आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में आप अच्छा समय बिता पाएंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आपके कुछ अटके हुए कार्य भी आज के दिन पूरे हो सकते हैं। लेखन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज के दिन नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी ऐसे काम को आज के दिन हाथ में न लें जिसे करने में आप हिचकिचाते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 03

वृष राशि:

बिजनेस में इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज के दिन गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपने बातों को खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। 7 किसी पुराने दोस्त से आज आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है। पुराने समय की यादें ताज होंगी और आपको इससे मानसिक सुकून भी प्राप्त होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 04

मिथुन राशि:

इस राशि के जातकों को किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप अन्य कार्य के लिए भी कर सकते हैं। शादीशुदा रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी , आपके रिश्ते में नयापन आएगा। माता-पिता की किसी दिली ख्वाहिश को आज के दिन इस राशि के कुछ जातक पूरा कर सकते हैं। आपके काम करने की गति से कार्यक्षेत्र में लोग चकित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 01

कर्क राशि:

आज आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जा सकते हैं, जहां आपके अशांत मन को शांति मिलेगी। बच्चे आज आपसे कुछ बात कर सकते हैं, आपको उनकी पूरी बात जरुर सुननी चाहिए। कला में रूचि रखने वालों को आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर को आगे बढऩे में मदद करेगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं किसी दोस्त की मदद से फिर से शुरू हो सकती है। प्रेम जीवन भी बेहतर बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 06

सिंह राशि:

आज किसी काम को लेकर पड़ोसी से मदद मिलने की संभावना बन रही है। आज अचानक घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आपके द्वारा कही गई बातें सामाजिक स्तर पर लोगों को पसंद आएंगी। राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस राशि के कुछ जातक हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 07

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातक आज के दिन ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे जिसके चलते इन्हें करियर के क्षेत्र में आशातीत लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगें, जो आपको ऊंचाई तक पहुंचाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप मूवी देखने जा सकते हैं और किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करके आपको ख़ुशी मिलेगी। सेहत को लेकर आज के दिन आपको लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 01

तुला राशि:

आज व्यापारिक दृष्टि से आपको बढिय़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी समझदारी से भरी बातें लोगों को खूब भाएंगे। प्रेम जीवन में भी इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। रुकी हुई योजनाओं पर फिर से विचार करने का यह अच्छा समय है। आपकी ऊर्जा से आपके सहकर्मी भी सीख लेंगे। माता-पिता का सहयोगा आपको प्राप्त होगा। भाग्य भी आपका साथ देगा।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि:

अपनी वाणी से वृश्चिक राशि के लोग जीवनसाथी का दिल आज जीत सकते हैं। आपकी अधूरी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। किसी काम को लेकर आज आपकी बात कलीग से हो सकती है, काम पूरा हो जाएगा। किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आपकी छोटी बहन कोई खुशखबरी आज के दिन आपको सुना सकती है और इससे आपका दिन बन जाएगा।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 09

धनु राशि:

ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आज आपका पेंडिग वर्क कम्पलीट हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , बच्चे आज खूब उछल – कूद मंचाएंगे। बच्चों के साथ आज इस राशि के जातकों को बेहतरीन समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज हार्डवेयर का काम करने वालो को बढिय़ा धन लाभ होगा, आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे। जिन कार्यों को करने में अक्सर आप घबराते हैं उन्हें भी आज के दिन आसानी से पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करते इस राशि के जातक देखे जा सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि:

आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आने से आज के दिन का भरपूर लाभ आप उठा पाएंगे। खेलकूद में भी इस राशि के जातक हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आपके अटके हुए कार्य को गति मिलेगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए कुछ जरुरी निर्णय ले सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 02

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप बिजनेस में अपने सहयोगियों की मदद से आगे बढेंगे, आपके पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगें। शिक्षा के क्षेत्र में जो परेशानियां बीते समय में आयी थीं उनका आपको हल आज के दिन मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कार्यक्षेत्र में होगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान आज के दिन बढ़ सकता है।

शुभ रंग- नेवी-ब्लू

शुभ अंक- 01

************************

 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का कारण देश को बताए सरकार : मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली 23 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने (जगदीप धनखड़) इस्तीफा क्यों दिया?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने (जगदीप धनखड़) इस्तीफा क्यों दिया? इसके पीछे क्या वजह है?

हमें तो लगता है ‘दाल में कुछ काला है।’ वरना, उनकी सेहत बहुत अच्छी है, वो खुद से भी ज्यादा आरएसएस और भाजपा का बचाव करते थे, इतना तो उनके लोग भी नहीं करते होंगे।

उनकी निष्ठा आरएसएस और भाजपा के साथ थी। जिस तरह से उन्होंने इस्तीफा दिया है, इसके पीछे कौन है और उन कारणों को देश को बताना चाहिए।”

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, “आरएसएस इतिहास को उल्टा लिखने की कोशिश कर रहा है। वे जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी गई किताब ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ को भी नकारते हैं। आरएसएस का इतिहास अलग है और देश का इतिहास अलग है।”

जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का हवाला देते हुए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और चिकित्सा सलाह का पालन करने की आवश्यकता बताई।

मानसून सत्र के पहले ही दिन उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल किया।

कांग्रेस ने दावा किया कि उनके इस्तीफे में बताए गए स्वास्थ्य संबंधी कारण पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जो दिख रहा है, उससे कहीं अधिक है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी को धनखड़ के इस्तीफे को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए।”

***************************

 

लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी : पीएम मोदी

नई दिल्ली 23 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर तिलक के योगदान को याद किया और उनके विचारों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि लोकमान्य तिलक एक अग्रणी नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वे एक महान विचारक थे, जो ज्ञान और सेवा में विश्वास रखते थे।

पीएम ने लिखा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने स्वतंत्रता की भावना को प्रज्वलित किया।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिलक को ‘स्वराज का उद्घोषक’ बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक ऊर्जा दी।

उन्होंने लिखा, “तिलक जी ने गणेशोत्सव और गीता रहस्य के माध्यम से स्वाधीनता को भारतीय संस्कृति से जोड़ा। उनका योगदान युवाओं को हमेशा प्रेरित करेगा।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिलक को ‘स्वराज्य का उद्घोषक’ और महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने गणेशोत्सव और शिवाजी महोत्सव जैसे आयोजनों के जरिए जनता में एकता का भाव जगाया।

उन्होंने लिखा, “भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत, पूर्ण स्वराज्य के उद्घोषक, महान विचारक, ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं।

लोकमान्य तिलक जी ने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी के महोत्सवों जैसे अनेक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाकर जन-जन को अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध एकता के भाव को मजबूती प्रदान की। संस्कृति और राष्ट्र की रक्षार्थ आपके तेजस्वी विचार हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं समाज के उत्थान के कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिलक को ‘स्वराज्य का मूल मंत्र’ देने वाला समाज सुधारक बताया।

उन्होंने लिखा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिलक को ‘प्रखर राष्ट्रवादी और क्रांतिकारी’ बताते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने तिलक के मशहूर नारे, “’स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा ‘ स्वराज के नारे को बुलंद करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें नमन।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पूर्ण ‘स्वराज’ की भावना को भारत के जन-जन में स्थापित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके तेजस्वी विचार और अद्वितीय जीवन हम सबको राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के कार्यों हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

**************************

 

PM मोदी ने सहित कई मंत्रियों ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 23 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आज देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आजाद के साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद वीरता और साहस के प्रतीक थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को न्याय के लिए डटकर मुकाबला करने की प्रेरणा दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजाद को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी क्रांतिकारी भावना से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी।

उन्होंने कहा, “आजाद ने अंतिम सांस तक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंद्रशेखर आजाद को मां भारती का सच्चा सपूत बताया और कहा कि आजाद ने स्वदेशी, स्वराज और भारतीय संस्कृति के प्रति जन जागृति पैदा की और स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन में बदला।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आजाद के समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “मातृभूमि को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद को साहस और दृढ़ता का पर्याय बताया और कहा कि आजाद की बलिदान गाथा युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा, “मां भारती के अनन्य उपासक, दृढ़ता, साहस और आत्मविश्वास के पर्याय, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की जो गाथा लिखी है, वह युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। वीर सपूत के चरणों में बारंबार प्रणाम!”

