तीन दिन की यात्रा पर इजरायल के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

नई दिल्ली 09 May, (एजेंसी): इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, जो देश की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कोहेन मुलाकात करेंगे और रणनीतिक मामलों और व्यापार के क्षेत्रों सहित भारत और इजराइल के बीच संबंधों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, इजरायल के वित्त मंत्री का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत है। इस यात्रा को लेकर उत्साहित हूं। बहुआयामी-साझेदारी और मजबूत होगी।

कोहेन मंगलवार को उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगे।

वह यहां इजराइल एक्सपोर्ट एंड इंटरनेशनल कोऑपरेशन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक विशेष बातचीत में भी हिस्सा लेंगे।

वह 10 मई को होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने आगरा के लिए मंगलवार शाम को रवाना होंगे।

***************************

 

पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में कर्नाटक में बीजेपी को वोट देने की अपील की

बेंगलुरू 09 May, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को कर्नाटक के मतदाताओं से बड़ी संख्या में घर से निकलने और भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, आपके सपने मेरे सपने हैं। राज्य में बहुमत वाली भाजपा सरकार चुनें।

दक्षिणी राज्य के मतदाताओं को एक विशेष संबोधन में प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि और अधिक प्रगति के लिए और कर्नाटक को अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा सरकार को फिर से चुना जाना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर 8.25 मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, आपने हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया है। कर्नाटक के लोगों का आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के बराबर है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमें नंबर तीन पर आना है। अगर कर्नाटक की अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित होगी, तो यह संभव हो पाएगा।

हमें राज्य के लिए एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करना होगा। उसके लिए, कर्नाटक में भाजपा सरकार को सत्ता में आना होगा। ²ढ़ निर्णय, भविष्यवादी ²ष्टिकोण और केंद्रित नीतियां कर्नाटक की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

बाजार की सुविधा के लिए बीज उपलब्ध कराने में भाजपा ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा, नई सिंचाई परियोजनाएं, गोदाम, इथेनॉल सम्मिश्रण और ड्रोन तकनीक — कर्नाटक को आधुनिक कृषि में नंबर एक बनाना हमारा उद्देश्य है।

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के सत्ता में आने के बाद सड़क, बिजली और उद्यमिता के मामले में राज्य नंबर एक बनने की राह पर है।

प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाना भाजपा सरकार का उद्देश्य है। पीएम मोदी ने अपील की, कर्नाटक के सभी लोगों का सपना मेरा सपना है। आपका विश्वास मेरा विश्वास है। हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। मैं कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने के लिए आपका आशीर्वाद मांग रहा हूं।

उन्होंने कहा, मैं भगवान अंजनेय (हनुमान) के नाम पर कन्नड़ लोगों का आशीर्वाद मांग रहा हूं। कृपया 10 मई को मतदान करने आएं और उज्‍जवल भविष्य के लिए भाजपा का समर्थन करें।

****************************

 

झारखंड : ग्रामीणों और प्रशासन के अभियान से बनई नदी को मिली नई जिंदगी

रांची 09 May, (एजेंसी): जहां चाह वहां राह की कहावत झारखंड के खूंटी जिले में चरितार्थ हो रही है। यहां ग्रामीणों की कोशिशों से बनई नदी को नया जीवन मिला है। अवैध तरीके से बालू के उत्खनन के कारण इस नदी का अस्तित्व खतरे में था। ग्रामीण इसकी स्थिति देख परेशान थे क्योंकि इसे खूंटी के मुरहू अंचल इलाके में जीवनधारा माना जाता है।

जिला प्रशासन और सेवा वेलफेयर सोसायटी के साथ ग्रामीणों ने मिलकर इसे नई जिंदगी देने की योजना पर काम किया और अब इसमें सफलता भी मिली है। दरअसल, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सेवा वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर इस नदी पर दस सीरियल बोरी बांध (बालू की बोरियों का इस्तेमाल कर पानी संग्रहित करना) बनाए हैं जिसका परिणाम अब दिख रहा है। बोरी बांध बनने के बाद मुरहू में गानालोया पंप हाउस से लेकर घघारी गांव तक नदी में आठ किलोमीटर तक लबालब पानी भरा हुआ है। नदी में पानी रहने से आसपास के जलस्रोत भी रिचार्ज हो गये हैं। वहीं गांव के लोगों की पानी की किल्लत भी दूर हो गयी है।

नदी को बचाने के लिए कई गांव के लोगों ने अपने सीमान से बालू के अवैध खनन पर भी रोक लगा दी है। नदी में पानी रहने से अब गांववालों को मवेशियों को पानी पिलाने और नहाने-धोने में किसी किस्म की दिक्कत नहीं हो रही है। वहीं बच्चे भी नदी में खूब जलक्रीड़ा कर रहे हैं।

इस समिति ने बुधवार को पंचघाघ नदी के पास बोरी बांध का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसमें जिला पुलिस के अधिकारी और जवान भी श्रमदान करेंगे। उनके साथ पर्यटन मित्र और सेवा वेलफेयर सोसायटी के लोग भी श्रमदान करेंगे।

नदी को बचाने के लिए एकजुट हुए ग्रामीणों ने कहा है कि बालू के अवैध खनन के कारण नदी का अस्तित्च खतरे में था पर अब इसे बचाने को हम एकजुट हैं और अब बालू का अवैध उत्खनन नहीं होने देंगे।

********************************

 

समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, क्या किसी को शादी करने का मौलिक अधिकार है?

नई दिल्ली 09 May, (एजेंसी): सेम सेक्स मैरिज के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूछा कि क्या किसी को शादी करने का मौलिक अधिकार है, या क्या शादी करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है और इस बात पर जोर दिया कि संविधान खुद परंपरा तोड़ता है। भारत के चीफ जस्टिल डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी से पूछा, समान लिंग के मुद्दे को भूल जाइए, क्या किसी को शादी करने का मौलिक अधिकार है?

द्विवेदी ने कहा कि अब तक शादी दो विषम लैंगिक व्यक्तियों के बीच होती आई है। बेंच में शामिल जस्टिस एस.के. कौल, एस. रवींद्र भट, हिमा कोहली और पी.एस. नरसिम्हा ने कहा कि यह विषमलैंगिकता पर नहीं है, क्या इस देश के किसी भी नागरिक को ये अधिकार है? हमने इतने सारे अधिकार खोज लिए हैं।

न्यायमूर्ति भट ने पूछा: क्या यह अनुच्छेद 21 का हिस्सा है या इसका हिस्सा नहीं है? फ्री स्पीच का अधिकार, संगठन बनाने का अधिकार.. कोई अधिकार अपने आप में पूर्ण नहीं है। अगर हम उस आधार से शुरू करते हैं। क्या जीवन के अधिकार में शादी करने का अधिकार है?

