रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और गांडेय विधानसभा सीट से विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के हरमू स्थित संत कुलदीप हाई स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.
**************************
