Deputy Commissioner-cum-District Election Officer, Ranchi, Mr. Manjunath Bhajantri, conducted the monthly (external) inspection of the EVM warehouse located at Nagri.

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने किया, नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश

राँची,30.05.2026 – उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 30 मई 2026 को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्री विवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी नगड़ी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

जानकारी हो की निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

*****************************