Prime Minister Shri Narendra Modi shares highlights of his address at the inauguration of Micron Technology's Semiconductor Assembly, Test and Packaging (ATMP) facility in Sanand, Gujarat

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) सुविधा के गुजरात के साणंद में उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग(एटीएमपी) सुविधा के गुजरात के साणंद में उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं।

एक्स पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा;

“माइक्रोन की सेमीकंडक्टर सुविधा का उद्घाटन तकनीकी नेतृत्व की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

“साणंद में माइक्रोन की एटीएमपी सुविधा में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के साथ, भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला का एक अभिन्न हिस्सा बनेगा और इस क्षेत्र में हमारी भूमिका और भी अधिक सशक्त होगी।”

“आज भारत जिस तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, उसकी स्पष्ट झलक साणंद में माइक्रोन की सुविधा में साफ दिखाई देता है।”

“भारत तैयार है। भारत विश्वसनीय है। भारत परिणाम देता है।”

“इस वर्ष के बजट में हमने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की है, जिससे भारत के भीतर ही सामग्री, घटकों और सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”

“मैं भारत के साझेदारों और वैश्विक निवेशकों को भरोसा दिलाता हूं…”

“भारत के लिए गर्व का दिन!

आज इससे पहले साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर एटीएमपी सुविधा का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर की कुछ झलकियां यहां हैं…”

************************