आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज ऑफिस के किसी कार्य में सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं। छात्रो को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी परिवारिक परेशानियां दूर होंगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। अपना समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को आज किसी मल्टी नेशनल कम्पनी से कॉल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया प्लान बनायेंगे। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। आज आपके ज्यादातर सोचे हुए कामों पूरे हो जाएंगे। छात्र कोशिश करते रहे, सफलता के योग बने हुये है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। मां दुर्गा को इलायची चढाए, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर.. पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज आपको सफल बना सकती है। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभाएंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। मां कूष्मांडा के आगें माथा टेके, करोबार में बरकत होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। मां कूष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह कामदोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। मां दुर्गा का ध्यान करें सेहत अच्छी बनी रहेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट अपने मन की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को मीठे का भोग लगाएं, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की आवश्यकता है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को खुशी होगी। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे होने से प्रसन्नता होगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप हाथ बढ़ा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों का हल मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने जाएंगे। मां कूष्मांडा के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

*******************************

 

उदित राज कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल मैनेजमेंट का महत्व समझाया

मैनिफेस्टो से लोगों को प्रेरित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली , 12 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोक सभा क्षेत्र के रॉक फील्ड स्कूल समीप रोहिणी सेक्टर-16, पाकेट ए के बंसल भवन में और बुध विहार फेज-1 में  कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल मैनेजमेंट के महत्व को समझाने के लिए शिरकत की।

कांग्रेस गारंटी कार्ड के वितरण और लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला अध्यक्ष रोहिणी विशाल मान ने बंसल भवन में बैठक आयोजित की थी। डॉ. उदित राज ने इस बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में बूथ लेवल मैनेजमेंट के महत्व के बारे में समझाया।

वहीं मैनिफेस्टो(कांग्रेस का गांरटी कार्ड) के वितरण को लेकर अपने सुझाव सांझा किए। इस बैठक के दौरान डॉ. उदित राज ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस का मैनिफेस्टो  SC/ST/OBC/Minorities एवं धर्मनिरपेक्ष जनता की ज़रूरत और अधिकार की बात करता है। उदित राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय एवं 25 गारंटी के माध्यम से सबके उत्थान की बात कहीं गई है।

लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकताओं को मेहनत करने की जरूरत है। उन्हें आगे आकर अपने क्षेत्र में इसका प्रचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ लेवल मैनेजमेंट को समझने की जरूरत है।

बूथ स्तर पर मैनेजमेंट ठीक प्रकार से किया जाएगा तो उसका फायदा पूरे क्षेत्र को प्राप्त होगा।  उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने बूथ के हिसाब से कांग्रेस के गांरटी कार्ड को लोगों तक ले जाने का सुझाव दिया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शम्भू दयाल शर्मा के बुध विहार फेज-1 के आवास पर पहुंच उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट को लेकर चुनावी मंत्रणा की।

उन्होंने शंभू दयाल शर्मा जी से इस क्षेत्र के लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को सहयोग करने का अनुरोध किया। ताकि कांग्रेस को उत्तर-पश्चिम दिल्ली की सीट पर जीत हासिल हो सके।

******************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

 

SP प्रमुख अखिलेश यादव का जितिन प्रसाद पर बड़ा हमला

पीलीभीत के नाम से भाजपा नेताओं का चेहरा पीला

पीलीभीत 12 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पीलीभीत से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पीलीभीत के पूरनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा क‍ि यहां देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा नेताओं का चेहरा पीला हो रहा है।

लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, क्योंकि, यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि सपा के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाना है।

पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में है और हम लोग पहले चरण में ही जीत की खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं।

पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने उन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में घोटाले का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद मंत्री जी पता नहीं कहां चले जाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी कौन सा पीलीभीत बनाना चाहते हैं। ये कई दल घूम आए हैं। इनका मामला जिस दल में सेट हो जाता है, उसी दल में चले जाते हैं।

इशारों-इशारों में जितिन प्रसाद पर करारा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां कोई नया प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता कि यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को मुंबई बना देता।

हम कहते हैं कि इसको मुंबई मत बनाओ। मुंबई आर्थिक राजधानी है।

उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया।

वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें बीते दिनों पीएम मोदी की रैली में मंच पर जगह नहीं मिली।

****************************

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

केरल में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पनूर बम धमाके की CBI जांच की मांग

तिरुवनंतपुरम 12 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केरल में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर पनूर में हुए बम विस्फोट की सीबीआई जांच की मांग की।

पनूर कोझिकोड जिले के वडकारा लोकसभा में आता है। यह विस्फोट 5 अप्रैल को हुआ था और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएम हसन ने सीईसी को लिखे अपने पत्र में मामले में संदेह जताया है।

