Jitan Ram Manjhi said - There is no threat to the constitution and reservation ...

जीतन राम मांझी बोले – संविधान और आरक्षण पर कोई खतरा नहीं …

पटना 17 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पूर्व मुख्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा की राजद को गलती से भरमा के वोट मिल गया कोई उनको नही चाहता है। सच्चाई यह है की न आरक्षण पर खतरा है न संविधान पर खतरा है।

रोजगार हमारे मंत्रालय में करोड़ों है अभी हम विभाग को समझ रहे हैं। सभी के समीक्षा करेंगे लालू यादव के उस बयान को मांझी ने खारिज कर दिया जिसमे कहा था की 80%संपत्ति फॉरवर्ड के पास है। मांझी ने कहा की ये जो अब कह रहे हैं ये उस समय कहा थे जब सरकार में थे।

जीतन राम मांझी ने कहा कि जब से सरकार बनी है लोगों को लगातार दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी के हाथों देश लगातार नए कीर्तीमान स्थापित कर रहा है। ऐसे में ये कुछ भी कह लें लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

*************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज टली

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन चंदू चैंपियन की कमाई में उछाल

Leave a Reply