बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 समारोह संपन्न

02.07.2024  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर प्रेक्षागृह में पिछले दिनों आयोजित 5वें बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 समारोह सम्पन्न हुआ। इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

निर्माता,निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार, एक्टर सानंद वर्मा, दिलीप सेन, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, शशि शर्मा, निक्की बत्रा, के के गोस्वामी, मुकेश साहू माहेश्वरी, डॉ सुनील बी.गायकवाड़ सहित कई फिल्मी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

मौजूद सभी नामचीन अतिथियों को भी अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। संजय अमान ने एंकरिंग की, उन्हें भी अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड समारोह के दौरान के के गोस्वामी, डॉ मुस्तफा, शशि शर्मा, प्रियांश सोनी, नैना छाबड़ा सोनिक, सागर आचार्य, लेखक दीपक, रमेश मुल्तानी, सय्यद मोईन, शाहिदा, पूजा पांडे, दीपिका, असंता यादव, सोनू मित्रा, निक्की बत्रा, अनिल श्रीवास्तव, आलोक नाथ दीक्षित, तरुणा सहानी, ज़ैद खान, इशाक खान सिंगर, आलिया खान, नफ़े खान, मेघा हेमदेव, आर राजपाल, डॉ रूपांशी सिंह, पी के गुप्ता, पूनम गिरी, उपेंद्र पंडित, नासिर तगाले, पराग जोशी, कृष्णा शर्मा, आनंद पटेल, दिनेश परेशा,चन्द्र प्रकाश माझी, केवल कुमार, गाजी मोइन, नईम सिंह, तजेन्द्रसिंह जडेजा आदि।

डॉ रूपांशी सिंह ने अपना प्रोडक्ट भी लांच किया।

विदित हो कि कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान पिछले 23 वर्षो से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए बॉलीवुड में फिल्म निर्माता व निर्देशक के रूप में क्रियाशील हैं। साथ ही वह केसीएफ टाइम्स एवं केसीएफ इंटरटेनमेंट (पत्रिका) के संपादक भी हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

कल्कि के आगे चंदू चैंपियन की कमाई में तीसरे संडे फिर आई तेजी

करोड़ों में किया कलेक्शन

कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है और इसी के साथ इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से चंदू चैंपियन की कमाई की रफ्तार में काफी गिरावट आई है. हालांकि वीकेंड पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है.

चलिए यहां जानते हैं चंदू चैंपियन ने रिलीज के 17वें दिन कितना कलेक्शन किया हैचंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म के लिए कार्तिक ने खूब मेहनत की थी और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया था. इसी के साथ फिल्म को दर्शकों ने जमकर प्यार दिया है.ऐसे में चंदू चैंपियन ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है.

फिल्म के कलेक्शन कि बात करें तो चंदू चैंपियन ने 4.75 करोड़ से खाता खोला था. वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में चंदू चैंपियन ने 20.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है. जहां चंदू चैंपियन ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार 75 लाख का कलेक्शन किया है. जबकि 16वें दिन फिल्म ने 26.67 फीसदी की तेजी के साथ 95 लाख की कमाई की है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चंदू चैंपियन ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ चंदू चैंपियन ने 17 दिनों में 58.85 करोड़ की कमाई कर ली है.100 से 120 करोड़ के बजट में बनी चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ अपनी आधी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है और ये 60 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक पहुंच गई है. हालांकि प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से चंदू चैंपियन की कमाई को तगड़ा झटका लगा है.

ऐसे में चंदू चैंपियन के लिए बजट निकालना अब थोड़ मुश्किल लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि चंदू चैंपियन धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए क्या अपना बजट वसूल पाती है या नहींचंदू चैंपियन कबीर खान द्वारा निर्देशित और कबीर खान फिल्म्स के सहयोग से नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म है.फिल्म में कार्तिक आर्यन, विजय राज, भाग्यश्री पटवर्धन और राजपाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में हैं

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आपको निजात मिलेगी। आज आपके चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आज आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आज अपनी कोई पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचें। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सिर्फ सूझबूझ और कुशलता से अपने कार्यों को करने की जरुरत है। वर्तमान समय में आपने जो नई नीतियां बनाई है, उनसे आपको काफी लाभ मिलने वाला है। इस समय बीमा अथवा निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं, तो वह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपको किसी कार्य को लेकर की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। पहले से चल रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है। आज आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को करेंगे। अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। प्रयास करने पर कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक जिम्मेदारियां और काम का बोझ रहेगा। आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। इससे बॉस आपसे प्रसन्न होगे। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। माता जी आपसे कुछ फरमाईस कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाएं बनेगी। अगर कोई कानूनी समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति अथवा राजनीतिज्ञ के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। छात्रो को किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अनुकूल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका किसी इंटरव्यू में सलेक्शन होगा अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी, लोग आपको बधाई देंगे। आज आपका व्यापारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर सरकारी अथवा कोर्ट के संबंधी कोई मामला फंसा हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। विद्यार्थियों को अपनी सोच में और अधिक सकारात्मकता लाने की जरूरत है। आज आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज भाई-बहन के बीच चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप बच्चों के साथ अपना समय बिताएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपके आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। आज अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुझान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है, पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन पारिवारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी आज दूर होगी आप एनर्जेटिक रहेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे। छात्र आज कम्प्यूटर सीखने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका कार्य करने का और सफलता हासिल करने का जुनून आपको कामयाबी देगा।इंश्योरेंस और कमीशन के बिजनेस में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी मनचाहे प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। ये निवेश आने वाले दिनों में बेहतर फायदा देने वाला रहेगा। आज घर के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 4

