तमिलनाडु के थर्मल पावर प्लांट में आग से 5 घायल, 1 की हालत गंभीर

चेन्नई ,22 दिसंबर(एजेंसी)। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में नेवेली न्यू थर्मल पावर स्टेशन (2 गुणा 500 मेगावाट) की दूसरी इकाई में आज आग लगने से पांच लोग घायल हो गए और एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) के सूत्रों ने बताया कि एनएलसी की तकनीकी टीम दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

संयंत्र के कुछ श्रमिकों के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार को सुबह 11.30 बजे यूनिट 2 में लिग्नाइट जलाने की प्रक्रिया के दौरान हुई।

बॉयलर की सहायक लाइन में विस्फोट से नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन से जुड़ी औद्योगिक सहकारी सेवा सोसायटी (आईसीएसएस) के लिए काम कर रहे कर्मचारी एन. सुरेश, के. सुरेश, एस. थिरुनावुकारासु और डी. सेंथिल कुमार, आर. दक्षिणामूर्ति घायल हो गए।

आग से 80 फीसदी जल चुके तिरुनावुकारासु की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य लोग 30-40 प्रतिशत जल गए हैं और उन्हें कुड्डालोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते ढाई वर्षो में नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में आग लगने की यह तीसरी घटना है।

******************************

 

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों और सोसायटियोंने कोविड की तैयारियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाया

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। चीन और अन्य देशों में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड की स्थिति पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों और सोसायटियों ने गुरुवार को स्कूली बच्चों और निवासियों की सुरक्षा के लिए कोविड सुरक्षा सकरुलर जारी कर अपनी कोविड तैयारियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाया है।

देश में कोरोना महामारी सामान्य हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों वापस पहले की तरह खुलने लगे थे। लेकिन पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से हो रही तबाही की खबरों ने एक बार फिर से अधिकारियों और नागरिकों को चिंतित कर दिया है।

सरकारी अधिकारियों की सलाह के अनुसार, 26 दिसंबर दिन सोमवार से कर्मचारियों और छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। नोएडा के इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने आईएएनएस को बताया कि छात्रों को एक साथ एक स्थान पर भारी संख्या में जमा नहीं होने दिया जाएगा और हम फिलहाल स्कूल में कक्षा सभा को निलंबित कर रहे हैं।

सर्दी, खांसी और बुखार से पीडि़त कोई भी छात्र या शिक्षक स्कूल में तभी रिपोर्ट करेगा जब वह डॉक्टर द्वारा ड्यूटी फिर से शुरू करने, स्कूल जाने के लिए फिट होने के लिए प्रमाणित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे तैयार रहें और जरूरत पडऩे पर ऑनलाइन शिक्षण के लिए अपने उपकरण, सॉफ्टवेयर आदि तैयार रखें। प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने जोर देकर कहा कि हमें तैयारी के साथ सतर्क रहना महत्वपूर्ण है, वहीं यह जरूरी है कि हम डर और दहशत का माहौल पैदा न करें।

साल 2019 के अंत तक किसी ने भी नहीं सोचा था कि कोविड-19 और इसके वैरिएंट अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमिक्रॉन हमारे जीवन को इस हद तक बदल देंगे, जितना कि पिछले कुछ सालों में इसने वैश्विक स्तर पर किया है। एनसीआर क्षेत्र की कई सोसायटियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में घूमते समय लोगों को मास्क लगाने के लिए दिशानिर्देश फिर से जारी किए हैं।

ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला जूडिथ वास ने कहा कि कोरोना महामारी ने शिक्षा परि²श्य को प्रभावशाली तरीके से बदल दिया है, और वे इस नए खतरे से फिर से मजबूती से उभरेंगे। वास ने कहा कि वायरस को हम पर हावी न होने दें, बल्कि ऊपर उठने और आत्मविश्वास से आगे बढऩे के लिए आंतरिक क्षमता को अनलॉक करने के लिए एक आशावादी, उम्मीद की भावना पैदा करें।

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों में आगामी शीतकालीन अवकाश स्कूलों में किसी भी संभावित सुपर स्प्रेडर को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण होगा, और राज्य सरकार जरूरत पडऩे पर शीतकालीन अवकाश बढ़ा सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में गुरुवार को कुल 185 नए कोविड मामले दर्ज किए है।

*********************************

 

कोरोना से लड़ाई में फिर फ्रंटफुट पर पीएम मोदी

*हाईलेवल बैठक में अहम चर्चा, मास्क लगाना हो सकता है अनिवार्य*

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से बचाव के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में एकबार फिर फ्रंटफुट पर आ गए हैं। पीएम मोदी ने कोविड तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिव शामिल हुए।

इस दौरान कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ लड़ाई के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। यह मीटिंग तकरीबन दो घंटे तक चली। पीएम ने मीटिंग के बाद कोरोना की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने, बुजुर्गों के टीकाकरण पर ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी किए जाने और जीनोम सिक्वेंसिंग व टेस्टिंग पर ध्यान देने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, सरकार मास्क पहनना अनिवार्य कर सकती है। इसके लिए जल्द गाइडलाइंस जारी किए जाएंगे। इधर,चीन से लौटे गुजरात में भावनगर शहर के एक कारोबारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कारोबारी की रैपिड टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए गांधीनगर भेजा गया है। पीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा की सराहना की. पीएम मोदी ने राज्यों से कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, कर्मचारियों सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कोविड से संबंधित जरूरी सुविधाओं का ऑडिट करें. आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी की जाए.