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आजाद को वीरता का अद्वितीय प्रतीक बताते हुए उनके जीवन को माँ भारती की सेवा में समर्पित बताया।

उन्होंने कहा, “मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व जीवन खपा देने वाले, साहस व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं!”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आजाद के क्रांतिकारी योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका प्रसिद्ध कथन, “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं और आजाद ही रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिवीर, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। चन्द्रशेखर आजाद जी ने अपनी अद्वितीय देशभक्ति से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया और समस्त राष्ट्र को स्वतंत्रता के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने अपने जीवन के सर्वोत्तम क्षणों को देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन भारतीय स्वाधीनता संग्राम की एक अनमोल धरोहर है। “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं और आजाद ही रहेंगे”—उनका यह वाक्य आज भी हम सभी के हृदय में गूंजता है तथा राष्ट्रसेवा हेतु हर भारतीय को प्रेरित करता है।”

***********************

 

माननीय राज्यपाल ने माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

रांची,23.07.2025 – माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन स्थित बिरसा मंडप में माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल महोदय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया।

उक्त अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण उपस्थित थे।

************************

 

सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई जारी…..!

23.07.2025 – यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में न तो कोई बड़ा नामचीन स्टार है और ना ही इस फिल्म का कोई खास प्रमोशन हुआ।

इसके बाद भी ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी आंधी आई, जिससे बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस के संचालकों की नींद उड़ गई है। 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और तूफानी कमाई की रफ्तार जारी है।

इस म्यूजिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 की कई बिग बजट फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ‘सैयारा’ से नवोदित अभिनेता अहान पांडे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार डेब्यू किया है। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से काफी सराहा गया।

‘सैयारा’ में अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पड्डा के अलावा राजेश कुमार, वरुण बडोला और आलम खान की मुख्य भूमिका है। निर्देशक मोहित सूरी सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए ‘सैयारा’ के रूप में एक इमोशनल लव स्टोरी लेकर आये हैं।

फिल्म का मधुर संगीत और नवोदित युवा कलाकारों का परफॉरमेंस दर्शकों को बांधे रखता है, जिस वजह से यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा , पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, सामाजिक रिश्तों में समरसता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति किसी प्रोपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे सोच रहें है, आज उनको बढिय़ा डील मिलेगी। राजनीतिक तौर पर आपको अनुभवी व्यक्ति का साथ मिल सकता है। आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी, खान – पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 02

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, आज उनको अच्छा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करेंगे। आज आपकी रुचि आध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे रोज की अपेक्षा आज दोगना काम करेंगे। आज आपके जीवन में किसी व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 04

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के माध्यम से शुभ सूचना मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन आनंद से परिपूर्ण रहेगा, आज आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पड़ोसी के साथ रिश्ते मधुर होंगे, आप कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इस राशि के कला जगत में संगीत से जुड़े व्यक्तियों को आज अपने सीनियर के सामने परफॉर्म करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 02

कर्क राशि:

आज दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सोने – चांदी का बिजनेस करने वालों को बड़ा धन लाभ होगा। आपके रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा, संतान पक्ष से सहयोग की प्राप्ति होगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आज आपके घर में चहल – पहल बनी रहेगी। सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा, जहां आपकी मुलाकात किसी वरिष्ठ अधिकारी से हो सकती है। आज आप घर से निकलने से पहले माता – पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 06

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिये मिला – जुला रहेगा। आज आप में एक नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपने काम को खूब इंजॉय करेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन ख़ुशी से भरा होगा, आज उनको जीवनसाथी से महंगा उपहार मिल सकता है। आज आपके माता – पिता की सेहत ठीक रहेगी। बच्चों के साथ कही घूमने जा सकते हैं , बच्चों से स्नेह की प्राप्ति होगी। विदेश में रह रहे आपके रिश्तेदारों से आपको विशेष सूचना मिलेगी। शिक्षकों को आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को मान – सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 07

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , बॉस आपकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है, आपके रिश्ते में जो गलतफहमियां थी वो दूर होंगी। आध्यात्म में आपकी रुचि आज ज्यादा रहेगी, जिससे मानसिक सुख की अनुभूति होगी। आज आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके भविष्य की योजनाओं में सहायक होगा।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 01

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आप किसी स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में किसी बड़ी कम्पनी का रूप ले लेगा। आज आपको व्यापारिक लेन – देन में बड़ा फायदा होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज नौकरी करने वालों के लिए दिन थोड़ा हेक्टिक हो सकता है, क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी कार्य में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे काम आसानी से कम्पलीट हो जायेगा।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में किसी दोस्त की सलाह ले सकते हैं। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा, जिससे वो अपनी पढाई को और बेहतर बना सकें। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रहेगी, आप अपना अधुरा प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। शाम का समय आप बच्चों के साथ गेम खेलकर बिताना पसंद करेंगे।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 09

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज किसी कार्य में शारीरिक परिश्रम की अधिकता रहेगी, इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सब कुशल – मंगल बनी रहेगी, सभी सदस्य आपस में मिल जुलकर रहेंगे। आज आप किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं, आपकी उपस्तिथि वहां की रौनक बढ़ाएगी। हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों को आज अपने सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिन व्यक्तियों को अच्छी नौकरी की तलाश है, आज उनको किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

मकर राशि:

आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन को सही दिशा दे पायेंगे। कारोबारी गतिविधियां आपकी सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आप कुछ बदलाव भी कर सकते है जिनका असर भविष्य में दिखेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। आज आप कवि सम्मेलन का आनंद लेंगे और अपनी कविता भी दूसरों के साथ साझा करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज आप खुद को फिट पायेंगें और पूरी एनर्जी के साथ काम करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में पार्टनरशिप का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी की सहायता से आपके सरकारी कार्य बनेंगे, जिससे आप आगे का काम कर पायेंगे। जरूरी निर्णय लेते समय घर के किसी बड़े सदस्य के साथ बात अवश्य कर लें। इस राशि की महिलाएं घर से किसी काम को शुरू कर सकती है, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का मन बना सकते हैं, जिससे वो भविष्य में अच्छा काम कर सकें।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 02

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आज आप अपने घर या शॉप को दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं , इसमें आप किसी करीबी की मदद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ताल – मेल बना रहेगा , दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आज आपको करियर में तरक्की करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें। व्यापारिक दृष्टी से आज आपको धन लाभ होगा, सुख – सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग- नेवी-ब्लू

