सीमा सड़क कार्य बल की 118 सड़क निर्माण कंपनी ने 24 जनवरी, 2026 को तड़के बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया, जो लगभग 40 घंटे तक चला। इस प्रयास के तहत 5 से 6 फीट मोटी बर्फ की परत से ढकी करीब 38 किलोमीटर लंबी सड़क को साफ किया गया। अभियान की सफलता के बाद 25 जनवरी 2026 की शाम को यह मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके परिणामस्वरूप, वहां फंसे हुए 20 आम नागरिकों और 4 राष्ट्रीय राइफल्स के 40 जवानों को उनके हथियारों और अन्य साजो-सामान सहित सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह उद्धार अभियान 26 जनवरी 2026 को सुबह 2:30 बजे सफलतापूर्वक और बिना किसी जनहानि के पूरा किया गया। यह उपलब्धि कठिन उच्च पर्वतीय भूभाग और अत्यंत प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों में काम कर रहे सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के व्यावसायिकता और समर्पण का परिचायक है। इस अभियान को भारतीय सेना के साथ घनिष्ठ तालमेल का साथ अंजाम दिया गया जिससे क्षेत्र में शीघ्र राहत पहुंचाने और महत्वपूर्ण संपर्क साधनों की बहाली को संभव बनाया जा सका।
सीमा सड़क संगठन देश के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की मजबूती, संचालन की तत्परता और मानवीय सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार बनाए हुए है। यह उसके आदर्श वाक्य ‘श्रमेण सर्वं साध्यम्’ को सशक्त रूप से प्रमाणित करता है।
**************************
