Category Archives: news

महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान

इस तारीख को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली 15 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।”

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि ईसीआई दोनों राज्य में समावेशी और सुलभ चुनावों के जरिए सुचारू मतदान अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष वोटर हैं, जबकि 4.66 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1.85 करोड़ युवा वोटरों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। वहीं, 20.93 लाख वोटर पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। 12.43 लाख वोटरों की उम्र 85 साल से अधिक है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।

इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय सीटों पर उपचुनाव होना है।

****************************

Read this also :-

मृणाल ठाकुर की फिल्म पूजा मेरी जान की रिलीज आगे खिसकी

सुरभि ज्योति के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

भक्ति जागरण का द्धघाटन राकेश सिंह ने किया

सोनपुर , 14 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।दरियापुर प्रखंड के दरिहारा भुवाल मे नवरात्री के शुभ अवसर पर विजय दशमी के दिन हुआ भक्ति जागरण का आयोजन हुआ जिसका उद्धघाटन भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के  सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने फीता काटकर किया

इस अवसर पर साथ दरिहारा मे  रत्नेश सिंह राजू सिंह अजीत सिंह विकास सिंह दुर्गा सिंह रामू साह बद्री सिंह टोनू सिंह सिट्टू सिंह आनंद कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा क़ी भक्ति जागरण से लोगो मे पूजा के प्रति लोगो मे आस्था बढ़ती है और माता क़ी आराधना से गाँव समाज का कल्याण होता है और लोग खुशहाल रहते है.

यह पर्व साल मे एक बार आता है जिससे सभी समाज के लोग एक साथ मिलकर कर पूजा करते है और परसा प्रखंड के बनकेरवा मे भी विजयदशमी के दिन संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूजा समिति द्वारा किया गया जिसका उद्धघाटन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने फीता काटकर किया.

इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष शर्मा पूजा समिति अध्यक्ष अभय सिंह सचिव मोनू सिंह शिक्षक राजकुमार शर्मा मुन्ना साह अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा बबन मिश्रा विक्रम साह विजय सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

***************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ा झटका

सरकारी जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की याचिका

नई दिल्ली ,14 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी जिसमें रामपुर में जौहर स्कूल के लिए आवंटित जमीन के पट्टे को रद्द कर दिया गया था और उत्तर प्रदेश सरकार को भूमि अधिग्रहण की इजाजत दे दी गई थी।

शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया। इससे पहले याचिकाकर्ता आजम खान की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में जिरह के दौरान उन्होंने कहा कि अभी स्कूल में 300 बच्चे पढ़ रहे हैं, लिहाजा उत्तर प्रदेश के हाईकोर्ट आदेश पर रोक लगाया जाए और प्रदेश सरकार के फैसले को रद्द किया जाए।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा वाली पीठ ने यूपी सरकार को ये आदेश दिया कि राज्य सरकार ये सुनिश्चित करें वहां पढ़ रहे करीब 300 छात्रों का दाखिला दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में हो सके।

दरअसल, हाईकोर्ट ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को सरकारी जमीन का पट्टा मामले में सपा नेता खिलाफ फैसला सुनाया था। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति की तरफ से हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, जिसको रद्द कर दिया गया। आजम खान मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि इससे पहले 28 अगस्त को आजम खान को एक अन्य मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। उनको 2019 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया था सबूतों के अभाव के चलते उन पर आचार संहिता का उल्लंघन नहीं पाया गया और वो इस केस से दोषमुक्त हो गए थे।

*****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली ,14 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की शिष्टाचार मुलाकात पीएम आवास पर हुई। इसकी तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मैं हमारी राजधानी के कल्याण और प्रगति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पूर्ण सहयोग की आशा करती हूं।

दिल्ली के सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं और दिल्ली सरकार के कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

शपथ लेने के साथ ही आतिशी दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान होने वाली तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी। आतिशी से पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आतिशी के मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत नया नाम है। बाकी, चार केजरीवाल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। लेकिन, जमानत के दौरान केजरीवाल पर कई प्रतिबंध भी लगाए गए थे। जैसे कि वह सीएम दफ्तर नहीं जा सकते हैं, किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते हैं, साथ ही केस के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर जनता मुझे ईमानदार मानती है और दोबारा चुनती है, तो मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।