शुभ अंक- 01

****************************

 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया: मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं

नई दिल्ली ,22 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है।

मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अंतर्गत राष्ट्रपति को एक औपचारिक पत्र भेजकर अपना त्यागपत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा है कि चिकित्सकीय सलाह का पालन करने और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

अनुभवी वकील और राजनीतिक हस्ती जगदीप धनखड़ ने 2022 से 21 जुलाई 2025 को अपने इस्तीफे तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य आधार पर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

उनका कार्यकाल छोटा था। उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं पर दृढ़ पकड़ और तीक्ष्ण कानूनी कुशाग्रता के लिए जाना जाता था। वे अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रीय मुद्दों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

राजस्थान के ग्रामीण इलाके से भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक तक जगदीप धनखड़ का सफर, दृढ़ता, बहुमुखी प्रतिभा और जनसेवा की कहानी है। वे चार दशकों से भी ज्यादा समय से सार्वजनिक जीवन में हैं।

18 मई, 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गांव किठाना में जन्मे जगदीप धनखड़ एक साधारण किसान परिवार से हैं। उन्हें अक्सर ‘किसान पुत्र’ कहा जाता है और यही पृष्ठभूमि भाजपा ने बाद में उनके उपराष्ट्रपति पद के नामांकन के दौरान अपने राजनीतिक संदेश में भी उजागर की।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा चित्तौडग़ढ़ के सैनिक स्कूल से पूरी की, जो कई उल्लेखनीय सैन्य और सार्वजनिक सेवा हस्तियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है। बाद में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उसी विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

धनखड़ ने 1979 में राजस्थान बार काउंसिल में पंजीकरण के बाद अपनी वकालत शुरू की। एक कुशल कानूनी विशेषज्ञ के रूप में उनकी प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी। 1990 में उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया और वे राज्य के सबसे प्रतिष्ठित कानूनी पेशेवरों में से एक बन गए।

उन्होंने कई उच्च न्यायालयों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत की, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के मामलों की पैरवी की। धनखड़ को राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस भूमिका ने विधिक समुदाय में उनकी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया।

उन्होंने 1989 में झुंझुनू से जनता दल के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया। संसद में उनकी स्पष्ट वकालत ने उन्हें जल्द ही मंत्री पद दिला दिया। 1990 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कार्यकाल में उन्हें संसदीय कार्य राज्य मंत्री नियुक्त किया गया।

उन्होंने सरकार और विधानमंडल के बीच महत्वपूर्ण समन्वय का कार्यभार संभाला। बाद में उन्होंने 1993 से 1998 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

धनखड़ राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे और जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) और अंतत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित कई दलों से जुड़े रहे।

जुलाई 2019 में धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए वे राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के केंद्र में रहे। उनके कार्यकाल के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के साथ संघवाद, विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर उनका लगातार टकराव हुआ।

उनके आलोचकों ने उन पर संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। हालांकि, धनखड़ ने जोर देकर कहा कि वह लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए काम कर रहे थे।

16 जुलाई, 2022 को भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए धनखड़ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का उम्मीदवार घोषित किया। 6 अगस्त, 2022 को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 710 वैध मतों में से 528 मतों से हराया, और 74.37 प्रतिशत मत हासिल किए, जो 1992 के बाद से जीत का सबसे बड़ा अंतर है। उनके चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और उसके केवल दो सदस्यों ने ही मतदान किया।

उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ ने राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण विधायी सत्रों की अध्यक्षता की। संसदीय नियमों के प्रति अपने कठोर पालन और स्पष्ट दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध धनखड़ को सभी दलों में समान रूप से सम्मान और चुनौती मिली।

***************************

 

महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया-राहुल गांधी

धार 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को संबोधित किया। दो दिवसीय शिविर के पहले दिन सोमवार को राहुल गांधी वर्चुअली जुड़े थे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में जीता था। उसके 4 महीने बाद बीजेपी स्वीप करती है। वह कोई मामूली स्वीप नहीं थी।

जब हमने आंकड़े देखें तो वोटर लिस्ट की मांग की। हमें पता लगा कि लोकसभा और विधानसभा में एक करोड़ वोटरों का फर्क है। एक करोड़ नए वोटर विधानसभा में आए और उन्होंने वोट किया।

जहां भी इन वोटरों ने वोट किया उन सीटों पर बीजेपी जीत गई। मैं बिना किसी शक के आपसे कहता हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया है। इलेक्शन कमीशन बीजेपी की पूरी मदद कर रहा है।

मैं इस बात को मानता हूं कि मध्य प्रदेश में भी चुनाव चोरी किया गया था। एक बार नहीं अनेक बार मध्य प्रदेश में चुनाव चोरी किया गया है। पिछले चुनाव का नतीजा बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा नतीजा है। मैं आपको यह बात क्यों बता रहा हूं, क्योंकि हमें सावधान रहना है।

राहुल गांधी ने कहा हमें अपनी पार्टी के सीनियर लीडर्स का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेकर आगे बढ़ना है। कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना को लेकर जो लड़ाई लड़ी उस संदेश को हमें घर-घर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां जातीय जनगणना करवाई जाएगी। सरकारी नौकरियों में दलित, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं को मौका दिया जाएगा।

गांधी ने कहा बीजेपी को जातिगत जनगणना से डर क्यों लगता है, डेटा से क्यों डर रहे हैं? क्योंकि उस डेटा के पीछे सच्चाई है, हिंदुस्तान की सच्चाई। उस डेटा के अंदर है पिछड़ों पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, गरीब जनरल कास्ट पर अत्याचार की सच्चाई डेटा के अंदर है। तेलंगाना में हमने डेटा निकाला है।

राहुल गांधी ने कहा बिहार में मैंने साफ कह दिया है कि हमारी सरकार आएगी तो तेलंगाना मॉडल पर जाति जनगणना होगी। यह क्रांतिकारी सर्वे है। इसको हम सिर्फ तेलंगाना में नहीं, बिहार में, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में जहां भी सरकार बनेगी उसे हम लागू करेंगे।

उन्होंने कहा मैंने पार्लियामेंट में ही कहा है कि 50% रिजर्वेशन वाली दीवार को हम तोड़कर गिरा देंगे। अब बीजेपी डर गई तो उन्होंने क्या किया। पहले आरएसएस के लोगों ने कहा कि 400 पार तो हम संविधान को बदलेंगे और हम जाति जनगणना कभी नहीं होने देंगे।

मोहन भागवत ने कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी ने यह मुद्दा उठाया, भारत जोड़ो यात्रा में उठाया, न्याय यात्रा में उठाया और हमने प्रेशर बनाया।

तेलंगाना का जैसे ही हमने सर्वे किया, बीजेपी बात समझ गई और उन्होंने कास्ट सर्वे करवाने की बात शुरू कर दी। मैं आपको गारंटी करके दे रहा हूं, यह कास्ट सर्वे नहीं करेंगे जब तक सही प्रकार से सवाल नहीं पूछे जाएंगे। सही सवाल नहीं पूछे जाएंगे तब तक कोई खास सर्वे नहीं होगा।

इसलिए आज हमारा काम है कि जनता से सही सवाल मांगे। सवाल हिंदुस्तान के हर नागरिक से पूछे जाएं। दलितों से अलग सवाल, पिछड़ों के लिए अलग सवाल, आदिवासियों के लिए अलग सवाल, महिलाओं के लिए अलग सवाल, यह अब एक सामाजिक आर्थिक क्रांति का प्रोसेस हो गया है और इसे हम पूरा करेंगे।

