भारत का समय आ गया है, पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीदों से देख रहा है : मोहन भागवत

नई दिल्ली 12 Feb, (एजेंसी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ रहे प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा है कि आज पूरा विश्व ठोकरे खा रहा है, लड़खड़ा रहा है और भारत की तरफ उम्मीद से देख रहा है कि अब दुनिया को भारत से ही रास्ता मिलेगा।

भगवान महावीर स्वामी के 2250वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत के बारे में कहा जाता है कि यहां विविधता में एकता है। वास्तव में यहां एकता की ही विविधता हमारे ध्यान में आती है कि हम सब एक हैं।

उन्होंने कहा कि हम सब के एक होने से हम प्रतापी, शक्तिसम्पन्न, ताकतवर और प्रभावशाली बन जाएंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें दुनिया को जीतना है बल्कि हमें सारी दुनिया को जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि हम (भारत ) प्रभावशाली बन जाएंगे तो इसका उपयोग दुनिया को जोड़ने के लिए करेंगे क्योंकि ऐसा उच्च जीवन दर्शन हमारे यहां मिला है और सारी दुनिया को यह रास्ता बताना हमारा कर्तव्य है और उसका समय फिर से आ गया है।

भागवत ने आगे कहा कि दो हजार वर्षों में अनेक प्रकार के प्रयोग करने के बाद विश्व आज ठोकरे खा रहा है, लड़खड़ा रहा है और भारत की ओर आशा से देख रहा है। दुनिया को यह लगता है कि भारत से ही उपाय मिलेगा और ऐसा विश्व इसलिए सोचता है क्योंकि विश्व को पता है कि ऐसे ही दर्शनों, तत्वों और व्यवहारों के आधार पर ही बहुत पहले भारत ने पूरे विश्व को शांति और समृद्धि के रास्ते पर बनाए रखा था।

उन्होंने अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या के बारे में कहा जाता है कि वहां कलह नहीं होता और जब कैकेई के मन में कलह आया तो भगवान राम 14 वर्षों के लिए वनवास चले गए और पूरी दुनिया का कलह खत्म कर वापस लौटे।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर भगवान राम वापस अयोध्या लौटे हैं। भारत में सबके एक होने की बात कहते हुए संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि हम चाहे किसी भी समाज से ताल्लुक रखते हों, लेकिन हम सब एक हैं और हम सब का एक होना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

*************************

 

केंद्र ने राज्यों से उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्त‍ि सुनिश्चित करने को द‍िशान‍िर्देश का पालन करने को कहा

नई दिल्ली 12 Feb, (एजेंसी): केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने तेजी से बढ़ती बिजली की मांग के अनुरूप देश की बिजली क्षमता में पर्याप्त वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को “संसाधन पर्याप्तता दिशानिर्देश” का पालन करने के लिए एक विस्तृत पत्र भेजा है।

पत्र में कहा गया है कि संसाधन पर्याप्तता (आरए) दिशानिर्देशों के अनुसार, वितरण लाइसेंसधारियों को ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 10 साल के क्षितिज (रोलिंग आधार पर) के लिए आरए योजना तैयार करना अनिवार्य है।

पत्र में लिखा है,“यह जरूरी है कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार 2024-25 से 2033-34 की अवधि के लिए अपनी संसाधन पर्याप्तता योजनाओं को पूरा करना होगा। यह आवश्यक है कि सभी वितरण लाइसेंसधारी चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के लिए पर्याप्त क्षमता व‍िकसित करें।”

इसमें कहा गया है कि आज की तारीख में वर्ष 2031-32 तक के लिए “संसाधन पर्याप्तता (आरए) अध्ययन” केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों, अर्थात् दिल्ली, गोवा, सिक्किम, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर के लिए के लिए आरए अध्ययन प्रगति पर है।

“हालांकि, वितरण लाइसेंसधारियों को अब राष्ट्रीय स्तर के आरए अध्ययन करने के लिए वर्ष 2033-34 तक का डेटा सीईए को जमा करना होगा। तदनुसार, संसाधन पर्याप्तता दिशानिर्देशों के पालन के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2 फरवरी, 2024 को एक विस्तृत पत्र भेजा गया है।”

इसमें लिखा है कि बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 के नियम 10 में कहा गया है कि वितरण लाइसेंसधारियों को कुछ उपभोक्ता श्रेणियों को छोड़कर, जिनके लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने कम निर्धारित किया है, सभी ग्राहकों को चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करनी होगी।

पत्र में लिखा है,”भारतीय अर्थव्यवस्था के उच्च दर से बढ़ने और वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप, हमारी बिजली की खपत भी बढ़ गई है, अधिकतम बिजली की मांग 2014 में 136 गीगावॉट से आज 243 गीगावॉट तक यानी 79 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।”

इसमें लिखा है कि तदनुसार, हमारी उत्पादन क्षमता में भी विस्तार हुआ है। यह मार्च 2014 में 248.5 गीगावॉट से बढ़कर दिसंबर 2023 में 428.3 गीगावॉट हो गई है, जो 72.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

पत्र में लिखा है, “इसके अतिरिक्त, देश ने पूरे देश में 117 गीगावॉट बिजली स्थानांतरित करने के लिए पर्याप्त अंतर-क्षेत्रीय ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचा स्थापित किया है।”

इसमें कहा गया है कि तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह जरूरी है कि देश की उत्पादन क्षमता भी त्वरित गति से विकसित हो।

****************************

 

पीएम मोदी 20 फरवरी को जा सकते हैं जम्मू-कश्मीर

जम्मू 12 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर सकते हैं। यहां वो कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास भी करेंगे।

जम्मू में एक बड़ी सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के अलावा, पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे, जिसमें सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सबसे ऊंचा रेलवे पुल शामिल है, जो कश्मीर को बाकी हिस्सों से जोड़ेगा। इसके अलावा और भी कई परियोजनाएं हैं।

प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कई अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा से लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में भाजपा को बल मिलने की संभावना है।

************************

 

राहुल की यात्रा रूट डायवर्जन मामले में असम कांग्रेस प्रमुख आज पुलिस के सामने होंगे पेश

गुवाहाटी 12 Feb, (एजेंसी): असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े एक मामले में सोमवार को जोरहाट पुलिस के सामने पेश होंगे, जहां यह आरोप लगाया गया था कि पूर्व-निर्धारित मार्ग से विचलन के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

पुलिस ने बोरा के मामले में गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं और कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया है कि उन्हें सोमवार को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है, हालांकि, भूपेन बोरा ने कहा कि वह इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन नहीं करेंगे।

असम कांग्रेस अध्यक्ष इसी मामले में एक सप्ताह पहले पुलिस के सामने पेश हुए थे और उन्हें 12 फरवरी को फिर से पेश होने के लिए कहा गया था।

यह घटना 18 जनवरी को हुई, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जोरहाट शहर से गुजर रही थी। मार्च को जोरहाट शहर में लाहोटी की ओर जाना था, पीडब्ल्यूडी प्‍वॅइंट पर मुड़ना था और केबी रोड की ओर जाना था। लेकिन पुलिस के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस समर्थकों की भीड़ सीधे शहर के केंद्र गार आली पहुंच गई। इससे वहां भारी अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

इसके बाद जोरहाट पुलिस प्रशासन ने बोरा समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

*****************************

 

जम्मू के रामबन में आग की चपेट में आने से तीन बहनें जिंदा जलीं

जम्मू 12 Feb, (एजेंसी) : जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के रामसू इलाके में देर रात एक हृदयविदारक घटना में तीन बहनों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उखेराल के रामसू इलाके में कल देर रात एक घर में आग लग गयी। इसी दौरान वहां सो रही तीन लड़कियां आग की चपेट में आ गयी। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका।

मृतकाओं की पहचान ताजनिहाल के अब्दुल लतीफ लोन की बेटियों सान्या लतीफ (9), सैका बानो (15) और बिस्मा बानो (18) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। डेमोक्रेटिक आज़ाद प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने घटना में मृत तीन बहनों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से इस कठिन समय में दुखी परिवार को मुआवजा और सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

************************

 

नीतीश कुमार 9वीं बार विधानसभा में पास, सदन में ऐसे बनता और बिगड़ता रहा गणित

Patna 12 Feb, (एजेंसी) /- मुख्य विपक्षी राजद के तीन विधायकों की मदद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रहलाद यादव के पाला बदलते ही राजग के नाराज कहे जाने वाले करीब आधे दर्जन विधायक नरम पर गए।

यह अहसास होते ही कि उनके बिना भी सरकार विश्वास मत हासिल कर लेगी, इन विधायकों ने धीरे धीरे सदन का रूख किया। फिर भी जदयू विधायक दिलीप राय मतदान में शामिल नहीं हुए।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के समय सदन में शांति पसरी हुई थी। विपक्ष का मन मजबूत था। इधर सत्तारूढ़ दल के सदस्य प्रवेश द्वार की ओर देख रहे थे। अचानक सत्तापक्ष के सदस्य मेेज थपथपाने लगे। उत्साही भाजपा सदस्यों ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया।

कुछ ही क्षण में राजद विधायक नीलम देवी और चेतन आंनद का प्रवेश हुआ। विपक्ष में सन्नाटा पसर गया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की यह आपत्ति रद कर दी गई कि सदस्यों को अपने निर्धारित स्थान पर ही बैठना चाहिए। एक बार फिर हलचल हुई। पता चला कि राजद के प्रहलाद यादव भी आ गए हैं।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ। 125 वोट इसके पक्ष में पड़ा। विपक्ष में पड़े वोटों की गिनती 112 रही। आसन पर बैठे जदयू विधायक महेश्वर हजारी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। यानी पांच विधायक गायब थे।

स्पीकर हटे तो गया ये संदेश

अध्यक्ष के हटने के साथ ही यह संदेश भी चला गया कि अनुपस्थित पांच विधायक सदन में आएं न आएं, सरकार की सेहत पर असर नहीं पड़ेगा। यह सूचना बाहर गई। विधायक अंदर आने लगे।

जदयू के डॉ. संजीव और भाजपा मिश्रीलाल यादव, रश्मि वर्मा और भागीरथी देवी का सदन में प्रवेश हो गया। जदयू विधायक दिलीप राय अंत तक नहीं आए। इनके आने के बाद विश्वासत मत के प्रस्ताव के पक्ष में वोटों की संख्या 129 हो गई। हालांकि, अंतिम तौर पर जो संख्या सामने आई वह 130 वोट मिलने की थी।

तीन विधायकों से बिगड़ा खेल

राजद जिस खेल का दावा कर रहा था, उसकी रणनीति सटीक थी। राजग के गायब विधायक प्रतीक्षा कर रहे थे कि उनके नहीं रहने से विधानसभा अध्यक्ष के विरूद्ध प्रस्ताव का क्या हश्र होता है।

अगर ये तीन विधायक प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान करते तो विश्वास मत में पड़े वोटों की संख्या 122 हो जाती। वैसी स्थिति में राजग के पांच विधायकों के अलावा इस पक्ष के दो-तीन विधायक पाला बदलते तो सरकार बहुमत हासिल नहीं कर सकती थी। राजद के इन विधायकों ने दल की रणनीति पर पानी फेर दिया।

**************************

 

चर्चाओं के बीच : नेहा बंद्योपाध्याय

12.02.2024  –  इंटरनेशनल इंडियन फोक आर्ट गैलरी (ऑस्ट्रेलिया शाखा) द्वारा फोर्ट, मुंबई स्थित जहांगीर आर्ट गैलरी के हीरजी गैलरी में आयोजित इंडियन फोक आर्ट एग्जिबिशन के सफल आयोजन के बाद से भारतीय लोक कला संस्कृति के प्रचार व प्रसार की दिशा में अग्रसर नेहा बंद्योपाध्याय इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र की धरती से संयुक्त रूप से जुड़ी फैशन डिजाइनर/ चित्रकार नेहा बंद्योपाध्याय भारतीय फिल्म जगत में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन (नाती) चंद्रशेखर पुसालकर की दत्तकपुत्री के रूप में जानी जाती हैं।

नेहा बंद्योपाध्याय को मधुबनी पेंटिंग और वंचित महिलाओं और छात्राओं को प्रशिक्षण देने की दिशा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘द ग्रेट इंडियन वूमेन अवार्ड 2021’ और ‘सरस्वतीबाई दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड 2021’ से नवाजा जा चुका है। ड्रेस डिजाइनिंग और आभूषण तथा संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बदौलत नेहा कई अवॉर्ड पा चुकी हैं। बड़े फैशन डिजाइनिंग संस्थान के प्रमुख के रूप में अपनी संचालन क्षमता का परिचय देते हुए नेहा ने संस्थान का सफलतापूर्वक विस्तार और विकास किया, छात्रों की संख्या 5 से बढ़ाकर लगभग 400 कर दी।

एक वर्ष से भी कम समय में 400 छात्र को प्रशिक्षित किया जिसके फलस्वरूप उन्हें टेक्सटाइल डिजाइनिंग और इंस्टीट्यूट के लिए लायन क्लब पुरस्कार भी मिला। एमबीए (फाइनेंस), एम.एससी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग और बैचलर ऑफ एजुकेशन में डिग्री ले चुकी नेहा बंद्योपाध्याय भारतीय लोक कला को बढ़ावा देने और मधुबनी, वारली पेंटिंग और संगीत के क्षेत्र से जुड़े समुदाय का हिस्सा बनने वाले सैकड़ों कलाकारों का समर्थन करने के लिए कोर टीम के हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय लोक गैलरी में उपस्थित रहती हैं साथ ही साथ कला उत्सव और शिल्प मेले से लेकर लोक, पारंपरिक और आधुनिक भारतीय कला से संबंधित एग्जिबिशन में भी सेवा, सहयोग व समर्पण की भावना के साथ शामिल रहती हैं।