************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

बारां में नायब तहसीलदार रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बारां ,14 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बारां इकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुए सीसवाली उप तहसील के नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर को परिवादी से 8 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की बारां इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी को उसकी दुकान का अतिक्रमण हटाने का नॉटिस व मामला रफादफा करने की एवज में बाबूलाल गोचर द्वारा 8 हजार रूपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस शिवराज मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की बारां इकाई के उप अधीक्षक पुलिस प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद सोमवार सुबह उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी बाबूलाल गोचर को परिवादी से 8 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया

**************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी

तैयारियां तेज

पंचकूला ,14 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने इतिहास रचा है। अब हरियाणा की जनता को उनका मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

17 अक्टूबर को प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सैनी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है।

अब इसे पंचकूला के सेक्टर-5 शालीमार दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा है। रविवार को दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। यहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है।

नायब सैनी ने अभी हाल ही मैं अपने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कहा था, हरियाणा प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों में उत्साह और जोश का माहौल है। राज्य में भाजपा तीसरी बार लगातार पूर्ण बहुमत के साथ आई है।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय मिल चुका है। साथ ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी समारोह में आ रहा है।
बता दें कि इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था। वह 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के लिए वोटिंग हुई थी और 8 अक्टूबर को मतगणना हुई थी। चुनाव परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसने 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया।

लेकिन, कांग्रेस ने अपनी हार के लिए ईवीएम और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने 20 शिकायतों के साथ चुनाव आयोग का भी रुख किया है।

*************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

दरभंगा पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के यात्री

प्रशासन का जताया आभार

दरभंगा 14 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुई ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के यात्रियों को एक स्पेशल ट्रेन से सोमवार सुबह दरभंगा पहुंचा दिया गया। यात्रियों ने अपने साथ हुए हादसे की पूरी घटना बताई और मदद करने के लिए रेलवे का आभार जताया।

शुक्रवार को मैसूर से दरभंगा आने वाली ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यहां के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे। अब हादसे के बाद स्पेशल बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार की सुबह यात्रियों को सुरक्षित लेकर दरभंगा पहुंची तो उनके चेहरे पर खुशी देखी गई।

हादसे में घायल हुए यात्री सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त वो खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी अचानक तेज झटका लगने से वो नीचे गिरकर बेहोश हो गए थे। अन्य लोगों ने उनको ट्रेन से बाहर निकाला और मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद काफी लोगों को चोटें आई थी और ट्रेन के बाहर की स्थिति डरावनी लग रही थी। ट्रेन का एक डिब्बा, दूसरे डिब्बे पर चढ़ा हुआ था। ट्रेन हादसे में उनका सारा सामान खो गया।

एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि ट्रेन हादसे के बाद हम लोग बहुत घबरा गए और रो रहे थे। हम लोगों को कुछ नहीं हुआ, लेकिन एसी कोच में भीषण आग लगी थी। वहां पर बहुत अफरातफरी मची थी। उन्होंने बताया कि मेरे पास दो बच्चे और बहुत सारा सामान था, जिससे परेशानी काफी बढ़ गई थी। हादसे के बाद वहां के लोगों ने हमारी बहुत मदद की।

यात्रियों ने बताया गया कि हादसे में घायल लोगों को चेन्नई के अस्पताल के भर्ती कराया गया है और जो यात्री सुरक्षित थे, उन्हें स्पेशल बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वारा चेन्नई से दरभंगा लाया गया है।

बता दें कि बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर रेलवे, पुलिस और फायर विभाग के आला अधिकारी पहुंचे थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। राहत की बात रही कि ट्रेन हादसे में किसी की जान नहीं गई।

***************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

गुजरात गुजरात के अंकलेश्वर में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

5000 करोड़ की 518 KG कोकीन बरामद, 5 गिरफ्तार

गांधीनगर/नई दिल्ली 14 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली पुलिस (Delhi police) की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस (Gujarat police) ने रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी में 518 किलो (518 KG) कोकेन बरामद की।