इससे पहले सोमवार को शिविर का उद्घाटन हुआ। सेवादल की टीम के साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ शिविर की शुरुआत हुई। कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे विधायकों का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया।

*****************************

 

संजय सिंह का आरोप—बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण बना ‘चुनावी घोटाला’

राज्यसभा में उठाई आवाज़

नई दिल्ली,लखनऊ 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने नियम 267 के तहत नोटिस देकर सदन की समस्त कार्यवाही स्थगित कर इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिहार में चल रही वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया एक बड़े “चुनावी घोटाले” का रूप ले चुकी है। यह प्रक्रिया न केवल अपारदर्शी है, बल्कि इससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला हो रहा है और करोड़ों मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद माने जाने वाले मतदाता सूची के नियमित और पारदर्शी पुनरीक्षण को बिहार में जिस प्रकार लागू किया जा रहा है, वह असमानता को बढ़ावा देने वाला है—विशेषकर जब हम इसे आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों के संदर्भ में देखते हैं।

राज्य के लगभग 8 करोड़ मतदाताओं से ऐसे कठोर दस्तावेज़ मांगे जा रहे हैं, जिन्हें जुटा पाना गरीब, प्रवासी मजदूरों, छात्रों और सामाजिक रूप से वंचित तबकों के लिए बेहद कठिन है। खासतौर पर आधार कार्ड को अस्वीकार किया जाना, जबकि इसे सरकार स्वयं एक मान्य पहचान दस्तावेज मानती रही है, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।संजय सिंह ने यह भी कहा कि 2003 के बाद जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़े थे, उनसे अब उनके माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान का प्रमाण मांगा जा रहा है, जो कि ग्रामीण और गरीब वर्गों के लिए लगभग असंभव है।

उनके पास न तो जन्म प्रमाण पत्र हैं, न स्कूल रिकॉर्ड, और न ही ऐसी प्रशासनिक पहुँच कि वे ये दस्तावेज़ तैयार करा सकें।उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जनवरी 2023 में प्रवासी मजदूरों को दूरस्थ मतदान का जो वादा किया गया था, वह अब पूरी तरह विफल हो गया है और अब उन्हें अस्थायी अनुपस्थिति के आधार पर मतदाता सूची से ही हटाए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

यह लोकतंत्र की बुनियादी भावना—सार्वभौमिक मताधिकार—के खिलाफ है और संविधान के अनुच्छेद 326 का सीधा उल्लंघन है।आप सांसद ने कहा कि यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी होती है तो उसका सीधा असर चुनावों की निष्पक्षता पर पड़ता है और लोकतंत्र की विश्वसनीयता को गहरा आघात पहुँचता है।

उन्होंने मांग की कि बिहार में चल रहे इस विशेष पुनरीक्षण अभियान की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इसे तत्काल रोका जाए, ताकि सभी नागरिकों को निष्पक्ष एवं सरल पुनरीक्षण की सुविधा मिल सके।संजय सिंह ने यह दोहराया कि वह चाहते हैं कि सदन इस मुद्दे पर तत्काल और गंभीर चर्चा करे, ताकि करोड़ों नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की जा सके और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रह सके।

******************************

 

मानव तस्करी नाकाम, एनजेपी स्टेशन से 56 युवतियां बचायी गई

जलपाईगुड़ी/कोलकाता 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । एनजेपी स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस से 56 युवतियों को बरामद किया गया है।उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और डुआर्स की 56 युवतियों को युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार ले जाया जा रहा था।

हालांकि, युवतियों के परिवारों को बताया गया था कि नौकरी दिलाने के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। सोमवार रात करीब नौ बजे एनजेपी स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी के दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने युवतियों को एक साथ देखा और उन्हें शक हुआ। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई।

युवतियों के पास कोई टिकट नहीं था। सभी के हाथों पर उनके कोच नंबर और बर्थ नंबर की मुहर लगी हुई थी। रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के संयुक्त अभियान में उक्त मानव तस्करी का खुलासा हुआ।

उक्त ट्रेन पटना जा रही थी और लड़कियों को कथित तौर पर बताया गया था कि उन्हें एक “आईफोन कंपनी” में नौकरी दिलाने के लिए बेंगलुरु ले जाया जाएगा।

पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें काम के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। बिहार जाने वाली ट्रेन में युवतियों के बैठे जाने से जीआरपी का शक बढ़ गया।

इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने युवतियों को ले जाने के आरोप में कोलकाता के निवासी जितेंद्र पासवान और सिलीगुड़ी की निवासी चंद्रिका को स्टेशन पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। इन गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है।

****************************

 

चारधामों के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरु करेगी सरकार

सीएम धामी ने दिए राज्य में हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश  

देहरादून,22 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ ही राज्य में हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को सचिवालय में आयोजित नागरिक उड्डयन विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवाओं का नेटवर्क बढ़ाया जाना जरूरी है, इसी के साथ हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने के साथ ही चारधामों के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरु करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने बताया कि पायलट प्रशिक्षण के लिए पंतनगर में नया फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रशिक्षित पायलट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह केन्द्र एक महत्वपूर्ण कदम है।

हवाई यातायात को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसरो के साथ मिलकर डिजिटल मैपिंग की क्षमता विकसित की जा रही है। यूकाडा के माध्यम से उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत देहरादून- जोशीमठ, जोशीमठ- बद्रीनाथ के बीच शटल सेवा और पिथौरागढ़- धारचूला और पिथौरागढ़- मुनस्यारी के बीच हवाई सेवा शुरु करने की तैयारी की जा रही है।

इसी तरह आदि कैलाश क्षेत्र में तीर्थाटन ओर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुंजी से सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरु करने की योजना है। केदारनाथ हेली सेवा को मजबूत बनाने के लिए, गरुड्चट्टी के पास अतिरिक्त हेलीपैड बनाया जा रहा है।

बैठक में जानकारी दी गई कि पंतनगर और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार कार्य 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इसी तरह वर्ष 2026 तक जौलीग्रांट एयरपोर्ट को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। गुंजी, मुनस्यारी, आदि कैलाश क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ हवाई पट्टी को रीजनल हब सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

साथ ही भारतीय सेना के सहयोग से सीमांत क्षेत्रों में नए हेलीपैड भी बनाए जाने की योजना है।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सचिन कुर्वे, उकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान, अपर सचिव विनीत कुमार, यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय टोलिया एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*************************

 

बोल्ड और बेबाक टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्राइम वीडियो ने किया ऐलान…..!

22.07.2025 – देश का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस टॉक शो की होस्ट और हेड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना हैं, जो अपने दमदार और दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

ये बोल्ड, बेबाक और मजेदार टॉक शो जल्द ही प्रीमियर होगा, जिसे ‘बनिजेय एशिया’ प्रोड्यूस कर रहा है। बॉलीवुड के बड़े सितारों और इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों से सजी गेस्ट लिस्ट के साथ टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक ऐसा टॉक शो बनने जा रहा है, जो सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट को भी पीछे छोड़ देगा।

यह शो बोल्ड, शानदार और बिना किसी झिझक के बिल्कुल अनफिल्टर्ड अंदाज में आपके सामने होगा, जिसमें दोनों होस्ट्स की जबरदस्त एनर्जी के साथ आपको सबसे दिलचस्प मुद्दों पर उनका बेबाक नजरिया देखने को मिलेगा।

प्राइम वीडियो (इंडिया) के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा “हम ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह एक ऐसा टॉक शो है, जो पहली बार दो सबसे तेज़ और दमदार आवाज़ों के साथ इस जॉनर को नए सिरे से पेश करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “गेस्ट लिस्ट में चार्मिंग सेलिब्रिटीज के साथ काजोल और ट्विंकल अपनी खास हाज़िरजवाबी, तड़कते-भड़कते अंदाज़ और बेहतरीन सोच के साथ ऐसी दिलचस्प बातचीत लेकर आएंगी, जो मजेदार, बेबाक और बिना किसी हिचक के होगी। ‘बनिजेय एशिया’ के साथ मिलकर हम अपने दर्शकों के लिए कुछ ऐसा क्रिएट कर रहे हैं, जो बोल्ड, नया और यादगार साबित होगा।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://www.instagram.com/p/DMZmo9MO5qe/?igsh=MXRpeHhteHprbXh6Nw==

******************************

 

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा सुनियोजित राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा : पप्पू यादव

नई दिल्ली 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर से पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने उनके इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व को न संविधान से मतलब है, न लोकतंत्र से और न स्वतंत्रता से। जगदीप धनखड़ जब निष्पक्ष और सच्चाई के रास्ते पर चले तो वे उन्हें रास नहीं आए।

उन्होंने कहा कि धनखड़ का इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा है। जब स्वास्थ्य खराब था तब तो इस्तीफा नहीं दिया, सत्र के पहले ही दिन इस्तीफा देना एक संकेत है कि कहीं कुछ बड़ा चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धनखड़ जाट समुदाय से आते हैं और उनकी स्वाभिमानी प्रवृत्ति भाजपा नेतृत्व को मंजूर नहीं थी। आज उनका आत्मसम्मान जाग गया और उन्होंने कहा- लो अपना पद, अब हम सच्चाई के रास्ते चलेंगे।

पप्पू यादव ने दावा किया कि यह इस्तीफा दरअसल भाजपा और आरएसएस के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान का परिणाम है। यह दो बड़ी हस्तियों के बीच इगो कलैश है, जिसमें धनखड़ जी बलि का बकरा बन गए।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए चौंकाने वाली और भारतीय राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री को चाहिए था कि वे उन्हें मनाने का प्रयास करते।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद रामगोपाल यादव ने इस्तीफे को लेकर ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैं इसके पीछे की बातों को नहीं जानता।

बता दें कि भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी हैं। अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 67(ए) का जिक्र किया है।

*******************************

 

कल 1 से 4:30 बजे के बीच कुछ बड़ा हुआ’…,धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस का दावा

 इन दो दिग्गज नेताओं का भी लिया नाम

नई दिल्ली 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : 21 जुलाई 2025 की शाम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कारणों में उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला दिया, जिसके बाद राजनीति में कयासों का बाजार गर्म हो गया।

इस्तीफे से पहले धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत को आधार बताते हुए इस्तीफे की जानकारी दी।

इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने इस संदर्भ में लिखा, “कल दोपहर 12:30 बजे उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे। थोड़ी देर की चर्चा के बाद, यह तय किया गया कि BAC की अगली बैठक शाम 4:30 बजे फिर से होगी।”

रमेश ने आगे कहा कि शाम 4:30 बजे जब समिति की बैठक शुरू हुई, तो अधिकांश सदस्य बैठक में उपस्थित हुए, लेकिन नड्डा और रिजिजू उपस्थित नहीं हुए।

खास बात यह थी कि इन दोनों मंत्रियों के न आने की सूचना व्यक्तिगत रूप से उपराष्ट्रपति धनखड़ को नहीं दी गई। इसके कारण उन्हें नाराजगी हुई, और उन्होंने BAC की अगली बैठक 1 बजे के लिए टाल दी।

रमेश ने लिखा, “यह साफ है कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के बीच कुछ गंभीर घटनाएं घटित हुई हैं, जिनकी वजह से नड्डा और रिजिजू ने बैठक में शामिल होने से जानबूझकर बचने का निर्णय लिया।

इसके बाद, एक चौंकाने वाले कदम के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी सेहत को कारण बताया। हमें इसका सम्मान करना चाहिए, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हो सकते हैं।”

*************************

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, संसद भी नहीं पहुंचे

विदाई समारोह में भी नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली 22  Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया है। यह आधिकारिक जानकारी आज राज्यसभा में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को दी।

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार देर रात इस्तीफा देने वाले धनखड़ आज सदन की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हुए।

मंगलवार सुबह 11 बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो उपसभापति हरिवंश ने सदन की अध्यक्षता की। बाद में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को सूचित किया कि भारत की राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले, यह खबर भी आई थी कि धनखड़ अपना इस्तीफा वापस लेने या किसी विदाई समारोह में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

गौरतलब है कि देश के 14वें उपराष्ट्रपति, 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था।

उन्होंने हाल ही में 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा था, “ईश्वर की कृपा रही तो अगस्त, 2027 में रिटायर हो जाऊंगा।” उनके इस আকস্মিক इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज कुछ लोग आपसे किसी विषय पर राय मांग सकते हैं, आप उनकी हेल्प करेंगे। आज आप पारिवारिक माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप बिजनेस में कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें वो अच्छा परफॉर्म करेंगे। आज आप काम के बाद बच्चों के साथ मार्केट जायेंगे, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 01

वृष राशि:

आज आप दिन की शुरुआत किसी नेक काम के साथ करेंगे। आज आपके व्यवहार में थोड़ा लचीलापन आएगा, आप लोगों के साथ विनम्रता से बात करेंगे। आज जरूरी कार्यों को पूरा करने का दिन हैं, इसलिए अपने आलस्य को त्यागकर काम में जुट जाएं। जिन व्यक्तियों के सरकारी कार्यों में रुकावट आ रही थी, आज वो किसी की मदद से पूरे हो जायेंगे। शादीशुदा रिश्तों में चल रही अनबन आज ख़त्म हो जाएगी, आपके रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आप घर से बाहर निकलने से पहले माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद अवश्य ले लें सब अच्छा होगा।

शुभ रंग- गोल्डेन

शुभ अंक- 05

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक–ठाक रहेगा। व्यापार में लेन–देन करते समय डॉक्यूमेंट अच्छे से चेक कर लें, जिससे बाद में कोई कंफ्यूजन न हो। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी खेलने की क्षमता में परिपक्वता आयेगी। आज आप अपने घर में फर्नीचर का काम शुरू करवा सकते हैं, जिससे घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी। आज आपके अन्दर कुछ नया करने की इच्छा जाग्रत होगी, जिसका जिक्र आप परिवार के साथ कर सकते हैं।

शुभ रंग- स्काई ब्लू

शुभ अंक- 03

कर्क राशि:

आज आपका दिन नई संभावनाएं लेकर आया हैं, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में तरक्की कर सकते हैं, जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उनको आज किसी संस्था में काम करने का मौका मिलेगा, जो लोग एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो आज आपको सुनहरे अवसर मिलने के संकेत बन रहे हैं। आज आप समय निकालकर थोड़ा वक्त परिवार और बच्चों के साथ बिताएंगे, आपको अच्छा लगेगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे और किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाने का भी स्वाद लेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 06

