Nehru insisted on self-reliance in space program despite criticism Congress

आलोचना के बावजूद नेहरू ने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया: कांग्रेस

नई दिल्ली 26 Aug. (एजेंसी): कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आलोचना के बावजूद भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया था और देश में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के विकास के लिए ढांचा तैयार किया। इसका लाभ देश काेे मिल रहा है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर कहा,”इस बात को मान्यता नहीं दी गई है कि पहले दिन से ही नेहरू ने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया था, जबकि दिल्ली में कुछ लोग अधिक अमेरिकी भागीदारी की वकालत कर रहे थे और कुछ अन्य सोवियत संघ के साथ घनिष्ठ सहयोग की बात कर रहे थे।”

नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “नेहरू पहले और बाद में इंदिरा गांधी अंतरिक्ष कार्यक्रम को भारतीय पेशेवरों द्वारा डिजाइन, नियंत्रित और निष्पादित किए जाने को लेकर वे स्‍पष्‍ट थे।।”

उन्होंने कहा, “नेहरूवादी युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए नींव और विशाल बुनियादी ढांचे का निर्माण इस तीखी आलोचना के बावजूद किया गया कि एक अत्यंत गरीब देश होने के कारण भारत इस तरह के निवेश को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।”

उनकी टिप्पणी भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और पाकिस्तान को इस उपलब्धि पर भारत और भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देने में दो दिन लगने के मद्देनजर आई है।

Leave a Reply