कोकीन (Cocaine) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभगन  5000 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। दिल्ली-गुजरात पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इसी मामले में  1 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम शख्स के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया थी। जांच के दौरान 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकीन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान पता कि बरामद मादक पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कंपनी का था और ये मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी से आया था। इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलो कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है।

जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है मामले की जांच जारी है। बता दें कि इस मामले की जांच ईडी भी कर रही है। ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को ईडी ने इस मामले से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी।

***************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

बिश्नोई समाज से माफी मांग लें… BJP नेता ने दी सलमान खान को सलाह

मुंबई 14 Oct, (एजेंसी) : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद मामला और गहराता जा रहा है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी के नेता हरनाथ सिंह यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है।

यादव ने अपने बयान में कहा कि सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के कारण बिश्नोई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसी कारण समाज में उनके खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने सलमान खान से अपील की है कि वे समाज से माफी मांगकर इस मामले को सुलझाएं।

इस बीच, बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस लोनकर को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में तलाश कर रही थी। प्रवीण लोनकर के भाई शुभम लोनकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्दीकी की हत्या की है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण और शुभम लोनकर ने धर्मराज कश्यप और शिव कुमार गौतम को सिद्दीकी की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले भी सलमान खान को धमकी दी थी और एक्टर के घर के बाहर फायरिंग की घटना में भी गैंग के सदस्य शामिल थे। बिश्नोई समाज काले हिरण को देवता मानता है और सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार को समाज ने गंभीर अपराध माना था।

****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

गजब! चायवाले ने मोपेड खरीदने के लिए लिया 50 हजार का लोन

फिर जुलूस पर उड़ा दिए 40 हजार रुपए

शिवपुरी 14 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चायवाले ने मोपेड खरीदने के लिए लोन लिया और फिर उस मोपेड को घर लाने के लिए एक भव्य जुलूस निकाला, जिसमें उसने करीब 40 हजार रुपये खर्च कर दिए।

शहर के चौक-चौराहों पर चाय बेचने वाले मुरारी ने हाल ही में एक नई मोपेड खरीदी थी। इस मोपेड को घर लाने के लिए उसने किराए की क्रेन, बग्गी, डीजे, डोल-नगाड़े और डांसर्स तक बुला लिए। इस पूरे आयोजन में उसने करीब 40 हजार रुपये खर्च कर दिए।

मोपेड के जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुरारी और डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह पहली बार नहीं है जब मुरारी ने इस तरह का दिखावा किया हो। करीब दो साल पहले उसने एक मोबाइल फोन खरीदा था और उसे भी ढोल-नगाड़े बजवाते हुए अपने घर तक लाया था। उस समय भी उसने इस आयोजन पर करीब 25 हजार रुपये खर्च किए थे।

मुरारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मुरारी के इस शौक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं।

*******************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

आज आधी रात से फ्री हो जाएंगे मुंबई से जुड़े ये 5 टोल

महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुंबई 14 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : महाराष्ट्र (Maharashtra) में चुनाव (Election) से पहले शिंदे कैबिनेट (Shinde cabinet) ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई में एंट्री करने वाले 5 टोल बूथों (5 tolls)  पर सभी छोटी चार पहिया गाड़ियों के लिए टोल टैक्स को माफ  (Free) कर दिया गया है। ये नियम आज रात 12 बजे से लागू होगा।

सूत्रों के मुताबिक जिन 5 टोल को फ्री किया गया है उनमें दहिसर, मुलुंड (एलबीएस मार्ग), मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे), वाशी में सायन-पनवेल हाईवे और ऐरोली क्रीक ब्रिज शामिल है। इन सब टोल से लाखों वाहन प्रतिदिन मुंबई में एंट्री और एग्जिट करते हैं। ऐसे में सिर्फ मुंबई वासियों के लिए नहीं बल्कि बाहर से आने वाले दूसरे राज्यों और शहरो के लोगो को भी इससे फायदा होगा।

आज रात 12 बजे के बाद मुंबई आने वाली कारों और टैक्सियों को टोल टैक्स से राहत मिल सकेगी। चार पहिया वाले हल्के वाहनों के लिए यह छूट दी गई है। हल्के वाहनों की श्रेणी में कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन जैसी गाड़ियां आती हैं।

*************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

झारखंड में ED : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन : भाई और PS के आवास पर भी दी दबिश

रांची 14 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सरकार (Hemant government) के मंत्री मिथिलेश ठाकुर  (Mithilesh thakur) के ठिकानों पर ED की टीम रेड (ED raid) करने पहुंची है। जानकारी के अनुसार मंत्री मिथिलेश ठाकुर के PS और उनके भाई के घर पर भी ईडी की टीम ने रेड की है। ईडी ने एक साथ 20 जगहों पर रेड की है। मिथिलेश ठाकुर के चाईबासा स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है।

ED’s  Raid on the premises of Minister Mithilesh Thakur : ईडी की टीम मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह और मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां छापेमारी कर रही है। वहीं इसके अलावा आईएएस मनीष रंजन घर भी रेड की खबर है। बता दें, सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई के दौरान एक IAS स्तर के अधिकारी के यहां भी रेड की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार आईएएस का नाम मनीष रंजन है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़ा मामला को लेकर हो रही है।

****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा की बढ़ी कमाई

राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर क्रिसमस पर नहीं होगी रिलीज

कंपनी हो तो ऐसी…कर्मचारियों को गिफ्ट में दी

मर्सिडीज Cars और Bikes, साथ में 1 लाख का बोनस भी

नई दिल्ली 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): चेन्नई की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कंपनी का मानना है कि यह कदम कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी, टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को यह उपहार दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह उपहार कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना के तौर पर दिया गया है। कर्मचारियों को हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज जैसी कई नई कारें भेंट की गईं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन ने कहा, हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और उनकी सफलता में उनके अथक प्रयासों के लिए हम उनकी प्रशंसा करना चाहते थे। कंपनी ने कर्मचारियों के योगदान को उनके प्रदर्शन और सेवा के वर्षों के आधार पर मापा है।

कंपनी कर्मचारियों को विवाह सहायता के रूप में भी धनराशि उपलब्ध करा रही है। अगर किसी सहकर्मी की शादी हो रही है तो कंपनी उसे विवाह सहायता के रूप में 1 लाख रुपये देती है। कंपनी में लगभग 180 कर्मचारी हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और अत्यधिक कुशल हैं। कंपनी उन उम्मीदवारों का चयन करती है जो काम के प्रति अत्यधिक प्रेरित होते हैं।

********************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

हर चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग होता रहा है : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली ,13 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को ईवीएम के दुरुपयोग की बात की और कहा कि हर चुनाव में ऐसा होता रहा है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं शुरू से ही यह कहता हुआ आ रहा हूं कि ईवीएम का दुरुपयोग हमेशा से ही होता रहा है। चाहे वो लोकसभा के चुनाव हो या विधानसभा के चुनाव। हर चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग होता रहा है।

उन्होंने आगे कहा, मैं हमेशा से ही ईवीएम के खिलाफ बयान देता हुआ आया हूं। मेरे कई बयान आपको याद ही होंगे। मैंने कई दफा इस बातचीत पर बल दिया है कि सभी चुनावों में ईवीएम का दुरुपयोग हो रहा है।

उन्होंने कांग्रेस का जिक्र कर कहा, अब कांग्रेस ने हाल ही के चुनाव में ईवीएम के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है। यही नहीं, कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत तक दर्ज कराई है। अब आने वाले दिनों में कांग्रेस इस संबंध में सबूत भी आयोग को मुहैया कराएगी। इसके बाद आगे की स्थिति खुद ब खुद स्पष्ट हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं कर सकते हैं कि चुनावों में ईवीएम का दुरुपयोग होता आया है। हम कई बार इस मुद्दे को विभिन्न चुनावी मंचों पर भी उठा चुके हैं।

ज्ञात हो कि हाल ही में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ईवीएम के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की। कांग्रेस का आरोप है कि वोट की काउंटिंग होने के बावजूद भी आंकड़े देरी से सार्वजनिक किए गए, जिसे लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

*************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, जनता दरबार में बोले योगी

गोरखपुर ,13 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाडऩे वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाएं।

सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीडि़त की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

