रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 2 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्य सरकार को उनके आगमन की आधिकारिक सूचना दी गई है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से पश्चिम बंगाल से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से ओडिशा स्थित अपने गृह क्षेत्र राय रंगपुर के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति के इस संक्षिप्त दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से विशेष जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनके रांची आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
*********************