Dr. Krishna Chauhan honored with National Impact Award 2024

डॉ. कृष्णा चौहान नेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित

29.10.2024 – बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा संगीता बिजलानी ने मुम्बई के अंधेरी के मेयर हॉल में एमएसजे अवार्ड ऐंड इवेंट के द्वारा आयोजित नेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2024 समारोह में संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेता अली खान और कॉमेडियन सुनील पाल की उपस्थिति में डॉ. कृष्णा चौहान को नेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया।

विदित हो कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ.कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।

इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी डॉ कृष्णा चौहान को एसीपी संजय पाटिल और अभिनेत्री टीना घई के द्वारा मॉम डैड अवार्ड्स (2024) से भी नवाजा जा चुका है। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ‘बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को मेयर हॉल अंधेरी में कर रहे हैं जहां कई सितारे आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

Leave a Reply