Organization of Janata Darbar in various areasblocks of Ranchi district

रांची जिला के विभिन्न अंचलों/प्रखण्डों में जनता दरबार का आयोजन

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जनता दरबार का आयोजन

मंगलवार को अवकाश के कारण उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर बुधवार को जनता दरबार का आयोजन

विभिन्न अंचलों में सैकड़ों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

रांची,01.04.2026  – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार आज दिनांक 01.04.2026 को जिला के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मंगलवार को अवकाश होने के कारण उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बुधवार को जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित हुए।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा राजस्व एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया गया, जिससे आम नागरिकों को मौके पर ही राहत मिली।

मांडर अंचल एवं प्रखंड में 50 मामलों का निष्पादन

मांडर अंचल में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। ग्राम मेशाल निवासी मोहम्मद शामी शान को आय प्रमाण पत्र तथा ग्राम करगे निवासी अनिकेत भगत को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

वहीं मांडर प्रखंड में वृद्धा पेंशन से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मलती के रहमान अंसारी एवं सैमुन खातून, ग्राम बरगडी की सरस्वती देवी तथा ग्राम मुडमा के नागा उरांव को वृद्धा पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई।

मांडर अंचल में कुल 50 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 17 जाति प्रमाण पत्र, 12 आय प्रमाण पत्र, 09 आवासीय प्रमाण पत्र, 03 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, 04 सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य मामले शामिल हैं।

सिल्ली अंचल में 64 मामलों का निष्पादन

सिल्ली में आयोजित जनता दरबार में कुल 64 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसमें 15 आय प्रमाण पत्र, 12 पारिवारिक सदस्यता, 09 आवासीय प्रमाण पत्र, 08 जाति प्रमाण पत्र, 08 तत्काल प्रमाण पत्र, 04 पंजी सुधार, 04 दाखिल-खारिज, 02 नकल एवं 02 आचरण प्रमाण पत्र शामिल हैं।

खलारी अंचल में 17 मामलों का निपटारा

अंचल कार्यालय खलारी में आयोजित जनता दरबार में कुल 17 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 05 आय प्रमाण पत्र, 04 आवासीय प्रमाण पत्र, 03 जाति प्रमाण पत्र, 02 पारिवारिक प्रमाण पत्र, 02 तत्काल आवेदन एवं 01 आचरण प्रमाण पत्र शामिल हैं।

अरगोड़ा अंचल में 62 आवेदन निष्पादित

अरगोड़ा अंचल में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 62 का निष्पादन किया गया। इसमें 32 आय प्रमाण पत्र, 18 जाति प्रमाण पत्र, 12 स्थानीय प्रमाण पत्र, 04 पेंशन, 03 पंजी-2 सुधार, 01 पारिवारिक सूची एवं 01 दाखिल-खारिज वाद शामिल हैं।

चान्हो अंचल में 212 मामलों पर कार्रवाई

चान्हो अंचल में कुल 212 मामलों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 135 जाति प्रमाण पत्र, 70 आवासीय प्रमाण पत्र, 03 तत्काल आवेदन, 01 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, 01 पारिवारिक सदस्यता एवं अन्य मामले शामिल हैं।

अनगड़ा अंचल में 137 मामलों का निष्पादन

अनगड़ा अंचल में कुल 137 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें 40 आय प्रमाण पत्र, 35 दाखिल-खारिज, 25 जाति प्रमाण पत्र, 22 आवासीय प्रमाण पत्र, 10 पंजी-2 सुधार, 02 परमिशन, 02 शुद्धि पत्र में जाति सुधार एवं 01 पारिवारिक सदस्यता शामिल हैं। ग्राम हेसल के कुवंर शाह के शुद्धि पत्र में सुधार तथा ग्राम चिलदाग के राजु कुमार के ऑनलाइन पंजी-2 में प्लॉट संख्या एवं नाम में सुधार करते हुए आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही त्वरित रूप से हो। राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों में मौके पर ही कार्रवाई कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं।

**************************