BJP leader Kirpal Singh shot dead in Bharatpur

भरतपुर में भाजपा नेता कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या

जयपुर ,05 सितंबर (आरएनएस/FJ)। राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है। रात करीब 10.45 बजे भाजपा नेता जब अपनी कार से घर लौट रहे थे, उनकी कार को एक दर्जन से ज्यादा बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी उसी पल मौत हो गई।
हमलावरों को पकडऩे के लिए पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। स्थानीय सूत्रों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
कृपाल सिंह के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जघीना पहले भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता थे। वह इस समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
सूचना मिलने पर कृपाल सिंह के दोस्त व परिजन मौके पर पहुंचे और आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मीणा के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

*************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply