क्यूआरटी (QRT) टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य सदस्य घायल हो गए
हजारीबाग – हजारीबाग जिले के चरही एवं आंगो थाना क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक के बीच चरही घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में क्यूआरटी (QRT) टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर रूप से घायल कर्मियों को रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग रामगढ़ के बुलावे पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से नौ सदस्यीय क्यूआरटी टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए चरही जा रही थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी की कंटेनर वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू कर्मकार और वाहन चालक शहादत अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।
डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि एक ओर टीम हाथियों को नियंत्रित करने के अभियान में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर घायल कर्मियों का इलाज कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि हजारीबाग इन दिनों हाथियों के आतंक से दहशत में है। पिछले दो दिनों में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
*************************
