Category Archives: news

BJP ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत

कठोर कार्रवाई की मांग भी की

नई दिल्ली 01 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों की शिकायत की है।

भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा लगातार और बार-बार इस तरह के बयान देने का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से नोटिस देने की बजाय कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा ने आयोग से राहुल गांधी के भाषण पर रोक लगाने की भी मांग की है।

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के सामने कई बातें रखी है।

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव एक फिक्स्ड मैच की तरह है, केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग में अपने व्यक्ति बैठा दिए हैं।

राहुल गांधी ने ईवीएम के मिसयूज़ को लेकर भी बातें कही, जबकि, चुनाव आयोग कई बार यह कह चुका है कि ईवीएम को टेम्पर नहीं किया जा सकता है।

पुरी ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना जारी रखते हुए आगे कहा कि उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोगों को मिले संवैधानिक अधिकारों को छिनने का गलत आरोप लगाया। राहुल गांधी ने देश के टुकड़े-टुकड़े होने और देश में आग लगने की बात भी कही, जो आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं। पुरी ने आगे बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के रवैए की भी चुनाव आयोग से शिकायत की है।

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार लगातार संवैधानिक संस्थाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असंसदीय बयान दे रहे हैं।

वह इस तरह के बयान पचासों बार दे चुके हैं इसलिए चुनाव आयोग को उनके भाषण देने पर रोक लगा देनी चाहिए।

******************************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

Supreme Court: व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

नई दिल्ली 01 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – शीर्ष अदालत ने सोमवार को कहा कि व्यास जी तहखाने में पूजा जारी रहेगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने व्यास तहखाने में पूजा करने के वाराणसी कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने तहखाने में पूजा के खिलाफ मस्जिद पक्ष की याचिका पर निचली अदालत के याचिकाकर्ता शैलेंद्र व्यास को नोटिस जारी किया।

ज्ञानवापी परिसर में व्यास तहखाने में पूजा के खिलाफ लगाई गई याचिका पर अब जुलाई के तीसरे सप्ताह में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि उससे पहले तहखाने में शृंगार गौरी की पूजा होती थी, मगर 1991 में जब पूजास्थल अधिनियम बना, तो राज्य सरकार ने उसे बंद करा दिया।

दरअसल हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण मंदिर तोड़ कर हुआ है, इसलिए उस पर उसे स्वामित्व दिलाया जाए। यह मामला लंबा खिंचता गया। व्यास तहखाना भगवान नंदी के ठीक सामने स्थित है।

यह व्यास परिवार का तहखाना है। मस्जिद के ग्राउंड फ्लोर में साल 1993 तक यहां पूजा होती थी लेकिन नवंबर 1993 में सरकार द्वारा यहां पूजा बंद करा दी गई और पुजारियों को हटा दिया गया।

*******************************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

मुस्लिम पक्ष की याचिका पर 1 अप्रैल को SC करेगा सुनवाई

ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती

नई दिल्ली 01 April, (Rns): ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा जिसमें मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में हिन्दुओं को पूजा की अनुमति देने वाले निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ हाईकोर्ट के 26 फरवरी के फैसले को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करेगी। यह कमेटी वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के मामलों का प्रबंधन करती है।

हाईकोर्ट ने कमेटी की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उसने जिला अदालत के 31 जनवरी के आदेश को चुनौती दी थी। जिला अदालत ने अपने आदेश में हिन्दुओं को तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी।

हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में स्थित “व्यास तहखाना” के अंदर पूजा पाठ रोकने का उत्तर प्रदेश सरकार का 1993 का निर्णय “अवैध” था।

उसने कहा था कि पूजा-पाठ को “बिना किसी लिखित आदेश के राज्य की अवैध कार्रवाई” द्वारा रोक दिया गया था और मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा दायर दो अपील खारिज कर दी थीं।

कमेटी ने अपनी एक अपील में वाराणसी जिला न्यायाधीश के 17 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें जिला मजिस्ट्रेट को “व्यास तहखाने” का ‘रिसीवर’ नियुक्त किया गया था जबकि कमेटी ने दूसरी याचिका में 31 जनवरी के आदेश को चुनौती दी थी जिसके द्वारा न्यायाधीश ने वहां ‘पूजा’ करने की अनुमति दी थी।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद के “व्यास तहखाना” में पूजा जारी रहेगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट स्थित है।
अदालत के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई थी कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल के दौरान एक हिंदू मंदिर के अवशेषों पर किया गया था।

जिला अदालत ने 31 जनवरी को फैसला सुनाया था कि एक हिंदू पुजारी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में मूर्तियों की पूजा कर सकता है। अब पूजा-अर्चना काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा नामित एक हिंदू पुजारी और याचिकाकर्ता शैलेन्द्र कुमार पाठक द्वारा की जा रही है।

पाठक का दावा है कि उनके नाना सोमनाथ व्यास, जो एक पुजारी भी थे, ने दिसंबर 1993 तक तहखाने में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने कहा था कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में पूजा रोक दी गई थी।

निचली अदालत में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने याचिकाकर्ता की बात का विरोध किया था। उसने कहा था कि तहखाने में कोई मूर्ति मौजूद नहीं थी और इसलिए, 1993 तक वहां पूजा करने का कोई सवाल ही नहीं था।

