Wedding happiness turns into mourning Three people of the same family shot dead

मातम में बदली शादी की खुशियांः एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय 18 Feb, (एजेंसी): बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल है। घटना की पुष्टि बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने की है। मृतकों की पहचान श्रीपुर गांव निवासी उमेश यादव (60), उनके पुत्र राजेश यादव (25) और पुत्री नीलू कुमारी (21) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार यहां एक पिता अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने गया था, साथ में बेटे को भी लेकर गया था। बेटी के ससुराल पहुंचते ही ससुराली भड़क गए और विवाद हो गया। इस दौरान बेटी के ससुर ने तीनों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पकड़ौआ विवाह के बाद से ससुराली नाराज थे।

गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह पकड़ुौआ शादी (जबरन शादी) का मामला है। इसमें लड़कों को किडनैप कर लिया जाता है और उनकी इच्छा के विरुद्ध उनकी शादी करा दी जाती है। यही वजह है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।

**************************

 

Leave a Reply