एक जवान भी शहीद
बोकारो 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में बुधवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के धनिया के आसपास के जंगलों में लुगु पहाड़ और झुमरा पहाड़ के बीच चल रही है, जिसमें दो नक्सलियों की मौत हो गई, जबकि CRPF का एक जवान भी शहीद हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने लुगु पहाड़ और झुमरा पहाड़ के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जवाब दिया।
बताया जा रहा है कि बोकारो के जागेश्वर बिहार इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंवर मांझी भी शामिल है। इस अभियान में कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है। गोमिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
************************
