अपना नाम, मतदान केंद्र और एपिक नंबर तुरंत जांचें; आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर उपलब्ध जानकारी
ranchi.nic.in पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध
मतदाता को अपने वार्ड सेक्शन में जाकर सर्च टूल का उपयोग करना होगा। यहां एपिक नंबर दर्ज करके सर्च किया जा सकता है
रांची,21.02.2026 – 23 फरवरी 2026 को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे अपना वोटर लिस्ट में नाम, मतदान केंद्र (बूथ लोकेशन) और एपिक नंबर (वोटर आईडी) की जांच कर सकते है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और हर मतदाता बिना किसी परेशानी के अपना वोट डाल सके, आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
वेबसाइट पर चेक करें
मतदाता सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट “ranchi.nic.in“ पर जाएं। होमपेज पर ‘MUNICIPAL ELECTION RANCHI 2026’ सेक्शन में क्लिक करें। यहां ‘VOTER LIST RANCHI 2026’ या ‘Voter List BUNDU’ का विकल्प उपलब्ध होगा।
वार्ड-वार बूथ लिस्ट का उपयोग
वेबसाइट पर वार्ड नंबर के अनुसार बूथ लिस्ट डाउनलोड या देखने की सुविधा है। मतदाता अपना वार्ड नंबर चुनें (उदाहरण: वार्ड 1 से वार्ड 53 तक, रांची नगर निगम के अनुसार)। प्रत्येक वार्ड की लिस्ट में बूथ नंबर, लोकेशन (जैसे स्कूल, सामुदायिक केंद्र आदि) और मैप लिंक उपलब्ध है। इससे मतदाता आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
एपिक नंबर द्वारा जांच
मतदाता को अपने वार्ड सेक्शन में जाकर सर्च टूल का उपयोग करना होगा। यहां एपिक नंबर दर्ज करके सर्च किया जा सकता है यदि नाम सूची में है, तो एपिक नंबर (EPIC Number) दिखाई देगा। एपिक नंबर एक 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो वोटर आईडी कार्ड पर अंकित होता है।
*************************