**********************************

 

अब बांके बिहारी के दर्शन होंगे आसान, छह किलोमीटर के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा ,22 दिसंबर(एजेंसी)। अयोध्या और काशी के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार की नजर मथुरा की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने की और अपनी राह बढ़ा ली है। अब वृंदावन और मथुरा से जुड़ी हुई सांस्कृतिक, धरोहर को पुनर्जीवित पीपीपी मॉडल के माध्यम से होगा। मथुरा वृंदावन भारतीय संस्कृति का एक बहुत बड़ा केंद्र है यहां पर एक हेरीटेज कॉरीडोर बनाने की योजना स्वीकृत की गई है।

12 सौ हेक्टेयर में यह बनाई जायेगी। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर को सीधे जोडऩे के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनवाने जा रहा है। ये 100 मीटर चौड़ा होगा। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के किनारे अपने कल्चरल हेरिटेज मथुरा के ब्रिज क्षेत्र को दिखाने के लिए एक पूरा एरिया विकसित किया जाएगा।

वृंदावन से जुड़ी हुई और मथुरा से जुड़ी हुई जो हमारी सांस्कृतिक, फिलोसॉफिकल धरोहर है, उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है।
मथुरा में यमुना प्राधिकरण का एक अर्बन नोट स्वीकृत हुआ है उस को राया अर्बन नोट कहते हैं। जिसके अनुसार वहां पर एक हेरिटेज कॉरिडोर बनाने की योजना है।

इसकी ग्लोबल टेंडरिंग होगी और पीपीपी मॉडल रखा जाएगा। एक्सप्रेस वे का खर्चा प्राधिकरण वहन करेगा और जो जो पीपीपी डेवलपर होगा वह बाकी चीजें उसके द्वारा की जाएंगी। इसके लिए जमीन प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर को सीधे जोडऩे के लिए छह किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनवाएगा।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के किनारे म्यूजियम के साथ-साथ द्वापर काल से जो गांव थे जैसे नंदगांव, बरसाने, गोकुल भी विकसित होंगे जो पूरी तरह से श्रीकृष्ण के जीवन की झलकियां दर्शाएंगे।

डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसके अलावा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कांसेप्ट है। साथ ही साथ कथा वाचनालय केंद्र बनेंगे। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पहले बांके बिहारी मंदिर को और इसी एक्सप्रेस वे से एक मार्ग निकालकर द्वारकाधीश मंदिर को जोड़ा जाएगा। इसको जोडऩे से लोगों को सुगमता हो जाएगी और वृंदावन पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। इससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी।

यहां पार्किंग के लिए विशेष विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं मथुरा वृंदावन वाहनों के पार्किंग की भारी समस्या है। उसको दूर करने के लिए पार्किंग का एक विशाल स्थान बनाया जा रहा है। जिससे लोग जाम का सामने किए बगैर सीधे मंदिर जाकर दर्शन कर सकेंगे।

***********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आय होगी, व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम कऱें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्ट से बचें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका समय मिला जुला रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

***************************

 

‘ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत’ का  टीज़र जारी

22.12.2022 – अदाकारा अलाया एफ और नवोदित अभिनेता करण मेहता अभिनीत ‘ऑलमोस्ट लव विद डीजे मोहब्बत’ का टीज़र ज़ी स्टूडियोज ने जारी कर दिया है। जहाँ एक ओर ‘ज़ी स्टूडियो’ को वेव चेंजिंग और रेवोल्यूशनरी कंटेंट बनाये जाने के लिए जाना जाता है और वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप  कल्ट सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं।

गुड बैड फिल्म्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म अनुराग कश्यप की रोमांटिक म्यूजिकल जॉनर  में वापसी का भी प्रतीक है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह

फिल्म छोटे और बड़े शहरों में जेन जेड लव इरा को दर्शाती है जो दो समानांतर ब्रह्मांडों में प्यार और लालसा के सार तत्व को परिभाषित करती है। बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

अब कोरोना से बचने के लिए इंजेक्शन की जरूरत नहीं, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सदन में बताया कि विशेषज्ञ समिति ने कोरोना वायरस के लिए नाक से दिए जाने वाले नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

यानी आने वाले दिनों में किसी भी व्यक्ति को इंजेक्शन की जरूरत नहीं होगी और बस नाक में ड्रॉप डालो और फायदा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने घोषणा की थी कि इनकोवैक नाक से खुराक देने वाली (बगैर सुई के) दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन बन गई है।

इसे इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन कहा जाता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बारे में संसद के दोनों सदनों में स्वत: वक्तव्य देते हुए कहा कि देश में स्वास्थ्य ढांचे की स्थिति अच्छी है तथा जरूरी दवाओं और आक्सीजन तथा अन्य उपकरणों का पर्याप्त भंडार है।

सदस्यों के स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह स्वयं विश्व स्वास्थय संगठन के संपर्क में हैं। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की जांच की जा रही है और जरूरत पडऩे पर इसे अनिवार्य भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं और उन पर नजर रखी जा रही है।

***********************************

 

एलएसी पर पैदा नहीं होने देंगे टकराव, तवांग झड़प के बीच भारत-चीन के बीच हुई 17वें दौर की वार्ता

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। भारत एवं चीन के बीच सीमा मामलों पर वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की 17वीं बैठक हुई जिसमें पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए संपर्क एवं संवाद बनाये रखने पर सहमति बनी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि भारत चीन कोर कमांडर स्तर की 17वीं बैठक 20 दिसंबर को चुशूल मोल्दो में हुई। गत 17 जुलाई को 16वीं बैठक से आगे प्रगति करते हुए दोनों पक्षों ने पश्चिमी सेक्टर में एलएसी पर महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान को लेकर अपने अपने विचार खुले एवं रचनात्मक ढंग से साझा किए।

बागची ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच दोनों देशों के नेताओं के दिशानिर्देशों के अनुरूप खुली एवं गहन चर्चा हुई ताकि एलएसी के पश्चिमी सेक्टर में बाकी मुद्दों का समाधान हो और शांति एवं स्थिरता कायम हो जिससे भारत एवं चीन के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सके। उन्होंने कहा कि अंतरिम व्यवस्था के तहत दोनों पक्षों ने पश्चिमी सेक्टर में ज़मीनी स्तर सुरक्षा एवं स्थिरता बनाये रखने पर सहमति जतायी।

दोनों पक्षों ने सैन्य एवं राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक दूसरे के निकट संपर्क में रहकर संवाद कायम रखने तथा बाकी मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान के लिए काम करने पर सहमति व्यक्त की।

भारत एवं चीन के बीच तवांग की घटना के बाद यह पहली सैन्य स्तर की बैठक थी। चीन में कोविड की स्थिति एवं प्रवासी भारतीयों के लिए एडवायजऱी के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने दूतावास के माध्यम से चीन में कोविड की स्थिति पर पैनी नजऱ रखे हैं।

हमने विश्व के अन्य देशों की दवाओं एवं टीकों के माध्यम से मदद की है क्योंकि हमें दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है। हमने अभी तक कोई यात्रा एडवायजऱी जारी नहीं की है लेकिन लोगों उस देश के दिशानिर्देश मानने चाहिए जहां वे रहते हैं।

*********************************

 

कोरोना का बहाना बनाकर राहुल गांधी की यात्रा को रोकना चाहती है सरकार : अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। कोरोना के बढ़ रहे खतरे के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा राज्य की सभी दो सौ विधानसभा सीटों पर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के बचे हुए हिस्सों को कोविड गाइडलाइन्स आने के बाद रोकने की घोषणा करते हुए राहुल गांधी से भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने अथवा यात्रा को रोकने की सलाह दी है।

भाजपा की सलाह को साजिश करार देते हुए लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोरोना का बहाना बनाकर सरकार राहुल गांधी की पदयात्रा को रोकना चाहती है, क्योंकि उनके साथ एक जनसैलाब दिल्ली में प्रवेश करने जा रहा है।

कांग्रेस सांसद ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ओमिक्रोन के बारे में नवंबर में पता लगा तो फिर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में मास्क क्यों नहीं पहना? गुजरात में चुनाव क्यों करवाए गए? जी-20 क्यों बुलाया गया? मिलेट्स लंच का आयोजन क्यों किया गया? और अब तक सदन को बिना मास्क क्यों चलाया गया ?

वहीं भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरी तरह से फ्लॉप बताते हुए कहा कि इसे कहीं से भी जनसमर्थन नहीं मिल रहा है और यह भारत को जोडऩे की यात्रा नहीं बल्कि मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक है।

***********************************

 

जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अपनी याचिका वापस ली

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत में विदेश जाने की अपनी याचिका वापस ले ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने उनकी विदेश यात्रा की याचिका का विरोध किया।

एजेंसी ने कहा कि वह एक अभिनेत्री हैं, और विदेशी नागरिक हैं, और जिस मामले में उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है वह निर्णायक चरण में है।

इस पर फर्नांडीज के वकील ने तर्क दिया कि एजेंसी ने मामले में अपनी जांच पूरी नहीं की है। न्यायाधीश ने उनके वकील से सवाल किया कि क्या वह आवेदन वापस लेना चाहता है, या न्यायिक आदेश चाहता है। वकील ने याचिका वापस लेने का फैसला किया।

फर्नांडीज करोड़पति सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में आरोपी हैं। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने 20 दिसंबर को ईडी को नोटिस जारी किया था और 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति मांगने वाले फर्नांडीज के आवेदन पर जवाब मांगा था।

**************************

सरकार ने भ्रामक जानकारी देने वाले 104 यूट्यूब चैनल और 45 वीडियो को ब्लॉक किया है : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि सरकार ने झूठी और भ्रामक जानकारी देने के लिए 104 यूट्यूब चैनल और 45 वीडियो सहित कुछ फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित होने वाली फर्जी खबरों के प्रसार को लेकर किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ये बताया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि भारत सरकार ने 104 यूट्यूब चैनलों और 45 वीडियो को ब्लॉक किया है। ये सभी झूठी और भ्रामक जानकारी देने वाली खबरें प्रसारित कर रहे थे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा चार फेसबुक अकाउंट और दो पोस्ट, इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट, पांच ट्विटर अकाउंट, दो एप, छह वेबसाइट और तीन पॉडकास्ट को भी ब्लॉक किया गया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने उन चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिन्होंने आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत गुमराह करने और समाज में भय और विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा था। ठाकुर राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद जुगलसिंह लोखंडवाला के सवाल का जवाब दे रहे थे।

वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के बच्चों को निशाना बनाने वाले यौन प्रकृति के भ्रामक विज्ञापनों के सवाल पर ठाकुर ने कहा अगर डिजिटल प्लेटफार्म पर आईटी नियम के विरुद्ध कोई भी विज्ञापन दिखता है तो उस चैनल के खिलाफ समय-समय पर नियमानुसार उनको नोटिस दिया जाता है व कार्रवाई भी होती है।

*********************************

 

वरिष्ठ आईपीएस संदीप गोयल को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। दिल्ली के पूर्व जेल प्रमुख आईपीएस संदीप गोयल को गृह मंत्रालय ने सस्पेंड कर दिया है। उन्हें दिल्ली पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बता दें कि संदीप गोयल का एक महीने पहले जेल डीजी पद से ट्रांसफर कर दिया गया था। गृह मंत्रालय की तरफ से उनके निलंबन का आदेश अचानक कल रात को जारी किया गया।

गृह मंत्रालय की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब सुकेश चंद्रशेखर ने पिछले महीने सनसनीखेज दावा किया था कि उसने गोयल को मंडोली जेल में उसकी सुरक्षा के लिए 12.5 करोड़ रुपये संरक्षण धन के रूप में दिए थे। उसका दावा था कि उसने कुल 10 करोड़ रुपये सत्येंद्र जैन को और 12.50 करोड़ रुपये डीजी जेल संदीप गोयल को दिए थे। इससे पहले गृह मंत्रालय ने संदीप गोयल के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से हटा दिया था।

***************************************

 

कोविड से लडऩे के लिए भारत तैयार, त्यौहारों पर राज्यों को सतर्क रहने की सलाह- हवाई अड्डों पर आरटी-पीसीआर जांच शुरू

नई दिल्ली ,22 दिसंबर(एजेंसी। संसद में अभी शीतकालनी सत्र चल रहा है और सदन की कार्यवाही का आज 12वां दिन है। संसद में चीन सीमा विवाद को लेकर आज भी हंगामा देखने को मिला।

इसके साथ ही दोपहर को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना को लेकर बयान दिया। लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए हमारी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए मास्क पहनना चाहिए। विदेश से होने वाले हवाई यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।

मनसुख मांडविया ने कहा कि त्योहारी सीजन और नए साल को ध्यान में रखते हुए राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे प्रिकॉशनरी डोज के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का उपयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं। हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं। हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। राज्यों को सलाह दी जा रही है कि वे कोविड-19 के नए वेरिएंट की समय पर पहचान करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाएं।

*****************************

 

लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला फर्जी आर्मी कैप्टन गिरफ्तार

लखनऊ ,22 दिसंबर(एजेंसी)। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंकित मिश्रा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को कैप्टन बनकर सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को ठगा था। उसे बीती देर रात पीजीआई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ को मिल्रिटी इंटेलिजेंस (एमआई) से इसकी सूचना मिली थी।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान 40 वर्षीय अंकित मिश्रा के रूप में हुई है, जो सेना की वर्दी में सेना की कैंटीन के बाहर घूमता था।

डीसीपी ने आगे बताया, पोशाक में एक असली सेना अधिकारी जैसा दिखने वाला मिश्रा तीन साल से यह ठगी कर रहा है। वह नौकरी करने वालों से 10-10 लाख रुपये की मांग करता था। आर्मी कैंटीन में लिपिक के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए उसने हाल ही में संतकबीर नगर निवासी बलिराम से 5 लाख और एटा निवासी राहुल से 5 लाख रुपये लिए थे।

फर्जी नियुक्ति पत्र लेने के लिए दोनों को कैंटीन के बाहर बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, दोनों को 6 लाख रुपये लाने के लिए कहा गया था, लेकिन वे पैसे की व्यवस्था नहीं कर सके। मिश्रा ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी दिखाई और उनसे कहा कि एक बार जब वे राशि का भुगतान कर देंगे, तो पत्र नके आवासीय पते पर भेज दिए जाएंगे।

एसपी ने कहा कि मिश्रा की पत्नी राज्य पुलिस विभाग में काम करती हैं। आरोपी ने बताया कि उसने पिछले दो साल में 12 लोगों को ठगा है।

**************************************

 

बच्चे की हत्या कर भाग रहे युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मौत

बरेली ,22 दिसंबर(एजेंसी)। एक युवक ने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी और बाद में भागने के प्रयास में वह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, इससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मजदूर नईम बेग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त नरेश लाल ने उसके बेटे सुभान की हत्या कर दी और उसके भतीजे अमन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नईम ने बताया कि बिहार के किशनगंज निवासी नरेश उसके और उसके भाई फहीम के यहां कश्मीर में मजदूरी करता था। नरेश 19 दिसंबर को फहीम की शादी में शामिल होने बरेली आया था।

बुधवार की दोपहर वह दोनों बच्चों को गन्ने के खेत की ओर ले गया। जब करीब दो घंटे तक बच्चे नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो वे बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुभान को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अमन की हालत गंभीर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने कहा कि नरेश को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

************************************

 

बिहारी श्रमिकों की मेहनत से अमीर हो रहे है कई राज्य : राजीव प्रताप रूडी

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एजेंसी)। हर पांच में से एक बिहारी बिहार के बाहर पलायन कर गये है। पलायन करने वालों में 90 प्रतिशत से अधिक संख्या पुरुषों की हैं। राज्य के बाहर होने वाली दुर्घटनाओं में भी यदि किसी दूसरे राज्य के श्रमिक मरते है तो मरने वालों में बिहारी ही शामिल होते है।

लोकसभा में नियम 377 के तहत बिहारी प्रवासी श्रमिकों की अन्य राज्यों में मौत का मुद्दा उठाने के बाद सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सारण सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बाते कही। सवालिया लहजे में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बिहारी श्रमिकों की मेहनत से कई राज्य अमीर हुए है और हो रहे है बावजूद, इसके बिहार क्यों पिछड़ा है यह ऐसा सवाल है जिसका उत्तर तलाशने की आवश्यकता है।

लोकसभा में लोकसभा में राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहारी आगे है पर बिहार पीछे क्यों? उन्होंने सदन को बताया कि हाल में, ऐसे मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिनमें बिहार के प्रवासियों ने अन्य राज्यों में अपनी जान गंवाई है। बिहार की आबादी में आधे से अधिक परिवारों के ऐसे पुरुष सदस्य हैं जो रोजगार की तलाश में बाहर गए हैं।

रोजगार की तलाश में बाहर जाने वालों में सबसे ज्यादा सारण, मुंगेर, दरभंगा, कोसी, तिरहुत और पूर्णिया से है। उन्होंने कहा कि अकेले दिल्ली में मौजूद प्रवासियों में से 18 प्रतिशत प्रवासी बिहार से हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि बिहारी प्रवासियों की औसत आयु 32 वर्ष है जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक निजी कारखानों में काम करते हैं या अस्थायी श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं।रुडी ने बताया कि ऐसी कई रिपोर्टों आई है जिसमें सबसे अधिक बिहार के प्रवासी श्रमिकों की मौत का उल्लेख किया गया है। कई उदाहरणों को लोकसभा में पेश करते हुए सांसद ने कहा कि 5 अगस्त 2022 को, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक बिहारी की हत्या कर दी गई और 2 अन्य घायल हो गए। मौतों के ऐसी भी दुखद मामलों की सूचना मिली है, जैसे इमारतों के गिरने से छपरा के तीन भाइयों की मौत हो गई, आग से हुई दुर्घटना में ग्यारह बिहारी श्रमिकों की मृत्यु हो गई, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में चार बिहारी मजदूरों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं एक मजबूत सुरक्षा और सुरक्षा तंत्र की कमी को उजागर करते हैं। इस प्रकार की घटना न हो यह सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है ताकि ऐसी दुखद घटनाओं में बिहार और देश भर के श्रमिकों के कीमती जीवन की क्षति न हो।

*********************************

 

भारत में पैरीस ओलंपिक प्रसारित करेगा वायाकॉम18

लुसाने ,22 दिसंबर (एजेंसी)। भारतीय प्रसारक वायाकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (वायाकॉम18) ने बंगलादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका में पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के प्रसारण के लिये विशेष मीडिया अधिकार हासिल कर लिये हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

आईओसी ने बताया कि वायाकॉम18 ने शीतकालीन युवा ओलंपिक खेल गैंगवोन 2024 के गैर-अनन्य प्रसारण अधिकार भी हासिल किये हैं।
बयान में कहा गया कि वायाकॉम18 इस समझौते के तहत टेलिविजन के अलावा अन्य मंचों पर भी खेलोंं का मुफ्त प्रसारण करेगा।
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाच ने कहा, भारत और उपमहाद्वीप के प्रशंसक वायकॉम18 के साथ इस साझेदारी के जरिये ओलंपिक खेलों का जादू देख सकेंगे। यह नया मीडिया अधिकार समझौता हमें इन देशों के प्रशंसकों और युवाओं को ओलंपिक खेलों और ओलंपिक मूल्यों से जुडऩे के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा।

वायकॉम18 स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल जयराज ने कहा, भारत में ओलंपिक आंदोलन मजबूत हो रहा है। यह भारतीय एथलीटों के शानदार पदक जीतने वाले प्रदर्शन, उनकी प्रेरक कहानियों और देश में बढ़ती खेल संस्कृति से प्रेरित है। हमें खुशी है कि हम अपने कई मंचों के माध्यम से प्रत्येक भारतीय को लाइव ओलंपिक प्रसारण पेश कर सकते हैं।

