Disha Patni flaunts her beauty in silver cut outfit

सिल्वर कट आउटफिट में दिशा पाटनी ने दिखाया हुस्न का जलवा

14.04.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को बेकरार करने का हुनर बखूबी जानती हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। कट आउट शिमरी आउटफिट में एक्ट्रेस दिशा पाटनी गजब की बला लग रही हैं।

उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। डीपनेक आउटफिट में एक्ट्रेस दिशा पाटनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया का टेम्पेरेचर हाई कर रखा है, उनकी तस्वीरें फैंस को बेताब कर रही हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों में कम धमाल कर रही हों लेकिन, सोशल मीडिया पर वो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाना बखूबी जानती हैं।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बिकिनी लुक्स अक्सर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें पल भर में सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं। दिशा का बोल्ड स्टाईल चाहे वो साड़ी में हो या फिर बिकनी में सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1993 को देहरादून में हुआ था।

साथ ही दिशा पाटनी ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू साल 2015 में आई फिल्म लोफर से किया था। बॉलीवुड में दिशा को पहचान फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से मिली।

इसके बाद दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में और सलमान खान के साथ मूवी भारत में नजर आई हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने फैंस के लिए निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस आहें भरते रहते हैं।

*********************

 

Leave a Reply