JDS leader Shivanand Patil dies ahead of Karnataka assembly elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का निधन

नई दिल्ली 21 Jan, (एजेंसी): कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्यूलर) पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता और सबसे प्रभावी चेहरों में से एक शिवानंद पाटिल का देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बता दें कि शिवानंद पाटिल कर्नाटक चुनाव में सिंदगी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी चुने गए थे।

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जनता दल (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सिंदगी निर्वाचन क्षेत्र से अगले विधानसभा चुनाव के लिए जद (एस) के उम्मीदवार शिवानंद पाटिल की मौत हो गई है। शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

***********************

 

Leave a Reply