ओलंपिक खेल 2024 का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई 2024 से किया जायेगा, जबकि शीतकालीन युवा ओलंपिक खेल 2024 दक्षिण कोरिया के गैंगवोन में 19 जनवरी 2024 से आयोजित होंगे।

***************************

 

डॉनल्ड ने सचिन से की कोहली की तुलना

ढाका ,22 दिसंबर (एजेंसी)। बंगलादेश के कोच ऐलन डॉनल्ड ने विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि कोहली के खिलाफ सटीक गेंदबाजी करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

डॉनल्ड ने दूसरे टेस्ट से पहले यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा,  वे (केएल राहुल और कोहली) बहुमूल्य विकेट हैं। यह वैसा है जैसे (सचिन) तेंदुलकर क्रीज पर आते हैं। आप जानते हैं कि उनके खिलाफ सही गेंदबाजी करना सबसे पहली प्राथमिकता है। जब कोहली रंग में हों और आप उनके खिलाफ मौका गंवा दें तो आपको भुगतना पड़ता है। ऐसे खिलाड़ी आपको बार बार मौके नहीं देते।

डॉनल्ड ने कहा,  मेरे अनुसार हमने कोहली और राहुल के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की। यह लारा के खिलाफ गेंदबाजी करने जैसा है। मैदान पर सहसा ही पारा बढ़ जाता है। मैं जानता हूं कि विराट इस सीरीज को एक शतक के साथ खत्म करना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमने उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है और उम्मीद है कि कल हम इसे जारी रख सकेंगे।

भारत और बंगलादेश गुरुवार से दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे। पहले टेस्ट में कोहली और राहुल बड़े रन नहीं बना सके, लेकिन बंगलादेशी गेंदबाजों के विस्मरणीय प्रदर्शन के कारण चेतेश्वर पुजारा (90, 102 नाबाद), शुभमन गिल (110) और श्रेयस अय्यर (86) बड़ी पारियां खेलने में कामयाब रहे थे।

डॉनल्ड ने कहा कि वह अपने गेंदबाजों से आक्रामक प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं, जिसके लिये उन्होंने कई बार इंग्लैंड के उदाहरण का भी इस्तेमाल किया है।

डॉनल्ड ने कहा,  मैंने हमेशा पाकिस्तान में इंग्लैंड के गेंदबाजों के प्रदर्शन की मिसाल पेश की है। वह किस तरह अपने आप को मैच में लेकर आते हैं। तीन स्पिनरों के बावजूद, आपके पास एक तेज़ गेंदबाज के रूप में थोड़ा अधिक विस्तृत होने के की आजादी होती है। आप लंबे समय तक शॉर्ट और फुल गेंदबाजी कर सकते हैं। आप चार ओवर के लिये सारे प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा,  अगर आपने चटगांव में मोहम्मद सिराज या उमेश यादव की गेंदबाजी देखी हो, तो आपने पाया होगा कि या तो वह छोटी गेंदें फेंक रहे थे या आक्रमण कर रहे थे। उन्होंने कई फील्डर कैच करने के लिये करीब ही खड़े किये हुए थे। हम चाहते हैं कि हम थोड़ा और आक्रमण करें। इन पिचों पर झुककर गेंद से बचना आसान नहीं है, इसलिए यदि आपके पास थोड़ी गति है तो आप थोड़े अधिक आक्रामक हो सकते हैं।

*********************************

 

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल के हाथ में लगी चोट, चेतेश्वर पुजारा संभाल सकते हैं कप्तानी

ढाका ,22 दिसंबर (एजेंसी)। ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को अपनी पहली पसंद के दोनों सलामी बल्लेबाजो के बिना उतरना पड़ सकता है। उसकी वजह यह है कि मैच की पूर्वसंध्या पर नेट्स में बल्लेबाजी करते समय के एल राहुल के हाथ में चोट लग गई है। वहीं भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने संकेत दिया है कि राहुल की चोट गंभीर नहीं है, हालांकि उन्होंने पुष्टि नहीं की कि राहुल मैच खेलेंगे या नहीं।
राठौर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रैंस में कहा, चोट गंभीर नहीं दिख रही है। ऐसा लगता है कि वह ठीक हैं। डॉक्टर चोट को देख रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। संयोग से राठौर ही राहुल को थ्रो डाउन कर रहे थे जब उन्हें नेट्स सत्र के अंत में हाथ पर चोट लगी। उन्हें चोट वाली जगह पर रगड़ते हुए देखा गया और टीम डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में राहुल भारत के कप्तान भी हैं। रोहित अंगूठे में चोट के कारण चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट से बाहर रहे थे और इस चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहने के बाद ढाका टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। रोहित को यह चोट टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। अगर गुरुवार को राहुल उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा कप्तानी संभाल सकते हैं और अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जो शुरू में रोहित के स्टैंडबाय के रूप में दल में आए थे।