****************************

 

दो दिन में 28,534 यात्रियों ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा 

जम्मू,01 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू से सोमवार को 6,461 यात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के पहले दो दिन में 29 और 30 जून को 28 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिन में 28,534 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए।

एक अधिकारी ने कहा, आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 6,461 यात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 2,321 यात्री 118 वाहनों के काफिले में सुबह 3.15 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। वहीं, 147 वाहनों के एक अन्य सुरक्षा काफिले में 4,140 यात्री सुबह 4.10 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुए।

इस साल 52 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को रक्षा बंधन पर समाप्त होगी।

यात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम-गुफा तीर्थ मार्ग से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल-गुफा तीर्थ मार्ग से यात्रा करते हैं।
पहलगाम मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने पर दर्शन करने के बाद उसी दिन वापस आधार शिविर लौट सकते हैं।

समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा की कलाओं के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना है कि बर्फ की यह संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है।

इस वर्ष लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर, दोनों यात्रा मार्गों पर, दोनों आधार शिविरों पर और गुफा मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारू और निर्बाध हो सके।

दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों और गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर लगाए गए हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7,000 से अधिक सेवादार (स्वयंसेवक) यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

*******************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

औरों में कहां दम था का किसी रोज गाना रिलीज

गृह मंत्री अमित शाह ने बताए नए आपराधिक कानूनों के फायदे

बोले-दंड नहीं न्याय मिलेगा

नईदिल्ली,01 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश में आज से 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कानूनों के बारे में और विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक कानून का दौर अब खत्म हो गया है, देश में दंड की जगह न्याय मिलेगा और देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी।उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के 77 साल बाद आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी हो रही है।

शाह ने कहा, तीनों नए कानून मध्य रात्रि से काम कर रहे हैं। भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता आ चुकी है। सबसे पहले हमने इसमें संविधान की आत्मा के तहत दफाओं और अध्यायों की प्राथमिकता तय की है। मॉब लिचिंग के लिए कानून में कोई प्रावधान नहीं था, नए कानून में मॉब लिचिंग को समझाया गया। राजद्रोह ऐसा कानून था, जो अंग्रेजों ने अपनी सुरक्षा के लिए बनाया था। इसे हमने खत्म कर दिया।

********************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

औरों में कहां दम था का किसी रोज गाना रिलीज

न्यू क्रिमिनल लॉ से कांग्रेस को आपत्ति, बताया जबरदस्ती

नईदिल्ली,01 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश में 1 जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं. इसको लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इस नए कानून को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन समेत अन्य नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह कानून जबरदस्त लागू किया गया है.

उन्होंने कहा कि सांसदों को जानबूझकर निलंबित कर इस कानून को पास कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कानून को चलने नहीं देंगे. खडग़े ने कहा कि सांसदों की ओर से संसद में इस कानून को लेकर विरोध जताए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद सरकार ने इस कानून को पास करवा लिया.

देश में 1 जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं. इसको लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इस नए कानून को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन समेत अन्य नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह कानून जबरदस्त लागू किया गया है.

उन्होंने कहा कि सांसदों को जानबूझकर निलंबित कर इस कानून को पास कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कानून को चलने नहीं देंगे. खडग़े ने कहा कि सांसदों की ओर से संसद में इस कानून को लेकर विरोध जताए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद सरकार ने इस कानून को पास करवा लिया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर एतराज जताया है. उनका कहना है कि इन कानूनों को लागू करने से पहले आम सहमति नहीं बनी है. यही नहीं उन्होंने आरोप भी लगाया कि जब इन कानूनों को लेकर संसद में विरोध जताया है गया उन सांसदों को जानबूझकर निलंबित कर इसे पारित किया गया है.  खरगे का कहना है कि कांग्रेस का इसका पूरजोर विरोध करती है और इसकी समीक्षा की मांग करती है.

वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नए कानूनों को लागू किए जाने का विरोध जताया है.उन्होंने तुरंत इन कानूनों को रोकने की मांग की है. यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने संसद में स्थगन प्रस्ताव नोटिस भी दिया है. उन्होंने कहा कि नए कानून देश वेलफेयर  स्टेट से पुलिस स्टेट को बढ़ावा देंगे. इन कानूनों को लेकर संसद में एक बार फिर चर्चा होना चाहिए.

भारत में 1 जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं. इनमें भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय न्याय संहिता प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन कानूनों के लागू होने के साथ ही देश में बीते 163 वर्ष से चल रहे आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट को खत्म कर दिया गया है. नए क्रिमिनल लॉ को लाने का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे खतरनाक अपराधों में सजा को और ज्यादा सख्त बनाना है.