मुस्लिम पक्ष ने याचिकाकर्ता के इस दावे का भी खंडन किया था कि तहखाना उनके नाना के नियंत्रण में था। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि ब्रिटिश शासन के दौरान भी तहखाने पर उनके परिवार का नियंत्रण था।

**************************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

शराब घोटाला मामला : ED ने नहीं मांगी रिमांड

नई दिल्ली 01 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पेशी के लिए कोर्ट में जाते समय अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जो कर रहे हैं, वो देश के लिए अच्छा नहीं है।

केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत आज यानि 1 अप्रैल को खत्म हुई। इसके बाद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने आज अरविंद केजरीवाल की रिमांड नहीं मांगी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कहा।

ED ने मांग की कि अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने डिजिटल डिवाइस के पासवर्ड नहीं दिए।

केजरीवाल का आचरण असहयोगात्मक रहा है और वह गोल-मोल जवाब दे रहे हैं, ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं पता।

इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार यानी 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट में मौजूद हैं। आज केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में पिछले दो दिनों से हाईलेवल मीटिंग हो रही है। आज भी जेल में अहम मीटिंग है। ऐसे में माना जा रहा है कि मीटिंग में केजरीवाल को लेकर बातचीत की जाएगी।

मीटिंग में अरविंद केजरीवाल अगर तिहाड़ जेल न्यायिक हिरासत में आते हैं तो उन्हें किस नंबर जेल में रखना है। उनकी सुरक्षी व्यवस्था की तैयारी के साथ ही तमाम तैयारियों पर बातचीत होगी। बताया जा रहा है कि जेल नम्बर 5 को सेनिटाइज किया गया है।

*********************************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

राहुल गांधी ने बीजेपी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया

नई दिल्ली ,31 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।दिल्ली के रामलीला मैदान में Rahul Gandhi ने  India Alliance की लोकतंत्र बचाओ रैली में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi ने कहा कि भाजपा क्रिकेट की तरह फिक्सिंग रणनीति का सहारा ले रही है, जहां अंपायरों को चुना जाता है, खिलाडिय़ों को खरीदा जाता है और कप्तानों को धमकी दी जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के रूप में अपने अंपायर को चुना है, और हाल ही में प्रमुख विपक्षी हस्तियों की गिरफ्तारी हुई है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं।

क्रिकेट के मैच फिक्सिंग घोटालों की तुलना करते हुए, गांधी ने कहा: आज आईपीएल मैच चल रहे हैं। जब अंपायर दबाव में आते हैं, खिलाडिय़ों को बरगलाया जाता है, और जीत सुनिश्चित करने के लिए कप्तानों को मजबूर किया जाता है, तो इसे मैच फिक्सिंग करार दिया जाता है। इसी तरह, जैसे-जैसे हम लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं, खेल को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी हेराफेरी कर रही है।

कांग्रेस नेता ने विपक्ष के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी रौशनी डाली और कहा ईवीएम के दुरुपयोग, सुनियोजित मैच फिक्सिंग, सोशल मीडिया में हेरफेर और प्रेस पर दबाव डाले बिना भाजपा 180 से अधिक सीटें हासिल नहीं कर सकती।

रैली का आह्वान आम आदमी पार्टी (आप) ने किया था, जो कि India Alliance का हिस्सा है।

रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस प्रमुख मल्लियार्जुन खडग़े, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कल्पना सोरेन (हेमंत सोरेन की पत्नी), समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव, और गोपाल राय सहित आप नेता शामिल हुए।

रैली के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आपने निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया है, जिसकी न केवल भारत के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना हो रही है।

सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आजादी की पुकार अब गूंज रही है। हमारे संविधान और गणतंत्र की रक्षा करना हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। हम यह आजादी हासिल करेंगे।

**********************************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

एजेंसियां तृणमूल नेताओं को निशाना बना रही हैं – ममता बनर्जी

कोलकाता ,31 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Chief Minister Mamata Banerjee ने रविवार को कहा कि एनआईए, सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रही हैं, जबकि वे कांग्रेस या सीपीआई-एम नेताओं की जांच नहीं करती।

मुख्यमंत्री ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में नादिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईए ने हावड़ा में हमारे 15 समर्थकों को गिरफ्तार किया,

जबकि ईडी और सीबीआई रोजाना हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पीछा कर रहे हैं। लेकिन केंद्रीय एजेंसीयां कांग्रेस या सीपीआई (एम) के एक भी नेता की जांच नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक साथ हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने विपक्षी इंडिया गठबंधन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यहां तक कि गठबंधन का नाम भी मेरे सुझाव के मुताबिक ही था। लेकिन पश्चिम बंगाल में सीपीआई-एम और कांग्रेस का हमारे खिलाफ बीजेपी के साथ समझौता है। सीपीआई-एम को वोट देने का मतलब बीजेपी को वोट देना है।

