि और हवा के बदलते पैटर्न के कारण पूरे राज्य में बारिश जारी है।

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के मौसम में 14 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें 447 मिमी बारिश हुई है, जबकि मौसमी औसत 393 मिमी है। चेन्नई में 845 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसत से 16 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि कोयंबटूर में 47 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

*********************

Read this also :-

छावा से सामने आईं विक्की कौशल की नई झलकियां

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

महाकुंभ में छाए रबड़ी वाले बाबा(महंत देव गिरि जी महाराज)

महाकुंभ 21 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में साधु-संत अपनी वेशभूषा और अनूठी साधना के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन्हीं में से एक महंत देव गिरि जी महाराज हैं, जो महानिर्वाणी अखाड़े से ताल्लुक रखते हैं। वह रबड़ी वाले बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं।

गुजरात से आए महंत देवगिरी जी महाराज अपने शिविर के बाहर एक कड़ाही में रबड़ी बनाते हैं। बाबा इस रबड़ी को खुद ही तैयार करते हैं और इसके बाद वह अपने शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को रबड़ी खिलाते हैं।

महंत देव गिरि जी महाराज उर्फ रबड़ी वाले बाबा ने कहा कि साल 2019 में लगे मेले के दौरान हमने भगवान कपिल मुनि को डेढ़ महीने तक रबड़ी चढ़ाई थी। अब महाकुंभ में 9 दिसंबर से रबड़ी बनाने शुरू की है, जो 6 फरवरी तक चालू रहेगी।

33 करोड़ देवी-देवताओं को भोग लगाया जाता है। इसके बाद सभी साधु-संतों में रबड़ी बांटी जाती है और फिर इसे मीडियाकर्मियों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों में वितरित किया जाता है।

उन्होंने कहा, “मैं उत्तर गुजरात के पाटन जिले से आया हूं और हमारे यहां रोजाना करीब 150 लीटर दूध से रबड़ी बनाई जाती है। यह मेरा पांचवा कुंभ है और मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि सभी लोग भारी तादाद में महाकुंभ में शामिल हों और स्नान करें।”

बाबा ने बताया कि मेरे पास 15 बीघा खेती है और खुद ही खेतों में काम करता हूं। अपने पास से ही भोग का इंतजाम करता हूं और इसके लिए मैं किसी से भी आर्थिक मदद नहीं लेता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं जब 13 साल का था, तभी संन्यास लिया था। अब मेरी उम्र 53 साल हो गई है। मैं सभी लोगों से अपील करूंगा कि यहां आकर सनातन धर्म के बारे में जानें।

संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। ऐसा महाकुंभ 144 साल बाद आया है। इसके चलते हर कोई स्नान के लिए संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहा है।

***************************

Read this also :-

छावा से सामने आईं विक्की कौशल की नई झलकियां

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस की तरह निगल जाएंगे: केजरीवाल

नई दिल्ली ,21 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रावण के सोने के हिरण बनने को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को बयान के लिए घेर रही है। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये लोग रावण की इतनी पैरवी क्यों कर रहे हैं। ये राक्षसी प्रवृत्ति के हैं और अगर दिल्ली की जनता ने इन्हें चुना, तो ये गरीब तबके के लोगों को राक्षस की तरह निगल जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कल एक जनसभा में कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और सीता मैया उस सोने के हिरण पर मोहित हो गई। इस पर भाजपा वालों का कहना है कि रावण नहीं, मारीच राक्षस सोने का हिरण बनकर आया था।

इसके लिए मेरे घर के सामने पूरी भारतीय जनता पार्टी धरने पर बैठी है। भाजपा का कहना है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया। इनको रावण से इतना प्यार है, ये राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के झुग्गी वालों और गरीब तबके को खासकर बताना चाहता हूं कि अगर ये सत्ता में आ गए तो ये आप लोगों को राक्षसों की तरह निगल जाएंगे।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बयान जारी किए। वहीं, मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन भी हुआ है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाए हैं कि उन्हें रामायण और सीता माता के बारे में कुछ पता ही नहीं है और उन्होंने सीता माता का अपमान किया है।