पीठ ने द्विवेदी से बहस इस विषय पर शुरू नहीं करने को कहा कि समान लिंग के लोगों को शादी करने का अधिकार नहीं है। द्विवेदी ने कहा कि विषमलैंगिक जोड़ों को अपने रिवाज, व्यक्तिगत कानून और धर्म के अनुसार शादी करने का अधिकार है और यही उनके अधिकार की नींव है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, इसलिए, आप इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि संविधान के तहत शादी करने का अधिकार है, लेकिन यह केवल आपके अनुसार विषमलैंगिक व्यक्तियों तक ही सीमित है।

न्यायमूर्ति भट ने कहा: रीति-रिवाज, संस्कृति, धर्म.. 50 साल पहले अंतजार्तीय विवाह की अनुमति नहीं थी। यहां तक कि अंतर-धार्मिक विवाह भी अनसुना कर दिया गया था, इसलिए विवाह का संदर्भ बदल गया है।

द्विवेदी ने कहा: ये परिवर्तन कानून द्वारा लाए गए हैं और विधायिका रीति-रिवाजों को बदल सकती है। संविधान केवल संबंध, संघ बनाने का मौलिक अधिकार देता है, जो कि अनुच्छेद 19 (1) (सी) में है जिसे रेगुलेट किया जा सकता है। विवाह समाज के विकास के चलते सामाजिक संस्थाओं में परिणत हुआ है, और विवाह का अधिकार जो सामाजिक संस्थाओं के एक भाग के रूप में मौजूद था, एक विशेष तरीके से रहने के अधिकार में समायोजित किया जाएगा।

न्यायमूर्ति भट ने कहा: संविधान ने कुछ भी प्रदान नहीं किया है। यह केवल मान्यता देता है और गारंटी देता है, कुछ भी प्रदान नहीं किया जाता है। हम स्वतंत्र नागरिक हैं। हमने इसे अपने ऊपर ले लिया है.. यहां तक कि कानून ने भी केवल विवाह के अधिकार को निहित माना है। यदि हम कहते हैं कि विवाह का अधिकार निहित है तो यह संविधान का हिस्सा है। आप इसे (अनुच्छेद) 19 या 21ए में ढूंढ सकते हैं।

न्यायमूर्ति भट ने कहा, जिस क्षण आप परंपरा लाते हैं, संविधान स्वयं एक परंपरा तोड़ने वाला होता है। क्योंकि पहली बार जब आप (अनुच्छेद) 14 लाए, आप 15 और 17 लाए, तो वे परंपराएं टूट गईं। पीठ ने सवाल किया, अगर उन परंपराओं को तोड़ा जाता है, तो जाति के मामले में हमारे समाज में क्या पवित्र माना जाता है?

हमने एक सचेत (निर्णय) किया है .. और कहा कि हम इसे नहीं चाहते हैं। संविधान में अस्पृश्यता को गैरकानूनी घोषित करना। लेकिन साथ ही हमें इस तथ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए कि विवाह की अवधारणा विकसित हो गई है। द्विवेदी ने कहा कि मुद्दा यह है कि ये सभी सुधार विधायिका द्वारा महिलाओं और बच्चों के हित के लिए किए गए हैं और वे विवाह की सामाजिक संस्था के मूल पहलू को नहीं बदलते हैं।

द्विवेदी ने तर्क दिया कि विवाह का मुख्य पहलू होता है गुजारा भत्ता, तलाक, और अंतत: विवाह विषमलैंगिक ही रहते हैं। पीठ ने कहा कि यह कहना कि संविधान के तहत शादी करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है, दूर की कौड़ी होगी।
शादी के मूल तत्व क्या हैं? यदि आप प्रत्येक तत्व को देखते हैं, तो प्रत्येक संवैधानिक मूल्यों द्वारा संरक्षित है।

*******************************

 

आबादी कम थी, नहीं बनाते चित्रकूट को स्मार्ट सिटी : मुख्यमंत्री

*सपा डकैतों को बनाती है मित्र*

 *जिन्होंने बूंद-बूंद पानी को तरसाया है, उन्हें एक-एक वोट को तरसा दो*

चित्रकूट 09 मई (एजेंसी)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनावी जनसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी जीवनभर डॉ लोहिया के नाम पर राजनीति करती आई है, लेकिन उनके सपनों को साकार नहीं किया। सपा रामायण व तुलसीदास के बारे में अनर्गल टिप्पणी करती है। सपा के लोग किसी सच्चे संत को अपना मित्र नहीं बनाते। ये डकैतों को मित्र बनाते हैं।

ये बात मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर स्थित रामायण मेला परिसर में हुई चुनावी जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि किसी गरीब को भूखा नहीं सोना पडेगा। लगातार मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। सपा पर फिर निशाना साधा कि जिन लोगों ने एक-एक बूंद पानी को तरसाया है, उन लोगों को एक-एक वोट को तरसा दो। सरकार की योजनायें गिनाते हुए कहा कि अब हर घर नल योजना का कार्य शुरु हो गया है। हर घर में आरओ को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में पहले फोरलेन कनेक्टिविटी नहीं थी। अब चित्रकूट फोरलेन से जुड चुका है। छह वर्ष के अन्दर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 11 मई को मतदान है। चित्रकूट से नरेन्द्र गुप्ता, राजापुर से संजीव मिश्र, मऊ से अमित द्विवेदी तथा मानिकपुर से बिट्टी देवी कोल को चुनाव जितायें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से देश-प्रदेश का विकास हो रहा है। देश में मेट्रो व रेलवे स्टेशन, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। डिफेंसकारीडोर जैसे विकास के कार्य हो रहे हैं। काशी-मथुरा के साथ चित्रकूट और अयोध्या का लगातार विकास हो रहाहै। भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण का कार्य शुरु है, 2024 तक बनकर तैयार हो जायेगा। चित्रकूट महर्षि बाल्मीकि और तुलसी बाबा की नगरी है। तुलसी ने रामचरितमानस को लिखा है। राजापुर में तुलसी बाबा का जन्म स्थान है। तुलसी ने रामचरितमानस अवधी भाषा में लिखने का कार्य किया है। रामचरितमानस विश्व विख्यात है। यहां के कण-कण में भगवान श्रीराम निवास करते हैं। इस धरा में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण समेत ने तुलसी बाबा को दर्शन दिये थे।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट में पहले डकैतों का राज होता था। अब चित्रकूट डकैत मुक्त हो गया है। चित्रकूट का एयरपोर्ट जल्द शुरु हो जायेगा। इससे दिल्ली की दूरी एक घंटे में तय होगी। चित्रकूट में उद्योग लगाये जायेंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। चित्रकूट में रिंगरोड बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, जल्द कार्य शुरु होगा। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की आबादी और होती तो वे चित्रकूट को स्मार्ट सिटी नगर निगम बना देते। इससे नगर का विकास और तेजगति से होता।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट की भूमि संयम की धरती है। जहां संयम होगा, वहीं साधना हो सकती है। प्रभु श्रीराम ने इसी चित्रकूट में 14 वर्ष के वनवास का सर्वाधिक समय साधना की थी। यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु मन्दाकिनी में डुबकी लगाकर कामतानाथ की परिक्रमा करके धन्य होते हैं। कुछ लोग अपने कृत्यों से पाप का घडा इतना भर लेते हैं कि स्वयं के पहचान का संकट पैदा कर लेते हैं।

