प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरी चिंता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
‘’आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘’
*********************
