मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें

 सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने फिर किया तलब

मुंबई ,10 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धन शोधन मामले में नये दौर की पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बुधवार को एक बार फिर तलब किया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई अन्य हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने से जुड़े मामले में 38 वर्षीय जैकलीन से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

ईडी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने ‘अपराध से अर्जित रकम’ या अवैध धन का इस्तेमाल जैकलीन के लिए तोहफे खरीदने के वास्ते किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने 2022 में दायर एक आरोपपत्र में कहा था कि जैकलीन चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास के बारे में जानने के बावजूद उससे कीमती सामान, आभूषण और महंगे तोहफे लेती थीं। मामले में ईडी जैकलीन से कम से कम पांच बार पूछताछ कर चुकी है।

जैकलीन ने हमेशा कहा है कि वह बेकसूर हैं और उन्हें चंद्रशेखर की कथित आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

****************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

यूट्यूबर एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का समन

रेव पार्टियों से जुड़ा है मामला, 23 जुलाई को पेशी का आदेश

नई दिल्ली,10 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को समन भेजा है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव को पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 23 जुलाई को बुलाया है. ईडी ने मई में मामला दर्ज किया था और नोएडा में एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद पीएमएलए एक्ट के तहत आरोप लगाए थे.

सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव को ईडी के लखनऊ दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने अपनी फॉरेन ट्रिप और काम के कारण समन को स्थगित करने की मांग की थी. अब उन्हें ईडी के सामने 23 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया है.

हरियाणा के सिंगर फाजिलपुरिया से इस हफ्ते ईडी ने इस मामले में पूछताछ की थी, उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है. ईडी अपनी जांच में ये तलाशने में लगी हुई है कि इन पार्टियों की फंडिंग कहां से की जाती थी. क्या इन रेव पार्टियों में अवैध धन का इस्तेमाल होता था ये सभी जांच के दायरे में है.

एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर उनके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

एल्विश यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम एक गैर सरकारी संगठन, पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में दर्ज किया गया था. पांच अन्य आरोपियों, सभी सपेरों को नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी

। सपेरों को पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से पांच कोबरा सहित नौ सांपों को बचाया गया था, जबकि 20 मिलीलीटर संदिग्ध सांप का जहर भी जब्त किया गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में मौजूद नहीं थे और वे मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। अप्रैल में, नोएडा पुलिस ने मामले में 1,200 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दायर की थी.

******************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

बिहार में एक और पुल गिरा, सहरसा में 5 साल पहले बना था ब्रिज

सहरसा (बिहार),10 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में बुधवार को एक और छोटा पुल ढह गया. राज्य में पिछले 21 दिनों में इस तरह की यह 13वीं घटना है. सहरसा जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) ज्योति कुमार ने बताया, “हमें अभी सूचना मिली है कि महिषी गांव में ऐसी घटना घटी है.

यह एक छोटा पुल या पुलिया हो सकता है. जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी वहां पहुंच रहे हैं. हम घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.”

एडीएम ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.  पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई जिलों में एक दर्जन से अधिक पुलों और पुलियों के ढहने पर राज्य सरकार ने 15 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों को राज्य के सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का स्पष्ट निर्देश दिया था, जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है.

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को राज्य में पुलों या पुलियों के लिए अपनी-अपनी रखरखाव नीति तुरंत तैयार करने को भी कहा था.

**************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

मिहिर शाह को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

वर्ली बीएमडब्ल्यू हादसा

मुंबई,10 जुलाई(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह  बीएमडब्ल्यू कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के आरोपी बेटे मिहिर शाह को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।शाह को बुधवार को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सिवरी कोर्ट) एसपी भोसले के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने आरोपी को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।सुनवाई के दौरान पुलिस ने इसे क्रूर और हृदयहीन अपराध बताया है।

कोर्ट के सामने पुलिस ने कहा कि आरोपी को अधिकतम हिरासत में रखा जाना चाहिए क्योंकि उन्हें यह जांच करनी है कि उसे भागने में किसने मदद की है।पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जिस कार से हादसा हुआ था उसकी नंबर प्लेट भी अभी तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही है।बता दें कि आरोपी मिहिर को पुलिस ने हादसे के 2 दिन बाद ठाणे से गिरफ्तार किया है।

कोलीवाडा निवासी प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी सुबह स्कूटी से ससून डॉक में मछली खरीदने गए थे। वापसी में मिहिर ने तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद कावेरी स्कूटी में फंसकर कार से साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई।घटना के बाद मिहिर की उनके पिता राजेश शाह ने भागने में मदद की। वह जमानत पर हैं। कार में बैठा चालक 11 जुलाई तक हिरासत में है।

****************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

वाराणसी में बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, दुकानदारों की बढ़ी टेंशन

वाराणसी 10 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण अब नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते गंगा किनारे रह रहे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

दरअसल, पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक हफ्तों में गंगा का जलस्तर चार सीढ़ी ऊपर चढ़ गया है, जिससे गंगा किनारे रहने वाले और छोटे व्यापारियों को चिंता सताने लगी है।

दुकानदार शैलेंद्र साहनी ने कहा कि जब भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता है तो उन्हें अपनी दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ता है। इसके कारण उनकी दुकानदारी पर भी काफी फर्क पड़ता है।

वहीं, अन्य दुकानदार वाल्मीकि निषाद ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से तेजी के साथ पानी का जलस्तर बढ़ा है। घाट की पांच-छह सीढ़ी ऊपर तक पानी पहुंच गया है। घाट किनारे मौजूद सभी दुकानदार अपने सामान के साथ दूसरी ओर शिफ्ट हो रहे हैं। पानी के बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय दुकानदारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

नाविक रवि साहनी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। गंगा का पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान वह यात्रियों को पानी के पास जाने को लेकर सतर्क भी करते हैं। ताकी कोई अनहोनी घटित न हो।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। जानकारी के अनुसार, लखनऊ, गोंडा, लखीमपुर, बरेली, बस्ती में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा बहराइच, श्रावस्ती और पीलीभीत भी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की भी तैनाती की गई है।

********************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिर शुरू

जम्मू  10 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। यहां पर मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के गोली-गादी जंगलों में अंधेरे और भारी बारिश के कारण मंगलवार को सर्च अभियान रोक दिया गया था। यह बुधवार को सुबह फिर से शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक गोलीबारी हुई थी। बाद में आतंकवादी घने जंगलों वाले गोली-गादी क्षेत्र में भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बल अब जंगली इलाके में आतंकवादियों का पता लगाने में लगे हुए हैं।

आतंकवादियों की तलाश के लिए मंगलवार को सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया था। ड्रोन निगरानी, ​​स्निफर डॉग्स, शार्पशूटर क्षेत्र में चल रहे अभियान का हिस्सा हैं।

डोडा में मंगलवार को हुई मुठभेड़ कठुआ में सेना की गश्ती पार्टी पर घात लगाकर किए गए हमले के तुरंत बाद हुई। यह आतंकी हमला एक महीने में जम्मू में हुआ पांचवां हमला था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए।

*****************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

ऑस्ट्रिया में ‘वंदे मातरम’ की धुन पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

नई दिल्ली 10 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। राजधानी वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन में कलाकारों ने ‘वंदे मातरम’ की विशेष प्रस्तुति के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

पीएम मोदी ऐतिहासिक यात्रा पर मंगलवार को ऑस्ट्रिया पहुंचे। नरेंद्र मोदी 41 वर्षों में इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के आगमन पर ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता रिट्ज-कार्लटन होटल पहुंचे, जहां उनका स्वागत ‘वंदे मातरम’ के विशेष प्रदर्शन के साथ किया गया।

इस दौरान पीएम मोदी को भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और बाद में चांसलर नेहमर के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, “वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र व साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।”

