आज का राशिफल

today's Horoscope

मेष राशि-

आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परंतु आगे बढऩे से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें अन्यथा काम का बोझ बढ़ेगा। बुद्धिमानी से कार्य करें। आज गृहणियों को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे। इसके लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, और पढऩे में मन लगेगा। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है। विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो से परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाएं, बात बनेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रभावित हो कर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के जातकों को इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों तथा महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक समस्याएं आज जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि भोज में शामिल होंगे। बच्चे भी उत्साहित रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बंद करके विश्वास ना करें।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

सिंह राशि-

आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधीसमस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी से अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज गलत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे , बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी तरह की यात्रा होने के योग बने हुए हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवन साथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1वृ

श्चिक राशि-

आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको तरक्की के नए साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दांप्तय रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। आज अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे। यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है। नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा। यदि आप प्रापर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता-पिता से परामर्श अवश्य लें, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। आज ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाने से आप घर वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरुर लें। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जिससे आपकी समसयाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। जिवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने का भी मन बनेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में संतान के रूप में लक्ष्मी का आगमन होगा। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दांप्तय जीवन में खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा समंभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसीयों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- सिलवर

शुभ अंक- 1

***********************

 

वर्ल्ड बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वी पी ममता मूर्ति ने की फिल्म ‘डंकी’ की तारीफ

26.02.2024  –  जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की फिल्म ‘डंकी’ ने वर्ल्ड बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वीपी ममता मूर्ति के दिल को छुआ, उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया पर डंकी देखने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- “हिंदी फिल्म डंकी देखने में मजा आया, जो तीन दोस्तों के बारे में है, जो छात्र वीजा हासिल करने में असफल होने के बाद यूके के लिए एक खतरनाक अवैध मार्ग चुनते हैं। दिल छू लेने वाली, ट्रैजिक और फनी यह वास्तव में माइग्रेशन, रिफ्यूजी और सोसाइटीज के प्रति सजग करते हुए साकारात्मक संदेश देता है।

” विश्व बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वीपी ममता मूर्ति के द्वारा ‘डंकी’ की तारीफ किए जाने के बाद से एक बार फिर यह फिल्म पुनः भारतीय सिनेजगत में चर्चा का विषय बन गई है। राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित ‘डंकी’ के लिए यह वाकई एक उल्लेखनीय जीत है क्योंकि रिलीज के इतने महीनों बाद भी फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। जहां फिल्म को बड़े पर्दे पर शानदार प्रतिक्रिया मिली, वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर भी इसे बहुत प्यार मिला और इसने नंबर 1 पर अपनी पोजीशन मजबूत कर ली।

‘डंकी’ में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। राजकुमार हिरानी ने फिल्म डंकी के साथ दर्शकों को एक बेहद प्यारी कहानी से रूबरू कराया है, जो देश के लिए हमारे प्यार, दोस्ती और पुरानी यादों की कहानी पेश करती है। रिलीज होने के बाद फिल्म ने अपनी कहानी के साथ लोगों के दिलों को छू लिया, वहीं इसने सिर्फ दर्शकों से ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मशहूर हस्तियों से भी प्यार पाया है।

प्रस्तुति : काली दास पांडेय

******************************

 

अब मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल

गाजियाबाद ,26 फरवरी (एजेंसी)। आरआरटीएस के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्री नमो भारत ट्रेन में सफर का आनंद जल्द ही ले सकेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो सकता है। एनसीआरटीसी की ओर से भी संचालन शुरू करने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। दुहाई से मेरठ साउथ तक बने चार स्टेशनों की फिनिशिंग कराकर अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आचार संहिता लागू होने से पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में भाजपा की ओर से मेरठ में बड़ी रैली करने की तैयारी की जा रही है। आठ से 10 मार्च के बीच प्रस्तावित प्रधानमंत्री की इस रैली के दौरान ही नमो भारत ट्रेन के नियमित संचालन की शुरूआत की जा सकती है। इसी दौरान आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर तक नए कॉरिडोर के निर्माण की विधिवत घोषणा की जा सकती है।

पश्चिम क्षेत्र के अन्य जिलों को भी सरकार की ओर से बड़ी सौगात दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। मेरठ साउथ तक संचालन शुरू हो जाने के बाद लोग नमो भारत ट्रेन में 42 किलोमीटर का सफर कर सकेंगे। मेरठ मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों ने बीते दिनों आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। बताया जा रहा है कि यह औचक निरीक्षण भी प्रधानमंत्री की रैली से पहले की तैयारियों का हिस्सा था।

तीसरे चरण में दिल्ली तक दौडऩे लगेगी नमो भारत ट्रेन

एनसीआरटीसी ने मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने के बाद तीसरे चरण में इसे दिल्ली तक दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में सराय काले खां, न्यू अशोकनगर और आनंद विहार स्टेशन पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है।अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सेक्शन पर बनीं सुरंगों में ट्रैक बिछाने का काम भी अब अंतिम चरण में है। ऐसे में इसी साल के अंत तक लोग नमो भारत ट्रेन से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे।

***********************

 

दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अवैध कारनामों का अड्डा बन चुका है : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली ,  26 फरवरी (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा खुद को नोबेल पुरुस्कार दिए जाने की मांग करने पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित आप के तमाम नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई उजागर हो गयी है। आम आदमी पार्टी झूठ और ड्रामे का सहारा लेकर भ्रष्टाचार के सवालों से बचती है और जनता को गुमराह करती है। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार द्वारा संदेशखाली मामले के आरोपियों पर कार्रवाई न करने की कड़ी निंदा की।

शहजाद पूनावाला ने ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के सरगना मनीष सिसोदिया को जेल की सलाखों के पीछे एक वर्ष पूरा हो गया है। मनीष सिसोदिया का ध्यान शिक्षा मंत्री के नाते कम अपितु शराब मंत्री के नाते कार्य करने पर ज्यादा रहता था। भ्रष्टाचार के सरगना अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के साथ घोटाला और भ्रष्टाचार करने के लिए माफी मांगने की बजाय अपने लिए नोबेल पुरुस्कार की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना ये है कि एक वर्ष पहले जब मनीष सिसोदिया न्यायालय के आदेश अनुसार जेल की काल कोठरी के पीछे गए थे, तब अरविंद केजरीवाल ने उनके काले कारनामों के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे।

