03 से 04 जनवरी 2026 तक रांची के खेलगांव में होगा आयोजन
देशभर के 09 उच्च न्यायालयों के 30 से ज्यादा माननीय न्यायाधीश प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
रांची,01.01.2025 – माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के तत्वावधान में 2nd All India Judges Badminton Tournament का आयोजन दिनांक 03 से 04 जनवरी 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची स्थित खेल गांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जाना निर्धारित है। 1st All India Judges Badminton Tournament का आयोजन 04-05 जनवरी 2025 को ओडिशा में आयोजित किया गया था।
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न 09 उच्च न्यायालयों के 30 से ज्यादा माननीय न्यायाधीश भाग लेंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े माननीय पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खेल गांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के विश्राम, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रतियोगिता के दौरान चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मेन सिंगल, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में देशभर से आए न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
************************
