CJI Surya Kant is on a visit to Jharkhand today; he will inaugurate a legal services camp in Deoghar and a data center in Ranchi.

रांची: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह देवघर और रांची में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीजेआई सूर्यकांत सबसे पहले देवघर पहुंचेंगे। यहां देवघर सिविल कोर्ट परिसर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर के माध्यम से आम लोगों को विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

इसके बाद सीजेआई शाम 7:30 बजे राजधानी रांची पहुंचेंगे। यहां धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

इस डेटा सेंटर को झारखंड हाईकोर्ट की डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न्यायालय के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और डिजिटल सेवाओं के संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।

सीजेआई के इस झारखंड दौरे को राज्य की न्यायिक व्यवस्था और विधिक सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*************************