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला–जुला रहेगा, जो व्यक्ति किसी रोजगार की तलाश में हैं, आज उनको किसी के माध्यम से काम मिलेगा। इस राशि के कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बात होगी, वो बच्चों के भविष्य से भी जुड़ी हो सकती है। किसी के साथ चल रही अनबन आज ख़त्म हो जाएगी, साथ ही आप फिर से प्रेमपूर्वक रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 07

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी, आज आपसे खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेसमैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 09

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढिय़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशियाँ आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर आपको नॉवेल पढऩे का शौक है, तो आज आप अच्छी बुक पढ़ सकते हैं। आज किसी जिम्मेदारी का निर्वहन आप बहुत अच्छे से करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आज आपको सामाजिक कार्यों में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा। इस राशि के जो मोटिवेशनल स्पीकर हैं, आज उनको किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज दुगुना काम करना पड़ सकता है, लेकिन किसी सहयोगी से मदद भी मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज अपने मनपसंद कार्य को करने में वक्त व्यतीत करेंगी, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, उनके साथ बैठकर आप बातें करेंगे आपको अच्छा लगेगा। आप अपने बच्चों को कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी कराने का विचार कर सकते हैं, जो उनकी हेल्थ के लिए सही रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 09

धनु राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल होगा। जो व्यक्ति होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुके हैं, आज वो अपना होटल ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आपको किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता हैं, जिसकी वजह से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप काम को दुगुनी रफ्तार से निपटायेंगे, आपको सुकून मिलेगा। आज लवमेट के साथ टाइम स्पेंड करने और उनको जानने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 08

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टी से बढिय़ा धन लाभ होगा , आपके व्यावसायिक रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग करने वालों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे वे अपने काम को बड़े स्तर पर कर पाएंगे। आज काम के बाद आप परिवार के साथ बैठकर कुछ समय बितायेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। छात्र आज किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने का विचार करेंगे, जिसमें उनको शिक्षक का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 02

कुम्भ राशि:

आज का दिन आप अपने हिसाब से बिताएंगे। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पायेंगे। इस राशि के जो लोग सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं, उनको किसी एनजीओ से जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी, जिससे आप नए कार्यों को भी आगे बढ़ायेंगे। कला के क्षेत्र में काम कर रहें व्यक्तियों को आज किसी बड़े सेलेब्रिटी के साथ मंच साझा करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 07

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी, आज कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलेगा। आज आप फैमिली के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं, बच्चों को भी ख़ुशी मिलेगी। आज आपको किसी कोर्ट केस में बड़ी राहत मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी उलझन दूर होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशियाँ आयेंगी। कुल–मिलाकर आज का दिन आप खूब इंजॉय करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 03

**********************

 

पीएम मोदी ने ट्रेकोमा फ्री इंडिया का किया जिक्र, बोले- आरोग्य के क्षेत्र में भारत कर रहा बेहतरीन काम

नई दिल्ली ,21 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एक वक्त था जब ट्रेकोमा जैसी आंख की बीमारी भारत में अंधेपन की बड़ी वजह मानी जाती थी। गंदगी और इलाज की कमी से ये बीमारी लाखों लोगों को प्रभावित कर रही थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। भारत ने वर्षों की मेहनत, जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए इस बीमारी को पीछे छोड़ दिया।

इसकी पुष्टि खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की थी। इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार गर्व से देश के सामने रखा है। मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए एक बार फिर उन्होंने ट्रेकोमा से भारत की जीत को बड़ी सफलता बताया है।

पीएम मोदी ने मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत ने आंख की बीमारी ट्रेकोमा से खुद को मुक्त कर लिया है। आरोग्य के क्षेत्र में हमने अच्छा काम किया है।

इससे पहले भी पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में इस पर बात कर चुके हैं। 29 जून को प्रसारित हुए अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात में उन्होंने देश के स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों और जागरूक नागरिकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि यह भारत की जन-भागीदारी और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा था, ट्रेकोमा एक गंभीर संक्रामक नेत्र रोग है, जो आमतौर पर गंदगी, साफ-सफाई की कमी और बैक्टीरिया के संक्रमण से फैलता है। यह आंखों में सूजन पैदा करता है और समय पर इलाज न होने पर अंधेपन का कारण भी बन सकता है।

एक समय था जब भारत में यह बीमारी व्यापक रूप से फैली हुई थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर इसके उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाए। स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों ने साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की पहुंच को बढ़ाकर बीमारी को जड़ से खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।

बता दें कि ट्रेकोमा एक खास बैक्टीरिया (क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस) के कारण होता है। यह बीमारी गंदगी, साफ-सफाई की कमी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। किसी बीमार व्यक्ति की आंख, नाक या गंदे हाथों को छूने से, या उसके इस्तेमाल किए हुए रुमाल और तौलिए से भी ये बीमारी दूसरे लोगों में पहुंच सकती है।

एक शोध के मुताबिक, ट्रेकोमा सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करता है, खासतौर पर 4 से 6 साल के बच्चों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।

यह बीमारी धीरे-धीरे आंखों की अंदरूनी सतह को नुकसान पहुंचाती है और समय के साथ पलकें अंदर की तरफ मुडऩे लगती हैं, जिससे आंखों में घाव बन सकते हैं और रोशनी भी जा सकती है।

1971 में भारत में अंधेपन के 5 प्रतिशत से ज्यादा मामलों के पीछे ट्रेकोमा को जिम्मेदार माना गया था। इसके बाद भारत सरकार और डब्ल्यूएचओ ने मिलकर इस बीमारी को खत्म करने के लिए काम शुरू किया।

नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस जैसी योजनाओं और लोगों को जागरूक करने के प्रयासों से ट्रेकोमा पर नियंत्रण पाया गया। आज भारत इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर चुका है।

***********************

 

पप्पू यादव को नहीं लगता एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली ,21 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के तहत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में हो रही घटनाएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचाने की भाजपा की निरंतर कोशिश का हिस्सा हैं।

एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा और दूसरी तरफ चिराग पासवान, दोनों ओर से सवाल किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा,  गठबंधन धर्म के नाम पर वे उसी नेतृत्व पर हमला करते रहते हैं जिसके नेतृत्व में वे चुनाव लडऩे की योजना बनाते हैं।

मेरे विचार से, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सांसद ने आगे कहा,  मुझे लगता है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री घोषित कर चुनाव एनडीए नहीं लडऩे वाली है।

नीतीश कुमार भाजपा के लिए तभी तो उपयोगी हैं जब तक चुनाव नहीं हो जाते। चुनाव से पहले या फिर चुनाव के बाद नीतीश कुमार को निपटा दिया जाएगा।

एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए आयोग एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का बहाना बना रहा है।

बीएलओ गांवों में जा ही नहीं रहे हैं। मेरे इलाके में ही 22-24 गांवों में बीएलओ नहीं गए, फिर भी मनमाने ढंग से नाम जोड़ दिए गए।

मैं इसे चुनौती देता हूं, जो लोग दिल्ली में हैं, उनके नाम यहां जुड़ गए हैं। और ये सिर्फ एक-दो लोगों की बात नहीं है, ऐसे लाखों लोग हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग वहां वोट काट रहा है जहां भाजपा को वोट नहीं पड़ते हैं। यह एक साजिश है।