**************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

औरों में कहां दम था का किसी रोज गाना रिलीज

लागू हुए तीन नए कानून, तीन साल के भीतर न्याय

मॉब लिंचिंग के लिए भी प्रावधान

नई दिल्ली,01 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम सोमवार से देश में लागू हो गए।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस बदलाव से एक ऐसी प्रणाली स्थापित होगी जिससे तीन साल में किसी भी पीडि़त को न्याय मिल सकेगा। तीनों कानून संसद ने पिछले साल शीतकालीन सत्र में पारित किए थे। नए कानून देश में ब्रिटिश राज से चले आ रहे इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और एविडेंस एक्ट की जगह आए हैं।

नए कानून में बलात्कार के लिए धारा 375 और 376 की जगह धारा 63 होगी। सामूहिक बलात्कार की धारा 70 होगी। हत्या के लिए धारा 302 की जगह धारा 101 होगी। लोकसभा ने इन तीनों विधेयकों को 20 दिसंबर और राज्यसभा ने 21 दिसंबर को पारित किया था।

भारतीय न्याय संहिता, 2023 में 21 नए अपराधों को जोड़ा गया है। इसमें एक नया अपराध मॉब लिंचिंग का भी है। इसके अलावा 41 विभिन्न अपराधों में सजा बढ़ाई गई है, 82 अपराधों में जुर्माना बढ़ा है, 25 अपराध ऐसे हैं जिनमें न्यूनतम सजा की शुरुआत की गई है। छह अपराधों में सामुदायिक सेवा को दंड के रूप में स्वीकार किया गया है और 19 धाराओं को निरस्त किया गया है।

इसी तरह भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के अंतर्गत 170 धाराएं होंगी। कुल 24 धाराओं में बदलाव किया है। नई धाराएं और उपाधाराए जोड़ी गई हैं।

सरकार का मानना है कि नए कानून लागू होने से न्याय जल्दी मिलेगा और तय समय के अंदर चार्जशीट फाइल हो सकेगी। साक्ष्य जुटाने के लिए 900 फॉरेंसिक वैन देशभर के 850 पुलिस थानों के साथ जोड़ी जा रही हैं। गरीबों के लिए न्याय महंगा नहीं होगा।

गृह मंत्रालय के मुताबिक नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में नौ नए सेक्शन और 39 नए सब सेक्शन जोड़े गए हैं। इसके अलावा 44 नई व्याख्याएं और स्पष्टीकरण जोड़े हैं और 14 धाराओं को निरस्त किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये विधेयक संसद में रखे थे, जिन्हें ध्वनिमत से पारित किया गया। पिछले साल 25 दिसंबर को राष्ट्रपति ने इन्हें मंजूरी दी थी।

विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा था कि विधेयक का उद्देश्य दंड देना नहीं है, इसका उद्देश्य न्याय देना है। उन्होंने कहा था कि इन विधेयकों की आत्मा भारतीय है। व्यास, बृहस्पति, कात्यायन, चाणक्य, वात्स्यायन, देवनाथ ठाकुर, जयंत भट्ट, रघुनाथ शिरोमणि अनेक लोगों ने जो न्याय का सिद्धांत दिया है उसको इसमें उतारा गया है।

सरकार का मानना है कि यह कानून स्वराज की और बड़ा कदम है। गृह मंत्री ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि गांधी जी ने शासन परिवर्तन की लड़ाई नहीं लड़ी, उन्होंने स्वराज की लड़ाई लड़ी थी। ये कानून लागू होने से तारीख पर तारीख का जमाना चला जाएगा। तीन साल में किसी भी पीडि़त को न्याय मिल जाए ऐसी न्याय प्रणाली इस देश के अंदर प्रतिस्थापित होगी।

उन्होंने कहा कि इस बिल में इतनी दूरदर्शिता रखी गई है कि आज मौजूद सारी तकनीक से लेकर आने वाले सौ वर्षों की तकनीक, सभी को सिर्फ नियमों में परिवर्तन करके समाहित किया जा सकेगा।

इसमें राजद्रोह कानून के अंग्रेजी प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। सरकार के खिलाफ कोई भी बोल सकता है, लेकिन देश के खिलाफ अब नहीं बोल सकते हैं। देश के खिलाफ बोलने या साजिश करने पर सजा का प्रावधान किया गया है।

**************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

औरों में कहां दम था का किसी रोज गाना रिलीज

औरों में कहां दम था का किसी रोज गाना रिलीज

अजय-तब्बू ने कृष्ण और वसुधा की दिखाई झलक

01.07.2024  –  हाल ही में रिलीज़ हुए औरों में कहाँ दम था के ट्रेलर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह आगामी फि़ल्म प्रशंसित लेखक-निर्देशक नीरज पांडे की गहन प्रेम कहानियों की शैली में कदम रखने जा रही है। प्रशंसक विशेष रूप से अजय देवगन और तब्बू की सदाबहार जोड़ी के बीच की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।

केंद्रीय रोमांस से परे फि़ल्म अपने संगीत के माध्यम से एक आकर्षक अनुभव का वादा करती है।टू और ऐ दिल जऱा जैसे गाने पहले ही चार्ट पर चढ़ चुके हैं, जिन्होंने अपनी धुनों से लोगों का दिल जीत लिया है। अब इसी बीच फिल्म निर्माताओं ने नया गाना किसी रोज़ रिलीज कर दिया है।प्रतिभाशाली मैथिली ठाकुर द्वारा गाया गया यह मधुर ट्रैक श्रोताओं को कृष्ण (देवगन द्वारा अभिनीत) और वसुधा (तब्बू द्वारा अभिनीत) की प्रेम कहानी में गहराई से ले जाता है।