*****************************

Read this also :-

छावा से सामने आईं विक्की कौशल की नई झलकियां

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

खडग़े ने बेलगावी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

कहा- संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

बेलगावी ,21 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में सुवर्ण विधान सौध के परिसर में महात्मा गांधी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर, विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी, राष्ट्रीय संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य नेता मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम उस ऐतिहासिक अवसर की शताब्दी का प्रतीक है, जब महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद संभाला था और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम शुरू किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अपने संबोधन में कर्नाटक सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय राज्य के लिए सम्मान लाता है। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी ने देश को स्वतंत्रता दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाबासाहेब बीआर अंबेडकर के कार्यकाल के दौरान संविधान अस्तित्व में आया।

उन्होंने कहा, संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संविधान के बिना देश में अराजकता फैल जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हाल ही में कई नेता महात्मा गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं। उनका योगदान, बलिदान और काम सराहनीय है। 1924 में महात्मा गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। यह पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने इस पद को संभाला था। कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने फिर कभी इस पद को स्वीकार नहीं किया।

खडग़े ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने छुआछूत के खिलाफ और देश के निर्माण के लिए नारे दिए थे। बेलगावी ने देश में सम्मान का स्थान अर्जित किया है क्योंकि यहीं पर गांधी जी ने एआईसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। यह शहर राष्ट्रीय गौरव का स्रोत है। मैं प्रतिमा के अनावरण का अवसर पाकर आभारी हूं।।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि मैं अपने गृहनगर कलबुर्गी में भी ऐसी ही एक प्रतिमा स्थापित करने की योजना बना रहा हूं।

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, यह अवसर उन अनगिनत वीरों को याद करने का है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह लोगों को सामाजिक न्याय, जो हमारे संविधान और मानवता की आधारशिला है, की याद दिलाने का भी एक दुर्लभ अवसर है। यह दिन हमें एक सामंजस्यपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा, गांधीजी के सिद्धांतों और विचारधाराओं को दरकिनार करके एक मजबूत भारत का निर्माण असंभव है। हमारी यात्रा के इस चरण में, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सभी नागरिकों को संविधान का पालन करके अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, गांधी की विचारधाराओं को आत्मसात करना ही देशभक्ति का सबसे सच्चा रूप है। समाज में सबसे हाशिए पर पड़े लोगों को प्यार से गले लगाना उनका आदर्श था। हम नफरत से अपने बच्चों को भी नहीं जीत सकते। प्यार से हम दुनिया को जीत सकते हैं, यही महात्मा गांधी का संदेश है।

यूटी खादर ने रामायण का हवाला देते हुए कहा, हमें भगवान राम जैसा बेटा चाहिए, जो सत्ता का त्याग कर दे; सीता जैसी पत्नी चाहिए, जो अपने पति के साथ खड़ी हो; लक्ष्मण जैसा भाई, जो मुश्किल समय में अपने भाई का साथ दे; और भरत जैसे लोग, जो अपने भाई की वापसी का इंतजार करें। यह महात्मा गांधी का राम राज्य का सपना था।

यूटी खादर ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संबोधित करते हुए कहा, कर्नाटक के लोगों की ओर से मैं इस कार्यक्रम में आपका तहे दिल से स्वागत करता हूं। आप नारी शक्ति का प्रतीक हैं, न केवल कर्नाटक या भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

*********************

Read this also :-

छावा से सामने आईं विक्की कौशल की नई झलकियां

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

24 जनवरी को सिनेमा घरों देगी दस्तक

21.01.2025 (एजेंसी) – अक्षय कुमार फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है और गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।प्रशंसक तो यही कयास लगाए रहे हैं। खुद अक्षय को भी अपनी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।

पिछले दिनों फिल्म का गाना रंग रिलीज हुआ था और अब इसका नया गाना ऐ मेरे वतन के लोगों रिलीज हो गया है।अक्षय ने गाने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, देश के लिए शहीद हुए हमारे वीर जवानो को विनम्र श्रद्धांजलि।गाने में अक्षय और वीर पहाडिय़ा देशभक्ति के रंगे में डूबे हुए हैं, वहीं लता मंगेशकर की आवाज तो पहले ही इस गीत को अमर कर चुकी है।