हसन ने अपने पत्र में लिखा, “हमारी रिपोर्ट के अनुसार मामले में चार सीपीआई (एम) और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और विस्फोट के बाद एक सीपीआई (एम) कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके बाद राजनीतिक हिंसा भड़क उठी जो सीधे तौर पर विस्फोट से जुड़ी है।”

“मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को बहुत हल्के में लिया है। सीपीआई (एम) द्वारा किए गए दावों का खंडन करते हुए पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि ये बम लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाए गए थे।

“हमें संदेह है कि मतदान के दिन लोगों को डराने और कांग्रेस समर्थकों को निशाना बनाने के लिए बम का इस्तेमाल किया जाना था। इसलिए हम मांग करते हैं कि इसकी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी, विशेषकर सीबीआई से कराई जानी चाहिए।”

इससे पहले, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव, एमवी गोविंदन ने कहा था कि पार्टी और उसके समर्थकों की कोई भूमिका नहीं है और डीवाईएफआई (पार्टी की युवा शाखा) सीपीआई (एम) का फीडर संगठन नहीं है।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

ईरान और इजराइल न जाएं भारतीय, मोदी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली ,12 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी है।

मंत्रालय ने ईरान और इजरायल में मौजूद भारतीयों से अनुरोध किया है कि वे भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। विदेश मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी।

यह एडवाइजरी उन रिपोर्ट्स के बीच जारी की गई है जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर हमला कर सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि ईरान अगले दो दिन में इजराइल पर हमला कर सकता है। ङ्खस्छ्व ने शुक्रवार को अमेरिकी इंटेलिजेंस के हवाले से ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट में ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई से हमले का प्लान साझा किया गया है। वो इसके मुमकिन असर का आंकलन कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारी ने ये भी कहा है कि अभी फैसला फाइनल नहीं किया है।

**************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

शराब घोटाले में बीआरएस एमएलसी के. कविता को बड़ा झटका

कोर्ट ने सीबीआई को दी 3 दिनों की रिमांड

नई दिल्ली ,12 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को बीआरएस एमएलसी के. कविता को तीन दिन के लिए 15 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुनाया। सीबीआई ने कविता को गुरुवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को पांच दिन की हिरासत मांगी, लेकिन अदालत ने तीन दिन की ही हिरासत मंजूर की।

सीबीआई ने कहा कि जांच से पता चला है कि दक्षिण भारत के एक शराब व्यापारी ने 2021-22 के उत्पाद शुल्क नीति के तहत समर्थन मांगने के लिए 16 मार्च, 2021 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की थी।

केजरीवाल ने कथित तौर पर समर्थन का आश्वासन दिया और कहा था कि आम आदमी पार्टी को फंडिंग के लिए कविता उनसे संपर्क करेंगी।

सीबीआई ने दावा किया है, कविता ने 19 मार्च को व्यापारी को फोन किया और 20 मार्च को हैदराबाद में उनसे मुलाकात की, जहां उन्होंने शराब नीति पर केजरीवाल की टीम के साथ संपर्क का हवाला दिया।

सीबीआई की जांच में पता चला कि उनके सीए बुची बाबू के मोबाइल से चैट से मेसर्स इंडोस्पिरिट में उनकी संलिप्तता का संकेत मिलता है। अन्य साझेदारों में राघव मगुंटा और आरोपी समीर महेंद्रू शामिल थे।

इसने कहा, ब्लैकलिस्टिंग और गुटबंदी के आरोप के बावजूद, मनीष सिसोदिया के दबाव में मेसर्स इंडोस्पिरिट को एल-1 लाइसेंस दिया गया। इसके अलावा, विजय नायर के प्रभाव में मेसर्स इंडोस्पिरिट्स मेसर्स पेरनोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए थोक व्यापारी बन गया, जिसकी दिल्ली में 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

सीबीआई ने आगे कहा है कि जांच से पता चला है कि जून-जुलाई 2021 में, कविता ने शरत चंद्र रेड्डी पर तेलंगाना में कृषि भूमि के लिए बिक्री समझौते को लेकर दबाव डाला, बावजूद इसके कि उन्हें जमीन के बारे में जानकारी नहीं थी।

कविता ने जोर देकर कहा कि उन्होंने जमीन के लिए 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया और अरबिंदो समूह की कंपनी माहिरा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से बिक्री की सुविधा प्रदान की।

भुगतान बैंक लेनदेन के माध्यम से किया गया – जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में 7 करोड़ रुपये और नवंबर 2021 के मध्य में फिर से 7 करोड़ रुपये।

सीबीआई ने हिरासत के लिए अपनी याचिका में कहा, कविता को इस मामले में हिरासत में पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार करना जरूरी था ताकि उन्हें सबूतों और गवाहों के साथ सामना कराया जा सके और शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में रची गई बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

