रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

पुष्पा 2 से नहीं होगा सामना

19.04.2024 (एजेंसी)  अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म सामना रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन से होने वाला है, लेकिन अब ऐसा लगा रहा है कि दर्शकों को सिंघम अगेन के लिए लंबा इंतजार करना होगा।नई खबर के मुताबिक, सिंघम अगेन और पुष्पा 2 के बीच कोई टकराव नहीं होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम अगेन की रिलीज तारीख को टाल दिया गया है। रोहित इस फिल्म को दिवाली, 2024 पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं।अब सिंघम अगेन का पुष्पा 2 से टकराव नहीं होगा। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रोहित शेट्टी और सिंघम अगेन टीम ने फिल्म की रिलीज तारीख को टाल दिया है। फिल्म अपने आखिरी चरण में है। निर्माता कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।सिंघम अगेन इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है।

रणवीर सिंह से लेकर अजय देवगन, अर्जु कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर तक की झलक फिल्म से सामने आ चुकी थी।रोहित के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत अजय के साथ 2011 में आई फिल्म सिंघम से हुई थी।

इसके बाद 2014 में अजय की सिंघम रिटर्न्स, 2018 में रणवीर की सिम्बा और 2020 में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ यूनिवर्स बड़ा होता चला गया।

******************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आज खुद पर किसी तरह की उलझन को हावी न होने दें साथ ही आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। अन्यथा किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

वृष राशि :

आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि :

आज कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 8

कर्क राशि :

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्टिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जाएगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

तुला राशि :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में माता-पिता की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको आज उधार के लेन देन से बचना चाहिए। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे। नवविवाहित आज कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- ॉगोल्डन

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

धनु राशि :

आपके लिए दिन शुभ कहा जा सकता है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज नई चीजें सीखने में आपका मन लगेगा। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो धैर्य पूर्वक काम लें। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

***************************

 

ED ने घोटाले के आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की

ED का बड़ा एक्शन

रांची 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ईडी ने रांची के जमीन घोटाले के आरोपियों के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में जमा 3.56 करोड़ की रकम को फ्रीज करा दिया गया है। यह जानकारी एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है।

ईडी ने झामुमो नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, बिपिन सिंह के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की थी। इसके बाद इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एजेंसी ने झारखंड के मनरेगा घोटाले में भी दो आरोपियों शशि प्रकाश और जय किशोर चौधरी की 22.47 लाख रुपए की कीमत वाली चार अचल संपत्तियों को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। बताया गया है कि इस घोटाले में अब तक 106.86 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।

****************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

DRDO ने क्रूज मिसाइल (cruise missile) का किया सफल परीक्षण

जानें किन खूबियों से लैस है ये अत्याधुनिक मिसाइल

नई दिल्ली 18 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज़ मिसाइल (ITCM) की सफल उड़ान का टेस्ट किया है। टेस्ट के मुताबिक मिसाइल के सभी सबसिस्टम ने उम्मीद के मुताबिक काम किया है।

डीआरडीओ के मुताबिक मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार,इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। डीआरडीओ के मुताबिक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इन तकनीक को उड़ान पथ पर तैनात किया था।

DRDO ने बताया कि इस मिसाइल की उड़ान को वायुसेना के सुखोई एसयू-30-एमके-1 फाइटर जेट से भी ट्रैक किया गया। मिसाइल ने टेस्ट के सभी मानकों को पूरा किया। परीक्षण के दौरान निर्भय मिसाइल ने 864 किमी. से लेकर 1111 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

इस मिसाइल में टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी भी है। टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी उस स्थिति को कहते हैं जिसमें उसपर निशाना लगाकर इसे निष्क्रिय करना बेहद कठिन हो जाता है। इस टेक्नोलाजी के कारण दुश्मन देशों के लिए भारत की ये मिसाइल परेशानी खड़ी करने वाली है। इस मिसाइल की एक खास बात यह है कि इसे समुद्र और जमीन दोनों जगहों से मिसाइल लॉन्चर्स के जरिए दागा जा सकता है।

मिसाइल जमीन से कम से कम 50 मीटर ऊपर और ज्यादा से ज्यादा 4 किलो मीटर ऊपर उड़कर टारगेट को नष्ट कर सकती है। आईटीसी मिसाइल 6 मीटर लंबी और 0.52 मीटर चौड़ी है। इसके पंखों की कुल लंबाई 2.7 मीटर है। ये मिसाइल 300 किलोग्राम तक के हथियारों कैरी कर सकती है। 1500 किलो मीटर के दायरे तक निर्भय मिसाइल किसी भी टारगेट को ध्वस्त करने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज़ मिसाइल के सफल उड़ान-परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि स्वदेश संचालित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल विकास भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास की एक प्रमुख उपलब्धि है।

**************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

प्रशासन चुनाव के लिए तैयार, बूथ पर पहुंचे मतदान दल

मतदान शुक्रवार को

चूरू 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा आम चुनाव -2024 को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए मतदान दल अपने-अपने बूथ पर पहुंचे और तैयारियां सुनिश्चित कीं। शुक्रवार सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर ने तारानगर में किया मतदान दलों की रवानगी का अवलोकन

लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चूरू लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर ने गुरुवार को जिले के तारानगर विधानसभा मुख्यालय स्थित मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय में हुए मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण व मतदान दलों की रवानगी का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश व शुभकामनाएं दीं।

पर्यवेक्षक दिवेगांवकर ने कहा कि सभी कार्मिक सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहकर मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयानुसार संपादित करें तथा किसी भी प्रकार का परेशानी होने पर धैर्य रखकर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए प्रबंधन करें।

मतदान दल कार्मिक अपने पूर्व अनुभवों एवं आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान करें। सभी कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जानकारी का लाभ उठाते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।

उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश देते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखते हुए परिस्थितियों को मैनेज करने के लिए करेक्ट स्टेप्स उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर माइक्रो ऑब्जर्वर सीधे पर्यवेक्षक को रिपोर्ट करेंगे।

तारानगर एसडीएम रवि कुमार ने प्रशिक्षण दिया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, लाइजनिंग अधिकारी डॉ मंगल जाखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर सत्यानी ने रतनगढ़ से किया मतदान दलों को रवाना, दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को जिले के रतनगढ़ विधानसभा मुख्यालय से मतदान दलों की रवानगी स्थल का अवलोकन किया तथा मतदान दलों को आवश्यक निर्देश देते हुए रवाना किया।

मतदान दल कार्मिकों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदान दल कार्मिकों के लिए रजाई, गद्दे, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाकर सेक्टर अधिकारी एवं बीडीओ के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। मतदान दलों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि मॉक पोल की प्रक्रिया में सूक्ष्म परिवर्तनों को जांच लें। मॉक पोल एवं सीआरसी निर्धारित प्रक्रिया में संपन्न हो, गलती की कोई गुंजाइश न छोड़ें। किसी भी प्रकार से मशीन में तकनीकी खराबी होने से मशीनों को रिप्लेस करने की निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाए। समय के बेहतर प्रबंधन से सभी गतिविधियां सही तरीके से संपादित की जा सकती हैं।

सत्यानी ने कहा कि ईवीएम को ले जाते समय ध्यान रखें कि कोई अनाधिकृत परिधि में न आए। मशीनों को अकेले न छोड़े तथा अनधिकृत व्यक्ति साथ न रहे। नियमों के बारे में पीठासीन अधिकारी को किसी भी प्रकार का असमंजस न रहे।

एडीएम एवं सीईओ ने किया रवानगी का अवलोकन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तमसिंह शेखावत ने जिले के चूरू विधानसभा मुख्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय तथा सादुलपुर विधानसभा मुख्यालय से मतदान दलों को मतदान सामग्री व अंतिम प्रशिक्षण प्रदान कर रवानगी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने कहा कि मतदान दल अपने दायित्वों के निर्वहन में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचें। लोकसभा आम चुनाव में मतदान दलों की सबसे अहम भूमिका है।

मतदान कार्मिकों को सतर्कता व सजगता से दायित्वों के निर्वहन के साथ जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की परंपरा को कायम रखना है।

सादुलपुर प्रभारी अधिकारी सीईओ मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि मतदान दल कार्मिकों के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतदान दल कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उत्साह से मतदान करवाएं। सभी गतिविधियां समुचित ढंग से संपादित हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

चूरू विधानसभा मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय में एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने मतदान दलों को प्रशिक्षण व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, सेक्टर ऑफिसर मधुसूदन प्रधान, प्रशान्त, निजी सहायक सुरेश कुमार, अशोक माहिच, महेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

सादुलपुर विधानसभा मुख्यालय पर एसडीएम सुशील कुमार सैनी ने मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया।

सुजानगढ़ विधानसभा मुख्यालय से मतदान दल हुए रवाना

जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 268 मतदान केन्द्रों पर होने वाले मतदान के लिए सुजानगढ़ मुख्यालय स्थित रघुनाथ राय जाजोदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री इश्यू करने के पश्चात सुजानगढ़ सहायक रिटनिर्ंग ऑफिसर ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में एक्टिव मतदान दलों को बसों द्वारा रूट चार्ट से चेक पोस्टों से होते हुए मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया और मतदान दलों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों को निर्देशित किया कि मतदान दल में सभी पोलिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसलिए मतदान संबंधी कार्य पूर्ण निष्पक्षता, सजगता एवं एक्यूरेसी के साथ संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री जारी कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।

सरदारशहर में मतदान दल हुए रवाना

जिले के सरदारशहर मुख्यालय से एसडीएम मीनू वर्मा ने मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि मतदान दल कार्मिकों को एक ही जगह मतदान सामग्री उपलब्ध करवाते हुए समुचित व्यवस्थाओं के साथ मतदान हेतु मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

जिले के 1609 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 6436 एक्टिव एवं 660 रिजर्व मतदान दल कार्मिक, 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर होगी वेबकास्टिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने बताया कि जिले के कुल 1609 मतदान केन्द्रों के लिए 6436 एक्टिव तथा 660 रिजर्व मतदान दल कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सादुलपुर में 256 बूथों के लिए 1024 एक्टिव व 104 रिजर्व मतदान कर्मी, तारानगर के 268 बूथों के लिए 1072 एक्टिव व 116 रिजर्व मतदान कर्मी, सरदारशहर के 306 बूथों के लिए 1224 एक्टिव व 124 रिजर्व मतदान कर्मी, चूरू के 245 बूथों के लिए 980 एक्टिव व 100 रिजर्व मतदान कर्मी, रतनगढ़ के 253 बूथों के लिए 1012 एक्टिव व 104 रिजर्व मतदान कर्मी तथा सुजानगढ़ के 281 बूथों के लिए 1124 एक्टिव व 112 रिजर्व मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं। जिले में 72 एक्टिव व 18 रिजर्व माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चिन्हित मतदान केन्द्रों पर माइक्रोऑब्जर्वर व वीडियोग्राफर तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 महिला कार्मिक प्रबंधित, आठ-आठ युवा कार्मिक प्रबंधित, एक-एक दिव्यांग प्रबंधित तथा एक-एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग हो रही है। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है तथा बूथ पूरे समय कैमरे की निगरानी में रहेंगे।

**********************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

राजनाथ सिंह ने एके एंटोनी से कहा-आप अपने बेटे को वोट न दें

लेकिन उसे आशीर्वाद जरूर दें

कोट्टायम 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने पूर्ववर्ती और देश के सबसे लंबे समय तक सेवारत रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से कहा कि वह उनकी स्थिति को समझ सकते हैं।

सिंह ने भाजपा उम्मीदवार और एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के लिए कंजिरापल्ली में एक चुनावी रैली में ये बात कही। अनिल तीन बार के मौजूदा कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी और अनुभवी सीपीएम उम्मीदवार थॉमस इसाक के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

सिंह ने आगे कहा कि मुझे एंटनी से बस इतना कहना है कि भले ही वह उन्हें वोट न दें, लेकिन उन्हें एक पिता के रूप में उन्हें आशीर्वाद जरूर दें। एंटनी ने जो कहा उससे मुझे आश्चर्य हुआ, हो सकता है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दबाव में ऐसा कहा हो।”

एंटनी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अनिल को पथानामथिट्टा में हार जाना चाहिए, कांग्रेस नेताओं के बच्चों का भाजपा में शामिल होना गलत है।

सिंह ने आगे कहा कि एंटनी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और मैं उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में देखता हूं। मंत्री के रूप में एंटनी एक साफ-सुथरे व्यक्ति थे, जबकि अन्य कांग्रेस नेता ऐसे नहीं हैं।

सिंह ने कहा कि अनिल का भाजपा में उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का चंद्रयान मिशन सफल रहा, लेकिन ‘राहुलयान’ मिशन दो दशकों बाद भी कहीं नहीं पहुंचा है।

*************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

पाकिस्तान भूखों मर रहा,भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी

मेरठ 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मेरठ के किठौर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक साथ ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुए, आज पाकिस्तान भूखों मर रहा है और भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है।

पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है, बंटवारे के समय उनके हिस्से उर्वरा भूमि गई, बावजूद इसके आज पाकिस्तान की जनता भूखों मर रही है। पाकिस्तान की आबादी से भी अधिक लोग भारत में पिछले 10 साल में गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि रामनवमी के अगले दिन ही मेरा यहां आना हुआ है।

जब अरुण गोविल रामायण सीरियल में भगवान राम का रोल अदा कर रहे थे और उसके माध्यम से कलियुग में भगवान राम के जीवन को चित्रित कर रहे थे, उस समय उन्हें भी नहीं पता था कि एक दिन भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर अपना जन्मदिन मनाएंगे।

जिस साल मेरठ से अरुण गोविल प्रत्याशी बने, उसी साल 500 वर्षों के इंतजार के बाद श्रीराम अपना जन्मोत्सव मना रहे हैं। आपने देखा होगा कि सूर्यवंशी राम का तिलक सूर्य की किरणों से हुआ। ये देख पूरी दुनिया अभिभूत हुई है।

सीएम योगी ने सवाल पूछा कि रामलला के मंदिर के शिलान्यास से लेकर उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य रामनवमी का आयोजन क्या कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग कर पाते? उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन 15 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि हम सब मेरठ आए हैं और अरुण गोविल को लेकर आए हैं। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने अपनी नौकरी को ठुकराकर व देश के अमर बलिदानियों की श्रेणी में खड़ा होकर स्वतंत्रता का उद्घोष किया था।

उनका सपना एक ही था कि ”तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें न रहें”। वे अपने और अपने परिवार के लिए न होकर देश की स्वाधीनता और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ें। ये हमारा सौभाग्य है कि हम सब उस सपने को साकार होता देख रहे हैं।

आज मेरठ से दिल्ली 12 लेन हाईवे, रैपिड रेल की सुविधा, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तमाम कार्य हुए हैं। 2014 से पहले ये सब कल्पना की बात थी। आने वाले समय में हम मेरठ को मेट्रो रेल की भी सुविधा देने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि देश के सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि के कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। क्या कांग्रेस के लोग कभी कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा पाते, आतंकवाद समाप्त कर पाते, तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर पाते।

यहां की खिलाड़ी बेटी पारुल चौधरी ने जब चाइना में वहां की खिलाड़ी को हराया तो हमने उसे डिप्टी एसपी के पद पर नौकरी दी। यहां स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। यहां के खेलकूद के सामान पूरी दुनिया में छा रहे हैं।

अरुण गोविल को आप अपना सांसद चुनेंगे तो यहां के खेलकूद के सामानों का फ्री विज्ञापन करके आपके व्यापार को और गति देंगे।

**************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

 

राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा

हुबली 18 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि वायनाड में मुस्लिम लीग का झंडा थामकर राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि वायनाड में नामांकन के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के झंडे के बजाय मुस्लिम लीग का झंडा थाम लिया था।

जोशी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग ने हिंदुओं की हत्या और हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार की वकालत करते हुए हिंदुओं के खिलाफ ‘सीधी कार्रवाई दिवस’ का आह्वान किया था। जोशी ने कहा, विध्वंसक गतिविधियों का समर्थन करने वाली मुस्लिम लीग के साथ खुद को जोड़कर राहुल गांधी सीधे तौर पर हिंदू विरोधी घटनाओं को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में होने वाले हिंदू विरोधी कृत्यों के लिए राहुल गांधी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। ‘जय श्री राम’ बोलने पर हिंदुओं पर हमले जैसी घटनाओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ावा दिया जाता है।

जोशी ने मुसलमानों के तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उनका दावा है कि विधान सौध में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए। हनुमान चालीसा पढ़ने और जय श्री राम के नारे लगाने पर हमले किए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये घटनाएं कांग्रेस पार्टी के हिंदू विरोधी रुख को प्रदर्शित करती हैं।

जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्य आतंकवादी गतिविधियों के समर्थक हैं। उन्होंने जनता से सतर्क और जागरूक रहने का आग्रह किया।

*****************************

Read this also :-Rahul Gandhi incited anti-Hindu sentiments- BJP

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

बालाजी की न्यायिक हिरासत 22 अप्रैल तक बढ़ी

चेन्नई 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तमिलनाडु में चेन्नई के प्रधान सत्र न्यायालय ने द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 22 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

बालाजी को पुझल सेंट्रल जेल से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सत्र न्यायाधीश एस.अल्ली के समक्ष पेश किया गया। उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाते हुए, न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने इस मामले से खुद को मुक्त करने की याचिका पर दोबारा जिरह शुरू करने की गुहार लगाई है।

इस मामले में उनकी ओर से दलील देने की अवधि 22 मार्च को समाप्त हो गई थी। सेंथिलबालाजी को प्रवर्तन निदेशालय ने गत वर्ष जून में हवाला कारोबार के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने ने निचली अदालत, मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।

उन्होंने चिकित्सा आधार पर जमानत की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख भी किया, लेकिन उन्हें निचली अदालत से राहत लेने का निर्देश देते हुए अपनी याचिका वापस लेने के लिए कहा गया था।

*************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

ISRO इस तारीख को कर सकता है गगनयान मिशन का परीक्षण

चंद्रयान-3 के बाद नई खुशखबरी

नई दिल्ली 18 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अगले सप्ताह अपने गगनयान मिशन के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि 2024 भारत के प्रतिष्ठित पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान का वर्ष होगा।

एजेंसी ने कहा कि वह अगले सप्ताह द्वितीय मानव रहित मिशन, एक परीक्षण वाहन उड़ान मिशन और एक एयरड्रॉप का परीक्षण करेगी। जानकारी के मुताबिक, इसरो चेयरमैन ने बुधवार को अहमदाबाद में एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा।

’ इस परीक्षण के बाद दो और मानव रहित मिशन होंगे, जो अगले वर्ष होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले साल के अंत तक मानवयुक्त मिशन को अंजाम दिया जाएगा।’

तृतीय चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित (जब भारत चंद्रमा के अब तक अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया और पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 जो लैग्रेंज प्वाइंट (एल1) की हेलो कक्षा में पहुंचा। सबसे गर्म ग्रह के बाहरी वातावरण का व्यापक अध्ययन करने के लिए) इसरो गगनयान मिशन की द्वितीय परीक्षण उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसरो ने कहा कि उसके सौर वेधशाला अंतरिक्ष यान, आदित्य-एल1 का हेलो-ऑर्बिट इंसर्शन (एचओआई) 06 जनवरी, 2024 को पूरा किया गया था। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान की कक्षा एक आवधिक हेलो कक्षा है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर (लगभग 177.86 पृथ्वी दिवस की परिक्रमा अवधि के साथ निरंतर गतिशील सूर्य-पृथ्वी रेखा) दूर स्थित है।

यह हेलो कक्षा एल-1 पर एक आवधिक, त्रि-आयामी कक्षा है जिसमें सूर्य, पृथ्वी और एक अंतरिक्ष यान शामिल है। इस विशिष्ट प्रभामंडल कक्षा को पांच वर्षों के मिशन जीवनकाल को सुनिश्चित करने, स्टेशन-कीपिंग युद्धाभ्यास को कम करने और इस प्रकार ईंधन की खपत को कम करने और सूर्य के निरंतर, अबाधित दृश्य को सुनिश्चित करने के लिए चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2023 में, इसरो ने नए विकसित परीक्षण वाहन के साथ मैक संख्या 1.2 पर क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) का इन-फ्लाइट एबॉर्ट प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसके बाद क्रू मॉड्यूल पृथक्करण और सुरक्षित पुनर्प्राप्ति हुई थी।

******************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी

25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार

नई दिल्‍ली 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की। आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे।

इस चरण की सभी 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। अधिसूचना होने के बाद अब 25 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो वह 29 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकता है।

नामांकन वापस लेने के लिए 29 अप्रैल आखिरी तारीख होगी। चौथे चरण में जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल है।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी 102 सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। आखिरी व सातवां चरण 1 जून को संपन्न होगा। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।

******************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

रामनवमी में तेज म्यूजिक को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प

लखनऊ 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में रामनवमी समारोह के दौरान ‘तेज म्यूजिक’ को लेकर दो छात्र समूह आपस में भिड़ गए।

झड़प के बाद छात्रों ने रात में कुलपति संजय कुमार के आवास का घेराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कहा कि रामनवमी समारोह के दौरान ‘तेज म्यूजिक’ को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई।

एक समूह के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद छात्र कुलपति आवास का घेराव करने पहुंचे।

उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी, फिर भी परिसर में म्यूजिक सिस्टम बजाया गया। बीबीएयू के अधिकारियों ने कहा कि डीजे को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई की।

*****************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, इनको मिली जगह

अजय बंगा, सत्या नडेला, आलिया भट्ट, साक्षी मलिक को मिली जगह

मुंबई 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, पहलवान साक्षी मलिक और भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने 2024 के लिए टाइम पत्रिका की ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में जगह बनाई है।

सूची में शामिल एक अन्य प्रमुख भारतीय नाम पहलवान साक्षी मलिक का है, जो भारत की एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। साक्षी ने एक्स पर लिखा, “2024 का टाइम100 सूची में शामिल होने पर गर्व है।” आलिया के पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट स्ट्रीमिंग फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के निर्देशक टॉम हार्पर ने अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए उन्हें “वास्तव में अंतर्राष्ट्रीय स्टार” कहा।

उन्होंने लिखा, “अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, आलिया सेट पर अत्यधिक विनम्र और मजाकिया हैं। उनके काम करने के तरीके में एक आकर्षण है : केंद्रित, आइडिया स्वीकार करने और रचनात्मक जोखिम लेने को तैयार। फिल्म में मेरे पसंदीदा क्षणों में से एक तब आया जब एक टेक के अंत में इंप्रोवाइजेशन किया गया। उसने भावनात्मक सूत्र को पकड़ा और उसके साथ हो लीं।

“आलिया का सुपरपावर प्रामाणिकता और संवेदनशीलता को फिल्म-स्टार चुंबकत्व के साथ मिलाने की उनकी क्षमता है। एक अभिनेत्री के रूप में, वह चमकदार हैं, और एक व्यक्ति के रूप में, वह जमीनी आश्वासन और रचनात्मकता लाती हैं जो वास्तव में एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार बनाती है।” आलिया टाइम मैगजीन की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

सूची में शामिल भारत से जुड़े अन्य नामों में खगोलशास्त्री प्रियंवदा नटराजन, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जिगर शाह और शेफ और अधिकार कार्यकर्ता अस्मा खान शामिल हैं। इसमें गायक-गीतकार दुआ लीपा, ऑस्कर पुरस्कार विजेता अमेरिकी अभिनेत्री डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ और ऑस्कर नामांकित अभिनेता जेफरी राइट और कोलमैन डोमिंगो भी शामिल हैं। सूची में फिल्मी हस्तियां ताराजी पी हेंसन, इलियट पेज, माइकल जे. फॉक्स, सोफिया कोपोला और हयाओ मियाज़ाकी भी शामिल हैं।

*********************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी

रामनवमी में छतों से बरसाए पत्थर

BJP का आरोप-TMC ऑफिस से हमला किया गया

बंगाल 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : West Bengal  के मुर्शिदाबाद में राम नवमी के मौके पर शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले में एनआईए जांच की मांग की गई है। भाजपा ने मुर्शिदाबाद हिंसा की एनआईए जांच की मांग की है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों पर टीएमसी दफ्तर से हमला किया गया। बता दें कि मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर स्थित शक्तिपुर इलाके में बुधवार की शाम को राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान झड़प और हिंसा हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

दरअसल, मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में जब राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी पत्थरबाजी शुरू हो गई और लोगों को छतों से पथराव करते देखा गया।

नौबत यह आ गई कि पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा. इतना ही नहीं, रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान विस्फोट भी हुआ, जिसमें एक महिला घायल हो गई। हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

भाजपा का आरोप है कि रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने कहा कि मुर्शिदाबाद में राम भक्तों पर टीएमसी के नेताओं ने टीएमसी पार्टी ऑफिस से हमला किया।

इस मामले की एनआईए जांच हो, जैसे पिछली बार राम नवमी हिंसा मामले में कोर्ट के आदेश पर एनआईए की जांच हुई। उन लोगों का भी ट्रीटमेंट किया, इनका भी करेंगे।

******************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

फैंस पर चला विजय की आवाज के साथ मूव्स का जादू

18.04.2024  –  साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। बीते दिन निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी थी कि गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं आखिरकार अब इंतजार खत्म हो चुका है।

निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है, जिसका शीर्षक है व्हिसल पोडु।अभिनेता विजय की गोट के निर्माताओं ने तमिल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पहला गाना व्हिसल पोडु जारी कर दिया है। यह एक पार्टी गीत है, जिसे विजय ने स्वयं गाया है। और अभिनेता ने प्रभावशाली काम किया है। संगीत वीडियो में विजय ने डांस मूव्स भी दिखाए। युवान शंकर राजा ने गाने में संगीत दिया है। गाने का आखिरी मिनट काफी अच्छा है, जिसमें विजय, प्रशांत, प्रभुदेवा और अजमल अमीर के डांस मूव्स देखने को मिले। आरआरआर और बाहुबली के लेखक मदन कार्की ने इस फुट-टैपिंग डांस नंबर के लिए गीत लिखे हैं।

प्रोडक्शन कंपनी एजीएस प्रोडक्शन ने गाने को अपनी आधिकारिक एक्स साइट पर साझा किया और लिखा और लिखा, हियर वी गो, व्हिसल पोडू…गोट फर्स्ट सिंगल। विजय सर का स्वर है। पार्टी डांस सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसका म्यूजिक लोगों को अपने पैर पर थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। वीडियो में विजय, प्रशांत, प्रभुदेवा और अजमल अमीर का धमाकेदार डांस फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है।कहा जा रहा है कि गोट के एल्बम में सभी प्रमुख पात्रों के लिए कई लघु थीम गीतों के साथ चार गाने शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, युवान ने विजय की भूमिका के लिए एक सिग्नेचर थीम सॉन्ग बनाया है, जो प्रतिष्ठित मनकथा थीम की तर्ज पर है। यह फिल्म वेंकट प्रभु द्वारा लिखित और निर्देशित है।इस फिल्म के जरिए वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। गोट विजय की 68वीं फिल्म है। इसे एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन बैनर द्वारा नियंत्रित किया गया है।

कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे उनके निरंतर सहयोगी भी हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

*************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में ना पड़े। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता:पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढऩे में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगाएं, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा।आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

घर के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। आज नवरात्रि के नौवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले दी हुई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी रूचि किसी धार्मिक कार्य रहेगी। घर पर हवन करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से बचे। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। जरूरतमंद को जौ दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज परिवार सहित माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि:

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में की गई मेहनत आज रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

********************************

 

पांच भाषाओं में बन रही फिल्म ‘तंगलान’ का फर्स्ट लुक जारी

17.04.2024  –  जियो स्टूडियोज और स्टूडियो ग्रीन फिल्म्स के बैनर तले पांच भाषाओं में बन रही फिल्म ‘तंगलान’ का फर्स्ट लुक भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता ‘चियान’ विक्रम के जन्मदिन के अवसर पर 17 अप्रैल को जारी कर दिया गया है।

विक्रम तमिल सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं में से एक हैं जिनके बहुत बड़े प्रशंसक वर्ग हैं और उन्हें उनकी विविध भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। साउथ के चर्चित अभिनेता ‘चियान’ विक्रम एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए तमिलनाडु राज्य सरकार से पांच पुरस्कार जीते हैं।

अपनी प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता के लिए अत्यधिक सम्मानित, विक्रम ‘सेतु’, ‘कासी’, ‘ढिल्ल’, ‘धूल’, ‘जेमिनी’, ‘सामी’, ‘ आय’, ‘रावणन’, ‘देवथिरुमगल’, ‘इरु मुगन’, ‘कोबरा’, ‘महान’, ‘पोन्नियिन सेलवन 1 और 2’, ‘अन्नियन’, ‘पिथा मगन’, जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। 1900 के दशक की शुरुआत में ऐतिहासिक कोलार गोल्ड फील्ड्स की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘तंगलान’ वास्तविक जीवन की घटनाओं की अपनी सम्मोहक कहानी के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

यह एक ऐतिहासिक साहसिक कार्य है जो भारत के दक्षिण में सोने की खोज में उत्पीड़ित समुदायों की मिटाई गई भूमिका का वर्णन करता है। इस फिल्म में अभिनेता ‘चियान’ विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति, हरिकृष्णन अंबुदुरई भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म का संगीत निर्देशन जी.वी. प्रकाश कुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज की सुश्री ज्योति देशपांडे और स्टूडियो ग्रीन फिल्म्स के श्री के.ई. ज्ञानवेलराजा द्वारा किया गया है। तमिल सिनेमा के बेहद लोकप्रिय फिल्मकार पा. रंजीत द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘तंगलान’ जल्द ही विश्व स्तर पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का बड़ा एक्शन

झामुमो नेता अंतु तिर्की समेत चार को किया गिरफ्तार

रांची 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : रांची के जमीन घोटाले मामले में ईडी ने मंगलवार देर रात झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने मंगलवार सुबह रांची में चार लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने देर शाम झामुमो नेता अंतु तिर्की, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरशाद का बयान दर्ज किया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन सभी के ठिकानों से कई दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे हैं। एजेंसी इन सभी को अदालत में पेश करने के साथ उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

इससे पहले मंगलवार को दिन में ईडी ने इस मामले में मो. अफसर अली उर्फ अफ्सू को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता अंतु तिर्की पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।

वर्ष 2019 में उन्होंने झामुमो छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से रांची की खिजरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह लंबे समय से जमीन का कारोबार करते रहे हैं।

बता दें कि जमीन घोटाले के इसी मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

*******************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हनुमानगढ़ी में भी लगा भक्तों का तांता

अयोध्या 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

सुबह से ही भक्तों की उमड़ी भीड़ है। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की रौनक है।

रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, “व्यवस्था पहले से ही की गई है। हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है।”

दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्‍स पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, “श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।”

धर्म के जानकारों का कहना है कि बुधवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का 3 मिनट तक सूर्य तिलक होगा। सुबह 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खुल गए हैं। हालांकि, आम दिनों में कपाट 6.30 बजे खुलते हैं।

श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक (20 घंटे) दर्शन कर सकेंगे। सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं।

राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है। शयन आरती के बाद रात 11:30 बजे रामलला के कपाट बंद किए जाएंगे।

उधर, रामनवमी पर 40 रामभक्त जयपुर से 700 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे हैं। रामभक्तों का कहना है कि 21 मार्च को सिर पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका, अखंड ज्योति और ध्वजा लेकर रवाना हुए थे। हम सभी भगवान का नाम लेते हुए अयोध्या पहुंचे।

आज चरण पादुका को नगर भ्रमण करवाया। हनुमानगढ़ी ले गए। फिर सरयू में स्नान कराया। इसके बाद रामलला को समर्पित करेंगे।

रामलला को आज गुलाबी वस्त्र पहनाए गए हैं। जिस पर सूर्य का चिह्न बना है। उन्हें सोने का मुकुट, हार आदि पहनाया गया है, जिसमें हीरा-पन्ना, माणिक्य, नीलम जैसे रतन जड़े हैं।

रामलला की पूजा में गुलाब, कमल, गेंदा, चंपा, चमेली जैसे फूलों का प्रयोग किया गया है। इन फूलों से बने दिव्य हार भी उनको पहनाए गए हैं।

*******************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

PM मोदी-शाह ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

बोले- भारतीय जनमानस के रोम-रोम में बसे हैं श्रीराम

नई दिल्ली 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : देशभर में बुधवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि

देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।

पीएम मोदी ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, “यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।”

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।”

मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “जय श्री राम! सभी को रामनवमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन न्याय, जनकल्याण व स्वाभिमान के लिए संघर्ष का प्रतीक है।

प्रभु ने अपने जीवन से सत्य व धर्म के लिए त्याग का सर्वोच्च आदर्श स्थापित कर समूचे विश्व को युगों-युगों तक मार्गदर्शित करने का कार्य किया। इस वर्ष 500 सालों बाद प्रभु का जन्मोत्सव अपने जन्मभूमि के मंदिर में मनाया जाना सारे रामभक्तों के लिए गौरव का विषय है। प्रभु से सभी के कल्याण की प्रार्थना करता हूं।”

पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा भी राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

********************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में राम मंदिर में किए दर्शन

छिंदवाड़ा 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रामनवमी के मौके पर बुधवार को यहां के ऐतिहासिक राम मंदिर में दर्शन किए। इस प्रवास के दौरान जहां उनका रोड शो हुआ, वहीं उन्होंने पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को रामनवमी के अवसर पर छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। यह ऐतिहासिक और लगभग 400 साल पुराना मंदिर है और इसका शंकराचार्य से करीबी नाता रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री मंगलवार की शाम छिंदवाड़ा पहुंचे थे। उनका यहां ऐतिहासिक रोड शो हुआ।

इस रोड शो को लेकर शाह भी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने अपने एक्स पर भी लिखा, “छिंदवाड़ा रोड शो का जोश और उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत का संदेश दे रहा है। इस अपार स्नेह और समर्थन के लिए छिंदवाड़ा की जनता का हृदय से आभार।”

भाजपा सूत्रों का कहना है कि रोड शो के बाद अमित शाह ने भाजपा के प्रमुख नेता मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के साथ बंद कमरे में काफी देर चर्चा की। चर्चा में उन्होंने छिंदवाड़ा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के साथ कुछ हिदायत दी और नई रणनीति पर काम करने की भी बात कही।

****************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

भाजपा संविधान बदलने की बात करती है : राजद

पटना 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गया की एक सभा में संविधान बदलने के विपक्ष के आरोप का कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि खुद बाबा साहेब भी आ जाएं तो संविधान बदला नहीं जा सकता।

अब बुधवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर कहा कि भाजपा संविधान बदलने की बात करती है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है।

उन्होंने कहा, “संविधान आरक्षण, शिक्षा और सांस लेने की गारंटी है। आप उस संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। ये महज पन्ने नहीं बल्कि जिंदा दस्तावेज हैं।”

उन्होंने भाजपा के कथित तौर पर संविधान बदलने की बात को लेकर घेरते हुए कहा कि वे संविधान बदलने की बात करते हैं। झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है, आप इसे बदल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने 9 वर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थी। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि यह संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोग जो चुनाव लड़ रहे हैं वे प्रतिदिन कहते हैं कि हम संविधान को बदल कर रख देंगे। आप कहते हैं कि आप संविधान बदलना चाहते हैं।

संविधान है क्या? ये आरक्षण की गारंटी है, शिक्षा की गारंटी है, रोजगार की गारंटी है। यह संविधान आपके मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सबको प्रगति के पथ पर साथ लेकर चलने की गारंटी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी-बड़ी गारंटी दे रहे हैं, उन्हें अपने लोगों को समझाना चाहिए।

******************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन का गाना जारी

गाजियाबाद 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए और लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला बोला।

इस मौके पर इंडिया गठबंधन की ओर से एक वीडियो सॉन्ग भी जारी किया गया। इस सॉन्ग में 2017 से लेकर अब तक अखिलेश यादव और राहुल गांधी के एक साथ वीडियो और फोटो शामिल हैं।

इसके अलावा गाजियाबाद के प्रत्याशी समेत अन्य दो और प्रत्याशियों ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मंच पर फोटो खिंचवाई।

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कई सवालों के जवाब भी दिए जिनमें राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी। अगर पार्टी कहती है तो वह चुनाव लड़ सकते हैं।

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के बाद गाजियाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉली शर्मा, बागपत के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और बुलंदशहर के प्रत्याशी कमलेश वाल्मीकि ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मंच पर फोटोग्राफ खिंचवाए।

गाजियाबाद की प्रत्याशी डॉली शर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और गठबंधन से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव जरूर आएगा क्योंकि गाजियाबाद में भाजपा की सरकार ने बिल्कुल भी विकास नहीं किया, लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

*****************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा

रामलला का हुआ सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी

 श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या 17 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : रामनवमी के खास मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में उस वक्त अद्भूत नजारा देखने को मिला, जब प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया।यह अलौकिक नजारा भक्ति से भावविभोर कर देने वाला था। जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ। पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा।

सूर्य तिलक का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रामनवमी के दिन रामलला की विशेष पूजा की गई। वहीं अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब आया हुआ है। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य तिलक होने के बाद भगवान श्री राम की विशेष पूजा की गईं और आरती उतारी गई।

 इससे पहले सुबह से ही भक्तों की उमड़ी भीड़ है। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की रौनक है। रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, व्यवस्था पहले से ही की गई है। हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है।

दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्‍स पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक (20 घंटे) दर्शन कर सकेंगे। सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया।

इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है। शयन आरती के बाद रात 11:30 बजे रामलला के कपाट बंद किए जाएंगे।

उधर, रामनवमी पर 40 रामभक्त जयपुर से 700 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे हैं। रामभक्तों का कहना है कि 21 मार्च को सिर पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका, अखंड ज्योति और ध्वजा लेकर रवाना हुए थे।

हम सभी भगवान का नाम लेते हुए अयोध्या पहुंचे। आज चरण पादुका को नगर भ्रमण करवाया। हनुमानगढ़ी ले गए। फिर सरयू में स्नान कराया। इसके बाद रामलला को समर्पित करेंगे।

रामलला को आज गुलाबी वस्त्र पहनाए गए हैं। जिस पर सूर्य का चिह्न बना है। उन्हें सोने का मुकुट, हार आदि पहनाया गया है, जिसमें हीरा-पन्ना, माणिक्य, नीलम जैसे रतन जड़े हैं। रामलला की पूजा में गुलाब, कमल, गेंदा, चंपा, चमेली जैसे फूलों का प्रयोग किया गया है। इन फूलों से बने दिव्य हार भी उनको पहनाए गए हैं।

*****************************

Read this also :-

रोमांटिक लव स्टोरी प्यार के दो नाम का पोस्टर हुआ रिलीज

हनुमान के बाद अब पैन-इंडिया फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा