उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज राँची जिले के सभी 18 अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया
जनता दरबार में भूमि संबंधी सुधार, प्रमाण-पत्र जारी करना, दाखिल-खारिज तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया गया
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निराकरण पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए
जिला प्रशासन, राँची का यह प्रयास शासन की जन-केंद्रित नीति को मजबूत करता है और नागरिकों के बीच प्रशासनिक विश्वास को बढ़ावा देता है
राँची,07.04.2026 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर (07.04.2026) राँची जिले के सभी 18 अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की विभिन्न शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
जनता दरबार में भूमि संबंधी सुधार, प्रमाण-पत्र जारी करना, दाखिल-खारिज तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया गया।
अधिकांश आवेदनों को निष्पादित करते हुए लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।
अंचलवार निष्पादित आवेदनों का विवरण:
अनगड़ा अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 125
दाखिल खारिज: 08
शुद्धि पत्र में जाति सुधार: 02
आवासीय प्रमाण पत्र: 32
जाति प्रमाण पत्र: 28
आय प्रमाण पत्र: 38
पंजी 2 सुधार: 12
परमिशन: 03
पारिवारिक सदस्यता: 02
इसके अतिरिक्त, अंचल कार्यालय अनगड़ा में ऑनलाइन पंजी II में प्लॉट संख्या दर्ज करने, दोहरा जमाबंदी सुधार, खाता-नाम सुधार, लगान अद्यतन तथा रसीद निर्गत करने संबंधी कई व्यक्तिगत आवेदनों (जैसे अभय अमला तिर्की, संजीत कुमार, मदन लाल महतो, झुबरा गंझु, पिंकी चौधरी, राजेन्द्र महतो, ललकी देवी आदि) का त्वरित निपटारा किया गया।
चान्हो अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 78
निष्पादित आवेदन (दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र): 04
पंजी II सुधार: 03 (हुरहुरी, बरहे, चोरेया ग्राम के आवेदकों के लगान अद्यतन, प्लॉट एवं रकबा सुधार)
जाति प्रमाण-पत्र: 65
तत्काल आवेदन: 03
नकल आवेदन: 03
खलारी अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 22
जाति प्रमाण-पत्र: 05
आवासीय प्रमाण पत्र: 04
तत्काल आवेदन: 02
आय प्रमाण पत्र: 07
पारिवारिक प्रमाण पत्र: 02
आचरण प्रमाण पत्र: 01
पंजी II सुधार: 01
राहे अंचल
कुल निष्पादित मामले: 128
पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 02
आय प्रमाण पत्र: 45
आवासीय प्रमाण पत्र: 46
जाति प्रमाण पत्र: 35
सिल्ली अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 54
पारिवारिक सदस्यता: 02
तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 04
आचरण प्रमाण पत्र: 04
आवासीय प्रमाण पत्र: 11
जाति प्रमाण पत्र: 12
आय प्रमाण पत्र: 15
पंजी II सुधार: 06
मांडर अंचल*कुल निष्पादित आवेदन: 58
आवासीय प्रमाण पत्र: 15
जाति प्रमाण पत्र: 12
आय प्रमाण पत्र: 18
पारिवारिक सदस्यता: 03
दाखिल-खारिज: 01
सुधार वशुधा: 01
सर्वजन पेंशन: 08
प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातु
कुल 178 आवेदनों का निष्पादन किया गया
जिसमें दाखिल खारिज 23
ऑनलाइन सुधार 05
जाति प्रमाण पत्र 26
आवासीय प्रमाण पत्र 29
आय प्रमाण पत्र 53
जन्म प्रमाण पत्र 10
मृत्यु प्रमाण पत्र 04
सर्वजन पेंशन 22
अंचल का नाम – अरगोड़ा अंचल
पंजी II सुधार – 08
पारिवारिक सूचि – 02
दा ० खा ० वाद -01
वृद्धा एम् विधवा व विकलांग पेंशन -04
आय प्रमाण पत्र – 16
स्थानीय प्रमाण पत्र – 09
जाति प्रमाण पत्र – 12
नक़ल से सम्बंधित प्रतिवेदन -02
निष्पादित आवेदनों की संख्या – 37कुल प्राप्त आवेदन -54
आज के जनता दरबार में राँची जिले के विभिन्न अंचलों में सैकड़ों आवेदनों का त्वरित निपटारा किया गया। इससे आम नागरिकों को प्रमाण-पत्र, भूमि सुधार तथा अन्य आवश्यक सेवाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध हुईं।
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निराकरण पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए। जनता दरबार को नियमित रूप से जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रशासन जन-समस्याओं के प्रति और अधिक संवेदनशील बने।
*************************
