PM emphasizes strong India-Israel ties ahead of upcoming Israel visit

प्रधानमंत्री ने आगामी इजरायल दौरे से पहले भारत–इजराइल के मजबूत संबंधों पर जोर दिया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और इजरायल के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित हैं।

श्री मोदी ने गर्मजोशी भरी भावनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और भारत– इजरायल संबंधों की सुदृढ़ता तथा बहुआयामी प्रकृति पर पूर्ण सहमति जताई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, इजरायल के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित है। उन्होंने अपने आगामी इजरायल दौरे के दौरान सार्थक बातचीत की उम्मीद जताई।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक संदेश का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा—

“धन्यवाद, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू।

मैं भारत और इजरायल के बीच संबंधों की मजबूती तथा हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविध प्रकृति पर आपसे पूर्णतः सहमत हूं। भारत, इजरायल के साथ विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित इस स्थायी मित्रता को बहुत महत्व देता है।

मैं अपने आगामी इजरायल यात्रा के दौरान हमारी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं।@netanyahu”

************************