Law and order of the state has collapsed - Akhilesh Yadav

प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त – अखिलेश यादव

लखनऊ ,15 अक्टूबर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं रूकनें का नाम नहीं ले रही है। तमाम आंकड़ों में उत्तर प्रदेश महिला अपराधों के मामले में सबसे ऊपर है। लेकिन सरकार जमींनी सच्चाई न जानने और न मानने को तैयार है।

मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों में अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। हर दिन प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुराचार, हत्या और छे पिछले दिनों अमरोहा इलाज कराने गयी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मैनपुरी में स्कूटी से जा रही महिला पर चाकू से हमला हुआ। भाजपा सरकार प्रदेश में अपराधों को रोक पाने में विफल है। भाजपा का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा झूठ और कोरी लफ्फाजी है।

भाजपा सरकार में पुलिस-प्रशासन कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने और भ्रष्टाचार में संलिप्त है। पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रही है। आम जनता और गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। जनता भाजपा के कुशासन से कराह रही है। राज्य की जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह उकता गयी है।

****************************

Leave a Reply