समाज के लिए भी पहचान का संकट पैदा कर देते हैं। 2017 के पहले यही पहचान का संकट उत्तर प्रदेश में भी पैदा कर दिया गया था। देश की लीडरशिप देखनी हो तो आजादी के अमृत वर्ष में देखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोकतंत्र के पर्व का एहसास करवाया था। कोरोना के समय प्रधानमंत्री अकेले लोगों का जीवन बचाने को निकले थे। चित्रकूट धाम का पावन संयोग है कि महर्षि बाल्मीकि और संत तुलसीदास की पवित्र जन्मभूमि यही है। जनसभा में सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी व प्रत्याशीगण समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

***************************

 

सपा-भाजपा का रोड शो टकराया,अखिलेश बिफरे,टकराव होते-होते बचा

*सपा प्रमुख के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी जिंदाबाद के लगाए नारे*

कानपुर 09 मई (एजेंसी)। कानपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेई के समर्थन में वोट मांगे। अखिलेश यादव के रोड से कुछ ही दूरी पर बीजेपी से महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय संग भाजपा के पार्षद प्रत्याशी का भी जुलूस निकल रहा था। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद थे। कानपुर देहात में जनसभा को खत्म करने के बाद अखिलेश यादव दोपहर 3 बजे कानपुर पहुंचें।

यूपी निकाय चुनाव के अंतिम और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो फूलबाग से होकर घंटाघर के लिए रवाना हुआ। अखिलेश के रोड शो के दौरान ही भाजपा के जुलूस का नेतृत्व सतीश महाना कर रहे थे। सतीश महाना का रोड शो करीब 70 मीटर आगे चल रहा था,वहीं सपा प्रमुख का काफिला ठीक उनके पीछे था। दोनों जुलूस के आमने-सामने आने से पहले ही टकराव न हो पुलिस सतर्क हो गई। एक जगह पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर अखिलेश का काफिला कुछ देर के लिए रोक लिया। इस पर सपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान वहां से हाथ में भाजपा का झंडा लिए कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के सामने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। विवाद न बढ़े,रोड शो में मौजूद सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने किसी तरह सपा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया और भाजपा का जुलूस आगे बढऩे के बाद सपा का जुलूस भी निकला।

अखिलेश बोले,मिल रहा है सपा को जनसमर्थन  

भाजपा का रोड शो आगे आने के कारण अखिलेश यादव का रोड शो रोक दिया गया। रोड शो रुकते ही सपा प्रमुख बिफर पड़े। उन्होंने भाजपा पर रोड शो रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि,पुलिस और प्रशासन ने जानबूझकर दोनों दलों को एक रूट दे दिया। उन्होंने कहा कि,बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के रोड शो को नहीं जनसमर्थन को रोकने की कोशिश की है। यह जनसमर्थन रुकने वाला नहीं है। 11 तारीख को वोट के दिन बताएगा कि भाजपा के लोगों तुम झूठे हो,तुम्हारे वादे झूठे है।

*******************************

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक व महिला की मौत

*कार में बैठ तीन लोग गम्भीर रूप से घायल*

मिल्कीपुर-अयोध्या 09 मई (एजेंसी)।  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक व कार में बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को एंबुलेंस की मदद से 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गुडग़ांव दिल्ली से बिहार जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन पाण्डेय पुत्र देवदत्त पाण्डेय निवासी बढ़ बख्तियारपुर बिहार, गुडग़ांव दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे जो अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी करुना कुमारी 28 वर्ष, बेटा वरुण 10 वर्ष, बेटा मानस 9 वर्ष के साथ कार एच आर 55 ए बी 7682 से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। हलियापुर थाना क्षेत्र के  माइलस्टोन नंबर 82.2 के पास पहुंचे ही थे कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई चालक कमल कश्यप गाड़ी को कंट्रोल करने का प्रयास किया लेकिन तब तक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे गाड़ी मे बैठी करूना कुमारी का सिर धड़ से अलग हो गया। कार चालक व कार में बैठे अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर संतोष कुमार ने चालक कमल कश्यप पुत्र अशर्फीलाल निवासी रैतामऊ सराय प्रयाग थाना छिवरमाऊ जनपद कनौज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रंजन पाण्डेय, बारुन, मानस का उपचार अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरबी सुमन ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है महिला व कार चालक के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*****************************

 

रामभक्तों के बीच सपा वाले प्रचार-प्रसार करने तक नहीं आये : केशव प्रसाद मौर्य

*डिप्टी सीएम ने भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड़ शो*

अयोध्या 09 मई (एजेंसी)। चुनाव के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रोड़ शो में भगवा धारण किये अपार जनसमूह सड़क पर उतरा। भीषण गर्मी तथा आसमान आ रही गर्म धूप भी पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। ठोल नगाड़े के साथ रोड़ शो के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयघोष से परिवेश को गुंजायमान कर दिया।

नाका गांधी आश्रम से रिकाबगंज तक निकले दो किमी से लम्बे मार्ग में दर्जनों स्थानों पर लोगो ने रोड़ शो पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। रथ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी शामिल थे। संचालन महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी के सभी नगर निगमों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है। त्रिपल इंजन की सरकार बनाकर यहां की जनता अयोध्या को कमल की फूल की तरह खिलाकर देगी। रामभक्तों के बीच सपा वाले प्रचार प्रसार करने तक नहीं आये। हम विकास के साथ सुरक्षा भी प्रदान करेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप हर सुविधा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है।

जिसके लिए अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। यहां अंतराष्ट्रीय सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी दी जा रही है।  क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में एतिहासिक विजय की ओर अग्रसर है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

प्रथम महापौर ़ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि विकास की रश्मि से प्रकाशित अयोध्या आने वाले समय में देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगी।

इसका सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या की जनता को मिलने वाला है। इस अवसर पर जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, सहाकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह रोहित, हरीश श्रीवास्तव, अभय सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, नीरज कन्नौजिया, इं रणवीर सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, डा अवधेश वर्मा, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, सुनील तिवारी शास्त्री, विकास सिंह, अमल गुप्ता, तिलक राम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, राजू सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह बाबा, सूरज सोनकर, रवि शर्मा, ज्ञान केसरवानी, नीरज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता, समाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

*******************************

 

विरोध में कजरी के किरादार से खुद को जोड़ नहीं पा रहीं पृथा बख्शी

09.05.2023 – (एजेंसी)  सांड की आंख और चाचा विधायक हैं हमारे 2 से अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस पृथा बख्शी ने कहा कि विरोध में कजरी का रोल चुनौती भरा था क्योंकि वह किरादार के साथ खुद को नहीं जोड़ पा रही थीं।

हालांकि, भाषा को लेकर कभी समस्या नहीं थी क्योंकि वह खुद भी हरियाणा से हैं। पृथा ने बताया कि वह हरियाणा से ही हैं, हालांकि वह मुंबई में पली-बढ़ी हैं इसलिए खिलाड़ी कजरी का किरादार अदा करना जिसकी जिंदगी संघर्ष से परिपूर्ण है, जिसके पिता और भाई का कत्ल हो गया है, उनके लिए कभी आसान नहीं रहा क्योंकि उन्हें कभी इस तरह के संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ा और न ही वह छोटे शहर या गांव की संस्कृति को समझती हैं।पृथा ने कहा, मैं मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी हूं जो बिल्कुल शहरी पृष्ठभूमि है।

साथ ही मेरा परिवार काफी सपोर्टिव और प्रोग्रेसिव है। मैंने कभी उन चुनौतियों और मुश्किलों का सामना नहीं किया है जो कजरी ने अपनी जिंदगी में देखा है। हालांकि एक एक्टर के रूप में ऐसे किरदार निभाना और उनके बारे में जानना जो मेरे लिए नए हैं और मुझसे अलग हैं, काफी एक्साइटिंग है।एक्ट्रेस ने बताया कि उनके किरदार की सबसे अच्छी बात यह थी कि कभी भाषा को लेकर कोई समस्या नहीं रही।

उन्होंने बताया, मेरे पैरेंट हरियाणा के यमुनानगर से हैं जो मेरा पुश्तैनी शहर है। मैं बचपन में अपने दादा-दादी से मिलने वहां गई थी। इससे मुझे उस इलाके की संस्कृति और भाषा के बारे में थोड़ी समझ है। मैं सही बोली और टोन में हरियाणवी बोल सकती हूं क्योंकि मैं हरियाणा के आसपास काफी रही हूं। इस लिहाज से मैं वहां की महिलाओं की स्थिति से भी वाकिफ हूं, हालांकि अब भी काफी कुछ करना बाकी है।

एक एक्टर के रूप में उस क्षेत्र के किरदार को मैं आसानी से निभा सकती हूं।सात एपिसोड वाले इस सीरीज का निर्देशन और निर्माण राहुल दहिया ने किया है। इसमें पृथा के साथ आशिष नेहरा, मनोज राठी, जसपाल कौर, दीपक कपूर, गीतांजलि मिश्रा, राजबीर सिंह, विक्की, भावना और सिमरन भी हैं।विरोध का प्रसारण एमएक्स प्लेयर पर हो रहा है।

*****************************

 

द ब्रोकन न्यूज 2 में श्रिया पिलगांवकर का किरदार इंसाफ के लिए लड़ता नजर आएगा

09.05.2023 (एजेंसी)  अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने द ब्रोकन न्यूज के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है और शो के सेट से बीटीएस की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें जयदीप अहलावत और सोनाली बेंद्रे भी हैं। सीरीज में अभिनेत्री एक पत्रकार की भूमिका निभाती हैं।

पहले सीजन में पत्रकार के चरित्र पर गलत आरोप लगाया जाता है, लेकिन दूसरे सीजन में वह उस व्यवस्था के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से लड़ती हुई दिखाई देगी, जिसने उसे सबकी नजर में नीचे गिरा दिया था।उन्होंने कहा : मेरा किरदार राधा एक धमाके के साथ वापस आ गया है और सिस्टम से लडऩे के लिए एक मिशन पर है, जिसने उस पर गलत आरोप लगाया। वह इस सीजन में बहुत अप्रत्याशित है कि वह आगे क्या करने जा रही है जो मेरे लिए इसे और अधिक दिलचस्प बनाता है। मैं सीजन 2 को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।उन्होंने कहा, मैं द ब्रोकन न्यूज के सीजन 1 के लिए मिले प्यार से बहुत खुश हूं।

इसमें एक स्तरित, मानवीय अन्वेषण है कि विभिन्न समाचार चैनल देश में दैनिक प्रवचन को कैसे कैप्चर करते हैं। सीजन 2 में कहानी और रोमांचक हो जाती है, जिसमें आप बहुत सारे ट्विस्ट की उम्मीद कर सकते हैं। हमारी लेखन टीम ने सीजन 2 में अलग-अलग थीम और कहानियों के साथ एक अविश्वसनीय काम किया है।

***********************

 

सिमरन कौर का करंट मारे परफेक्ट पार्टी गाना है

09.05.2023 (एजेंसी)  अगर तुम ना होते की अभिनेत्री सिमरन कौर, जिनका म्यूजिक वीडियो करंट मारे आखिरकार रिलीज हो गया है, उन्होंने कहा है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ट्रैक करंट मारे एक परफेक्ट पार्टी गाना है। गाने में अपने ग्लैमरस लुक के बारे में बात करते हुए सिमरन ने कहा, गाने में मेरा बहुत अलग और ग्लैमरस लुक है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।

यह एक डांस गाना है, संगीत बहुत ही आकर्षक और उत्साहित करने वाला है। मुझे इस वीडियो की शूटिंग में बहुत मजा आया।उन्होंने कहा: यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है। यह अलग है क्योंकि जब भी आप कोई टीवी सीरियल करते हैं, तो यह अधिक पारंपरिक होता है, लेकिन यह एक बहुत ही नया अवतार है, और ग्लैमरस है। यह लुक के बारे में अधिक है जो अलग है। साथ ही, मुझे डांस करना बहुत पसंद है। इसलिए बहुत सारे लोग गाने में मेरे डांस मूव्स और मेरे एक्सप्रेशंस की सराहना कर रहे हैं।

संगीत वीडियो के लिए अपने शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए, उन्होंने कहा: शूटिंग के दिन से दो से तीन दिन पहले प्रॉपर रिहर्सल की गई। हमने एक ही दिन में सब कुछ शूट किया। रिहर्सल केवल मेरे साथ शुरू हुई, लेकिन अंत में पूरे समूह को शामिल किया गया। रिहर्सल के लिए बैकग्राउंड डांसर्स को बुलाया गया था।हमने एक साथ डांस किया ताकि हम सब तालमेल बिठा सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि शूटिंग के दिन सब कुछ सुचारू रूप से चले और सभी को पता हो कि क्या करना है। नतीजतन, सभी ने बहुत प्रयास किया था।

सभी परिधानों को काफी पहले से डिजाइन किया गया था। मेरा अनुभव शानदार था। यह मेरे द्वारा शूट किए गए सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो में से एक है। बॉलीवुड के पेशेवरों के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा, जिनमें फिरोज खान सर, जिन्होंने गीत का निर्देशन किया था, और मनोज लोबो सर, जो फोटोग्राफी के निदेशक थे, शामिल थे। ऐसे पेशेवरों के साथ काम करने से मुझे फायदा हुआ।उन्होंने कहा-

यह एक कदम आगे बढऩे जैसा है। और जब वह आपके काम को पसंद करते हैं और आपकी सराहना करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप खुद को अगले स्तर पर ले जाते हैं। हर कोई अपने काम को लेकर बहुत उत्साहित था। शूटिंग के दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता था।अपनी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, सिमरन ने कहा, पाइपलाइन में एक और संगीत वीडियो है, जिसे दुबई में शूट किया गया है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

******************************

 

बेहद स्टाइलिश है सास बहू और फ्लेमिंगो की बहू अंगिरा धर

09.05.2023 (एजेंसी)  वेब सीरीज सास बहू और फ्लमिंगो में अंगिरा धर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वह बिंदास लाइफ जीती हैं. अंगिरा की रियल लाइफ फोटोज देख आपकी आंखें फटी रह जाएंगी. अंगिरा धर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं. वह बिंदास लाइफ जीती हैं.

उनके इंस्टा प्रोफाइल से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. सास बहू और फ्लेमिंगो में अंगिरा राजस्थानी आउटफिट्स में नजर आई हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह बेहद ग्लैमरस हैं. वेस्टर्न ड्रेस में उन्होंने अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं. हर लुक में अंगिरा धर कमाल की लग रही हैं. कई फोटोज में उन्होंने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है.

उनकी कई तस्वीरें ऐसी हैं, जिन पर से आप अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे. वेब सीरीज सास बहू और फ्लमिंगो में अंगिरा धर की एक्टिंग को जमकर सराहा जा रहा है.अंगीरा धार एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। वह वेब सीरिज बैंग बाजा बारात में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है। अंगीरा धार का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है।

उन्होंने अपनी पढाई मुंबई के स्कूल के से की है, और जेवियर इंस्टिट्यूट से कम्युनिकेशन की पढाई की है। धार ने अपने करियर की शुरुआत चैनल वी के जरिये टीवी प्रोडक्शन से की। इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन सेजुड़ी टेक्निकल स्किल्स, स्क्रिप्ट लिखना, एडिटिंग, शूटिंग आदि का अनुभव लिया। इसके अलावा उन्होंने कैमरे के पीछे बतौर असिस्टेंट निर्देशक के रूप में भी काम किया।

टीवी प्रोडक्शन के अलावा अंगीरा कई टीवी कमर्शियल में भी नजर आयीं।वर्ष 2015 में उन्हें वाय फिल्म्स के तहत निर्मित बैंग बाजा बारात में फीमेल लीड की भूमिका ऑफर की गयी, इसमें उन्होंने एक इंडिपेंडेंट लड़की की भूमिका अदा की। बॉलीवुड में उन्होंने आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म लव पर स्क्वायर फुट से कदम रखा, इस फिल्म में अंगीरा विक्की कौशल के अपोजिट नजर आयीं थी।

***************************

 

लुधियाना में बड़ी वारदात, गैंगस्टर सुक्खा की गोली मारकर हत्या

लुधियाना 08 May, (एजेंसी)-आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में यहां सोमवार को गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस फायरिंग में गैंगस्टर का साथी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात हैबोवाल इलाके के जोगिंद्र नगर में घटित हुई।

सुक्खा बाड़ेवालिया अपने साथी रोहित के घर की छत पर बैठा हुआ था। उनके साथ बब्बू भी मौजूद था। किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। रोहित और बब्बू ने बाड़ेवालिया पर गोलियां बरसा दीं। छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाथापाई के दौरान सिर में गोली लगने से रोहित भी घायल हो गया। उसे DMC अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से बब्बू फरार है। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

**********************

 

धर्मांतरण के भयावह नेक्सस का पर्दाफ़ाश करती है फिल्म केरला स्टोरी: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली 08 May, (एजेंसी): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केरला स्टोरी फ़िल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए इसे धर्मांतरण के भयावह नेक्सस का पर्दाफ़ाश करने वाली फ़िल्म बताते हुए वैश्विक आतंकवाद के खतरनाक षड्यंत्र से बचने के लिए हर बहन-बेटी को यह फ़िल्म देखने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा “ केरला स्टोरी सच्चाई को सामने रखने का एक प्रयास है, ये फिल्म हमें झकझोरने वाली है, जब आपके सामने ये सच्चाई आती है कि कैसे भारत की मासूम बेटियों को प्यार के जाल में फंसा कर आतंकवादी संगठनों के लिए रिक्रूटमेंट किया जाता है। इस फिल्म के माधयम से देश के खिलाफ वर्षों से चल रहे षड़यंत्र का पर्दाफाश हुआ है। पहली बार किसी फिल्म ने केरल में चल रहे वैश्विक आतंकवाद के खतरनाक षड्यंत्र को इतने मुखरता से साथ पूरे भारत और विश्व को दिखाया है। पिछले एक दशक से कांग्रेस और वामपन्थ जिस सच को देश से झुठला रहे हैं वह आज हमारे सामने आ चुका है। यह महज एक फिल्म नहीं है यह एक दस्तावेज है जो हमें भारत के विरुद्ध वैश्विक आतंकी संगठन ISIS जैसे संगठनों के नापाक साजिशों का पर्दाफ़ाश करती है। हमें आगाह करती है की कैसे हम अपने बहन बेटियों, बच्चों को आतंकवाद के इस राक्षस से बचाएं”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “तुष्टिकरण की राजनीति करते करते कांग्रेस और वामपंथी इस हद तक नीचे गिर गए हैं की वह केरल में दशकों से  चल रहे आतंकी साजिशों के बचाव में दुष्प्रचार उतर गए और कोर्ट तक भी गए। कांग्रेस और वामपंथी बताएं की भारत के मासूम बच्चियों के साथ खड़े हैं या विरोध में हैं? आतंकवादी संगठनों को एक्सपोज़ करने के इस प्रयास के साथ खड़े हैं या विरोध में हैं? क्या भविष्य में ऐसे रिक्रूटमेंट ड्राइव ना हों, बच्चियों को अपने जाल में ना फसाया जाए, उसके साथ खड़ी हैं या खिलाफ खड़ी हैं? धर्मांतरण के माध्यम से केरल की अनगिनत मासूम बहन बेटियों को आतंकवाद के दलदल में फेंक दिया गया।यह महज उनकी, उनके माँ-बाप और परिवार की कहानी नहीं है यह उन ऐसे भारतियों की कहानी है जो अपने देश से प्यार करते हैं देश को आतंकवाद से बचाना चाहते हैं। ये फिल्म वास्तविकता पर प्रकाश डालती है कि कैसे भारत की बेटियों को बहलाकर-फुसलाकर, प्यार के जाल में फंसाकर ऐसे रास्ते पर ले जाया जाता है, जहां से मुड़कर नहीं देखा जाता। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ने इस पर पर्दा डालने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप आतंकवादी संगठनों के साथ हैं, जो ऐसी सोच रखते हैं”

अनुराग ठाकुर ने कहा “पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर ममता बनर्जी ने वहां की बहन बेटियों के साथ अन्याय किया है। ममता बनर्जी के राज्य में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर जिस तरह से घसीट कर उसे ले जाया जाता है वो हमें शर्मसार करता है। ऐसी ही सोच से उन आतंकवादियों को बल मिलता है। आतंकवाद के खिलाफ तो कम से कम पूरे देश को एक साथ आना चाहिए। यह समझ से परे है कि इनकी हमदर्दी आतंकवाद का शिकार हुए केरल की इन मासूम बच्चियों से न होकर आतंकी संगठनों से क्यों है। आज सारा देश एक स्वर में इनसे पूछना चाहता है कि आतंकवाद पर केंद्रित एक फिल्म से इन्हें इतनी दिक्क्त क्यों है? जिन्हें यह फिल्म अजेंडा-प्रोपोगंडा लगता है आतंकवाद के ऐसे पैरोकारों से मैं कहना चाहता हूँ आज देश का बच्चा-बच्चा केरल की कहानी जानना चाहता है जिसे आप छुपाते रहे हो”।

**************************

 

स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता से धोखा- अखिलेश यादव

लखनऊ 08 मई (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ और मेरठ में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। शिक्षा-स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब चैपट है।

नगरों में रहने वाली जनता को सुविधाएं नहीं दे रही है। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता जनता की सुविधाओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, नाली और सफाई की बात नहीं करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। खाने पीने से लेकर हर चीज के दाम बढ़ गये हैं। जनता परेशान है। भाजपा सरकार ने शहरों के इंफ्रास्टक्चर पर काम नहीं किया। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की। सरकार बताये कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरों में क्या काम किया?

भाजपा सरकार ने शहरों का सीवर सिस्टम बर्बाद है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कोई काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार जनता से हाउस टैक्स लेती है लेकिन कोई सुविधा नहीं दे रही है। कूड़े का निस्तारण तक नहीं हो रहा है। शहरों में कूडा भरा पड़ा है। सड़कों पर सांड घूमते हैं। सांडो के चलते प्रदेश में हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लोगों की मौतें हो रही है। इन सब समस्याओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगाया है। आज प्रदेश की जनता को जो बिजली मिल रही है वह सब समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लगाये गये कारखानों से मिल रही है। भाजपा सरकार ने पावर प्लांट तो नहीं लगाया लेकिन बिजली महंगी कर दी। जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को नहीं मान रही है। मनमानी पर उतारू है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। अन्याय और अत्याचार चरम पर है। लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा सरकार अपने झूठ को सच साबित करने के लिए 200 करोड़ रूपये में अमेरिका एक एजेंसी को ठेका दिया है। जनता भाजपा सरकार से नाराज है। इस बार लोग भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी दूसरों के परिवार पर बात करते हैं लेकिन वह खुद मठ में परिवारवाद की वजह से बैठे हैं। अगर उनके परिवार के लोग मठ में न होते तो वे वहां नहीं बैठ पाते।

भाजपा वाले इतना भ्रष्टाचार कर रहे है जिसकी कोई कल्पना नहीं है। सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए लाया गया बजट नहीं खर्च कर पाई है। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर और प्रोफेसर नहीं है। सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पा रही है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। इसलिए हर बात पर तमंचा की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी जीत हासिल करने जा रही है। भाजपा हारेगी।

इससे पहले आज अखिलेश यादव ने मेरठ में समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान और अलीगढ़ में महापौर प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह खान के साथ नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर उन्हें जिताने की अपील की। कार्यक्रम में मेरठ विधायक अतुल प्रधान भी थे।

रोड-शो में अखिलेश यादव के देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी। सड़क के दोनों किनारों पर हजारों नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों ने श्री अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत किया। अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन किया। रोड-शो में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के पैदल और वाहनों से समाजवादी पार्टी का झंडा लिए मुलायम सिंह यादव अमर रहे, अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा लहराते हुए जोश और उत्साह से लबरेज दिखे।

*********************************

 

समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है : बृजेश पाठक

*चेयरमैन प्रत्याशी चंद्रबली सिंह को जिताए, नगर पंचायत को शहर बनाकर हम देंगे*

मिल्कीपुर अयोध्या 08 मई (एजेंसी)। यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मिल्कीपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की पहचान बदली है। अयोध्या जिले के कुमारगंज में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रबली सिंह के समर्थन में लोगों में जोश भरने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश या केंद्र की सरकार हो पानी, बिजली, सड़क व अस्पताल के मुद्दों पर ही पार्टी चुनाव लड़ती है। कुमारगंज में हजारों लोगों को पक्का मकान मिल रहा है। वर्ष 2024 तक हर घर में टोटी से पानी जाएगा।

2017 से पहले बिजली एक हफ्ता दिन तथा एक हफ्ता रात में आती थी। अब बिजली सबको मिल रही है, 90 प्रतिशत परिषदीय स्कूल प्राइवेट से बेहतर बनकर तैयार हैं, छात्राओं को किताब ड्रेस दिया जा रहा है। सपा सरकार में स्कूलों में भूसे भरे जाते थे। हमारी सरकार ने ग्राम सचिवालय को इस तरह बनाया है जैसे डीएम एसडीएम के कार्यालय बने हुए हैं। जाति, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सब गांव में ही ग्राम सचिवालय से बन कर जनता को आसानी से मिल जा रहा है।

कांग्रेस की सरकार ने रामलला के अस्तित्व को ही नकार दिया इनकी मति भ्रष्ट हो गई है हमारे लिए गर्व की बात है हम अयोध्या में पैदा हुए सपा सरकार में गुंडा मवाली गाड़ी भरकर असलहों के साथ घूम रहे थे। समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है इस पार्टी में

संसाधनों को लूटा जनता के पैसे से नाच होता था मुंबई के कलाकारों को बुलाकर सैफई महोत्सव मनाया जाता हमारी सरकार ने दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव किया, 25 हजार से अधिक मुकदमे एंटी रोमियो के तहत दर्ज है सरकार जीरो ट्रारलेंस की नीती पर काम कर रही है। मैं वादा करता हूं कि चंद्रबली सिंह नगर पंचायत को शहर बनाने का काम करेंगे आप लोग इनको जिताये और विकास की नई इमारत खड़ी कराएं।