कैश फॉर क्वेरी के आरोप में संसद से निष्कासित महुआ मोइत्रा के समर्थन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और लोकसभा से निष्कासित किया गया। वह संसद के पटल पर अपनी बात मजबूती से रख रही थीं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में महुआ मोइत्रा से जुड़े विभिन्न स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता के आवास पर भी छापेमारी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता का महुआ मोइत्रा की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उन्हें परेशान किया गया। उनका एकमात्र लक्ष्य किसी भी कीमत पर महुआ मोइत्रा को परेशान करना था। लेकिन मुझे विश्वास है कि वह यह चुनाव जीतकर उचित जवाब देंगी।

इस महीने की शुरुआत में माथे की चोट से उबरने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की यह पहली सार्वजनिक रैली थी।

*****************************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

India Alliance की एकजुटता से भाजपा घबराई – अखिलेश यादव

लखनऊ 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। इस एकजुटता से तय हो गया है कि भाजपा सरकार अब बचने वाली नहीं है। इंडिया गठबंधन दिल्ली की सत्ता में आ रहा है। भाजपा का एनडीए गठबंधन दिल्ली की सत्ता  से बाहर जा रहा है।

भाजपा देश में चार सौ सीटें हारने जा रही है। इसीलिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को षड्यंत्र कर जेल भेजा जा रहा है।अखिलेश यादव आज दिल्ली रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है। चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इससे देश के साथ-साथ दुनिया में भाजपा की थू-थू हो रही है।

जिस मजबूत लोकतंत्र से दुनिया में भारत को सम्मान से देखा जाता है। उसे भाजपा ने अपनी हरकतों और तानाशाही रवैये से पूरी दुनिया में भारत का सम्मान गिराया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने दस साल में सिर्फ झूठ ही बोला है। झूठे वादे किए। भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। भाजपा सत्ता बचाने के लिए ईडी, सीबीआई, और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है।

आज देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगार है। भाजपा युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी से डराकर दबाव डालकर इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली कर रही है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसी वसूली हो रही है। चंदा वसूली का जो फण्डाफोड़ हुआ है, उसी भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाये जा रहे हैं।

छापे डाले जा रहे हैं। परेशान किया जा रहा है।श्री यादव ने कहा कि देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। भाजपा आरक्षण खत्म कर रही है। पीडीए-पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों का हक मारा जा रहा है।

नौजवानों और किसानों का भविष्य बर्बाद कर दिया गया है।अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट की ताकत से भाजपा को हटाना है। भाजपा को हटाने से ही लोकतंत्र बचेगा, संविधान बचेगा, आरक्षण बचेगा। वोट से ही पीडीए का अधिकार बचेगा।

******************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

यह रैली परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली – सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ रैली पर बीजेपी ने हमला बोला और कहा कि विपक्ष पुराने गुनाहों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान में एकत्र हो रहा है।

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली करार दिया है।

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “आज यह कहा जा सकता है कि ये सभी पार्टियां जो राम मंदिर के विरोधी थीं, जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लिए, अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए एक साथ इकठ्ठा हो रहे हैं।

इन्होने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं, अपने भ्रष्टाचार के पुराने अपराधों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान का उपयोग कर रहे हैं। आज जब ये यहां एकत्र हो रहे हैं, तो मुझे लगता है कि अगर इसे एक शब्द में कहा जा सकता है, तो हिंदी में एक कहावत है, ‘चोरी ऊपर से सीनाज़ोरी।”

त्रिवेदी ने कहा कि ये सभी हिन्दू विरोधी, सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा, कई साल पहले इसी रामलीला मैदान में इंडिया अगेंस्ट करप्शन रैली हुई थी, लेकिन आज करप्शन करने वाले सभी एक साथ खड़े हो रहे हैं।

दिल्ली में आज विपक्ष लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहा है जिसमें विपक्ष के तमाम नेता शामिल हो रहे हैं।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को एक और झटका

देहरादून 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Uttarakhand Congress Pradesh में लगातार कमजोर होती जा रही है। पार्टी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस में इस्तीफे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसके चलते नेता बीजेपी का दामन थामते जा रहे हैं।

अब कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व 2022 में कांग्रेस के टिकट पर कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

रविवार को देहरादून में भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

महेश शर्मा के भाजपा में शामिल होने में बीजेपी नेता महेंद्र अधिकारी की चाणक्य नीति काम आई। दरअसल, कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को टिकट दिया है। इसके बाद से ही महेश शर्मा पार्टी से नाराज चल रहे थे।

*******************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

 

सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का जेल से भेजा एक संदेश पढ़ा

नई दिल्ली 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  रामलीला मैदान में विपक्षी दलों द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन के तमाम दलों के नेताओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का जेल से भेजा एक संदेश पढ़ा।

सुनीता केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ने से पहले पूछा, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया। क्या प्रधानमंत्री जी ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार इंसान हैं?

ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। क्या केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए?

उन्होंने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं शेर”, ये ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। वह करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। जिस बहादुरी और साहस से वह देश के लिए लड़ रहे हैं, कई बार लगता है कि वह एक फ्रीडम फाइटर थे जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए।

इस जनम में भी शायद उन्हें भारत मां के संघर्ष के लिए भेजा गया है।

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, मेरे प्यारे भारतवासियों, जेल से आप सब अपने इस भाई इस बेटे का प्रणाम स्वीकार कीजिए। मैं आज आपसे वोट नहीं मांग रहा। आने वाले चुनाव में मैं आपसे किसी को हराने या जीताने की बात भी नहीं कर रहा। आज मैं देश के 140 करोड़ लोगों से एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता हूं।

…नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। भारत एक महान देश है। हमारी संस्कृति कई हजार वर्ष पुरानी है। भगवान का दिया सब कुछ है भारत में, फिर भी हम पिछड़े क्यों हैं. हमारे लोग अनपढ़ क्यों हैं, गरीब क्यों हैं?

मैं यहां जेल में हूं यहां काफी समय सोचने के लिए मिलता है। रात को टूट-टूट कर नींद आती है। भारत मां बहुत दुःखी है, दर्द में है, दर्द से कराह रही है।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि जब महंगाई की वजह से लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती तो भारत मां को बहुत दुःख होता है। भारत मां के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती, 75 साल बाद भी सही इलाज के बिना लोग मर जाते हैं तो भारत मां बेबस और लाचार महसूस करती है।

देश के कई हिस्सों में लंबे-लंबे पावर कट होते हैं, सड़कें टूटी हैं। 75 साल बाद भी हालत खराब है, तो मां को बहुत पीड़ा होती है।

उन्होंने कहा कि उस पर कुछ नेता सुबह शाम लच्छेदार भाषण देते हैं। अपने “दोस्तों के साथ मिलकर देश लूटने में लगे हैं”, तो भारत मां को बहुत गुस्सा आता है। आइए मिलकर एक नया भारत बनाते हैं।

140 करोड़ लोगों के सपने का भारत। एक ऐसा भारत जहां हर इंसान को भर पेट खाना मिलेगा, हर हाथ को काम मिलेगा। कोई बेरोजगार नहीं होगा, कोई गरीब नहीं होगा, कोई अनपढ़ नहीं होगा। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी, चाहे वह अमीर का बच्चा हो या गरीब का। हर बीमार को अच्छा इलाज मिलेगा चाहे वह अमीर हो या गरीब।

देश के कोने-कोने में चौबीसों घंटे बिजली होगी। देश के हर गांव में शानदार सड़कें होंगी। एक ऐसा भारत होगा जो पूरे विश्व में शिक्षा का केंद्र होगा। जहां दुनिया भर के युवा पढ़ने के लिए आएंगे।

एक ऐसा भारत बनाएंगे जो विज्ञान और तकनीक में वर्ल्ड लीडर होगा। भारत के अध्यात्म को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई ऊंच-नीच नहीं होगा, नफरत नहीं होगी, मारपीट नहीं होगी, गाली-गलौच नहीं होगी। जहां सबको न्याय मिलेगा, प्रेम और भाईचारा होगा।

आप नेता ने लोगों से ऐसा भारत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संदेश में कहा कि यदि वे इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं, जिम्मेदारी सौंपते हैं तो सब मिलकर ऐसे महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे।

यह केवल नाम से ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं है, दिल में भारत है। उन्होंने गठबंधन की तरफ से देश के 140 करोड़ लोगों को छह गारंटी का वायदा किया।

पहली, पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम। दूसरी पूरे देश के गरीबों को मुफ्त बिजली। तीसरी, हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल, गरीबों और अमीरों के बच्चों को एक समान शिक्षा मिलेगी।

चौथी, हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक, हर जिले में शानदार मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल। पांचवी, किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक फसलों की सही एमएसपी निर्धारित कर फसलों की सही कीमत। छठी, दिल्ली दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा।

उन्होंने संदेश में कहा, मैं आज यह ऐलान करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सभी साथियों से माफी मांगता हूं। क्योंकि यह ऐलान करने से पहले मैंने उनसे उनकी अनुमति या सहमति नहीं ली। जेल में हूं, इसलिए सहमति लेना संभव नहीं था।

उम्मीद करता हूं कि किसी को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। ये सभी गारंटी हम पांच साल में पूरी करेंगे। इसका पैसा कहां से आएगा इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है।

मैं यहां जेल में स्वस्थ हूं, पूरी ऊर्जा से भरा हूं। इस गिरफ्तारी ने मेरे हौसलों को और मजबूत किया है। आपकी दुआएं और आशीर्वाद मुझे लगातार मिल रहे हैं। ऊपर वाला मेरे साथ है। बाहर आकर जल्द आपसे मिलता हूं। आपका, अरविंद।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित,PM मोदी भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जा कर दिया सम्मान

नई दिल्ली 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bharatiya Janata Party के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति भवन न पहुंच पाने के कारण शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान नहीं प्रदान किया जा सका था। ऐसे में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

मंच से गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस और केजरीवाल पर कसे तंज

बोले-भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होगा, मोदी है झुकने वाला नहीं है

मेरठ 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) –  राम राम…पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राम नाम के साथ की। उन्होंने कहा कि मेरठ वीरों की धरती है, इस धरती पर बाबा औघड़नाथ का आशीर्वाद है। इसने चौधरी चरण सिंह जैसा सपूत दिया। भारत सरकार को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है।

यहीं से 2014 में यहीं से शुरू की थी 2024 में भी यहीं से की है। यह सरकार बनाने या सांसद बनाने का चुनाव नहीं है।

कहा-मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं और मेरे प्यारे देशवासियों मैं कहता हूं मोदी की गारंटी रहती है। मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ! वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ! यह चुनाव किन दो खेमो की लड़ाई है एक खेमा एनडीए का भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है।

दूसरा वह एक है जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है। प्रधानमंत्री ने कहा  कि मैं भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा, इन भ्रष्टाचारियों ने, बेईमानों ने जिसका धन लूटा है, उनका धन मैं लौटा रहा हूं। इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बना लिया है।

इनको लगता है मोदी इससे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है, अपने परिवार को,अपने देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं। उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लडूंगा, इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है और इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अापने टीवी पर देखा होगा, कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं और अभी तो मैंने देखा वाशिंग मशीन में नोटों के ढेर थे।

यह मोदी की गारंटी है

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम कर रहा हूं। साथियों नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है इसमें महिला स्वयं सहायता समूह को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। यह ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं। खेती का काम आसान करने वाले हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी उनका गौरव भी बढ़ेगा उनकी कमाई भी बढ़ेगी और किसानी भी सरल हो जाएगी।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था लेकिन नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम संभव लगता है।  कहा कि चार करोड़ गरीबों को पक्के घर बना कर दिए यह हमारी सरकार है, जो 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है।

यह हमारी सरकार है जिसने ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। बीते 10 वर्ष देश में माता-बहनों और बेटियों के लिए सुविधा सुरक्षा और सम्मान कर रहे हैं।

आने वाले पांच वर्ष नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं देश में करोड़ों बहन और बेटियों को पहली बार उद्यमी बनाया है पुलिस हो या फिर अर्धसैनिक बल हो इसमें आज बेटियों की संख्या 2 गुना से अधिक हो चुकी है मुद्रा योजना ने करोड़ों बहनों को पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का संबल दिया है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।

हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा तीन तलाक कानून:पीएम मोदी

हमारे सेवा के जवानों ने यह आशा छोड़ दी थी यह भी असंभव लगता था लेकिन हमने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन लागू किया हमने उनके हक एक लाख करोड रुपए से ज्यादा दिया तीन तलाक का कानून भी लोगों को असंभव सा लगता था अब न सिर्फ यह कानून बन चुका है बल्कि यह हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा है।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले संभव लगता था लेकिन नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम संभव लगता है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी हटेगा यह भी असंभव लगता था लेकिन आर्टिकल 370 भी जाता है और जम्मू कश्मीर का तेज विकास भी हो रहा है इसीलिए आज लोग बीजेपी के 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं

अयोध्या में कभी राम मंदिर बनेगा लोगों को सपना लगता था: मोदी

उन्होंने कहा कि कभी अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ये लोगों को मुश्किल लगता था। लेकिन राम मंदिर बना और इस बार अवध में राम लला ने भी खूब होली खेली। साथियों आर्टिकल 370 भी हटा है और जम्मू कश्मीर का विकास भी हाे रहा है। ये मोदी गरीबी से टक्कर लेकर यहां पहुंचा है इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की तकलीफ मोदी भली भांति समझता है।

इसीलिए हमने गरीब की चिंता दूर करने के लिए योजनाएं बनाई। गरीब को इलाज की चिंता ने हो इसलिए पांच लाख वाली आयुष्मान योजना बनाई। मुफ्त राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं बूझा उसका सम्मान हमने लौटाया है। पीएम मोदी ने कहा-साथियों मैं लाल किले से कहा था यही समय है सही समय है भारत का समय आ गया है भारत चल पड़ा है।

आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नए अवसर बन रहे हैं। आज देश की नारी शक्ति नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है।

भाषण के अंत में जनता को पीएम ने बताया काम

पीएम ने पश्चिमी यूपी की लोकसभा सीटों एनडीए के प्रत्याशियों को भी गिनाया। उन्होंने अरूण गोविल, डॉ संजीव बालियान, चंदन चौहान का नाम लिया और कहा कि कैसा भी मौसम हो, गर्मी कितनी भी हो लेकिन आप वोट डालने के लिए जरूर जाना, औरों को भी लेकर जाना।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए, नौजवानों के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप मेरा एक काम करेंगे। ये काम बहुत छोटा सा है।

आप घर घर जाना और कहना कि मोदी मेरठ आए थे और आपको प्रणाम भेजा है। घर घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें एक नए भारत का दर्शन कराया

मेरठ 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – Prime Minister Narendra Modi की रैली में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें एक नए भारत का दर्शन कराया है। ये हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मेरठ की भूमि को चुना है।

मेरठ को इतनी सारी सौगाते दी हैं। रैपिड रेल हो या रोड की कनेक्टिविटी हो। चाहे वह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिर्टी हो या फिर ओडीओपी हो। हर दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब करोड़ों गरीबों को आवास, राशन और रोजगार की गारंटी देना है। वह जो कहते हैं वो करके रहते हैं। मोदी मात्र सपने नहीं बुनते क्योंकि उन्होंने जो करके दिखाया है। मोदी हकीकत बुनते हैं, इसीलिए तो बार बार लोग मोदी चुनते हैं।

सीएम योगी ने मंच से बोलते हुए कहा कि कल ही चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर किसानों का जो सम्मान किया है। इसके लिए पूरा देश कृतज्ञता प्रकट करता है। उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन किया।

मंच पर मौजूद जयंत चौधरी ने माइक संभाला और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह समझते हैं। प्रधानमंत्री का नाम बार बार नौजवान ले रहे थे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। उन्होंने दादा का एक किस्सा भी मंच पर सुनाया। जयंत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न न मिलता।

बल्ला और हल देकर किया पीएम मोदी का स्वागत

मंच पर मौजूद नेताओं ने पीएम मोदी को मेरठ बल्ला, किसान का हल और लकड़ी से बना राम मंदिर देकर स्वागत किया। इसके बाद अनुप्रिया पटेल भी पीएम मोदी के पास पहुंचीं और पीएम का अभिवादन किया। मंच पर मौजूद महिला शक्ति ने  फूलमाला से पीएम का स्वागत किया।

बता दें कि आज मेरठ में पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को साधने के लिए एनडीए अपनी ताकत दिखा रहा है। पीएम सभा स्थल के मंच की ओर बढ़े। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें लेने के लिए मंच के पीछे पहुंचे। पीएम मोदी इसके बाद मंच पर पहुंचे और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह मंच पर मौजूद नेताओं से बात करने लगे।

अरुण गोविल ने मंच से संभाला माईक

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंच से पश्चिमी यूपी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को नमन करते हैं। इसी बीच पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर भी सभा स्थल पर पहुंच चुका है।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा  ने गांव गरीब और किसान की चिंता की है।

*************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

आकाश मिसाइल प्रणाली का हुआ सफलतापूर्वक परीक्षण

नई दिल्ली  31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Indian Army की पश्चिमी कमान ने रविवार को सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

भारत के रक्षा बलों की रूटीन ड्रिल के तहत नियमित अभ्यास के रूप में किया गया यह परीक्षण देश की रक्षा क्षमता के लिए एक मील का पत्थर है। आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए इस आकाश मिसाइल प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली आकाश एक मिसाइल (एसएएम) प्रणाली है।

इसे इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) के तहत विकसित किया गया है। जिसके तहत नाग, अग्नि और त्रिशूल मिसाइल और पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइल का विकास किया गया है।

इसके तहत भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय सेना (आईए) के लिए दो मिसाइल संस्करण बनाए गए हैं। भारतीय वायुसेना ने मई 2015 में आकाश मिसाइलों के पहले बैच को शामिल किया था।

पहली आकाश मिसाइल मार्च 2012 में भारतीय वायुसेना को सौंपी गई थी। जबकि औपचारिक रूप से जुलाई 2015 में वायुसेना में इसे शामिल किया गया था। आकाश एसएएम प्रणाली हवा में कई लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकती है।

************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

रामलीला मैदान दिल्ली में विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली आज

सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल

नई दिल्ली 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  Chief Minister Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विशाल रैली करने वाली है।

आप की इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।

गोपाल राय ने कहा कि रामलीला मैदान में 20,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली रैली आयोजित करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है। राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ‘महारैली’ को संबोधित करेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में किया जाएगा।

आप नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रैली में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी। हेमंत सोरेन फिलहाल जेल में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के भी संपर्क में हैं, जो रैली में शामिल हो सकती हैं।

उधर कांग्रेस ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

कांग्रेस ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से लोक कल्याण मार्ग (जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है) को एक ‘कड़ा संदेश’ दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का ‘समय पूरा हो गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रैली को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता रैली को संबोधित करेंगे।

रमेश ने कहा, ‘यह किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित रैली नहीं है। इसीलिए इसे ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली कहा जा रहा है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 दल शामिल हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक इस रैली में हिस्सा लेंगे।

**************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

बीजेपी ने मतदान से पहले ही 10 सीटों पर हासिल की जीत

इस राज्य में BJP ने लहराया परचम

ईटानगर 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इस बीच यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। अरुणाचल की 10 सीटों पर भाजपा को वोटिंग से पहले ही जीत मिल गई है। इनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चाउना मेन भी शामिल हैं।

पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी नौ सीटों पर भी इसी तरह भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है।

मुख्य चुनाव अधिकारी पवन कुमार सेन ने बताया कि नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद खांडू और नौ अन्य को निर्विरोध चुना गया। उन्होंने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्रों में एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि चार अन्य में विपक्षी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

भारत-चीन सीमा के पास मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में खांडू का यह चौथा कार्यकाल होगा। अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद 2010 में हुए उपचुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट से निर्विरोध चुने गए थे।

मुख्यमंत्री ने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में भी भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। उपमुख्यमंत्री दूसरी बार चौखम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। एक अनुभवी राजनीतिज्ञ मीन ने 1995 से लेकांग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अन्य उम्मीदवार जो निर्विरोध चुने गए वे हैं ताली विधानसभा क्षेत्र से जिक्के ताको, तलिहा से न्यातो डुकोम, रोइंग से मुत्चू मिथि, हयुलियांग से दासंगलू पुल, बोमडिला से डोंगरू सिओंगजू और सागली से रातू तेची और जीरो से हापोली से हेज अप्पा पहली बार चुने गए हैं।

राज्य में 19 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं परिणाम दो जून को घोषित किया जाएगा।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला

कई गाड़ियां तोड़ी, कई कार्यकर्ता घायल

मुजफ्फरनगर 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर रात हमला किया गया और गाड़ियों मेें तोड़फोड़ की गई। हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री संजीव बालियान खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढरीमपुर में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि गांव मढरीमपुर के प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर जनसभा चल रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उनसे वहां से जाने काे कहा गया, तो उन्होंनेे गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बाहर खड़ी काफिले की गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नितिन सोम, छोटू सोम, अभिषेक और भीम सिंह चौहान घायल हो गए। उन्हें मेरठ हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने काफिले पर पथराव किया। इससे काफिले में शामिल 8 से 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खतौली थाना पुलिस को गांव मढ़करीमपुर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा पथराव की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि मामले मेंं केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

Bharatiya Janata Party ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट

सनी देओल का पत्ता कटा

सुशील रिंकू और कैप्टन अमरिंदर की पत्नी को टिकट

नई दिल्ली 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बीजेपी ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। बीजेपी ने सनी देओल का पत्ता काट दिया है।

उनकी जगह पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। अम़तसर से तरणजीत सिंह संधू को टिकट दी गई है। वहीं आप से आए सुशील रिंकू और कैप्टन अमरिंदर की पत्नी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

 

लापता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की लाश बरामद

प्रेमिका ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

हजारीबाग 31 March, (Rns): जमशेदपुर निवासी इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी 38 वर्षीय प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्या हजारीबाग में उनकी गर्लफ्रेंड काजल सिन्हा ने अपने नए प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर कर दी।

इसके बाद उनकी लाश बोरी में बंद कर शहर से तीन किमी दूर छड़वा डैम में एक पुल के नीचे फेंक दी। शनिवार शाम पुलिस ने काजल की निशानदेही पर प्रशांत की सड़ी-गली लाश बरामद की। काजल और उसके प्रेमी रौनक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रशांत कुमार सिन्हा ने इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2023 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी देश की ओर से भाग लिया था। वह सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे, लेकिन उनकी पहचान बैडमिंटन के एक शानदार खिलाड़ी के रूप में थी।

प्रशांत 11 मार्च से जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित अपने घर से लापता थे। उनके परिजनों ने 13 मार्च को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। बाद में उन्होंने 22 मार्च को प्रशांत के अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई और हजारीबाग की काजल सिन्हा पर संदेह जताया।

जमशेदपुर और हजारीबाग की पुलिस ने शनिवार शाम काजल सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ। काजल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में उसकी दोस्ती प्रशांत से हुई थी। प्रशांत दिव्यांग थे, लेकिन उनके पास अच्छा-खासा पैसा था।

काजल के मुताबिक पैसा देखकर उसने प्रशांत से दोस्ती बढ़ाई, लेकिन वह उससे प्यार करने लगे और उससे शादी करना चाहते थे। काजल उनसे अलग होना चाहती थी और पिछले कुछ समय से वह हजारीबाग के पेगौडा चौक निवासी रौनक से प्रेम करने लगी थी।

प्रशांत को हजारीबाग बुलाया और अपने नए प्रेमी रौनक के साथ मिल गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

**************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

मेरठ 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : किसानों के मसीहा के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को शनिवार को भारत रत्न दिया गया। किसानों के उत्थान के लिए अनेक कार्यों समेत ‘भूमि सुधार’ करने वाले स्व. चौधरी को ‘भारत रत्न’ का सम्मान मिलना असली मायने में ‘ग्रामीण भारत का सम्मान’ है।

यह सम्मान ‘ईमानदार और बेदाग छवि के नेताओं’ का सम्मान भी कहा जा सकता है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी कहते हैं कि चौधरी साहब को भारत रत्न का सम्मान मिलना असल में ग्रामीण भारत का सम्मान है। वे ग्रामीण भारत के उत्थान और उसकी प्राथमिकताओं के लिए पंडित नेहरू से भिड़ने वालों में से एक थे।

राजनीतिक नुकसान के बाद भी वे ऐसा करने से रुकने वालों में नहीं थे। नागपुर सम्मेलन में नेहरू का विरोध सर्वविदित है। उनके भूमि सुधार कार्यक्रम से बड़े जमींदार नाराज हो गए थे।

मिनिमम स्पोर्ट प्राइज का कॉन्सेप्ट भी उनका ही है। गांव विकास के लिए ज्यादा धन आवंटित करने के लिए उनका लड़ाका स्वभाव ही ने उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दी। वे भारत के नायकों में से एक थे।

राजनीति, पहले बड़े लोगों के लिए थी, लेकिन चौधरी साहब ने इसे ‘मिडिल क्लास’ और ‘किसानों’ के लिए भी सुलभ कराने का कार्य किया।

ईमानदार और बेदाग छवि ने दी पहचान

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, उनकी बेदाग और ईमानदार छवि के कायल हैं। इनका कहना है कि चौधरी साहब, राजनीति में बहुत ईमानदार और बेदाग छवि के नेता थे। किसानों के लिए बहुत सारे काम किए।

ग्रामीण भारत की दशा बदली। प्रधानमंत्री बने, तब ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन किया। नाबर्ड बैंक बनाया। गौ-सेवा पर जोर दिया। गांव की सड़कों को सुधारने का काम किया।

