ED raids the premises of SP leader Vinay Tiwari, action in Rs 1000 crore bank loan scam

सपा नेता विनय तिवारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 1000 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में एक्शन

लखनऊ 23 Feb, (एजेंसी) : एक हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और बाहुबली विनय शंकर तिवारी के घर पर ED की छापेमारी चल रही है। हरियाणा-यूपी सहित तीन राज्यों के दर्जनों ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। विनय शंकर तिवारी उत्तर प्रदेश में पूर्व बाहुबली नेता रहें हरिशंकर शंकर तिवारी के बेटे हैं। गोरखपुर में स्थित ‘तिवारी जी’ का हाता छावनी में तब्दील हो गया है।

जानकारी के अनुसार गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपये के लोन के डिफाल्ट का मामला सामने आ रहा है। करीब 3 घंटे से छापेमारी चल रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार रेड पड़ चुकी है। विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार के विधायक रह चुके हैं। वहीं हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी संत कबीर नगर से सांसद रहे हैं।

*************************

 

Leave a Reply