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को ‘गर्मजोशी से स्वागत के लिए’ धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कहा कि वह बैठक के लिए उत्सुक हैं। हमारे देश विश्व की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

पीएम मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत दिखी, जिसमें गले मिलना और कार्ल नेहमर द्वारा पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई अलग-अलग कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे। वह वियना में उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से भी बातचीत करेंगे।

***************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का आया भूकंप

कोई हताहत नहीं

हिंगोली 10 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : महाराष्ट्र के हिंगोली में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया जिससे जिले और मराठवाड़ा-विदर्भ क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में लोग दहशत में आ गए।

केंद्र के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, बुधवार सुबह 7.14 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हिंगोली कलेक्टर जितेंद्र पापलकर ने एक बयान में कहा कि जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और इसका केंद्र कलमनुरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में था।

नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर जैसे अन्य जिलों में भी करीब 20 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कई लोग अचानक धरती और छत के पंखे हिलने से घबरा गए और कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप करीब 20 सेकंड तक रहा।

*****************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

अमरनाथ यात्रा : 4,627 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

जम्मू 10 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को 4,627 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा, “4,627 यात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। पहला काफिला सुबह 3.07 बजे 90 वाहनों में 1,854 यात्रियों को लेकर उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। दूसरा, 95 वाहनों का सुरक्षा काफिला 2,773 यात्रियों को लेकर दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए सुबह 3.33 बजे रवाना हुआ।”

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद, अधिकारियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसका इस्तेमाल यात्री कश्मीर पहुंचने के लिए करते हैं।

मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

यात्री गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग या 14 किलोमीटर लंबे छोटे बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।

पहलगाम मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करने वाले लोग दर्शन करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा को दुनिया भर के लाखों हिंदू भगवान शिव के घर के रूप में पूजते हैं।

इस साल लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दो बैस कैंप बनाए गए हैं और गुफा मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारु और दुर्घटना मुक्त रहे।

दोनों मार्गों पर 124 से ज्यादा ‘लंगर’ स्थापित किए गए हैं। वहीं 7,000 से ज्यादा ‘सेवादार’ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चला रहा है।

दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

******************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

बंगाल में CBI की एंट्री मामले में याचिका पर SC में होगी सुनवाई

नई दिल्ली 10 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): सीबीआई के कथित तौर पर दुरुपयोग के मामले में बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने का फैसला कर लिया है। ममता सरकार का आरोप है कि राज्य के अधीन आने वाले मामलों को सीबीआई जांच के लिए भेजी जाती है। इसके बाद उन मामलों की एकतरफा जांच होती है। वहीं, इन मामलों पर केद्र सरकार हस्तक्षेप करती है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने माना कि इस याचिका पर सुनवाई होनी चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि बिना राज्य सरकार के इजाजत के इस मामले पर सीबीआई जांच कराना सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पश्चिम बंगाल का मुकदमा कानून के मुताबिक शीर्ष अदालत के समक्ष आगे बढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे की विचारणीयता पर केंद्र सरकार की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया।

बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सितंबर में अगली सुनवाई करेगा।

**************************

Read this also :-

फिल्म बैड न्यूज नया गाना जानम हुआ रिलीज

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

1000 करोड़ के करीब पहुंची कल्कि 2898 एडी की कमाई

10.07.2024  –  नाग अश्विन निर्देशित कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी है. ये साइंस-फाई फिल्म ने देश और दुनियाभर में छाई हुई और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. इसी के साथ फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई भी कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड भी कल्कि 2898 एडी ने इतिहास रच दिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की है?कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के पहले दिन ही महाबंपर ओपनिंग कर हैरान कर दिया था.

इसके बाद पहले हफ्ते में भी फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया. वहीं अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. दूसरे वीकेंड पर फिल्म वर्ल्डवाइज आसानी से 800 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. हालांकि रिलीज के 12 वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. बावजूद इसके फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अब ये साइंस फाई फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रही है.

