Category Archives: news

भारत और जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली 28 Feb, (एजेंसी) : रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा सचिव बेनेडिक्ट ज़िमर के साथ भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया, हिन्द प्रशांत में जर्मनी के साथ संभावित संयुक्त अभ्यास पर भी चर्चा हुई और संभावित रक्षा औद्योगिक परियोजनाओं और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने घनिष्ठ रक्षा साझेदारी और दोनों पक्षों के रक्षा उद्योगों को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। रक्षा क्षेत्र में उच्च प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी विशेष ध्यान दिया गया।इस बैठक का आयोजन जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस की पिछले वर्ष भारत यात्रा के बाद किया गया है।

*************************

 

ED किसी को भी बुला सकती है, उसे समन का सम्मान करना ही होगा : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 28 Feb, (एजेंसी) : ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के समन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने  बड़ी टिप्पणी की है। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि PMLA की धारा 50 के तहत अगर किसी को तलब किया जाता है, तो उसे समन का सम्मान करना होगा और उसका जवाब भी देना होगा। खास बात है कि कोर्ट की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लगातार 8 समन छोड़े जाने की चर्चाएं हैं।

शीर्ष न्यायालय में मद्रास हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ ईडी ने याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने कथित रेत खनन घोटाला में तमिलनाडु के के 5 डीएम को जारी समन पर रोक लगा दी थी।

तमिलनाडु सरकार ने ईडी की तरफ से जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर बाद में डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी थी। अब ED ने अंतरिम आदेश के खिलाफ शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने रोक को हटा दिया और जिला कलेक्टरों को ईडी के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।

मामले की सुनवाई जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच कर रही थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बेंच ने कहा, ‘यह देखा गया है कि अधिनियम के तहत जारी कार्यवाही के दौरान ईडी किसी भी व्यक्ति को सबूत पेश करने या उपस्थित होने के लिए तलब कर सकती है। आगे कहा गया, ‘जिस किसी को भी समन जारी होते हैं, उनसे उम्मीद की जाती है कि वह ईडी के समन का सम्मान करेंगे और उनका जवाब देंगे।’

PMLA की धारा 50 के तहत ईडी जिस व्यक्ति की मौजूदगी को जांच के दौरान जरूरी समझती है, उसे समन जारी कर सकती है।

***************************

 

स्टार्टअप्स क्षेत्र देश की नई अर्थव्यवस्था की रीढ़ : गोयल

नई दिल्ली 28 Feb, (एजेंसी) : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र ने आवागमन की सुविधाओं, खाद्य, टेक्‍सटाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नए विचारों के साथ नवाचार करने की अपनी क्षमता साबित की है।गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत करते हुए कहा कि भारतीय स्टार्टअप खेल के नियमों को बदल रहे हैं और इसलिए स्टार्टअप क्षेत्र देश की नयी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गए है।

गोयल राजधानी में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ भारत की विकास की नयी गाथा दिखाता है और इस आयोजन के केंद्रीय विचार में नवाचार और स्टार्टअप के बीच जटिल संबंध को उभारा गया है। उन्होंने इस अवसर पर भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम रजिस्ट्री और स्टार्टअप महाकुंभ की वेबसाइट और लोगो भी जारी किया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने देश भर में 57 विविध स्टार्टअप फुटप्रिन्ट्स को एक मंच पर लाने के लिए इस आयोजन की सराहना की तथा उद्यमिता और नवाचार में रुचि रखने वाले युवाओं को स्टार्टअप महाकुंभ में पूरी दिलचस्पी और गंभीरता के साथ भागीदारी करने को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि यह एक वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत का प्रतीक है जो 2016 में अपनी स्थापना के बाद से स्टार्टअप इकोसिस्‍टम की सफलता की कहानियों और क्रांति को दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। मंत्री महोदय ने डीपीआईआईटी से वित्तीय और लॉजिस्टिक समर्थन के साथ देश के विभिन्न जिलों में मौजूद स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखने और प्रत्येक जिले से कम से कम एक स्टार्टअप को स्टार्टअप महाकुंभ में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

**************************

 

सरकारी स्कूल में दाखिले से मना करने वाले प्रधानाचार्य या शिक्षकों के खिलाफ होगी एफआईआर : राधा रतूड़ी

देहरादून/ 28 Feb, (एजेंसी)  : उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी बच्चे को किसी भी कारण से सरकारी स्कूल में दाखिले से मना करने वाले प्रधानाचार्य या शिक्षकों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में दस्तावेजों के अभाव में कोई भी सरकारी स्कूल किसी भी जरूरतमंद बच्चे को मना नही कर सकता है। इस अवसर पर उन्होंने अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू को तत्काल प्रभाव से इस सम्बन्ध में सभी सरकारी स्कूलों को आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक के दौरान सीएस रतूड़ी ने देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र में भिक्षावृति को खत्म करने तथा उनके पुर्नवास हेतु एक पायलट प्रोजेक्ट पर तत्काल कार्य आरम्भ करने के निर्देश विभाग को दिए हैं। वही उन्होंने राज्य में कुछ अनाथ, गरीब, भिक्षावृति में लिप्त, जरूरतमंद एवं प्रवासी मजदूरा के बच्चों को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, राशन कार्ड आदि के न होने के कारण स्कूलों द्वारा दाखिला न दिए जाने के मामले संज्ञान में आए।

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के मुद्दे को अत्यन्त संवेदशीलता से लेते हुए उन्होंने अपर सचिव शिक्षा को इसके लिए रंजना राजगुरू को इस सम्बन्ध में नोडल बनाया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में सरकारी स्कूलों द्वारा किसी भी बच्चे को बिना किसी भेदभाव के दाखिला दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने राज्य में बाल भिक्षावृति, बाल विवाह तथा बाल श्रम के मामलें पूरी तरह रोकने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को सटीक आंकड़े उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने इस सम्बन्ध में जल्द स्टेट रिर्सोस सेन्टर की स्थापना करने के भी निर्देश दिए हैं।

इस दौरान सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, राधिका झा, एच सी सेमवाल, अपर सचिव रंजना राजगुरू तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

************************

 

हिमाचल विधानसभा के स्पीकर की बड़ी कार्रवाईः बजट सत्र में BJP के 15 विधायक सस्पेंड

शिमला 28 Feb, (एजेंसी): हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। बुधवार सुबह भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और कहा कि कांग्रेस सरकार अपने विधायकों का भरोसा खो चुकी है, इसलिए सदन में फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग उठाई।

हिमाचल विधानसभा में आज बजट भी पेश होना है। बजट सत्र के दौरान स्पीकर ने बड़ा एक्शन लेते हुए भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। जिन विधायकों को सस्पेंड किया है, उनमें पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन की कार्यवाही के दौरान उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले, स्पीकर ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों पर स्पीकर के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज का आरोप लगाए गए। इस दौरान विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

************************

 

BJP राज्यसभा चुनावः हिमाचल में रोमांचक मुकाबले में लाटरी से जीती

शिमला 28 Feb, (एजेंसी) – रोमांचक राज्यसभा चुनाव में आखिरकार भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को जीत मिल गई है और विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। आज वोटिंग में दोनों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया।

जीत के साथ ही विधानसभा के बाहर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं।

हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसी प्रकार कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने हिस्से की तीनों सीटें जीत ली हैं।

उम्मीद के मुताबिक भाजपा को 1 सीट मिली। हालांकि राज्य की राजनीति में हलचल मचाने वाले गठबंधन उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी हार गए हैं। इससे कुमारस्वामी और भाजपा नेताओं का गणित पलट गया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले ही गठबंधन की यह एक और हार है।

***************************

 

बठिंडा में आप के ब्लाक प्रधान समेत पांच जगहों पर रेड, मोगा में पाठी के घर दबिश

बठिंडा ,27 फरवरी (एजेंसी)।  एनआईए की टीम ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान के घर समेत बठिंडा में पांच जगहों पर रेड की है। करीब दो से तीन घंटे तक चली रेड के दौरान एनआईए की टीम ने इन लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त किए जिन्हें टीम अपने साथ ले गई और उन्हें पांच मार्च को एनआईए के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है। एनआईए की टीम ने जिले के गांव बालियांवाली, रामपुरा और संगत मंडी के गांव डूमवाली और पथराला में रेड की है।

मोगा में मंजीत सिंह के घर दबिश, दंपती को साथ ले गई टीम

इसके अलावा मोगा के गांव अजीतवाल में मंगलवार सुबह पांच बजे एनआईए टीम ने रेड की। जानकारी के मुताबिक मंजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर टीम ने दबिश दी। टीम मंजीत सिंह और उनकी पत्नी एनी को हिरासत में लेकर साथ ले गई है। दोनों के मोबाइल फोन भी टीम लेकर गई है। मंजीत सिंह गुरदासपुर के झवा गांव का रहने वाला हे और पिछले 7-8 साल से मोगा के अजीतवाल में पत्नी और बेटे-बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। मंजीत सिंह पाठी है और मजदूरी भी करता है। मंजीत सिंह पर अमृतसर में देशद्रोह का मामला दर्ज है, उसने खालिस्तान के नारे लगाए थे। सूत्रों के अनुसार, उसके पास बाहर से पैसा आया है, जिसके संबंध में एनआईए ने रेड की थी। करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद टीम मंजीत सिंह और उसकी पत्नी को साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने मंगलवार को बठिंडा की संगत मंडी के गांव डूमवाली थाना संगत जिला बठिंडा के आप पार्टी के ब्लाक प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ नीटा के घर पर दबिश दी। यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। हालांकि, एनआईए की टीम को नीटा के घर से कुछ नहीं मिला है, लेकिन टीम कुछ कागजात अपने साथ लेकर गई है। इसके बाद एनआईए की टीम ने संगत मंडी के गांव पथराला थाना संगत जिला बठिंडा निवासी सोनू कुमार के घर पर रेड की। उन्हें 5 मार्च को दिल्ली बुलाया गया है।

सोनू शर्मा का कहना है कि वह छोटा किसान है। उन्हें नहीं पता कि एनआईए ने उनके घर पर रेड क्यों की है। एनआईए की टीम ने घर में मौजूद लोगों और महिलाओं से पूछा कि उनका बेटा किसान आंदोलन में जा रहा है। तो हमने कहा कि हां जा रहा है, चूंकि मध्यमवर्गीय किसान हैं और हम भी किसानों की मांगों के समर्थन में हैं। हम किसान आंदोलन में जाते रहेंगे, लेकिन उन्होंने और कुछ नहीं कहा और 5 मार्च को एनआईए के आफिस आने के आदेश दिए।

तीसरी रेड इकबाल सिंह निवासी फरीद नगर मंडी रामपुरा थाना सिटी रामपुरा जिला के निवास पर हुई। करीब दो घंटे तक चली इस रेड के दौरान टीम द्वारा घर की तलाशी ली गई। हालांकि एनआईए की टीम द्वारा रेड संबंधी मीडिया को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। टीम के अधिकारी जाते समय परिवार को इकबाल सिंह के नाम एक नोटिस दे गए जिसमें एक अपराधिक मामले की जांच के लिए पांच मार्च को दिल्ली स्थित एनआईए के हेडक्वार्टर में पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। उधर परिवारवालों ने कहा कि टीम ने उन्हें बताया कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में उनके पिता से पूछताछ की जानी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में टीम द्वारा और कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

इसके अलावा शेर बलवंत सिंह निवासी गांव बालियांवाली थाना बालियांवाली जिला बठिंडा और जग्गी खान निवासी गांव कोटरा कोरा थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर भी छापेमारी की गई। यहां करीब तीन घंटे तक चली रेड के बाद एनआईए की टीम जग्गी खान के भाई सोनी खान को अपने साथ लेकर चली गई।

******************************

 

मार्च के पहले हफ्ते में केंद्र लागू कर सकती है सीएए के नियम, पोर्टल तैयार

नई दिल्ली ,27 फरवरी (एजेंसी)। केंद्र की मोदी सरकार मार्च के पहले हफ्ते में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नियम लागू कर सकती है। सरकार मार्च के पहले हफ्ते या इसके बाद किसी भी दिन सीएए के नियम लागू कर देगी। इसके लागू होने के साथ ही सीएए कानून लागू हो जाएगा।

सरकार के सूत्रों के अनुसार, सरकार ने सीएए को लागू करने के लिए पोर्टल तैयार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन करने वालों को वो साल बताना होगा, जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। सूत्रों के अनुसार, आवेदन करने वालों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएए कानून 2019 पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता के लिए रास्ता खोलेगा, जो लंबे समय से भारत में रह रहे हैं। इस कानून में किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं हैं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

बीते शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था, सीएए को लागू करने के नियम 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जारी कर दिए जाएंगे। लाभार्थियों को भारतीय राष्ट्रीयता देने करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा था, सीएए देश का कानून है। इसकी अधिसूचना जरूर जारी होगी। लोकसभा चुनाव से पहले इसे जारी किया जाएगा। इसे लेकर किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। भारत के पड़ोसी देशों के प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देना कांग्रेस नेतृत्व का भी वादा था।

अमित शाह ने कहा था, जब विभाजन हुआ था, उस समय हिंदू, बौद्ध, ईसाई सभी वहां धार्मिक उत्पीडऩ का सामना करने के बाद भारत आना चाहते थे। कांग्रेस नेताओं ने इन्हें भारत की नागरिकता देने का वादा किया था। यह भी कहा था कि आप सभी का स्वागत है, लेकिन कांग्रेस नेता अपने बयान से पीछे हट गए थे।

शाह ने यह भी कहा था, सीएए किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए के मुद्दे पर भड़काया जा रहा है। सीएए के जरिए किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा सकती। इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। सीएए उन लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीडऩ का सामना करके भारत आए और यहां शरण ली। इसका किसी को विरोध नहीं करना चाहिए।

ज्ञात हो कि दिसंबर 2019 में संसद ने सीएए पारित किया। बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई। इसके बाद देश के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। चार साल से ज्यादा समय के बाद सीएए लागू करने के लिए नियम बनाए जाने जरूरी हैं।

केंद्र सरकार सीएए के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताडि़त उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों- हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देना चाहती है, जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए थे।

*****************************

 

होटल में पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप, भाजपा नेता के बेटे समेत नौ अन्य गिरफ्तार

हैदराबाद 27 Feb, (एजेंसी): हैदराबाद पुलिस ने शहर के एक होटल में एक पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में भाजपा नेता गज्जला योगानंद के बेटे गज्जला विवेकानंद और नौ अन्य को गिरफ्तार किया है। विवेकानंद (37) मंजीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक और योगानंद के बेटे हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था। साइबराबाद सीमा में गाचीबोवली के रेडिसन ब्लू होटल में तलाशी के दौरान विवेकानंद, सैयद अब्बास अली जेफ़री, निर्भय, केदार और छह अन्य को गिरफ्तार किया गया स्पेशल ऑपरेशन टीम-साइबराबाद और गाचीबोवली पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार रात को ऑपरेशन चलाया।

कोकीन के तीन इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक कवर (खपत से पहले प्रत्येक एक ग्राम का), नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल किया गया सफेद रंग का कागज और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने कहा कि विवेकानंद द्वारा अपने दोस्तों के साथ नशीली दवाओं के सेवन के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की, लेकिन तब तक सभी गेस्ट वहां से चले गए थे।

परिसर की जांच करने पर, हमारी टीम को नशीली दवाओं के उपयोग के लिए कोकीन के तीन प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक एक ग्राम के) और सफेद पेपर रोल मिले। एक पुलिस बयान में कहा गया है कि आगे की जानकारी के आधार पर पुलिस टीमें जुबली हिल्स स्थित विवेकानंद के घर गईं और उन्हें थाने ले आईं।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने रेडिसन ब्लू होटल के अपने कमरे में कोकीन के साथ अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी की थी। उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई। इसमें कहा गया है कि इस मामले में ड्रग तस्करों और अन्य उपभोक्ताओं की पहचान के लिए जांच जारी है।

***************************

 

केरल में एक महीने में जंगली हाथी के हमले में चौथे व्यक्ति की मौत

कोच्चि 27 Feb, (एजेंसी): केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार में एक जंगली हाथी ने 46 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की जान ले ली।

यह घटना सोमवार देर रात हुई। एक महीने में जंगली हाथियों के हमले में यह चौथी मौत है। अन्य तीन मौतें वायनाड जिले में हुईं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सुरेशकुमार उर्फ मणि एक स्थानीय स्कूल में वार्षिक उत्सव में भाग लेने के बाद परिवार के साथ लौट रहा था।

वाहन जब कन्नीमाला पहुंचा, तो एक जंगली हाथी ने तिपहिया वाहन पर हमला कर दिया। हाथी ने वाहन को टक्कर मार दी और मणि को नीचे गिरा दिया।

मणि के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई, जबकि वाहन पलटने से परिवार के तीन लोग घायल हो गए। उन्हें मुन्नार के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवीकुलम (मुन्नार) में सीपीआई (एम) विधायक, ए राजा ने कहा, “दुखद तथ्य यह है कि हाथियों के हमले में सभी चार मौतें जंगलों में नहीं हुईं। हम उम्मीद करते हैं कि मुन्नार में वन और जिला अधिकारी इससे बचने का उपाय करेंगे। लोग परेशान हैं।”

इस घटना के विरोध में प्रमुख राजनीतिक दलों ने स्थानीय बंद का आह्वान किया है।

***************************

 

बजरंग लाल बागड़ा बने विहिप के नये महामंत्री


अयोध्या 27 Feb, (एजेंसी) : विश्व हिंदू परिषद की प्रन्यासी मण्डल की बैठक में वर्तमान कार्याध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार विहिप के अध्यक्ष तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट बजरंग लाल बागड़ा विहिप के नए महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा महामंत्री मिलिंद परांडे अब विहिप के नए संगठन महामंत्री तथा विनायक राव देशपांडे सह संगठन महामंत्री बनाए गए हैं। बंसल के अनुसार नयी कार्य कारिणी की विस्तृत जानकारी एक दो दिन में घोषित होने की संभावना है।

प्रन्यासी मण्डल की बैठक में विगत दिनों दिवंगत हुए विहिप कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि संबंधी प्रस्ताव के अलावा दो अन्य प्रस्ताव भी पारित किये गये। दूसरा प्रस्ताव शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा तीसरा प्रस्ताव – ‘श्री राम मंदिर के निर्माण: अब राम राज्य की ओर’ है।

************************

 

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

चेन्नई 27 Feb, (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचेंगे। वह राज्य इकाई के प्रमुख के.अन्नामलाई की राज्यव्यापी यात्रा के समापन का प्रतीक तिरुपुर में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होंगे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल वह थूथुकुडी, मदुरै और तिरुनेलवेली में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन जिलों में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।प्रधान मंत्री आज शाम तिरुपुर में सार्वजनिक रैली के बाद बुधवार सुबह थूथुकुडी में लगभग 17 हजार 300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

केरल से यहां उतरने के बाद वह भारत के पहले मानव उड़ान मिशन गगनयान अंतरिक्ष कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसरो की अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इससे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की पूर्ण क्षमता का एहसास करने के लिए इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा।

**************************

 

विधानसभा बजट सत्र 2024 : धामी सरकार आज पेश करेगी बजट

देहरादून 27 Feb, (एजेंसी): उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को धामी सरकार प्रदेश का 2024-2025 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे। इस बार धामी सरकार लगभग 90 हजार करोड़ का बजट पेश करने जा रही है।

धामी सरकार का कहना है कि इस बार का बजट पिछले बजटों से बड़ा होगा। चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट के लोक लुभावन होने की उम्मीद है।

सरकार ने ये बजट महिलाओं, बच्चों, युवाओं व किसानों को ध्यान में रख कर तैयार किया है। बजट में सभी के लिए सौगातें है। आम तौर पर हमेशा भोजनावकाश के बाद शाम को 4 बजे सदन के पटल पर बजट रखा जाता था।

लेकिन इस बार ये परंपरा टूटने जा रही है। इस बार बजट भोजनावकाश के पहले 12:30 बजे पेश किया जाएगा।

************************

 

राज्यसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

लखनऊ 27 Feb, (एजेंसी): राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।

सपा नेता अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में मनोज ने कहा कि अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। इसे स्वीकार करने की कृपा करें। ज्ञात हो यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हो रहा है। भाजपा के आठ, जबक‍ि समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

**************************

 

क्रॉस वोटिंग की चिंता के बीच यूपी, हिमाचल, कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव

नई दिल्ली 27 Feb, (एजेंसी): क्रॉस वोटिंग की चिंता के बीच तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव हाेे रहा है। 56 सीटों के लिए 41 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निर्वाचित लोगों में पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, भाजपा प्रमुख जे.पी.नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल. मुरुगन शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 15 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं और भाजपा और सपा के पास क्रमश: सात और तीन सदस्य भेजने की संख्या है। लेकिन भाजपा के आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ के कारण मुकाबला कांटे का हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी को राष्ट्रीय लोक दल के अतिरिक्त वोटों पर भरोसा है, जिसने एनडीए के साथ गठबंधन किया है।

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य, पूर्व मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन को मैदान में उतारा है। सपा ने अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आलोक रंजन और दलित नेता रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा है।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सोमवार को अपने विधायकों को एक निजी होटल में स्थानांतरित कर दिया। वहां राज्यसभा की चार सीटें और पांच उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, मौजूदा राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन और जी.सी. चन्द्रशेखर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के पूर्व एमएलसी नारायणसा भंडागे चुनाव लड़ रहे हैं और कुपेंद्र रेड्डी भाजपा-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारकर राज्य की एकमात्र सीट पर मुकाबले को मजबूर कर दिया है। यहां कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के 25 विधायक हैं। चुनाव को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

*****************************

 

RJD सुप्रीमो लालू यादव परिवार के करीबियों की मुश्किलें बढ़ी, MLA किरण देवी के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

नई दिल्ली 27 Feb, (एजेंसी): राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव पर कहा- भाजपा के पास अपने बहुमत से ज्यादा नंबर है। समाजवादी पार्टी को तीसरे प्रत्याशी को खड़ा करने की जरूरत नहीं थी। समाजवादी पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए, सत्ता का दुरुपयोग जो लोग करेंगे वे लोकतंत्र के हितैषी नहीं है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नेता हैं, जो भी धोखा देगा वह अपनों को धोखा देगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “हमें उम्मीद है कि सपा के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे, जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है, जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे भाजपा की तरफ चले जाएंगे। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान की तैयारियां की गई हैं। कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पोलिंग एजेंट बनेंगे। साथ ही क्रॉस वोटिंग पर नजर रखेंगे।

राज्यसभा चुनाव पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर क्या कहते हैं, उससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। यह बीजेपी की हताशा है क्योंकि विधायकों की संख्या भाजपा के पक्ष में नहीं है। 40 विधायक कांग्रेस के साथ हैं और 3 निर्दलीय हैं। भाजपा के पास केवल 25 विधायक हैं। बिना संख्या के भी भाजपा अपना उम्मीदवार खड़ा कर रही है, जिसका मतलब है कि वे खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं।

************************

 

तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू, कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का डर- डिप्टी सीएम पोलिंग एजेंट बनेंगे

नई दिल्ली 27 Feb, (एजेंसी): राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव पर कहा- भाजपा के पास अपने बहुमत से ज्यादा नंबर है। समाजवादी पार्टी को तीसरे प्रत्याशी को खड़ा करने की जरूरत नहीं थी। समाजवादी पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए, सत्ता का दुरुपयोग जो लोग करेंगे वे लोकतंत्र के हितैषी नहीं है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नेता हैं, जो भी धोखा देगा वह अपनों को धोखा देगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “हमें उम्मीद है कि सपा के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे, जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है, जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे भाजपा की तरफ चले जाएंगे। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान की तैयारियां की गई हैं। कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पोलिंग एजेंट बनेंगे। साथ ही क्रॉस वोटिंग पर नजर रखेंगे।

राज्यसभा चुनाव पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर क्या कहते हैं, उससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। यह बीजेपी की हताशा है क्योंकि विधायकों की संख्या भाजपा के पक्ष में नहीं है। 40 विधायक कांग्रेस के साथ हैं और 3 निर्दलीय हैं। भाजपा के पास केवल 25 विधायक हैं। बिना संख्या के भी भाजपा अपना उम्मीदवार खड़ा कर रही है, जिसका मतलब है कि वे खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं।

*****************************

 

अब मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल

गाजियाबाद ,26 फरवरी (एजेंसी)। आरआरटीएस के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्री नमो भारत ट्रेन में सफर का आनंद जल्द ही ले सकेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो सकता है। एनसीआरटीसी की ओर से भी संचालन शुरू करने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। दुहाई से मेरठ साउथ तक बने चार स्टेशनों की फिनिशिंग कराकर अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आचार संहिता लागू होने से पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में भाजपा की ओर से मेरठ में बड़ी रैली करने की तैयारी की जा रही है। आठ से 10 मार्च के बीच प्रस्तावित प्रधानमंत्री की इस रैली के दौरान ही नमो भारत ट्रेन के नियमित संचालन की शुरूआत की जा सकती है। इसी दौरान आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर तक नए कॉरिडोर के निर्माण की विधिवत घोषणा की जा सकती है।

पश्चिम क्षेत्र के अन्य जिलों को भी सरकार की ओर से बड़ी सौगात दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। मेरठ साउथ तक संचालन शुरू हो जाने के बाद लोग नमो भारत ट्रेन में 42 किलोमीटर का सफर कर सकेंगे। मेरठ मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों ने बीते दिनों आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। बताया जा रहा है कि यह औचक निरीक्षण भी प्रधानमंत्री की रैली से पहले की तैयारियों का हिस्सा था।

तीसरे चरण में दिल्ली तक दौडऩे लगेगी नमो भारत ट्रेन

एनसीआरटीसी ने मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने के बाद तीसरे चरण में इसे दिल्ली तक दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में सराय काले खां, न्यू अशोकनगर और आनंद विहार स्टेशन पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है।अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सेक्शन पर बनीं सुरंगों में ट्रैक बिछाने का काम भी अब अंतिम चरण में है। ऐसे में इसी साल के अंत तक लोग नमो भारत ट्रेन से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे।

***********************

 

दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अवैध कारनामों का अड्डा बन चुका है : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली ,  26 फरवरी (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा खुद को नोबेल पुरुस्कार दिए जाने की मांग करने पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित आप के तमाम नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई उजागर हो गयी है। आम आदमी पार्टी झूठ और ड्रामे का सहारा लेकर भ्रष्टाचार के सवालों से बचती है और जनता को गुमराह करती है। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार द्वारा संदेशखाली मामले के आरोपियों पर कार्रवाई न करने की कड़ी निंदा की।

शहजाद पूनावाला ने ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के सरगना मनीष सिसोदिया को जेल की सलाखों के पीछे एक वर्ष पूरा हो गया है। मनीष सिसोदिया का ध्यान शिक्षा मंत्री के नाते कम अपितु शराब मंत्री के नाते कार्य करने पर ज्यादा रहता था। भ्रष्टाचार के सरगना अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के साथ घोटाला और भ्रष्टाचार करने के लिए माफी मांगने की बजाय अपने लिए नोबेल पुरुस्कार की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना ये है कि एक वर्ष पहले जब मनीष सिसोदिया न्यायालय के आदेश अनुसार जेल की काल कोठरी के पीछे गए थे, तब अरविंद केजरीवाल ने उनके काले कारनामों के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे।