धोती-कुर्ता में पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा

काशी विश्वनाथ धाम में

वाराणसी 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश स्थित काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पुलिसकर्मी अब भक्तों की तरह ही धोती-कुर्ता पहनकर मंदिर परिसर की सुरक्षा करेंगे।

हालांकि, ऐसा ही प्रयोग आज से कुछ साल पहले 2018 में किया गया था।

मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, पुरुष सुरक्षाकर्मी भक्तों की तरह भेष धारण करने के लिए धोती कुर्ता पहनेंगे, जबकि महिला सुरक्षाकर्मी सलवार कुर्ता पहनेंगे।

हालांकि, इस विशेष पोशाक को धारण करने से पहले इन सुरक्षाकर्मियों को तीन दिन का प्रशिक्षण लेना होगा कि आखिर कैसे मंदिर में आने वाले भक्तों से संवाद स्थापित किया जाए।

यह कदम भक्तों के अनुभव को सुखद बनाने के मकसद से उठाया गया है, ताकि उनके अंदर सुरक्षाकर्मियों की पोशाक से जुड़ी नकारात्मक धारणा को खत्म किया जा सके।

इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ‘नो टच’ पॉलिसी भी लागू की गई है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस उनके साथ व्यवहार करती है, उससे उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भक्त मंदिर के पुजारियों के समान कार्यों को अधिक स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आमतौर पर इस तरह की समस्याएं तब होती हैं, जब भगवान के दर्शन करने के लिए भक्त कतारों में लगते हैं। कई बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह परेशान हो जाते हैं, लिहाजा इस समस्या का समाधान करने और पुलिस की छवि को मित्रवत बनाने के मकसद से खाकी फ्री नीति अख्तियार की गई है।”

अग्रवाल ने आगे कहा कि वो पुलिस की छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद हो।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुलिस बिना शारीरिक स्पर्श किए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, जो कि बतौर श्रद्धालु हमारे लिए एक सुखद अनुभव है।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

बीजेपी में शामिल हुए दो बीजेडी विधायक अयोग्य घोषित

भुवनेश्वर ,11 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले विधायक अरबिंद धाली और प्रेमानंद नायक की सदस्यता समाप्त कर दी है।

भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र के जयदेव विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित धाली और क्योंझर लोकसभा क्षेत्र के तहत तेलकोई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री नायक मार्च 2024 में बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

उनकी अयोग्यता 18 मार्च को जगतसिंहपुर के विधायक प्रशांत कुमार मुदुली द्वारा दायर एक याचिका पर आई, जिसमें मांग की गई थी कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाए।

न तो नायक और न ही धाली ने याचिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी और न ही अपना पक्ष रखने के लिए अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित हुए। इसके बाद, अध्यक्ष ने धाली और नायक दोनों को अयोग्य घोषित कर दिया और कहा कि अब वो विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

प्रफुल्ल पटेल के दावों पर जयंत पाटिल ने कहा

उन्होंने कोशिश की लेकिन फेल हो गए

मुंबई 12 April,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शरद पवार को अपनी तरफ करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

पाटिल ने कहा कि शरद पवार ने अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और इसलिए वह कभी भी भारतीय जनता पार्टी या सत्तारूढ़ महायुति का साथ नहीं देंगे।

पाटिल ने पूछा, “उन्होंने उन्हें (शरद पवार) ले जाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह हमेशा अपने वैचारिक सिद्धांतों पर स्पष्ट रहे हैं और कभी भी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे।”

भाजपा के इस दावे पर कि एनसीपी (सपा) ”नकली” है, पाटिल ने हंसते हुए कहा कि यह अजीब है कि पहले वे एक पार्टी को तोड़ते हैं और फिर मूल पार्टी को नकली बताते हैं, जैसा कि उन्होंने (अविभाजित) शिवसेना के साथ किया था जो विभाजित हो गई।

उसके बाद (अविभाजित) एनसीपी जुलाई 2023 में टूट गई।

इस संदर्भ में, उन्होंने (सत्तारूढ़) शिवसेना सांसद गजानंद कीर्तिकर के बयानों का हवाला दिया कि पार्टी क्यों टूटी, और कहा कि लोगों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

पाटिल का बयान एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जुलाई 2023 में शरद पवार अपने भतीजे अजीत पवार के सत्तारूढ़ महायुति सरकार में शामिल होने के लिए पार्टी तोड़ने के बाद भाजपा को समर्थन देने के लिए “50 प्रतिशत” तैयार थे।

हालांकि, शरद पवार अंतिम समय में विचलित हो गए और ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि जब अजित पवार ने 2 जुलाई, 2023 को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, तो एक पखवाड़े बाद अलग हुए गुट के नेताओं ने मुंबई और पुणे में शरद पवार से मुलाकात की, लेकिन शरद आखिरी समय में अनिच्छुक थे।

