Training for 70 Field Trainers for the first phase of Census 2027 (House-listing and Housing Census – HLO) has commenced in Ranchi District.

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना – HLO) के लिए राँची जिला में 70 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी, राँची की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया

दो बैचों में तीन-तीन दिवसीय प्रशिक्षण, CMMS पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण

कार्यक्रम का प्रारंभ उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

जनगणना 2027 भारत सरकार की महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजना है, जो देश की विकास योजनाओं के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध कराएगी:- उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

राँची,09.04.2026 – उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

कार्यक्रम का प्रारंभ उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री कुमार रजत, अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, DSO, श्री शेषनाथ बैठा एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राँची, श्री रविशंकर मिश्रा, सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय के जिला समन्वयक पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, जिला के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

राँची जिले में कुल 70 फील्ड ट्रेनर्स हैं, जिन्हें 35-35 की संख्या में दो ग्रुप (बैच) में विभाजित किया गया है। प्रशिक्षण समाहरणालय बी ब्लॉक, कमरा संख्या 505 में जिला के मास्टर ट्रेनर्स तथा जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, राँची के द्वारा CMMS Portal एवं Mobile App के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बैच-01 (प्रथम ग्रुप) – 35 फील्ड ट्रेनर्स

प्रशिक्षण तिथियाँ: 09, 10 एवं 11 अप्रैल 2026

संबद्ध प्रखंड:

 नगड़ी

मांडर

राहे

सोनाहातु

कांके (कॉकें)

बुण्डू

बेड़ों (बेरो)

तमाड़

बुढमू

लांपुग (लपुंग)

विशेष: प्रथम दिन (09 अप्रैल 2026) को संबंधित चार्ज पदाधिकारी भी प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

बैच-02 (द्वितीय ग्रुप) – 35 फील्ड ट्रेनर्स

प्रशिक्षण तिथियाँ: 13, 15 एवं 16 अप्रैल 2026

संबद्ध क्षेत्र:

नगर पंचायत बुण्डू

प्रखंड चान्हों (चान्हो)

 सिल्ली

रातु

 खलारी

ओरमांझी (ओरमांझी )

 नामकुम

 ईटकी (इटकी)
अनगड़ा

विशेष: प्रथम दिन (13 अप्रैल 2026) को संबंधित चार्ज पदाधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

यह प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, डिजिटल डेटा संग्रहण, CMMS पोर्टल एवं हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल ऐप के उपयोग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे प्रगणकों (Enumerators) एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे, जिससे जनगणना 2027 के प्रथम चरण को पूर्णतः डिजिटल, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

जनगणना 2027 भारत सरकार की महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजना है, जो देश की विकास योजनाओं के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध कराएगी.

उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी, राँची ने सभी फील्ड ट्रेनर्स से अपील की है कि वे प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण रूप से सक्रिय रहें तथा बाद में अपने-अपने क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण का आयोजन सुनिश्चित करें।

जनगणना 2027 की कार्य से विकास योजनाओं एवं नीति निर्धारण के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध होंगे।

*************************