**************************

 

केंद्र सरकार का आदेश , सभी मोबाइल फोन में एफएम रेडियो एक्टिव होना जरूरी करें आईसीईए, एमएआईटी

नई दिल्ली 08 May, (एजेंसी): केंद्र सरकार ने इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) और मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमएआईटी) से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद के लिए एफएम रेडियो सभी मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो। आईटी मंत्रालय ने एक एडवाइजरी में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जहां भी मोबाइल फोन इनबिल्ट एफएम रेडियो रिसीवर फंक्शन या फीचर से लैस है, वह फीचर अक्षम या निष्क्रिय नहीं है, बल्कि मोबाइल फोन में सक्षम/सक्रिय रखा गया है। आगे, यह सलाह दी जाती है कि अगर एफएम रेडियो रिसीवर फंक्शन या सुविधा मोबाइल फोन में उपलब्ध नहीं है, तो इसे शामिल किया जा सकता है। मेइटवाई ने आईसीईए और एमएआईटी को बताया, उन्हें सभी मोबाइल फोन निर्माताओं/ब्रांडों के बीच प्राथमिकता पर सलाह प्रसारित करने के लिए कहा। इस कदम से लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में रेडियो सेवा के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

आईटी मंत्रालय ने कहा कि पिछले 4-5 वर्षो के दौरान एफएम ट्यूनर सुविधा वाले मोबाइल फोन में भारी गिरावट आई है, जिससे न केवल गरीबों की मुफ्त एफएम रेडियो सेवा प्राप्त करने की क्षमता प्रभावित हुई है, बल्कि आपात स्थिति और आपदाओं के दौरान सरकार की प्रसार करने की क्षमता भी प्रभावित हुई है। मंत्रालय ने कहा, एफएम प्रसारण एक मजबूत और विश्वसनीय संचार प्रणाली है। एफएम स्टेशन स्थानीय अधिकारियों और प्राकृतिक आपदाओं (विनाशकारी स्थितियों में) के समय लोगों के बीच महत्वपूर्ण संचार लिंक के रूप में काम करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के अनुसार, आपातस्थिति और आपदा के समय में रेडियो प्रसारण प्रारंभिक चेतावनी देने और लोगों को जीवन बचाने के लिए सतर्क करने के सबसे शक्तिशाली और प्रभावी तरीकों में से एक है।

इसके अलावा, आपदाओं के दौरान एफएम-सक्षम मोबाइल फोन (नियमित स्टैंडअलोन रेडियो सेट और कार रिसीवर के अलावा) के माध्यम से त्वरित, समय पर और विश्वसनीय संचार की आवश्यकता है, क्योंकि इससे कीमती जीवन, आजीविका को बचाया जा सकता है और आपदाओं से निपटने के लिए हमें बेहतर तरीके से तैयार भी किया जा सकता है। मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा, देश में एफएम ट्रांसमीटर और एफएम रेडियो के विशाल नेटवर्क की उपलब्धता ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रात: काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढऩे से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

********************************

 

लव जिहाद समाज और देश दोनों के लए घातक है, केरल में हुआ धर्मांतरण : विजयवर्गीय

इंदौर,08 मई (एजेंसी)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार दोपहर समर्थकों के साथ फिल्म द केरला स्टोरी देखने पहुंचे। वे इस फिल्म की पहले ही तारीफ कर चुके हैं। विजयवर्गीय दोपहर एक बजे एबी रोड स्थित मल्हार मेगा मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंचे।उनके साथ इंदौर-दो के विधायक आकाश विजयवर्गीय और समर्थक व रहवासी भी मूवी देखने पहुंचे। इस दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि सबको मालूम है कि केरल में जनसंख्या का अनुपात बिगड़ा हुआ है। डेमाग्राफी दिखाती है कि यहां धर्मांतरण हुआ है।

केरल और बंगाल की डेमोग्राफी में जबर्दस्त परिवर्तन आया है। शशि थरूर सोते रहे और एक जागरुक प्रतिनिधि की भूमिका नहीं निभाई। मैं समझता हूं कि दोष उनका है। सच्चाई जो है वह इस फिल्म में दिखाई गई है। विजयवर्गीय ने कहा कि समाज में जागृति के लिए बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। विजयवर्गीय ने बताया कि फिल्म केरल की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

सही कहानियों पर फिल्म बनाना पहली बार चालू हुई है। पहले कुछ इस प्रकार की बनती थी, जिससे समाज में गलत संदेश जाता था। अब सत्य कथा पर आधारित फिल्म बन रही है। द केरला स्टोरी आर्ठ है, उनके पास तथ्य हैं। फिल्म बनाने वालों के साहस की प्रशंसा करनी चाहिए। सत्य को छिपाया नहीं जा सकता, चाहे कितनी भी निंदा करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की नीति के कारण ही एक अल्पसंख्यक पार्टी बन गई है।

दरअसल फिल्म के लिए विजयवर्गीय ने मल्हार मेगा मॉल का मल्टीप्लेक्स का डेढ़ बजे का पूरा शो बुक कर रखा था। दोपहर 12:30 बजे ही विधायक आकाश विजयवर्गीय अपनी विधानसभा के लोगों व समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। इनमें काफी संख्या मेुं महिलाएं भी थी। फिर कुछ देर बाद विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा), पूर्व पार्षछ चंदू शिंदे सहित अन्य समर्थक पहुंचे।

इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि एक ऐसा आतंकवाद जोबम-गोलियों की आवाज से सुनाई देता है और एक ऐसा आतंक जो लव जिहाद के माध्यम से सारी दुनिया को आतंकित करता है। लव जिहाद समाज और देश दोनों के लिए घातक है। इसके जरिए लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है। इस फिल्म को महिलाओं को ज्यादा देखना चाहिए।

***************************

 

चार माह के बच्चे के दिल में छेद एयर एंबुलेंस से पहुंचाया दिल्ली

इंदौर,08 मई (एजेंसी)। देश की सेवा के लिए तैनात सेथ्रक के लिए इंदौर के अस्पताल ने मद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। सैनिक के पास बच्चे को दिल्ली लेकर जाने के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में प्रशासन ने मद करते हुए उसे लाज के लिए भेजा। चोइथराम अस्पताल में भर्ती बच्चे को रविवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट तक भेजा गया और उसके बाद वहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली भेजा। बच्चा सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में पहुंच गया है। महू में पदस्थ दिनेश जोगचंद्रा के चार माह पहले बच्चे गुंरीश के दिल में छेद है। इससे फेंफड़ों में संक्रमण हो रहा है। जन्म के बाद से ही अलग-अलग अस्पतालों में उसका इलाज चल रहा है।

पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो मदद के लिए कलेक्टर इलैया राजा टी और कई समाजसेवी संस्थाएं सामने आई। चोइथराम अस्पताल में एडीएम अभया बेड़ेकर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वे पूरे समय एयर एंबुलेंस के संपर्क में रहे। यहां एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाओं पर भी उनकी निगरानी रही। बच्चे की हालत गंभीर थी, इसलिए समन्वय के बाद ही ग्रीन कारिडोर बनाकर अस्पताल से एयरपोर्ट दस मिनट में ले गए। एंबुलेंस के साथ पुलिस वाहन भी चलता रहा। इलाज के  लिए पैसे कम पड़े तो समाजसेवियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

गौरीश के इलाज में अभी तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। पिता ने बताया कि 25 अप्रैल को मेरे पास इलाज के लिए पैसे नहीं बचे थे। अस्पताल का बिल 2.52 लाख रुपये था, लेकिन मेरे पास 1.38 लाख रुपये ही थै। इसके बाद सीएम फंड से 90 हजार रुपए, अदभुत कम्युटी से 70 हजार, समाधान सोसायटी से 9.5 हजार और डॉ. भरुचि ने पांच हजार रुपये की मदद की। मन्नत के बाद हुआ गौरीश – पिता दिनेश बताते हैं कि गौरीश काफी मान-मन्नत के बाद हुआ है, लेकिन दिल में छेद के कारण सभ चिंतित हैं। साथ ही बताया कि मेरी दो बेटियां हैं, खुशी (आठ साल) और खुशबू (सात साल) दोनों घर में अपने भाई के आने की राह देखती रहती हैं।

गौरीश की मदद के लिए डिवाइन फाउंडेशन, नवआरंभ जनसेवा संस्था, गोल्ड क्वाइन सेवा ट्रस्ट आदि ने भी मदद की। समाजवसेवी सिद्धार्थ शर्मा, नयन आनंद, अमित सिंघल, भूपेंद्र सिंह आदि पूरे समय मदद के लिए अस्पताल में मौजूद रहे।

****************************

 

अखिलेश यादव के रोड शो पर फूलों की बारिश, जोरदार हुआ स्वागत

मेरठ 08 मई,(एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मेरठ में रोड शो किया। अखिलेश के मेरठ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

अखिलेश यादव का रोड शो, फूल मालाओं से स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को मेरठ पहुंचे। अखिलेश परतापुर हवाई पट्टी से लिसाड़ी गांव पहुंचे, जहां से रोड शो शुरू हुआ। नूर नगर अंबेडकर चौक पर अखिलेश यादव ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जहां से रोड शो शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

रोड शो दलित- गुर्जर बाहुल्य गांव लिसाड़ी से शुरू होकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचा। रोड शो अंजुम पैलेस, ट्यूबवेल तिराहा, गोला कुंआ से होते हुए कांच का पुल पर पहुंचा। जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने छतों से फूल बरसाए। करीब नौ किलोमीटर का रोड शो करने के बाद अखिलेश यादव शहर विधायक रफीक अंसारी के करीम नगर स्थित आवास पर पहुंचेंगे।
अखिलेश यादव के रोड शो पर टिकी नजरें

मेरठ शहर की राजनीति मुस्लिम मतों के रुझान पर निर्भर करेगी। मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण हुआ तो नगर निगम में राजनीति के सारे समीकरण बदल जाएगें। इसके चलते बसपा, सपा और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा की निगाहें भी मुस्लिम मतों पर टिकी हैं। उनके रोड शो का मकसद रूठे मुस्लिमों को मनाना और उनका दिल जीतना है। वहीं यदि मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण होता है तो निकाय चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।

****************************

 

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

देहरादून 08 मई,(एजेंसी)।  पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। श्री राम नाथ कोविंद के राजभवन आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रही।

****************************

 

पांच सौ साल से उपेक्षित थी अयोध्या : योगी

*मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बाराबंकी, मिर्जापुर की चुनावी सभा*

लखनऊ 08 मई,(आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नगर निकाय चुनाव में  बाराबंकी, मिर्जापुर एवं अयोध्या में सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी को जीतने की अपील की। साथ ही विरोधी दलों पर जोरदार हमला बोला।

अयोध्या में मुख्यमंत्री  द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष एवं छोटी छावनी के प्रमुख पूज्य नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में प्रबुद्व सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री  ने संतों का स्वागत करते हुये कहा कि अयोध्या 500 वर्षो से उपेक्षित थी।  हमारी सरकार बनने के बाद हमने दीपोत्सव 2017 में शुरू किया तथा छठवे दीपोत्सव में स्वयं प्रधानमंत्री ने स्वयं इसको गरिमा प्रदान की। अयोध्या की पहचान साधु महात्माओं, दीपोत्सव आदि से बनी है। भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है जो सभी के आस्था का केन्द्र है।

इस अवसर पर पूज्य संत  नृत्यगोपाल दास उत्तराधिकारी  कमल नयन रामजन्मभूमि न्यास के महासचिव चम्पत राय आदि ने भी अपने विचार रखे।  सीएम ने अयोध्या के विकास में अपना सहयोग मांगा।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद  रहे।

*******************************

 

गैंगेस्टर की चार करोड़ दो लाख 39 हजार की संपत्ति होगी कुर्क

*कुर्की किये जाने का अंतिम आदेश आज पारित*

लखनऊ 08 मई,(एजेंसी)। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शातिर अभियुक्त राम नरेश यादव पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम अनौरा थाना सरोजनीनगर द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित संपत्ति जिसका मूल्य चार करोड़ दो लाख 39 हजार को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा के तहत कुर्क किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

राम नरेश यादव के खिलाफ सर्वप्रथम सरोजनीनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। अभियुक्त द्वारा मारपीट, गाली-गलौज, हत्या का प्रयास, हत्या आदि प्रकार के अपराध कारित किये गए हैं। अभियुक्त रामनरेश यादव ने वर्ष 1992 में अपराध जगत में प्रवेश किया और अन्य सदस्यों को साथ में लेकर एक संगठित गिरोह बनाकर अपने व अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ प्राप्त करने के लिए अपराध करना प्रारंभ कर दिया।

इस प्रकार अपराध जगत से धनोपार्जन कर अब कुल चार करोड़ दो लाख उन्तालीस हजार रुपये की संपत्ति अर्जित किया गया है। उक्त संपत्ति के अर्जन का अभियुक्त के पास अपराध कर अर्जित करने के अलावा अन्य कोई आय का वैध ज्ञात स्रोत नहीं है। डीसीपी ने बताया कि राम नरेश पर कुल दस अभियोग विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामलों में दर्ज है।

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version