रांची,19.04.2026 – मंडलीय सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन “संरक्षा” के अंतर्गत दिनांक 18.04.2026 को रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार स्थित लगेज स्कैनर पर सघन जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध वस्तु के साथ पाया गया।
पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान पंकज कुमार (आयु 24 वर्ष), निवासी पलामू (झारखंड) के रूप में हुई। उसके दो बैग की तलाशी लेने पर कुल 09 पैकेट पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹6,800/- है, बरामद किए गए। उक्त पटाखे ज्वलनशील (inflammable) होने के कारण रेलवे परिसर में ले जाना प्रतिबंधित है।
अभियुक्त इनके संबंध में कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।तत्पश्चात बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रांची में दिनांक 18.04.2026 को धारा 164 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को पोस्ट लाया गया तथा दिनांक 19.04.2026 को माननीय न्यायालय, रांची में प्रस्तुत किया जाएगा.
***********************