मुख्यमंत्री के सामने हर बार की तरह इस बार भी जनता दरबार में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीडि़त के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब पढऩे के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया।

*************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई Baba Siddique की हत्या!

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में किया बड़ा दावा

मुंबई 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): एनसीपी नेता (NCP Leader) बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (Baba Siddique Murder) में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) का हाथ सामने आ रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) सूत्रों के मुताबिक आरोपियों (Accused) ने पूछताछ (interrogation) में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) से जुड़े होने का दावा किया है।

हालांकि पुलिस (Police) अभी बयान को क्रॉस वेरिफाई (Verify) कर रही है। सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे। घटना से पहले तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी ( (Baba Siddique) पर गोली (Firing) चलाने से पहले तीनों कुछ देर तक उनका वहीं इंतजार कर रहे थे।

पुलिस का ऐसा मानना है कि बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) को तीन या चार गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-mortem Report) आने के बाद पूरी बात साफ हो पाएगी। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddique Murder)) के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पहला आरोपी करनैल सिंह हरियाणा (Haryana) का रहने वाला है और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश (UP) का रहने वाला है।

फायरिंग के वक्त हो रही थी आतिशबाजी
जिस वक्त बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग हुई, उस वक्त छत्रपाल नाम का शख्स थोड़ी दूर पर मौजूद था। छत्रपाल ने बताया कि दुर्गा माता के विसर्जन के जुलूस में वह शामिल था। रात 9:30 बजे के करीब काफी पटाखे चल रहे थे तभी सामने से लोग भागते हुए आए और उन्होंने बताया कि वहां पर गोलियां चल रही हैं, जिसके बाद लोग तितर बितर हो गए।

*****************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का समय आ गया है

फारूक अब्दुल्ला ने किया बड़ा ऐलान

श्रीनगर 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिसके बाद राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनने की उम्मीद है। दशहरा के अवसर पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के एसके स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव में भाग लिया और बड़ा ऐलान किया।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, अब कश्मीर पंडितों की घर वापसी का समय आ गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे भाई और बहन, जो उस समय यहां से चले गए थे, अब वापस आएं और अपने घरों को संभालें। यह समय उनकी घर वापसी का है।

उन्होंने आगे कहा, हम ना सिर्फ कश्मीरी पंडितों के बारे में सोचते हैं, बल्कि जम्मू के लोगों के बारे में भी चिंतित हैं। हमें उनके साथ अच्छे व्यवहार करना चाहिए और उन्हें यह महसूस कराना चाहिए कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार उनकी दुश्मन नहीं है। हम भारतीय हैं और यहां सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।

दशहरा उत्सव में पहली बार शामिल होने पर उन्होंने कहा, मैं पहली बार आया हूं क्योंकि मुझे पहले कभी नहीं बुलाया गया। आज मुझे याद किया गया और मैं यहां आ गया। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था। मेरे वालिद के जमाने में, यह कार्यक्रम इकबाल ग्राउंड में होता था और उस समय हमारे हिंदू भाई भी बड़ी संख्या में शामिल होते थे। आज उनकी कमी महसूस होती है। अल्लाह करे कि अगले साल यह कमी दूर हो जाए।

*****************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले, भारत ने जताई गहरी चिंता

बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बांग्लादेश में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान हिंदू मंदिरों और पूजा मंडपों पर हुए हमलों की घटनाओं पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इन हमलों की निंदा की है और बांग्लादेश सरकार से अपने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ढाका के तांतीबाजार में एक पूजा मंडप पर हुए हमले और सतीखिरा के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी काली मंदिर में सोने के मुकुट की चोरी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यह घटनाक्रम मंदिरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है।

बांग्लादेश पुलिस ने इन घटनाओं के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है। बांग्लादेश के पुलिस महानिरीक्षक मोइनुल इस्लाम ने आश्वासन दिया है कि जो कोई भी इन अशांति फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन घटनाओं के बाद बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय में असुरक्षा का माहौल है। मुस्लिम बहुल इस देश में हिंदू आबादी लगभग 8% है। भारत ने बांग्लादेश सरकार से अपील की है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और विशेष रूप से दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक त्योहारों के दौरान अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे। भारत ने यह भी कहा है कि वह इस मामले पर नज़र रखे हुए है और बांग्लादेश सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

*******************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

यूपी में एक और एनकाउंटर, मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश

इंस्‍पेक्‍टर और सिपाही घायल

लखनऊ 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : यूपी (UP) में एक बार फिर पुलिस (Police) और बदमाश के बीच एनकाउंटर (Encounter) हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है।

राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है।

Another encounter in UP, a criminal carrying a reward of Rs 1.5 lakh was killed : मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्‍यादातर लूट, डकैती और गैंगस्‍टर के मामले थे।

पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्‍न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्‍मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया।

************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राहुल गांधी बोले

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था ध्वस्त

नई दिल्ली 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या को हैरान करने वाली घटना बताया है। राहुल से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल प्लेटफॉर्म पर बाबा की हत्या पर दुख जताते हुए जवाबदेही की मांग उठाई।

बाबा सिद्दीकी की हत्या से राहुल गांधी स्तब्ध हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, बाबा सिद्दीकी की हत्या चौंकाने वाली घटना है। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में पूरी तरह ध्वस्त कानून-व्यवस्था को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व कांग्रेसी नेता रहे बाबा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन शब्दों से परे सदमा पहुंचाने वाला है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। जवाबदेही सर्वोपरि है।

हत्या के तुरंत बाद महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि जो भी इस हत्या के पीछे है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम शिंदे ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया था कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक उत्तर प्रदेश का और एक हरियाणा का रहने वाला है। तीसरा आरोपी फरार है। उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है।”

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ”एनसीपी नेता, पूर्व मंत्री और मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी जो लंबे समय से विधानमंडल में हैं, उन पर गोलीबारी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है. मैं स्तब्ध हूं। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं।”

उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को भी पकड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, “बाबा सिद्दीकी के निधन से, हमने एक अच्छा नेता खो दिया है, जिन्होंने अल्पसंख्यक भाइयों के लिए लड़ाई लड़ी और सर्वधर्म सद्भाव के लिए प्रयास किया। उनका निधन राकांपा के लिए एक बड़ी क्षति है।”

बता दें, बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की देर शाम मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर हत्यारों ने घात लगा कर हमला किया था।

*******************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

मां ने मरवाने के लिए दी सुपारी, बेटी ने कर दिया जवाबी वार

महिला को गंवानी पड़ी जान

एटा 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : यूपी के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या करवाने की कोशिश की, लेकिन हत्या की साजिश में ही फंस गई।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला अलका देवी ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर उसकी हत्या के लिए एक किलर को सुपारी दी थी।

पुलिस के अनुसार, अलका देवी ने अपनी बेटी के प्रेमी सुभाष सिंह को 50,000 रुपये में यह काम सौंपा था। लेकिन, बेटी को इस बात का पता चल गया और उसने सुभाष के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अलका देवी अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से काफी परेशान थी। उसने अपनी बेटी को मायके भेज रखा था जहां उसकी मुलाकात सुभाष सिंह से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। अलका देवी ने अपनी बेटी को मरवाने के लिए सुभाष को सुपारी दी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि सुभाष उसकी बेटी का प्रेमी है।

बेटी ने सुभाष से कहा कि अगर वह उसकी मां की हत्या कर देगा तो वह उससे शादी कर लेगी। दोनों ने मिलकर एक साजिश रची और अलका देवी को एक सुनसान जगह पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में बेटी और सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अलका देवी का गला घोंटकर हत्या की थी।

**************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

सीएम नायब सिंह सैनी को दी थी जान से मारने की धमकी

जींद का रहने वाला आरोपी अरेस्ट

चंडीगढ़ 13 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा पुलिस ने सीएम (CM saini) नायब सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जुलाना में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में हरियाणा के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर “जान से मारने की धमकी” दी गई थी।

Naib Singh Saini received death threats, accused resident of Jind arrested : गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार गांव के मूल निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दी थी। सुमित कुमार ने बताया, जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, एफआईआर दर्ज कर अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सऐप ग्रुप ‘सोमबीर राठी जुलाना हलका’ नाम से बनाए ग्रुप में लिखा कि जो भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा। जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी।