हमारे नेता राहुल गांधी और पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट हैं। हम सुप्रीम कोर्ट, संसद और सड़कों पर इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।

सांसद के अनुसार, एसआईआर के माध्यम से बिहार के वोटरों पर हमला किया गया है। बिहार के बाद असम और बंगाल में यह कार्य किए जाने की संभावना है।

************************

 

बांग्ला पर हमला हुआ जंग दिल्ली में होगीः ममता बनर्जी

शहीद दिवस पर उमड़े जन सैलाब में तृणमूल प्रमुख ने किया भाषा आंदोलन का आह्वान

कोलकाता 21 Jully (एजेंसी) । हर साल की तरह 21 जुलाई के दिन धर्मतला में शहीद दिवस की रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद दिवस के भव्य मंच से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा और जोरदार हमला बोला।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भाजपा पर बंगालियों के खिलाफ साजिश के तहत भाषाई आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि हम हिंदी, गुजराती, मराठी समेत सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।

लेकिन बीजेपी बंगाली भाषा का विरोध क्यों कर रही है? ममता ने साफ दहाड़ते कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो हम फिर से भाषा आंदोलन शुरू करेंगे! दिल्ली तक इसकी आंच जाएगी।

सीएम ममता ने पुरानी बातें याद दिलाईं और उन्होंने कहा, जब तृणमूल कांग्रेस बनी थी, तब कहा गया था कि इसे गाय खा जाएगी, लेकिन आज भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि, ममता-अभिषेक-टीएमसी को गाली देने वाले अब बच नहीं पाएंगे।

उन्होंने बंगाल के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान की भी याद दिलाई और कहा, “जो काम बंगाल के लोग कर सकते हैं, वो कोई और नहीं कर सकता!” ममता बनर्जी ने तृणमूल के कर्मी समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय आ गया और 27 जुलाई से भाषा आंदोलन शुरू होगा।

ममता बनर्जी ने गरजते हुए कहा कि बंगाली भाषा पर भाजपा के आतंकवाद के खिलाफ एक भाषाई आंदोलन होगा। 27 जुलाई से, बंगालियों पर हमलों के विरोध में पश्चिम बंगाल में भाषाई आंदोलन शुरू होगा।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “हमें 2026 के विधानसभा चुनावों में और सीटें जीतनी हैं और फिर भाजपा को हराने के लिए दिल्ली कूच करना है।

तृणमूल प्रमुख ने कहा कि “वे लोग दुकानों में जाकर कहते हैं, “मछली मत खाओ, मांस मत खाओ।” वे दुकानों में जाकर तोड़फोड़ करते हैं। लेकिन मै कहती हूं कि दम है तो यहां भी वहीं करके देखो।

कलेजा है तो वही सब एक बार बंगाल में भी करके देखो, देखेंगे कि, कितने बहादुर हैं। आप लोग ज़्यादा से ज्यादा बंगाली में बोलो। हम किसी भी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अगले चुनाव के नतीजे आने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।” ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल में एसआईआर जैसी कवायद करने की योजना बना रही है, इसे कभी अनुमति नहीं दी जाएगी।

बंगालियों पर भाजपा के हमलों के खिलाफ 27 जुलाई के बाद हर सप्ताहांत विरोध रैलियां निकालें। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें हिरासत शिविरों में रखा जा रहा है।

“यहीं से, मैंने कहा कि मुझे परिवर्तन चाहिए, बदला नहीं। इस बार, मैं कह रही हूं, ‘आप जब्त हो जाएगें, खामोश कर दिया जाएगा।’ हमारा दर्शन ही आपलोगों के विसर्जन का कारण बनेगा। बाकी बातें तो आपलोगों को मैं चुनाव के दौरान समझाऊंगी।”

ममता बनर्जी ने बिना भाजपा का नाम लिे बगैर कहा कि, ” उन्होंने 2019 में, ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी थी। अब, उन्होंने मतदाता सूची से बंगालियों के नाम हटाने के लिए अधिसूचनाएं जारी की हैं। भाजपा शासित राज्यों में, बंगालियों को परेशान किया जा रहा है और डिटेंशन कैंपों में रखा जा रहा है।”

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि, भाजपा शासित राज्यों में एनआरसी नोटिस देकर बंगालियों को निशाना बनाया जा रहा है और एक तरह से उन्हें बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है और कथित तौर पर उन्हें डिटेंशन कैंपों में डालने और मतदाता सूची से उनके नाम हटाने के प्रयास किए जा रहे है।

सीएम ममता ने बेहद तल्ख तेवर में कहा कि, तृणमूल को कुचलने के सपने देख रहे है और कोशिश कर आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आपने क्या सोचा था? क्या आप इसे ईडी-सीबीआई से तृणमूल को ख़त्म कर देंगे? अरे भाई चुनौती तो अभी बाकी है।

ऐसा करने पर आपका जो नुकसान होगा उसे को संभाला नहीं जा सकता। देखना है कि, आप कितने लोगों को जेल में डालेंगे? आपका कहना है कि, बंगाल में 17 लाख रोहिंग्या है! आरे ये  कहां से आए? उक्त खबर आपको कैसे मिली ?

ममता बनर्जी ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र का कहना है, कि दुनिया भर में रोहिंग्याओं की संख्या मात्र 10 लाख है। अगर ऐसा है तो बंगाल में 17 लाख रोहिंग्या कहां से आ गए!

सीएम ममता बनर्जी ने बार-बार दोहराते हुए कहा कि, अगर बंगाल के लोगों को बांग्ला बोलने के कारण कहीं भी गिरफ़्तार किया गया, तो यह लड़ाई दिल्ली में होगी। मैं छोड़ने वालों में से नहीं हूं। सिंगूर-नंदीग्राम आंदोलन याद है? भाषा आंदोलन फिर शुरू होगा।”

साथ ही उन्होंने पार्टी के कर्मी समर्थकों से कहा, “27 जुलाई, नानूर दिवस से, हर शनिवार और रविवार को बांग्ला भाषा पर हमले के विरोध में सभाएं और जुलूस निकालें। विरोध में उतरें। इस बार, भाषा की रक्षा की शपथ शुरू हो गई है।”मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि तृणमूल सरकार बंगाल के लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।

केंद्र से फंड बंद कर देने के बावजूद उनकी सरकार ने गरीबों को घर दिए, धार्मिक स्थलों का विकास किया और राज्य की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया है। राज्य ने अब तक 40 प्रतिशत बेरोजगारी कम की है, यह बंगाल के लोगों के लिए गर्व की बात है।

ममता बनर्जी ने मंच पर पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीन लोगों बितन अधिकारी, मनीषरंजन मिश्रा और समीर गुहा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हम इन परिवारों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

************************

DC रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की 

रांची,21.07.2025 – उपायुक्त राँची द्वारा इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्बंधित पदाधिकरियों को निर्देश देते जिला में चल रहें विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

आगामी विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर सभी आवश्यक जिला स्तरीय तैयारी को पूरा करने का निर्देश दिया।

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जो भी आवश्यक निर्माण कार्य होने है, उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का डीएमएफटी फंड के माध्यम से भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव पर कार्य करने का निर्देश

उपायुक्त ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का डीएमएफटी फंड के माध्यम से भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव पर कार्य करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निवारण