भारत के बांग्लादेश के दौरे पर अभिमन्यु का प्रदर्शन लाजवाब रहा था, इसी की बदौलत उनको भारतीय टीम का बुलावा आया। कुछ दिन पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ बंगाल के लिए वनडे शतक लगाकर आए अभिमन्यु ने कॉक्स बाजार और सिलहट में बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबलों में लगातार शतक जड़े।

हाल के हफ़्तों में भारतीय खिलाडिय़ों को लगी चोटों की फेहरिस्त में राहुल नया नाम है। जसप्रीत बुमराह पीठ में स्ट्रेस फ्ऱैक्च र के कारण लंबे समय से अनुपस्थित हैं, जबकि सात खिलाडिय़ों को विभिन्न कारणों से वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था, जिसमें पहली पसंद के टेस्ट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी शामिल थे। भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली और चटगांव में 188 रन की जीत के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त बनाए हुए है।

*****************************************

 

राहत : सस्ती होंगी पैरासीटामॉल जैसी 127 दवाएं, एनपीपीए ने तय की कीमतें

नई दिल्ली ,22 दिसंबर (एजेंसी)। रोज इस्तेमाल में आने वाली पैरासीटामॉल जैसी कई दवाइयां सस्ती होने जा रही हैं। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 127 दवाओं की कीमतों की सीमा तय की है। खास बात है कि इस साल लगातार 5वीं बार कुछ दवाओं की कीमत कम होने जा रही है। इनमें ऐसी कई दवाएं भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल कई मरीज बड़ी मात्रा में करते हैं।

127 दवाओं की सूची में नाम शामिल है। एक ओर जहां पैरासीटामॉल जैसी अधिकांश घरों में इस्तेमाल होने वाली दवा की कीमत कम होने वाली है। वहीं, कुछ दवाओं की कीमत में इजाफा हो सकता है।

फिलहाल, पैरासीटामॉल (650 एमजी) 2.3 रुपये प्रति टैबलेट की दर से बिक रही है। अब इसकी कीमत 1.8 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा, ‘यह अच्छा फैसला है, लेकिन पैरासीटामॉल जैसी कुछ दवाओं की कीमत पहले ही कम है। एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स की कीमत के बढऩे से निर्माताओं के लिए आगे कीमते कम करने की गुंजाइश कम है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।’

बंगाल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव सजल गांगुली ने बताया कि नए प्राइस टैग जनवरी के अंत तक आएंगे। उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर नई कीमतों के साथ दवाओं को बाजार में आने में एक महीने का समय लगता है। हमें अगले महीने के अंत तक नया स्टॉक मिल जाना चाहिए।’

**********************************

 

मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, 2850 करोड़ में जर्मन कंपनी का भारतीय कारोबार खरीदा

नई दिल्ली ,22 दिसंबर (एजेंसी)। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी एक के बाद एक बिग डील कर रहे हैं। इसी बीच मुकेश अंबानी ने नए साल से पहले एक और बड़ी डील की है। एशिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी ने जर्मनी की रिटेल विक्रेता मेट्रो एजी के भारत के कारोबार को खरीद लिया है। यह डील 2,850 करोड़ रुपए में हुई है। बता दें कि अरबपति मुकेश अंबानी भारत के विशाल रिटेल सेक्टर में अपनी प्रमुख स्थिति को मजबूत करना चाहता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (‘आरआरवीएल’) ने कुल 2,850 करोड़ रुपए के नकद विचार के लिए मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (‘मेट्रो इंडिया’) में 100त्न इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मेट्रो इंडिया ने 2003 में देश में कैश-एंड-कैरी बिजनेस फॉर्मेट पेश करने वाली पहली कंपनी के रूप में भारत में परिचालन शुरू किया था और वर्तमान में लगभग 3,500 कर्मचारियों के साथ 21 शहरों में 31 बड़े स्टोर संचालित करती है। मल्टी-चैनल क्च2क्च कैश एंड कैरी होलसेलर भारत में 3 मिलियन से अधिक क्च2क्च ग्राहकों तक पहुंच गया है, जिनमें से 1 मिलियन ग्राहक अपने स्टोर नेटवर्क और द्गक्च2क्च ऐप के माध्यम से अक्सर खरीदारी कर रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2021/22 (सितंबर 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष) में, मेट्रो इंडिया ने ?7700 करोड़ (क्926 मिलियन) की बिक्री की, जो भारत में बाजार में प्रवेश के बाद से इसका सबसे अच्छा बिक्री प्रदर्शन है। कंपनी ने एक बयान में कहा, यह अधिग्रहण रिलायंस रिटेल के फिजिटल स्टोर और सप्लाई चेन नेटवर्क, प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों और सोर्सिंग क्षमताओं में तालमेल और दक्षता का लाभ उठाकर उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों की बेहतर सेवा करने की क्षमता को और मजबूत करेगा। इस अधिग्रहण के माध्यम से, रिलायंस रिटेल को प्रमुख शहरों में प्रमुख स्थानों में स्थित मेट्रो इंडिया स्टोर्स के एक विस्तृत नेटवर्क तक पहुंच होगी।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, मेट्रो इंडिया का अधिग्रहण छोटे व्यापारियों और उद्यमों के साथ सक्रिय सहयोग के माध्यम से साझा समृद्धि का एक अनूठा मॉडल बनाने की हमारी नई स्ट्रेटेजिक के तहत है। मेट्रो इंडिया भारतीय बी2बी बाजार में प्रमुख और दिग्गज प्लेयर है और इसने मजबूत ग्राहक अनुभव प्रदान करने वाला एक ठोस मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म बनाया है।

मेट्रो एजी के सीईओ स्टीफन ग्रेबेल ने कहा: मेट्रो इंडिया के साथ, हम सही समय पर एक बहुत ही गतिशील बाजार में बढ़ते और लाभदायक थोक व्यापार को बेच रहे हैं। हमें विश्वास है कि रिलायंस में हमें एक उपयुक्त भागीदार मिला है जो सफलतापूर्वक इच्छुक और सक्षम है। इस बाजार के माहौल में भविष्य में मेट्रो इंडिया का नेतृत्व करें। बता दें कि रिलायंस 16,600 से अधिक स्टोरों के साथ भारत का सबसे बड़ा ब्रिक-एंड-मोर्टार रिटेलर है। वहीं, मेट्रो 34 देशों में होलसेल और फूड रिटेल में टॉप इंटरनेशनल एनालिस्ट है।

********************************

 

अभी और बिगड़ेंगे हालात: अगले 5 दिनों तक पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में चलेगी भयंकर शीतलहर

नई दिल्ली 22 Dec, (एजेंसी): देश में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है।

देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं यहां आज अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रहेगा। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

***********************************

 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां की मुसीबत बढ़ी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

जोधपुर 22 Dec, (एजेंसी): बीकानेर के कोलायत में जमीन खरीद फरोख्त और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोर्ट फैसला सुना दिया है। रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा तथा बिचौलिए महेश नागर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने महेश नागर और अन्य की याचिका खारिज करने के आदेश दिए हैं। वहीं दो हफ्ते तक पहले का अंतरिम आदेश जारी रहेगा जिस दौरान परिवादी फिर से अपील भी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक तब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। जोधपुर हाईकोर्ट जस्टिस डॉ। पुष्पेंद्र सिंह भाटी की एकलपीठ ने फैसला सुनाया है।

दरअसल, ईडी ने स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड और महेश नागर की 482 के प्रार्थना पत्र और इंफोर्समेंट डायरेक्टरी पेश की जिस पर बुधवार को कस्टोडियल परमिशन के प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों की जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी की कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

बता दें कि बीकानेर के कोलायत में जमीन खरीद-फरोख्त के मामले को लेकर रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा पर चल रहे मामले में कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की थी। बुधवार को कोर्ट में दोनों पक्षों को सुना गया था जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला गुरुवार तक सुरक्षित रख लिया था। मालूम हो कि इस मामले में वाड्रा समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा रखी थी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीकानेर भूमि घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक मामला दर्ज कर रखा है जिसकी जांच बीकानेर के सीमावर्ती जिले के कोलायत क्षेत्र में कंपनी द्वारा 275 बीघा जमीन की खरीद से जुड़ी है।

वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी ने 2016 में स्थानीय तहसीलदार द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद राज्य पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।

बता दें कि वाड्रा का यह मामला करीब 5 सालों से राजस्थान हाईकोर्ट में चल रहा है जिस पर अभी तक 80 से अधिक बार सुनवाई हो चुकी है। इससे पहले कोर्ट की एकलपीठ के सामने स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी के अलावा महेश नागर ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच को चुनौती दी थी। वहीं राबर्ट वाड्रा की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई थी जिस पर 19 दिसंबर, 2018 को गिरफ्तारी पर रोक लगाने के आदेश जारी हुए थे।

********************************

 

भगवान बुद्ध की मूर्ति पर चढ़ा दिया भगवा रंग, शिक्षकों ने जताई आपत्ति

लखनऊ 22 Dec, (एजेंसी): लखनऊ विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के मुख्य द्वार पर स्थापित भगवान बुद्ध की मूर्ति को ‘केसरिया’ रंग में रंगा देख शिक्षक और छात्र हैरान हो गए। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जतर्ाी। बाद में पता चला कि पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर ने गलती से 60 साल पुरानी मूर्ति को भगवा रंग में रंग दिया। कॉलेज के प्राचार्य रतन कुमार ने कहा, एक मजदूर ने गलती से इसे भगवा रंग में रंग दिया। लेकिन जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने गलती को सुधार लिया और मूर्ति को सफेद रंग से रंग दिया गया। उन्होंने कहा कि हम मूर्ति को सुंदर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

बुद्ध की इसे मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार अवतार सिंह पंवार द्वारा 1950 के दशक के अंत में बनाई गई थी।

इस समय स्थापना दिवस समारोह से पहले परिसर में मरम्मत का काम किया जा रहा है।

इस बीच शिक्षकों ने मूर्ति के मूल स्वरूप को बिगाड़ने के लिए प्रशासन की आलोचना की।

एक वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य ने कहा: यह दुख की बात है कि यह मूर्ति सिर्फ कला का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि इससे जुड़ा एक इतिहास है, उसे एक विशेष रंग से रंग दिया गया, इससे इसका मूल स्वरूप खो गया।

***********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version