8 जुलाई को कल्कि 2898 एडी के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने कंफर्म किया की कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वास्तव में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने एक खास पोस्टर शेयर किया और लिखा, मैजिकल माइल स्टोन की ओर अग्रसर…एपिक ब्लॉकबस्टर कल्कि सिनेमाघरों में.11वें दिन के कलेक्शन की तुलना में कल्कि 2898 एडी के कलेक्शन में 8 जुलाई को भारी गिरावट देखी गई.सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 11.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. जहां हिंदी वर्जन में फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं तेलुगु वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं मलयालम, तमिल और कन्नड़ वर्जन में फिल्म ने भारत में एक करोड़ से भी कम कमाई की.

बल्कि 2898 एडी का 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब भारत में 521.4 करोड़ रुपये हो गया है. जहां तेलुगु वर्जन में भारत में 249.05 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म ने 218.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.कमल हासन की इंडियन 2 (तेलुगु में भारतीयुडु 2 और हिंदी में हिंदुस्तानी 2) 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले कल्कि 2898 एडी कुछ और दिनों तक फ्री रन एंजॉय कर सकती है. नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं. वैजयंती मूवीज द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित यह फिल्म 27 जून को 2डी और 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थ

********************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज धैर्य और समझदारी से काम करेंगे। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढऩे के रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। आज माता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। कहीं निवेश करने का मन बनायेंगे, जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आपके कारोबार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी काम करना है, आज पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत का सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज में रुचि भी और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब संबंधी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में आपका मन लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आप बड़े भाई से सलाह लेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चो के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

******************************

 

महाराजा का 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

हिंदी में भी देख सकेंगे

09.07.2024  –  साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म महाराजा 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है. निर्माताओं ने आज फिल्म का धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें विजय सेतुपति खून से लतपथ कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, उनके पीछे पुलिस वाले खड़े हैं.

यह पोस्टर फिल्म की कहानी और उसमें छिपे रहस्यों की एक झलक दिखाता है.महाराजा एक तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे पोंगल के मौके पर 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था. फिल्म में विजय सेतुपति एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी लक्ष्मी चोरी हो जाती है.

इस घटना के बाद कई चौंकाने वाले राज़ सामने आते हैं और महाराजा उन रहस्यों को सुलझाने और चीजों को ठीक करने के लिए हर हद तक जाने को तैयार है.यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी. फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म विभिन्न भाषाओं के दर्शकों को पसंद आएगी और यह नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी सफलता हासिल करेगी.फिल्म में विजय सेतुपति एक नाई की भूमिका में दिखे हैं.

जिसकी पूरी दुनिया उसका बच्चा है. घर में एक दिन डकैती पड़ जाती है और वह बदला लेने के लिए निकलता है. वह पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करता है कि तीन लोगों ने उसपर हमला किया है और उसकी बेटी के बचाने वाली लक्ष्मी की चोरी हो गई है. अब ये लक्ष्मी क्या है ये जानने के लिए फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार करें.

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि:

आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए बहुत-सी चीजें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी। पारिवारिक संबन्धो में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आपके ज्यादा क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कण्ट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

मकर राशि:

आज आपका दिन बीते दिनों की तुलना में बढिय़ा रहने वाला है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

********************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने गलत लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा

नीट-पेपर लीक मामला 

अगली सुनवाई 11 जुलाई को

नई दिल्ली 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीट मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को पांच मई को हुई परीक्षा में गलत लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कोर्ट ने यह भी कहा कि पेपर लीक के आरोपों से इनकार करना समस्या को और बढ़ाने वाला है।

परीक्षा को पूरी तरह से दोबारा आयोजित करने के संबंध में विचार करने के लिए सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने एनटीए को पेपर लीक की प्रकृति, लीक होने वाले स्थानों और लीक होने व परीक्षा आयोजित होने के बीच के समय के बारे में सर्वोच्च न्यायालय को पूरी जानकारी देने को कहा। पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

पीठ ने सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) से जांच की स्थिति और जांच के दौरान एकत्रित सामग्री के संबंध में एक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा।

न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि जांच के दौरान एकत्रित सामग्री को जांच अधिकारी को तब पेश करना चाहिए, जब लीक होने का आरोप लगाया गया था और जब लीक हुआ प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया था।

इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि यदि संभव हो, तो धांधली के लाभार्थियों की पहचान करने के लिए टेक्नोलॉजी और कानून का उपयोग किया जाए, ताकि 23 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता न पड़े। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

पिछले सप्ताह सर्वोच्च अदालत के समक्ष पेश प्रारंभिक हलफनामे में, केंद्र ने नीट-यूजी परीक्षा को रद्द करने का विरोध करते हुए कहा कि पूरी परीक्षा को रद्द करने से लाखों ईमानदार छात्रों को नुकसान होगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा पेश हलफनामे में कहा गया है, “अखिल भारतीय परीक्षा में गोपनीयता के बड़े पैमाने पर उल्लंघन के किसी सबूत के अभाव में, पूरी परीक्षा और पहले से घोषित परिणामों को रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा।”

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) परीक्षा में अनियमितता के आरोपों की जांच कर रही है। परीक्षा में ग्रेस मार्क्स दिए जाने को सुप्रीम कोर्ट पहले ही रद्द कर चुका है।

*********************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, सीएम शिंदे ने की बैठक

मुंबई 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)) । मुंबई में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मुंबई में रविवार रात लगभग 300 मिमी बारिश हुई है। बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई है। पानी को निकालने के लिए रेलवे के 200 और बीएमसी के लगभग 400 जल पंप लगाए गए हैं। आपदा प्रबंधन, नौसेना और वायु सेना अलर्ट मोड पर हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे राज्य और मुंबई में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आपदा प्रबंधन कक्ष में उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, मुंबई शहर जिला संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगरीय जिला संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. आई. एस. चहल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे, आपदा विभाग की सचिव सोनिया सेठी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रेलवे प्रशासन के द्वारा रेलवे ट्रैक से पानी हटाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। मैंने सभी आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुंबई नगर निगम, पुलिस प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद करें।

वहीं, प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है. जब उच्च ज्वार और भारी बारिश दोनों एक साथ होती हैं, तो स्थिति और भी कठिन हो जाती है। पुलिस विभाग सहित स्थानीय और राज्य प्रशासन सहायता प्रदान करने और स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है। आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। सुरक्षित रहें मुंबई वासी!”

******************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

मुंबई में छह घंटे में 300 मिमी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर

मुंबई 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : महाराष्ट्र के मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कल्याण-कसारा सेक्शन में खडावली और टिटवाला के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई में आज सुबह 1 बजे से 7 बजे तक यानि कुल छह घंटे में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात बाधित हुआ है।

मध्य रेलवे ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है, जिससे मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइनों पर रेल यातायात में देरी हो रही है। प्रभावित स्टेशनों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप शामिल हैं।

छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए मुंबई के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए फैसले की घोषणा की जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 8 जुलाई (सोमवार) को पूरे दिन मुंबई में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। रात में आंधी आने की उम्मीद है।

********************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

जुलाई में अच्छी बारिश होने से बुवाई की स्थिति बेहतर

नई दिल्ली 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पूरे देश में जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश हो रही है जो कि नॉर्मल मानसून का संकेत है। केवल जुलाई में दीर्घकालीन औसत से 32 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर और पश्चिम भारत (3 प्रतिशत), मध्य भारत (-6 प्रतिशत), पूर्व और उत्तर पूर्व भारत (0 प्रतिशत) और दक्षिणी प्रायद्वीप (13 प्रतिशत) में अब तक सामान्य बारिश हुई है।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा, “जून में कम बारिश होने के कारण, जरूरी है कि जुलाई में अच्छी बारिश हो और महीने की शुरुआत अच्छी रही।”

हालांकि बुवाई में देरी हुई, लेकिन अब बारिश होने से इसमें तेजी आई है और यह पिछले साल से बेहतर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “28 जून तक कुल बुवाई क्षेत्र (24.1 मिलियन हेक्टेयर) पिछले साल की तुलना में काफी अधिक (सालाना आधार पर 33 प्रतिशत) है। यह मुख्य रूप से दलहन और तिलहन की बुवाई में तेजी के कारण है।”

धान की बुवाई का क्षेत्र पिछले साल के बराबर ही है, जबकि गन्ने की बुवाई बेहतर है। गैर-खाद्य फसलों में कपास की बुवाई काफी अधिक है।

कुल बुवाई क्षेत्र सामान्य बुवाई क्षेत्र का 22 प्रतिशत है, जबकि 2023 में यह 18.6 प्रतिशत था।

अरोड़ा ने कहा, “इस संबंध में जुलाई बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि महीने के अंत तक लगभग 80 प्रतिशत बुवाई पूरी हो जाती है।”

********************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

झारखंड में Hemant Soren सरकार ने जीता विश्वास मत

76 में से 45 मत मिले; विपक्ष ने किया बहिष्कार

रांची 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में हंगामे के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। मौजूदा विधानसभा में मौजूद 76 सदस्यों में से 45 ने सरकार के पक्ष में मतदान किया। विधानसभा के मौजूदा स्ट्रेंथ के हिसाब से बहुमत के लिए न्यूनतम 39 मतों की जरूरत थी।

भाजपा और आजसू के विधायकों ने वोटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सदन का बहिष्कार किया। सीएम हेमंत सोरेन ने सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर वाद-विवाद के बाद अपराह्न 12 बजकर 20 मिनट पर वोटिंग कराई गई।

हेमंत सोरेन ने विश्वास मत पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि मेरे सदन में फिर से सीएम के रूप में आने से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। ये लोग जिस तरह का आचरण सदन में कर रहे हैं, उससे उनकी हताशा सामने आई है। चुनाव के बाद इनके आधे से ज्यादा विधायक दुबारा सदन में नहीं आएंगे।

प्रस्ताव पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि यह दो महीने की सरकार घोटालों के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बनी है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे ठगबंधन सरकार करार देते हुए कहा कि इसने राज्य की जनता, युवाओं, किसानों, छात्रों, आदिवासियों, दलितों को धोखा दिया है।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के पहले युवाओं को प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन कुछ हजार नौकरियां भी नहीं दे पाईं। यह चौथा मौका है, जब हेमंत सोरेन बतौर सीएम झारखंड विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण में सफल हुए हैं।

सबसे पहली बार 2013 में सीएम बनने के बाद वह फ्लोर टेस्ट में सफल हुए थे। दूसरी बार वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद सीएम बने थे और विधानसभा में विश्वास मत जीता था। तीसरी बार उन्होंने पत्थर खदान लीज विवाद में सरकार को राज्यपाल द्वारा बर्खास्त किए जाने की आशंका को देखते हुए 5 सितंबर, 2022 को एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत साबित किया था।

ईडी ने हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इसी साल 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी। 28 जून को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए और उसके छठे दिन ही चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। अगले दिन यानि 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली।

*******************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

गूगल मैप से लोकेशन साझा करना जमानत की शर्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि आरोपियों को जमानत देने के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के वास्ते गूगल पिन का स्थान संबंधित जांच अधिकारियों से साझा करने की शर्त नहीं रखी जा सकती। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ ने नशीले पदार्थो की तस्करी के आरोपी नाइजीरिया के निवासी फ्रैंक विटस की दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ दायर अपील पर यह फैसला सुनाया‌।

पीठ ने कहा, जमानत की शर्त जमानत के मूल उद्देश्य को विफल नहीं कर सकती। ऐसी कोई शर्त नहीं हो सकती जो पुलिस को आरोपी व्यक्तियों की आवाजाही पर लगातार नज़र रखने में सक्षम बनाए। याचिकाकर्ता विटस ने दिल्ली उच्च न्यायालय की‌ ओर से जमानत के लिए मोबाइल लोकेशन पुलिस से साझा करने की शर्त की व्यवस्था के आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि इससे उसके निजात के अधिकार का उल्लंघन होता है।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि जमानत की शर्त के रूप में गूगल पिन स्थान साझा करने की शर्त भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत निजता के अधिकार पर आघात करती है। शीर्ष अदालत ने पहले यह भी कहा था कि जब एक बार किसी अभियुक्त को अदालतों द्वारा निर्धारित शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया जाता है तो उसके ठिकाने को जानना और उसका पता लगाना अनुचित हो सकता है। वजह यह कि इससे उसकी निजता के अधिकार में बाधा आ सकती है।

उच्चतम न्यायालय ने तब कहा था, यह जमानत की शर्त नहीं हो सकती। हम सहमत हैं कि ऐसे दो उदाहरण हैं जहां इस न्यायालय ने ऐसा किया है, लेकिन यह जमानत की शर्त नहीं हो सकती। नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 2017 में अपने ऐतिहासिक फैसले में सर्वसम्मति से कहा था कि निजता का अधिकार संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है।

**************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका

संदेशखाली हिंसा की CBI जांच पर नहीं लगाई रोक

नई दिल्ली 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): संदेशखाली मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सीबीआई जांच के खिलाफ दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। संदेशखाली में जमीन हड़पने और जबरन वसूली के मामलों की कोर्ट की निगरानी में ही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) जांच जारी रहेगी। दरअसल, ममता सरकार ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राशन घोटाले में 43 एफआईआर दर्ज की गई है। राजनीतिक वजहों से इसे बढ़ा-चढाकर बताया जा रहा है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से पूछा कि राज्य सरकार को इस मामले में इतनी दिलचस्पी क्यों है? किसी व्यक्ति को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर पश्चिम बंगाल सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धन्यवाद, याचिका खारिज। राज्य सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए, वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश में कुछ “अनुचित टिप्पणियों” के खिलाफ दायर की गई थी। इस पर शीर्ष अदालत ने कहा, “आपको अगर ऐसा लगता है तो तो आप हाई कोर्ट में जाकर उन टिप्पणियों को हटाने के लिए कह सकते हैं।”

इससे पहले 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार से सवाल किया था कि संदेशखाली मामले में राज्य सरकार ने जमीन कब्जाने और महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण के आरोपों की सीबीआई जांच वाले निर्देश को चुनौती क्यों दी? बंगाल सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि हाईकोर्ट के आदेश से पुलिस बल समेत राज्य के तंत्र का मनोबल कमजोर हुआ है।

इससे पहले अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हाई कोर्ट ने सीबीआई को एक अलग पोर्टल और ईमेल बनाने का निर्देश दिया था, जिसके माध्यम से संदेशखाली में पीड़ित लोग अवैध तरीके से जमीन हड़पने और जबरन वसूली से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि केंद्रीय एजेंसी शिकायतकर्ताओं की पहचान उजागर नहीं करेगी।

कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट और जिला पुलिस अधीक्षक सहित उत्तर 24 परगना में जिला प्रशासन को संदेशखाली में संवेदनशील इलाकों की पहचान कर सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया था। जिला प्रशासन को संदेशखाली में सड़कों को ठीक से रोशन करने का भी निर्देश उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था। संदेशखाली में अवैध रूप से जमीन हड़पने और जबरन वसूली की कई जनहित याचिकाएं हाई कोर्ट में हैं। आरोपियों में शेख शाहजहां और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के कई नेता शामिल हैं।

सीबीआई संदेशखाली में पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों पर हुए हमले की भी जांच कर रही है। टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर राशन घोटाला मामले में छापेमारी करने पहुंचे ईडी अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था। शाहजहां और उसके साथियों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप भी है। विवाद बढ़ने पर टीएमसी ने शाहजहां को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

**************************

Read this also :-

बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली की रिलीज डेट आउट

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

वल्र्डवाइड 1000 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की फिल्म

08.07.2024  –  नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी घरेलू और वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है. फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी. और रिलीज के दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. नाग अश्विन की साई-फाई में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन खास रोल प्ले कर रहे हैं.

वहीं फिल्म में विजय देवराकोंडा और दुलकर सलमान का स्पेशल कैमियो है. आइए जानते हैं फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 वें दिन कितनी कमाई की.प्रभास स्टारर फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन, इस फिल्म ने लगभग 34 करोड़ रुपये कमाए, जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 460 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने अपने दसवें दिन लगभग 466 करोड़ रुपये की कमाई की.

रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. जल्द ही फिल्म वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपये कमा लेगी. यह फिल्म 27 जून को छह भाषाओं – तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई.दसवें दिन) को कल्कि ने तेलुगु में लगभग 11 करोड़ रुपये, तमिल में 3 करोड़ रुपये और हिंदी में 18.5 करोड़ रुपये कमाए. कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित एक साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म है.

मेगा-बजट फिल्म साई-फाई और भारतीय पौराणिक कथाओं का मिश्रण है. इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन खास रोल में हैं. वहीं जबकि शोभना, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, दिशा पटानी और ब्रह्मानंदम सपोर्टिंग रोल में हैं.

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरूरी सामग्री लेने मार्किट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से भेंट होगी। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं। आज आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि:

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ के प्रति दुष्परिणाम हो सकते हैं। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटे।इस राशि के लव मेट शाम को शौपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यव्हार को मधुर बनाना चाहिए। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वाभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए सुयोग रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप पेंडिग वर्क को आज पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मिलकर अच्छा लगेगा।आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बेवजह की चिंता दूर होगी और पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, आप किसी नए स्थान पर घूमने का मन बनायेंगे। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। आज पारवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। आज अचानक आप लम्बी यात्रा पर निकल सकते हैं, आपको यात्रा का आनंद मिलेगा।अपने परिवार से आपका लगाव बढ़ेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। आपको स्वास्थ्य से लाभ मिलेगा। आपकी आँखों की समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखाए जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा,नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ख्याल रखें और सबसे अच्छे से बात चीत करें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढ़ेगा। नयी-नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा,जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आपके किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आज आप शुभ काम की शुरुआत करेंगे। आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों कों अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत कों जारी रखने की जरूरत है, जिससे वह जल्दी ही सफल होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जाएगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। आप बुरी संगति से निकलने में सफल होंगे और अच्छी संगति वालों का साथ अपनाएंगे। साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन बहुत ही खुशियों से भरा होगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी नयी जगह पर आज घूमने जाएंगे जिस से नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी मददगार की आज आप मदद करेंगे, जिस से आपको आशीर्वाद मिलेगा। घर वालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हाथों से होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

***************************

 

 हेमन्त सोरेन ने दी राज्य की जनता को रथयात्रा की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर आयोजित पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा -अर्चना कर राज्यवासियों की सुख -शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की

रांची,07.07.2024 (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जय जगन्नाथ! मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा -अर्चना कर राज्यवासियों की सुख- शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आस्था एवं भक्ति के समागम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के साथ जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए और रथ की रस्सी को हाथ लगाकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को मौसीबाड़ी के लिए आगे बढ़ाया।

ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री नवीन जायसवाल, विधायक श्री राजेश कच्छप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय एवं श्री विनोद पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

***************************

Read this also :-

अजय-तबू की औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट अनाउंस

कल्कि 2898 एडी का दुनियाभर में बज रहा डंका

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version