आज जब उन्हें जेल में जाने के एक वर्ष के अंदर भी देश के किसी न्यायालय ने उनको राहत नहीं दी है और इसके उलट न्यायालय ने शराब घोटाले में 368 करोड़ रुपए के हेरफेर की बात कही है। संजय सिंह, विजय नायर और मनीष सिसोदिया सहित इनके सभी भ्रष्टाचारी साथियों को जब महीनों को बेल या राहत नहीं मिली तो पहले इनके लिए भारत रत्न की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाल माफी मांगने की बजाय अब खुद के लिए नोबेल पुरुस्कार मांग रहे हैं। शहजाद पूनावाला नेकहा कि आज देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान गाने के बोल बदल चुके हैं।

आज इस गाने के बोल हो गए हैं – दिल्ली वासियों के मुख्यमंत्री की हालत क्या हो गई जनता रूपी भगवान, कितना बदल गया ये इंसान। ये वही अरविंद केजरीवाल है जो आम आदमी की पार्टी की शुरुआत होने से पहले अन्ना हजारे की छत्रछाया में कहा करता था कि घोटाले का आरोप लगने मात्र पर ही पहले आरोपी नेता का इस्तीफा होगा और उसके बाद जांच होगी। इस्तीफे की बात तो दूर की है आज तो अरविंद केजरीवाल जांच तक में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल बच्चों की कसम खाकर कहा करते थे कि आम आदमी पार्टी कभी कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेगी और लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी को जेल के पीछे पहुंचाएगी लेकिन आज इन्हीं की संगत में बैठकर इस्तीफा देना तो दूर, सात-सात बार समन आने के बावजूद केजरीवाल जांच में सहयोग करने से कतरा रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने अरविंद केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा कि केजरीवाल को भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरुस्कार मिलना चाहिए।

इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार कर भगोड़े बनने में, बेचारा बनने में, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बताने में और अत्याचार का ड्रामा एवं नौटंकी करने में नोबेल पुरुस्कार मिलना चाहिए। इसके बाद तीसरा नोबेल पुरुस्कार अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने के लिए दिया जाना चाहिए। इन लोगों ने दवा से दारू तक, मोहल्ला क्लीनिक से शराब के ठेके तक, टैक्स से कक्षा तक, बस से शीशमहल तक हर विभाग को ठगा और लूटा है। हर विभाग को केजरीवाल ने अपनी काली कमाई और कमीशन का स्रोत बनाया है।

भाजपा ने पहले ही लैब टेस्ट, बस और शीशमहल में हुए घोटालों को उजागर किया है। जब मीडिया ने शीशमहल घोटाले को प्रमुखता से दिखाया तो केजरीवाल ने पत्रकारों के साथ बदसुलूकी की।  शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि शराब घोटाला मामले में कोर्ट किसी भी स्तर पर राहत देने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी द्वारा शराब के बाद पानी में भी घोटाला किया गया। श्री शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार उजागर करते हुए बताया कि किस तरह आप पार्टी द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जल बोर्ड भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और विभन्न प्रकार के अवैध कारनामों का अड्डा बन चुका है। दिल्ली जल बोर्ड के एक बड़े स्कैम में शामिल कई वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। इस स्कैम में ठेके ऐसे फर्जी ठेकेदारों को दिए जा रहे थे, जो किसी भी रूप से उसके लिए मान्य नहीं थे और इसके एवज में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा था। अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के माध्यम से ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के नाम पर वन टाइम सुपर स्कैम की तैयारी कर रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वे इन बढ़े हुए बिलों से लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। जब चुनाव प्रचार में जाकर क्रेडिट लेने और अपने एजुकेशन एवं हेल्थ मॉडल को सबसे बढ़िया बताने की बात आती है तो केजरीवाल सबसे आगे रहते हैं और बाकी सभी कामों के नाम पर विक्टिम कार्ड खेल जाते हैं।

2012 से लेकर 2014 तक केजरीवाल एयर फ्लो वाटर मीटर और सभी विपक्षी नेताओं की एक लिस्ट लेकर बैठते थे और कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते थे कि सरकार एयर फ्लो मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से बढ़े हुए बिलों की वसूली करके भ्रष्टाचार कर रही है। लेकिन 2014 के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो यह मीटर बंद करने की बजाय अरविंद केजरीवाल ने एयर फ्लो मीटर को जारी रखा। इसका स्पष्ट यह है कि दिल्ली में शीला जी (कांग्रेस) की सरकार बदल गई लेकिन दोनों पार्टियों का भ्रष्टाचारी चेहरा नहीं बदला। शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2016 में उन्होंने कहा था कि वह एक सॉफ्टवेयर ला रहे हैं, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिल में किसी तरह की गड़बड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सही बिल देना होगा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करारे प्रश्न करते हुए कहा कि केजरीवाल ने एयरफ्लो वाटर मीटर के इस्तेमाल को बंद क्यों नहीं किया, अगर 95 फीसदी उपभक्ताओं को अधिक बिल की समस्या है तो ये आंकड़ा मात्र 10 लाख क्यों हैं, अगर बढ़े हुए बिल कोविड काल से आ रहे हैं तो 2012 तक के बिल क्यों माफ करना चाह रहे हैं, दिल्ली जल बोर्ड के खातों की ऑडिट क्यों नहीं करवा रहे हैं और सीएजी को दिल्ली जल बोर्ड के अकाउंट क्यों नहीं मुहैया करवाए जा रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में घोटाले के ए, बी, सी, डी की क्रांति लेकर आए हैं। जिसमें ए का मतलब अवॉइड समन, बी फॉर भाग जाओ फ्रॉम समन, सी फॉर किसी तरह से समन का कवर अप कर दिया जाए और डी फॉर समन पर जनता का ध्यान डायवर्ट कर ड्रामेबाजी की जाए। जब सातवीं बार समन दिया गया तो अरविंद केजरीवाल फिर से पेश होने की बजाय ए,बी,सी,डी करने लगे।

इन्होंने पहले स्टार प्रचारक बनाया और फिर विपश्यना, उसके बाद चुनाव और अंत में द्वेषपूर्ण कार्रवाई का बहाना बनाया। प्रश्न ये है कि अगर सात समन द्वेषपूर्ण भावना से दिए गए हैं तो अब तक कोर्ट ने इन्हें खारिज क्यों नहीं किया। कोर्ट ने समन खारिज नहीं किए हैं, उल्टा प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से कहा है कि अरविंद केजरीवाल एजेंसी के साथ सहयोग करने के बदले उनके समन को नजरअंदाज कर रहे हैं।  शहजाद पूनावाला ने कहा कि  आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने लालू प्रसाद यादव का उदाहरण दिया। ये अत्यंत हास्यास्पद है कि अन्ना हजारे के प्रदर्शन से अपनी नींव रखने वाली पार्टी आज लालू प्रसाद यादव का उदाहरण दे रही है। सौरभ और आतिशी अब ईडी पर समन भेजने में जल्दबाजी का आरोप लगा रहे हैंं, लेकिन सत्य तो ये है कि कोर्ट ने किसी भी कार्यवाही पर रोक लगाने की बजाय आपको जांच में सहयोग करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय ने ही कहा है कि मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को बेल नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी अपनी सहूलियत के अनुसार न्यायालय के आदेश का प्रयोग करती है।

आतिशी का दूसरा तर्क था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई पीएमएलए में संसोधन कर की जा रही है, लेकिन इसका सत्य ये है कि सीबीआई कोर्ट ने इनके खिलाफ आदेश दिया है और सीबीआई कोर्ट पीएमएलए में नहीं अपितु प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट में कार्रवाई करती है। सीबीआई के आदेश में पीएमएलए से कोई लेना देना नहीं है। आम आदमी पार्टी एक तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है दूसरी और चार बार दोषी पाए गए लालू प्रसाद यादव और दो बार दोषी पाए गए डीएमके के पोनमूडी के साथ गठबंधन करती है। इसके बाद भी अपने आपको कट्टर ईमानदार कहती है।  पूनावाला ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का वकतव्य मीडिया के सामने रखा जिसमें वह कह रही थी कि आम आदमी पार्टी शिक्षा का सहारा लेकर शराब घोटाले से बच नहीं सकती। इस पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल से प्रश्न पूछा कि क्या कांग्रेस भी द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है।

ये वही लोग हैं जो कहते थे कि सब मिले हुए हैं जी और आज ये सब एक हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शराब घोटाले, ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका देने, कमीशन 2.5 फीसदी से 12.5 फीसदी होने, पुरानी पॉलिसी पर वापस जाने और हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं है। इन लोगो ने दवा के बाद दारू का घोटाला किया और अब दारू के बाद पानी के घोटाला करने वाले हैं।  शहजाद पूनावाला ने तृणमूल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार पूरी तरह से तानाशाही और तालिबानी मानसिकता वाली सरकार बन चुकी है।

श्री पूनावाला ने बताया कि जब कोई पत्रकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचारों पर सवाल उठाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोई जांच कमेटी का सदस्य जैसे वरिष्ठ वकील जाता है तो उन्हें रोक लिया जाता है, विपक्ष का कोई नेता या कोई कार्यकर्ता जाता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है और उन्हें अन्यायिक तरीके से 144 धारा लगाकर रोक दिया जाता है। संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं को डराने, धमकाने का प्रयास किया जाता है और शाहजहां शेख जैसे अपराधियों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ावा और संरक्षण दिया जाता है।

शहजाद पूनावाला ने बताया कि तृणमूल के काले कारनामों पर आज हाईकोर्ट तक ने फटकार लगाई है। इससे पहले भी 2021 में जब चुनाव के बाद तृणमूल के गुंडों के द्वारा महिलाओं का बलात्कार किया था, तब हाई कोर्ट ने इन सभी मामलों में संज्ञान लिया और प्रमाण प्रस्तुत किए जिनसे ये साबित हो गया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस महिलाओं के साथ न खड़े होकर अपराधियों के साथ खड़ी थी। पूनावाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी महिलाओं के प्रति ममता नहीं दिखाई और न ही उनका समर्थन किया।

शहजाद पूनावाला ने समस्त विपक्षी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि शाहजहां शेख को सेक्युलर संरक्षण केवल ममता बनर्जी द्वारा नहीं बल्कि पूरे इंडी गठबंधन द्वारा दिया जा रहा है। पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और महिला उत्पीड़न पर हाथरस से लेकर भाजपा शासित प्रदेशों में जब भी कोई अप्रिय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है तब प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल वल्चर टूरिज्म करने पहुंच जाया करते थे लेकिन संदेशखाली की घटना पर किसी ने एक ट्वीट तक नहीं किया। अंत में शहजाद पूनावाला ने इंडी गठबंधन पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि संदेशखाली की घटना पर पूरा विपक्ष चुप है।

***********************

 

बिना ड्राइवर के मालगाड़ी चलने के मामले में स्टेशन मास्टर समेत 6 सस्पेंड

जालंधर 26 Feb, (एजेंसी) – जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806R) बिना ड्राइवर-गार्ड के 78 किलोमीटर का सफर तय करके पंजाब पहुंच गई थी। उस मामले में रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजय साहू ने दी है। DRM संजय साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत और प्लानिंग के साथ गाड़ी को रोका गया।

उन्होंने कहा अभी तक जो कमेटी बनाई गई है पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार बंद इंजन होने के बावजूद क्रेशर मालगाड़ी कठुआ रेलवे स्टेशन से चलकर ऊंची बस्सी तक कैसे पहुंची। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला साल 2020 में झारखंड से सामने आया था। एक मालगाड़ी बरसुआ रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान ट्रेन अचानक रोल होना शुरू हुई। इसके बाद ट्रेन ट्रेन पीछे की तरफ चलते हुए बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगी और 100 की रफ्तार पर दौड़ने लगी।

***************************

 

केरल कांग्रेस ने सुधाकरन पर फिर जताया भरोसा, कन्नूर से दी चुनाव लड़ने की मंजूरी

तिरुवनंतपुरम 26 Feb, (एजेंसी): कांग्रेस ने सोमवार को कन्नूर लोकसभा सीट से बतौर उम्मीदवार के. सुधाकरन के नाम पर मुहर लगा दी ।

बता दें कि वह वर्तमान में इस सीट से सांसद हैं और केरल कांग्रेस के चीफ भी हैं।

के सुधाकरन कन्नूर सीट से दो दफा सांसद रह चुके हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से चुनावी मैदान में उतरने से गुरेज कर रहे थे। लेकिन, सीपीआई (एम) की ओर से स्थानीय मजबूत नेता एम.वी. जयराजन को मैदान में उतारने का फैसला लेेेनेे के बाद कांग्रेस ने सुधाकरन को चुनाव लड़ने के लिए कहा।

मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई में यूडीएफ ने राज्य की 20 लोकसभा सीटो में से 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी को महज अलपुझा सीट पर ही पराजय का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। आईयूएमएल को दो और केरल कांग्रेस और आरएसपी को एक-एक सीट मिली थी।

कांग्रेस को महज अलपुझा सीट पर ही पराजय मिली थी। लेकिन, इस बार सभी सीटिंग सांसदों को चुनावी मैदान में उतरने के लिए कहा गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर अलपुझा सीट पर पार्टी किस पर दांव लगाती है।

********************************

 

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की रिहाई के लिए रूसी सेना से मदद मांगने की खबरों का किया खंडन, जारी किया बयान

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह रूसी सेना से अपने नागरिकों की रिहाई के लिए सभी प्रासंगिक मामलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये टिप्पणी रूसी सेना से रिहाई के लिए मदद मांगने वाले भारतीयों के संबंध में मीडिया में “गलत रिपोर्ट” के जवाब में आई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हमने रूसी सेना से रिहाई के लिए मदद मांगने वाले भारतीयों के संबंध में मीडिया में कुछ गलत रिपोर्टें देखी हैं।

हम रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए रूसी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मॉस्को में भारतीय दूतावास के ध्यान में लाए गए हर एक ऐसे मामले को रूसी अधिकारियों के साथ दृढ़ता से उठाया गया है और मंत्रालय के ध्यान में लाए गए मामलों को नई दिल्ली में रूसी दूतावास के साथ भी उठाया गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि इसके चलते, कई भारतीयों को पहले ही रिहाई दे दी गई। पिछले हफ्ते, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्वीकार किया कि मंत्रालय को कुछ एजेंटों द्वारा भारतीयों की भर्ती के बारे में पता था, जिन्होंने उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल होने के लिए धोखा दिया था। एक बयान में, मंत्रालय ने भारतीय समुदाय से रूस-यूक्रेन संघर्ष से दूर रहने का आह्वान किया और उनसे उचित सावधानी बरतने का आग्रह किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के 23 वर्षीय हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया 21 फरवरी को डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी हवाई हमले में मारे गए थे। भारतीय अधिकारियों ने अभी तक मंगुकिया की मौत की पुष्टि नहीं की है, जिसे कथित तौर पर रूसी सेना ने सुरक्षा सहायक के रूप में नियुक्त किया था।

**************************

 

PM मोदी ने 2000 से अधिक रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को किया समर्पित, 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 2021 जगहों से करीब 40 लाख लोग जुड़े थे। इसमे 11 जगहों से मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग शामिल थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे।

इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन किया। लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है। यह शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है।

इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे कि एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी व निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी राष्ट्र को समर्पित किया। ये रोड ओवरब्रिज व अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा।

**********************

 

संदेशखाली केसः ममता सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट की फटकार, शाहजहां को गिरफ्तार करो

कोलकाता 26 Feb, (एजेंसी) – कलकत्ता हाईकोर्ट ने आज ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली मामले में संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की। वहीं जज ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और बंगाल के अन्य दो मंत्रियों की टिप्पणी पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कोर्ट ने कभी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई है। उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। अदालत ने पुलिस को भी फटकार लगाई। कहा कि 4 साल पुराना मामला है। FIR को चार्जशीट में तब्दील होने में 4 साल लग गए?

दरअसल हाईकोर्ट में एक वकील ने याचिका लगाई थी कि कई लोग संदेशखाली जा रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो कुछ को मालाएं पहनाई जा रही हैं। वकील ने अपील की कि हाईकोर्ट संदेशखाली की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित करे। अदालत ने कहा कि हम ऐसा करेंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि राज्य सरकार, पुलिस, CBI और ED कोर्ट में मौजूद रहे। साथ ही अब तक फरार चल रहा जिला परिषद अध्यक्ष शेख शाहजहां भी। हमने पढ़ा कि उसने एंटीसिपेटरी बेल के लिए एप्लिकेशन दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

*****************************

 

सांगानेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: CM भजनलाल शर्मा

जयपुर 26 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अमृत काल में भारत की प्रगति की रेल तीव्र गति से दौड़ रही है। नया भारत अभूतपूर्व गति एवं कौशल से कार्य कर रहा है। आज हम बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने में दिन-रात जुटकर कार्य भी कर रहे हैं। भारत आज विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत के सूत्रधार बन रहे हैं। विकसित भारत के सपने को साकार करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत देश भर में लगभग 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के शिलान्यास और 1500 रोड ओवरब्रिज एवं अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। साथ ही, उन्होंने उत्तरप्रदेश के विश्वस्तरीय गोमती नगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया। इनमें प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशन एवं 112 रोड ओवरब्रिज एवं अंडरपास शामिल हैं। देश भर के 2 हजार 21 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 40 लाख से अधिक लोग जुड़े। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और प्रधानमंत्री का इन सौगातों के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है जिसका साक्षात् उदाहरण भारतीय रेलवे है। एक दशक पहले रेलवे का औसत वार्षिक बजट 45 हजार करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर ढाई लाख करोड़ रूपए से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की कल्पना भी मुश्किल थी मगर आज गरीब और मध्यम वर्ग के लोग एयरपोर्ट पर उपलब्ध वर्ल्ड क्लास सुविधाएं रेलवे स्टेशन पर पा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन देश की विरासत और विकास के प्रतीक हैं। प्रत्येक स्टेशन स्थानीय शहर की विशेषता को दर्शाता है। उदाहरण के लिए सिक्किम के रंगपुर स्टेशन पर स्थानीय वास्तुकला का प्रभाव है तो सांगानेर के स्टेशन पर सोलहवीं शताब्दी की हैण्ड ब्लॉक प्रिंटिंग की छाप नजर आती है। उन्होेंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य सघन रूप से किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के समुचित अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आधुनिकीकरण के साथ-साथ रेलवे में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही है जिससे आमजन को राहत मिल रही है। शर्मा ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत स्टेशन की चर्चा विश्वभर में हो रही है। भारतीय रेलवे ने नई रेलवे लाइनों के निर्माण, हाई स्पीड ट्रेनें, स्वच्छता एवं डिजिटलाइजेशन के लिए किए गए नवाचारों से नया मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि सांगानेर को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के लिए 192 करोड़ रूपए की लागत से पुनर्विकास की योजना बनाई गई है। इसके अन्तर्गत सांगानेर स्टेशन पर रेलवे लाइन की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 की जाएगी। साथ ही, स्टेशन पर टिकट, पार्सल ऑफिस, रिटायरिंग रूम, कॉनकॉर्स एरिया, मुख्य प्रवेश बिल्डिंग का उन्नयन, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज मय लिफ्ट, प्लेटफॉर्म और शेड आदि के विकास कार्य भी प्रस्तावित है। इन सभी सुविधाओं से सांगानेर स्टेशन पर यात्रियों की आवक में वृद्धि होगी तथा आस-पास के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर लम्बे रूट की गाड़ियों की कनेक्टिविटी में भी वृद्धि होगी और यात्री लम्बी दूरी की यात्रा सुगमता से कर पाएंगे।

केन्द्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में 30 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का निर्माण एवं दोहरीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रतिदिन लगभग 4 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण होता था, वहीं अब 15 किलोमीटर प्रतिदिन रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में 40 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है।

सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनेंगे 21 रेलवे स्टेशन
प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें अजमेर जंक्शन, पाली मारवाड़, सांगानेर, ब्यावर, फतेहनगर, जवाई बांध, रानी, सोमेसर, गोगामेड़ी, रायसिंह नगर, दौसा, फतेहपुर शेखावाटी, खैरथल, नीम का थाना, राजगढ़, डीग, धौलपुर, गोविंदगढ़, खेड़ली, बूंदी तथा झालावाड़ सिटी शामिल हैं। ये रेलवे स्टेशन मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के एकीकरण से सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनेंगे। इनको सिटी सेन्टर के रूप में पुनर्विकसित करते हुए रूफ प्लाजा शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट एवं बच्चों के खेलने के लिए क्षेत्र आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त इनमें प्रवेश एवं निकास द्वार, बहु-स्तरीय पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, लाउंज, प्रतीक्षालय, ट्रैवलेटर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से 112 रोड ओवर ब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। इससे स्थानीय निवासियों का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।

सांगानेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद सीपी जोशी, रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर, विधायक गोपाल शर्मा एवं कुलदीप धनखड़ सहित जनप्रतिनिधि तथा रेलवे के उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे।

*****************************

 

CM भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा, 70 हजार पदों पर नई भर्तियां करेगी राजस्थान सरकार

जयपुर 26 Feb, (एजेंसी): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान बरसों से पानी की कमी से जूझता आ रहा है। इसलिए प्रदेशवासी इसके महत्व से भली-भांति परिचित हैं। ऐसी स्थिति में पूर्वी राजस्थान की प्यास बुझाने वाली संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) प्रदेश को पानी के मामले में समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शर्मा ने रविवार को पूर्वी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन सवाई माधोपुर, दौसा एवं टोंक सहित विभिन्न जिलों में आयोजित आभार एवं स्वागत सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर भव्य अभिनन्दन किया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसा कर और मालाएं पहनाकर भारी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश को पानी के मामले में समृद्ध बनाने के लिए हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने ईआरसीपी की शुरूआत की थी। लेकिन पिछली सरकार ने राजनीति करते हुए पूर्वी राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस परियोजना को अटकाने और भटकाने का कार्य किया। हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू पर इसे शीघ्र धरातल पर लाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसका बजट भी 37 हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर 45 हजार करोड़ कर दिया गया है।

युवा, महिला और किसान हितैषी राज्य सरकार
शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मजदूर, युवा, महिला और किसानों की सरकार है। हमने मात्र दो महीने के कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के वादों को पूरा करना प्रारम्भ कर दिया है। राज्य सरकार 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। साथ ही उनके कौशल में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात किया गया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। यदि आवश्यकता हुई तो ऐसे मामलों की सीबीआई से भी जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में माफियों और बदमाशों ने राजस्थान को अपनी शरणस्थली बना रखा था। शक्ति और भक्ति की इस पावन धरा पर गुण्डाराज को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश को गैंगवार से मुक्त करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स गठित की गई है। साथ ही, राज्य सरकार ने 73 लाख परिवारों की महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेण्डर, गेंहू की एमएसपी पर 125 रूपए का अतिरिक्त बोनस तथा किसान सम्मान निधि की राशि में 2 हजार रूपए की वृद्धि जैसे कई जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं।

प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। देश को गरीबी से मुक्त करने तथा वंचित तबके को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनसे गरीबों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप वोकल फॉर लोकल अभियान के जरिए गांव के व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल रहा है। रक्षा, वित्त, ऊर्जा, परिवहन तथा आभारभूत ढांचे सहित हर क्षेत्र में देश निरन्तर उन्नति कर रहा है।

ट्रिपल इंजन सरकार की शक्ति से हुए त्वरित फैसले
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार की ताकत से चंद महीनों में ही दो बड़े ऐतिहासिक समझौते मूर्त रूप ले पाए हैं। केन्द्र सरकार, मध्यप्रदेश सरकार और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) का त्रिपक्षीय एमओयू संभव हो पाया। वहीं, शेखावाटी क्षेत्र को जल उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र-हरियाणा तथा राजस्थान सरकार के बीच ताजेवाला हैड वर्क्स से जुड़ा समझौता हुआ जिससे सीकर, चुरू और झुन्झूनूं जिलों को यमुना का पानी मिल सकेगा और उनकी तीन दशक से अधिक पुरानी मांग पूरी होगी।

मुख्यमंत्री ने पेश किया नियम पालन का अनूठा उदाहरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को विभिन्न जिलों में आभार सभाओं के सम्बोधन के दौरान नियमों का पालन करने का अनूठा उदाहरण पेश किया। मुख्यमंत्री के टोंक जिले के निवाई में आभार सभा में पहुंचने के दौरान काफी देरी हो गई और रात्रि के 10 बज गए। ऐसे में रात्रि 10 बजे बाद लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध का पालन करते हुए मुख्यमंत्री बिना माइक के ही लोगों से रूबरू हुए। बाद में मुख्यमंत्री पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक स्व. महावीर प्रसाद जैन के निवास पर भी पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया। स्व. जैन का गत दिनों लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

आभार और स्वागत सभाओं में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सी.पी. जोशी सहित विभिन्न विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

*****************************

 

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): मशहूर सिंगर पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में उनकी तुलना तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों से होती थी।

पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर परिवार का स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में कहा गया, ‘अतयंत दुख के साथ, हम आपको बेहद दुख के साथ बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधासा का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।’

उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साल 2006 में प्रंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

*************************

 

जम्मू-कश्मीर पावर प्लांट ने राजस्थान को 40 साल तक बिजली आपूर्ति करने के लिए किया समझौता

नई दिल्ली ,26 फरवरी (एजेंसी)।  एनएचपीसी लिमिटेड और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की संयुक्त उद्यम कंपनी रैटले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) ने राजस्थान ऊर्जा विकास एंड आईटी सर्विसेज लिमिटेड को बिजली की आपूर्ति के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) में प्रवेश किया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किए जाने वाले बिजली आवंटन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 850 मेगावाट की रैटले जलविद्युत परियोजना वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) से 40 वर्षों की अवधि के लिए राजस्थान को बिजली प्रदान करेगी।

पावर परचेज एग्रीमेंट पर बुधवार को जयपुर में आरएचपीसीएल और राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

**************************

 

दिल्ली में तापमान 7.6 डिग्री, कई स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता खराब

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है।

पिछले हफ्ते न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था।

आईएमडी के सोमवार के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान फिर से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शहर के कई स्टेशनों पर सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम 2.5 का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 329 दर्ज किया गया और पीएम 10 का स्तर 251 पर पहुंच गया।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पीएम 2.5 का स्तर 74 दर्ज किया गया, जिसे ‘संतोषजनक’ माना जाता है और पीएम 10 का स्तर 148 दर्ज किया गया।

द्वारका सेक्टर 8 में पीएम 2.5 का स्तर 260 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

******************************

 

संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, कल WTO क्विट डे मनाएंगे किसान

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 26 फरवरी यानी कल ‘WTO क्विट डे’ मानने का ऐलान किया है। किसान संगठन ने कहा कि खेती को WTO से बाहर रखें। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 26 से 29 फरवरी तक अबू धाबी में होने वाले विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में खेती को डब्ल्यूटीओ से बाहर रखने के लिए विकसित देशों पर दबाव डाला जाए। भारत की खाद्य सुरक्षा और मूल्य समर्थन कार्यक्रम डब्ल्यूटीओ में बार-बार विवादों का विषय रहा है। दरअसल, प्रमुख कृषि निर्यातक देशों ने 2034 के आखिर तक खेती को समर्थन देने के लिए WTO सदस्यों के अधिकारों के वैश्विक स्तर पर 50% कटौती का प्रस्ताव दिया है।

एसकेएम ने कहा कि भारत सरकार को इन मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए सामूहिक रूप से लड़ने के लिए कम विकसित देशों से समर्थन जुटाना चाहिए, ताकि विकासशील देशों को न केवल अपने मौजूदा कार्यक्रमों को बनाए रखने की अनुमति दी जाए, बल्कि उन्हें बड़े पैमाने पर अपने किसानों और लोगों का समर्थन करने के लिए उन्हें मजबूत करने की अनुमति दी जाए। एसकेएम ने कहा कि देशभर के किसान 26 फरवरी को ‘डब्ल्यूटीओ क्विट डे’ के रूप में मनाएंगे और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे पर यातायात में बाधा डाले बिना ट्रैक्टर खड़े करेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली चलो मार्च में भाग ले रहे किसान अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

हजारों किसान हरियाणा से लगी पंजाब की खनौरी और शंभू सीमाओं पर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों के साथ डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए उनके दिल्ली मार्च को सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिया गया था। बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेतृत्व में दिल्ली चलो मार्च को खनौरी में हुई झड़प में एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो जाने और लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने दो दिनों के लिए रोक दिया था।

***************************

 

अरविंद केजरीवाल आज भी ED के समक्ष नहीं होंगे पेश, आप ने कहा- कोर्ट के फैसले का करें इंतजार

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी पूछताछ में शामिल होने ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मामला कोर्ट में है। कोर्ट में अगली सुनवाई 16 मार्च को है। रोज समन भेजने की बजाय ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए आप ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ेंगे। मोदी सरकार इस तरह दबाव ना बनाये।

बता दें, बीते गुरुवार को ईडी ने सीएम केजरीवाल को 7वां समन भेजा था और 26 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने को कहा था। इससे पहले कई मौकों पर सीएम केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। वहीं ईडी के सातवें समन पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि कानूनी परामर्श के बाद समन का मुख्यमंत्री जवाब देंगे। फिलहाल इस संबंध में ईडी को कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं दिल्ली के कई मंत्रियों ने दावा किया था कि सीएम केजरीवाल को अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया जा सकता है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में उल्लेख किया कि बजट सत्र चल रहा है और उन्हें 16 मार्च तक का समय चाहिए। अदालत ने भी इसकी अनुमति दे दी। अब फिर से ईडी ने समन जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी को अपनी शर्तों का पालन करना था तो पहले अदालत में क्यों गए? हम अदालत में नहीं गए, लेकिन ईडी गई।

******************************

 

डीएमके ने कोयंबटूर सीट माकपा को आवंटित नहीं करने को लेकर सख्त रुख अपनाया

चेन्नई 26 Feb, (एजेंसी): तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोयंबटूर लोकसभा सीट फिर से आवंटित करने से इनकार कर दिया है, जो इस समय मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (माकपा) के पास है।

माकपा नेतृत्व के साथ दूसरे दौर की चर्चा के बाद डीएमके नेताओं ने कहा कि वे माकपा को कोयंबटूर सीट आवंटित करने के पक्ष में नहीं हैं।

डीएमके टीम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता टी.आर. बालू इस बात पर अड़े हैं कि माकपा को मदुरै और एक अन्य सीट से संतुष्ट होना चाहिए, लेकिन कोयंबटूर से नहीं।

माकपा ने 2019 के चुनावों में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के हिस्से के रूप में मदुरै और कोयंबटूर लोकसभा सीटें जीती थीं।

तमिल सुपरस्टार कमल हासन को कोयंबटूर या चेन्नई में डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। जबकि चेन्नई उत्तर, दक्षिण और मध्य सीटें डीएमके के पास हैं, कोयंबटूर सीट का प्रतिनिधित्व डीएमके द्वारा किया जाता है।

कमल हासन मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक अध्यक्ष हैं और डीएमके की तुलना में डीएमके के लिए बेहतर दांव हैं, जो जीत के लिए पूरी तरह से डीएमके पर निर्भर है।

कमल हासन ने अपनी पार्टी के लिए 2021 का विधानसभा चुनाव कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन वरिष्ठ भाजपा नेता वनथी श्रीनिवासन से 1,504 वोटों के अंतर से हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में कमल हासन की एमएनएम पार्टी के नेता डॉ. महेंद्रन को कुल पड़े वोटों में से 16 फीसदी वोट मिले थे और वह बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचे थे।

माकपा और डीएमके के बीच तीसरे दौर की बैठक सोमवार को होने की संभावना है और सीट बंटवारे को सोमवार को ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।

*****************************

 

ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में जारी रहेगी पूजा, मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका

वाराणसी 26 Feb, (एजेंसी) : ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष की पूजा को जारी रखने का आदेश दिया है। इससे पहले वाराणसी जिला अदालत ने भी इस मामले में हिंदुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसके खिलाफ ही मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा था। हालांकि, यहां से भी मुस्लिम पक्ष को निराशा ही हाथ लगी और इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदुओं की पूजा का अधिकार सुरक्षित रखा।

हाईकोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पहले ही फैसला सुरक्षित रख लिया था। अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से वाराणसी कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें पूजा पर स्टे लगाने की बात कही गई थी। मुस्लिम पक्ष का दावा था कि डीएम को वाराणसी कोर्ट ने रिसीवर नियुक्त किया है, जो पहले से काशी विश्वनाथ मंदिर के सदस्य हैं। इसलिए उनको नियुक्त नहीं किया जा सकता है। मुस्लिम पक्ष ने यह भी कहा है कि दस्तावेज में किसी तहखाने का जिक्र नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने यह भी कहा था कि व्यासजी ने पहले ही पूजा का अधिकार ट्रस्ट को ट्रांसफर कर दिया था। उन्हें अर्जी दाखिल करने का अधिकार नहीं है।

बता दें कि ज्ञानव्यापी मस्जिद के सर्वे के बाद तहखाना खोल दिया गया था। इस मामले में शैलेंद्र कुमार पाठक ने वाद भी दायर किया था, जिसके बाद 31 जनवरी को जिला जज के आदेश पर हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दे दिया गया था। जिला जज के आदेश के बाद काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। दरअसल, पूजा शुरू होने से पहले इस मामले में हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि नवंबर 1993 से पहले व्यास तहखाने में पूजा-पाठ को उस वक्त की प्रदेश सरकार ने रुकवा दिया था। जिसको शुरू करने का पुनः अधिकार दिया जाए। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट का हवाला देते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को अस्वीकार करते हुए हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ का अधिकार दे दिया था।

******************************

 

CM भजनलाल का सवाईमाधोपुर, दौसा एवं टोंक सहित विभिन्न जिलों में हुआ भव्य स्वागत

जयपुर 26 Feb, (एजेंसी): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का उनके पूर्वी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन रविवार को सवाईमाधोपुर, दौसा एवं टोंक सहित विभिन्न जिलों में लोगों ने भव्य स्वागत कर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के प्रति लिए गए निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इन जिलों में विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान लोगों ने उनपर फूल वर्षा कर और मालाएं पहनाकर भारी उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान श्री शर्मा ने विभिन्न जगहों पर आयोजित आभार एवं स्वागत सभाओं को भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान बरसों से पानी की कमी से जूझता आ रहा है। इसलिए प्रदेशवासी इसके महत्व से भली-भांति परिचित हैं। ऐसी स्थिति में पूर्वी राजस्थान की प्यास बुझाने वाली संशोधित पार्वती- कालीसिंध- चंबल परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) प्रदेश को पानी के मामले में समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश को पानी के मामले में समृद्ध बनाने के लिए हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने ईआरसीपी की शुरूआत की थी। लेकिन पिछली सरकार ने राजनीति करते हुए पूर्वी राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस परियोजना को अटकाने और भटकाने का कार्य किया। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू पर इसे शीघ्र धरातल पर लाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसका बजट भी 37 हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर 45 हजार करोड़ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा “हमारी सरकार मजदूर, युवा, महिला और किसानों की सरकार है। हमने मात्र दो महीने के कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के वादों को पूरा करना प्रारम्भ कर दिया है। राज्य सरकार 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। साथ ही उनके कौशल में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात किया गया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। यदि आवश्यकता हुई तो ऐसे मामलों की सीबीआई से भी जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में माफियों और बदमाशों ने राजस्थान को अपनी शरणस्थली बना रखा था। शक्ति और भक्ति की इस पावन धरा पर गुण्डाराज को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश को गैंगवार से मुक्त करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स गठित की गई है। साथ ही राज्य सरकार ने 73 लाख परिवारों की महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेण्डर, गेंहू की एमएसपी पर 125 रूपए का अतिरिक्त बोनस तथा किसान सम्मान निधि की राशि में दो हजार रूपए की वृद्धि जैसे कई जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। देश को गरीबी से मुक्त करने तथा वंचित तबके को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनसे गरीबों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की मंशा के अनुरूप वोकल फॉर लोकल अभियान के जरिए गांव के व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल रहा है। रक्षा, वित्त, ऊर्जा, परिवहन तथा आभारभूत ढांचे सहित हर क्षेत्र में देश निरन्तर उन्नति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार की ताकत से चंद महीनों में ही दो बड़े ऐतिहासिक समझौते मूर्त रूप ले पाए हैं। केन्द्र सरकार, मध्यप्रदेश सरकार और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से संशोधित पार्वती- कालीसिंध- चंबल परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) का त्रिपक्षीय एमओयू संभव हो पाया। वहीं शेखावाटी क्षेत्र को जल उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र-हरियाणा तथा राजस्थान सरकार के बीच ताजेवाला हैड वर्क्स से जुड़ा समझौता हुआ जिससे सीकर, चुरू और झुन्झूनूं जिलों को यमुना का पानी मिल सकेगा और उनकी तीन दशक से अधिक पुरानी मांग पूरी होगी।

उन्होंने रविवार को विभिन्न जिलों में आभार सभाओं के सम्बोधन के दौरान नियमों का पालन करने का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए टोंक जिले के निवाई में आभार सभा में रात के दस बज जाने पर इसके बाद लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध का पालन करते हुए बिना माइक के ही लोगों से रूबरू हुए। बाद में मुख्यमंत्री पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन के निवास पर भी पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया। श्री जैन का गत दिनों लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

आभार और स्वागत सभाओं में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं सी.पी. जोशी, विभिन्न विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

*****************************

 

पीएम मोदी आज भारत टेक्स 2024 का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक, भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करेंगे।

सोमवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आज सुबह 10:30 बजे भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करूंगा। यह मंच भारत की जीवंत कपड़ा विरासत और नवाचार का प्रदर्शन करेगा। आइए हम सब मिलकर कपड़ा क्षेत्र में व्यापार, निवेश और निर्यात के लिए एक उज्जवल भविष्य बुनें।”

भारत टेक्स 2024 का आयोजन 26-29 फरवरी तक किया जा रहा है। इस आयोजन में फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर फोकस होगा।

यह कपड़ा क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक कपड़ा महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करेगा।

11 कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषदों के एक संघ द्वारा आयोजित और सरकार द्वारा समर्थित, भारत टेक्स 2024 व्यापार और निवेश के दोहरे स्तंभों पर बनाया गया है, इसमें स्थिरता पर अत्यधिक ध्यान दिया गया है।

चार दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र होंगे, इसमें 100 से अधिक वैश्विक पैनलिस्ट इस क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसमें स्थिरता और परिपत्रता पर समर्पित मंडप, एक ‘इंडी हाट’, भारतीय कपड़ा विरासत, स्थिरता और वैश्विक डिजाइन जैसे विविध विषयों पर फैशन प्रस्तुतियां, साथ ही इंटरैक्टिव फैब्रिक परीक्षण क्षेत्र और उत्पाद प्रदर्शन भी होंगे।

भारत टेक्स 2024 में कपड़ा छात्रों, बुनकरों, कारीगरों और कपड़ा श्रमिकों के अलावा नीति निर्माताओं और वैश्विक सीईओ, 3,500 से अधिक प्रदर्शकों, 100 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक खरीदारों और 40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है।

आयोजन के दौरान 50 से अधिक घोषणाओं और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

*************************

 

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा 26 Feb, (एजेंसी): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया।

फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार के रायगढ़ किले का दौरा करने और 40 साल बाद मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इसके लिए अजित पवार श्रेय देना होगा।

उन्होंने शनिवार को नए पार्टी चिन्ह तुतारी (तुरही) का अनावरण करने के लिए शरद पवार की रायगढ़ यात्रा के बारे में पूछे जाने पर यह व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।

शरद पवार की देश में स्थिति ‘बहुत कठिन’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, फड़णवीस ने जवाब दिया कि देश में स्थिति कठिन नहीं है, लेकिन राकांपा (शरद पवार गुट) की स्थिति बहुत कठिन है।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के विपक्षी दलों के विरोध पर तर्क दिया कि जब वे (विपक्ष) चुनाव जीते तो उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन जब हार का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने ईवीएम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई।

**************************

 

ग्वालियर में शराबियों ने मेडिकल छात्राओं को छेड़ा

ग्वालियर 26 Feb, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में रविवार की रात शराबी युवकों ने मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट की। उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने सड़क पर धरना दिया।

रविवार की रात चिकित्सालय परिसर में बाहरी युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ की। इन युवकों की हरकत का जब जूनियर डॉक्टरों ने विरोध किया, तो युवकों ने उनसे मारपीट करने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के एक जवान ने एक जूनियर डॉक्टर को चांटा मार दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। मेडिकल छात्रों ने सड़क पर धरना दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस जवान पर कार्रवाई और अस्पताल परिसर में पुलिस की तैनाती पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म हुआ।

*****************************

 

महाराष्ट्र में फिर भड़की आरक्षण की आग, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले

जालना 26 Feb, (एजेंसी): महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन उग्र होता जा रहा है। मराठा प्रदर्शनकारियों ने जालना में अंबड तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी है। मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना जिले में बस सेवा बंद कर दी हैं। मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है।

मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबड डिपो प्रबंधक द्वारा एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

बिल पास होने पर भी क्यों कर रहे प्रदर्शन?
इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र विधानमंडल ने सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया था, लेकिन मनोज जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को कोटा देने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम आज संपन्न हो सकता है। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे साथ ही डिनर का भी प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको कोई नया आइडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शाम को पार्टी करेंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियोंसे भरा रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढऩे में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जाएगा। बॉस आपका प्रोत्साहन करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज अपने अनुभवों को किसी के साथ शेयर करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पडऩे से आपको बचना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उचित दिशा में मेहनत करने से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा।लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए शाम को बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में पेरेंट्स को बताएंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर मिलेगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- नेवी ब्लू

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी घर के काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है,आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए। बच्चों का मन आज खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है। पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज बेवजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जाएंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते स्थापित होंगे साथ ही घरेलू कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनाएंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे। आप आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज का दिन खास पल लेकर आया है। आज बिजनेस में आपको फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। जीवनसाथी से आज उपहार मिलेगा। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में और मजबूती आएगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है,जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेटस के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे, सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में दोस्त की सलाह काम आएगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

*************************

 

Exit mobile version