स्काई फोर्स में अक्षय के साथ सारा अली खान और निमरत कौर भी अहम भूमिका में हैं।यह फिल्म 24 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी।स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई।

फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है।यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की योजना बनेगी, और नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखेंगे और शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से आपके स्वभाव से सुधार आएगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अच्छी खबर मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का नया काम बढ़ाना चाहते हैं, तो आप किसी विशेष सलाहकार से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करेंगे तो जल्द ही आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस के कार्यों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से खुद को दूर रखें। बेहतर होगा कि ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढऩे में अपना समय लगाएं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज नई-नई जानकारियां हासिल करना और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास न करें। आज भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सजग रहेंगे। आपके माता-पिता, आपके करियर को लेकर, विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में रुके कार्य आज सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा रिश्तेदारों के सहयोग से आपका हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां और समाचार मिल सकते हैं। आज बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम रहेंगे। आय के साधन बढऩे के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आज आपके अंदर बड़ा फैसला लेने की हिम्मत आएगी। खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आज किसी कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। कारोबार बढ़ाने की योजना सफल होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैरुन

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को आज किसी प्रकार की उलझन लेने से बचना चाहिए। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान सम्बन्धी परेशानी हल हो सकती है। अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका व्यापार अच्छी उन्नति करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

*****************************

 

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का आप सरकार पर तंज

बोलीं- दिल्ली में इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे

नई दिल्ली ,20 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं।

स्वाति मालीवाल दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर आम आदमी पार्टी की पोल खोल रही हैं। स्वाति मालीवाल ने सोमवार को कहा कि आज दिल्ली के जितने बुरे हालात हैं, ऐसे हालात तो पिछले 20 साल में कभी नहीं देखे।

उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि सड़कें टूटी हुई हैं, नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं। जहां-जहां देखते हैं वहां-वहां कूड़े के ढेर पड़े हैं। घरों में नलों से इतना सड़ा हुआ पानी आ रहा है कि कोई पी नहीं सकता।

मैं द्वारका गई थी, वहां कॉलोनी के घरों के नलों से काला पानी आ रहा था। इस तरह का पानी कई महीनों से आ रहा है। मैं भलस्वा में झुग्गियों में गई थी, वहां पर नलों से पीला सड़ा हुआ पानी आ रहा था।

पानी ऐसा था कि पीना तो बहुत दूर की बात है, कोई उसे छू भी नहीं सकता था। जो छुएगा वह बीमार पड़ जाएगा।

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि मैं दिल्ली सरकार से जानना चाहती हूं कि शराब फ्री स्कीम थी, अब क्या घरों में बीयर भेजने की स्कीम शुरू कर दी है। क्योंकि यह जो पानी है वह बिल्कुल बियर जैसा ही दिखता है।

दिल्ली सरकार ढिंढोरा पीटती है कि हम दिल्ली में हर घर को मुफ्त पानी दे रहे हैं। लेकिन सच यह है कि दिल्ली में लोगों को हर रोज 20, 50, 100 रुपये देकर पानी खरीदना पड़ रहा है, तब जाकर वो पानी पी रहे हैं, तो मुफ्त कैसे हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री अपना शीश महल बनाते हैं, तब वो उसमें करोड़ों रुपये का वाटर सप्लाई सिस्टम लगवाते हैं, जब जनता की बारी आती है तो आप गरीबों के घरों में सड़ा हुआ काला-पीला पानी भेजते हैं।

जिससे लोग बीमार पड़ जाएं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि दिल्ली को दिल्ली रहने दीजिए। साउथ सूडान बनाने की जरूरत नहीं है। सुधर जाइए नहीं तो जनता खुद सुधर देगी।

***************************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

देश में कहीं भी सौरभ और दिव्या के छुपे होने की आशंका

मामला कार में 52 किलो सोना ओर दस करोड़  से अधिक नकदी का 

बदल रहा है ठिकाना

ग्वालियर,२० जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकायुक्त छापे के एक माह बाद भी काली कमाई से करोड़ों जुटाने वाले मध्य प्रदेश परिवहन विभगा के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी दिव्या तिवारी के देश में कहीं छुपे होने की आश्ंाका जांच एजेंसियां को है। समझाा जा रहा है कि वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा है।

उसके साथ उसकी पत्नी दिव्या तिवारी भी है। ऐसे मं अब जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा की धर-पकड़ के लिए गोपनीय तरह से जाल बिछाने की तैयारी में हैं। उससे जुड़े लोगों के नंबर भी सर्विलांस पर लिए गए हैं। बता दें कि १९ दिसम्बर २०२४९ को लोकायुक्त ने भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित उसके दो घरों पर छापा मारा था।

इसके बाद आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई। मेंडोरी के जंगल में विनय हासवानी के फार्म हउस पर मिली कार में 52 किलो सोना ओर दस करोड़  से अधिक नकदी मिलने क बाद यह मामला बड़ा हो गया। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले मं केस दर्ज किया है।

*********************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता नियमावली को मंजूरी दी

सीएम धामी बोले,वादा पूरा किया

देहरादून 20 jan,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी।

सीएम धामी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। सीएम ने कहा कि जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच गए थे, तब हमने उनसे वादा किया था कि राज्य में सरकार बनने के बाद हमारा पहला कदम उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने का होगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनने के बाद हम यूसीसी विधेयक लाए। ड्राफ्ट कमेटी ने इसका प्रारूप तैयार किया। इसे विधानसभा में पास किया गया, फिर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून (एक्ट) बना।

अब प्रशिक्षण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आज कैबिनेट की बैठक में यूसीसी के नियमावली को मंजूरी दी गई है। हम प्रदेश में सभी जीचों की समीक्षा करने के बाद यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

बता दें कि यूसीसी के लागू होने से उत्तराखंड में नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा। यूसीसी कानून में सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किया गया है। सीएम धामी ने इस नियमावली को राज्य के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 6 फरवरी को उत्तराखंड में यूसीसी बिल (विधेयक) पहली बार विशेष विधानसभा सत्र में पेश किया गया था। वहीं, 7 फरवरी को इसे विधानसभा में भारी बहुमत से पास कर दिया गया था। इसके बाद 13 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का दर्जा दिया था।

****************************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

हरियाणा में नहीं थम रही शीतलहर: घना कोहरा और बारिश का अलर्ट

चंडीगड़ 20 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । हरियाणा में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के कई जिलों में हर दिन ठंड बढ़ती जा रही है। शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है।

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना कम है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश की संभावना ने ठंड में और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

हिसार और पानीपत में सबसे कम तापमान

रविवार को हरियाणा के हिसार और पानीपत जिले सबसे ठंडे रहे। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन दिनों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

8 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने सोमवार को हरियाणा के 8 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता कम होने से यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घने कोहरे और बारिश की संभावना के चलते ट्रैफिक की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब होता जा रहा है।ठंड के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई है। सोमवार सुबह हरियाणा के चरखी दादरी में AQI 238, फरीदाबाद में 253, गुरुग्राम में 278, पंचकूला में 194 और रोहतक में 205 रहा। हवा की गुणवत्ता का यह स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रदूषण और ठंड के कारण बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

हरियाणा में 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट व सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना रहेगी। 22 व 23 जनवरी को बारिश के बाद रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 24 जनवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा।

विशेषज्ञ की राय

मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के कारण 22 व 23 जनवरी को हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। 24 जनवरी के बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा।

**************************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

देवेंद्र फडणवीस सरकार के फैसले पर भड़की एकनाथ शिंदे की शिवसेना

लगानी पड़ गई रोक

मुंबई 20 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने नासिक और रायगड़ जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त करने का आदेश जारी किया था, जिस पर अब स्टे लगा दिया है।

इस फैसले के खिलाफ एकनाथ शिंदे की लीडरशिप वाली शिवसेना के बीच भारी असंतोष दिखा था और कई जगहों पर शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। ऐसे में देर रात ही सरकार ने फैसले पर स्टे लगा दिया।

शिवसेना का कहना है कि प्रभारी मंत्री के चयन में पारदर्शिता और समानता रखी जाए। यह विवाद इसलिए हो रहा है क्योंकि एनसीपी की नेता अदिति तटकरे को रायगढ़ का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि नासिक की जिम्मेदारी भाजपा लीडर गिरीश महाजन को मिली है। महाराष्ट्र में प्रभारी मंत्री को ही गार्जियन मिनिस्टर कहा जाता है।

गार्जियन मिनिस्टर की जिले की विकास योजनाओं से जुड़ी मीटिंगों में हिस्सेदारी होती है और वह सभी मामलों का एक तरह से निरीक्षणकर्ता होता है। ऐसे में इसका काफी महत्व होता है और पार्टियों के बीच प्रभारी मंत्री के पद को लेकर खींचतान रहती है। रविवार को जैसे ही जानकारी मिली कि प्रभारी मंत्री का पद भाजपा और एनसीपी के खाते में गया है तो शिवसैनिक भड़क गए।

शिवसेना को उम्मीद थी कि भारत गोगावाले को रायगड़ का प्रभारी मंत्री बनाया जाएगा, जबकि नासिक की कमान दादा भुसे को मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसे शिवसैनिकों ने एनसीपी एवं भाजपा के बीच गठजोड़ के चलते खुद को नजरअंदाज करने के तौर पर देखा गया है।

शिवसेना के स्थानीय नेताओं का कहना है कि गार्जियन मिनिस्टर का पद किसी और दल को देकर स्थानीय समीकरणों को नजरअंदाज किया गया है। इसका असर रहा कि राज्य सरकार ने तत्काल एक मीटिंग बुलाई और गार्जियन मिनिस्टर की नियुक्ति पर स्टे लगा दिया।

अब सरकार के सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के साथ भी मीटिंग होनी और आम सहमति के साथ ही कोई फैसला लिया जाएगा। शिवसैनिकों ने तो साफ कहा कि इस फैसले से क्षेत्र में विकास की गति रुक जाएगी।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी असंतोष पैदा होगा। दरअसल इन दोनों ही जिलों में एकनाथ शिंदे अपना जनाधार मानते हैं। ऐसे में एनसीपी और भाजपा के नेताओं को यहां प्रभारी बनाए जाने से पार्टी में नाराजगी दिख रही है।

*********************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

 

प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति 3.20 करोड़ से पहुंची 96.50 करोड़

आप ने उठाए सवाल

नई दिल्ली  20 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) ने अब नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति पर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी संपत्ति बीते 5 सालों में इतनी तेजी से बड़ी है कि जितना कोई बड़े बिजनेसमैन के व्यापार में ग्रोथ नहीं होती है।

“आप” के मुताबिक प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति जो 5 साल पहले 3 करोड़ 20 लाख की थी, वह अब 96 करोड़ 50 लाख पहुंच गई है। जिसमें 2915 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा भाजपा के आदर्श नेता हैं।

इनका एफिडेविट 18 अप्रैल 2019 का है, जब यह लोकसभा के लिए चुनाव लड़े थे। उसके बाद जनवरी 2025 का इनका दूसरा एफिडेविट सत्यापित है कि उनके पास कितनी संपत्ति है, चल-अचल और कितनी इनकी वार्षिक कमाई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्योंकि मैं भी एक विधायक रहा हूं, मैं समझता हूं कि हमारे पास बहुत कम ही समय मिलता है कमाई करने का। लेकिन प्रवेश वर्मा के कमाई के जरिए का अगर विदेश में पता चल जाए तो इनको कौन सी यूनिवर्सिटी नहीं बुलाएगी।

विदेशों से भी बुलाया जाएगा कि आप यहां पर आकर भी लेक्चर दो, कि किस तरीके से आपने अपनी चल-अचल संपत्ति और वार्षिक आय को बढ़ाया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अचल संपत्ति में मार्केट के हिसाब से इजाफा होता है, जो प्रवेश वर्मा की 12 करोड़ 30 लाख से बढ़कर 19 करोड़ 10 लाख हुई। ये कोई बड़ी बात नहीं है। मार्केट के हिसाब से जमीन का भाव और अन्य अचल संपत्तियों का भाव बढ़ता है।

इसके बाद आते हैं चल संपत्तियों पर, जिनमें कैश, गोल्ड, बैंक डिपॉजिट आदि होते हैं। जिसमें बीते 5 साल में प्रवेश वर्मा की संपत्ति में इतना इजाफा हुआ है कि लोग हैरान हो जाएंगे।

इनकी चल संपत्ति पिछले 5 साल में 3 करोड़ 20 लाख से 96 करोड़ 50 लाख पर संपत्ति पहुंच गई है। बड़े-बड़े बिजनेस हाउस और बड़े-बड़े बिजनेस स्कूल उनके घर आ जाएंगे। क्योंकि 2915 परसेंट की ग्रोथ प्रवेश साहिब वर्मा ने 5 साल के अंदर की है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इनके साथ पूरा तंत्र-मंत्र है। प्रवेश वर्मा ने 2017-18 में अपनी वार्षिक आय 17 लाख रुपए बताई थी। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 2023-24 की अपनी सालाना आय बताते हैं 19 करोड़ 17 लाख रुपए।

5 साल में सालाना आय भी बढ़ गई। सौरव भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हम सब और गरीब लोगों के लिए कर दें कि कैसे इतना पैसा 5 साल में उन्होंने बढ़ा लिया। पिछले 5 साल में सालाना इनकम में 11488 परसेंट इनका ग्रोथ रेट है।

*************************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

मौनी अमावस्या व वसंत पंचमी पर मेला क्षेत्र में वाहनों पर प्रतिबंध

पांटून पुल होगा वन-वे

महाकुंभ नगर 20 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी गणतंत्र दिवस, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और संचार तंत्र को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से इन विशेष दिवसों पर पांटून पुल पर आवागमन वन-वे रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर पूरे मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान होना चाहिए। जिसे भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, व्यवस्था में लगे लोग आगे बढ़कर मदद करें।

रविवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने पहले मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और फिर अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सहित अनेक गणमान्य जनों का प्रयागराज में आगमन प्रस्तावित है। अगले सप्ताह 22 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक भी यहां होगी। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से कर ली जानी चाहिए।

आईसीसीसी सभागार में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान स्थिति के अनुसार मेला परिसर में लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु उपस्थित हैं। अब तक सात करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर आस्था का जन समुद्र उमड़ा था, यह सुखद रहा कि हर आगंतुक श्रद्धालु संतुष्ट होकर यहां से गया।

अब आगामी मौनी अमावस्या के मौके पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर भी बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होगा। ऐसे में लोगों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।

बिजली और पेयजल आपूर्ति हो, शौचालय और उसकी सफाई हो, पांटून पुलों का अनुरक्षण हो, अथवा भीड़ के मूवमेंट की रणनीति, हर एक बिंदु पर अच्छी तैयारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात प्रबंधन/गाड़ियों की पार्किंग के बारे में लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा मीडिया और पुलिस हो या आम श्रद्धालु, मोबाइल नेटवर्क की जरूरत सभी को पड़ती है। मौनी अमावस्या के दृष्टिगत टॉवर क्षमता और कवरेज को और बेहतर किया जाना आवश्यक है।

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर प्रयास करें कि जो लोग जिस ओर से आ रहे हैं, वहीं के निकटस्थ घाट पर स्नान कर सकें। उन्होंने स्नानार्थियों को कम से कम पैदल चलने के लिए आवश्यक प्रबंध के निर्देश दिए।

रेलवे के अधिकारियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुव्यवस्था बनाने में रेलवे की बड़ी भूमिका है। स्नान के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य जाना चाहता है, इसलिए मेला स्पेशल ट्रेनें पूरे दिन चलाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूटीन गाड़ियों और मेला स्पेशल ट्रेनों के लिए अलग-अलग रेलवे स्टेशन हों तो बेहतर होगा। रूटीन ट्रेनों को यथासंभव निरस्त अथवा डाइवर्ट करके चलाना उचित होगा।

रेलवे को आगामी 25 जनवरी से 5 फरवरी तक के लिए पूरी सतर्कता के साथ विशेष प्रबंध करने होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आवागमन, प्लेटफॉर्म संख्या आदि के बारे में लगातार घोषणा की जा रही है। हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि गाड़ियों के आवागमन के लिए एक बार घोषित प्लेटफॉर्म संख्या में बदलाव न हो।

रेलवे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मौनी अमावस्या पर 200 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम को शटल बसों की संख्या बढ़ाने और उनके लगातार चलाने के भी निर्देश दिए।

विभिन्न सेक्टरों में अवस्थापना और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रयागवाल से संबंधित सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति, शौचालय की व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है।

कल्पवासियों को कोई समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। डिजिटल खोया-पाया केंद्र के सुचारू संचालन में स्थानीय संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि घाटों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जल पुलिस, गंगा दूत एक्टिव रहें।

*************************

Read this also :-

देवा का एक्शन, ड्रामा और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

संभाजी महाराज से जुड़े खास दिन पर ट्रेलर की तारीख का ऐलान

20.01.2025 (एजेंसी) – छावा के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर की तारीख भी मेकर्स ने साझा की है।फिल्म का नया पोस्टर एक खास वजह से रिलीज किया गया है। साथ ही क्या है ट्रेलर की तारीख?

फिल्म छावा का पोस्टर इसलिए रिलीज किया गया है क्योंकि 344 साल पहले इस दिन उनका राज्याभिषेक हुआ और एक महान विरासत का आरंभ हुआ। छत्रपति संभाजी महाराज की इसी गौरव गाथा को फिल्म छावा में दिखाया जाएगा। उनके अदम्य साहस की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर लाया जाएगा।मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा को प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं।

फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, उसके कैप्शन में इस बात का जिक्र है। फिल्म छावा के पोस्टर में विक्की कौशल सिंहासन पर बैठे हुए नजर आए रहे हैं। वह मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर लाने के लिए तैयार नजर आते हैं।

इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल काफी उत्साहित हैं, उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की है।फिल्म छावा में विक्की कौशल के अलावा कई और कलाकार भी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदान भी नजर आएंगी। इन दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।

****************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी के साथ प्रॉमिस न करें। किसी रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी वाद-विवाद करने से बचे। आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दूसरे का विश्वास न तोड़ें। हर काम ईमानदारी से करते रहें। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज जीवन में एक नया दृष्टिकोण लेकर आएंगे, जिससे आपमें सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव रहेंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपका विरोश कर सकते हैं, सबके साथ ताल-मेल बनाकर रखें। आज पैसों के लेन-देन में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे उतनी ही जल्दी आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। दूसरों की बातों में आने की बजाय खुद के विवेक से कम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। परंतु किसी भी प्रकार का डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है। किसी कारण आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग आपसे से प्रभावित होंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच जि़ंदगी में गज़़ब का जादू कर सकती है। आज आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता से दूसरो को प्रभावित करेंगे। आज दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नजऱ रखें। अगर किसी प्रकार की उलझन मन में चल रही है तो आज अपने दोस्त से शेयर करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। अगर सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी ही सफलता मिलने वाली है। नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन लोगों के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो आज दूर हो जाएगी । आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिलेगी। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, इससे समाधान मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग नया व्यापार शुरू किये है या नौकरी जॉइन किये हैं उनके लिए अनुकूल समय है। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

**************************

 

 सम्पन्न हुआ दो दिवसीय मीडिया कप बैडमिंटन टूर्नामेंट

मीडिया कप बैडमिंटन टूर्नामेंट एकल मुक़ाबले में आदिल और डबल्स में आनंद और आदिल बनें चैंपियन

रांची, 19.01.2025 (FJ) जेएससीआई के स्टेडियम में बने रैकेट्स कैम्पस में आयोजित दो दिवसीय मीडिया कप बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हो गया। टूर्नामेंट में बैडमिंटन के प्रति पत्रकारों की दीवानगी देखने को मिली, जब खिलाड़ी बन कर प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्य कोर्ट में पसीना बहाते नज़र आये।

प्रतियोगिता के पहले दिन के हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, विनय कुमार और रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया वहीं फाइनल मैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी अजय नाथ शाहदेव उपस्थित थे। दूसरे दिन फाइनल मैच में वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