शरद पवार, जयंत पाटिल, क्लाइड क्रेस्टो, महेश तापसे और अन्य सहित शीर्ष एनसीपी (सपा) नेताओं ने पटेल के बयानों को “सरासर झूठ” कहकर खारिज कर दिया और इसे प्रतिद्वंद्वी एनसीपी नेता द्वारा लोगों के मन में भ्रम पैदा करने का जानबूझकर किया गया प्रयास करार दिया।

पाटिल ने कहा, “एनसीपी (सपा) ने आगाह किया है कि राज्य के लोग इन सभी चीजों को बहुत करीब से देख रहे हैं और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पार्टी शरद पवार साहब के नेतृत्व में लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और “मतदाता बुद्धिमानी से चयन करेंगे।”

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता

दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु 12 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट केस के दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

देर शाम तक जांच एजेंसी इसका खुलासा कर सकती है। एनआईए ने इन दोनों आरोपियों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

एनआईए ने इस मामले में भगोड़े अदबुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजेब को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने खफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मुसाविर हुसैन शाजिब वह शख्स है जिसने कैफे में आईईडी रखा था। अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है।

बताया जाता है कि दोनों आरोपी अपनी झूठी पहचान के आधार पर कोलकाता के पास छिपे हुए हुए थे। एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों के ठिकानों का पता लगाया और पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक इस यह सफलता केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस के समन्वित प्रयासों से मिली है।

******************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

 

महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने विदेशी धरती पर दिया योग और सनातन धर्म का संदेश..!

12.04.2024  –  श्री भक्ति गोपाल गौशाला एवं श्री भक्ति धाम आश्रम के महंत श्री चेतन रामजी महाराज पिछले 10 दिन से विदेशी धरती सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, मॉरीशस की धरती पर सनातन की अलख जगाते हुए योग साधना शिविर का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान में लगे हुए हैं।

मॉरीशस में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने कहा “सभी सनातनी भक्तों को अपने आने वाली पीढ़ी को अध्यात्म से और सनातन संस्कृति से अवगत कराते रहना चाहिए। आज के दौर में नई पीढ़ी के बीच सनातन धर्म से जुड़ी शिक्षा का प्रचार प्रसार अति आवश्यक है।

भारतीय संतों का सत्संग और सनातन धर्म ही आपको कर्मपथ पर विचलित नहीं होने देगा एवं आपको कुमार्ग से सन्मार्ग की ओर प्रेरित करेगा।

विदित हो कि संत श्री चेतनराम जी महाराज ने बचपन से ही भक्ति और साधना का रुख अपना लिया था और 6 वर्ष उम्र से ही परम पिता परमेश्वर की भक्ति के प्रति समर्पित हो कर गो सेवा के प्रति अपना जीवन सर्वस्व अर्पण कर दिया.

अब जगह जगह भारत के कई राज्यों के अलावा भारत के बाहर विदेशी धरती पर भी भक्ति, गोसेवा, योग और सनातन धर्म का बिगुल बजा रहे हैं। रात दिन जागकर गांव – गांव शहर -शहर जाकर जनमानस के कल्याण के लिए वो तत्पर रहते हैं।

महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने कहा कि भगवान हमें संत जीवन देता है तो उसके साथ जिम्मेदारी भी देता है जो जन कल्याण के लिए होती हैं और इस धरती पर जन्म लेने वाले सभी जीव परमात्मा का ही अंश हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कर्म करते हुए परमात्मा की भक्ति करना चाहिए।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म सिकंदर का किया ऐलान

अगले साल की ईद पर होगी रिलीज!

12.04.2024 (एजेंसी) –  ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म सिकंदर की घोषणा कर दी.

फिल्म की घोषणा के साथ-साथ एक्टर ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सलमान ने ट्विटर पर एक झलक शेयर की है, जिसमें सिकंदर के रूप में सलमान खान को देखा जा सकता है. फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है.

सलमान ने कैप्शन दिया: इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक. यह पहली बार नहीं है जब सलमान ए.आर. मुरुगादोस के साथ काम कर रहे हैं.

दोनों ने पहले जय हो में साथ काम किया था. मुरुगादोस कथ्थी, धीना और स्टालिन जैसी कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2008 में आमिर खान अभिनीत गजनी थी, जो इसी नाम की उनकी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी.

उन्होंने विजय अभिनीत एक्शन थ्रिलर थुप्पकी का निर्देशन किया. उनके खाते में कई अन्य फिल्में हैं, जिनमें अक्षय कुमार की हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी और विजय-स्टारर सरकार शामिल हैं.

*****************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। माता को मीठे का भोग लगाये, परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगा।शुभ रंग- मैजेंटाशुभ अंक- 2वृष राशि: आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये हैं। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल:जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। माता चंद्रघंटा को पुष्प अर्पित करें, रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता को कुमकुम का तिलक लगायें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोडऩे के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, पशु सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा और आपका सानिध्य बढ़ेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलायें, आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

***********************

 

वेब सीरीज ‘गांधी’ में कस्तूरबा की भूमिका में नजर आएंगी भामिनी ओझा

11.04.2024  –  ‘स्कैम 1992’ और ‘स्कूप’ की सफलता के बाद बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक हंसल मेहता अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले एक नई वेब सीरीज ‘गांधी’ लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे और प्रतीक गांधी की पत्नी, भामिनी ओझा इस बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में कस्तूरबा गांधी यानी महात्मा गांधी की पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा की युगल जोड़ी के साथ, ‘गांधी’ इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक और उनके अटल साथी का एक दिलचस्प चित्रण होने का वादा करती है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की इस सीरीज की घोषणा कस्तूरबा गांधी की जयंती पर की गई थी। भामिनी ओझा की साल 2008 में प्रतीक गांधी से शादी हुई थी।

कस्तूरबा गांधी की भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित किए जाने पर उन्होंने कहा “मेरी एक्टिंग जर्नी में यह एक सुंदर मोड़ है। यह ऑन-स्क्रीन कपल के तौर पर उनकी पहली मूवी होगी। हंसल मेहता और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट टीम के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है, खासकर मेरे पति प्रतीक के साथ।

अपने शुरुआती थिएटर के दिनों से, हमने एक साथ स्क्रीन शेयर करने का सपना देखा था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है। मेरी कोशिश किरदार में ईमानदारी और कहानी से वास्तविक जुड़ाव लाने की है।”

भामिनी ओझा द्वारा कस्तूरबा गांधी का रोल ‘बा’ के नाम से मशहूर शख्सियत की शक्ति, अनुग्रह और लचीलेपन के सार को दर्शाने का वादा करता है।

जीवन और राजनीति दोनों में एक योद्धा, गांधी की यात्रा को आकार देने में कस्तूरबा की भूमिका अहम रही है और गांधी की कहानी उनके बिना अधूरी है। वेब सीरीज ‘गांधी’ में राजकुमार राव की पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

Prime Minister मोदी से गेमिंग क्रिएटर्स की मुलाकात

सभी ने बताया क्या हुई उनसे बात

नई दिल्ली 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता साफ नजर आ रही है। इस सबके बीच पीएम मोदी लगातार मीडिया को साक्षात्कार भी दे रहे हैं।

वहीं इस सब से समय निकालकर पीएम मोदी ने कई प्रमुख गेमिंग क्रिएटर्स से हाल ही में मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इन गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि उनका दृष्टिकोण देश में “गेमिंग में क्रांतिकारी बदलाव” लाने वाला है।

पीएम मोदी ने अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धरे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट जैसे गेमिंग क्रिएटर्स से मुलाकात की और ई-गेमिंग उद्योग के उदय पर चर्चा की। बता दें कि भारत में इस समय 45-55 करोड़ खिलाड़ियों का एक विशाल गेमिंग दर्शक वर्ग है।

ऐसे में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि वह उनके जीवन का सबसे ज्यादा खुशी का क्षण था। सभी ने कहा कि जब पता चला कि पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए हॉल में आने वाले हैं तो ऐसा लगा कि मानो उनकी सांसें थम सी गई हों।

पीएम मोदी ने जब गेमिंग क्रिएटर्स से कहा कि आप सभी का स्वागत है, तो सभी के हावभाव बिल्कुल अलग थे। इस पर एक ने कहा कि सर, धक-धक हो रही है। पीएम की तरफ से जवाब मिला, अच्छा, होने दीजिए।

इससे पहले पायल धरे ने पीएम मोदी से कहा कि, सर, डर लग रहा है। पीएम मोदी ने तब हंसकर उनकी तरफ देखा। पायल धरे ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि हम जब पीएम मोदी से मिले तो हमें लगा ही नहीं कि हमारी उम्र में इतना अंतर है।

पीएम मोदी ने इन लोगों के बीच पहुंचकर मजाक के अंदाज में कहा कि, मैं कलर करके अपने बाल व्हाइट करता हूं ताकि लोगों को लगे कि मैं मैच्योर हूं।

पीएम मोदी के बारे में गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि उनसे मिलकर लगा ही नहीं कि पीएम से हमारी मुलाकात हुई है। हमें लगा कि हम अपने परिवार के सदस्य से मिल रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को इस उद्योग की मार्केट साइज के बारे में भी बताया।

उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि हमारी जो पौराणिक कथाएं हैं उनपर भी खूब सारे गेम आजकल तैयार किए जा रहे हैं। उन सब को इस बात की बेहद खुशी थी कि सरकार ने उनकी क्रिएटिविटी को पहचाना।

ऐसे में पीएम मोदी को जब गेमिंग क्रिएटर्स बता रहे थे कि 2019 के बाद कैसे इस क्षेत्र में तेज विकास हुआ तो पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि, इसका मतलब है कि सब कुछ मेरे आने के बाद हुआ। उन्होंने उन लोगों से यह भी पूछा कि आपको इसमें किस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने सबसे यह भी पूछा कि आप लोगों को क्या लगता है, लड़कियों की इसमें आने की कितनी संभावना है। गेमिंग क्रिएटर पायल धरे ने इस पर पीएम मोदी को बताया कि सर, इंडिया में भी लड़कियां टेक फील्ड से लगातार जुड़ रही हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी के साथ गेम खेला।

गेमिंग क्रिएटर्स ने पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी किसी चीज को समझने और कैच करने की क्षमता काफी तेज है।

गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि पीएम मोदी भारत के सबसे बड़े इंफ्लूएंसर हैं। उन सभी ने कहा कि अब लोग इसके बाद गेमिंग को एक अलग नजरिए से देखेंगे।

बता दें कि इससे अलग भाजपा ने नमो ऐप पर ‘विकसित भारत गेम्स’ के एक नए फीचर को लॉन्च किया है। नमो ऐप पर उपलब्ध ‘विकसित भारत गेम्स’ एक ऐसा अनोखा प्रयास है, जहां आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दूरदर्शी सोच को अनूठे रूप से समझ सकते हैं।

इस नए फीचर में मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर जल मिशन’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे गेम कलेक्शन शामिल हैं।

****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

मीडिया के लिए सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी की शादी – राहुल

अनुपगढ़ 11 April, (Rns) । Lok Sabha Elections के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की राजस्थान के रण में एंट्री हो गयी है।

राहुल गाँधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बीकानेर के अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है,दूसरे नंबर पर महंगाई।

आप हिंदुस्तान की जनता से पूछें तो वो आपको बताएंगे, पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर महंगाई मुद्दा है।

लेकिन अगर आप हिंदुस्तान की मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी जी की शादी है।

24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा। ये जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है.

लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते। इनकी गलती नहीं है। ये बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे।

*************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता – शाह

मंडला 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Madhya Pradesh में मंडला संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है और दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में घमंडिया गठबंधन है। जिसका एकमात्र लक्ष्य अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है।

वहीं, पीएम मोदी का मकसद गरीब, आदिवासी, दलित वर्ग के साथ हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का है। पीएम मोदी चाहते हैं कि देश आगे बढे, मगर कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले चाहते हैं, उनके बेटे-बेटी आगे बढ़े।

अमित शाह ने अपने चुनावी संबोधन में आगे कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

सोनिया जी राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। बेटा, बेटी ,भतीजा, भतीजी के लिए जो चाहते हैं, वह क्या आपके बारे में कभी सोचेंगे?

गरीबों के जीवन में आए बदलाव का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम पीएम मोदी ने किया है। मध्य प्रदेश के 95 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला।

70 लाख माता-बहनों के घर में नल से जल पहुंचा। आयुष्मान भारत से करोड़ों गरीबों को 5 लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार दे रही है और 80 लाख घरों में शौचालय बनाकर बहनों को सम्मानित करने का काम किया गया है।

88 लाख माता-बहनों को घर में गैस का सिलेंडर देकर धुएं से मुक्त बनाने का काम किया, तो वहीं 42 लाख गरीबों को आवास मिला। मोदी सरकार देश के 70- 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त में दे रही है।

कांग्रेस ने 55 साल तक सत्ता में रहते हुए जनजाति कल्याण के लिए कुछ नहीं किया, वहीं पीएम मोदी ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी बताएं कभी अपने देश के गरीब आदिवासी बेटा या बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो जवाब है नहीं, नरेंद्र मोदी आएं तो उन्होंने ओडिशा की आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बना दिया।

जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब उसने जनजातीय कल्याण विभाग बनाने का काम किया। मोदी सरकार ने बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की और मध्य प्रदेश ने पूरे देश में सबसे पहले पेसा एक्ट को जमीन पर उतारने की शुरुआत की।

10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अर्थतंत्र को 11वें से पांचवें नंबर पर लाने का काम किया है। पीएम मोदी की एक और गारंटी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाना है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस उसको लटकाती और अटकाती रही। लेकिन, अब भूमि पूजन के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।

100 साल बाद 17 तारीख को ऐसी रामनवमी आएगी जब रामलला अपने भव्य मंदिर में होंगे। इसके साथ ही हमारी सरकार ने विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, महाकाल लोक बनाया, सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस पार्टी आज भी कहती है कि धारा 370 हटाकर क्या करना है।

सपने में भी अब आप शासन में नहीं आ सकते और आ भी गए तो धारा 370 को हाथ मत लगाना, वह भाजपा के कार्यकर्ताओं का फैसला है। इस कश्मीर को भारत से कोई छीन नहीं सकता।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

ममता बनर्जी ने एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला

कोलकाता 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ईद के मौके पर अपने संबोधन के दौरान केंद्र पर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने मध्य कोलकाता के रेड रोड पर ईद की सामूहिक नमाज के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,“इस साल का चुनाव इस मायने में अनोखा है कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और अब एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर रही है।

ऐसा करने से बेहतर होता कि केंद्र सरकार एक बड़ी जेल बनवाती, जहां सभी को रखा जा सके। क्या केंद्र सरकार 23 करोड़ लोगों को सलाखों के पीछे भेज सकती है? उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, हमें रॉयल बंगाल टाइगर्स की तरह हर बाधा का सामना करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी), नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम एनआरसी, सीएए और यूसीसी के नाम पर नफरत और लोगों का विभाजन नहीं चाहते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य सभी धर्मों की एकता है।

उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुधवार को बालुरघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ममता बनर्जी चाहे कितना भी विरोध करें, सीएए किसी भी कीमत पर देश में लागू किया जाएगा।’

ममता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी है, इसलिए वोटों के विभाजन से बचें।

**************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार

नई दिल्ली 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  Defense Minister Rajnath Singh ने गुरुवार को कहा कि अगर पड़ोसी देश अक्षम महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है।

इसके साथ ही राजनाथ ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान एक उपकरण के रूप में आतंक का इस्तेमाल करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है तो उसे अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर अंकुश लगाने में असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है।

एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी धरती से पैदा होने वाले आतंक पर लगाम लगानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर भारत अपना समर्थन देने के लिए तैयार है।

राजनाथ ने कहा, अगर पाकिस्तान (आतंकवाद पर अंकुश लगाने में) असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है। सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर “भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है। सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा हैं।

उन्होंने कहा, पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज दुनिया कान खोल कर सुनती हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा हैं।

इससे पता चलता हैं कि दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी हैं, दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।

*****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

बीआरएस की एमएलसी के. कविता को अब CBI ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट में होंगी पेश

नई दिल्ली 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Bharat Rashtra Samiti की एमएलसी के. कविता को अब सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुरुवार दोपहर 12:50 बजे तिहाड़ की जेल नंबर 6 से गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी कविता से 6 अप्रैल को तिहाड़ जेल में पूछताछ की गई थी।

मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने ईडी द्वारा जांच किए जा रहे उसी मामले में कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

ईडी ने कोर्ट से कहा था कि वह बेहद प्रभावशाली हैं और पूरी संभावना है कि रिहा होने पर वह गवाहों को प्रभावित करेंगी और सबूतों से छेड़छाड़ करेंगी। इसी आधार पर अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

******************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

अता हुई ईद की नमाज, लोग दे रहे एक-दूसरे को बधाई

राष्ट्रपति ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली 11 April, (एजेंसी): देशभर में गुरुवार को ईद की नमाज अता की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। राजधानी दिल्ली सहित देश भर में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है।

मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज के लिए जमा हुए।

दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जमा हुए। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने भी सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

एक माह तक चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद का दीदार हो गया। इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है।

दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में भी नमाज अता की गई। ईद के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देती हूं। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूं कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भी सभी को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दीई I पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद भी इस अवसर पर दिल्ली में मौजूद रहे। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि ईद के दिन भारत में लोग खुशियां मनाएं, देश में एकता व खुशहाली हो, हम यही दुआ करते हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-उल-फितर पर दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मस्जिद में नमाज़ अदा की। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि वो सभी को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

******************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को बड़ा झटका

ईडी की कुर्की को कोर्ट ने सही ठहराया

नई दिल्ली 11 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : National Herald case में कांग्रेस को बड़ा झडका लगा है। मनी लांड्रिंग मामले में पीएमएलए अदालत ने व्यापक सुनवाई के बाद नेशलन हेराल्ड अखबार को संचालित करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) और यंग इंडिया (YI) के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को सही ठहराया है।

आपको बता दें, ईडी ने एजेएल और यंग इंडिया की 752 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था, जिसे अब निर्णायक प्राधिकरण ने सही ठहराते हुए बरकरार रखा है।

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक से पूछताछ हो चुकी है। यंग इंडिया में राहुल और सोनिया गांधी के 76 फीसदी हिस्सेदारी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उसका मानना है कि ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्ति और इक्विटी शेयर अपराध की कमाई हैं और मनी लांड्रिंग के अपराध से जुड़ी है।

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडियन के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत एक कुर्की आदेश जारी करके इन संपत्तियों को कुर्क किया था। नेशनल हेराल्ड एजेएल द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन के बड़े शेयरधारक हैं और उनमें से प्रत्येक के पास 38 प्रतिशत शेयर हैं।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

चिराग के लिए जमुई लोकसभा सीट बचाए रखना बड़ी चुनौती

जमुई (बिहार) 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से चिराग पासवान ने पिछले दो चुनावों में एनडीए का ‘चिराग’ जलाए रखा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

नक्सल प्रभावित रहे जमुई सीट का महत्व यूं तो बिहार की आम लोकसभा सीटों की तरह रहा है, लेकिन इस चुनाव में लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे और निर्वतमान सांसद चिराग पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग ने इस चुनाव में अपने बहनोई अरुण भारती को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुख्य मुकाबला महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास से माना जा रहा है।

पिछले चुनाव के बाद लोजपा दो गुटों में बंट गई थी। इसमें से लोजपा (रामविलास) का नेतृत्व चिराग कर रहे हैं। वॉलीवुड से राजनीति में आए चिराग लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से राजद के सुधांशु शेखर को पराजित कर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।

इसके बाद 2019 में चिराग ने रालोसपा के प्रत्याशी भूदेव चौधरी को हराया था। लोकसभा चुनाव 2009 में एनडीए के प्रत्याशी भूदेव चौधरी ने राजद उम्मीदवार श्याम रजक को 29,747 मतों से पराजित किया था। इस तरह तीन चुनावों से इस सीट पर एनडीए का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार चुनाव में बिहार में राजनीतिक समीकरण बदले हैं।

पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा जहां महागठबंधन में थी, वहीं अब कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए के साथ है। जमुई क्षेत्र के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत यहीं से की है।

तारापुर, शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई जैसे छह विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में मतदाताअेां की कुल संख्या करीब 17 लाख है। बिहार के अन्य लोकसभा क्षेत्रों की तरह इस सीट पर भी जातीय समीकरण से चुनाव परिणाम प्रभावित होते रहे हैं।

हालांकि लोजपा (रा) इस परंपरा को दरकिनार करती है। लोजपा (रा) के प्रत्याशी अरुण भारती कहते हैं, मुझे सभी जातियों का समर्थन मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को लेकर ही हम लोग मतदाताओं के बीच जा रहे हैं और लोग समर्थन भी दे रहे हैं।

80 प्रतिशत से ज्यादा कृषि पर आधारित रहने वाले लोगों का यह संसदीय क्षेत्र भले ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो, लेकिन सभी प्रत्याशियों की नजर सवर्ण मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी है।

जंगल, पहाड़ और नदियों से घिरे जमुई संसदीय क्षेत्र में कई क्षेत्रीय समस्याएं हैं। यह क्षेत्र कई वर्षों तक नक्सल प्रभावित रहा है। विकास की दौड़ में पीछे रहने का मुख्य कारण, इस क्षेत्र में लंबे समय तक नक्सलियों का पैठ माना जाता है।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों से नक्सली गतिविधियों में कमी आई है। इस क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान होना है।

****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

PM MODI ने कहा भारत की प्रगति को अब रोका नहीं जा सकता है

नई दिल्ली 11 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद बड़ता जा रहा है। भारत की कोशिश है कि चीन के साथ सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल किया जाए।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से दोनों देश अपनी सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने में सक्षम होंगे।

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक के साथ एक इंटरव्यू में की। यह हाल के दिनों में किसी अमेरिकी पत्रिका को दिया गया पीएम मोदी का पहला साक्षात्कार है।

वहीं, न्यूजवीक ने कहा है कि भारत की प्रगति को अब रोका नहीं जा सकता है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत होती राजनयिक, वैज्ञानिक तथा सैन्य ताकत इसे एक उभरती हुई महाशक्ति बनाती है।

अमेरिका और विश्व के लिए इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। मोदी का साक्षात्कार प्रकाशित करने के साथ ही पत्रिका ने उनको अपने कवर पर भी स्थान दिया है। इंदिरा गांधी के बाद वह ऐसे दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इस वैश्विक समाचार पत्रिका ने यह सम्मान दिया है।

न्यूजवीक को दिए विस्तृत साक्षात्कार में पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव, पाकिस्तान के साथ संबंध, क्वाड, राम मंदिर और लोकतंत्र समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की है।

इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति का तत्काल समाधान निकालने की आवश्यकता है।

भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा कि उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी है। उनसे कहा है कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है।

चीन और क्वाड के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और चीन कई समूहों के सदस्य हैं। उन्होंने कहा,”हम अलग-अलग समूहों में मौजूद हैं।

******************************

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने