Junior NTR's Devra hits the OTT platform Netflix

जूनियर एनटीआर की देवरा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दी दस्तक

23.11.2024 -(एजेंसी) – जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई।इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में यह 403.83 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

अब देवरा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।देवरा को अब आप घर बैठ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, सभी ज्वार-भाटे प्रशंसा के लायक नहीं होते, कुछ से डरना भी पड़ता है। देखिए देवरा अब हिंदी में केवल नेटफ्लिक्स पर। तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध है।इस फिल्म एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर ने भी अभिनय किया था।

**********************

 

Leave a Reply