नेहा बंद्योपाध्याय मृदुभाषी, दयालु, मेहनती और एक भावुक कला प्रेमी हैं। वह कहती हैं, “कला ने मुझे बचपन से अब तक बहुत कुछ दिया है, कला के प्रति समर्पित रहने की वजह से दुनिया भर के लोगों ने मुझे जाना है, इस कला यात्रा के क्रम में मुझे कई महान लोगों से मिलने का मौका मिला, फलस्वरूप मेरी पहचान बनी और अब कुछ वापस देने की मेरी बारी है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

नोएडा 12 Feb, (एजेंसी): नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बीच बीती देर रात मुठभेड हुई। इसमें बदमाश गोली लगने के बाद घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी की रात थाना फेस-3 पुलिस, ममूरा चौक पर चेकिंग कर रही थी, तभी मामूरा की तरफ से आ रही संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार, पुलिस टीम को देखकर मेट्रो सेक्टर 59 की ओर भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा शुरू किया, तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमेें बदमाश विदेशपाल उर्फ चेंटा गोली लगने से घायल हो गया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा एक 315 बोर का तमंचा, 1 जिंदा व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। उस पर लूट व चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं तथा थाना फेस-3 का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

************************

 

तृणमूल कांग्रेस पूर्वोत्तर को दे रही प्राथमिकता : पार्टी नेता सुष्मिता देव

गुवाहाटी 12 Feb, (एजेंसी): राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरी बार नामांकित हुईं तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा है कि उनकी पार्टी पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है।

देव ने कहा, “ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं जब पूर्वोत्तर के किसी नेता को किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय राजनीतिक दल ने दूसरे राज्यों से दो बार संसद के ऊपरी सदन में भेजा हो। मुझे ममता बनर्जी ने दो बार यह मौका दिया है। इससे पता चलता है कि उनका ध्यान और प्राथमिकता असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों पर है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब राज्यसभा में 13 में से तृणमूल कांग्रेस की पांच महिला सांसद होंगी, जो 40 फीसदी के करीब है।

देव 2021 में कांग्रेस से तृणमूल में शामिल हो गईं, जब वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

मानस रंजन भुइयां द्वारा पश्चिम बंगाल में मंत्री बनने के बाद अपनी सीट खाली करने के बाद उसी वर्ष देव को भी राज्यसभा भेजा गया था।

उच्च सदन में देव का कार्यकाल पिछले साल अगस्त में समाप्त हो गया और पार्टी ने रविवार को उन्हें राज्यसभा का टिकट देने की घोषणा की।

घोषणा के बाद, देव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के इस अवसर के लिए मैं अपनी नेता ममता बनर्जी का आभारी हूं। अभिषेक बनर्जी के समर्थन के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी ने विधायिका में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। यह उत्तर पूर्व के लिए बंगाल से उच्च सदन में फिर से सीट पाने की राह है।”

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस असम में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है और वे आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य से कम से कम चार उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। इससे पहले, देव असम के सिलचर से लोकसभा में सांसद थीं, जो अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है।

**************************

 

नीतीश कुमार पहुंचे विधानमंडल, जदयू के विधायको ने दिखाया विक्ट्री साइन

पटना 12 Feb, (एजेंसी): बिहार के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। बिहार विधानसभा में सोमवार को एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इस बीच, सभी दलों के विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है। इधर, बैठक की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानमंडल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जदयू विधायकों ने उनका स्वागत किया।

नीतीश ने हाथ हिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ सबका अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा के विधायक भी पहुंच गए हैं। भाजपा के विधायकों के साथ पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को खेलने के लिए खिलौना देंगे। आत्मविश्वास से लबरेज जदयू और भाजपा के विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाकर साफ संदेश दिया कि बहुमत उनके साथ है।

राजद के नेता तेजस्वी यादव भी अपने तमाम विधायकों के साथ विधानमंडल परिसर पहुंचे। आवास से निकलते हुए तेजस्वी ने विक्ट्री साइन दिखाया, हालांकि किसी ने भी पत्रकारों से कोई बात नहीं की। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के विधायक भी विधानसभा पहुंच गए हैं। कांग्रेस के विधायक भी कुछ देर में विधानसभा पहुंचेंगे।

***************************

 

कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे

श्रीनगर 12 Feb, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान दिन गर्म रहा और रात को मौसम ठंडा रहा, जिसके चलते मौसम की स्थिति प्रभावित हुई। सोमवार को कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग के बयान में कहा गया है कि सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान पूरे जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान बढ़ गया। अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, गुलमर्ग में माइनस 4.5 और पहलगाम में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 और कारगिल में माइनस 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8, कटरा में 7.8, बटोट में 4.9, भद्रवाह में शून्य से 0.8 और बनिहाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

**********************

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाक ड्रोन हमले की कोशिश को किया नाकाम

जम्मू 12 Feb, (एजेंसी): भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के ड्रोन प्रयास को विफल कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन जिले के मनकोट इलाके में सेना की रुस्तम चौकी के पास पहुंचा।

“सेना के सतर्क जवानों ने ड्रोन पर गोलियां चलाईं और उसे पीछे हटने के लिए मजबूर किया।

“पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर सीमा के पास ड्रोन देखे जाने की संख्या में वृद्धि हुई है।

“इन ड्रोनों का उपयोग दुश्मन द्वारा आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए भारतीय क्षेत्र के अंदर ड्रग्स और हथियार गिराने के लिए किया जाता है।

सूत्रों ने कहा, “सुरक्षा बल सीमा पार से ऐसे सभी प्रयासों को विफल करने के लिए हाई अलर्ट बनाए हुए हैं।”

********************

 

पंजाब से किसानों की मूवमेंट शुरू, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर किसान हरियाणा की तरफ निकले

चंडीगढ़  12 Feb, (Rns): किसानों के 13 फरवरी को शुरू होने वाले ‘दिल्ली चलो’ अभियान से पहले दिल्ली-हरियाणा में प्रशासन अलर्ट पर है। इस बीच पंजाब से किसानों की मूवमेंट शुरू हो गई है। पंजाब के ब्यास से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर हरियाणा की तरफ निकले हैं। ये किसान ब्यास पुल से फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हुए हैं। इनके साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नेता सरवन सिंह पंधेर मौजूद हैं। किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

अबांला के पास शंभू में पंजाब के साथ लगती सीमा को सील कर दिया है, वहीं दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लगा दी गई है। दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर आज से ही कमर्शल गाड़ियों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मंगलवार को बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। सिंघु बॉर्डर से सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी। रविवार को खुद पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सिंघु बॉर्डर सील होने से हरियाणा-पंजाब आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी। अप्सरा भोपरा, गाजीपुर, बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

हरियाणा और दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर कंटीली तारें, लोहे और सीमेंट के भारी भरकम बैरिकेड लगाए गए हैं। किसानों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों से भी समर्थन मांगा है। किसानों के आंदोलन चलते केंद्रीय मंत्री सोमवार को चंडीगढ़ आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीयूष गोयल किसानों के नेताओं से मीटिंग करेंगे। इससे पहले भी वह चंडीगढ़ में किसानों से मीटिंग कर चुके हैं। बीते रोज पंजाब के मुख्यमंत्री की पहल के बाद तीन मंत्रियों यह मीटिंग हुई थी।

***************************

 

पीएम मोदी आज 1 लाख युवाओं को बांटेंगे जॉब लेटर, 47 जगहों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन

नई दिल्ली 12 Feb, (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्र सरकार के कई विभागों में नियुक्त किए गए 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को रोजगार मेला में अपॉइंटमेंट लेटर वितरित करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी एकीकृत परिसर कर्मयोगी भवन के पहले चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तरों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।

हाल में ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपने जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 1 लाख से अधिक नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह रोजगार मेला देश में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

आगे बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पीएम की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। इस मेले से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और विकास में भागीदारी के लिए अवसर मिलने की उम्मीद है। ये नई भर्तियां राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण, जनजातीय कार्य मंत्रालय और रेल मंत्रालय जैसे और कई मंत्रालयों और विभागों में की गई हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन माड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के जरिए से खुद को ट्रेनिंग करने का मौका भी मिल रहा है। जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है। पोर्टल पर कर्मयोगी प्रारंभ में सीखने के लिए 880 से ज्यादा ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

*************************

 

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, कतर की जेल से रिहा किए गए 8 पूर्व नौसैनिक स्वदेश लौटे

नई दिल्ली 12 Feb, (एजेंसी) : कतर ने कथित जासूसी के आरोप में खाड़ी देश में हिरासत में लिए गए आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहा कर दिया है, जिसका भारत ने स्वागत किया है। नई दिल्ली ने कहा कि आठ में से सात भारतीय नागरिक स्वदेश लौट आए हैं। यह भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने आज सुबह जारी एक बयान में इस घटनाक्रम का स्वागत किया और कहा कि एक निजी कंपनी अल दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों में से सात कतर से भारत लौट आए।

 विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है, जिन्हें कतर में हिरासत में लिया गया था। उनमें से आठ में से सात भारत लौट आए हैं। हम कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं ताकि उन्हें सक्षम बनाया जा सके। पिछले साल दिसंबर में, कतर की एक कोर्ट ने अल दहरा ग्लोबल मामले में गिरफ्तार किए गए आठ भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा को उलट दिया था। मौत की सज़ा को घटाकर जेल की सज़ा में बदल दिया गया था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब कतर की कोर्ट ने पूर्व नौसैनिकों को दी गई मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार द्वारा दायर अपील को स्वीकार कर लिया।

अल दहरा के साथ काम करने वाले भारतीय नागरिकों को जासूसी के एक कथित मामले में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न तो कतरी अधिकारियों और न ही नई दिल्ली ने भारतीय नागरिकों के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया। 26 अक्टूबर, 2023 को कतर की प्रथम दृष्टया कोर्ट ने नौसैनिकों के दिग्गजों को मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को गहरा चौंकाने वाला बताया और मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशने की कसम खाई। कतरी अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह मामले को उच्च महत्व दे रहा है और सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। 25 मार्च, 2023 को भारतीय नागरिकों के खिलाफ आरोप दायर किए गए और उन पर कतरी कानून के तहत मुकदमा चलाया गया।

कतर में हिरासत में लिए गए आठ भारतीय नौसेना अधिकारी हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश।

************************

 

केंद्र सरकार ने की नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड की घोषणा, 20 से अधिक श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

नई दिल्ली 12 Feb, (एजेंसी): सरकार ने नए जमाने के प्रभावशाली लोगों और रचनाकारों को पहचानने और भारत की डिजिटल निर्माता अर्थव्यवस्था का जश्‍न मनाने के लिए ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ की घोषणा की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने कहा, ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ का उद्देश्य उन विविध आवाजों और प्रतिभाओं को उजागर करना है, जो भारत के विकास और सांस्कृतिक आख्यान को आकार दे रहे हैं, सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन ला रहे हैं और डिजिटल क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

मंत्री ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्माता अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी शक्ति और प्रभाव को स्वीकार किया है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, MyGov India ने भारत के डिजिटल परिदृश्य में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए डिजिटल इनोवेटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का जश्‍न मनाते हुए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड की शुरुआत की घोषणा की है। यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में असाधारण रचनात्मकता और नवीनता को मान्यता देता है, जिसमें कहानी सुनाना, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग और बहुत कुछ शामिल हैं।

‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार ऐसे रचनाकार को मान्यता देता है, जिसने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन या नवीनता लाते हुए यथास्थिति को चुनौती दी है। ‘सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर’ एक हाई-प्रोफाइल क्रिएटर को मान्यता देता है, जिन्होंने सकारात्मक बदलाव को प्रभावित करने और रचनात्मक और प्रभावशाली ऑनलाइन सामग्री के लिए एक मिसाल कायम करने के लिए अपनी सेलिब्रिटी स्थिति का लाभ उठाया है। ‘इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड’ विदेश स्थित उन रचनाकारों को सम्मानित करता है, जो भारत की संस्कृति और सॉफ्ट पावर को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

‘टेक क्रिएटर अवार्ड’ उन लोगों के लिए है, जो नवीनतम गैजेट और नवाचारों पर अंतर्दृष्टि, समीक्षा और सिफारिशें प्रदान करते हुए प्रौद्योगिकी के रहस्यों को उजागर करते हैं। चयन प्रक्रिया में नामांकन चरण, नामांकन की स्क्रीनिंग, उसके बाद सार्वजनिक मतदान और जूरी की समीक्षा का संयोजन शामिल है। विजेताओं की घोषणा जूरी और जनता के वोटों के संयोजन के आधार पर की जाएगी। मंत्रालय ने कहा, नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य अधिक समावेशी, सहभागी और सशक्त समाज के निर्माण में डिजिटल मीडिया की परिवर्तनकारी क्षमता को प्रेरित करना, पहचानना और जश्‍न मनाना है।

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढऩा या फिल्म देखना आप के लिए बढिय़ा रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दिनचर्या में सुबह की सैर शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपने सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। आज जिंदगी की भाग दौड़ में आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी उलझन से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।आज आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोदप्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लेखन का कार्य कर रहे लोगों के मन में कोई स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। आज बेवजह किसी से उलझने से बचे। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, आने वाले समय में आपको पैसों की जरुरत पड़ सकती है। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घर परिवार में चल रही समस्या को आप अपनी सूझ बुझ से सॉल्व करने में सफल होंगे। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

मकर राशि :

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप बेहतर महसूस करेंगे, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया है तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

मीन राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नए काम की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम बन जाएंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज का दिन व्यापार के लिये फायदेमंद साबित होगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

****************************

 

हल्द्वानी हिंसा को लेकर एक्शन में धामी सरकार, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली 10 FEb, (एजेंसी): हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा की घटना, आगजनी और उपद्रव को लेकर सरकार की तरफ से मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतगर्त पड़ने वाले हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में 8 जनवरी को जमकर उपद्रव मचा। इसमें कई गाड़ियों को उपद्रवियों ने फूंक दिया। पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए। पुलिस के कई जवान इस घटना में घायल हो गए। इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही इस हिंसक घटना में 300 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।

शहर में इंटरनेट पर रोक है। बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना के बाद अब पुलिस ने उपद्रवियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 19 को नामज़द किया है और 5,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उत्तराखंड सरकार इस मामले को लेकर सख्त नजर आ रही है। सरकार की तरफ से इस घटना की उच्चस्तरीय मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड शासन की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसको लेकर कुमायूं मंडल नैनीताल के आयुक्त को निर्देशित किया है।

आदेश में कहा गया है कि बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना को लेकर मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया जा रहा है। इस घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच कराकर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को भी सौंपा गया है।

************************

 

कांग्रेस से गठबंधन की अटकलें खत्म, अरविंद केजरीवाल का ऐलान…पंजाब में सभी सीटों पर AAP उतारेगी अपने उम्मीदवार

खन्ना 10 Feb, (एजेंसी) – पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की अटकलें खत्म हो गई हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि पंजाब, चंडीगढ़ में इंडिया से हमारा कोई गठबंधन नहीं है और यहां आप अकेले अपने उम्मीदवार उतारेगी। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से हम सभी सीटें जीतेंगे।

अरविंद केजरीवाल शनिवार को लुधियाना के खन्ना में आयोजित महारैली में पहुंचे थे। यहां उन्होंने घर-घर राशन योजना की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी। केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए।

राशन ऊपर से आता था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंचता था। मंत्री, नेता, सरकारी ऑफिसर खा जाते थे। ये नहीं था कि ये चोरी रुक नहीं सकती थी, नीयत नहीं थी। अब ईमानदार सरकार आई है।

**************************

 

SPG मना कर रही थी लेकिन…’, लंच पर PM मोदी ने सांसदों को सुनाया पाकिस्तान में नवाज शरीफ के घर जाने का किस्सा

नई दिल्ली 10 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन की कैंटीन में विभिन्न राजनीतिक दलों और देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सांसदों के साथ लंच किया। लंच के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया और बताया कि कैसे वे नवाज शरीफ के घर गए जबकि SPG इसके लिए मना कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने नवाज से बात की। उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर भेजा और मैं उनके घर गया।

लंच पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सांसदों के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों ही मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सिर्फ साढ़े 3 घंटे सोने, सूर्यास्त के बाद डिनर नहीं करने और अपनी विदेश यात्राओं के बारे में सांसदों को बताया। लंच के दौरान कोविड के संकट काल सहित कई अन्य मुद्दों पर भी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल पूछे।

प्रधानमंत्री ने खिचड़ी को अपना पसंदीदा डिश भी बताया। लंच का बिल प्रधानमंत्री मोदी ने ही पे किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ संसद भवन की कैंटीन में लंच करने वाले केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने बताया कि 8 सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ संसद भवन की कैंटीन में लंच करने का मौका मिला। नॉर्थ ईस्ट, लद्दाख एवं दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों और कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच किया।

एल. मुरुगन ने बताया कि सभी सांसद आश्चर्यचकित, लेकिन बहुत खुश थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लंच पर अपनी विदेश यात्राओं के बारे में बताया कि कैसे वह कराची गए, यह बताया कि वह कैसे काम करते हैं और सिर्फ साढ़े 3 घंटे सोते हैं, शाम को 6 बजे के बाद डिनर नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सांसदों ने चावल, खिचड़ी, पनीर की सब्जी, दाल और मिलेट्स के व्यंजन खाए। लंच के बाद बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पे किया।

उन्होंने इसे सभी सांसदों के लिए बहुत ही यादगार और लर्निंग लम्हा बताया। बता दें कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े 8 सांसदों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से फोन कर यह बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलना चाहते हैं। जब ये सभी सांसद प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे तो थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री इनके सामने आए और मजाक करते हुए कहा कि मैं आप सबको सजा देने के लिए बाहर ले जाना चाहता हूं और इसके बाद वो सभी सांसदों को संसद भवन के पहले फ्लोर पर बने कैंटीन में ले गए।

प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन, बीजेडी सांसद डॉ. सस्मित पात्रा, टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू, बसपा सांसद रितेश पांडेय के अलावा भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल, एस फांगनॉन कोन्याक और हिना गावित ने उनके साथ लंच किया।

***************************

 

कश्मीर घाटी व जम्मू शहर में एनआईए की छापेमारी

श्रीनगर 10 Feb, (एजेंसी): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कश्मीर घाटी और जम्मू शहर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले और जम्मू शहर के गुज्जर नगर में कुछ स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने कहा कि ये छापेमारी मुख्य रूप से प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के सदस्यों के स्वामित्व वाले परिसरों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी जल्द ही बताई जाएगी।

*************************

 

ऑपरेशन थिएटर के अंदर किया प्री-वेडिंग फोटो-शूट, सेहत मंत्री ने डॉक्टर को सेवा से किया बर्खास्त

बेंगलुरु 10 Feb, (एजेंसी): कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने उस डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जिसने चित्रदुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल के एक ऑपरेशन थिएटर के अंदर अपनी शादी से पहले का फोटो-शूट करवाया था। राव ने कहा, “सरकारी अस्पताल जनता की सेवा के लिए हैं, व्यक्तिगत व्यस्तताओं के लिए नहीं। मैं ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

राव ने कहा, “सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों और अनुबंध कर्मचारियों को दिशानिर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। मैंने पहले ही संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों के परिसर का दुरुपयोग नहीं करने का निर्देश दिया है।”

भरमसागर सरकारी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर अभिषेक ने हाल ही में अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अंदर अपना प्री-वेडिंग फोटो शूट करवाया था। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसकी लोगों ने आलोचना की। एक तस्वीर में अभिषेक एक मरीज की सर्जरी कर रहे हैं, जबकि उनकी मंगेतर उनके सामने खड़ी हैं और उनकी मदद कर रही हैं। उन्होंने एक महीने पहले ही अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था।

****************************

 

बहुभाषीय फिल्म फेस्टिवल ‘अमोदिनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024’ का हुआ शानदार आगाज

10.2024  –  राजधानी जयपुर में झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में डोला फाउंडेशन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित दो दिवसीय बहुभाषीय ‘अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अमोदिनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024’ का शानदार तरीके से शुभारंभ किया गया। पहले दिन दीप प्रज्ज्वलित कर इस फेस्टिवल की शुरुआत की गई।

इसके बाद में ‘हिन्दुत्व’, ‘डीप फ्रिज’, ‘आजमगढ़’, ‘अदृश्य’, ‘मटरीपक्ष’ समेत अन्य फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही पहले दिन तीन पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। पहला पैनल डिस्कशन अंजू भट्ट द्वारा रिलीजियस इंपैक्ट ऑन दी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, दूसरा थिएटर – ‘दी बेसिक ऑफ फिल्म एंड मीडिया’ बाय अभिषेक मुदगल और तीसरा ‘इसरो – दी गर्ल ड्रीम्ड टू बी एन एस्ट्रोनॉट’ जैसे विषयों पर डिस्कशन कर विस्तृत चर्चा की गई।

10 और 11 फरवरी को आयोजित इस दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में हिंदी, बंगाली, नेपाली, मलयालम, जर्मन सहित अन्य भाषाओं की 15 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी साथ ही साथ थिएटर, फिल्म, मीडिया सहित अन्य सब्जेक्ट्स पर भी डिबेट होगी और पैनल डिस्कशन में बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक पंडित उपस्थित रहेंगे।

इस फिल्म बहुभाषीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजक देवज्योति रे ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य एकता का जश्न मनाना है। एक ऐसी विविधता जो भारत को परिभाषित करती है, देश की जीवंत संस्कृति और उसका प्रदर्शन करती है। अनेकता में एकता का उत्सव मनाकर व्यक्तियों को सशक्त बनाना और हमारे समग्र कल्याण को बढ़ाना यही इस फेस्टिवल का केंद्र बिंदु है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

पंजाब में अकाली दल के साथ अभी कुछ तय नहीं हुआ, वार्ता जारी: अमित शाह

नई दिल्ली ,10 फरवरी (एजेंसी)।  एक तरफ लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक मीडिया हाउस के साथ साक्षात्कार में इस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा है कि पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है और अभी वार्ता जारी है। पंजाब में राजनीतिक विस्तार पर अपने विचार रखते हुए अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अकाली दल के साथ अभी कुछ तय नहीं हुआ है। क्चछ्वक्क ने आज तक अपने किसी भी साथी को जाने के लिए नहीं कहा।

अमित शाह ने देश में क्चछ्वक्क गठजोड़ पर कहा कि देश में एक प्रकार से आइडियोलॉजी के अनुसार सभी पार्टियां अपना पॉलिटिकल निर्णय करें। लेकिन, ऐसा हो नहीं पाता। क्चछ्वक्क अपने एजेंडा, अपने प्रोग्राम और आइडियोलॉजी के अनुसार अपनी जगह स्थिर है। कई साथी आते हैं, चले जाते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि अगले हफ्ते में शिअद सुप्रीम सुखबीर बादल प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे और शिअद-भाजपा गठबंधन होगा। मोदी से पहले सुखबीर की मुलाकात अमित शाह से होने का भी दावा किया जा रहा है। इन मुलाकातों के दौरान सुखबीर पंजाब बचाओ यात्रा में भाग नहीं लेंगे।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version