मजदूरों को सड़क बनाने में कार्य करने के बदले अनाज दिया। फूड फॉर वर्क जैसा अभियान चलाया। उसी योजना को अभी हम मनरेगा के परिवर्तित रूप में देख रहे हैं।

विचारों से देश को दिशा दी

रालोद से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित में संघर्ष किया। जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री के तौर पर किसानों के उत्‍थान-विकास में अनेक नीतियां बनाईं।

पढ़ने-लिखने में रुचि रखने वाले स्व. चौधरी ने किताबें एवं पुस्तिकाएं लिखी। ‘जमींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑ डिवीन ऑ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रेड’ जैसी पुस्तकों के लेखन से देश को दिशा देने का कार्य किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह का जन्म किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने बागपत को कर्मस्थली बनाया और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। पश्चिमी यूपी से किसान नेता से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने तक का चौधरी चरण सिंह का सियासी सफर बहुत दिलचस्प रहा है। उन्होंने 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक वह प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे।

चौधरी चरण सिंह जी ने चुनाव लड़ना कांग्रेस से ही शुरू किया, 1952, 1962 और 1967 की विधानसभा में जीते। गोविंद बल्लभ पंत की सरकार में पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी रहे। रेवेन्यू, लॉ, इनफॉर्मेशन, हेल्थ कई मिनिस्ट्री में भी रहे, संपूर्णानंद और चंद्रभानु गुप्ता की सरकार में भी मंत्री रहे।

1967 में चरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय क्रांति दल नाम से अपनी पार्टी बना ली। राम मनोहर लोहिया का इनके ऊपर हाथ था। यूपी में पहली बार कांग्रेस हारी और चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री बने। चौधरी चरण सिंह 1967 और 1970 में मुख्यमंत्री बने।

चौधरी चरण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल में एक मेजर डिसीजन लेते हुए खाद पर से सेल्स टैक्स हटा लिया। सीलिंग से मिली जमीन किसानों में बांटने की कोशिश की, पर उत्तर प्रदेश में ये सफल नहीं हो पाया।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। उनकी शिक्षा सरकारी उच्च विद्यालय और विश्वविद्यालय मेरठ से पूरी हुई। चौधरी चरण सिंह का निधन 29 मई 1987 में दिल्ली में हुआ।

*****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू BJP में शामिल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

मुंबई 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Lok Sabha Elections के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल BJP में शामिल हो गई हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली।

ऐसी भी चर्चा है कि अर्चना पाटिल चाकुरकर अमित देशमुख के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अर्चना पाटील के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटील की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटील चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटील ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इन लोगों से पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि मैंने अपने ससुर शिवराज पाटिल से बात कर और उनका आशीर्वाद लेकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैंने अब तक सामाजिक क्षेत्र में काम किया है। पहली बार में राजनीतिक क्षेत्र में काम करुंगी। राजनीति में शिवराज पाटिल का लंबा अनुभव है। बीजेपी में शामिल होना यह मेरा निजी फैसला है।

मैं शिवराज पाटिल की बेटी हूं। मैने उनसे बात की है। हमारे पिता ने हमेशा हमें पूरी छूट दी है। उन्होंने हमेशा हमें अपने मन का कार्य करने का मौका दिया है। एक पिता का हमेशा बेटी को आशीर्वाद होता है। हम अपना फैसला लेते हैं। शिवराज पाटिल को विश्वास में लेकर हमने फैसला लिया है। मुझे कांग्रेस पार्टी से कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि मैंने कभी भी उनके साथ काम नहीं किया है।

बीजेपी जो कार्य कर रही है उस वजह से मैं आज पार्टी में शामिल हुई हूं। शिवराज पाटिल ने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। अर्चना पाटील ने बीजेपी ज्वाइन किया है इतना ही फर्क है। मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी मुझे पता नहीं है। मैं कार्यकर्ता हूं जो कार्य दिया जाएगा उसका मैं पालन करूंगी।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

सुकेश चंद्रशेखर से उगाही मामले में CBI जांच को मिली मंजूरी

सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – आम आदमी पार्टी को आज करारा झटका लगा है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्‍ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्‍येंद्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने भ्रष्‍टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।

सत्येंद्र जैन के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर से ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है, साथ ही इस मामले में सतेंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का भी आरोप है।

उपराज्यपाल ने 9 फरवरी को तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल, तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भी सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। करोड़ों रुपये की ठगी औऱ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखऱ ने दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

Jamshedpur की कंपनी के टायर गोदाम में भीषण आग लगी

जमशेदपुर 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जमशेदपुर के बर्मा माइंस इलाके में लाल बाबा ट्यूब कंपनी के टायर गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई है।

इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

आग की लपटें दो-ढाई सौ फीट से भी अधिक ऊंचाई तक पहुंच गई हैं। इलाके में सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए हैं।

आग की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

Narasimha Rao समेत चार शख्सियतों को मरणोपरांत मिला भारत रत्न

लालकृष्ण आडवाणी को कल मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली 30 March,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को चार शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।

भारत रत्न सम्मान प्राप्त करने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन सभी मरणोपरांत शामिल हैं। वहीं, लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा।

समारोह के दौरान नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया है।।

केंद्र सरकार ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गई।

*************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू