कर्नाटक में कांग्रेस को झटका : विधान परिषद ने मंदिर की 10% आय लेने के प्रस्ताव वाले विधेयक को खारिज किया

बेंगलुरु 24 Feb, (एजेंसी): कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को विवादास्पद कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती (संशोधन) विधेयक, 2024 पर झटका लगा है। प्रस्‍ताव था कि अमीर मंदिरों की कुल आय का 10 प्रतिशत राज्‍य सरकार लेगी। इस आशय का विधेयक विधान परिषद में पारित नहीं हो सका। जैसे ही भाजपा और जद (एस) के सदस्यों ने आपत्ति जताई, परिषद के उपसभापति एम.के. प्रणेश ने ध्वनि मत का आह्वान किया, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने खिलाफ में मतदान कर विधेयक को खारिज कर दिया।

सात सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में वोट किया, जबकि 18 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट किया। परिषद में विधेयक का प्रस्ताव रखते हुए परिवहन एवं मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि मौजूदा नियमों के मुताबिक, सरकार को मंदिरों से 8 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। रेड्डी ने कहा, नया नियम पारित होने के बाद सरकार को 60 करोड़ रुपये की कमाई होगी और इस फंड से ‘सी’ ग्रेड मंदिरों का प्रबंधन किया जाएगा।

यह कहते हुए कि राज्यभर में 34,165 ‘सी’ ग्रेड मंदिरों में 40,000 से अधिक पुजारी हैं, मंत्री ने कहा, “हम पुजारियों को घर बनाने और उनके बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए धन देंगे। हम उन्हें बीमा कवर भी देते हैं।” विधेयक का विरोध करते हुए परिषद में विपक्ष के नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी ने कहा कि मंदिरों की आय से 10 फीसदी राशि वसूलना उचित नहीं है। उन्‍होंने कहा, “यदि 100 करोड़ रुपये एकत्र किए जाते हैं, तो विधेयक के अनुसार 10 करोड़ रुपये सरकार को दिए जाने चाहिए। लेकिन, पहले खर्च में कटौती करनी होगी और फिर सरकार अपना हिस्सा ले सकती है। सरकार को ‘सी’ ग्रेड के मंदिरों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये देने चाहिए।”

भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार ने कहा कि राज्य सरकार को मंदिरों से 10 फीसदी आय इकट्ठा करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार के लिए 60 करोड़ रुपये कोई बड़ी रकम नहीं है। मंदिरों को विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने चाहिए।” इसके बाद मंत्री रेड्डी ने कहा कि वह सोमवार को विधेयक पेश करेंगे, जिस पर उपसभापति प्रणेश ने आपत्ति जताई और विधेयक को ध्वनि मत से पारित कराने को कहा।

विधेयक खारिज होने के बाद भाजपा सदस्यों ने सदन के अंदर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए, जबकि उनके कांग्रेस समकक्षों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय भीम’ के नारे लगाए। यह विवादित विधेयक हालांकि बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में पारित हो गया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर भाजपा ने दावा किया कि विधेयक के अनुसार, अन्य धर्मों से संबंधित व्यक्ति मंदिर प्रबंधन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। भाजपा ने आरोप लगाया, “यह मुख्यमंत्री सिद्दरामैया का दूसरे धर्मों के लोगों की मदद से मंदिरों का खजाना खाली करने का दुर्भावनापूर्ण इरादा है, ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने राज्य का खजाना खाली किया है।”

******************************

 

महिला सांसद और विधायको को संदेशखाली जाने से रोका गया : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली , 23 फरवरी (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार सहित विपक्ष पर निशान साधा और संदेशखाली घटना पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। त्रिवेदी ने कांग्रेस द्वारा किए गए सनातन विरोधी कार्य और कृत्यों को बताते हुए, कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार पर हिन्दु और मुस्लिम में पक्षपात करने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने कहा कि विगत कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जो नृशंस अत्याचार की कहानियां सामने आ रहीं हैं, वह सर्वविदित है। वह पावन बंग भूमि जहां से स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को सबसे पहला उद्धघोष मिला। जहां से सूर्यसेन, बाघा जतिन, शशिनद्र नाथ सान्याल, सुभाष चंद्र बोस आते हैं और जहां पर देश का राष्ट्रीय गीत और गान दोनों लिखा गया।

राष्ट्रवाद को स्वर देने वाली बंग भूमि इस समय प्रताड़ित, दुखी और अत्याचार से टूट गई है और पीड़ित महिलाओं के करुण स्वरों द्वारा छलनी हो रही है। दुख की बात यह है की बंगाल की सरकार इस विषय पर अत्यंत असंवेदनशील और अमानवीय है, यहां तक कि उल्टा धमकाने वाला रवैया अपना रही है। कल पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  सुकांत मजूमदार को बलपूर्वक वहां जाने से रोका गया था। आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल की महिला पदाधिकारी, महिला सांसद और विधायको को संदेशखाली जाने से रोका गया। और अब वहां राज्य की टीएमसी सरकार द्वारा धार 144 लागू कर दी गई है।

इस सबके साथ-साथ संदेशखाली से रिपोर्ट कर रहे मिडियाकर्मियों को भी डराया और धमकाया जा रहा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपत्ति की बात यह है कि ममता सरकार द्वारा गठित एसआईटी, प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाए, इस विषय को आगे न बढ़ाने का दबाव डाल रही हैं। इसलिए यह विषय बहुत ही संवेदनशील है और सबसे बड़ी बात यह है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख अभी तक लापता है। कुछ लोग झूठी अफवाहें फैलाते हैं कि शेख शाहजहां को हाई कोर्ट से संरक्षण प्राप्त है, यह बात सरासर मिथ्या है। पीड़ित महिलाओं द्वारा शाहजहां शेख पर की गई शिकायतों के संदर्भ में हाई कोर्ट को कोई भी निर्देश शाहजहां शेख के विषय में नहीं है। बल्कि कलकत्ता उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश ने यह टिप्पणी की है कि ‘शेख शाहजहां को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

त्रिवेदी ने कहा कि शेख शाहजहां को केवल पश्चिम बंगाल का संरक्षण प्राप्त नहीं है, शाहजहां शेख की प्रवृत्ति वाले लोगों को पूरे भारत में सेक्युलर संरक्षण प्राप्त है। ऐसी मानसिकता वाले व्ययक्ति कितने भी प्रकार के अपराध और आतंकवाद करले, दलित और आदिवासी महिलाओं को प्रताड़ित कर ले, मगर उन्हें सदा-सर्वदा एक सेक्युलर संरक्षण प्राप्त रहता है। यहां कोई हिन्दु-मसलमान का विषय नहीं है, मगर मुस्लिम समाज के जो कट्टरपंथी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग, चाहे शाहजहां शेख हो, शेख सिराजुद्दीन या जहांगीर, द्वारा अपनी सत्ता को बरकरार रखने का यह प्रयास निंदनीय है। तथाकथित सेक्युलर दलों द्वारा महिलाओं के वोट बैंक को तराजू पर तौला जाता है, और फिर उस विषय पर बोल जाता है। यह घटना और अधिक हृदयविदारक इसलिए है, क्योंकि तथाकथित सेक्युलर दलों के साथ-साथ महिला अधिकारों के स्वघोषित चैंपियन भी इस विषय पर मुंह में दही जमाए बैठें हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि ये तृणमूल कांग्रेस के नेता इस विषय के लिए नौटंकी जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जो की बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली केवल एक घटना मात्र नहीं है, जो लोग कहते हैं कि इतिहास को भूल जाओ तो उन्हें यह याद रखना चाहिए कि यह एक घटना है जिसने बंगाल को पिछली कई शताब्दियों को बर्बाद किया है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि एक जनश्रुति है कि बंगाल में मिर्ज़ा मुहम्मद सिराज उद-दौला के जमाने में इसी प्रकार की घटनाएं होती थी जहां महिलाओं को उठा लिया जाता था और उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया जाता था। इसी क्रम में आगे उन्होंने कहा कि आज से ठीक 78 साल पहले जो नोआखाली में हुआ था, वही आज संदेशखाली में उसकी शुरुआत हो रही है। 16 अगस्त 1946 को जब बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री शाहिद हुसैन सोरावर्दी ने पूरे पुलिस सुरक्षा में हिंदुओं का नोआखाली में नरसंहार करवाया था।

उन्होंने कहा कि जो सोरावर्दी ने किया था आज उसी नक्शेकदम पर ममता बनर्जी चल रही हैं। नोआखाली से लेकर संदेशखाली तक यह बंगाल की एक दर्दनाक दास्तां है जो सिर्फ इस बात पर प्रेरित है कि 1946 में भी यह सोचते थे कांग्रेस के नेता कि “चुप बैठे रहो, अभी सत्ता बची रहनी चाहिए, आगे क्या होगा बंगाल का क्या होगा वह देखा जाएगा” और आज बंगाल सच में हाथ से निकाल गया है। आज वही मानसिकता है कि कट्टरपंथी आपराधिक तत्वों को संरक्षण दिए रहो और फिरहाल की अपनी सत्ता बचाए रखो, भविष्य में जो होना है होता रहे। इसलिए यहाँ पर जो लोग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और मौन समर्थन दे रहे हैं उन्हे समझ जाना चाहिए की “समर शेष है नहीं पाप का भागी केवल व्याद, जो तटस्त हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध”।सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि कर्नाटक में, मंदिरों और हिंदुओं के लिए काफी अनर्गल बयानबाजी की गई है और पूर्व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने भी “हिंदू” शब्द को अपमानजनक बताया है। कर्नाटक मंत्री प्रियंक खड़गे ने भी हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

श्री त्रिवेदी ने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में सामने आ रही घटनाएं दर्शाती हैं कि “हिंदू धर्म का समूल नाश” केवल एक बयान नहीं है बल्कि एक अभियान है, जिसकी झलक तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल तक स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि मद्रास प्रेसीडेंसी के दौरान, नेहरू सरकार ने हिंदू मंदिरों पर नियंत्रण रखने के लिए हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम पेश किया, जिसे अदालत ने दो बार खारिज कर दिया। हालांकि, नेहरू सरकार ने बाद में उसी को प्राप्त करने के लिए अलग कानून बनाया। त्रिवेदी ने इंडी गठबंधन दलों के नेतृत्व वाली सरकारों में दोहरे मानकों का उल्लेख किया, जहां मंदिरों पर कर लगाया जाता है, जबकि हज यात्रा के लिए सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने तर्क दिया कि यह असमानता दर्शाती है कि “सनातन का उन्मूलन” केवल बयानबाजी नहीं बल्कि विपक्ष द्वारा चलाया गया एक अभियान है।

श्री त्रिवेदी ने इस मुद्दे के महत्व को रेखांकित किया, यह कहते हुए कि यह केवल चुनावी राजनीति से परे है क्योंकि इसने ऐतिहासिक रूप से देश को विभाजित किया है और इसके सामाजिक ताने-बाने को बाधित किया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संदेशखाली मुद्दे को संबोधित नहीं करने के लिए आलोचना की, यह सुझाव देते हुए कि उनकी यात्रा के दौरान उनकी टिप्पणियां केवल गलतियां नहीं हैं बल्कि अपराध हैं, जिनके लिए उन्हें आने वाले दिनों में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

अंत में, श्री सुधांशु त्रिवेदी ने बंगाल के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, जो क्षेत्र कभी कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए प्रसिद्ध था, अब सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में जनता की सरकार के कार्यों को अनदेखा करने की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में एक सशक्त प्रतिक्रिया के साथ अपना असंतोष व्यक्त करेगी।

************************

 

मोदी सरकार का तोहफ़ा, हिमाचल से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली ,23 फरवरी (एजेंसी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जानकारी देते हुए बताया की ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक चलाई जाएगी। अनुराग ठाकुर ने उपरोक्त निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा और तीर्थाटन में बढ़ोतरी होगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा  केंद्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल का प्रतिनिधि होने के नाते में सदैव यहां के विकास हेतु कार्यरत हूं व हिमाचल प्रदेश में बेहतर कनेटिविटी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता में है। हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग तीर्थाटन करने हरिद्वार जाते हैं। हिमाचल के यात्रीगण ट्रेन से सीधा ही हरिद्वार तक जा सकें ऐसी सुविधा के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया था। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि ऊना हिमाचल- सहारनपुर रूश्वरू जो ऊना से चल कर सहारनपुर तक जाती थी उसके एक्सटेंशन की मंज़ूरी रेलमंत्री जी ने दे दी है। यह ट्रेन अब ऊना से हरिद्वार तक चलाई जाएगी जिससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी।

मैं इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी का आभार प्रकट करता हूँ। अनुराग ठाकुर ने कहा  विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने ऊना को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी जी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ्ऱास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं। सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये , नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014 से 17 गुना ज़्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में ?19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है

अनुराग ठाकुर ने कहा मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना जि़ले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माँग थी कि यहाँ के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन की मंजूरी, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अम्ब रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का विधुतीकरण व फ़ुटओवर ब्रिज का विस्तार, उना रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफ़ॉर्म एवं फ़ुटओवर ब्रिज की मंज़ूरी,पुराने का का विस्तार, नई रेलगडिय़ां की मंज़ूरी व चुरारू तकराला अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व रायमेहतपुर सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस का ट्रेन समेत प्रमुख गाडिय़ों का स्टापेज पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफ़ा है

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने तात्कालीन मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल जी के कहने पर हिमाचल को औद्योगिक पैकेज की घोषणा की जिसका विशेष लाभ जि़ला ऊना में उद्योगों के निर्माण से हुआ। जि़ला ऊना ब्रॉडगेज रेललाइन से जुड़ा हुआ हिमाचल का एकमात्र जि़ला है।वर्ष 1990 में पहली बार ट्रैन ऊना पहुँची थी। आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा वर्ष 2014 से मार्च-2019 तक अम्ब-अन्दौरा, चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक का कार्य मोदी सरकार के समय मे पूर्ण हुआ।

आज ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रैन इस जि़ला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। साबरमती रेलवे स्टेशन को भी ऊना से रोजाना ट्रैन चलती है। ऊना हमीरपुर रेल लाइन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष-2019 धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट में पुन: दोहराई थी। जबकि पूर्व में वर्ष 2014 से 2019 तक लोकसभा में पेश रेल बजट में तीन बार इस रेल लाइन को आर्थिक-समाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया व निर्माण में आगामी कारवाई के लिए बात दोहराई गयी थी लेकिन इस घोषणा को बल तब मिला जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को दूसरा घर मानते हुए इस रेललाइन के महत्व को जानते हुए स्वंय घोषणा कर प्रदेश की आर्थिकी में बल देने हेतु निर्माण की पूर्व औपचारिकताओं को पूर्ण करने हेतु रेल मंत्रालय को निर्देशित किया है।

यह रेल लाइन माँ ज्वालामुखी, मां चिंतपूर्णी, मां ब्रजेश्वरी, मां चामुंडा इत्यादि को जोड़कर प्रदेश के धार्मिक-पर्यटन में बढ़ोतरी कर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी करेगा। वहीँ जिला हमीरपुर व जि़ला मंडी के सरकाघाट, धर्मपुर तहसील व जिला कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र इत्यादि से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल में कार्यरत युवाओं को यात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन से लाभ प्राप्त करेगा। ऊना हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण में 1500 करोड़ हिमाचल प्रदेश सरकार व 4300 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी।

इससे पहले 17 फरवरी को मैंने चक्की नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी दिलाई है जिससे जल्द पठानकोट से जोगिंदरनगर के बीच रेल सेवा बहाल हो जाएगी। इसके साथ ही कांगड़ा से नूरपुर के बीच का रेल ट्रैक भी जल्द रिस्टोर कर लिया जाएगा। इसके लिए भी मैंने माननीय रेल मंत्री जी से मिलकर मंजूरी दिलवा दी है।

****************************

 

शिवांगी वर्मा म्यूजिकल लव स्टोरी से ओटीटी में डेब्यू करेंगी

24.02.2024 (एजेंसी)  – छोटी सरदारनी फेम अभिनेत्री शिवांगी वर्मा म्यूजिकल लव स्टोरी से ओटीटी में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उन्?होंने कहा कि वह दर्शकों को भावनात्मक सफर पर ले जाएंगी।अपने डेब्यू को लेकर शिवांगी ने कहा, ऐसे कई रोंगटे खड़े कर देने वाले क्षण हैं, जो दर्शकों को भावुक कर देंगे।मैं एक इमोशनल इंसान हूं और इसीलिए कहानी से जल्?दी जुड़ जाती हूं।एक्?ट्रेस ने आगे कहा, “मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती।

मुझे लगता है कि हर कलाकार को कभी न कभी वह जरूर मिलता है, जिसका वह हकदार होता है। मैंने इस वेब शो को निवेदिता बसु के कारण चुना है,क्?योंकि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी।यह शो एक कपल के प्रेम कहानी के साथ उनके दिल टूटने तक के सफर के इर्द-गिर्द घूमता है।

शिवांगी ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि यह एक सुखद एहसास है या दुखद, लेकिन आपकी आंखों से आंसू जरूर निकलेंगे। एक भी सीन में आप अपनी आंखें नहीं झपका पाएंगे।यह शो अतरंगी पर स्ट्रीम होगा।

****************************

 

केट शर्मा ने रेड आउटफिट में दिए सेक्सी पोज, एक्ट्रेस की कातिलाना अदा ने यूजर्स को बनाया दीवाना

24.02.2024 (एजेंसी)  –  टेलीविजन अदाकारा केट शर्मा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं, अपनी सिजलिंग पोस्ट से वे फैंस का दिल अक्सर अपने नाम करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेदह सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल धक-धक करने लग जाएगा. केट शर्मा ने रेड कलर का थाई-हाई स्लिट आउटफिट पहना है. लाइट मेकअप के साथ बाल खुले छोड़े हैं और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक सेक्सी पोद देते दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं ने जैसे यूजर्स पर जादू कर दिया है और वे तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.केट शर्मा इन वायरल हो रही तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं। उनकी इन फोटोज को फैंस खूब शेयर कर रहे है और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।केट शर्मा इस तस्वीर में क्यूट सा पोज देती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद फैंस अपना दिल हार बैठे है।

केट शर्मा की ये कातिलाना अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस दिल वाले इमोजी भेज रहे है।केट शर्मा अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपने फैंस के लिए बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते हैं। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढऩे के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हायर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज आपका दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

*****************************

 

जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया : योगी

वाराणसी ,23 फरवरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को नए कलेवर के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। आज एक बार फिर हजारों करोड़ों की इन योजनाओं को लेकर पीएम मोदी का आगमन हुआ है। साढ़े छह सौ करोड़ की लागत से बनास डेयरी बनी है। लगता है कि यह किसानों और पशुपालकों के लिए आधुनिक तीर्थ जैसी है। यह डेयरी आमदनी को बढ़ाने के साथ ही भारत की श्रद्धा को सम्मानित और संरक्षित करने का नया केंद्र बनी हुई है। उन्होंने बनास काशी संकुल, यूपीसीडा एग्रो पार्क, करखियांव में शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13,100 करोड़ से अधिक की 35 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम योगी ने अंगवस्त्र व कामधेनु की मूर्ति देकर पीएम का स्वागत किया। उप्र में रुचि लेने पर बनास डेयरी के चेयरमैन को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि उप्र की उर्वरा भूमि को गो माता का आशीर्वाद देकर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारे पशुपालकों की समृद्धि के लिए कार्य प्रारंभ किया गया। इस बहाने गोमाता की रक्षा भी होगी और हमें पुण्य, आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने जा रहा है।
जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तकरीबन 13 हजार करोड़ से अधिक की नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। 10 वर्ष में काशी को प्रधानमंत्री मोदी ने 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है, जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला के इंतजार को समाप्त करते हुए उनकी दिव्य मूर्ति को भव्य मंदिर में विराजमान कराने के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी का काशी आगमन हुआ है।

पीढिय़ां बीत गईं, युग समाप्त हो गए, लेकिन इंतजार का क्रम तब टूटा, जब मोदी जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन और नेतृत्व भारत प्राप्त कर रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का विराजमान होना हर सनातन धर्मावलंबियों व भारतवासी को अभिभूत करता है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई दृष्टि और पहचान दी है। भारतवासी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नया भारत वैश्विक मंच पर नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा देता है तो समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

उनकी आस्था और आजीविका का भी ध्यान रखता है। प्रधानमंत्री मोदी भारत को नई दिशा व नेतृत्व देने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प संग देशवासियों को नए भारत के साथ जोड़ रहे हैं।

****************************

 

इंडिया एक्सपो सेंटर के दुसरे दिन झारखंड पवेलियन में लोगों ने पर्यटन के बारे में जाना

*प्रदर्शनी में झारखंड सरकार अपनी हरियाली और पर्यावरणीय पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्र और दुनिया के सामने कर रही है प्रदर्शित*

*SATTE 2024  में इको-पर्यटन सर्किट ,बौद्ध सर्किट,ट्राइबल सर्किट के माध्यम से पर्यटकों को लुभा रही है झारखंड सरकार लोगों ने पर्यटन स्थल के मॉडल के साथ सेल्फी लेते दिखे*

नई दिल्ली, 23 फरवरी (एजेंसी)। 22  से 24 फरवरी तक इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित SATTE 2024 में झारखंड सरकार अपनी हरियाली और पर्यावरणीय पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्र और दुनिया के सामने प्रदर्शित कर रही है। साउथ एशिया के  सबसे बड़े ट्रैवल एवं टूरिज्म शो SATTE 2024 के  दुसरे दिन हॉल संख्या 14, स्टॉल ई–65, झारखंड पवेलियन में  लोगों की काफी भीड़ देखी गई l झारखंड स्टॉल पर झारखंड के पर्यटक स्थल एवं इको टूरिज्म के मॉडल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज भी लोगों में खुब दिखा l

झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रर्दशनी के   माध्यम से झारखंड सरकार  का  मुख्य उद्देश्य झारखंड को एक पसंदीदा पर्यटक स्थल, पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए पसंदीदा राज्य, पर्यटकों की आगमन में वृद्धि करने और क्षेत्र में पर्यटन संबंधित गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। झारखंड स्टॉल के प्रभारी एवं प्रोजेक्ट हेड श्रेया स्वराज ने  कहा कि  “SATTE 2024  में झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को विविध पर्यटन सर्किट  के माध्यम से प्रर्दशित कर रहा है l

जिसमें राज्य की अनूठी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षणों को प्रदर्शित किया गया है।  SATTE 2024  में इस बार झारखंड के इको-पर्यटन सर्किट ,बौद्ध सर्किट,ट्राइबल सर्किट एडवेंचर सर्किट के माध्यम से पर्यटकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है l उन्होंने यह भी कहा कि आज के भागदौड़ के जीवन में हर कोई कोई ऐसे जगह की तलाश मे रहता है जहां वह कुछ दिन शांत एवं शुकून से नेचर के गोद में आंनद से गुजार सके एवं प्राकृतिक नजारों का आनन्द ले सके और इसके लिए झारखंड सर्वाधिक उपयुक्त जगह है। झारखंड अपनी शुद्ध प्राकृतिक सौंदर्य और धनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध, एक प्रदूषण-मुक्त वातावरण प्रदान करता है जो इको-पर्यटन प्रेमियों के लिए आदर्श है।

भारी वन्यजीव अभ्यारण्य, शानदार झरने, और विविध वन्यजीव संरक्षण प्रयासों के साथ, यह प्राकृतिक शांति के अनुभव में प्रदान करता है। क्षेत्र के सतत विकास और संरक्षण प्रयासों की पुष्टि इसके पारिस्थितिकीय रत्नों की रक्षा सुनिश्चित करती है। आगंतुक स्वयं को झारखंड के अद्भूत मनोरम परिदृश्यों में  खोकर आनंदित होंगे , जिससे यह एक इको-पर्यटन प्रेमियों के लिए प्रमुख स्थल बनता है, साथ ही झारखंड एक निवेश-अनुकूल राज्य है। झारखंड की पर्यटन नीति के तहत इसमें 25% तक की सब्सिडी की प्रावधान है (10 करोड़ तक) और बिजली बिल, जीएसटी, और कई और लाभों में भी सरकार द्वारा सुविधा दी जाती है। झारखंड सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एवं पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाले पर्यटन सर्किट  सर्किट में विभाजित किया है एवं लोगों को झारखंड में आने के लिए SATTE 2024 के माध्यम से झारखंड आने के लिए आह्वाहन कर रहा हैं l

इनमें सबसे बौद्ध सर्किट  में पार्शनाथ हिल्स, देवरी मंदिर, और अन्य मोनास्ट्रीज़ जैसी बौद्ध स्थल ,ट्राइबल सर्किट  में कई स्थानीय जनजातियों के घर हैं, और ट्राइबल सर्किट यात्रीयों को उनकी समृद्धि से भरी सांस्कृतिक विरासत की खोज करने की अवसर मिलेगा जिनमें नेतरहट, सिमडेगा, और खूंटी जैसी गाँव  में जनजाति के जीवन, परंपराएं, और जीवंत कला का एक झलक देख सकते हैं। वहीं इको-पर्यटन सर्किट में झारखंड की हरियाली और विभिन्न भू-स्वरूपों  को  बेतला राष्ट्रीय उद्यान, डालमा वन्यजीव अभ्यारण्य, और पंचघाघ जैसे स्थान  का आनन्द ले सकते हैं l

जहां घूमने के अलावा प्राकृतिक सौंदर्य के साथ राज्य की बायोडाइवर्सिटी का अन्वेषण करने का एक अवसर प्रदान करते हैं। झारखंड की भौगोलिक स्थिति एडवेंचरस गतिविधियों के लिए अनुकूल है। एडवेंचर सर्किट में नेतरहाट जैसे गंतव्य शामिल हैं, जो ट्रैकिंग के अवसर प्रदान करता है, वहीं पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर खेलों में रुचि रखने वालों के लिए मैक्लुस्कीगंज जैसी जगह शामिल है। इसके अलावा वॉटरफॉल सर्किट के तहत झारखंड में कई सुरम्य झरने हैं, और इस सर्किट में हुंडरू फॉल्स, जोन्हा फॉल्स और दशम फॉल्स जैसे लोकप्रिय झरने शामिल हैं।

पर्यटक इन झरने वाले जल निकायों की लुभावनी सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।वहीं खनन पर्यटन सर्किट के माध्यम से खनन में निहित इतिहास के साथ, पर्यटकों को धनबाद कोयला क्षेत्र और खान संग्रहालय जैसे खनन से संबंधित आकर्षणों तक ले जाता है, जो क्षेत्र की औद्योगिक विरासत में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

*****************************

 

राज्यों को विशेष योजनाएं लागू करने का निर्देश नहीं दे सकतीं अदालतेंः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी) : Supreme Court… सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार के नीतिगत मामलों की जांच में न्यायिक समीक्षा का दायरा बहुत सीमित है और अदालतें राज्यों को इस आधार पर किसी विशेष नीति या योजना को लागू करने का निर्देश नहीं दे सकती हैं कि ‘बेहतर, निष्पक्ष या समझदार’ विकल्प उपलब्ध है। भूख और कुपोषण से निपटने के लिए सामुदायिक रसोई स्थापित करने की योजना बनाने की अपील करने वाली एक जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए न्यायालय ने यह टिप्पणी की।

Supreme Court… शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए मामले में कोई भी निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाएं केंद्र और राज्यों द्वारा लागू की जा रही हैं। न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने कहा कि नीति की विवेकशीलता या सुदृढ़ता के बजाय नीति की वैधता न्यायिक समीक्षा का विषय होगी।

पीठ ने कहा, “यह सर्वविदित है कि नीतिगत मामलों की जांच में न्यायिक समीक्षा का दायरा बहुत सीमित है। अदालतें किसी नीति की शुद्धता, उपयुक्तता या औचित्य की जांच नहीं करती हैं और न ही कर सकती हैं, न ही अदालतें उन नीतिगत मामलों में कार्यपालिका की सलाहकार हैं जिन्हें बनाने का कार्यपालिका को अधिकार है। अदालतें राज्यों को किसी विशेष नीति या योजना को इस आधार पर लागू करने का निर्देश नहीं दे सकतीं कि एक बेहतर, पारदर्शी या तार्किक विकल्प उपलब्ध है।”

****************************

 

गरीब और कम पढ़ी-लिखी 12 महिलाओं के बैंक अकाउंट्स से करोड़ों का ट्रांजैक्शन, ED ने भेजा नोटिस

रांची 23 Feb, (एजेंसी): ईडी ने झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत टाटीझरिया ब्लॉक की रहने वाली 12 महिलाओं को नोटिस भेजा है। इन महिलाओं के बैंक अकाउंट से करीब 3.90 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। झरपो नामक गांव की रहने वाली सभी महिलाएं कम पढ़ी-लिखी और गरीब हैं। दरअसल, उनके नाम जब कई पन्नों वाला नोटिस पहुंचा तो वे कुछ समझ नहीं पाईं। बाद में कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने इसके बारे में उन्हें बताया तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। ईडी के नोटिस से वे हैरान-परेशान हैं।

ईडी ने बीते साल 27-28 दिसंबर को कोलकाता के एक साइबर ठग रोबिन यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके ठिकानों से बरामद दस्तावेजों से पता चला कि उसने अपनी अवैध आय को छिपाने के लिए बड़ी राशि 12 महिलाओं के अकाउंट्स में ट्रांसफर की है। अकाउंट्स से अप्रत्याशित ट्रांजैक्शन की जांच के लिए बैंक अधिकारी पिछले दिन महिलाओं से पूछताछ करने गांव पहुंचे थे। अब उन्हें ईडी का नोटिस मिला है।

एजेंसी ने महिलाओं को अपना पक्ष रखने को कहा है। ईडी पटना ने इन महिलाओं के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। इनके बैंक खातों में कोलकाता से 3.90 करोड़ रुपये डाले गये थे, जिसमें से 3.25 करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं। बचे हुए 65 लाख रुपये में से 6 लाख रुपये बाद में निकाल लिए गए हैं।

महिलाओं का कहना है कि भराजो गांव की रहने वाली गुड़िया देवी नामक एक महिला ने करीब एक साल पहले गांव में उनके साथ बैठक की और कुटीर-लघु उद्योग खुलवाने में आर्थिक मदद दिलाने के नाम पर बैंकों में उनके अकाउंट्स खुलवाये। उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और चेक बुक महिला ने अपने पास ही रख लिया।

बाद में उन्हें एक-एक हजार रुपए दिए गए। बैंक अकाउंट्स में कितने पैसे हैं, किसने रकम डाली और किसने निकाली, इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। अब ईडी का नोटिस मिलने के बाद परेशान महिलाओं ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर स्थानीय थाने को आवेदन दिया है।

****************************

 

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 13 मार्च के बाद होना संभव, राज्यों के दाैरे कर रही चुनाव आयोग की टीम

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी) – सबको लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार है। यह इंतजार कभी भी खत्म हो सकती है लेकिन संभावना है कि मार्च में ही तारीखों की घोषणा होगी। सूत्रों पर आधारित मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद क‍िसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर सकता है और ये चुनाव 7 से 8 चरणों में हो सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है और एक बार यह पूरा होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी।

केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी अभी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा। राज्य का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है। 2019 में आम चुनाव सात चरणों में मतदान हुआ था।

2019 में लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। ECI ने 11 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 के बीच सात चरणों में आम चुनाव कराए थे। 23 मई को चुनाव के नतीजे आए थे। बीजेपी ने आम चुनाव में 303 सीटें जीतीं थीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं।

**********************

 

चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 44 यात्रियों की जान

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी): केरल के अलाप्पुझा जिले में शुक्रवार की सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में आग लग गई। कोई बड़ी घटना होती उससे पहले ही बस चालक ने सतर्कता दिखाते हुए सभी यात्री को नीचे उतार दिया। बस में 44 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 छात्र थे जो सही सलामत हैं।

पुलिस ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब बस कायमकुलम और अलाप्पुझा के बीच में थी। उन्होंने बताया कि चालक को जलने की गंध आई और उसने तुरंत यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा। ड्राइवर के इस कदम से सभी यात्री बाल-बाल बच गए। कायमकुलम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, अग्निशमन बल ने आग बुझा दी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बाद में वाहन चालक ने मीडिया को बताया कि उसे इंजन की आवाज में बदलाव लगा, इसलिए उसने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। चालक के अनुसार, इसके बाद उसने बगल वाले शीशे में बस के पीछे से घना धुंआ निकलते देखा और यात्रियों से तुरंत बस से उतरने के लिए कहा। चालक ने बताया कि उस समय वाहन में 44 यात्री थे, जिनमें से 20 छात्र थे, जिन्हें अगले स्टॉप पर उतरना था।

चालक ने यह भी कहा कि आग लगने का कारण डीजल टैंक से रिसाव नहीं हो सकता, क्योंकि यह बस के पीछे स्थित था। उसने कहा, अगर यह डीजल टैंक से रिसाव होता, तो ईंधन लीक हो जाता, लेकिन आग नहीं लगती। आग इंजन में लगी। वहां कुछ हुआ। फुटेज में जलती हुई बस से निकलता घना धुंआ नजर आ रहा है। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग- 66 पर खड़ी यह बस आग लगने से जलकर खाक हो गई।

****************************

 

फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के बीच होगी बर्फबारी; 27 फरवरी तक इन राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी): देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। सर्दियां खत्म होने को हैं और गर्मी की आहट शुरू हो चुकी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में कई जगहों पर बारिश के साथ- साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि बारिश व बर्फबारी का सिलसिला और कुछ दिनों तक जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों से 24 फरवरी को टकराने वाला है। इसके चलते आगामी शनिवार से लेकर मंगलवार तक बरसात होने के आसार हैं। खास तौर से पश्चिमी इलाकों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24-28 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। इसके अलावा, 26 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां आज कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने का अनुमान है। साथ ही लोगों को बर्फबारी का भी सामना करना पड़ा सकता है। आईएमडी की मानें तो 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, 24 से 27 फरवरी के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में गरज व बिजली के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत व गुजरात के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं होगी। इसके अलावा, अगले सप्ताह देश के किसी भी हिस्से में घने कोहरे और ठंडे दिन के हालात नहीं बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और हल्की गर्मी भी महसूस हो सकती है। खासतौर से सुबह के वक्त मौसम सुहाना बना रहेगा।

*************************

 

राहुल गांधी को झटका, मानहानि मामले में कोर्ट ने खारिज की याचिका

रांची 23 Feb, (एजेंसी) – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मानहानि मामले में उनकी याचिका खारिज कर दी है। ये केस गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है। राहुल गांधी निचली अदालत की ओर से जारी किए गए समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत में फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया।

राहुल ने हाईकोर्ट से आपराधिक मानहानि के मुकदमे में ट्रायल कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने की मांग की थी, जिसे अदालत ठुकरा दिया। आरोप है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर अमित शाह को ‘हत्या का आरोपी’ कह डाला था। तब शाह भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 16 फरवरी को राहुल गांधी का लिखित पक्ष अदालक में पेश किया गया था, जिसके बाद जस्टिस अंबुज नाथ की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बीजेपी नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

***************************

 

अयोध्या से लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी देने वाला कर्नाटक का शख्स गिरफ्तार

विजयनगर 23 Feb, (एजेंसी): अयोध्या से कर्नाटक लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना गुरुवार रात उस वक्त घटी, जब राम मंदिर के दर्शन कर अयोध्या से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लौट रहे थे।

इस बीच ट्रेन जैसे ही होसपेट रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चार युवकोंं ने श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित बोगी नंबर 2 में जबरन घुसने की कोशिश की।

जब यात्रियों ने उन युवकों को घुसने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस दौरान कथित तौर पर युवकों ने धमकी दी कि यह ट्रेन उनके पिता की संपत्ति नहीं है। अगर कोई उन्हें ट्रेन मे चढ़ने से रोकेगा, तो वो इसे आग के हवाले कर देंगे।

इसके बाद यात्रियों ने युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवकों को अन्य बोगी में यात्रा करने की इजाजत दी गई, लेकिन श्रद्धालुओं ने ट्रेन से उतरकर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली, तो वे भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू बी.एल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों और हिंदू संगठनों को आश्वस्त किया कि बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ट्रेन में चढ़कर अपनी यात्रा जारी रखी।

इस बीच आरोपी घटनास्थल से बच निकले।

आरोपियों की पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

***************************

 

नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष

पटना 23 Feb, (एजेंसी): जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को शुक्रवार को बिहार विधानसभा का निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दर्ज नहीं किए जाने के कारण सर्वसम्मति से यादव को उपाध्यक्ष चुना गया।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन में इसकी घोषणा की। यादव के निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित विभिन्न दलों के विधायकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। नरेंद्र नारायण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि महेश्वर हजारी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। इस पद के लिए नरेंद्र नारायण ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जदयू के विधायक हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

************************

 

देश सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ेगा, यह मोदी की गारंटी है: प्रधानमंत्री मोदी

वाराणसी 23 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा काशी के बाद अब अयोध्या भी निखर रहा है। अगले पांच वर्षों में देश सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह मोदी की गारंटी है। गारंटी पूरा होने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में देश इसी आत्मविश्वास से विकास को नई रफ्तार देगा, देश सफलताओं के नए प्रतिमान गढ़ेगा और ये मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि महादेव के आशीष के साथ 10 वर्षों में काशी में चहुंओर विकास का डमरू बजा है। हमारे ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म के उत्थान में जिन भाषाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है, संस्कृत उनमें सबसे प्रमुख है। मोदी ने कहा कि भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति है। भारत एक यात्रा है, संस्कृत उसके इतिहास का प्रमुख अध्याय है। भारत विविधता में एकता की भूमि है, संस्कृत उसका उद्गम है। नई काशी नए भारत की प्रेरणा बनकर उभरी है।

मोदी ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि यहां से निकले युवा पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम और गंगा पुष्करालु महोत्सव जैसे एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियानों का भी विश्वनाथ धाम हिस्सा बना है। काशी जैसे हमारे तीर्थ और विश्वनाथ धाम जैसे हमारे मंदिर ही राष्ट्र की प्रगति की यज्ञशाला हुआ करती थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां साधना भी होती थी और शास्त्रार्थ भी होते थे। यहां संवाद भी होते थे और शोध भी होते थे। यहां संस्कृति के स्रोत भी थे और साहित्य संगीत की सरिताएं भी थीं। हम सब तो निमित्त मात्र हैं, काशी में करने वाले तो महादेव हैं। जहां महादेव की कृपा हो जाती है, वह धरती ऐसे ही संपन्न हो जाती है।

काशी के बारे में संपूर्ण जानकारी पर आज यहां दो किताबें भी लाॅॅॅॅॅन्च की गईं। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष में काशी ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसके हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन इन किताबों में किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी तो संवरने वाला है। रोड भी बनेंगे, ब्रिज भी बनेंगे, भवन भी बनेंगे, लेकिन मुझे तो यहां जन-जन को संवारना है, हर मन को संवारना है और एक सेवक बनकर संवारना है, साथी बनकर संवारना है। कहा कि आज काशी को विरासत और विकास के एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। परंपराओं और आध्यात्म के इर्द गिर्द किस तरह आधुनिकता का विस्तार होता है, आज यह दुनिया देख रही है।

*****************************

 

भारतीय किसान संघ की किसानों से हिंसक व राजनीति प्रेरित आंदोलन नहीं करने की अपील

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक राजस्थान के किशनगढ़ में शुक्रवार को शुरू हो गई है। इस मौके पर किसान संघ ने किसानों से हिंसक व राजनीति प्रेरित आंदोलन नहीं करने की अपील की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता रामलाल की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष राम भरोस वसोतिया और संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी की उपस्थिति में कार्यकारिणी की बैठक में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के एजेंडे पर चर्चा होगी।

इसके बाद भारतीय किसान संघ के देश भर से जुटे समस्त प्रांत व प्रदेश की कार्यकारिणी के कार्यकर्ता, संभाग, प्रांत व क्षेत्र के संगठन मंत्री अगले तीन दिनों तक कृषि और किसानों से जुड़े अहम मसलों पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में चर्चा करेंगे।

भारतीय किसान संघ के महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने किसानों के हिंसक आंदोलन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय बैठक में देश के किसानों की दशा और दिशा पर तो विचार करेंगे ही, साथ ही हाल ही में किसानों के नाम पर जो राजनीतिक आंदोलन चल रहा है और उसमें जो हिंसा हो रही है उस पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसान के नाम पर जब हिंसक आंदोलन होता है, तब सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का ही होता है, उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। इसलिए भारतीय किसान संघ सबसे आग्रह करता है कि हिंसक आंदोलन न करें और साथ ही राजनीति के परिप्रेक्ष्य में भी आंदोलन नहीं करना चाहिए।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ में आयोजित हो रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ देश भर के समस्त प्रांतों व प्रदेशों की कार्यकारिणी के कार्यकर्ता, संभाग, प्रांत व क्षेत्र के संगठन मंत्री सहित 1500 के लगभग किसान प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

मिश्र ने बताया कि भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 23, 24 व 25 फरवरी को राजस्थान के किशनगढ़ में आयोजित की जा रही है। इस दौरान देश से भर से आए किसान प्रतिनिधि कृषि क्षेत्र व किसानों की समस्याओं पर विभिन्न सत्रों में चर्चा करेगें।

प्रतिनिधि सभा की बैठक में कृषि और किसानों से जुड़े कई ज्वलंत विषयों और समस्याओं पर देश भर से शामिल हो रहे किसान प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे और चर्चा के उपरांत प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि,भारतीय किसान संघ देश के किसानों का सबसे बड़ा किसान संगठन है। किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की इस बैठक में 1500 के लगभग किसान प्रतिनिधि हिस्सा लेने जा रहे है। गौरतलब है कि किसान संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके देश के 600 से अधिक जिलों में कार्यकारिणी व ग्राम समितियों में सक्रिय कार्यकर्ता है।

**************************

 

ऑनलाइन नौकरी धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने चार साइबर जालसाजों को असम से किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ 23 Feb, (एजेंसी) : पंजाब पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने असम के अलग-अलग जिलों से चार साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार करके एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन नौकरी धोखाधडी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने  यह जानकारी दी। यादव ने बताया कि यह गिरोह के ‘टेलिग्राम’ मोबाइल एप के ग्रुपों का प्रयोग करके ‘‘वर्क फ्रॉम होम’’ की नौकरियों की पेशकश करके भोले-भाले व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाता था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य पीड़ित को अपने जाल में फंसाने के लिए पहले छोटे-मोटे काम करने के बदले रकम अदा करते थे और फिर बाद में उन्हें बड़ी रकम दिलाने के नाम पर अलग-अलग तरह के बहाने कर उन्हें ठगते थे। उन्होंने कहा कि इन गिरफ़्तारियों से पंजाब पुलिस ने पूरे देश में बड़े स्तर पर फैले साइबर धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जहीरुल इस्लाम, रफीउल इस्लाम, महबूब आलम और अज़ीज़ुर रहमान के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके पास से दो स्वाइप मशीनें, दो बायोमैट्रिक स्कैनर, एक आई स्कैनर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 38 पैन कार्ड, 32 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 16 सिम कार्ड, 10 वोटर कार्ड, 9 आधार कार्ड, 10 बैंक खातों की पासबुक/चैकबुक, पाँच सरकारी रसीदी टिकटें, पाँच मोबाइल फ़ोन, एक लैपटॉप, दो पैन ड्राईव और एक एसबीआई आईडी कार्ड बरामद किया है। एडीजीपी साईबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि धोखेबाज़ों द्वारा 25 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुई एक महिला की शिकायत के बाद उप निरीक्षक जुझार सिंह जंजुआ और दविन्दर काश्नी के नेतृत्व में साइबर अपराध टीम ने मामले की जांच की और पाया कि यह गिरोह असम के अलग-अलग जिलों से चलाया जा रहा था।

ऑपरेशन के दौरान, मुलजिम जहीरुल इस्लाम और रफीउल इस्लाम को असम के नगाओं जिले से गिरफ़्तार किया गया, जिन्होंने खुलासा किया कि वह ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक कस्टमर सर्विसिज प्वाइंट (सीएसपी) चला रहे थे और आसान ढंग से पैसे कमाने के लिए वह आम लोगों के दस्तावेज़ों के अडोब फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके डुप्लिकेट पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनाते थे, जिनका प्रयोग उन्होंने बैंक खाते खोलने और एक अन्य दोषी महबूब आलम के निर्देशों पर सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए किया था।

एडीजीपी ने कहा कि इसके बाद महबूब आलम को गुवाहाटी जिले से गिरफ़्तार किया गया, जिसने खुलासा किया कि वह अज़ीज़ुर रहमान के संपर्क में आया था, जिसने उसे कमीशन के आधार पर बैंक खाते मुहैया करवाने के लिए कहा था। पुलिस टीमों ने असम के मोरीगांव जि़ले से मुलजिम अज़ीज़ुर रहमान को भी गिरफ़्तार कर लिया है। डीआईजी. साइबर क्राइम नीलांबरी जगदले ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अब तक 23 राज्यों के 160 पीडितों के साथ धोखाधड़ी की गई है और आगे की जांच के दौरान और पीडि़तों की पहचान होने की जा सकती है। प्राथमिक जांच से यह भी पता लगा है कि मुख्य सरगना, जो विदेशों से इस धोखाधड़ी के रैकेट को चला रहे हैं, क्रिप्टोकरंसी में पैसे प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीएसपी साईबर क्राइम, प्रभजोत कौर द्वारा जांच की जा रही है और अन्य गिरफ़्तारियाँ होने की आशा है।

********************************

 

मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने पर विचार नहीं होगा, मणिपुर हाईकोर्ट ने फैसले से विवादित पैरा हटाया

इंफाल 23 Feb, (एजेंसी) – मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने पर विचार करने को लेकर राज्य सरकार को दिए निर्देश से जुड़े आदेश में संशोधन कर दिया है। मणिपुर हाईकोर्ट की जिस पीठ ने फैसला सुनाया है, उसमें चीफ जस्टिस के अलावा न्यायमूर्ति गोलमेई गाइफुलशिल्लू भी शामिल थे।

गौरतलब है कि 27 मार्च 2023 के इसी निर्देश के बाद मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका लगाई गई थी। जिस पर 21 फरवरी को सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस गैफुलशिलु के फैसले ने अनुसूचित जनजाति सूची में संशोधन के लिए भारत सरकार के प्रोसेस की तरफ इशारा करते हुए कोर्ट के निर्देश को हटाने की जरूरत बताई।

27 मार्च 2023 के फैसले में कहा गया था कि राज्य सरकार आदेश मिलने की तारीख से 4 हफ्ते के अंदर मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के मामले में तेजी लाए।

**************************

 

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, इस चर्चित सीट से महिला विधायक की हुई मौत

सिकंदराबाद 23 Feb, (एजेंसी) : बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की एक दर्दनाक कार हादसे में मौत हो गई। लस्या तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से विधायक थीं। बताया जा रहा है कि संगारेड्डी में अमीनपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र के तहत सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर BRS विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में मारुति सुजुकी XL6 कार ने कंट्रोल खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक लस्या नंदिता महज 36 साल की थीं। नंदिता जी. सायान्ना की बेटी थीं, जो सिकंदराबाद कैंट सीट से पांच बार के विधायक रहे थे। वहीं पिछले साल फरवरी में ही लस्या नंदिता के पिता का निधन हुआ था। इसके बाद तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस ने लस्या नंदिता को सिकंदराबाद से चुनावी मैदान में उतारा और वह जीतकर आईं। हाल में हुए चुनाव में नंदिता ने बीजेपी उम्मीदवार को 17 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।

हैरान करने वाली बात ये है कि बीआरएस विधायक नंदिता का इससे कुछ ही दिन पहले एक और एक्सीडेंट हुआ था। इस महीने 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई थी। इस सड़क हादसे में वह बाल-बाल बची थीं। इस हादसे में नंदिता को मामूली चोटें आई थीं। वह 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। इस दौरान नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें उनके होम गार्ड जी किशोर की मौत हो गई।

****************************

 

संदेशखाली केसः TMC नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ीं, एक और FIR दर्ज- ED ने 6 ठिकानों पर की रेड

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी): संदेशखाली में महिलाओं से अत्याचार के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ED ने शाहजहां शेख और अन्य के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जमीन कब्जाने से जुड़े मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया।

ईडी ने आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाला मामले में फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ उसके 6 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी द्वारा 29 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए शाहजहां को नया समन जारी करने के एक दिन बाद छापेमारी की गई।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में दोपहर फिर तनाव उत्पन्न हो गया, जब गुस्साए ग्रामीणों ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख सिराजुद्दीन की संपत्ति को पुलिस की मौजूदगी में ही जला दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने संदेशखाली में एक स्थानीय खेल के मैदान पर भी कब्जा कर लिया, जिस पर फरार नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था।

**************************

 

पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे 14000 करोड़ की परियाेजनाओं की सौगात, BHU के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

वाराणसी 23 Feb, (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, परिवहन, जलमार्ग, खेल और सांस्कृतिक विरासत जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। इन परियोजनाओं का लक्ष्य क्षेत्र में रोजगार के अवसरों और समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

उनकी यात्रा में तीन प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं। इनमें दो सार्वजनिक बैठकें शामिल हैं। एक संत रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में रविदास जयंती समारोह में, और दूसरा करखियांव में, जहां वह 14,316 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। इसके अतिरिक्त, वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में संसद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संस्कृत प्रतियोगिता और संसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के दिन की शुरुआत बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में एक कार्यक्रम से होगी, जहां वह संसद खेल , संसद फोटोग्राफी, संसद ज्ञान और संसद संस्कृत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें पुरस्कृत करेंगे।
वहां से, वह रविदास जयंती उत्सव के लिए सीर गोवर्धनपुर जाएंगे, जहां वह संत रविदास की 25 फुट की भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे आौर 15वीं सदी के कवि-संत को समर्पित एक संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। .

उनका अंतिम पड़ाव करखियांव होगा, जहां वह अमूल डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। संत रविदास के जन्मस्थान पर परियोजनाओं का अलग से अनावरण किया जाएगा, अन्य सभी पूर्ण परियोजनाओं और नई पहलों की आधारशिला आधिकारिक तौर पर करखियांव में शुरू की जाएगी।

*****************************

 

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का मुंबई में निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई 23 Feb, (एजेंसी): लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जी. जोशी का शुक्रवार सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके रिश्तेदारों के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है, “हमारे परिवार को आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मनोहर जोशी का आज सुबह तीन बजे लंबे समय तक उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया।”

शिव सेना के वरिष्ठ नेता का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके माटुंगा स्थित आवास पर रखा जाएगा। परिवार ने कहा, जोशी का अंतिम संस्कार दोपहर करीब तीन बजे शिवाजी पार्क श्मशान में किया जाएगा।

**************************