नई दिल्ली – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की ।
X पर जारी पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। एक दृढ़ राष्ट्रवादी और हृदय से सादगीपूर्ण व्यक्ति, पर्रिकर जी का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। जननेता के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
*********************