मोतीलाल ओसवाल ने फ्रेचाइज़ी भागीदारों के साथ मनाया मकर संक्रांति उत्सव

मुंबई 14 जनवरी (एजेंसी)। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर ‘पतंग और मांझे’ के संबंध को प्रतीक बना कर फ्रेंचाइज़ भागीदारों के साथ अपने व्यापारिक संबंध के महत्व को अभिव्यक्ति देने के लिए ‘संक्रांति काइट फ्लाइंग फेस्टिवल’ उत्सव का आयोजन किया।

कंपनी ने कहा है कि जिस तरह किसी व्यक्ति को त्योहार का आनंद लेने के लिए पतंग और मांझा का तालमेल होना जरूरी है,उसी तरह एमओएफएसएल और फ्रेंचाइजी/बिजनेस पार्टनर्स के बीच एक मजबूत संबंध है। उसका मानना है कि फ्रैंचाइजी के साथ तालमेल बहुत बड़ा परिणाम उत्पन्न करने की प्रतिबद्धता के साथ हो सकता है।

कंपनी की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स को मुंबई में 12 जनवरी को मोतीलाल ओसवाल टावर्स में काइट फ्लाईंग फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें से अधिकांश फ्रेंचाइजी एमओएफएसएल के साथ 20 से 25 वर्षों से जुड़ी हुई हैं। इस अवसर पर पतंगों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया था।

इसी तरह के कार्यक्रम 13 और 14 तारीख को अहमदाबाद, सूरत और जयपुर में आयोजित किए गए हैं। कंपनी ने मकर संक्रांति पर विभिन्न शहरों में पतंगबाजी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया हैं।

कंपनी ने कहा है कि उसने इस उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक फ्ऱैंचाइजी भागीदारों में से तीन हजार से अधिक को सराहना के प्रतीक के रूप में उपहारों के साथ दो पतंग भेट किए हैं।

*****************************

 

जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस की बड़ी छापेमारी, 2 हैंड ग्रेनेड समेत ढेरों हथियार बरामद

नई दिल्ली 14 Jan (एजेंसी): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में देर रात छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड समेत हथियार बरामद किए हैं। जहांगीरपुरी के फ्लैट से UAPA के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद भलस्वा डेयरी में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है।

वहीं दिल्ली पुलिस यूएपीए के तहत गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों उत्तराखंड स्थित उधम सिंह नगर निवासी जगजीत उर्फ जस्सा उर्फ जस्सा उर्फ याकूब उर्फ कप्तान और जहांगीरपुरी निवासी और नौशाद को 14 दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

जांच के दौरान दोनों आरोपी शुक्रवार रात स्पेशल सेल की टीम को थाना भलस्वा डेयरी अंतर्गत आने वाली श्रद्धानंद कॉलोनी स्थित अपने किराये के मकान में ले गए। कमरे की तलाशी के दौरान वहां से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

इसके साथ ही जिस घर पर छापेमारी की गई थी, एफएसएल टीम को वहां से इंसानी खून के निशान भी मिले हैं। एफएसएल की टीम ने ब्लड सैंपल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को शक है कि इन दोनों आरोपियों ने इस कमरे के अंदर किसी की हत्या की थी, लेकिन अब तक मृतक के बारे में कोई जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस से पहले जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया था। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल के साथ 22 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

वहीं बताया गया है कि जगजीत सिंह कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप डाला के संपर्क में था। गृह मंत्रालय की तरफ से 4 दिन पहले ही अर्शदीप को आतंकी घोषित किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौशाद आतंकवादी संगठन हरकत-उल-अंसार से जुड़ा था, हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में 10 साल की सजा भी काट चुका है। वहीं आरोपी जगजीत कुख्यात बंबीहा गिरोह का सदस्य है और उसे विदेशों में स्थित राष्ट्र विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं। वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल जंपर है।

सूत्रों की मानें तो दोनों संदिग्ध अर्शदीप के निर्देश पर टारगेट किलिंग का प्लान कर रहे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है है कि 26 जनवरी से पहले कुछ लोगों के संदिग्ध रोल के बारे में जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही थी, तभी कुछ संदिग्धों के राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था।

******************************

 

NCP सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता रद्द, हत्या के केस में हुई 10 साल की सजा

नई दिल्ली 14 Jan (एजेंसी): लक्षद्वीप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद मोहम्मद फैजल को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसमें कहा गया है कि सांसद को 2009 में दायर हत्या के प्रयास के एक मामले में 3 अन्य लोगों के साथ 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है, जिस कारण उनकी संसद सदस्यता समाप्त की जाती है।

कवारत्ती में जिला सत्र अदालत ने 11 जनवरी को राकांपा सांसद और अन्य आरोपियों की जमानत निलंबित कर दी थी, जिन्हें कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद केरल की कन्नूर केंद्रीय जेल ले जाया गया था।

मोहम्मद फैजल ने सजा के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय का रुख किया था, लेकिन उसने फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, एनसीपी सांसद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. एम सईद के दामाद और कांग्रेस नेता मोहम्मद सालिया के साथ कहासुनी के बाद लोगों के एक समूह का कथित रूप से नेतृत्व किया था और जिसने सालिया पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में मोहम्मद फैजल और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

****************************

 

 

सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी पहुंचे भाजपा कार्यालय, नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली 14 Jan (एजेंसी): इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के विशिष्ट अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से चर्चा की। नड्डा ने पार्टी कार्यालय में सूरीनाम के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

दोनों नेताओं ने प्रवासी भारतीयों के योगदान के बारे में बात की। नड्डा ने संतोखी को यह भी बताया कि कैसे पार्टी और सरकार का समन्वय होता है। सूरीनाम के राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न देशों को हिंदी भाषा, भारतीय परंपराओं और संस्कृति को सीखने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कोविड-19 के कारण अपने देश की चुनौतियों पर भी बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपने देश को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी से कई संदेश ले सकती है कि कैसे एक जन-समर्थक सत्ताधारी पार्टी को चलाया जाए।

संतोखी सूरीनाम की प्रगतिशील सुधार पार्टी के अध्यक्ष हैं और इससे पहले उन्होंने 2005-10 तक न्याय और पुलिस मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्होंने द कैरिबियन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट (कैरिकॉम) 2022 के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

******************************

 

राम चरित मानस विवाद पर मंत्री को समर्थन को लेकर आरजेडी में दरार

पटना 14 Jan (एजेंसी): बिहार के सत्तारूढ़ राजद में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह की राम चरित मानस पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह के समर्थन करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सार्वजनिक रूप से अपनी असहमति जाहिर की। पार्टी मुख्यालय में जगदानंद सिंह के साथ बैठे तिवारी ने कहा कि ‘राम चरित मानस’ पर आपत्ति जताने का पार्टी में कोई फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा- मैं जगदानंद सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। अगर पार्टी ने राम चरित मानस और राम पर आपत्ति जताने का फैसला किया है, तो तेजस्वी यादव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की जानी चाहिए और तब निर्णय लिया जाना चाहिए। जहां तक मेरी जानकारी है संबंधित, राम चरित मानस और राम पर आपत्ति जताने के लिए पार्टी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

तिवारी ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए कहा कि वह राम को ‘महापुरुष’ मानते हैं। उन्होंने कहा, वह राम के नाम पर मेले का आयोजन करते थे..प्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन ने राम के सैकड़ों होडिर्ंग्स बनाए। वह सार्वजनिक मंचों पर कई बार राम के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर चुके हैं।

तिवारी ने कहा- महात्मा गांधी भी राम को मानते थे। जब उनकी हत्या हुई तो उनके मुंह से निकले आखिरी शब्द ‘हे राम’ थे। इसलिए ‘राम चरित मानस’ में बहुत सारी अच्छी बातें हैं और बड़ी संख्या में लोग इस पर विश्वास करते हैं। हम बुद्ध के बारे में बात करते हैं, एक या दो लोगों को उनके बारे में ज्ञान है लेकिन अगर आप देश में कहीं भी राम के बारे में बात करते हैं तो गांव के अनपढ़ लोग भी आपको उनके बारे में चार-पांच कहानियां सुना देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री की जीभ लाने पर 10 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करने वाला फर्जी संत अपराधी है। किसने उसे हिंसा फैलाने का अधिकार दिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। जगदानंद सिंह ने दो दिन की चुप्पी के बाद कहा कि पूरी पार्टी यादव के पीछे खड़ी है और वह राम चरित मानस पर अपना बयान वापस नहीं लेंगे।

उन्होंने कहा- राजद मंडल के लोगों को कमंडल (भगवा विचारधारा) की विचारधारा वाले लोगों से हारने की अनुमति नहीं दे सकता है। हमारे पास लोहिया जी, कपर्ूी ठाकुर जी की समाजवादी विचारधारा है, जिन्होंने अपने पूरे जीवन के लिए समाजवादी मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे समाजवादी नेता लालू प्रसाद यादव बीमार हैं। अब हमारे पास कोई समाजवादी क्रांतिकारी नेता नहीं है लेकिन उन्होंने जो रास्ता दिखाया, उस पर चंद्रशेखर जी राजनीति कर रहे हैं।

चंद्रशेखर जी इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है। हमने हमेशा कमंडल विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और हम फिर से ऐसा करेंगे। पीछे हटने की कोई जरूरत नहीं है।

यादव ने बुधवार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान दावा किया कि ‘मनु स्मृति’, ‘राम चरित मानस’ और आरएसएस के दूसरे प्रमुख एम.एस. गोलवलकर के बंच ऑफ थॉट्स ने समाज में नफरत फैलाई।

केंद्र ने राज्यों से शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखने को कहा

नई दिल्ली 14 Jan (एजेंसी): केंद्र सरकार ने 30 जनवरी को शहीद दिवस को लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लोगों की याद में 30 जनवरी को दोपहर 11 बजे दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है।

ये भी कहा गया है कि इसका सख्ती से पालन किया जाए। गृह मंत्रालय के पत्र में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 11 बजे पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह का कामकाज और आवाजाही नहीं होनी चाहिए। ये भी कहा गया है कि जहां भी संभव हो दो मिनट का मौन शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद सायरन या आर्मी गन से सिगनल देना होगा। सायरन 10.59 बजे से 11 बजे तक बजेगा। वहीं 11.02 मिनट पर भी सायरन को दोबारा बजाया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने कहा कि सिगनल सुनते ही सभी लोगों को अपने स्थान पर खड़े होकर मौन धारण करना होगा। जहां सिगनल सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा, वहां दो मिनट के मौन संबंधी उपयुक्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि पहले यह पाया गया है कि कुछ दफ्तरों में दो मिनट के मौन के दौरान आम लोग सामान्य रूप से अपने कामकाज में लगे रहते हैं। इस अवसर पर ऐसा करना ठीक नहीं है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश यह सुनिश्चित करें कि शहीद दिवस की गंभीरता का ध्यान रखा जाए।

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज शहीद दिवस के मौके पर चर्चा, स्वतंत्रता संग्राम के विषय पर वाद विवाद से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करें। ऐसा हाइब्रिड मोड में किया जा सकता है। वहीं इस दौरान कोविड-19 के दिशानिदेशरें का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

**********************************

 

पकड़ने के दौरान जंगली हाथी की मौत से कर्नाटक के वन्यजीव प्रेमी चिंतित

कोडागु 14 Jan (एजेंसी): पशु प्रेमियों और वन्य कार्यकर्ताओं ने राज्य के मडिकेरी जिले के कुशलनगर के पास एक जंगली हाथी को पकड़ने के अभियान के दौरान हुई उसकी मौत पर चिंता जताई है। घटना शुक्रवार को अत्तूर-नल्लूर गांव में मीनुकोल्ली वन क्षेत्र के पास हुई थी। हाथी 20 साल का था। एनेस्थीसिया की गोली लगने के बाद हाथी कॉफी बागान में दौड़ने लगा और 35 फीट ऊपर से सीमेंट के फर्श पर गिरकर मर गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हाथी की मौत आंतरिक चोटों से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।

वन विभाग ने रिहायशी इलाकों में भटक कर जान-माल को खतरा पैदा करने वाले हाथियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। हालांकि हाथियों ने फसलों और खेतों को नष्ट कर दिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने के दौरान हुई उसकी मौत पर आपत्ति जताई।

हाथी को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम के साथ तीन पालतू हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।

वन्यजीव कार्यकर्ताओं के अनुसार हाथी की मौत एनेस्थेटिक दवा की उच्च खुराक देने के कारण हुई। पशु प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई है और कहा है कि हाथियों को करंट लगाकर व गड्ढों में गिराकर मारा जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि जंगली जानवरों को पकड़ने के दौरान उन्हें कोई नुकसान न हो।

*******************************

 

जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद

जम्मू 14 Jan (एजेंसी): जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को दूसरे दिन भी बनिहाल में बर्फ जमा होने और रामबन व पंथियाल में पत्थरों के गिरने और मिट्टी धंसने के कारण बंद रहा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारिश और हिमपात के कारण शुक्रवार को राजमार्ग बंद होने के बाद से कई वाहन, ज्यादातर ट्रक राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि राजमार्ग कश्मीर की जीवन रेखा है और देश के बाकी हिस्सों के साथ लैंडलॉक घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।

आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों को ले जाने वाले कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं, जबकि घाटी से देश के बाकी हिस्सों में फल ले जाने वाले ट्रक इसी सड़क से गुजरते हैं।

*********************************

 

पीएम मोदी के 19 को कलबुर्गी दौरे की तैयारी जोरों पर

कलबुर्गी 14 Jan (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 जनवरी को कर्नाटक के कालाबुर्गी जिले की आगामी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं, जो इस महीने राज्य की उनकी दूसरी यात्रा है। यात्रा के दौरान मोदी मलखेड में एक मेगा कार्यक्रम में ‘टांडा’ (गांवों में एससी/एसटी के लिए अस्थायी घर) के निवासियों को संपत्ति के दस्तावेज वितरित करेंगे। कर्नाटक के इतिहास में यह पहली बार है कि ये दस्तावेज 51,900 टांडा निवासियों को वितरित किए जा रहे हैं।

राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाभार्थियों को रायचूर, बीदर, यादगीर और विजयपुरा के हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के जिलों से चुना गया है।

राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक कालाबुरगी में अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर रहे हैं, ताकि इसे एक प्रभावशाली आयोजन बनाया जा सके।

आयोजन के लिए एक विशाल हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, जबकि भोजन पकाने के लिए 600 रसोइयों को तैनात किया जाएगा।

मंत्री के अनुसार, लाभार्थियों को 2,582 बसों में लाया जाएगा।

कलबुर्गी एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह क्षेत्र है और पिछले संसदीय चुनावों में अपनी हार के बाद वह आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत साबित करना चाहते हैं।

कर्नाटक की सत्तारूढ़ बीजेपी न केवल कलबुर्गी में बल्कि राज्य के पूरे उत्तरी क्षेत्र में उनकी योजनाओं को विफल करना चाहती है।

*****************************

 

घाटी में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, आज से राहत की संभावना

श्रीनगर 14 Jan (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जहां पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुष्क और आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है।

फिसलन भरी सड़कें, सर्द हवाएं और साफ आसमान से बचने के कारण घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

श्रीनगर हवाईअड्डे पर शुक्रवार को उड़ान परिचालन रद्द कर दिया गया, जबकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी कुछ स्थानों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण बंद रहा।

इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 5.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 और लेह में माइनस 12 रहा।

जम्मू में 6.6, कटरा में 5.8, बटोटे में माइनस 1.3, बनिहाल में माइनस 0.2 और भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

***************************************

 

अंजली फौगाट : फैशन और सौंदर्य की दुनिया की चर्चित शख्सियत

14.01.2023 – अंजली फौगाट का नाम फैशन और सौंदर्य की दुनिया में एक चर्चित शख्सियत के रूप में बड़े ही कम समय में तेजी से उभर कर सामने आया है। एक विश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में पिछले कुछ वर्षों से वो मिस यूनिवर्स की ब्यूटी क्वीन्स को तैयार कर रही हैं। अंजली इस महीने न्यू ऑरलियन्स में 71वें मिस यूनिवर्स इवेंट का गवाह बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजाइनर के रूप में काम करके की थी।

कुछ वर्षों के बाद, उन्होंने डीडीसी (डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन) के रूप में जाना जाने वाला अपना खुद का लेबल लॉन्च किया और जल्दी ही देश में सबसे अधिक मांग वाले डिजाइनरों में से एक बन गईं। हाल के वर्षों में, फौगट मिस यूनिवर्स प्रतियोगियों के कपड़े पहनने में तेजी से शामिल हो गई हैं।

उसने कई विजेताओं और उपविजेताओं के कपड़े पहने हैं, और उसके डिजाइनों को दुनिया भर की पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में चित्रित किया गया है। फिलवक्त अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स चिली और मिस यूनिवर्स अरमानिया के लिए ज्वेलरी और ड्रेस डिजाइन कर रही हैं। अंजली फौगाट के डिजाइन उनके स्त्रैण आकार, नाजुक कपड़े और जटिल बीडिंग के लिए जाने जाते हैं।

वह अक्सर अपने डिजाइनों में पारंपरिक भारतीय कपड़ों और अलंकरणों का उपयोग करती हैं, जो उन्हें एक अद्वितीय और आकर्षक स्वभाव देता है। चाहे वह एक विजेता या उपविजेता के रूप में तैयार हो, फौगाट हमेशा यह सुनिश्चित करती है कि उसका संग्रह रॉयल्टी जैसा महसूस हो।

पूर्व में ‘इमर्जिंग वुमेन एंटरप्रेन्योर्स इन फैशन’ अवार्ड प्राप्त कर चुकी फैशन ब्रांड ‘डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन’ की संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों को अपने डिजाइन की वस्त्र पहनाए और मिस यूनिवर्स सोफिया डिपासियर को 71वें मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान अपने खुद के डिजाइन किये वस्त्र पहनाने के लिए काफी उत्साहित थीं लेकिन अब खबर आ गई है कि अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स चिल्ली सोफिया डेपासियर के लुक को डिजाइन की हैं।

सोफिया डेपासियर मिस यूनिवर्स के 71वें संस्करण में चिली का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया में सोफिया डेपासियर का नाम कोई अजनबी नहीं है उसने मिस टीन साउथ फ्लोरिडा 2004 में भाग लिया था जहाँ उसे मिस फोटोजेनिक से सम्मानित किया गया था।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। आप जीवनसाथी से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें। मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

**************************************

 

जोशीमठ को लेकर सीएम धामी की आपात बैठक, बड़े फैसले की उम्मीद

देहरादून 13 jan (एजेंसी): जोशीमठ भू धंसाव को लेकर मंथन का दौर जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपातकाल बैठक देहरादून में चल रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। जोशीमठ के लोग भू धंसाव को लेकर खौफजदा हैं और अपने पुश्तैनी घरों को छोड़ रहे हैं। जोशीमठ के प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। किस तरह से और कितना मुआवजा प्रभावित परिवारों को दिया जाएगा, इस पर फैसला करने के लिए धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में 12 बजे कैबिनेट की आपात बैठक शुरू हुई।

इस बैठक में तमाम मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव समेत तमाम आला अधिकारी भी मौजूद हैं। यही नहीं, कैबिनेट बैठक में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के साथ ही अधिक से अधिक मुआवजा दिए जाने और पर्वतीय जिलों में मौजूद प्राधिकरण को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

जोशीमठ में असामान्य होती स्थितियों को देखते हुए सीएम धामी ने इस बात पर जोर दिया था कि प्रदेश में जोशीमठ जैसे अन्य क्षेत्रों के भी सर्वे कराए जाएंगे जिसके लिए एक विशेषज्ञों की कमेटी भी गठित की जा सकती है। कमेटी खासकर जोशीमठ शहर की तरह ही पर्वतीय क्षेत्रों में मौजूद गांव और कस्बों का सर्वे करेगी। साथ ही इस बात का पता लगाएगी कि कहीं इन क्षेत्रों में भी क्षमता से अधिक निर्माण कार्य तो नहीं हुए हैं या फिर क्षमता से अधिक लोग वहां रह तो नहीं रहे हैं। कुल मिलाकर जोशीमठ समेत प्रदेश की नजरें आज आपात कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई हैं।

*******************************

 

 

31 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा संसद सत्र, पीएम मोदी ने बजट के लिए अर्थशास्त्रियों से लिए सुझाव

नई दिल्ली 13 Jan (एजेंसी) : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। उक्त जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करके दी। सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में कुल 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी। संसद का अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा। जोशी ने कहा कि अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2023 के दौरान अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों और विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में यह पहला संबोधन होगा। इससे पहले एक खबर में कहा गया था कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने आगामी फरवरी में यूनियन बजट से पहले अर्थशास्त्रियों की राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन किया।

PM मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे गंगा विलास क्रूज को दिखाई हरी झंडी, 3200 किमी की यात्रा करेगा तय

नई दिल्ली 13 Jan (एजेंसी): वाराणसी के रविदास घाट से गंगा विलास क्रूज असम के डिब्रूगढ़ जाने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने 13 जनवरी को गंगा विलास क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ये भारत की पहली स्वदेशी क्रूज होगी, जो लगभग 3200 किलोमीटर की नदी यात्रा को तय करेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश और बिहार की सामुदायिक जेटी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, ‘एमवी गंगा विलास’ क्रूज सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

बता दें कि 51 दिन की यात्रा में क्रूज 50 जगहों से होकर गुजरेगा, जिसमें पर्यटकों को न सिर्फ गंगा के किनारे दिखेंगे, बल्कि यहां की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

मंगलवार को 31 स्विस मेहमानों का एक जत्था वाराणसी पहुंचा और गंगा विलास क्रूज पर सवार हुआ। स्विस और जर्मन मेहमान देश के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास क्रूज पर सवार हुए। भारत में जल परिवहन की सबसे लंबी और रोमांचकारी नदी क्रूज यात्रा आज वाराणसी से रवाना होगी। यह क्रूज 51 दिनों बाद बांग्लादेश केी राजधानी ढाका होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

यह यात्रा कुल 3200 किलोमीटर की होगी। 51 दिनों की यह यात्रा भारत और बांग्लादेश की 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा विश्व धरोहर से जुड़े 50 से अधिक स्थानों पर रुकेगी। यह सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सहित जलयान राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों से भी गुजरेगा।

बताते चलें कि गंगा विलास क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस, लाइब्रेरी है। 40 क्रू मेंबर भी क्रूज में सवार लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रहेंगे। गंगा विलास क्रूज में 31 यात्रियों को फाइव स्टार होटल से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इस जहाज को विशेष रूप से वाराणसी और गंगा बेल्ट के धार्मिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ डिजाइन किया गया है।

क्रूज उच्च तकनीक सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और पूर्ण लक्जरी सुविधाओं से भी सुसज्जित है। यात्रा उबाऊ न हो, इसलिए क्रूज पर संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम आदि की सुविधाएं होंगी। जर्मनी के पर्यटक सिल्विया ने कहा कि वाराणसी से नदी की सवारी के माध्यम से यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है और गंगा नदी की यात्रा के लिए वह उत्साहित हैं।

क्रूज की सवारी के लिए आपको हर दिन का किराया 50000 रुपये देना होगा। यानी एक आदमी अगर 51 दिन का सफर करता है तो उसे 25 लाख रुपये देने होंगे। यह वाराणसी से कोलकाता तक एक तरफ की सवारी या वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की यात्रा कराएगा। पर्यटक इस क्रूज को वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं लेकिन शुरुआत में मांग बहुत अधिक है, और जहाज एक वर्ष में पांच यात्राएं करेगा।

*******************************

 

 

पाकिस्तान पर मंडरा रहा भुखमरी का खतरा

इस्लामाबाद 12 जनवरी (एजेंसी)। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) पाकिस्तान को जीने की बढ़ती लागत के बीच भुखमरी के एक बड़े खतरे का सामना करते हुए देख रहा है। इसने चेतावनी दी है कि यह प्राकृतिक आपदाओं और बाधित आपूर्ति से और बढ़ सकता है। पाकिस्तान के बारे में, रिपोर्ट बताती है कि मौसम संबंधी प्राकृतिक आपदा और बाधित आपूर्ति का संयोजन लाखों लोगों के लिए भुखमरी के मौजूदा संकट को एक विनाशकारी में ले जा सकता है।

ऊर्जा की कमी (आपूर्तिकर्ता के बंद होने या प्राकृतिक, आकस्मिक, या पाइपलाइनों और ऊर्जा ग्रिड को जानबूझकर नुकसान के कारण) मौसमी आपदा के साथ संयुक्त होने पर व्यापक ब्लैकआउट और घातक परिणाम हो सकते हैं।

डब्ल्यूईएफ के पार्टनर्स इंस्टीट्यूट फॉर न्यू इकोनॉमी एंड सोसाइटीज प्लेटफॉर्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिशाल पाकिस्तान, आमिर जहांगीर ने कहा, ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2023 कहती है कि पाकिस्तान के लिए, बुनियादी जरूरतों की सामथ्र्य और उपलब्धता दोनों ही सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा, असुरक्षा का प्रभाव पाकिस्तान में महसूस किया जाना जारी रहेगा और एक साथ खाद्य और ऋण संकट के कारण अस्थिरता को भी बढ़ा सकता है, जिसके चलते संभावित तकनीकी-आधारित निर्णय लेने वाले नेतृत्व ढांचे का उदय होगा।

रिपोर्ट बताती है कि जीवन-यापन का संकट सबसे बड़ा अल्पकालिक जोखिम है जबकि जलवायु शमन और जलवायु अनुकूलन की विफलता सबसे बड़ी दीर्घकालिक चिंता है।

भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और अंतमुर्खी रुख आर्थिक बाधाओं को बढ़ाएंगे और शॉर्ट और लॉन्ग-टर्म दोनों जोखिमों को और बढ़ाएंगे।

******************************

पाक को एशिया कप की मेजबानी छिनने का डर, जय शाह से मिलेंगे पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी

इस्लामाबाद 12 जनवरी (एजेंसी)।  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब एशिया कप की मेजबानी छिनने का डर सताने लगा है। जानकारी है कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी इन दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह से मिलना चाह रहे हैं। दरअसल नजम सेठी को इसी साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी को लेकर बात करनी है।

बता दें कि आज दुबई में इंटरनेशनल लीग टी20 का उद्घाटन होना है। नजम सेठी ने भी इस मौके पर पहुंचकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के आने पर उनसे एशिया कप की मेजबानी अधिकारों को लेकर बात करने का प्लान बनाया है।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि नजम सेठी एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) सदस्यों से संबंधों पर काम करना चाहेंगे, ताकि सितंबर में पाकिस्तान में एशिया कप की मेजबानी सुनिश्चित हो सके।

हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इंटरनेशनल लीग टी20 के उद्घाटन समारोह में जय शाह या कोई और अधिकारी जाएंगे भी या नहीं। इसके अलावा अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि शाह पीसीबी अध्यक्ष से अनौपचारिक बात करना चाहेंगे भी या नहीं।

*****************************

 

राष्ट्रपति जो बाइडेन का साइबर अटैक से इनकार, भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर असर नहीं

वॉशिंगटन 12 जनवरी (एजेंसी)। अमेरिका में मेसेजिंग सिस्टम में टेक्निकल फेल्यर की वजह से हवाई उडऩें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एडमिनिस्ट्रेशन सिस्टम में खराबी के बाद एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई और कम से कम 9000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। इस बीच अमेरिकी से भारत आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई, लेकिन भारत से अमेरिका को जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उड़ानें सामान्य तौर पर संचालित की जा रही है।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टेक्निकल फेल्यर के पीछे साइबर हमले से इनकार किया है और अधिकारियों ने डेटाबेस डैमेज होने की बात कही है।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने साफ किया है कि भारतीय एयरपोर्ट पर उड़ानें संचालित हो रही हैं और अमेरिका में हुई टेक्निकल फेल्यर का भारत से होने वाली उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। अमेरिका में फेल्यर की वजह से उड़ानें घंटों बाधित रही, लेकिन डीजीसीए ने कहा कि भारत में चिंता की कोई बात नहीं है। भारत में डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में सभी हवाई अड्डों पर परिचालन सामान्य है और अभी तक, चिंता का कोई कारण नहीं लगता है।

बता दें कि अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन सिस्टम में टेक्निकल फेल्यर के बाद अमेरिका के भीतर, अमेरिका को जाने वाली और आने वाली उड़ानें प्रभावित हुई। बताया गया कि 1300 उड़ानों को रद्द करना पड़ा और कम से कम 9600 उड़ानों में देरी हुई।

**********************************

 

हवाई अड्डे पर मिला परमाणु बम बनाने का सामान, आतंकवाद-रोधी जांच शुरू

लंदन 12 जनवरी (एजेंसी),। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर यूरेनियम का एक बड़ा शिपमेंट बरामद हुआ है। शिपमेंट जब्ती के बाद आतंकवाद-रोधी जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि ये शिपमेंट ब्रिटेन में ईरान से जुड़ी एक फर्म को भेजा गया था। दावा किया गया है कि ये शिपमेंट के पाकिस्तान से ओमान होते हुए लंदन आया है।

इस बात की आशंका जाहिर की गई है कि इस शिपमेंट का इस्तेमाल डर्टी बम बनाने में हो सकता था। फिलहाल लंदन पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यूरेनियम आमतौर पर घातक माना जाता है। इससे डर्टी बम, परमाणु बम बनाए जा सकते हैं लेकिन इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए होता है। हालांकि, हीथ्रो हवाई अड्डे पर जब्त खेप की मात्रा बहुत कम है और उसकी क्वालिटी भी बहुत अच्छी नहीं कही जी सकती। इस कारण से विशेषज्ञों ने कथित तौर पर इसे जनता के लिए कोई खतरा नहीं के रूप में मूल्यांकन किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरेनियम ‘हथियार-ग्रेड’ नहीं था। इसलिए थर्मो-परमाणु हथियार बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। स्थानीय मीडिया एजेंसी मेल ऑनलाइन को पुलिस के हवाले से बताया गया है, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 29 दिसंबर 2022 को यूके पहुंचे एक पैकेज के भीतर नियमित जांच के बाद बहुत कम मात्रा में दूषित यूरेनियम की पहचान की गई। इस पहचान के बाद हीथ्रो में सीमा बल के सहयोगियों द्वारा मेट्स काउंटर टेररिज्म कमांड के अधिकारियों से संपर्क किया गया था।

मीडिया के अनुसार, कमांडर रिचर्ड स्मिथ ने कहा, मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि दूषित सामग्री की मात्रा बहुत कम थी और विशेषज्ञों द्वारा इससे जनता के लिए कोई खतरा नहीं होने का आकलन किया गया है।

***************************************

 

बागेश्वरधाम सरकार की रामकथा से पूरा नागपुर हुआ राममय

13.01.2023 – विधायक मोहन मते के मार्गदर्शन में नागपुर शिष्य मंडल द्वारा रेशमबाग परिसर में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में लाखों की तादाद में लोग कथा कार्यक्रम में पधारे, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबने कथा का आनंद लिया और पूरा नागपुर राममय हुआ।

5 जनवरी से शुरू सात दिवसीय रामकथा का समापन 11जनवरी को हुआ। बागेश्वरधाम सरकार और सन्यासी बाबा के कृपापात्र श्री धीरेन्द्र कृष्णा महाराज कथा के हर दिन लोगो को राम से जोड़ने की बात कही तो वहीं सनातन धर्म के प्रति सजग रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा  ”आये दिन सनातन धर्म पर किसी न किसी रूप में सवाल उठाने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए देश के सभी सनातनियों को जागना होगा।”

रामकथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बागेश्वरधाम सरकार श्री धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री महाराज ने आगे कहा कि जहां साधु-संत मिलते हैं वहीं कथा आरंभ हो जाती है। जहां रामकथा होती है वहीं अयोध्या बन जाती है। रामकथा मंगल करने वाली कथा है। भगवान राम की कथा लिखना, रामजी का दर्शन करना, रामकथा सुनना मंगलकारी है। हर व्यक्ति का परमार्थ से जुड़ाव होना चाहिए। काम तो 365 दिन रहता है। सात दिन प्रभु रामचंद्र की कथा श्रवण जरूर करें। ठोकर इंसान को धैर्यनवान, बलवान और ज्ञानवान बनाती है। ठोकर खाओ तो भी मुस्कराओ।

विदित हो कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ा गाँव में  बागेश्वरधाम सिद्ध पीठ है। धाम में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार निशुल्क दरबार है। जहाँ आने वाले समय में फरवरी माह में शिवरात्रि के उपलख में 121 गरीब कन्याओं का विवाह का आयोजन भी रखा गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढऩे में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बंध मधुर रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णत: आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

******************************

 

सदन में हंगामा करने वाले सांसदों और विधायकों के लिए बनेगा मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट

जयपुर 12 जनवरी, (एजेंसी)। राजस्थान के जयपुर में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में सदन में हंगामा करने वाले सांसदों और विधायकों के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट बनाने, न्यायपालिका को संवैधानिक मर्यादा का पालन करने और जी-20 एवं पी-20 से जुड़े कार्यक्रमों सहित कुल नौ प्रस्तावों को पारित किया गया। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में पारित किए गए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि कानून बनाने के मामले में विधायिका सर्वोच्च है।

न्यायालय के पास कानून की न्यायिक समीक्षा का अधिकार है लेकिन न्यायपालिका को अपनी संवैधानिक मयार्दा का पालन करना चाहिए और हर कानून की समीक्षा के लिए पीआईएल उचित नहीं है। बिरला ने कहा कि इसके साथ ही पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में यह भी तय किया गया कि सदन में हंगामे को रोकने के लिए संसद और देश की विभिन्न विधानसभाओं में बने अच्छे नियमों को एक साथ लाकर एक मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट बनाया जाए।

इससे पहले समापन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन ने सदैव विधायी निकायों में ठोस लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय पद्धतियों तथा प्रक्रियाओं को सुस्थापित करने और विभिन्न विधान मंडलों में आपस में बेस्ट प्रैक्टिसेज साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते परिप्रेक्ष्य में विधान मंडलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। विधायी निकायों में सार्थक, अनुशासित और उत्पादक चर्चा पर जोर देते हुए बिरला ने कहा कि सदनों में अधिकतम संवाद हो, तकनीक का सही उपयोग हो और जनता और विधायिका का जुड़ाव सशक्त हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्व नियोजित संगठित व्यवधान लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

विधायिकाओं में नियमों और प्रक्रियाओं की एकरूपता की आवश्यकता को दोहराते हुए बिरला ने कहा कि वित्तीय स्वायत्तता के बावजूद, नियमों और प्रक्रियाओं की एकरूपता संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करेगी। उन्होंने संसदीय समितियों को और मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि संसदीय समितियों में दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने की उत्कृष्ट परंपरा है। वे मिनी संसद के रूप में कार्य करती हैं।

भारत की जी-20 अध्यक्षता का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि ये दुनिया को भारत के लोकतंत्र के बारे में बताने का अवसर है, अपनी क्षमताओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने का अवसर है। जी- 20 तथा इन देशों की संसदों के अध्यक्षों का पी-20 सम्मेलन हमारे लिए मात्र एक राजनयिक आयोजन नहीं होगा बल्कि इसमें जन जन की भागीदारी होगी। उन्होंने शांति और विकास के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया।

*********************************

 

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया

हुबली 12 जनवरी, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन किया । मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके सहयोगियों ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी मेगा इवेंट में विशाल सभा को संबोधित किया । पार्टी ने रोड शो भी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन में सम्भोदित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद में अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी। उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको – विवेकानंद जी का ये उद्घोष, भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है।

मोदी ने कहा युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंजि़ल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है और युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना। आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह उफ़ान पर है युवाओं का जज़्बा।

प्रधानमंत्री ने कहा हर मिशन के लिए बुनियाद की ज़रूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मज़बूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है, आपकी उड़ान के लिए रनवे तैयार है

***************************

 

‘कर्तव्यपथ’ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2023 में शास्त्रीय नृत्य कला का प्रदर्शन होगा 

12.01.2023  गणतंत्र दिवस परेड 2023 में ‘कर्तव्यपथ’ पर प्रदर्शन करने के लिए देश भर से 5000 से अधिक नर्तकियों में से पुणे में मनीषा साठे द्वारा संचालित  मनीषा नृत्यालय (कथक), अमृता परांजपे की ‘अभिव्यक्ति स्कूल’ और तेजस्विनी साठे की नृत्य संस्था ‘तंज’ द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों को चुना गया है।

‘राजपथ’ का नाम परिवर्तन किए जाने के बाद यह पहली गणतंत्र दिवस परेड होगी, जिसमे भाग लेने वाले ये 3 समूह, पुणे के पहले नर्तक समूह होंगे जिन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ‘कर्तव्यपथ’ पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पुणे (महाराष्ट्र) में क्रियाशील ये समूहों ने यहां तक पहुंचने के लिए कई राउंड क्लियर किए।

पूरे भारत में एक वीडियो राउंड, मुंबई राउंड, 7 जोनल राउंड आयोजित किए गए, जिनमें से उन्हें नागपुर में आयोजित एक और फिर दिल्ली में आयोजित ग्रैंड फिनाले से चुना गया।

पुणे के डांसरों को ‘कर्तव्यपथ’ पर कुछ मिनटों के लिए, उच्च सम्मानित प्रतिनिधियों के सामने अपने शास्त्रीय नृत्य कला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का गौरव प्राप्त होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************