उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने की मुलाकात
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने माननीय मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं
रांची,01.01.2026 – माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री हेमंत सोरेन से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने आज शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने माननीय मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दोनों पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए रांची जिले के समग्र विकास, सुशासन एवं बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।
*************************