आज जब उन्हें जेल में जाने के एक वर्ष के अंदर भी देश के किसी न्यायालय ने उनको राहत नहीं दी है और इसके उलट न्यायालय ने शराब घोटाले में 368 करोड़ रुपए के हेरफेर की बात कही है। संजय सिंह, विजय नायर और मनीष सिसोदिया सहित इनके सभी भ्रष्टाचारी साथियों को जब महीनों को बेल या राहत नहीं मिली तो पहले इनके लिए भारत रत्न की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाल माफी मांगने की बजाय अब खुद के लिए नोबेल पुरुस्कार मांग रहे हैं। शहजाद पूनावाला नेकहा कि आज देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान गाने के बोल बदल चुके हैं।

आज इस गाने के बोल हो गए हैं – दिल्ली वासियों के मुख्यमंत्री की हालत क्या हो गई जनता रूपी भगवान, कितना बदल गया ये इंसान। ये वही अरविंद केजरीवाल है जो आम आदमी की पार्टी की शुरुआत होने से पहले अन्ना हजारे की छत्रछाया में कहा करता था कि घोटाले का आरोप लगने मात्र पर ही पहले आरोपी नेता का इस्तीफा होगा और उसके बाद जांच होगी। इस्तीफे की बात तो दूर की है आज तो अरविंद केजरीवाल जांच तक में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल बच्चों की कसम खाकर कहा करते थे कि आम आदमी पार्टी कभी कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेगी और लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी को जेल के पीछे पहुंचाएगी लेकिन आज इन्हीं की संगत में बैठकर इस्तीफा देना तो दूर, सात-सात बार समन आने के बावजूद केजरीवाल जांच में सहयोग करने से कतरा रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने अरविंद केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा कि केजरीवाल को भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरुस्कार मिलना चाहिए।

इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार कर भगोड़े बनने में, बेचारा बनने में, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बताने में और अत्याचार का ड्रामा एवं नौटंकी करने में नोबेल पुरुस्कार मिलना चाहिए। इसके बाद तीसरा नोबेल पुरुस्कार अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने के लिए दिया जाना चाहिए। इन लोगों ने दवा से दारू तक, मोहल्ला क्लीनिक से शराब के ठेके तक, टैक्स से कक्षा तक, बस से शीशमहल तक हर विभाग को ठगा और लूटा है। हर विभाग को केजरीवाल ने अपनी काली कमाई और कमीशन का स्रोत बनाया है।

भाजपा ने पहले ही लैब टेस्ट, बस और शीशमहल में हुए घोटालों को उजागर किया है। जब मीडिया ने शीशमहल घोटाले को प्रमुखता से दिखाया तो केजरीवाल ने पत्रकारों के साथ बदसुलूकी की।  शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि शराब घोटाला मामले में कोर्ट किसी भी स्तर पर राहत देने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी द्वारा शराब के बाद पानी में भी घोटाला किया गया। श्री शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार उजागर करते हुए बताया कि किस तरह आप पार्टी द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जल बोर्ड भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और विभन्न प्रकार के अवैध कारनामों का अड्डा बन चुका है। दिल्ली जल बोर्ड के एक बड़े स्कैम में शामिल कई वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। इस स्कैम में ठेके ऐसे फर्जी ठेकेदारों को दिए जा रहे थे, जो किसी भी रूप से उसके लिए मान्य नहीं थे और इसके एवज में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा था। अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के माध्यम से ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के नाम पर वन टाइम सुपर स्कैम की तैयारी कर रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वे इन बढ़े हुए बिलों से लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। जब चुनाव प्रचार में जाकर क्रेडिट लेने और अपने एजुकेशन एवं हेल्थ मॉडल को सबसे बढ़िया बताने की बात आती है तो केजरीवाल सबसे आगे रहते हैं और बाकी सभी कामों के नाम पर विक्टिम कार्ड खेल जाते हैं।

2012 से लेकर 2014 तक केजरीवाल एयर फ्लो वाटर मीटर और सभी विपक्षी नेताओं की एक लिस्ट लेकर बैठते थे और कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते थे कि सरकार एयर फ्लो मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से बढ़े हुए बिलों की वसूली करके भ्रष्टाचार कर रही है। लेकिन 2014 के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो यह मीटर बंद करने की बजाय अरविंद केजरीवाल ने एयर फ्लो मीटर को जारी रखा। इसका स्पष्ट यह है कि दिल्ली में शीला जी (कांग्रेस) की सरकार बदल गई लेकिन दोनों पार्टियों का भ्रष्टाचारी चेहरा नहीं बदला। शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2016 में उन्होंने कहा था कि वह एक सॉफ्टवेयर ला रहे हैं, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिल में किसी तरह की गड़बड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सही बिल देना होगा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करारे प्रश्न करते हुए कहा कि केजरीवाल ने एयरफ्लो वाटर मीटर के इस्तेमाल को बंद क्यों नहीं किया, अगर 95 फीसदी उपभक्ताओं को अधिक बिल की समस्या है तो ये आंकड़ा मात्र 10 लाख क्यों हैं, अगर बढ़े हुए बिल कोविड काल से आ रहे हैं तो 2012 तक के बिल क्यों माफ करना चाह रहे हैं, दिल्ली जल बोर्ड के खातों की ऑडिट क्यों नहीं करवा रहे हैं और सीएजी को दिल्ली जल बोर्ड के अकाउंट क्यों नहीं मुहैया करवाए जा रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में घोटाले के ए, बी, सी, डी की क्रांति लेकर आए हैं। जिसमें ए का मतलब अवॉइड समन, बी फॉर भाग जाओ फ्रॉम समन, सी फॉर किसी तरह से समन का कवर अप कर दिया जाए और डी फॉर समन पर जनता का ध्यान डायवर्ट कर ड्रामेबाजी की जाए। जब सातवीं बार समन दिया गया तो अरविंद केजरीवाल फिर से पेश होने की बजाय ए,बी,सी,डी करने लगे।

इन्होंने पहले स्टार प्रचारक बनाया और फिर विपश्यना, उसके बाद चुनाव और अंत में द्वेषपूर्ण कार्रवाई का बहाना बनाया। प्रश्न ये है कि अगर सात समन द्वेषपूर्ण भावना से दिए गए हैं तो अब तक कोर्ट ने इन्हें खारिज क्यों नहीं किया। कोर्ट ने समन खारिज नहीं किए हैं, उल्टा प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से कहा है कि अरविंद केजरीवाल एजेंसी के साथ सहयोग करने के बदले उनके समन को नजरअंदाज कर रहे हैं।  शहजाद पूनावाला ने कहा कि  आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने लालू प्रसाद यादव का उदाहरण दिया। ये अत्यंत हास्यास्पद है कि अन्ना हजारे के प्रदर्शन से अपनी नींव रखने वाली पार्टी आज लालू प्रसाद यादव का उदाहरण दे रही है। सौरभ और आतिशी अब ईडी पर समन भेजने में जल्दबाजी का आरोप लगा रहे हैंं, लेकिन सत्य तो ये है कि कोर्ट ने किसी भी कार्यवाही पर रोक लगाने की बजाय आपको जांच में सहयोग करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय ने ही कहा है कि मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को बेल नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी अपनी सहूलियत के अनुसार न्यायालय के आदेश का प्रयोग करती है।

आतिशी का दूसरा तर्क था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई पीएमएलए में संसोधन कर की जा रही है, लेकिन इसका सत्य ये है कि सीबीआई कोर्ट ने इनके खिलाफ आदेश दिया है और सीबीआई कोर्ट पीएमएलए में नहीं अपितु प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट में कार्रवाई करती है। सीबीआई के आदेश में पीएमएलए से कोई लेना देना नहीं है। आम आदमी पार्टी एक तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है दूसरी और चार बार दोषी पाए गए लालू प्रसाद यादव और दो बार दोषी पाए गए डीएमके के पोनमूडी के साथ गठबंधन करती है। इसके बाद भी अपने आपको कट्टर ईमानदार कहती है।  पूनावाला ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का वकतव्य मीडिया के सामने रखा जिसमें वह कह रही थी कि आम आदमी पार्टी शिक्षा का सहारा लेकर शराब घोटाले से बच नहीं सकती। इस पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल से प्रश्न पूछा कि क्या कांग्रेस भी द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है।

ये वही लोग हैं जो कहते थे कि सब मिले हुए हैं जी और आज ये सब एक हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शराब घोटाले, ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका देने, कमीशन 2.5 फीसदी से 12.5 फीसदी होने, पुरानी पॉलिसी पर वापस जाने और हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं है। इन लोगो ने दवा के बाद दारू का घोटाला किया और अब दारू के बाद पानी के घोटाला करने वाले हैं।  शहजाद पूनावाला ने तृणमूल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार पूरी तरह से तानाशाही और तालिबानी मानसिकता वाली सरकार बन चुकी है।

श्री पूनावाला ने बताया कि जब कोई पत्रकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचारों पर सवाल उठाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोई जांच कमेटी का सदस्य जैसे वरिष्ठ वकील जाता है तो उन्हें रोक लिया जाता है, विपक्ष का कोई नेता या कोई कार्यकर्ता जाता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है और उन्हें अन्यायिक तरीके से 144 धारा लगाकर रोक दिया जाता है। संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं को डराने, धमकाने का प्रयास किया जाता है और शाहजहां शेख जैसे अपराधियों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ावा और संरक्षण दिया जाता है।

शहजाद पूनावाला ने बताया कि तृणमूल के काले कारनामों पर आज हाईकोर्ट तक ने फटकार लगाई है। इससे पहले भी 2021 में जब चुनाव के बाद तृणमूल के गुंडों के द्वारा महिलाओं का बलात्कार किया था, तब हाई कोर्ट ने इन सभी मामलों में संज्ञान लिया और प्रमाण प्रस्तुत किए जिनसे ये साबित हो गया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस महिलाओं के साथ न खड़े होकर अपराधियों के साथ खड़ी थी। पूनावाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी महिलाओं के प्रति ममता नहीं दिखाई और न ही उनका समर्थन किया।

शहजाद पूनावाला ने समस्त विपक्षी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि शाहजहां शेख को सेक्युलर संरक्षण केवल ममता बनर्जी द्वारा नहीं बल्कि पूरे इंडी गठबंधन द्वारा दिया जा रहा है। पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और महिला उत्पीड़न पर हाथरस से लेकर भाजपा शासित प्रदेशों में जब भी कोई अप्रिय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है तब प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल वल्चर टूरिज्म करने पहुंच जाया करते थे लेकिन संदेशखाली की घटना पर किसी ने एक ट्वीट तक नहीं किया। अंत में शहजाद पूनावाला ने इंडी गठबंधन पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि संदेशखाली की घटना पर पूरा विपक्ष चुप है।

***********************

 

बिना ड्राइवर के मालगाड़ी चलने के मामले में स्टेशन मास्टर समेत 6 सस्पेंड

जालंधर 26 Feb, (एजेंसी) – जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806R) बिना ड्राइवर-गार्ड के 78 किलोमीटर का सफर तय करके पंजाब पहुंच गई थी। उस मामले में रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजय साहू ने दी है। DRM संजय साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत और प्लानिंग के साथ गाड़ी को रोका गया।

उन्होंने कहा अभी तक जो कमेटी बनाई गई है पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार बंद इंजन होने के बावजूद क्रेशर मालगाड़ी कठुआ रेलवे स्टेशन से चलकर ऊंची बस्सी तक कैसे पहुंची। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला साल 2020 में झारखंड से सामने आया था। एक मालगाड़ी बरसुआ रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान ट्रेन अचानक रोल होना शुरू हुई। इसके बाद ट्रेन ट्रेन पीछे की तरफ चलते हुए बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगी और 100 की रफ्तार पर दौड़ने लगी।

***************************

 

केरल कांग्रेस ने सुधाकरन पर फिर जताया भरोसा, कन्नूर से दी चुनाव लड़ने की मंजूरी

तिरुवनंतपुरम 26 Feb, (एजेंसी): कांग्रेस ने सोमवार को कन्नूर लोकसभा सीट से बतौर उम्मीदवार के. सुधाकरन के नाम पर मुहर लगा दी ।

बता दें कि वह वर्तमान में इस सीट से सांसद हैं और केरल कांग्रेस के चीफ भी हैं।

के सुधाकरन कन्नूर सीट से दो दफा सांसद रह चुके हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से चुनावी मैदान में उतरने से गुरेज कर रहे थे। लेकिन, सीपीआई (एम) की ओर से स्थानीय मजबूत नेता एम.वी. जयराजन को मैदान में उतारने का फैसला लेेेनेे के बाद कांग्रेस ने सुधाकरन को चुनाव लड़ने के लिए कहा।

मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई में यूडीएफ ने राज्य की 20 लोकसभा सीटो में से 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी को महज अलपुझा सीट पर ही पराजय का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। आईयूएमएल को दो और केरल कांग्रेस और आरएसपी को एक-एक सीट मिली थी।

कांग्रेस को महज अलपुझा सीट पर ही पराजय मिली थी। लेकिन, इस बार सभी सीटिंग सांसदों को चुनावी मैदान में उतरने के लिए कहा गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर अलपुझा सीट पर पार्टी किस पर दांव लगाती है।

********************************

 

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की रिहाई के लिए रूसी सेना से मदद मांगने की खबरों का किया खंडन, जारी किया बयान

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह रूसी सेना से अपने नागरिकों की रिहाई के लिए सभी प्रासंगिक मामलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये टिप्पणी रूसी सेना से रिहाई के लिए मदद मांगने वाले भारतीयों के संबंध में मीडिया में “गलत रिपोर्ट” के जवाब में आई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हमने रूसी सेना से रिहाई के लिए मदद मांगने वाले भारतीयों के संबंध में मीडिया में कुछ गलत रिपोर्टें देखी हैं।

हम रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए रूसी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मॉस्को में भारतीय दूतावास के ध्यान में लाए गए हर एक ऐसे मामले को रूसी अधिकारियों के साथ दृढ़ता से उठाया गया है और मंत्रालय के ध्यान में लाए गए मामलों को नई दिल्ली में रूसी दूतावास के साथ भी उठाया गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि इसके चलते, कई भारतीयों को पहले ही रिहाई दे दी गई। पिछले हफ्ते, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्वीकार किया कि मंत्रालय को कुछ एजेंटों द्वारा भारतीयों की भर्ती के बारे में पता था, जिन्होंने उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल होने के लिए धोखा दिया था। एक बयान में, मंत्रालय ने भारतीय समुदाय से रूस-यूक्रेन संघर्ष से दूर रहने का आह्वान किया और उनसे उचित सावधानी बरतने का आग्रह किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के 23 वर्षीय हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया 21 फरवरी को डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी हवाई हमले में मारे गए थे। भारतीय अधिकारियों ने अभी तक मंगुकिया की मौत की पुष्टि नहीं की है, जिसे कथित तौर पर रूसी सेना ने सुरक्षा सहायक के रूप में नियुक्त किया था।

**************************

 

PM मोदी ने 2000 से अधिक रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को किया समर्पित, 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 2021 जगहों से करीब 40 लाख लोग जुड़े थे। इसमे 11 जगहों से मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग शामिल थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे।

इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन किया। लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है। यह शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है।

इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे कि एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी व निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी राष्ट्र को समर्पित किया। ये रोड ओवरब्रिज व अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा।

**********************

 

संदेशखाली केसः ममता सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट की फटकार, शाहजहां को गिरफ्तार करो

कोलकाता 26 Feb, (एजेंसी) – कलकत्ता हाईकोर्ट ने आज ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली मामले में संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की। वहीं जज ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और बंगाल के अन्य दो मंत्रियों की टिप्पणी पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कोर्ट ने कभी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई है। उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। अदालत ने पुलिस को भी फटकार लगाई। कहा कि 4 साल पुराना मामला है। FIR को चार्जशीट में तब्दील होने में 4 साल लग गए?

दरअसल हाईकोर्ट में एक वकील ने याचिका लगाई थी कि कई लोग संदेशखाली जा रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो कुछ को मालाएं पहनाई जा रही हैं। वकील ने अपील की कि हाईकोर्ट संदेशखाली की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित करे। अदालत ने कहा कि हम ऐसा करेंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि राज्य सरकार, पुलिस, CBI और ED कोर्ट में मौजूद रहे। साथ ही अब तक फरार चल रहा जिला परिषद अध्यक्ष शेख शाहजहां भी। हमने पढ़ा कि उसने एंटीसिपेटरी बेल के लिए एप्लिकेशन दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

*****************************