******************************

Read this also :-

सिंघम अगेन से पहले होगा बाजीराव का तांडव

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा वायु सेना का विमान

अदाणी समूह ने कहा – वर्षों की मेहनत सफल हुई

मुंबई 11 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का बहु-उद्देशीय सी-295 विमान शुक्रवार को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे पर सफलतापूर्वक उतारा। यह बिल्कुल नए हवाई अड्डे के विकास में अदानी समूह के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट के साथ उसका स्वागत किया गया।

नवी मुंबई हवाई अड्डे का विकास अदाणी समूह ने किया है। इसका निर्माण अगस्त 2021 में शुरू किया गया था। यहां से 2025 की शुरुआत में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने नवी मुंबई हवाई अड्डे की इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताया। यह कंपनी द्वारा विकसित पहला हवाई अड्डा है। उन्होंने कहा, “यह हमारी वर्षों की मेहनत, योजना, निवेश और कठिन परिश्रम को दर्शाता है।”

जीत अदाणी ने महाराष्ट्र सरकार, सिडको (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्रा) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) सहित सभी नियामक निकायों और अन्य सभी हितधारकों का आभार जताया।

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार, और नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के साथ-साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नवी मुंबई हवाई अड्डे से परिचालन शुरू होने से मुंबई हवाई अड्डे पर बोझ कम होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही नवी मुंबई इलाके का भी और तेजी से विकास होगा।

शुरुआती चरण में हवाई अड्डे की सालाना क्षमता आठ लाख टन कार्गो और नौ करोड़ यात्रियों की होगी।

वायु सेना के सी-295 विमान का सफलतापूर्वक उतरना नवनिर्मित रनवे, टैक्सी-वे, हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली और हैंडलिंग प्रक्रियाओं के दुरुस्त होने का प्रमाण है।

नवी मुंबई हवाई अड्डे को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। रनवे की लंबाई 3,700 मीटर है जो बड़े वाणिज्यिक विमानों के उतरने के लिए पर्याप्त है। यह आधुनिक यात्री टर्मिनलों और उन्नत हवाई यातायात नियंत्रण प्रणालियों से लैस है।

**************************

Read this also :-

दो पत्ती का पहला गाना रांझणा जारी

सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद धुंआधार कमाई करेगी भूल भुलैया 3

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ 11 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। किसानों को तय समय में फसल खरीद का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।सरकार किसानों के हितो की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। साथ ही, मंडियों से धान उठान का काम भी सुनिश्चित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में पीपली, लाडवा व बबैन अनाज मंडियों का दौरा कर रहे थे। यहां पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल व पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे।

नायब सिंह सैनी ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए मॉइस्चर मीटर के माध्यम से धान की नमी भी चैक की। उन्होंने इस मौके पर किसानों, आढ़ती व यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके धान के खरीद कार्य के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि तय पैरामीटर के अनुसार धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। धान के साथ-साथ बाजरे की भी सरकारी खरीद की जा रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी और इसके लिए आमजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शपथ समारोह से पहले पूर्व घोषित वादे के अनुरूप 25 हजार पदों का रिजल्ट जल्द निकाल दिया जायेगा।

कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और परिवारवाद के दलदल में फंसी हुई पार्टी है। पहले कईं राज्यों में उन्होंने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी, जिसमें हिमाचल, कर्नाटक व अन्य राज्य शामिल हैं। लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है।

किसानों व आढ़तियों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने धान खरीद कार्य का जायजा लेने के दौरान किसानों व आढ़तियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान किसानों ने जीरी का उठान न होने बारे, आरओ न कटने बारे व अन्य समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का निपटान करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि कोई स्थानीय मिलरर्ज धान की खरीद या उठान नहीं कर रहा तो दूसरा कोई भी मिलर इस कार्य को कर सकता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी किसान किसी भी मंडी में जाकर अपनी फसल बेच सकता है। इस दौरान उन्होंने धान खरीद कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई इस कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

******************************

Read this also :-

दो पत्ती का पहला गाना रांझणा जारी

सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद धुंआधार कमाई करेगी भूल भुलैया 3