वहीं कड़े एकल मुकाबले के फाइनल मैच में आदिल हसन ने लगातार दो मैच जीत कर अभिषेक सिन्हा को शिकस्त दी और ट्रॉफ़ी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। वहीं डबल्स के खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में आदिल हसन और आनंद मोहन की जोड़ी ने अभिषेक सिन्हा और मोनू कुमार की जोड़ी को दो एक से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। एकल्स और डबल्स के दोनों ही फाइनल मैच रोमांचक रहे। फाइनल मैच के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि अजय नाथ शाहदेव ने ट्रॉफी और विनय वर्मा ने ईयर बड्स दे कर पुरस्कृत किया। साथ ही सभी रनर अप को भी पुरस्कार के रूप में ईयर बड्स दिए गए।

तत्पश्चातअपने सम्बोधन में अजय नाथ शाहदेव ने प्रेस क्लब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से तन मन दोनों स्वस्थ्य रहता है, इसलिए अपने जीवन में सभी लोगों को एक खेल जरूर शामिल रखना चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार विनय वर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला अफ़जाई करते हुए कहा कि राँची प्रेस क्लब के द्वारा शुरू की गई यह परम्परा कायम रहे।

श्री वर्मा ने सभी फाइनलिस्ट को प्राइज़ के रूप में एक एक ईयर बड्स दे कर पुरस्कृत भी किया।

वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाने के लिए कमेटी और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, सचिव अमरकान्त, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, सह सचिव रतनलाल, स्पोर्ट्स कमेटी के कन्वेनर मोनू कुमार, कार्यसमिति सदस्य आलोक सिन्हा, विजय मिश्र, आरजे अरविन्द, चन्दन भट्टाचार्य, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला सहित सभी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*******************************

 

हैदराबाद मेट्रो 13 मिनट में 13 किलोमीटर का सफर

धड़कते दिल को लेकर दौड़ी हैदराबाद मेट्रो

हैदराबाद 18 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – हैदराबाद मेट्रो ने एक शख्स के लिए देवदूत का रोल निभाया है। मेट्रो ने 13 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 13 मिनट में पूरा कर हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिल पहुंचाया। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इस कॉरिडोर ने एलबी नगर के कामिनेनी अस्पताल से लकड़ी के पुल इलाके के ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक हृदय (हार्ट) को पहुंचाया।

मेट्रो ने 13 स्टेशनों से गुजरते हुए 13 किलोमीटर की दूरी 13 मिनट में तय की, जिससे इस जीवन रक्षक मिशन में महत्वपूर्ण समय की बचत हुई। हैदराबाद की मेट्रो ने हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा प्रदान की।

यह ग्रीन कॉरीडोर 17 जनवरी को रात साढ़े नौ बजे बनाया गया था। कामिनेनी अस्पताल की टीम ने मेडिकल बॉक्स में डोनर हार्ट रखा और उसे मेट्रो के जरिए ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक पहुंचाया, जहां हार्ट ट्रांसप्लांट होना है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेट्रो में सफर करते अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी नजर आ रहे हैं। यह प्रयास हैदराबाद मेट्रो रेल, चिकित्सा पेशेवरों और अस्पताल अधिकारियों के बीच सावधानीपूर्वक योजना और सहयोग के माध्यम से संभव हुआ है, जो सभी उपस्थित डॉक्टरों की देखरेख में किया गया।

****************************

Read this also :-

लवयापा का रोमांटिक ट्रैक रहना कोल रिलीज

120 बहादुर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

कोलकाता: RG कर रेप-हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

मुख्य आरोपी संजय रॉय दोषी करार

कोलकाता 18 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल हुई 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह की सत्र अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी ठहराया है। इस फैसले के साथ ही उस भयावह घटना का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और कोलकाता में डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के व्यापक विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने मुकदमा शुरू होने के मात्र 57 दिनों के भीतर यह फैसला सुनाया। पिछले साल 9 अगस्त को, महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।

कोलकाता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया। उस पर ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी। सीबीआई ने भी अपनी चार्जशीट में संजय रॉय को ही मुख्य आरोपी माना और अदालत से उसके लिए मृत्युदंड की मांग की है।

इस फैसले के बाद अब सजा की घोषणा का इंतजार है। यह मामला न केवल एक जघन्य अपराध था, बल्कि इसने चिकित्सा समुदाय की सुरक्षा और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

*******************************

Read this also :-

लवयापा का रोमांटिक ट्रैक रहना कोल रिलीज

120 बहादुर की रिलीज डेट से उठा पर्दा