Shooting of famous Marathi film director Nagraj Manjule's biopic film 'Kshaba' will begin

मराठी फिल्मों के चर्चित निर्देशक नागराज मंजुले की बायोपिक फिल्म ‘खशाबा’ की शूटिंग शुरू होगी

21.04.2023  –  सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ के बाद अब मराठी फिल्मों के चर्चित निर्देशक नागराज मंजुले जियो स्टूडियोज़ के साथ मिलकर भारत को पहला ओलंपिक मेडल हासिल कराने वाले खिलाड़ी खाशाबा दादासाहेब जाधव के जीवनगाथा पर आधारित मराठी फिल्म ‘खसाबा’ बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।

अब तक विभिन्न खेलों और एथलीटों पर कई फिल्में बन चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर सफल होती दिख रही हैं।  अब जियो स्टूडियोज़ एक एथलीट पर आधारित मराठी की पहली ऐसी भव्य पैमाने की फिल्म लेकर आ रहा है। कुछ दिनों पहले जियो स्टूडियोज़ ने अपनी कुल 100 फिल्मों की घोषणा कर फिल्म जगत में हलचल मचाई थी। इसने मराठी के कई गुणवत्ता वाली फिल्मों और वेब शो भी शामिल थे।

उसीमे से एक महत्वपूर्ण घोषणा निर्देशक नागराज मंजुले की नवीनतम फिल्म की है, उनकी ‘सैराट’ और ‘फैंड्री’ के बाद ‘खाशाबा’ यह तीसरी मराठी फिल्म है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, अटपट द्वारा निर्मित, नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित, ‘खसाबा’ ज्योति देशपांडे और नागराज मंजुले द्वारा निर्मित है, इसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

Leave a Reply