INLD state president Nafe Singh Rathi shot with bullets in Haryana, condition critical Three security personnel also injured

हरियाणा में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, हालत गंभीर; तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल

बहादुरगढ़ ,25 फरवरी (एजेंसी)।  हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बराही फाटक के पास हुए इस हमले में नफे सिंह राठी समेत उनके सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद उन्हें शहर के ब्रह्मगक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

**************************

 

Leave a Reply