इस गाने का जादू ऑस्कर विजेता काम के लिए मशहूर कुशल संगीतकार एमएम क्रीम और मार्मिक गीतकार मनोज मुंतशिर के बीच सहयोग का नतीजा है। बता दें कि फिल्म औरों में कहां दम था में न केवल एक शक्तिशाली केंद्रीय जोड़ी है, बल्कि एक मजबूत सहायक कलाकार भी है। जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर, शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह फिल्म एनएच स्टूडियोज और फ्राइडे फिल्मवर्क्स का संयुक्त निर्माण है। बता दें कि फिल्म औरों में कहां दम था 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

********************************

 

आज का राशिफल

 

 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा, आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिए फायदेमंद होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। कन्या पक्ष को बड़ी सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आप अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं, इससे समाज में आपका नाम होगा। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा है। आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की कमी के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे फिर भी आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा.. आप कम्प्यूटर कोर्स सीखने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में इजाफ़ा होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घरवालों के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी भी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपकी वाणी और व्यवहार में मधुरता आएगी। किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविशवास न दिखाए कार्यों को थोडा ध्यान पूर्वक करें।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके स्वाभाव में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझाएंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। बिजनेस में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपति किसी टूर पर जायेंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आप पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पूरी एकाग्रता से करेंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे के कारोबारियों को अच्छा फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। बिजनेस में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस फ़ील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़े बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अच्छी सेहत के लिए आप रूटीन एक्सरसाइज ड्डस्रस्र करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे।परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

*****************************

 

आईफा-दादा साब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड’ शो में सुशांता दास सम्मानित

30.06.2024  –  मुंबई में आयोजित ‘आईफा – दादा साब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड’ शो में सिलचार (असम ) के कलाकार सुशांता दास को बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने ‘आईफा अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया। अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने जब सुशांता के द्वारा बनाई गई पेंटिंग देखी तो आश्चर्यचकित रह गई।

इस अवार्ड समारोह में उपस्थित अभिनेता कबीर दुहान सिंह, शिवांगी वर्मा, मदालसा शर्मा, विझाय बदलनी, हिमानी शिवपुरी, उर्वशी उपाध्याय, ज्योति गऊबा, निर्मल सोनी, विनोद सिंह, शाम माशेलकर ने भी सुशांता की पेंटिंग की काफी तारीफ की। बचपन से ही पेंटिंग बनाने में रुचि रहने की वजह से अपने विद्यार्थी जीवन में भी सुशांता दास राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे।

सिलचार (असम ) से मुंबई तक का सफर सुशांता दास के लिए बड़ा रोचक रहा। कुछ माह पूर्व बागेश्वरधाम प्रवास के दौरानसुशांता दास की मुलाकात रेकोला पीआर के प्रबंध निदेशक लक्ष्मण वैष्णव से हुई। बागेश्वर धाम महाराज की पेंटिंग देख कर लक्ष्मण वैष्णव काफी प्रभावित हुए और सुशांता दास को मुंबई आने के निमंत्रण दे डाला।

प्रतिफल स्वरूप सुशांता दास को ‘आईफा – दादा साब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड’ शो में शामिल होने का मौका मिला। सुशांत दास इन दिनों अपने गांव सिलचार (असम ) में पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र का संचालन भी कर रहे हैं। बहुत जल्दी वो ‘इंडिया आर्ट फेस्टिवल’ में भाग लेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

नए कानूनों के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार

भोपाल 30 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): देश की कानून और न्याय व्यवस्था के लिए एक जुलाई इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली तारीख है। सोमवार से देश में तीन नए कानून अमल में आ रहे हैं। इन कानूनों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार है।

आईपीसी की 511 धाराओं की जगह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में 358 धाराएं होंगी। इसमें 21 नए अपराध जुड़े हैं और 41 धाराओं में सजा बढ़ाई गई है। इसके अलावा पहली बार छह अपराधों में सामुदायिक सेवा की सजा जोड़ी गई है।

इसी तरह सीआरपीसी के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) अस्तित्व में आ रहा है। नए कानूनों को अमल में लाने और लागू करने के लिए पुलिस बल को सबसे ज्यादा सक्षम बनाने की जरूरत है।

यही कारण है कि मध्य प्रदेश में छह महीने में पुलिस बल और विवेचकों को इसके लिए तैयार किया गया है। इस दौरान इन तीनों कानूनों के बारे में पुलिस बल और विवेचकों को प्रशिक्षित किया गया है। अब तक 60 हजार पुलिस जवानों और अधिकारियों के अलावा 31 हजार विवेचकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

राज्य की पुलिस प्रशिक्षण शाखा ने तीन सौ से ज्यादा मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया है और इनके माध्यम से पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों और चौकियों तक के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। नए कानूनों से लोगों को अवगत कराने और उनमें जागरूकता लाने के मकसद से कार्यशालाएं हुईं, सेमिनार हुए और सामूहिक चर्चा हुई।

इसके अलावा सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग किया गया है, शॉर्ट फिल्में तक बनाई गई हैं। इतना ही नहीं पुलिस विभाग की ओर से पोस्टर भी जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने भी इस कानून की तैयारी और प्रशिक्षण पर पूरी नजर रखी, साथ ही निर्देश दिए।

नए कानूनों की विस्तृत जानकारी पुलिस थाने के अलावा पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर भी उपलब्ध रहेगी। जिस दिन यह कानून लागू होने वाले हैं। उस दिन एक जुलाई को सभी थानों में विशेष कार्यक्रम होंगे और आमजन को अवगत कराया जाएगा।

******************************

Read this also :-

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज, छा गई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी

अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर..

