6 लोगों को किया गिरफ्तार
राँची,13.05.2026 – हिंदपीढ़ी इलाके में चल रहे अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार का राँची पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार को खेत मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास पुलिस ने छापेमारी की।
इस दौरान, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, नकदी, मोबाइल फोन और नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम जैसे ही बच्चा कब्रिस्तान इलाके में पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने लगे। जवानों ने पीछा कर पांच लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ और निशानदेही पर एक महिला के घर में भी छापा मारा गया, जहां से भारी मात्रा में गांजा, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6.8 ग्राम ब्राउन शुगर, 300 ग्राम से अधिक गांजा, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। वहीं, शहनाज खातून के घर से 8 लाख 74 हजार 200 रुपए नकद, गांजा, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, TAZOWIN इंजेक्शन और Nitrosun टैबलेट भी जब्त किए गए।
***********************
