भारतीय तटरक्षक बल ने समन्वित समुद्री-हवाई अभियान के जरिए अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली – भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 5-6 फरवरी 2026 को एक सुनियोजित समुद्री-हवाई समन्वित अभियान के जरिए एक अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया। इस अभियान से संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले भारी मात्रा में तेल और तेल-आधारित कार्गो के अवैध हस्तांतरण में शामिल एक जटिल नेटवर्क ध्वस्त हुआ है।

5 फरवरी 2026 को, मुंबई से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों ने तीन संदिग्ध जहाजों को रोका। आईसीजी की विशेषज्ञ बोर्डिंग टीमें जहाजों की लगातार तलाशी, जहाज पर बरामद इलेक्ट्रॉनिक डेटा की पुष्टि, दस्तावेजों का सत्यापन और चालक दल के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ के द्वारा घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने और आपराधिक कार्यप्रणाली की पुष्टि कर पाई।

तस्करी करने वाले गिरोह ने एक ऐसी कार्यप्रणाली अपनाई जिसमें सस्ते तेल को समुद्री जहाजों द्वारा ले जाया जाता था और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मोटर टैंकरों में स्थानांतरित किया जाता था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरोह में कई देशों में काम करने वाले दलाल शामिल थे, जो समुद्र में जहाजों के बीच माल की बिक्री और हस्तांतरण कार्य का समन्वय करते थे।

आईसीजी की तकनीक-आधारित निगरानी प्रणालियों द्वारा पता चलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया, जिसमें भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के भीतर संदिग्ध गतिविधि में लिप्त एक मोटर टैंकर की पहचान की गई। इसके बाद, जहाजों की आवाजाही की डिजिटल जांच और डेटा पैटर्न विश्लेषण से टैंकर की ओर आ रहे दो अतिरिक्त जहाजों की पहचान हुई, जिन पर अवैध रूप से तेल के जहाज-से-जहाज पर हस्तांतरण में शामिल होने का संदेह था, जिससे भारत सहित तटीय राज्यों को देय भारी शुल्क की चोरी हो रही थी।

5 फरवरी 2026 को भौतिक तलाशी से डिजिटल साक्ष्य की पुष्टि होने पर तीनों जहाजों को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि समुद्री कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते रहते थे। शुरुआती जांच से यह भी पता चलता है कि जहाजों के मालिक विदेशी देशों में रहते हैं। जब्त किए गए जहाजों को आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया जाएगा और बाद में उचित कानूनी कार्रवाई के लिए भारतीय सीमा शुल्क और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा।

उन्नत डिजिटल निगरानी के माध्यम से शुरू किया गया और भारतीय तटरक्षक बल की बढ़ती समुद्री उपस्थिति द्वारा लागू किया गया यह अभियान, समुद्री क्षेत्र में एक प्रमुख सुरक्षा प्रदाता के रूप में और समुद्र में अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था के एक दृढ़ प्रवर्तक के रूप में भारत की भूमिका को दर्शाता है।

***************************

 

सीमावर्ती क्षेत्र में रेल संपर्क सुधारने के लिए, काज़ीगुंड-श्रीनगर-बुडगाम दोहरीकरण (118 किमी) और बारामूला से उरी नई लाइन (40 किमी) के लिए डीपीआर तैयार किए गए

नई दिल्ली – श्रीनगर-बारामूला खंड की रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए, सोपोर से कुपवारा (34 किमी) तक की नई लाइन के सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई थी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी। हालांकि, परियोजना को अव्यवहार्य पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए, सीमावर्ती क्षेत्र में निम्नलिखित परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की गई हैं:

 

  • काज़ीगुंड-श्रीनगर-बुडगाम दोहरीकरण (118 किमी)
  • बारामूला से उरी तक नई लाइन (40 किमी)

 

डीपीआर तैयार होने के बाद, परियोजना की मंजूरी के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों से परामर्श और नीति आयोग, वित्त मंत्रालय आदि से आवश्यक अनुमोदन की आवश्यकता होती है। चूंकि परियोजनाओं की मंजूरी एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है, इसलिए सटीक समयसीमा तय नहीं की जा सकती।

272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना हाल ही में शुरू की गई है। यूएसबीआरएल परियोजना जम्मू और कश्मीर के उधमपुर, रियासी, रामबन, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और बारामूला जिलों को कवर करती है।

यूएसबीआरएल परियोजना ने क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें रोजगार सृजन एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस परियोजना से 5 करोड़ से अधिक मानव-दिवस का रोजगार सृजित हुआ है।

यूएसबीआरएल परियोजना के सामाजिक-आर्थिक विकास प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण पहलू 215 किलोमीटर से अधिक लंबी संपर्क सड़कों का निर्माण है, जिसमें एक सुरंग और 320 छोटे पुलों का निर्माण शामिल है। इस सड़क नेटवर्क ने स्थानीय आबादी को अन्य क्षेत्रों से बेहतर संपर्क स्थापित करने और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद की है।

घाटी क्षेत्र की शेष भारतीय रेलवे नेटवर्क से सर्वकालिक, विश्वसनीय और आरामदायक रेल कनेक्टिविटी से पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

यह जानकारी केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

***********************

 

“मुंबई बंदरगाह के पूर्वी तट का 22,672 करोड़ रुपए की समुद्री विकास परियोजना से कायापलट होगा”: सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली – केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण (एमबीपीए) की चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की, जिसमें केंद्र ने मुंबई के पूर्वी तट को वैश्विक समुद्री, रसद और पर्यटन केंद्र में बदलने के लिए 22,672 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

समीक्षा में 2047 तक मुंबई को एक प्रमुख समुद्री और तटवर्ती पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से एक दीर्घकालिक विकास रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई। बदलाव की यह रणनीति दो समानांतर विकास मार्गों पर आधारित है – मुंबई बंदरगाह के मुख्य माल ढुलाई कार्यों को मजबूत करना और बंदरगाह की कम उपयोग वाली भूमि को शहरी, पर्यटन और व्यावसायिक अवसंरचना के लिए दोबारा उपयोग में लाना।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में, भारत विश्व के अग्रणी समुद्री राष्ट्रों में से एक बनने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है। मुंबई के पूर्वी तट का 22,672 करोड़ रुपए का कायाकल्प इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समुद्री आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा, व्यापार और पर्यटन का विस्तार करेगा और वैश्विक स्तर पर मानक स्थापित करने वाले तटवर्ती बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगा। यह पहल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों के अनुरूप है, साथ ही मुंबई को वैश्विक समुद्री और नीली अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में स्थापित करती है”।

पूर्वी तट के किनारे की बड़ी-बड़ी अनुपयोगी भूमि का व्यवस्थित रूप से पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि क्रूज पर्यटन, समुद्री व्यापार, कौशल विकास और नीली अर्थव्यवस्था की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। यह पुनर्विकास कार्यक्रम समुद्री अमृत काल विजन 2047, क्रूज भारत मिशन और नीति आयोग की मुंबई महानगर क्षेत्र विकास केंद्र योजना के अनुरूप है, जिसका मकसद तट को एक बहुउपयोगी आर्थिक और सार्वजनिक स्थान के रूप में स्थापित करना है।

मुंबई बंदरगाह का लक्ष्य 2047 तक 150 मिलियन टन प्रति वर्ष की माल ढुलाई क्षमता हासिल करना है, जो मुख्य रूप से जवाहर द्वीप और पीरपाऊ में कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, एलएनजी और रसायनों जैसे अपतटीय तरल थोक माल की आवाजाही से प्रेरित है। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में भूमि सुधार और तट संरक्षण कार्य, जवाहर द्वीप में 22 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले छठे तेल बर्थ का विकास और ठोस थोक माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए बाहरी बंदरगाह में नई लंगरगाह सुविधाएं शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “मुंबई हमेशा से ही विश्व के लिए भारत का समुद्री प्रवेश द्वार रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी का समुद्री शक्ति के पुनरुद्धार, पुनर्जीवन और सुधार का आह्वान, आत्मनिर्भर भारत बनने की हमारी यात्रा का केंद्रबिंदु है। मुंबई का एक आधुनिक, कुशल और जन-केंद्रित बंदरगाह शहर के रूप में पुनरुद्धार, आने वाले दशकों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, रसद और समुद्री सेवाओं को आकार देने में सक्षम वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में भारत के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभाएगा”।

विकसित भारत मुंबई मरीना एक प्रमुख परियोजना है, जिसे हाइब्रिड ईपीसी-पीपीपी मॉडल के ज़रिए 887 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारत के पहले और सबसे बड़े विश्व स्तरीय मरीना के रूप में परिकल्पित किया गया है। इसके पूरक के रूप में नमो भारत इंटरनेशनल सेलिंग स्कूल होगा, जिसका उद्देश्य संरचित नौकायन शिक्षा प्रदान करना और जल-आधारित खेलों और कौशलों तक समान सार्वजनिक पहुंच का विस्तार करना है।

पुनर्विकास योजना में प्रिंसेस डॉक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र भी शामिल है, जिसे पीपीपी आधार पर लगभग 5,500 करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश से प्रस्तावित किया गया है। एक उत्कृष्ट एमआईसीई गंतव्य के रूप में डिज़ाइन किए गए इस केंद्र के, तटवर्ती क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलनों और कार्यक्रमों की मेजबानी करने की उम्मीद है। एम-शेड में रोपैक्स टर्मिनल, भाऊचा धक्का ग्लास हाउस और यात्री टर्मिनल जैसी परियोजनाओं के ज़रिए यात्री और क्रूज बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, साथ ही घरेलू क्रूज टर्मिनल को शहर के प्रमुख कार्यक्रमों के लिए एक स्थल के रूप में सक्रिय किया जा रहा है।

पारंपरिक समुद्री आजीविका के आधुनिकीकरण के तहत, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के सहयोग से मल्लेट बंदर में 132 करोड़ रुपए की लागत से एक नया मछली घाट विकसित किया जा रहा है। यह सुविधा मछली पकड़ने वाली ट्रॉलरों की क्षमता को लगभग 300 से बढ़ाकर 1,200 से अधिक कर देगी, साथ ही सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए मत्स्य पालन कार्यों को यात्री आवागमन से अलग करेगी। आसपास के तटवर्ती क्षेत्र को थीम आधारित सड़कों, खुले में भोजन करने के लिए क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों के ज़रिए जीवंत बनाया जाएगा, जिससे नागरिकों और पर्यटकों के लिए 3.5 किलोमीटर लंबा एक निरंतर तटवर्ती सैरगाह तैयार होगा।

इस परिवर्तन के तहत संस्थागत और शासन संबंधी बुनियादी ढांचे का भी उन्नयन किया जा रहा है। इसमें 295 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बन रही नई मुंबई बंदरगाह प्रशासनिक इमारत और मल्लेट बंदर स्थित शिवदुर्ग टावर शामिल हैं, जिसमें वधवन बंदरगाह और जहाजरानी महानिदेशालय के कार्यालय होंगे। इसके अलावा, कई केंद्रीय सरकारी निकायों को एक ही आधुनिक स्थान पर समेकित करने के लिए कॉटन ग्रीन में एक केंद्रीय सरकारी कार्यालय परिसर विकसित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “मुंबई के पूर्वी तट का कायापलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व के अग्रणी समुद्री राष्ट्रों में शामिल करने के स्पष्ट और दीर्घकालिक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। विश्व स्तरीय बंदरगाह बुनियादी ढांचे, क्रूज और सम्मेलन सुविधाओं, आधुनिक मत्स्य पालन, कौशल विकास संस्थानों और सार्वजनिक तटवर्ती स्थानों को एकीकृत करके, हम नए समुद्री अवसरों को खोल रहे हैं, जो रोजगार, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देंगे। समुद्री और नीली अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में मुंबई का पुनरुत्थान समुद्री सेवाओं और रसद में वैश्विक नेता बनने की दिशा में भारत की यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।”

मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण मेट्रो लाइन 11, ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव सुरंग परियोजना और रेडियो क्लब जेटी जैसी प्रमुख राज्य-स्तरीय अवसंरचना परियोजनाओं का भी समर्थन कर रहा है, जिससे बंदरगाह-आधारित विकास का मुंबई के व्यापक शहरी परिवहन नेटवर्क के साथ निर्बाध एकीकरण हो सके। परियोजनाओं के इस एकीकृत पोर्टफोलियो से लगभग 5.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, 500 हेक्टेयर से अधिक निर्मित समुद्री और नीली अर्थव्यवस्था क्षेत्र का निर्माण होगा और 2047 तक प्रति वर्ष 25 मिलियन से अधिक पर्यटक आएंगे।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मुंबई के पूर्वी तट का कायापलट भारत को एक अग्रणी समुद्री राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।

***********************

 

कानूनी सहायता एवं नालसा योजनाओं का कार्यान्वयन

नई दिल्ली –  राष्‍ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा कानूनी सहायता योजनाओं के रूप में स्प्रुहा, 2025; वीर परिवार सहायता योजना, 2025; जागृति 2025; और मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ित योजना जैसी योजनाएं लागू की जाती हैं, जबकि न्याय विभाग की केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘डिजाइनिंग इनोवेटिव सॉल्यूशन फॉर होलिस्टिक एक्सेस टू जस्टिस (दिशा)’ के अंतर्गत टेली-लॉ एक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से अब तक 1.12 करोड़ लाभार्थियों को मुकदमा करने से पहले सलाह प्रदान की गई है।

नालसा स्प्रुहा (अदृश्य, पिछड़े और प्रभावित लोगों की क्षमता एवं लचीलेपन का समर्थन) योजना, 2025, कैदियों, विचाराधीन कैदियों और उनके आश्रितों को व्यापक कानूनी एवं सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक नयी पहल है, जिसमें पुनर्वास और समाज में पुनः एकीकरण पर विशेष बल दिया गया है। यह निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श, जमानत और पैरोल सहायता, कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव, जेल और जिला अधिकारियों के साथ समन्वय, कानूनी जागरूकता तथा रिहाई के बाद सहायता के माध्यम से कानूनी, सामाजिक एवं आर्थिक कमजोरियों को समाप्त करती है, ताकि अपराध की पुनरावृत्ति में कमी लायी जा सके और सामाजिक पुनर्एकीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

जुलाई 2025 में शुरू की गई नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025 का उद्देश्य रक्षा कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को विशेष रूप से संपत्ति, परिवार, उपभोक्ता एवं उत्तराधिकार संबंधी मामलों में समय पर मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। जुलाई 2025 से सितंबर 2025 के बीच, जिला सैनिक बोर्डों के 417 कानूनी सहायता क्लीनिकों के माध्यम से 5,219 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। इस अवधि में, 525 पैरा लीगल स्वयंसेवकों और 355 पैनल वकीलों के समर्थन से 692 कानूनी सहायता एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो तीव्र संचालन एवं विस्तारित आउटरीच को दर्शाता है।

नालसा (जागृति – जमीनी स्तर पर सूचना और पारदर्शिता पहल के लिए न्याय जागरूकता) योजना, 2025 का उद्देश्य कानूनी सेवा संस्थानों को स्थानीय स्वशासन निकायों और सामुदायिक अवसंरचना के साथ एकीकृत करके जमीनी स्तर पर कानूनी जागरूकता को मजबूत करना है। जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच 690 जिला इकाइयां और 2,129 तालुक इकाइयां स्थापित की गईं, और 35,000 से अधिक स्थायी कानूनी सहायता क्लीनिक स्थापित किए गए। कुल 35,24,711 लोगों को कानूनी सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। यह योजना मुख्य रूप से महिलाओं एवंबच्चों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए नालसा योजना, 2025 का उद्देश्य संविधान के अनुच्छेद 21 और 48ए के अनुरूप कानूनी सहायता, जागरूकता, मुआवजा एवं संबद्ध राहत प्रदान करके वन-सीमावर्ती और जनजातीय क्षेत्रों में प्रभावित लोगों द्वारा सामना की जाने वाली कानूनी, सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 (दिसंबर 2025 तक) के दौरान विधि सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत गठित विभिन्न कानूनी सहायता सेवाओं एवं कार्यक्रमों को लागू करने के लिए सरकार द्वारा आवंटित निधियों का विवरण निम्नलिखित है:

करोड़ रुपये में

नालसा को अनुदान नालसा द्वारा उपयोग किए गए अनुदान
200.00 (सहायता अनुदान) 144.65
195.84 (एलएडीसीएस योजना के अंतर्गत) 194.17

राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) की स्थापना पूरे देश में कानूनी सहायता के कार्यान्वयन के समन्वय, निगरानी एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत की गई।  नालसा 37 राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों (एसएलएसए), 707 जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों (डीएलएसए) और 2,440 तालुक कानूनी सेवा समितियों (टीएलएससी) से युक्त एक विकेन्द्रीकृत संस्थागत संरचना द्वारा संचालित होता है और सहकारी संघवाद की भावना से प्रेरित होकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ घनिष्ठ समन्वय के साथ काम करता है, जिससे कानूनी सहायता तक असमान पहुंच एवं देरी को संबोधित किया जा सके और विशेष रूप से समाज के हाशिए पर रहने वाले एवं कमजोर वर्ग के लोगों को कानूनी सेवाओं की एकसमान, समयबद्ध एवं न्यायसंगत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

नालसा द्वारा तैयार की गई सभी कानूनी सहायता गतिविधियां एवं योजनाएं कानूनी सेवा प्राधिकरण (एलएसए) अधिनियम, 1987 के प्रावधानों के अनुसार कार्यान्वित की जाती हैं। तदनुसार, अधिनियम के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न कानूनी सहायता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से न्याय तक पहुंच प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए न्याय तक पहुंच में आने वाली आर्थिक एवं सामाजिक बाधाओं को दूर करना है।

यह जानकारी केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में दी।

************************

 

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान में ‘पिच परफेक्ट ऑस्ट्रेलिया-भारत’ व्यापार केस स्टडी संकलन जारी किया गया

नई दिल्ली  – दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान में ‘पिच परफेक्ट ऑस्ट्रेलिया-इंडिया: 100 बिलियन डॉलर की साझेदारी के लिए आदर्श स्थितियां’ शीर्षक से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार केस स्टडीज संकलन जारी किया गया। इस आयोजन में नीति निर्माताओं, राजनयिकों, उद्योगपतियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया, जहां दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के अगले चरण पर विचार-विमर्श किया गया।

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) और न्यूलैंड ग्लोबल ग्रुप के सहयोग से तैयार किया गया यह संकलन भारत और ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत कंपनियों की वास्तविक व्यावसायिक यात्राओं का संग्रह है। इसमें उन 30 संगठनों की बाजार प्रवेश की कहानियां, विकास रणनीतियां और सीखी गई अहम बातों को शामिल किया गया है, जिन्होंने दोनों बाजारों में अवसरों का सफलतापूर्वक लाभ उठाया है।

वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने इस पहल को अधिक प्रभावी बनाने में आईआईएफटी के प्रयासों की सराहना की और इसे नीति, उद्योग तथा शैक्षणिक हितधारकों के लिए अत्यधिक प्रासंगिक बताया।

उन्होंने कहा कि केस स्टडीज यह दर्शाते हैं कि व्यापार समझौतों ने कैसे नए अवसरों का निर्माण किया है और व्यवसायों ने इनका उपयोग अपनी प्रगति के लिए किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के फायदों को सुदृढ़ करने और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त श्री फिलिप ग्रीन ओएएम ने इस पहल की सराहना की और द्विपक्षीय व्यापार पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने में आईआईएफटी की भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा, सरकार और उद्योग जगत को एक ही मंच पर लाने वाले ऐसे प्रयास भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत रणनीतिक संबंध स्थापित करने में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

संयुक्त सचिव सुश्री पेटल ढिल्लों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक संबंधों में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि आईआईएफटी ने अनुसंधान आधारित जानकारी प्रदान करने और संवाद को सहज बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) को सुदृढ़ करने और इसे अधिक प्रभावी बनाने में सहायक है।

आईआईएफटी के कुलपति प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी ने वास्तविक व्यावसायिक अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने और उन्हें उद्योग और शिक्षा जगत के लिए शिक्षण संसाधनों के रूप में परिवर्तित करने के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की साझेदारियां अनुसंधान और व्यवहार के बीच पुल का निर्माण करती हैं और वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भूमिका को समर्थन देने के लिए आईआईएफटी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।

ऑस्ट्रेलिया स्थित न्यूलैंड ग्लोबल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ, श्री दिपेन रुघानी ने द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में व्यावसायिक केस स्टडी की अहमियत पर जोर दिया।

इसी संस्था की कार्यकारी निदेशक, सुश्री नताशा झा भास्कर ने दोनों देशों के बाजारों में सक्रिय कंपनियों की सफलता की कहानियों और अनुभवों को साझा किया। सत्र का समापन दोनों बाजारों में कार्यरत सरकारी प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक पैनल चर्चा के साथ हुआ। इसके बाद भागीदारों को नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान किए गए।

राजदूत अनिल वधवा ने केस संकलन की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने की दिशा में हो रहे प्रयासों को देखते हुए, यह संकलन व्यवसायों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए एक उपयोगी संसाधन सिद्ध होगा। यह न केवल अवसरों की पहचान और चुनौतियों का समाधान करने में सहायक होगा, बल्कि सफल अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) अपनी स्थापना वर्ष 1963 से ही सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत अंतरराष्ट्रीय व्यापार में क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

2002 में डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त इस संस्थान ने भारत के वैश्विक व्यापार परिदृश्य में मानव संसाधन और ज्ञान संरचना विकसित करने में अहम योगदान दिया है। शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और परामर्श के माध्यम से आईआईएफटी ने भारत के बाह्य व्यापार की संतुलित प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

*************************

 

एनएमडीसी ने कौशल विकास से प्रशिक्षित किए युवा, सभी को मिला रोजगार

नई दिल्ली – भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड ने रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर 100% प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले बस्तर प्रभाग के 80 युवाओं के पहले बैच का स्वागत किया।
यह छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और कौशल विकास, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

यह कार्यक्रम एनएमडीसी के  सीएसआर प्रयासों के हिस्से के रूप में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) के सहयोग से लागू की गई कौशल विकास पहल के तहत किया गया था। इस पहल का उद्देश्य बस्तर के बेरोजगार और वंचित आदिवासी युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल से लैस करके स्थायी आजीविका में सक्षम बनाकर सशक्त करना है।

यह सम्मान समारोह और चर्चा सत्र एनएमडीसी के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें श्री अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) और निदेशक (वाणिज्यिक, अतिरिक्त प्रभार), श्री जॉयदीप दासगुप्ता, निदेशक (उत्पादन) और निदेशक (कार्मिक, अतिरिक्त प्रभार), श्री पी.श्याम, महाप्रबंधक (सीएसआर) और श्री बी. रवि, प्रधान निदेशक, सीआईपीईटी, एनएमडीसी और सीआईपीईटी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और साधारण परिवारों (दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और बीजापुर सहित) से आए छात्रों ने वहां के जीवन के बारे में बात की, जहां अवसर सीमित थे और विकल्प कम थे। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल रोजगार प्रदान करता है, बल्कि अपने गृहनगर से बाहर  निकलकर अपनी शर्तों पर आय अर्जित करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

बस्तर से आए कक्षा 12 उत्तीर्ण युवक सुखराम ने बताया कि किस प्रकार उनका बचपन शुरुआत में हुए नुकसान और सीमित साधनों में बीता था। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने से उनके परिवार के जीवन की दिशा बदल जाएगी। उन्होंने कहा, “मुझे कभी नहीं पता था कि मैं अपना गृहनगर कैसे छोड़ूंगा। आज, मैं नौकरी करने और कमाने जा रहा हूं।“

इस अवसर पर बोलते हुए, एनएमडीसी के अध्यक्ष श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि बस्तर के युवाओं को औपचारिक रोजगार में कदम रखते देखना इस यह दर्शाता है कि अवसर क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि 80 प्रशिक्षुओं में से अनेक इस क्षण तक पहुंचने के लिए लगन और आत्मविश्वास दोनों के साथ लंबी यात्रा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ नौकरियों के बारे में नहीं है। यह युवा लोगों के बारे में है जो महसूस करते हैं कि वे कार्यबल और देश की विकास यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षण इस बात की पुष्टि करते हैं कि आत्मनिर्भर बस्तर और अधिक समावेशी विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को कुशल बनाना केंद्रबिंदु में क्यों है।“

श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) और निदेशक (वाणिज्यिक, अतिरिक्त प्रभार) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में हुआ परिवर्तन स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने  कहा कि एनएमडीसी अपनी स्थापना के बाद से ही इस परिवर्तन यात्रा का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने छात्रों को उनकी पेशेवर करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री जयदीप दासगुप्ता, निदेशक (उत्पादन) और निदेशक (कार्मिक, अतिरिक्त प्रभार) ने प्लेसमेंट को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए इसे छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए भविष्य में उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के तहत  पात्रता को समावेशी रखा गया था, जिसमें न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 थी  और यह सुनिश्चित किया गया कि स्कूल छोड़ देने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवा कौशल पारिस्थितिकी तंत्र से बाहर नहीं रहने पाएं। पहले बैच में 80 प्रायोजित छात्र शामिल थे, जिनमें से सभी को अब सफलतापूर्वक नियोजित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

एनएमडीसी-सीआईपीईटी कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में:

अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत, एनएमडीसी ने दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों के 500 युवाओं को निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) के साथ भागीदारी की है।

एनएमडीसी द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित, यह पहल प्रतिभागियों को विभिन्न योग्यता स्तरों पर उद्योग-प्रासंगिक कौशल के साथ सुसज्जित करती है, जिसमें ऑपरेटर-स्तर (अल्पकालिक) पाठ्यक्रम से लेकर प्लास्टिक प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं, जिसका उद्देश्य रोजगार क्षमता को बढ़ाना और स्थानीय कार्यबल को मजबूत करना है।

*************************

 

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब की कुछ झलकियां साझा कीं

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने जवाब की कुछ झलकियां साझा कीं।

एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में, श्री मोदी ने लिखा:

“हमारा देश विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छूते हुए और युवा होता जा रहा है। यह अपने आप में बहुत अच्छा सुयोग है।”

“आत्मविश्वास से भरा भारत आज दुनिया के अनेक देशों का विश्वस्त पार्टनर बनकर सामने आया है। यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील्स इसके जीवंत उदाहरण हैं।”

“तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे!”

“कांग्रेस और यूपीए के राज में बैंकिंग व्यवस्था तबाही के कगार पर खड़ी थी, जिससे एनपीए का पहाड़ खड़ा हो गया। हमने बैंकिंग रिफॉर्म्स के साथ उस स्थिति को बदला है।”

“कांग्रेस सिर्फ कल्पना करके छोड़ देती थी, हम कार्यान्वयन करके दिखाते हैं!”

“हम इस सोच के साथ आगे बढ़ते हैं कि चुनौतियां कितनी ही क्यों न हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास हैं।”

“कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद, महिला, आदिवासी और संविधान का घोर अपमान किया है। उसके रवैये के चलते ही लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं हो पाई।”

“कांग्रेस और उसके साथी इसलिए मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं…”

“भारत अब कोई Bus miss नहीं करेगा, बल्कि काफिले का नेतृत्व करेगा!”

**********************

रक्षा सचिव ने भुज स्थित सैन्य अस्पताल में आयोजित नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का दौरा किया

नई दिल्ली – रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के साथ भुज स्थित सैन्य अस्पताल में आयोजित नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का दौरा किया। यह शिविर सेना अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया था। दक्षिणी कमान के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर (03-05 फरवरी 2026) में कच्छ क्षेत्र के 200 से अधिक पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और नागरिकों की दृष्टि सफलतापूर्वक बहाल की गई।

 

इस जागरूकता कार्यक्रम का लक्ष्य कच्छ जिले के लगभग 3,000 लोगों तक पहुंचना था, जिनमें भुज तालुका के 120 से अधिक गांवों के लाभार्थी भी शामिल थे। इनमें लखपत, नारायण सरोवर और दयापार जैसे दूरस्थ सीमावर्ती गांव भी शामिल थे। सर्जरी अत्याधुनिक नेत्र संबंधी उपकरणों और उच्च गुणवत्ता वाले इंट्राओकुलर लेंस का उपयोग करके की गई, जिसमें उच्चतम नैदानिक और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

रक्षा सचिव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पूर्व सैनिकों के कल्याण और सैन्य-नागरिक सहयोग के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण बताया। उन्होंने दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में लाभार्थियों के जीवन स्तर में सुधार लाने में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभाव को स्वीकार किया।

उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए, रक्षा सचिव ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सेना अस्पताल (आर एंड आर) के सलाहकार और नेत्र विभागाध्यक्ष ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा और नेत्र शल्य चिकित्सा दल को सम्मानित किया। उन्होंने ऑपरेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और व्यक्तिगत रूप से कई लाभार्थियों को ऑपरेशन के बाद की दवाएं और चश्मे वितरित किए।

*************************

 

रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली के डीआरडीओ मुख्यालय में 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक हुई

नई दिल्ली – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 03-04 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक आयोजित की।
इस बैठक की सह-अध्यक्षता डीआरडीओ के महानिदेशक (उत्पादन समन्वय एवं सेवा संपर्क) डॉ. चंद्रिका कौशिक और अंडर सेक्रेटरी ऑफ वॉर फॉर रिसर्च एंड इंजीनियरिंग के ऑफिस में क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज फॉर वॉर के असिस्टेंट सेक्रेटरी श्री माइकल फ्रांसिस डोड ने की।

यह पूर्ण बैठक अक्टूबर 2025 में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध सचिव श्री पीट हेगसेथ द्वारा हस्ताक्षरित भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क के विजन और नीतिगत मार्गदर्शन के अनुसार आयोजित की गई।

प्रतिनिधिमंडलों ने रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की, संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की, तथा बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण और आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में सहयोग को और मज़बूत करने के प्रस्तावों की समीक्षा की।

इस विचार-विमर्श में सहकारी अनुसंधान और विकास पहलों में विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुसंधान केंद्रों, रक्षा प्रयोगशालाओं और उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया।

इसके अलावा, बैठक में डीआरडीओ और रक्षा नवाचार इकाई के बीच इनोवेशन ब्रिज फ्रेमवर्क के तहत संभावित सहयोग पर भी बात हुई और एक प्रोजेक्ट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर के साथ संपन्न हुई।

इस बैठक में अमेरिकी युद्ध विभाग और विदेश विभाग के संस्थानों एवं प्रयोगशालाओं के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और टेक्नोक्रेट्स के साथ-साथ डीआरडीओ के वैज्ञानिक और भारत की तीनों सेनाओं, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

***********************

 

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीलंका पहुंचे

नई दिल्ली – भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों का श्रीलंका में आगमन और इनकी प्रदर्शनी गहन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत महत्व का क्षण है, जो भारत व श्रीलंका के बीच साझा बौद्ध विरासत में निहित स्थायी संबंधों को और मजबूत करता है।

ये पवित्र अवशेष भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से श्रीलंका पहुंचे और भारत-श्रीलंका के स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान दिया गया। गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल अवशेषों के साथ आया था। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु, सरकारी अधिकारी और अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे।

 

यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अप्रैल 2025 में श्रीलंका की राजकीय यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप आयोजित की जा रही है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की थी। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 2020 में घोषित 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान के अतिरिक्त, अनुराधापुरा में पवित्र नगर परिसर परियोजना के विकास के लिए अनुदान सहायता की भी घोषणा की थी।

पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन 4 फरवरी, 2026 को कोलंबो के गंगारामया मंदिर में श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमार दिसानायके ने और गुजरात के राज्यपाल तथा उपमुख्यमंत्री ने मिलकर किया। इस अवसर पर गंगारामया मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. किरिंदे असाजी थेरो भी उपस्थित थे।

इस अवसर श्रीलंका सरकार के कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिनमें प्रमुख हैं –  (डॉ.) हिनिदुमा सुनील सेनेवी, बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री; (डॉ.) नलिंदा जयतिसा, स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री; और (प्रो.) एएचएमएच अबायरत्ना, लोक प्रशासन, प्रांतीय परिषद और स्थानीय सरकार मंत्री।

इस प्रदर्शनी के अंतर्गत गंगारामया मंदिर में “पवित्र पिपरावा का अनावरण” और “समकालीन भारत के पवित्र अवशेष और सांस्कृतिक जुड़ाव” शीर्षक से दो प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया गया।

पवित्र अवशेषों का पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधिपूर्वक स्वागत किया गया और उन्हें गंगारामया मंदिर में स्थापित किया गया। यह प्रदर्शनी 5 फरवरी 2026 से आम जनता के लिए खुली रहेगी, जिससे श्रीलंका और दुनिया भर के श्रद्धालु श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। श्रीलंका के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये पवित्र अवशेष वहां पहुंचे जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया। यह प्रदर्शनी भारत के बाहर देवनीमोरी अवशेषों की पहली सार्वजनिक प्रदर्शनी है। इससे पहले, भारत ने श्रीलंका में वर्ष 2012 में कपिलवस्तु अवशेषों की प्रदर्शनी और 2018 में सारनाथ अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की थी।

देवनीमोरी के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी भगवान बुद्ध के दिए करुणा, शांति और अहिंसा के संदेश का जीवंत प्रमाण है। यह आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों को दर्शाता है जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और जन-संबंध और भी मजबूत होते हैं।

************************

 

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर असम में शुरू हुआ

नई दिल्ली – भारत–किर्गिज़स्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर (KHANJAR) का 13वां संस्करण 04 से 17 फ़रवरी 2026 तक असम के मिसामारी में आयोजित किया जा रहा है।
अभ्यास खंजर एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका आयोजन भारत और किर्गिज़स्तान के बीच बारी-बारी से किया जाता है। अभ्यास का पिछला संस्करण मार्च 2025 में किर्गिज़स्तान में आयोजित किया गया था।

भारतीय सेना का 20 सदस्यीय दल पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिकों से बना है, जबकि समान संख्या वाला किर्गिज़स्तान का दल ILBRIS स्पेशल फ़ोर्सेज़ ब्रिगेड द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी और विशेष बल अभियानों से संबंधित सर्वोत्तम प्रक्रियाओं तथा अनुभवों का आदान-प्रदान करना है। अभ्यास के दौरान स्नाइपिंग, जटिल भवन हस्तक्षेप और पर्वतीय युद्ध कौशल जैसे उन्नत विशेष बल कौशलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभ्यास खंजर दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उग्रवाद जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभ्यास क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रति भारत और किर्गिज़स्तान की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।

*************************

 

केरल के कासरगोड जिले के अरिकडी में एनएच-66 पर अस्थायी टोल प्लाजा को हटाया गया

नई दिल्ली – यात्रियों की सुविधा और जनकल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने केरल के कासरगोड ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66) पर अरिकाडी के निकट स्थित अस्थायी टोल प्लाज़ा को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है। यह अस्थायी टोल प्लाज़ा NH-66 के विकास एवं अनुरक्षण से संबंधित परिचालन व्यवस्थाओं के तहत स्थापित किया गया था।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इस निर्णय की औपचारिक घोषणा की और देशभर में तीव्र बुनियादी ढांचा विकास को आगे बढ़ाते हुए जनकल्याण को प्राथमिकता देने के सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार नागरिकों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील है और आम जनता को अनावश्यक कठिनाई पहुंचाने वाले मुद्दों के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अवसंरचना विकास सदैव ईज ऑफ लिविंग (जीवन की सुगमता) के साथ-साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को केरल में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई से अरिकाडी स्थित अस्थायी टोल प्लाज़ा से उत्पन्न समस्याओं के संबंध में अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे। इन अभ्यावेदनों के प्राप्त होने के पश्चात तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में मंत्रालय ने टोल प्लाज़ा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।

इस समीक्षा के आधार पर मंत्रालय ने यह निष्कर्ष निकाला कि स्थानीय आबादी को हो रही कठिनाइयाँ तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग करती हैं। तदनुसार यह निर्णय लिया गया कि अरिकाडी के निकट स्थित अस्थायी टोल प्लाज़ा पर संचालन एवं शुल्क वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

इस निर्णय की घोषणा करते हुए श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शासन व्यवस्था का आधार संवेदनशीलता और जवाबदेही होना चाहिए, और उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय स्थानीय निवासियों द्वारा झेली जा रही वास्तविक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में पिछले एक दशक के दौरान भारत ने अवसंरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्कता बढ़ाने और आर्थिक संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से निरंतर परिवर्तनकारी परियोजनाएँ शुरू की हैं।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सरकार भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के अपने मिशन पर दृढ़ता से आगे बढ़ रही है, जहाँ विकास के साथ करुणा का संतुलन हो और प्रत्येक नीतिगत निर्णय जनता की आकांक्षाओं एवं कल्याण को प्रतिबिंबित करे। अरिकाडी स्थित अस्थायी टोल प्लाज़ा को हटाने का निर्णय सुशासन का एक और उदाहरण है—जिसमें नागरिकों की बात सुनी गई, चुनौतियों का समाधान किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि विकास अंततः उन्हीं के हित में हो, जिनके लिए वह किया जा रहा है।

************************

 

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने अगली पीढ़ी की जनजातीय विकास संबंधी पहल पर राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री के समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच के अनुरूप जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) ने जनजातीय कार्य मंत्री के मार्गदर्शन में आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-1 में एमओटीए योजनाओं और नई पहल पर एक राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित मंत्रालयों को एक मंच पर साथ लाया गया ताकि इस बात पर पुनर्विचार किया जा सके कि जनजातीय विकास की योजना कैसे बनाई जाए और उसे जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाए। पूरे दिन चले इस सम्मेलन ने भारत सरकार द्वारा एकीकृत, साक्ष्य-आधारित और समुदाय-केंद्रित जनजातीय विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

इस बैठक में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और राष्ट्रीय संस्थानों के अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। भागीदारी में रुचि और विविधता ने जनजातीय और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदायों के सामने आने वाली जटिल और बहुआयामी चुनौतियों का समाधान करने के लिए गहरे अंतर-मंत्रालयी अभिसरण और मजबूत केंद्र-राज्य सहयोग की आवश्यकता के बारे में बढ़ती राष्ट्रीय सहमति को दर्शाती है।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) जैसी प्रमुख पहलों की प्रगति और भविष्य के रोडमैप की समीक्षा की गई और साथ ही एमओटीए द्वारा संचालित किए जा रहे पथप्रदर्शक पहल पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें जनजातीय क्षेत्रों में टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग के जिला-स्तरीय उन्मूलन; भारत की पहली राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य वेधशाला की स्थापना; पीवीटीजी बच्चों के लिए समुदाय-प्रबंधित क्रेच मॉडल; राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों और एफआरए प्रकोष्ठों को मजबूत करना; पीवीटीजी के लिए सांस्कृतिक रूप से निहित आवास प्रकारों का विकास करना; पवित्र उपवनों का संरक्षण और सामाजिक-सांस्कृतिक स्थलों का जीर्णोद्धार; सामुदायिक स्वामित्व वाले जनजातीय पर्यावरण-पर्यटन और होमस्टे मॉडल; जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी आदर्श ग्राम; जनजातीय प्रवासियों के लिए कार्यरत युवा छात्रावास और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्रों के लिए संशोधित परिचालन ढांचा शामिल थे।

इन पहलों के माध्यम से एमओटीए न केवल एक प्रशासनिक मंत्रालय के रूप में बल्कि एक राष्ट्रीय संयोजक और सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है, जो एक एकीकृत जनजातीय विकास ढांचे के भीतर स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, आवास, संस्कृति, युवा विकास और संस्थागत क्षमता को एक साथ लाता है। जिला स्वामित्व, ग्राम सभा की भागीदारी, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और योजना एवं क्रियान्वयन को निर्देशित करने के लिए असंबद्ध डेटा और विश्लेषण के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान चर्चाओं में इस बात को रेखांकित किया गया कि मौजूदा योजनाओं के तहत पर्याप्त प्रगति हुई है, लेकिन जमीनी स्तर पर विशेष रूप से दूरदराज और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में पूर्ण संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त करने के लिए अभी भी महत्वपूर्ण प्रयासों की आवश्यकता है। राज्यों और संबंधित मंत्रालयों ने विचार-विमर्श को समयबद्ध कार्य योजनाओं में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो मजबूत निगरानी और समन्वय तंत्र द्वारा समर्थित होंगी।

सफल पायलट परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू करने, राज्य और जिला स्तर पर संस्थानों को मजबूत करने के साथ ही सम्मेलन का समापन हुआ। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि जनजातीय विकास पहल से घरेलू स्तर पर ठोस सुधार हों और जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान और पारिस्थितिक विरासत का संरक्षण भी हो।

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, संबंधित मंत्रालयों, अनुसंधान संस्थानों और विकास भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत की जनजातीय विकास यात्रा समावेशी, गरिमापूर्ण, सांस्कृतिक रूप से निहित और भविष्य के लिए तैयार रहे।

**************************

 

गति शक्ति विश्वविद्यालय ने एयरबस के साथ साझेदारी में सतत एयरोस्पेस अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया

नई दिल्ली – एयरबस ने आज गुजरात के वडोदरा में  गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) में एयरोस्पेस अध्ययन के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का उद्घाटन किया। गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए भारत का अद्वितीय उद्योग-संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालय है।

यह केंद्र भारत के एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एयरबस और जीएसवी के बीच दीर्घकालिक सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और प्रतिभा विकास के माध्यम से भारत के एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। इस सह-शिक्षा केंद्र का एक प्रमुख केंद्र  सतत विमानन ईंधन पर अनुसंधान एवं विकास करना और भविष्य की एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में छात्रों के नेतृत्व वाले नवाचारों को समर्थन देना होगा।

2024 में घोषित, इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर ने महामहिम राजमाता शुभांगिनीराजे गायकवाड़, जी एस वी   की सदस्य और प्रोफेसर (डॉ.) मनोज चौधरी, कुलपति, गति शक्ति विश्वविद्यालय की उपस्थिति में किया गया।

“गति शक्ति विश्वविद्यालय में इस उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन भारत में एक सशक्त एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र के सह-निर्माण के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केंद्र अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार के प्रति एयरबस की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है, जो नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) को सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) में परिवर्तित करने जैसी अभूतपूर्व तकनीकों पर केंद्रित है।

एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर ने कहा कि हमें खुशी है कि एयरबस और जीएसवी के बीच यह सहयोग छात्रों को समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकास का नेतृत्व करने, भारत के भविष्य के विमानन परिदृश्य को आकार देने और भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा।

जीएसवी के कुलपति प्रोफेसर मनोज चौधरी ने कहा कि हमारे माननीय कुलाधिपति श्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में, गति शक्ति विश्वविद्यालय परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए उच्च कुशल मानव संसाधन और नई प्रौद्योगिकियों के निर्माण हेतु उद्योग-प्रेरित नवाचार-आधारित दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहा है।

एयरबस ने जीएसवी के साथ अपनी तरह की अनूठी उद्योग-अकादमिक साझेदारी स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जो अब देश के लिए एक मिसाल बन गई है। सह-शिक्षण केंद्र का उद्घाटन देश में एयरोस्पेस क्षेत्र के विकास के लिए हमारे साझा मिशन और साझेदारी को साकार करने की दिशा में एक और ठोस कदम है। इसके अतिरिक्त एयरबस चेयर प्रोफेसरशिप और एयरबस छात्रवृत्ति की स्थापना के लिए पहले भी कई कदम उठाए जा चुके हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित यह समग्र क्षेत्र दृष्टिकोण 2047 तक विकसित भारत के लिए एक प्रमुख सहायक सिद्ध होगा।

2024 से, एयरबस और जीएसवी ने भारत में एक एकीकृत एयरोस्पेस इकोसिस्टम के आधारभूत तत्वों को परिपक्व करने के उद्देश्य से एक समग्र साझेदारी स्थापित की है। इस सहयोग में मेधावी और वंचित 45 छात्रों के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति कार्यक्रम के माध्यम से मानव पूंजी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता शामिल है, जिसमें एक तिहाई छात्रवृत्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए, एयरबस ने स्नातक, स्नातकोत्तर और अल्पकालिक कार्यकारी कार्यक्रमों के विकास में सहयोग हेतु जीएसवी में एयरोस्पेस अध्ययन के लिए एक चेयर प्रोफेसर का पद भी स्थापित किया है।

इसके अतिरिक्त, सतत विमानन समाधान विकसित करने के लिए एक संयुक्त अध्ययन समझौते (जेएसए) के साथ साझेदारी का विस्तार उच्च-प्रभाव वाले अनुसंधान में भी हुआ है। यह पहल नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) को सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) में परिवर्तित करने पर केंद्रित अनुसंधान एवं विकास के लिए अनुदान प्रदान करती है, जिसमें भारत में विमानन ईंधन के लिए स्थानीय स्तर पर उत्पादित, चक्रीय अर्थव्यवस्था बनाने हेतु जीएसवी की अनुसंधान क्षमताओं और एयरबस की औद्योगिक विशेषज्ञता का लाभ उठाया जाता है।

गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी), परिवहन और रसद क्षेत्र में भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसे संसद के अधिनियम द्वारा 2022 में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था। मांग-आधारित पाठ्यक्रम का अनुसरण करते हुए विश्वविद्यालय को रेलवे, विमानन, राजमार्ग, बंदरगाह, समुद्री परिवहन, जहाजरानी, ​​अंतर्देशीय जलमार्ग, शहरी परिवहन और संपूर्ण रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क सहित संपूर्ण परिवहन क्षेत्र को कवर करने का दायित्व सौंपा गया है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अश्विनी वैष्णव (रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री) हैं।

**********************

 

मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, भैरवी-अमानत ने दर्ज की जीत

 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद

रांची,04.02.2026 – द रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का बुधवार को शुभारंभ हो गया। जेके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में आयोजित मीडिया कप टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पहले दिन टीम भैरवी ने टीम कारो को 18 रन से और टीम अमानत ने टीम अजय को सात विकेट से हराया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का ‘चतुर्थ स्तंभ’ भी कहा जाता है। पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट” जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का माध्यम भी हैं राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाता है। खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह समाचार हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाता है और नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और सुदृढ़ करेगा।

इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में सम्पन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर अदानी समूह के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) संजीव शेखर, टाटा समूह के प्रतिनिधि अमृतांशु, रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों समेत बड़ी संख्या में जाने-माने पत्रकार मौजूद थे।

आरपीसी मीडिया कप 2026

मैच – 1

भैरवी बनाम कारो
भैरवी – 160/2. ओवर – 13
विक्की पासवान – 117 *, पिंटू दुबे – 18, कुमार सौरव – 2/28
कारो – 142/5. ओवर – 13
अनस रहनुमा – 68*, कुमार सौरव – 28, राजू सिंह – 2/25, विक्की पासवान – 2/31
रिजल्ट – भैरवी 18 रन से जीता
प्लेयर ऑफ द मैच – विक्की पासवान

मैच – 2

अजय बनाम अमानत

अजय – 124/3. ओवर – 13
राकेश सिंह – 83*, पंकज सिंह – 22, बिपिन पांडेय – 3/30
अमानत – 126/3. ओवर – 10.3
शमीम राजा – 52, रियाज आलम – 41*, अमित कुमार झा – 2/33
रिजल्ट – अमानत 7 विकेट से जीता
प्लेयर ऑफ द मैच – शमीम राजा

**********************

 

“भारत को शीर्ष वैश्विक समुद्री महाशक्ति बनाने की दिशा में केंद्रीय बजट महत्वपूर्ण है”: सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली – केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट ने रिफॉर्म एक्सप्रेस को तेज करके, विकास की नींव को मजबूत करके और ‘विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में समुद्री क्षेत्र को लंगर के रूप में स्थापित करके’ भारत के आर्थिक परिवर्तन को शक्तिशाली बल प्रदान किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट तीन कर्तव्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है – आर्थिक विकास को गति देना और बनाए रखना, क्षमता निर्माण करके आकांक्षाओं को पूरा करना और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण के अनुरूप समावेशी विकास सुनिश्चित करना।

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व के परिणामस्वरूप रिफॉर्म एक्सप्रेस में तेजी आई है और यह दृढ़ता से पटरी पर है। यह हमारे कर्तव्य, हमारे कर्तव्यों को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए अपनी गति बनाए हुए है। यह बजट उत्पादकता बढ़ाता है, आर्थिक लचीलापन बनाता है और यह सुनिश्चित करता है कि हर क्षेत्र, क्षेत्र और समुदाय के पास सार्थक योगदान के अवसरों तक पहुंच हो।

सोनोवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में समुद्री क्षेत्र को स्पष्ट रूप से भारत की व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता, साजो-सामान दक्षता और दीर्घकालिक आर्थिक लचीलेपन के रणनीतिक प्रवर्तक के रूप में रखा गया है। उन्होंने कहा की “समुद्री क्षेत्र एक रणनीतिक विकास इंजन के रूप में उभरा है । बजट ने एक सक्षम इकोसिस्टम बनाया है।

यह हमारे हितधारकों, ट्रांसपोर्टरों और उद्योग भागीदारों को क्षमता निर्माण, परिचालन का विस्तार करने और आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाता है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया और इसे नीतिगत निरंतरता, सुधार, स्थिरता और महिला सशक्तिकरण का प्रमाण बताया। वित्त मंत्री ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया था।

केंद्रीय बजट का एक प्रमुख आकर्षण अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रूपये के कुल परिव्यय के साथ कंटेनर विनिर्माण सहायता योजना की घोषणा है। इस योजना का उद्देश्य भारत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी कंटेनर विनिर्माण इकोसिस्टम स्थापित करना है। यह कंटेनरीकृत कार्गो के तेजी से विकास का समर्थन करता है और यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मूल्य का लगभग दो-तिहाई है।

इस पहल के अंतर्गत भारत ने अगले दशक में लगभग दस लाख टीईयू की वार्षिक घरेलू विनिर्माण क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम से लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये का कुल बाजार मूल्य उत्पन्न होने की उम्मीद है। यह सरकारी सहायता के लगभग आठ गुना के प्रभाव को दर्शाता है।

इसमें लगभग 3,000 प्रत्यक्ष नौकरियां और 50,000 से अधिक अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। जबकि कॉर्नर कास्टिंग, लकड़ी के फ्रेम, विशेष स्टील और पानी आधारित पेंट जैसे सहायक उद्योगों के विकास को उत्प्रेरित करता है। यह पहल आयातित खाली कंटेनरों पर भारत की निर्भरता को काफी कम कर देगी। यह वर्तमान में लगभग दो मिलियन यूनिट है और राष्ट्रीय आपूर्ति-श्रृंखला लचीलेपन को मजबूत करेगी।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा की “यह योजना एक मजबूत घरेलू इकोसिस्टम का निर्माण करेगी जो कंटेनरीकृत कार्गो की बढ़ती मांग को पूरा करने और वैश्विक व्यापार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में सक्षम होगी। यह योजना देश की समुद्री विकास यात्रा में एक परिवर्तनकारी कदम का प्रतिनिधित्व करती है।

अगले 10 वर्षों में सालाना दस लाख टीईयू की लक्षित क्षमता और 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के संभावित बाजार निर्माण के साथ यह पहल बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करेगी, सहायक विनिर्माण को मजबूत करेगी और आयात निर्भरता को काफी कम करेगी। भारत कंटेनर शिपिंग लाइन के साथ, यह समुद्री आत्मनिर्भरता और देश के लिए अधिक लचीली रसद आपूर्ति श्रृंखला की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

यह बजट भारत की अंतर्देशीय जलमार्ग क्रांति को नई गति प्रदान करता है। भारत अगले पांच वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों का संचालन करेगा, राष्ट्रीय नेटवर्क का और विस्तार करेगा और हरित, लागत प्रभावी कार्गो आवाजाही करेगा। सोनोवाल ने कहा कि 2014 से पहले केवल पांच राष्ट्रीय जलमार्ग थे, तब से राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम की संख्या बढ़कर 111 हो गई है।

अंतर्देशीय जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही 2013-14 में 18.1 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 145.5 मिलियन मीट्रिक टन हो गई है । इसमें लगभग 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ लगभग 700 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। जलमार्गों की परिचालन लंबाई 2,716 किलोमीटर से बढ़कर 5,155 किलोमीटर से अधिक हो गई है। इससे सड़क और रेल नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम हो गई है।

उन्होंने कहा कि बजट ने भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग परिवर्तन को नई गति दी है। अगले पांच वर्षों में 20 अतिरिक्त जलमार्गों को चालू करने का निर्णय हरित, लागत प्रभावी लॉजिस्टिक्स को और मजबूत करेगा और सड़क और रेल नेटवर्क पर दबाव कम करेगा।

महानदी प्रणाली पर राष्ट्रीय जलमार्ग-5 का केंद्रित विकास खनिज बेल्टों, औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों को जोड़कर, देश की मल्टीमॉडल परिवहन और सतत विकास रणनीति के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में जलमार्गों को मजबूत करके पूर्वी भारत की आर्थिक क्षमता को खोलेगा।

बजट में एक महत्वपूर्ण घोषणा ओडिशा में महानदी नदी प्रणाली पर राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास पर केंद्रित है। जलमार्ग तालचेर और अंगुल के खनिज समृद्ध क्षेत्रों को कलिंग नगर जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों और पारादीप और धामरा में बंदरगाहों से जोड़ेगा।

काकुडी, कुरुंती और पंकपाल में प्रमुख टर्मिनलों को कोयला, कोकिंग कोल और चूना पत्थर के साथ प्रमुख कार्गो के रूप में विकसित किया जाएगा। कॉरिडोर में 2032 तक लगभग 10 मिलियन टन की कार्गो क्षमता है। यह लगभग 13,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 2047 तक बढ़कर 20 मिलियन टन हो जाएगी।

क्षमता निर्माण के कर्तव्य को पूरा करने के लिए, बजट में अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र में कौशल विकास के लिए क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र (आरसीओई) के रूप में प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की घोषणा की गई है। कोलकाता और वाराणसी में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इससे पूरे जलमार्ग के युवाओं को विशेष समुद्री और रसद कौशल हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वाराणसी और पटना में अंतर्देशीय जलमार्गों को पूरा करने के लिए एक समर्पित जहाज मरम्मत इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा। इससे कुशल रोजगार सृजित करते हुए परिचालन विश्वसनीयता में सुधार होगा। असम के डिब्रूगढ़ में एक आरसीओई भी विकसित किया जा रहा है।

बजट में रेल और सड़क से जलमार्ग में बदलाव को प्रोत्साहित करने के लिए एक तटीय कार्गो संवर्धन योजना शुरू करने की घोषणा की गई है । इस योजना के अंतर्गत भारत का लक्ष्य 2047 तक अंतर्देशीय जलमार्ग और तटीय शिपिंग की हिस्सेदारी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करना है।

इससे कम लॉजिस्टिक लागत, कम उत्सर्जन और बढ़ी हुई ऊर्जा दक्षता का समर्थन किया जा सके। मल्टीमॉडल एकीकरण को मजबूत करने के लिए बजट में पूर्व में दानकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के विकास का प्रस्ताव किया गया है।

इन कॉरिडोर से बंदरगाह कनेक्टिविटी, कार्गो निकासी दक्षता और औद्योगिक लॉजिस्टिक्स में काफी सुधार होगा। प्रमुख बंदरगाहों, विशेष रूप से पारादीप और धामरा के साथ जलमार्गों के बढ़ते एकीकरण से सड़क और रेल परिवहन पर दबाव और कम होगा।

बजट में परिचालन का समर्थन करने के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना के साथ-साथ सीप्लेन निर्माण के स्वदेशीकरण का भी प्रस्ताव किया गया है। इस पहल का उद्देश्य अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी में सुधार करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप सहित दूरदराज और द्वीप क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाना है।

भारतीय जहाज स्वामित्व को बढ़ावा देने के लिए, बजट में गिफ्ट आईएफएससी और ऑफशोर बैंकिंग इकाइयों में इकाइयों के लिए कर कटौती की अवधि को 25 साल की अवधि के भीतर लगातार 10 से बढ़ाकर 20 साल कर दिया गया है।

छोटे जहाजों के आयात पर सीमा शुल्क छूट के लिए सनसेट क्लॉज को मार्च 2028 तक बढ़ा दिया गया है। वही बड़े जहाजों पर छूट को स्थायी रूप से हटा दिया गया है। श्री सोनोवाल ने कहा कि इन उपायों से भारत की फ्लैगिंग, बेड़े के विस्तार और टन भार वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

बजट में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए केंद्रित पहलों के साथ ‘पूर्वोदय’ पर बल दिया गया है। प्रमुख घोषणाओं में ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास, पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों का निर्माण, 4,000 ई-बसों की तैनाती और असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए एक समर्पित योजना शामिल है।

श्री सोनोवाल ने कहा कि ये पहल भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करती हैं और इस क्षेत्र को संस्कृति, वाणिज्य और कनेक्टिविटी के पावरहाउस में बदल देती हैं। सोनोवाल ने तेजपुर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को मानसिक स्वास्थ्य कल्याण के लिए एक क्षेत्रीय शीर्ष निकाय में पदोन्नत करने के फैसले का भी स्वागत किया।

श्री सोनोवाल ने कहा कि बजट में जलमार्ग, जहाजरानी, जहाज निर्माण और कंटेनर निर्माण को स्पष्ट रूप से भारत की रसद और व्यापार प्रतिस्पर्धा के रणनीतिक समर्थकों के रूप में रखा गया है।

उन्होंने कहा की यह बजट भारत को एक अग्रणी वैश्विक समुद्री महाशक्ति बनने की दिशा में प्रेरित करने में सहायक है। यह समावेशन के साथ महत्वाकांक्षा को संतुलित करता है और बयानबाजी के बजाय दुविधा और सुधार के बजाय कार्रवाई को चुनता है।

तीन कर्तव्यों- विकास में तेजी लाने, आकांक्षाओं को पूरा करने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुनिश्चित करने पर बल देने के साथ यह बजट देश के विकास के अगले चरण के लिए एक ठोस नींव रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का दृष्टिकोण इस बजट के माध्यम से परिलक्षित होता है।

यह हमारे देश के लिए जन केंद्रित, कल्याण उन्मुख, क्षमता बढ़ाने और समग्र विकास है। यह बजट हर भारतीय का बजट है। यह हमारी युवा शक्ति को सशक्त बनाता है, क्षेत्रीय समानता को मजबूत करता है और विकास का लाभ अंतिम मील तक पहुंचे यह सुनिश्चित करता है।

********************************

 

 

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय बजट के साथ युवाओं का जुड़ाव बढ़ाने के लिए ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का शुभारंभ किया

नई दिल्ली – केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज माई भारत बजट क्वेस्ट 2026′ का शुभारंभ किया। यह एक राष्ट्रव्यापी युवा-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं के बीच केंद्रीय बजट की समझ को बढ़ाना और बजटीय प्रावधानों को अधिक सुलभ, प्रासंगिक तथा नागरिक-केंद्रित बनाना है। यह पहल एक संरचित और सहभागी ढांचे के माध्यम से देश भर के महाविद्यालयों, संस्थानों और कोचिंग केंद्रों के युवाओं को शामिल करके केंद्रीय बजट 2026 को नागरिकों के दैनिक जीवन से जोड़ने का प्रयास करती है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता कल (3 फरवरी 2026) से ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म (https://mybharat.gov.in/) पर शुरू होगी। यह केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी है, जिसमें ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत युवा भाग ले सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। इसके बाद, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा और वे 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलने वाले दूसरे चरण में भाग लेंगे, जो निबंध लेखन का दौर होगा। निबंध लेखन के इस चरण में युवाओं को विकसित भारत के विजन के अनुरूप केंद्रीय बजट से संबंधित 8 विषय दिए जाएंगे। प्रतिभागी निबंधों के माध्यम से अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “इस वर्ष के बजट भाषण में माननीय वित्त मंत्री ने वीबीवाईएलडी के दौरान युवाओं द्वारा साझा किए गए नवोन्मेषी विचारों की सराहना की और उल्लेख किया कि कुछ विचारों को केंद्रीय बजट 2026-27 में शामिल किया गया है। ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के साथ हम इस भावना को जारी रखना चाहते हैं और एक बार फिर युवा की बातों को महत्‍व देना चाहते हैं।”

निबंधों का मूल्यांकन 3 मार्च से 10 मार्च, 2026 के बीच किया जाएगा और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार योग्यता सूची 10 मार्च, 2026 को घोषित की जाएगी। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विजेताओं को बाद में ‘विकसित भारत बजट’ के विजन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आभासी रूप से बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जो राष्ट्रीय आर्थिक विमर्श और विकास प्राथमिकताओं में सूचित युवा भागीदारी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

*************************

 

केंद्रीय बजट 2026-27 में पर्यटन, संस्कृति और विरासत को मिला अभूतपूर्व बढ़ावा: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली – केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट पर्यटन और संस्कृति को अभूतपूर्व और उम्मीदों से बढ़कर प्रोत्साहन देने वाला है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में, मंत्री ने बजट को ‘दूरदर्शी और परिवर्तनकारी’ बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास की गति को तेज करेगा और भारत को एक वैश्विक पर्यटन केंद्र तथा सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में मजबूती से स्थापित करेगा।

 

उन्होंने दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और विरासत, आध्यात्मिकता, कौशल और संवहनीय पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा देने वाला बजट पेश करने के लिए माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

बजट में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, इको-टूरिज्म (प्राकृतिक क्षेत्रों का पर्यटन) को बढ़ावा देने और कौशल विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की पहलों की रूपरेखा तैयार की गई है।

प्रमुख घोषणाएँ

बजट में पूरे भारत में विषय-आधारित (थीमैटिक) पर्यटन सर्किट/मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव है, जिनमें शामिल हैं:

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय ट्रेल
  • अराकू घाटी (पूर्वी घाट) और पोधिगई मलाई (पश्चिमी घाट) में प्राकृतिक सौंदर्य और पारिस्थितिकी पर्यटन मार्ग
  • ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुआ देखने वाले मार्ग जिनमें प्रमुख प्रजनन स्थल भी रहेंगे
  • आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की पुलिकट झील में पक्षी अवलोकन मार्ग

एक बड़ी सांस्कृतिक पहल के तहत लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसे 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को जीवंत और अनुभवात्मक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन ऐतिहासिक धरोहरों के ‘संरक्षण’ के साथ-साथ ‘पर्यटकों की भागीदारी’ का अनूठा संगम तैयार करना है।

आध्यात्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के लिए, पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध सर्किट के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल होंगे। इस योजना में मंदिरों और मठों का संरक्षण, तीर्थस्थलों के महत्व और इतिहास से अवगत कराने के लिए विशेष केंद्रों की स्थापना, बेहतर कनेक्टिविटी और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का उपयोग करके भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) के सहयोग से एक पायलट परियोजना के माध्यम से 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 10,000 टूर गाइडों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रस्ताव के साथ कौशल विकास को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलेगा।

एक बड़े शैक्षिक सुधार के रूप में, राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद को एक राष्ट्रीय आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, जो पेशेवर प्रशिक्षण को मजबूत करेगा और आतिथ्य शिक्षा को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाएगा।

भारत को चिकित्सा पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए, बजट में राज्यों को पांच क्षेत्रीय चिकित्सा पर्यटन केंद्र स्थापित करने के लिए सहायता देने का प्रस्ताव है।

भारत पहले ‘ग्लोबल बिग कैट समिट’ की मेजबानी भी करेगा, जिसमें 95 देशों के नेता और मंत्री शामिल होंगे। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण-पर्यटन कूटनीति में भारत के वैश्विक नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इसके अतिरिक्त, बजट में ‘पूर्वोदय’ राज्यों में पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जो संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगे।

श्री शेखावत ने इस बात पर जोर दिया कि ये पहलकदमियां न केवल रोजगार के अवसर पैदा करेंगी, बल्कि संवहनीय पद्धतियों को भी बढ़ावा देंगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी और भारत की सभ्यतागत विरासत के साथ वैश्विक जुड़ाव को और गहरा करेंगी।

प्रमुख विशेषताएं

  1. पहाड़ों, तटों, आर्द्रभूमि और जैव विविधता क्षेत्रों में विषय आधारित पर्यटन मार्गों की शुरुआत।
  2. देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को अनुभवात्मक विरासत केंद्रों में बदला जाएगा।
  3. संरक्षण, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध सर्किट का विकास।
  4. आईआईएम के माध्यम से 10,000 गाइडों को विश्व स्तरीय पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा।
  5. राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद को अब राष्ट्रीय स्तर के हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य) संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
  6. पांच क्षेत्रीय चिकित्सा पर्यटन केंद्रों की स्थापना और वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ग्लोबल बिग कैट समिट’ का आयोजन।
  7. ****************************

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा रखना श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह अत्यंत सौभाग्य और गौरव की बात है कि आज संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि आदमपुर हवाई अड्डे को अब से श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि यह श्री गुरु रविदास महाराज जी के चिरस्थायी आदर्शों को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है और समानता, करुणा तथा सेवा का उनका संदेश हम सभी को अत्यधिक प्रेरित करता रहता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है:

“यह अत्यंत सौभाग्य और गौरव की बात है कि आज संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि आदमपुर हवाई अड्डे को अब से श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा। यह असंख्य लोगों के लिए खुशी का दिन है। यह श्री गुरु रविदास महाराज जी के चिरस्थायी आदर्शों को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है। समानता, करुणा और सेवा का उनका संदेश हम सभी को अत्यधिक प्रेरित करता रहता है।”

 

“ਇਹ ਬੇਹੱਦ ਮਾਣ ਅਤੇ ਫਖ਼ਰ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਸੰਤ ਰਵਿਦਾਸ ਜਯੰਤੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ਇਹ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਆਦਮਪੁਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਨੂੰ ਹੁਣ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਵਜੋਂ ਜਾਣਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹ ਅਣਗਿਣਤ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦਾ ਦਿਨ ਹੈ। ਇਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਸਦੀਵੀ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਢੁਕਵੀਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਹੈ। ਬਰਾਬਰੀ, ਦਇਆ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਿੰਦਾ ਹੈ।”

 

“ये हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि आज संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। ये हम सबके लिए अत्यंत खुशी का दिन है। ये श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है। समानता, करुणा और सेवा का उनका संदेश हम सभी को गहराई से प्रेरित करता है।”

 

******************

 

प्रधानमंत्री ने हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, इसे पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण बताया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन होना पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि लुधियाना उत्तरी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है और सरकार इस शहर के लिए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जो आधुनिक हवाई अड्डे के लिए चल रहे कार्यों में परिलक्षित होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन होना पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, लुधियाना उत्तरी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है। यह शहर अपने ऊर्जावान लोगों के लिए जाना जाता है। हमारी सरकार इस शहर के लिए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जो आधुनिक हवाई अड्डे के लिए चल रहे कार्यों में परिलक्षित होता है।”

 

“ਹਲਵਾਰਾ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ‘ਤੇ ਟਰਮੀਨਲ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ, ਖ਼ਾਸ ਕਰਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਲਈ ਬੇਹੱਦ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮੌਕਾ ਹੈ। ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਜਾਣਦੇ ਹਾਂ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਦਾ ਅਹਿਮ ਸਨਅਤੀ ਅਤੇ ਵਪਾਰਕ ਕੇਂਦਰ ਹੈ। ਇਹ ਸ਼ਹਿਰ ਆਪਣੇ ਉੱਦਮੀ ਲੋਕਾਂ ਕਰਕੇ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਹਵਾਈ ਸੰਪਰਕ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਜੋ ਆਧੁਨਿਕ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਲਈ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਫ਼ ਝਲਕਦੀ ਹੈ।”

 

*********************

 

तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स नई दिल्ली में प्रारंभ

नई दिल्ली – तीनों सेनाओं के लिए तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 2 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह कोर्स एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (सीईएनजेओडब्‍ल्‍यूएस) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसमें विशिष्ट विषयों और सैन्य अभियानों में क्षेत्र-विशिष्ट पर आधारित युद्धक क्षेत्र के बदलाव सहित उन्नत कोर्स प्रस्तुत किया गया है।

यह कोर्स इस बात की गहन समझ विकसित करने पर केंद्रित है कि प्रौद्योगिकी युद्ध संचालन को कैसे प्रभावित कर रही है। इसके लिए हमारी सोच, अवधारणाओं, सिद्धांतों, रणनीतियों और युद्ध रणनीति पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। इसमें महत्वपूर्ण विषयों का गहन अध्ययन, उभरती प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक प्रदर्शन और रक्षा बलों की क्षमताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा भी शामिल है।

इस कोर्स में तीनों सेनाओं के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप, एमएसएमई, डीपीएसयू और निजी उद्योगों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। सेना के प्रतिभागियों में अधिकारियों की वरिष्ठता मेजर से लेकर मेजर जनरल (और उनके समकक्ष) तक भिन्न-भिन्न है, जहां कनिष्ठ अधिकारी अपनी तकनीकी दक्षता और विशेषज्ञता का योगदान देते हैं, वहीं वरिष्ठ अधिकारी अपने संचालन अनुभव और रणनीतिक ज्ञान को साझा करते हैं।

फ्यूचर वॉरफेयर संबंधी कोर्स सशस्त्र बलों की संचालन से जुड़ी प्राथमिकताओं को रक्षा क्षेत्र के स्वदेशी उद्योग की क्षमताओं के साथ तालमेल बिठाएगा और आधुनिक एवं भविष्य के युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर मुक्त चर्चा को सार्थक बनाएगा। पूर्व-सैनिकों, सेवारत अधिकारियों, पूर्व-राजदूतों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और अकादमिक पेशेवरों सहित विविध प्रकार के विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत की सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का समग्र विश्लेषण गहन और पेशेवर तरीके से किया जाए।

इसके अतिरिक्त, इस कोर्स में महत्वपूर्ण और रेयर अर्थ एलिमेंट, आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों और भविष्य में होने वाले अभियानों को प्रभावित करने वाली क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीति जैसे विषयों के विशेषज्ञ शामिल हैं। इससे भविष्य में अभियानों की योजना बनाने और उन्हें संचालित करने के लिए रक्षा बलों द्वारा अध्ययन और विश्लेषण किए जाने वाले विषयों की संख्या में विस्तार होगा।

सितंबर 2024 में आयोजित प्रथम कोर्स की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, इस विस्तारित तीन-सप्ताह के कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान के उस दृष्टिकोण को साकार करना है जिसके तहत अधिकारियों को आधुनिक युद्ध की जटिल चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।

************************

 

प्रधानमंत्री ने डेरा सचखंड बल्लां के दर्शन किए

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब में डेरा सचखंड बल्लां के दर्शन किए। श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां में होना एक बहुत ही खास एहसास है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां में होना एक बहुत ही खास एहसास था।”

 

“ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੀ ਜਯੰਤੀ ‘ਤੇ ਡੇਰਾ ਸੱਚਖੰਡ ਬੱਲਾਂ ਵਿਖੇ ਆਉਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖ਼ਾਸ ਅਹਿਸਾਸ ਸੀ।”

 

*******************

 

छापामारी कर हत्या के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

रांची,02.02.2026 –  31.01.2026 को रात्रि करीब 08.00 बजे लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड धोबी घाट लालपुर, थाना-लालपुर जिला राँची के पास वादी पियुष कुमार सिंह, पिता स्व० मधेश्वर सिंह, शिव मंदिर के पास, लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड धोबी घाट, थाना लालपुर जिला राँची के पिताजी मधेश्वर सिंह टहलने के लिए निकले थे।

इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले मुन्ना कच्छप के पुत्र अमन कच्छप एवं अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी। इसी दौरान अमन कच्छप एवं अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट किया गया मारपीट में मुन्ना कच्छप के द्वारा भी अपने बेटे का साथ दिया गया।

उनके द्वारा मारपीट करने के कारण मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये तथा अचेत अवस्था में घटनास्थल पर ही गिर गये। जिसे ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।

इस संबंध में लालपुर थाना काण्ड संख्या 21/26 दिनांक 01.02.26 धारा 127(2)/308(4)/115(2)/351(2)/117(2)/109/103(1)/3(5) BNS 2023 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्तों (1) अमन कच्छप (2) अनिकेत कच्छप दोनों पिता मुन्ना कच्छप (3) मुन्ना कच्छप एवं (4) मुन्ना कच्छप की पत्नी के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है एवं अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्तों (1) अमन कच्छप उर्फ अमन उराँव (2) अनिकेत कच्छप उर्फ अनिकेत कच्छप, दोनों पिता मुन्ना कच्छप एवं (3) मुन्ना कच्छप पिता स्व० जगरनाथ कच्छप, सभी सा०- लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड झीपा कोचा टोला, थाना लालपुर जिला राँची को गिरफ्तार किया गया है। सभी लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड झीपा कोचा टोला, थाना लालपुर जिला राँची के रहने वाले हैं.

छापामारी दल में थाना प्रभारी लालपुर, रूपेश कुमार सिंह के अलावे ऋषि कान्त,उत्तम कुमार,मसीह किस्कू,मुकेश उराँव,अजय कुमार शामिल थे.

*****************************

 

 

वर्ष 2026-2027 के केंद्रीय बजट की मुख्‍य बातें

भाग – 1

केंद्रीय वित्‍त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार हैं:-

कर्तव्‍य भवन में तैयार किया गया पहला बजट तीन कर्तव्‍यों से प्रेरित है:-

  1. पहला कर्तव्‍य – उत्‍पादकता और प्रतिस्‍पर्धा बढ़ाने  तथा वैश्विक उथल-पुथल के परिदृश्‍य में लचीलापन लाकर आर्थिक विकास को तेज करना और उसकी गति बनाए रखना
  2. दूसरा कर्तव्‍य– भारत की समृद्धि के पथ में सशक्‍त साझेदार बनाने के लिए लोगों की आकांक्षाएं पूरी करना और उनकी क्षमता बढ़ाना।
  3. तीसरा कर्तव्‍य – सरकार की सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुकूल- यह सुनिश्चित करना कि सार्थक भागीदारी के लिए प्रत्‍येक परिवार, समुदाय और क्षेत्र की संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच उपलब्‍ध हो।
  4. बजट अनुमान
  5. गैर ऋण प्राप्तियां  और कुल व्‍यय क्रमश: 36.5 लाख करोड और 53.5 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है। केंद्र की शुद्ध कर प्राप्तियां 28.7 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है।
  6. सकल बाजार उधारी 17.2 लाख करोड रुपए और दिनांकित प्रतिभूतियों से शुद्ध बाजार उधारी 11.7 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है।
  • गैर ऋण प्राप्तियों का संशोधित अनुमान 34 लाख करोड रुपए है जिसमें से केंद्र की शुद्ध कर प्राप्तियाँ 26.7 लाख करोड रुपए हैं।
  • कुल व्‍यय का संशोधित अनुमान 49.6 लाख करोड रुपए है जिसका पूंजी व्‍यय करीब 26.1 लाख करोड रुपए है।
  1. बजट अनुमान 2026-27 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  2. वर्ष 2025-26  के बजट में संशोधित राजकोषीय घाटा 2025-26 के बजट अनुमान जीडीपी के 4.4 प्रतिशत के समान है।
  3. ऋण से जीडीपी अनुपात संशोधित अनुमान 2025-26 में जीडीपी के 56.1 प्रतिशत की तुलना में बजट अनुमान 2026-27 में जीडीपी का 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  4. पहला कर्तव्‍य– आर्थिक विकास को तेज करना और बनाए रखना तथा छह हस्‍तक्षेपों का प्रस्‍ताव है
  • सात रणनीतिक और फ्रंटि‍यर क्षेत्रों में विनिर्माण
  1. बायोफार्मा शक्ति (ज्ञानप्रौद्योगिकी और नवाचार के जरिए स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल को बेहतर करने की रणनीतिकी घोषणा। भारत को वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण केन्‍द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्‍य से अगले पांच वर्ष के लिए दस हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ बायोफार्मा शक्ति का प्रस्‍ताव।
  • तीन नए राष्‍ट्रीय फार्मास्‍युटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थानों (एन.आई.पी.ई.आर.) के निर्माण तथा सात मौजूदा संस्‍थानों के उन्‍नयन के लिए बायोफार्मा केन्द्रित नेटवर्क।
  • एक हजार से अधिक मान्‍यता प्राप्‍त इंडिया क्लिनिकल ट्रायल्‍स स्‍थलों का नेटवर्क बनाया जाएगा।
  1. उपकरण और सामग्री बनाने, फुलस्‍टेक इंडिया आई.पी. डिजाइन करने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए इंडिया सेमीकंडक्‍टर मिशन 2.0 शुरू किया जाएगा।
  2. अप्रैल 2025 में आरंभ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कलपुर्जे विनिर्माण योजना को गति देने के लिए बजट बढ़ाकर चालीस हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्‍ताव।
  3. खनन, प्रसंस्‍करण, अनुसंधान और विनिर्माण को प्रोत्‍साहन देने के लिए समर्पित दुर्लभ धातु गलियारों की स्‍थापना के उद्देश्‍य से खनिज समृद्ध ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को सहायता देने का प्रस्‍ताव।
  4. घरेलू रसायन उत्‍पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता घटाने के लिए कलस्‍टर आधारित बनाओ और चलाओ मॉडल के आधार पर तीन समर्पित कैमिकल पार्क स्‍थापित करने की योजना लाई जाएगी।
  5. पूंजी सामान क्षमता मजबूत करना
  6.  
  • डिजिटल रूप से सक्षम ऑटोमेटेड सर्विस ब्‍यूरो के रूप में दो स्‍थानों सी.पी.एस.ई. द्वारा हाईटेक टूल रूप स्‍थापित किए जाएंगे, जो उच्‍च गुणवत्‍ता के कलपुर्जों का बड़े पैमाने पर और कम लागत से स्‍थानीय स्‍तर पर डिजाइन, परीक्षण और विनिर्माण करेंगे।
  • उच्‍च मूल्‍य और प्रौद्योगिकी के लिहाज से उन्‍नत सी.आई.ई. के घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने के लिए निर्माण संवर्धन और अवसंरचना उपकरण योजना(सी.आई.ई.) शुरू की जाएगी।
  • पांच वर्ष की अवधि में दस हजार करोड़ रुपये के बजट आवंटन के साथ कंटेनर विनिर्माण योजना लाने प्रस्‍ताव।
  1. वस्त्र क्षेत्र के लिए एकीकृत कार्यक्रम की घोषणा
  1. रेशम, ऊन और जूट जैसे प्राकृतिक फाइबर, मानवनिर्मित फाइबर और नए जमाने के फाइबर में आत्‍मनिर्भरता के लिए राष्‍ट्रीय फाइबर योजना।
  2. मशीनरी, प्रौद्योगिकी उन्‍नयन और साझा परीक्षण तथा प्रमाणन केन्‍द्रों के लिए पूंजी सहायता के साथ आधुनिक पारंपरिक क्‍लस्‍टरों के लिए वस्‍त्र विस्‍तार और रोजगार योजना।
  1. चैलेंज मोड में मेगा टेक्‍सटाइल पार्क स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव
  2. खादी, हथकरघा और हस्‍तशिल्‍प की मजबूती के लिए महात्‍मा गांधी ग्राम स्‍वराज पहल शुरू करने का प्रस्‍ताव। इससे देश के बुनकरों, ग्राम उद्योगों, एक जिला-एक उत्‍पाद पहल और ग्रामीण युवाओं को लाभ होगा।
  3. इससे वैश्विक बाजार संपर्क, ब्रांडिंग करने में मदद मिलेगी और प्रशिक्षण, कौशल, गुणवत्‍ता और उत्‍पादन को समर्थन मिलेगा।

 

  1. लीगेसी औद्योगिक समूहों के पुनरुद्धार की योजना
  • अवसंरचना और प्रौद्योगिकी उन्‍नयन के जरिए लागत स्‍पर्धा और दक्षता में सुधार के लिए दो सौ लीगेसी औद्योगिक समूहों के पुनरुद्धार की योजना लाने का प्रस्‍ताव।
  1. चैंपियन एस.एम.बनाना और सूक्ष्‍म उद्यमियों को समर्थन
  • एम.एस.एम.ई. को चैंपियनों के रूप में विकास करने में सहायता के लिए त्रिस्‍तरीय दृष्टिकोण- दस हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एस.एम.ई. ग्रोथ फंड शुरू करने का प्रस्‍ताव।
  • दो हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ वर्ष 2021 में बनाए गए आत्‍मनिर्भर भारत फंड को समर्थन जारी रहेगा।
  • विशेष रूप से टीयर टू और टीयर थ्री शहरों में कॉर्पोरेट मित्र कार्डर विकसित करने के लिए आई.सी.ए.आई., आई.सी.एस.आई, आई.सी.एम.ए.आई. जैसे व्‍यवसायिक शिक्षा संस्‍थानों को सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी।
  1. अवसंरचना को ठोस प्रोत्‍साहन
  • वित्‍त वर्ष 2026-27 में सार्वजनिक पूंजी व्‍यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।
  • ऋणदाताओं को आंशिक ऋण गारंटी उपलब्‍ध कराने के लिए अवसंरचना जोखिम गारंटी फंड स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव।
  • समर्पित आर.ई.आई.टी. स्थापित करने के जरिए सी.पी.एस.ई. की महत्‍वपूर्ण रियल एस्‍टेट परिसंपत्तियों के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया तेज करने का प्रस्‍ताव।
  • पूर्वी भारत में डानकूनी से पश्चिमी भारत के सूरत को जोड़ने के लिए नए समर्पित माल गलियारे बनाए जाएंगे।
  • जलचर और अंगुल जैसे खनिज समृद्ध और कलिंग नगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को जोडने के लिए ओडिशा में एनडब्‍ल्‍यू-5 से शुरुआत के साथ अगले पांच वर्ष में 20 नए राष्‍ट्रीय जलमार्ग चालू किए जाएंगे।
  • अपेक्षित श्रम शक्ति के विकास के लिए क्षेत्रीय उत्‍कृष्‍टता केंद्रों के रूप में प्रशिक्षण संस्‍थान स्‍थापित किए जाएंगे।
  1. इनलैंड जलमार्गों और तटीय पोत परिहवन की हिस्‍सेदारी प्रतिशत से बढाकर वर्ष 2047 तक 12 प्रतिशत करने के लिए तटीय कार्गो प्रोमोशन स्‍कीम आरंभ की जाएगी।
  • सी-प्‍लेन के स्‍वदेशी निर्माण के लिए प्रोत्‍साहन दिया जाएगा और लास्‍ट माइल तथा दूरदराज क्षेत्रों तक संपर्क बढ़ाया जाएगा और पर्यटन को प्रोत्‍साहन दिया जाएगा।
  • संचालन को समर्थन उपलब्‍ध कराने के लिए सी-प्‍लेन वी.जी.एफ. स्‍कीम शुरू की जाएगी।
  1.  
  2. दीर्घावधि ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्‍चत करना।
  • कार्बन टैक्‍चर उपयोग और भंडारण (सी.सी.यू.एस.) प्रौद्योगिकियों के लिए अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा।
  1. शहर आर्थिक क्षेत्रों का विकास
  • शहर आर्थिक क्षेत्र (सी.ई.आर.) के लिए पांच वर्षों की अवधि‍ के लिए पांच हजार करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा।
  • पर्यावरण अनुकूल टिकाउ यात्री प्रणाली को प्रोत्‍साहन देने के लिए मुम्‍बई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बैंगलुरू, हैदराबाद-चेन्‍नई, चेन्‍नई-बैंगलुरू, दिल्‍ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलिगुडी़ के बीच सात हाई स्‍पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
  • वित्‍तीय स्‍थि‍रता, समावेश और उपभोक्‍ता सुरक्षा के उपाय करते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि के अगले चरण के साथ कदम-ताल मिलाते हुए बैंकिंग क्षेत्र की व्‍यापक समीक्षा के उद्देश्‍य से ‘’विकसित भारत के लिए बैंकिंग’’ पर उच्‍च-स्‍तरीय समिति गठित करने का प्रस्‍ताव।
  • पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्‍ताव।
  • भारत की उभरती आर्थिक प्राथमिकताओं के अनुसार विदेशी निवेश के लिए अधिक समकालीन और उपयोक्‍ता अनुकूल रूपरेखा के लिए विदेश मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण लिखत) नियमावली की व्‍यापक समीक्षा का प्रस्‍ताव।
  • बड़े शहरों द्वारा उच्‍च मूल्‍य के म्‍यूनिसिपल बॉण्‍ड जारी करने को प्रोत्‍साहन करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का सिंगल बॉण्‍ड जारी करने पर सौ करोड़ रुपये का प्रोत्‍साहन देने का प्रस्‍ताव।
  1.  
  2. दूसरा कर्तव्‍य– लोगों की आकांक्षाएं पूरी करना और क्षमता बढ़ाना
  • विकसित भारत के मुख्य संचालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर ध्‍यान केन्द्रित करने के लिए उपायों की सिफारिश करने हेतु उच्‍चाधिकार प्राप्‍त ‘शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम’ स्‍थायी समिति के गठन का प्रस्‍ताव। यह फैसला भारत को वर्ष 2047 तक दस प्रतिशत की वैश्विक हिस्‍सेदारी के साथ अग्रणी बनाएगा।
  1. विकसित भारत के लिए पेशेवर लोग तैयार करने
  • संबद्ध स्‍वास्‍थ्‍य सेवा पेशवरों (ए.एच.पी.) के लिए मौजूदा संस्‍थानों का उन्‍नयन किया जाएगा  और निजी तथा सरकारी क्षेत्रों में नए ए.एच.पी. संस्‍थानों की स्‍थापना की जाएगी।
  • अगले पांच वर्ष में एक लाख ए.एच.पी. जोड़े जाएंगे।
  • वृद्धों की चिकित्‍सा और संबद्ध देखभाल सेवाओं को शामिल करते हुए मजबूत देखभाल सेवा परिवेश बनाया जाएगा। अगले कुछ वर्षों में डेढ़ लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
  1. आयुष
  2. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान स्‍थापित किए जाएंगे
  • प्रमाणन परिवेश के उच्‍च मानकों के लिए आयुष फार्मेसी और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं का उन्‍नयन करने तथा अधिक कुशल कार्मिक उपलब्‍ध कराने और पारंपरिक दवाओं के लिए साक्ष्‍य आधारित अनुसंधान, प्रशिक्षण और जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए जामनगर में डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. वैश्विक पारंपरिक चिकित्‍सा केन्‍द्र के उन्‍नयन का प्रस्‍ताव।
  1. पशुपालन
  • सरकार 20 हजार से अधिक पशु डॉक्‍टरों की उपलब्‍धता करेगी।
  • नि‍जी क्षेत्र में पशु रोग विशेषज्ञ और पैरा पशु शल्‍य महाविद्यालय, पशु अस्‍पताल, नैदानिक प्रयोगशालाओं और प्रजनन सुविधाओं के लिए ऋण संबद्ध पूंजी सब्सिडी सहायता योजना शुरू करने का प्रस्‍ताव।
  1. ऑरेंज इकोनॉमी
  • इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्‍नोलॉजी, मुम्‍बई को 15 हजार माध्‍यमिक विद्यालयों और पांच सौ महाविद्यालयों में ए.वी.जी.सी. कंटेंट क्रिएटर लैब (सी.सी.एल.) स्‍थापित करने में सहायता प्रदान करने का प्रस्‍ताव।
  1. शिक्षा
  • सरकार बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरीडोर के आसपास चुनौती मार्ग के माध्‍यम से पांच विश्‍वविद्यालय टाउनशिप का ‍निर्माण करने में राज्‍यों की सहायता करेगी।
  • वी.जी.एफ./पूंजीगत सहायता के माध्‍यम से प्रत्‍येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्‍थापना की जाएगी।
  1. पर्यटन
  • मौजूदा राष्‍ट्रीय होटल प्रबंधन और केटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद का उन्‍नयन करते हुए राष्‍ट्रीय आतिथ्‍य संस्‍थान की स्‍थापना का प्रस्‍ताव।
  • आई.आई.एम. के सहयोग से हाईब्रिड मोड में मानकीकृत, उच्‍च गुणवत्‍ता वाले 12 सप्‍ताह के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के जरिए 20 पर्यटन स्‍थलों में 10 हजार गाइडों के कौशल उन्‍नयन के लिए प्रायोगिक योजना शुरू की जाएगी।
  • सांस्कृतिक, आध्‍यात्मिक और विरासत महत्‍व वाले सभी स्‍थानों के डिजिटल दस्‍तावेज तैयार करने के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्‍थापना की जाएगी।
  1.  
  2.  
  3.  
  4. विरासत और संस्‍कृति पर्यटन
  • लोथल, धौलावीरा, राखीगढ़ी, अदिचनाल्‍लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसे 15 पुरातात्विक स्‍थलों को जीवंत और अनुभवजन्‍य सांस्‍कृतिक गंतव्‍य के रूप में विकसित करने का प्रस्‍ताव।
  1. खेल
  • अगले दशक में खेल-कूद के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्‍ताव।
  1. तीसरा कर्तव्‍य– सबका साथ– सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है और इसके लिए निम्‍नलिखित चार क्षेत्रों में लक्षित प्रयास करने की आवश्‍यकता है:
  2. किसानों की आय बढ़ाना
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए मत्‍स्‍य पालन, पांच सौ जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास, पशुपालन,  उच्‍च मूल्‍य वाली कृषि को प्रोत्‍साहन दिया जाएगा।
  1. उच्‍च मूल्‍य कृषि
  2. सरकार उच्‍च मूल्‍य वाली फसलों की खेती समर्थन देगी जैसे:-
  • तटवर्ती इलाकों में नारियल, चंदन, कोको, काजू जैसे उच्‍च मूल्‍य वाली फसलों को सहायता प्रदान की जाएगी।
  • नारियल उत्‍पादन में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना का प्रस्‍ताव।
  • पूर्वोत्‍तर में अगर के पेड़ों और पर्वतीय क्षेत्रो में बादाम, अखरोट और खुमानी जैसे गिरीदार फलों को प्रोत्‍साहन दिया जाएगा।
  • वर्ष 2030 तक भारतीय काजू और कोको को प्रीमियम वैश्विक ब्रांड के रूप में बदलने के लिए, भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम का प्रस्‍ताव।
  1. भारतविस्‍तार
  • केन्‍द्रीय बजट में भारत-विस्‍तार का प्रस्‍ताव, जो बहुभाषीय ए.आई. टूल है और जिसे ए.आई. प्रणाली सहित कृषि संबंधी प्रणालियों के लिए, आई.सी.ए.आर. पैकेज सहित एग्रीस्‍टैक पोर्टल के रूप में एकीकृत किया गया है।
  1. मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य और ट्रॉमा केयर के लिए प्रतिबद्धता
  • उत्‍तर भारत में मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए निमहंस-टू की स्थापना की जाएगी।
  • रांची और तेजपुर में राष्‍ट्रीय मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थानों का क्षेत्रीय शीर्ष संस्‍थानों के रूप में उन्‍नयन किया जाएगा।
  1. पूर्वोदय राज्‍यों और उत्‍तरपूर्व क्षेत्र पर ध्‍यान
  • दुर्गापुर में बेहतर संपर्क नोड के साथ एकीकृत पूर्वी तट औद्योगिक गलियारे के विकास, 5 पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में 5 पर्यटन स्‍थलों के निर्माण और 4000 ई-बसों के प्रावधान का प्रस्‍ताव।
  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए नई योजना।
  1. 16वां वित्‍त आयोग
  • सरकार ने 16वें वित्‍त आयोग की सिफारिश के अनुसार वित्‍त आयोग अनुदान के रूप में वित्‍त वर्ष 2026-27 के लिए राज्‍यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये उपलब्‍ध कराए।
  1.  
  2. भाग-2
  3. प्रत्‍यक्ष कर
  4. नया आय कर अधिनियम
  • नया आय कर अधिनियम, 2025, दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो जाएगा।
  • सरलीकृत आय कर नियमावली और प्रपत्रों को शीघ्र ही अधिसूचित कर दिया जाएगा। नए फॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि, आम नागरिक आसानी से उसका अनुपालन कर सके।
  1. जीवन जीने की सुगमता
  • किसी साधारण व्‍यक्ति को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत ब्‍याज को आय कर से छूट दी जाएगी और इस मद में स्रोत पर काटा गया कर देय नहीं होगा।
  1. टी.सी.एसको तार्किक बनाना
  • विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री पर टी.सी.एस. दर को बिना किसी राशि निर्धारण के मौजूदा 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से कम करते हुए दो प्रतिशत करने का प्रस्‍ताव।
  • मानव श्रम आपूर्ति के लिए सरलीकृत टी.डी.एस. प्रावधानों से श्रम गहन कारोबारियों को लाभ होगा।
  • छोटे करदाताओं के लिए नई योजना का प्रस्‍ताव, जिसमें नियम आधारित स्‍वचालित प्रक्रिया से, कर-निर्धारण अधिकारी के समक्ष आवेदन दाखिल करने के स्‍थान पर कम अथवा शून्‍य कटौती प्रमाण-पत्र करना संभव हो सकेगा।
  • करदाताओं की सुविधा के लिए डिविडेंट, निवेश से प्रपत्र 15जी अथवा प्रपत्र 15एच स्‍वीकार करने के लिए सिंगल विंडो।
  • संशोधित रिटर्न के लिए समयसीमा मामूली शुल्‍क के भुगतान के साथ 31 दिसम्‍बर से बढ़ाकर 31 मार्च की गई।
  • कर रिटर्न फाइल करने के लिए अलग-अलग समय सीमा का प्रस्‍ताव।
  • किसी अनिवासी द्वारा अचल संपत्ति की बिक्री पर टी.डी.एस. की कटौती की जाने और टैन की आवश्‍यकता के बजाए निवासी क्रेता के पैन आधारित चालान के माध्‍यम से जमा कराए जा सकते हैं।
  • छोटे करदाताओं को अपनी विदेशी आय या संपत्ति की घोषणा के लिए एकमुश्‍त छह महीने की छूट की योजना।
  • जुर्माने और मुकद्दमेबाजी को तार्किक रूप देना।
  • आई.टी. आकलन और जुर्माने की कार्यवाही को सामान्‍य रूप से एकीकृत करने का प्रस्‍ताव है।
  • करदाताओं को अपनी पुन: आकलन कार्यवाही के बाद रिटर्न अपडेट कराने की अनुमति होगी।
  • आय का गलत विवरण देने पर अतिरिक्‍त आय कर के भुगतान के साथ छूट दी जा सकेगी।
  • आय कर अधिनियम के तहत मुकद्दमेबाजी की रूपरेखा को तार्किक बनाया गया है।
  1. सहकारिता
  • दूध, तिलहन, फल या सब्जियों की आपूर्ति में लगी प्राथमिक सहकारी संस्‍थाओं को पहले से उपलब्‍ध कटौती का विस्‍तार अब पशुचारे और बिनौले की आपूर्ति करने वालों तक भी किया गया है।
  • किसी अधिसूचित राष्‍ट्रीय सहकारी संघ द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2026 तक कंपनियों में दिए गए उनके निवेश पर प्राप्‍त लाभांश आय पर तीन वर्ष की अवधि के लिए छूट देने का प्रस्‍ताव।
  1. भारत के विकास इंजन के रूप में आई.टीक्षेत्र को सहायता
  • सॉफ्टवेयर विकास सेवाओं, आई.टी. समर्पित सेवाओं, ज्ञान प्रक्रिया आउटसोर्सिंग सेवाओं और सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित सेवाएं 15.5 प्रतिशत के एक समान सेफ हार्बर मार्जिन के तहत आएंगी।
  • आई.टी. सेवाओं के लिए सेफ हार्बर प्राप्‍त करने की सीमा को तीन सौ करोड़ रुपये बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपये किया जा रहा है।
  • ए.पी.ए. में शामिल होने वाली कम्‍पनी को उपलब्‍ध संशोधित विवरणी की सुविधा उसकी संबद्ध संस्‍थाओं को भी प्रदान की जाएगी।
  1. वैश्विक व्‍यापार और निवेश आकर्षित करना
  • किसी ऐसी विदेशी कंपनी के लिए 2047 तक कर मे रियायत दी जाएगी, जो भारत से डाटा केन्‍द्र सेवाओं का उपयोग करके वैश्विक तौर पर क्‍लाउड सेवाएं प्रदान करती है।
  • यदि, डाटा सेंटर सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी संबंधित कंपनी है तो उसे लागत पर 15 प्रतिशत का सेफ हार्बर भी प्रदान किया जाएगा।
  1. कर प्रशासन
  • भारतीय लेखांकन मानक में ही आय परिकलन और प्रकटन मानकों के लिए अपेक्षाएं शामिल करने के हेतू कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड की संयुक्‍त समिति गठित की जाएगी। वर्ष 2027-28 से आय परिकलन और प्रकटन मानकों पर आधारित प्रथक लेखांकन अपेक्षाओं को समाप्‍त कर दिया जाएगा।
  1.  
  2. अन्‍य कर प्रस्‍ताव
  • बायबैक के कराधान में परिवर्तन को इसलिए लाया गया कि प्रवर्तकों द्वारा बायबैक रूट का अनुचित उपयोग रोका जा सके। कॉरपोरेट प्रवर्तकों के लिए प्रभावी कराधान 22 प्रतिशत और गैर-कॉरपोरेट के लिए 30 प्रतिशत होगा।
  • एल्‍कोहल युक्‍त लिकर, स्‍क्रैप और खनिजों के विक्रेताओं के लिए टीसीएस दरों को तर्कसंगत बनाते हुए 2 प्रतिशत किया जाएगा और तेंदु पत्‍ते पर 5 प्रतिशत की दर को घटाकर दो प्रतिशत किया जाएगा।
  • वायदा सौदों पर ऑप्‍शन प्रीमियम और ऑप्‍शन कार्यकलाप दोनों पर एसटीटी की मौजूदा 0.1 प्रतिशत और 0.125 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत कर लगेगा।
  • मैट को अंतिम कर बनाए जाने का प्रस्‍ताव है, इसलिए 01 अप्रैल, 2026 से कोई और क्रेडिट संचय नहीं होगा। इस परिवर्तन के अनुरूप 15 प्रतिशत की मौजूदा मैट दर को कम करके 14 प्रतिशत किया जा रहा है।
  1. अप्रत्‍यक्ष कर :
  2. शुल्‍क सरलीकरण
  3. समुद्रीचमड़ा और वस्त्र उत्पाद
  • निर्यात हेतु सी-फूड उत्पादों के प्रसंस्करण हेतु इस्तेमाल किए गए विशेष घटकों के कर मुक्त निर्यात की सीमा को एफओबी वैल्यू के मौजूदा 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया जाएगा।
  • चमड़ा अथवा सिंथेटिक फूटवियर के निर्यात के लिए उपलब्ध कर मुक्त निर्यात, उसके विशेष उत्पादों के लिए भी अनुमत होगा।

ऊर्जा संक्रमण एवं सुरक्षा :

  • बैटरियों के लिए लीथियम-आयन सेलों के निर्माण हेतु इस्तेमाल में आने वाली पूंजीगत सामग्रियों के लिए मूलभूत सीमाशुल्क की छूट का विस्तार।
  • सोलर ग्लास के निर्माण में इस्तेमाल हेतु सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर मूलभूत सीमाशूल्क से छूट मिलेगी।

न्यूक्लियर पावर:

  • न्यूक्लियर पावर परियोजनाओं के लिए आवश्यक सामग्रियों के आयात पर मौजूदा मूल-भूत सीमा शुल्क का वर्ष 2035 तक विस्तार किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खनिज:

  • महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण के लिए आवश्यक पूंजीगत सामग्रियों के आयात के लिए मूल-भूत सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी।

 

बायोगैस मिश्रित सीएनजी:

  • बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के भुगतान की गणना के समय बायोगैस के पूरे मूल्य पर छूट दी जाएगी।

असैनिक एवं रक्षा विमानन:

  • असैनिक, प्रशिक्षण एवं अन्य विमानों के निर्माण के लिए आवश्यक कलपुर्जों पर मूलभूत सीमाशुल्क में छूट दी जाएगी।
  • रक्षा क्षेत्र की ईकाइयों द्वारा रख-रखाव, मरम्मत अथवा अन्य आवश्यकताओं में इस्तेमाल किए जाने वाले विमान के पुर्जों के निर्माण हेतु आयात किए जाने वाले कच्चे माल पर मूलभूत सीमाशुल्क में छूट दी जाएगी।

इलैक्ट्रॉनिक्स:

  • माइक्रोवेब ओवन के निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष पुर्जों पर मूलभूत सीमाशुल्क में छूट दी जाएगी।

विशेष आर्थिक क्षेत्र:

  • विशेष आर्थिक क्षेत्रों से लेकर घरेलू टैरिफ क्षेत्र में पात्र विनिर्माण संयंत्रों द्वारा विक्रय की सुविधा हेतु एक विशेष एकबारगी उपाए का प्रस्ताव किया गया है, जिसके लिए रियायती दरों का प्रस्ताव किया गया है। ऐसे विक्रय की मात्रा उनके निर्यात के निर्धारित अनुपात तक सीमित होगी।

जीवन की सुगमता:

  • व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए आयात की जाने वाली सभी कर योग्य सामग्रियों पर टैरिफ दर को 20 प्रतिशत के घटाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा।
  • 17 दवाओं/औषधियों पर मूलभूत सीमाशूल्क में छूट दी जाएगी।
  1. अतिरिक्त असाध्य रोगों के लिए दवाओं/औषधियों के व्यक्तिगत निर्यात को कर मुक्त किया जाएगा।
  2.  

सीमाशुल्क सरलीकरण प्रक्रिया

वस्तुओं के सुगम और त्वरित संचालन में कम से कम हस्तक्षेप

विश्वास आधारित प्रणालियां

  • एईओ के रूप में परिचित टियर 2 और टियर 3 प्राधिकृत आर्थिक प्रचालकों के लिए शुल्क स्थगन अवधि को 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन किया गया है। पात्र विनिर्माणकर्ता और आयातकों के लिए भी समान शुल्क स्थगन सुविधा का प्रस्ताव।
  • सीमा शुल्कों पर बाध्यकारी अग्रिम नियम की वैधता अवधि को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किया गया।
  • कार्गों के समाशोधन के लिए अधिमान्य व्यवहार हेतु एईओ प्रमाणन का लाभ लेने के लिए सरकारी एजेंसियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • जिन वस्तुओं के आयात के लिए किसी अनुपालन की आवश्यकता नहीं है, विश्वस्त आयातक द्वारा प्रवेश बिल दायर करने और वस्तुओं के आगमन पर सीमा-शुल्क को उनके समाशोधन औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अपने आप सूचना मिल जाएगी।
  • सीमा-शुल्क भंडारण,ऱ स्व-प्रकटन, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग और जोखिम आधारित लेखा-परीक्षा के साथ एक भंडार संचालक केंद्रित प्रणाली में बदला जाएगा।

 

व्यापर सुगमता

  • विभिन्न सरकारी एजेंसियों से कार्गों समाशोधन के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को इस वित्त वर्ष के अंत तक एकल और परस्पर जुड़े डिजिटल विंडो के माध्यम से निर्बाध बनाया जाएगा।
  • खाद्य, औषधि, पौध, पशु और अन्य वन्य जीव उत्पादों, जो निषिद्ध कार्गों का 70 प्रतिशत होता है, के समाशोधन शामिल प्रक्रियाओं को अप्रैल 2026 तक संचालन रूप दिया जाएगा।
  • जिन वस्तुओं के लिए कोई अनुपालन आवश्यकता नहीं है, उन वस्तुओं को आयातक द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के तत्काल बाद समाशोधित किया जाएगा।
  • सभी सीमा-शुल्क प्रक्रियाओं के लिए एकल, एकीकृत और मापनीय प्लेटफॉर्म के रूप में सीमा-शुल्क एकीकृत प्रणाली 2 वर्षों में शुरु की जाएगी।
  • गैर-सन्निविष्ट स्कैनिंग और उन्नत इमेजिंग तथा जोखिम आकलन हेतु एआई प्रौद्योगिकी उपयोग सभी प्रमुख पत्तनों में कंटेनर को स्कैन करने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

 

निर्यात के नए अवसर

  • विशेष आर्थिक क्षेत्र अथवा बीच समुद्र में मछ्ली पकड़ने वाले भारतीय नौकाओं द्वारा पकड़ी गई मछली को शुल्क मुक्त किया जाएगा। विदेशी पत्तन पर ऐसी मछली के उतराई को निर्यात वस्तु के रूप में माना जाएगा।
  • ई-कॉमर्स के माध्यम से वैश्विक बाजार में पहुंच के लिए भारत के छोटे व्यवसाय, कारीगरों और स्टार्टअप की आकांक्षाओं को सहायता प्रदान करने के लिए कुरियर निर्यात प्रति खेप 10 लाक रुपए की वर्तमान मूल्य सीमा को पूरी तरफ से हटाया जाएगा।
  • अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान सामान निकासी से जुड़े प्रावधानों के संशोधन का प्रस्ताव किया गया है। संशोधित नियमों से वर्तमान समय की यात्रा संबंधी वास्तविकताओं के अनुरूप शुल्क मुक्त भत्ते में वृद्धि होगी।
  1. सभी बकायों का भुगतान करके विवादों का समाधान चाहने वाले ईमानदार करदाता अतिरिक्त राशि का भुगतान करके अपने मामले बंद कर सकेंगे।
  2. *************************

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version