ISRO चीफ ने दी Good News, कही ये बड़ी बात

ऩई दिल्ली 30 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की वापसी को लेकर अच्छी खबर दी है।

उन्होंने कहा है कि उनकी वापसी चिंताजनक मुद्दा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अंतरिक्ष स्टेशन लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है। सुनीता विलियम्स महीनों तक अंतरिक्ष में रह सकती हैं।

इसरो चीफ ने कहा, “यह केवल सुनीता विलियम्स या किसी अन्य अंतरिक्ष यात्री की बात नहीं है। उन्हें किसी न किसी दिन वापस आना ही है। पूरा मुद्दा बोइंग स्टारलाइनर नामक एक नए क्रू मॉड्यूल के परीक्षण, वहां जाने और फिर सुरक्षित वापस आने की क्षमता के बारे में है।

स्पेस एजेंसी के पास उन्हें घर वापस लाने के लिए पर्याप्त क्षमताएं हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है। आईएसएस लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है।”

नासा के दो अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स 14 जून को वापस लौटने वाले थे। हालांकि, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में कई समस्याएं आ चुकी हैं। इस वजह से उनकी वापसी में कई बार देरी हो चुकी है।

सोमनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बारे में चिंता करने के बजाय, एक नए क्रू मॉड्यूल के परीक्षण और अंतरिक्ष में यात्रा करने की इसकी क्षमता पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने विलियम्स की नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान भरने के साहस के लिए भी प्रशंसा की।

*****************************

Read this also :-

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज, छा गई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी

18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

एक जुलाई से लागू होगा नया नियम

लखनऊ 30 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब प्रदेश में एक जुलाई से 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को दोपहिया और चारपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पंप से डीजल या पेट्रोल नहीं मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा होगा। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डा. शुचिता चतुर्वेदी ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा निदेशक, पुलिस महानिदेशक, खाद्य रसद विभाग के आयुक्त, परिवहन आयुक्त व अपर पुलिस महानिरीक्षक को दिशा निर्देश जारी किया है।

गौर हो कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राएं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के सड़कों पर वाहन दौड़ाते अकसर नजर आते हैं। ऐसे में आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। बीते दिनों राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बैठक आयोजित कर नाबालिगों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी। आयोग ने इसे लेकर सभी विभागों के साथ छह जून को बैठक की थी।

*******************************

Read this also :-

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज, छा गई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी

दतिया में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में गोली चली

एक महिला की मौत, एक गंभीर

दतिया 30 June  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि शनिवार देर रात गोलियां भी चलीं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वनवास गांव में शराब पीने को लेकर रतिराम यादव और सरपंच के भाई रविंद्र के बीच हुए विवाद ने शनिवार देर रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि सरपंच अपने साथियों के साथ रतिराम के घर पहुंचा और मारपीट की। इसी दौरान फायरिंग भी हो गई। एक गोली रतिराम की बहू अहिल्या को लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम को रतिराम यादव का सरपंच अरविंद यादव के भाई रविंद्र से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों ही पक्षों को समझाया और किसी तरह मामला शांत हुआ।

शनिवार की देर रात को हुई फायरिंग के बाद पुलिस बल गांव पहुंचा और हालात पर नजर रखे हुए हैं। साथ में आरोपियों की तलाश के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

***************************

Read this also :-

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज, छा गई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों का एक और जत्था रवाना

जम्मू  30 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 6,619 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रविवार को यहां से घाटी के लिए रवाना हुआ। इससे पहले शनिवार को 13 हजार से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए थे। अधिकारियों ने बताया कि 6,619 यात्रियों का तीसरा जत्था रविवार सुबह 151 वाहनों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने कहा, “इनमें से 2,781 यात्री 3:50 बजे 151 वाहनों में सवार होकर बालटाल आधार शिविर के लिए और 3,838 यात्री 168 वाहनों में सवार होकर सुबह 4:42 बजे नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुए। दोनों काफिलों को सुरक्षा घेरे में रवाना किया गया।”

इस साल 52 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को रक्षा बंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी। यात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम-गुफा तीर्थ मार्ग से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल-गुफा तीर्थ मार्ग से यात्रा करते हैं।

पहलगाम मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने पर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन वापस आधार शिविर लौट सकते हैं। समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा की कलाओं के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना ​​है कि बर्फ की यह संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है।

इस वर्ष लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर, दोनों यात्रा मार्गों पर, दोनों आधार शिविरों पर और गुफा मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारू और निर्बाध हो सके। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों और गुफा मंदिर में 124 से अधिक ‘लंगर’ लगाए गए हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7,000 से अधिक ‘सेवादार’ (स्वयंसेवक) यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

*************************************

Read this also :-

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज, छा गई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी

चर्चाओं के बीच : अदाकारा नोज़ा शेख

30.06.2024  –  बैंकॉक/थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल इंफ्लुएंसर अवॉर्ड 2024 समारोह में बिग बॉस फेम अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के द्वारा ‘बेस्ट मॉडल’ अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद अदाकारा व मॉडल नोज़ा शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। नोज़ा शेख कई फैशन शो की वह ब्रांड एंबेसडर रही हैं। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘सावधान इंडिया क्राइम शो’ में अभिनय करने के साथ साथ उन्होंने कई मॉडलिंग शो और रैम्प वॉक किया है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी नोज़ा शेख अपनी माँ को अपना आदर्श मानती हैं वह कहती है कि जिंदगी के हर मोड़ पर उसकी माँ ने उनका साथ दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन में वह आज इस मुकाम पर पहुंची और अपने सपनों को पूरा कर रही है। अपनी शिक्षा-दीक्षा लखनऊ में पूरी करने के बाद मुम्बई और गोआ में वह कई वर्षों से रह रही है और काम कर रही है।

वह मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ बिजनेस वीमेन है। गोवा में ‘एरीस हाउस’ नाम से उनकी कंपनी है जो टूरिस्टों के लिए उनकी पसंद के होटल, घर, विला और कई सुविधायें मुहैया कराती हैं। आगामी समय में उनके तीन म्यूजिक वीडियो आने वाले हैं। जो हिंदी और पंजाबी भाषा में होंगे।

बतौर मॉडल और फैशन आइकॉन नोज़ा शेख कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं जिनमें मिस यूपी 2015, मिस लखनऊ 2014, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड उल्लेखनीय हैं। नोज़ा को बचपन से ही मॉडलिंग और अभिनय का शौक रहा।

रंगमंच में भी वह काम कर चुकी है साथ ही अपने अभिनय कौशल में विकास के लिए अनुपम खेर एक्टिंग अकेडमी अभिनय की बारीकियों को सीखा है। तनिक्स, टाइटन, मैक्स जैसी कई कंपनियों की विज्ञापनों में वह काम कर चुकी है। फिलवक्त नोज़ा शेख ‘स्टाइल एजेंट’ कंपनी और दुबई की रूमी एनर्जी ड्रिंक की भी वह भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

वल्र्डवाइड 300 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

30.06.2024  –  प्रभास ने फिल्म सालार के बाद अब कल्कि 2898 एडी से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है. देश और विदेश में प्रभास और नाग अश्विन की जोड़ी वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी की ही चर्चा हो रही है. कल्कि 2898 एडी एक माइथोलॉजी फिल्म होने के साथ-साथ दर्शकों को साइंस-फिक्शन का भी मजा दे रही है.

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज स्टारर कल्कि 2898 एडी 27 जून को रिलीज हुई थी.फिल्म कल्कि 2898 एडी ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 191.5 करोड़ और इंडिया में सभी भाषाओं में 95 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें हिंदी में 21 करोड़ और सबसे ज्यादा तेलुगू में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

अब फिल्म कल्कि 2898 एडी की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है. कल्कि ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड 107 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 54 करोड़ का कारोबार किया है.इसी के साथ कल्कि 2898 एडी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.5 करोड़ हो गया है.

कल्कि 2898 एडी अपने दो दिनों के कलेक्शन में 300 करोड़ से दो कदम दूर रह गई है.कल्कि 2898 एडी को चार दिनों का वीकेंड मिला है. अब फिल्म इन चार दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़, इंडिया में 300 करोड़ और हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार करती दिख रही है.

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही कठिन काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जाएंगे। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा। आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जायेंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों केलिए समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। आज आपको कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनेगी। आज आप रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी केलिए आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट केलिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। घरवाले इसपर सोच विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। रुके काम शुरू करने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गई व्यापार सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त मधुर भाषा का प्रयोग करें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज भाग-दौड़ या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इजाफा होने की संभावना है। कारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से सलाह करेंगे तो सफलता आपके कदमों में होगी। लवमेट केलिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सफेग

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरूर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

***************************

 

चारधाम यात्रा, हरीश रावत ने गिनाई सरकार की गलतियां

देहरादून 29 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । चारधाम यात्रा को शुरू हुए लगभग 49 दिन हो गए हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। साथ ही अभी तक 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। वहीं अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि यात्रा से एक महीने पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लेना चाहिए था, लेकिन उस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं के सामने अपना चेहरा चमकाते रहे। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कई जगह पर यात्रा का पड़ाव होना चाहिए, जिससे तीर्थ यात्री वहां के मौसम और माहौल को समझ सकें। तीर्थ यात्री 24 घंटे यात्रा कर रहे हैं और ऐसे में थकान और तापमान के चलते विपरीत असर पड़ रहा है। कई तीर्थ यात्राओं की इससे मौत भी हो रही है।

हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री जानकी चट्टी और कई अन्य जगहों पर तीर्थ यात्रियों के लिए ठहराव होना चाहिए।

उन्होंने कहा, सरकार की पहली गलती तो ये है कि जिस समय वो यात्रा का प्रबंधन कर रहे थे, उस समय ये अपने चेहरे, अपने राष्ट्रीय नेताओं के चेहरे चमकाने में लगे हुए थे। उन्होंने इस पर ध्यान दिया ही नहीं। नतीजा प्रारंभ में दिक्कत आई।

उन्होंने कहा, मैंने एक सुझाव दिया था कि ये जो 24 घंटा आपने यात्रा खोल दी है, इसके दो दुष्परिणाम हुए हैं। एक तो ये कि यात्री थक जा रहा है, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो रही है और दूसरा ये कि यात्री मौसम के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहा है जिससे उनकी मौतें हो रही हैं।