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारी हर स्थिति में आम लोगों के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही, उनके कार्यालय के कर्मचारी नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनें और उनके कार्यों को त्वरित गति से निपटाएं।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से पारदर्शी, जिम्मेदार और जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। साथ ही निर्देश देते हुए कहा की सभी विभागों का एकजुट हो कर प्रयास करते हुए आम शिकायतों का निष्पादन त्वरित गति से करें।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा

उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की किसी कारण से योग्य लाभुकों का सम्मान राशि का भुगतान नही किया गया हैं। उसपर विशेष ध्यान दे। साथ आधार मैपिंग जिनका नही हुआ हैं, उनका मैपिंग जल्द कराए। योग्य लाभुकों को सम्मान राशि दिलाना सभी सम्बंधित पदाधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।

जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है

उपायुक्त ने जिले में संचालित मंईया सम्मान से स्वावलंबन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राँची जिला में यह कार्यक्रम तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएं।

इसके लिए स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

आम नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय पर प्रखंड के आम नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, अन्य कार्यदिवसों में भी कम से कम एक घंटा आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें।

****************************

 

खनन पर्यटन झारखंड के ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण करेगा प्रदान – श्री सुदिव्य कुमार ,पर्यटन मंत्री

झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, Jharkhand Tourism और CCL के बीच हुई एक ऐतिहासिक साझेदारी

रांची,21.07.2025  – खनन पर्यटन न केवल हमारे राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा। यह ऐतिहासिक अवसर झारखंड राज्य की दूरदर्शी सोच और साहसी निर्णयों का परिणाम है।

मैं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिनके नेतृत्व में झारखंड ने पर्यटन, उद्योग और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है। “यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

उक्त बातें पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहीं। वह सोमवार को झारखण्ड मंत्रालय स्थित कान्फ्रन्स हॉल में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड(JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर हुए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) के दौरान बोल रहे थे ।

समारोह में CCL की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पर्यटन निदेशालय की ओर से निदेशक पर्यटन श्रीमती विजया जाधव, JTDC के प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

JTDC और CCL के बीच हुए MOU की मुख्य विशेषताएं:

स्थान: प्रारंभिक रूप से यह माइनिंग टूरिज्म उत्तर उरीमारी (North Urimari) माइंस से शुरू होगा एवं भविष्य में अन्य स्थान जोड़े जा सकेंगे।

अवधि: यह समझौता 5 वर्षों के लिए होगा, जिसे आगे 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

पर्यटन संचालन: JTDC पर्यटकों की बुकिंग करेगा और प्रति सप्ताह दो दिन खनन पर्यटन की सुविधा प्रदान करेगा। समूह आकार 10-20 व्यक्तियों का होगा।

सुरक्षा और नियमावली: सभी पर्यटकों को खनन में प्रवेश से पूर्व CCL के नियमों, सुरक्षा निर्देशों एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। CCL द्वारा प्रवेश की अनुमति अंतिम रूप से दी जाएगी।

गाइड सुविधा: CCL पर्यटकों को खनन की कार्यप्रणाली समझाने के लिए गाइड उपलब्ध कराएगा।

सहयोग: JTDC खनन पर्यटन का प्रचार-प्रसार करेगा; वहीं CCL आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करेगा।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के छात्र किसी एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे घर में खुशियां आएंगी। किसी बड़े सदस्य की सहायता से आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा । आज आप रचनात्मक कार्यों को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे और किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते हैं , जहाँ आपके टैलेंट को एक नई दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छे से बीतेगा।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 06

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारिक लेन – देन में आज आपको बढिय़ा लाभ मिलेगा और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं , आपको आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में राहत मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि के छात्रों का आज मन पढऩे – लिखने में ज्यादा लगेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 03

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहें हैं , आज उनको एक्सपर्ट की सलाह मिलने से वो तकलीफ दूर हो जाएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी, जिससे वो बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी। बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 09

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर कार्य पूरे होंगे, जिससे आप आगे का प्लान तैयार कर पायेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जहाँ आप अपनी सूझ – बूझ से मामले को सुलझा लेंगे। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं , तो घर के बड़ों से राय –मशवरा अवश्य कर लें। लवमेट आज समय निकालकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ डिसीजन लेने का विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 02

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप बड़े और अहम फैसले में जल्दबाजी न करें , थोड़ा रुक कर सोच – विचार जरूर करें ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल बनाये रखें, जिससे परिवार में शांति बनी रहे। आज आप बेवजह की आवाजाही को अवॉयड कर सकते हैं, जरूरी हो तो ही बाहर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा,जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 01

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज आप माता – पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिसमें वो आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स खेलने वाले छात्र आज कोच की मदद से बेहतर परफॉर्म करने में सफल रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं , घर के लिए जरूरी सामान लेंगे। जिन लोगों को पेंटिंग करने का शौक है, आज उनको समय मिलेगा।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 05

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है , उसकी मदद करके आपको ख़ुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप अच्छे से काम कर पायेंगे। आज काफ़ी समय बाद फैमिली के साथ आप डिनर करने बाहर जा सकते हैं, पारिवारिक ख़ुशी बनी रहेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहने वाला है। जिन व्यक्तियों को रोजगार की तलाश है, उनको आज बढिय़ा अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके रुके हुए कार्य को गति मिलेगी और आप उसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं, जिससे घर भरा – भरा और आकर्षक प्रतीत होगा। आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, जिससे घर में खुशियाँ आएंगी। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को करने का मन बना सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 07

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, अपने विवेक से काम लें। आज उधार के लेनदेन से बचें और अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आज आप ऑफिस के काम को सीरियस होकर करें, अन्यथा जरूरी प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का समय मिलेगा, आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 08

मकर राशि:

आज आपका दिन लाभप्रद बना रहेगा। आपके काम में आ रही रुकावट आज दूर होगी और आपको अन्य स्रोतों से भी आय की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति किसी क़ानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उनको आज राहत मिलने की संभावना है। आज आप माता – पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। आप अपनी निजी बातों को आज किसी के साथ भी शेयर न करें , जिससे आप जाने – अनजाने किसी नुकसान से बच सकें। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं और माता – पिता के लिए उपहार ले सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 06

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही उनको बढिय़ा परिणाम देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें। आज आप किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 07

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप काम को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मियों का योगदान भी रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में आज आपको जीत मिलने के योग बन रहें हैं। आज अचानक घर पर मेहमानों के आने से घर की महिलाओं का काम बढ़ सकता हैं। आप जरूरी योजना को गुप्त ही रखें, नहीं तो विरोधी आपके काम को बिगाडऩे की कोशिश कर सकता है। कुल–मिलाकर सब ठीक होगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 09

****************************

 

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटना 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गुरुवार को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे।

शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पश्चिम बंगाल में ही पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा। इस मामले में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था। पुलिस को कुछ और आरोपियों के ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जहां लगातार छापेमारी की जा रही है।

उधर, गुरुवार देर रात कुख्यात चंदन मिश्रा का शव उसके पैतृक गांव सोनबरसा (औद्योगिक थाना क्षेत्र) लाया गया। शुक्रवार की सुबह उसके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया, बल्कि उसे ब्यास के डेरा गांव के पास गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया।

इससे पहले, उसके पिता मंटू मिश्रा ने चिता को मुखाग्नि दी, लेकिन शव को जलाया नहीं गया। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में अंतिम संस्कार को लेकर हुए कुछ विरोध के बाद परिजनों ने यह फैसला लिया।

*************************