रावत ने कहा, इतने छोटे संकेत को समझने के लिए कॉमन सेंस काफी है। अगर अब आप पड़ाव सिस्टम नहीं भी कर सकते हैं तो हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ, यमुनोत्री जाने वालों के लिए बड़कोट में कहीं रुकने की व्यवस्था करें ताकि वो वहां आराम करें और यमुनोत्री धाम में फ्रेश महसूस करें। अब एकदम से एक्सपोजर हो रहा है। वहां के मौसम से यात्रियों की मौतें हो रही हैं।

****************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी की ओपनिंग डे की ऑफिशियल कमाई का एलान

सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्जी एडमिशन

सरकारी फंड का किया मिसयूज; CBI ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली 29 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में एडमिशन को लेकर फर्जीवाड़े के मामले में सीबीआई अब एक्शन मोड में आ गई है। 2016 में पकड़े गए चार लाख फर्जी छात्रों के मामले में एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 2 नवंबर 2019 के आदेश पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि जांच के लिए भारी जनशक्ति की आवश्यकता हो सकती है और जांच राज्य पुलिस को दी जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने हाल ही में याचिका खारिज कर दी जिसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की।

हाईकोर्ट को 2016 में सूचित किया गया था कि आंकड़ों के सत्यापन से पता चला है कि सरकारी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं में 22 लाख छात्र थे, लेकिन वास्तव में केवल 18 लाख छात्र ही पाए गए और चार लाख फर्जी दाखिले थे। अदालत को यह भी बताया गया कि समाज के पिछड़े या गरीब तबके के छात्रों को स्कूलों और मिड डे मील योजना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कुछ लाभ दिए जा रहे हैं। उच्च न्यायालय ने राज्य सतर्कता विभाग को 4 लाख फर्जी छात्रों के नाम पर धन की संदिग्ध हेराफेरी की जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया था। पीठ ने जिम्मेदारी तय करने और दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सतर्कता ब्यूरो की सिफारिशों पर राज्य में सात एफआईआर दर्ज की गईं।

हाईकोर्ट ने अपने 2019 के आदेश में कहा था कि एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच “बहुत धीमी” है। इसके बाद इसने उचित और त्वरित जांच के लिए मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया। इसने राज्य सतर्कता विभाग को 2 नवंबर 2019 को अपने आदेश के एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेज सौंपने को कहा था और सीबीआई को तीन महीने के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।

****************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी की ओपनिंग डे की ऑफिशियल कमाई का एलान

सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

सोनिया गांधी के लेख पर भाजपा ने कहा

सरकार चलाने का जनादेश पीएम मोदी को मिला है

नई दिल्ली 29 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख पर पलटवार करते हुए कहा है कि जनता ने 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी सरकार चलाने का जनादेश पीएम मोदी को दिया है और कांग्रेस को लगातार तीसरी बार चुनाव हराया है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने सोनिया गांधी के लेख पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत के संविधान की खूबसूरती है कि अनुच्छेद 19 के तहत हर व्यक्ति स्वतंत्र रूप से अपनी बातें रख सकता है।

सोनिया गांधी ने अपने उसी अधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने जो बातें कही हैं, उस पर किसी ने कोई रोक तो लगाई नहीं है और जब कोई रोक नहीं लगी है तो इससे यही मतलब निकलता है कि राहुल गांधी जो बार-बार देश में अघोषित आपातकाल की बात कर रहे हैं, वो पूरी तरह से असत्य है।

कोहली ने कहा, इस देश में एक ही बार 1975 में आपातकाल लगा था और वह भी इंदिरा गांधी ने लगाया था।

भाजपा प्रवक्ता ने 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस की हार बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी का इसे देखने का अपना नजरिया है, लेकिन चुनाव के नतीजे को देखने का एक नजरिया यह भी है कि भारत की जनता ने कांग्रेस पार्टी को तीसरी बार रिजेक्ट कर दिया है।

वर्ष 2014, 2019 और 2024 तीनों चुनावों को मिलाकर कांग्रेस को जितनी सीटें मिली हैं उससे ज्यादा सीटें जनता ने इस बार भाजपा को दी है।

उन्होंने कहा, इसका मतलब यह है कि 2014 में जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था और जो काम 2019 में किया, उसे 2024 में और आगे बढ़ाने के लिए जनता ने यह जनादेश दिया है।

सोनिया गांधी भले ही यह कहें कि यह कांग्रेस की जीत है या मोदी की हार है, लेकिन दूसरा नजरिया यह है कि जनता ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी ही सरकार चलाएं और यह उस रूप में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार है।

*****************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी की ओपनिंग डे की ऑफिशियल कमाई का एलान

सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

बिहार में थमता नहीं दिख रहा पुल-पुलिया गिरने का सिलसिला

सरकार पर उठने लगे सवाल

पटना 29 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार में पुल-पुलिया गिरने या क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। पिछले 11 दिनों के अंदर पांच पुल गिर चुके हैं। पुल गिरने की घटनाओं के बीच सरकार पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। हालांकि सरकार पुल के टूटने या धराशायी होने की घटना की जांच कराने की बात जरूर कर रही है।

इधर, पुल-पुलियों के गिरने की घटना के बाद सचेत हुई सरकार अब पुल की कमजोरी को जानने और नए पुल मजबूत बने, इसके लिए सभी ग्रामीण पुलों की स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने जा रही है। मकसद यह है कि सरकारी राशि का सदुपयोग हो और जानमाल की सुरक्षा भी की जा सके।

ऐसा नहीं कि बिहार में पुल धराशायी या टूटने की घटना इसी सरकार में हो रही है। प्रदेश में सरकार महागठबंधन की रही हो या एनडीए की, पुल गिरते रहे हैं और विपक्ष सरकार पर सवाल उठाता रहा है।

बताया जाता है कि बिहार में पुल-पुलियों के रखरखाव को लेकर कोई नीति नहीं है, जिस कारण पुराने पुलों की मॉनिटरिंग नहीं हो पाती है और बन रहे पुल-पुलियों में निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है।

हालांकि सरकार अब इस मामले को लेकर सचेत दिख रही है। ग्रामीण कार्य विभाग ने अब पुल-पुलियों की ऑडिट करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर विभागीय अभियंताओं और अधिकारियों की तैनाती होगी। विभागीय ऐप के माध्यम से हर दिन ऑडिट से जुटाई गई जानकारी मुख्यालय भेजी जाएगी। इस आधार पर मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग होगी।

सभी आंकड़े इकट्ठा होने के बाद इसकी दोबारा जांच की भी व्यवस्था की जायेगी। जुटाई गई तमाम जानकारियों के आधार पर पुल का ग्रेड तैयार होगा और इसके बाद पुल के मरम्मत या पूरी तरह से पुनर्निर्माण पर विचार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 18 जून को अररिया के सिकटी प्रखंड के बकरा नदी पर उद्घाटन के लिए तैयार पुल अचानक भरभराकर गिर गया। इस मामले को लेकर पथ निर्माण विभाग ने तत्काल कई इंजीनियरों को निलंबित कर दिया और एक जांच दल का गठन कर जांच की जिम्मेदारी दे दी।

पुल-पुलिया गिरने को लेकर प्रदेश में राजनीति भी खूब होती रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले दो सालों में प्रदेश में नौ छोटे-बड़े पुल ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पिछले 11 दिनों में सीवान, अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज में पुल गिरने के बाद शुक्रवार को मधुबनी के भुतही बलान नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिर गया।

********************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी की ओपनिंग डे की ऑफिशियल कमाई का एलान

सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

अमरनाथ यात्रा 4,029 यात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू 29 June(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पवित्र अमरनाथ यात्रा आज यानी 29 जून से शुरू हो चुकी हैं। भारी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 4,029 यात्रियों का दूसरा जत्था 200 वाहनों के दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, इनमें से 1,850 यात्री सुबह 4 बजे 104 वाहनों में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 2,179 यात्री 96 वाहनों में सवार होकर सुबह 4.30 बजे पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया, दोनों काफिलों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम रूट से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट से यात्रा करते हैं।पहलगाम मार्ग से जाने वालों को मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने वाले लोग दर्शन के बाद उसी दिन वापस लौट आते हैं।

यह मंदिर समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें बर्फ से बना एक शिवलिंग है। भक्तों का मानना ​​है कि यह शिवलिंग भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। इस साल यात्रा को सुचारू और किसी भी दुर्घटना से बचाने के लिए दोनों आधार शिविरों और गुफा मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दोनों मार्गों के साथ-साथ पारगमन शिविरों और गुफा मंदिर में 124 से ज्यादा लंगर लगाए गए हैं।

इस साल की यात्रा के दौरान 7,000 से ज्यादा सेवादार (स्वयंसेवक) तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

**********************************

Read this also :-

कल्कि 2898 एडी की ओपनिंग डे की ऑफिशियल कमाई का एलान

सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

09.06.2024  –  साउथ सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का इंतजार फैंस को था. अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. इस फिल्म में बॉबी देओल का खूंखार रूप देखने को मिलेगा जिसका बॉबी के फैंस को भी इंतजार था. साउथ की बड़ी फिल्मों में एक कंगुवा भी है और अब मेकर्स इसकी रिलीज डेट एक फेस्टिवल में रखे हैं.

सूर्या की फैन फॉलोविंग साउथ के अलावा हिंदी दर्शकों में भी खूब है. फिल्म कंगुवा में बॉबी देओल भी विलेन के रूप में नजर आएंगे इसलिए इस फिल्म का इंतजार पहले से था. अब जबकि फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है तो इसे भी जान लेना चाहिए.स्टूडियो ग्रीन 2 के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट का ऐलान किया है.

इसी प्रोडक्शन में फिल्म का निर्माण हुआ है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, वीर योद्धा का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाओ….हमारा कंगुवा 10 अक्टूबर 2024 दशहरा पर आ रहा है.फिल्म कंगुवा 10 अक्टूबर 2024 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी. इसी दिन आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा भी सिनेमाघरों में आ रही है.

इन दोनों फिल्मों का क्लैश एक ही दिन होना है, हालांकि दोनों फिल्मों का थीम अलग है.साउथ डायरेक्टर सिवा के निर्देशन में फिल्म कंगुवा को बनाया जा रहा है. फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म में लीड एक्टर सूर्या हैं, लीड विलेन बॉबी देओल हैं और लीड एक्ट्रेस दिशा पटानी हैं. इनके अलावा इस फिल्म में आरश शाह, रेडिन किंगस्ले, योगी बाबू, नटरंजन सुब्रमण्यम, कोवाई सरला, रवि रघुवेंद्र और जगपति बाबू जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे.

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version