Category Archives: film

म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ जारी

13.11.2023  –  देसी ध्वणी रेकॉर्डस के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ दीपावली के अवसर पर जारी किया गया है। वनवास के बाद प्रभु श्री राम जब अयोध्या लौटे तो पहली बार दीपोत्सव मनाकर वहाँ की प्रजा ने उनका स्वागत किया था, इस कथा का चित्रण इस म्यूजिक वीडियो में किया गया है।

विजय बुटे के निर्देशन में बनी इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता जगदीशचंद्र पाटील, गीतकार उत्कर्ष गुप्ता, संगीतकार जितुल बोरो और कार्यकारी निर्मात्री मोनाली गुळवे हैं और स्वर दिया है इंडियन आयडॉल 2023 के विजेता सिंगर ऋषि सिंह ने। रवि भाटिया, अनुजा शिंदे और हर्ष नायर अभिनीत म्यूजिक वीडियो ‘दिवाली आयो रे’ देसी ध्वणी रेकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है ‘द हाट ऑफ आर्ट’

10.11.2023  –   नेस्को, गोरेगांव (पूर्व), मुम्बई में ज्योति यादव और हर्षला विघे द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द हाट ऑफ आर्ट’ का उद्घाटन पिछले दिनों फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह और पुनीत इस्सर ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी कलाकारों के अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व को देखने का एक अनूठा अवसर है।

‘द हाट ऑफ आर्ट’ में 500 से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई 10,000 से अधिक कलाकृतियों के अद्भुत संग्रह के अलावा जटिल मधुबनी और वारली पेंटिंग से लेकर लघु पेंटिंग की विस्तृत सुंदरता, गोंड पेंटिंग की आदिवासी सुंदरता, जीवंत केरल भित्ति चित्र और आकर्षक चारकोल कलाकृतियों का अवलोकन करने का मौका कलाप्रेमियों को मौका मिलेगा।

‘द हाट ऑफ आर्ट’ के खजाने में, कलाप्रेमियों को वी.एस. गायतोंडे, और तैयब.माहेता, एस.एच.राजा, आर.एन.टैगोर,  मुगल किंग, ए.आर.चुगताई, मक्का मदीना, एस.एम पंडित जैसे कलाकारों की प्रसिद्ध पेंटिंग देखने का सौभाग्य मिलेगा। आर.मुलगाओकर, राजनंदिनी ‘बाय’ पाटिल प्रमुख संग्रह और एम.एफ. हुसैन, कई और प्रसिद्ध नामों के साथ जुड़ी ये उत्कृष्ट कृतियाँ कलाप्रेमियों के कल्पना को प्रज्वलित करेंगी और कलात्मक यात्रा के लिए प्रेरित करेंगी।

‘द हाट ऑफ आर्ट’ कला की सराहना से कहीं आगे जाता है। यह कार्यक्रम केपीसीटी फाउंडेशन के विशेष रूप से सक्षम कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपनी अनूठी प्रतिभा और कृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। यह बच्चों को भी मंच उपलब्ध करता है, उनकी रचनात्मकता को पोषित और बढ़ावा देता है।

समावेशिता और सशक्तिकरण के प्रति यह प्रतिबद्धता ‘द हाट ऑफ आर्ट’ को वास्तव में एक विशेष और हृदयस्पर्शी आयोजन के रूप में इंगित करती है। 9 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कला उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

मार्शल आर्ट गुरु चीता यज्ञेश शेट्टी को मिला दशक के सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्शन कोरियोग्राफर का सम्मान

09.11.2023  –  लोखंडवाला, मुम्बई स्थित सेलिब्रेशन क्लब में कुमार गौतम द्वारा आयोजित फिल्म फर्टेर्निटी अवॉर्ड नाइट 2023 समारोह में बॉलीवुड के चर्चित एक्शन डायरेक्टर चीता यज्ञेश शेट्टी को दशक के सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। ‘फ़िल्म फर्टेर्निटी अवार्ड नाइट 2023’ समारोह में बिग बॉस फेम शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, सिंगर उदित नारायण, अर्शी खान, निर्माता धीरज कुमार, अभिनेता रवि गोसाईं, कॉमेडियन सुनील पाल, टीवी एक्ट्रेस शैली प्रिया पाण्डेय, डांडिया क्वीन्स प्रीति पिंकी, पंकज बेरी, अंजन श्रीवास्तव, निधि उत्तम, जसलीन मथारू, पायल घोष और सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान के निर्देशक फरहाद सामजी सहित कई हस्तियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

चीता यज्ञेश शेट्टी ने पिछले 30 वर्षों से हॉलीवुड और भारतीय फिल्म जगत के 200 से अधिक फिल्मी सितारों को एक्शन का प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने ‘जिगर’, ‘प्रहार’ ‘जुआरी’ ‘सोने की चिड़िया’ और ‘इंद्रजीत’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया। हॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी इनका योगदान काफी रहा है। ‘गोल्डन बर्ड’ और ‘ही इज बैक’ जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ कर चुके चीता यज्ञेश शेट्टी अब तक 150 से अधिक बॉलीवुड सितारों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं। साथ ही वह अब तक करीब 10 लाख महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

वह वर्षों से महिलाओं को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा के तरीके सिखा रहे हैं और उनमें आत्मविश्वास पैदा कर रहे हैं। विदित हो कि बॉलीवुड के जाने-माने मार्शल आर्ट गुरु चीता यज्ञेश शेट्टी को ‘ग्लोबल मार्शल आर्ट्स यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन’ द्वारा ‘मार्शल आर्ट्स प्योर साइंस में डॉक्टरेट ऑफ फिलैंथरोपी (पीएचडी)’ की उपाधि देकर सम्मानित किया जा चुका है। चीता यज्ञेश शेट्टी ने यह सम्मान पाकर कहा कि दशक के बेहतरीन फ़िल्म एक्शन डायरेक्टर का खिताब पाना मेरे लिए खुशी का लम्हा है। इस तरह के अवार्ड व सम्मान से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

***************************

 

सुष्मिता सेन की आर्या 3 का पहला गाना रिलीज

09.11.2023 (एजेंसी )  –  बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या 3 को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं, जो आर्या की तीसरी किस्त है।इसका प्रीमियर 3 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो चुका है। इसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हो रही है।अब आर्या 3 का पहला गाना शेरनी आई रिलीज हो चुका है, जिसे राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है।गाने के बोल कुमारी ने स्वेता राव, करण पांडव, सोहन कोगेकर के साथ लिखे हैं।डिज्नी+ हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेरनी आई गाना साझा किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, पंजे निकालने का वक्त आ गया है। आर्या वापस आ गई है और वह यहां राज करने आई है।आर्या 3 में सुष्मिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया से भिड़ती दिखाई दे रही हैं।इसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।इसमें चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, मनीष चौधरी, सुगंधा गर्ग जैसे कलाकार भी हैं।आर्या में किरदार को निभाने वाली सुष्मिता सेन अपने किरदार से कम ताकतवर नहीं हैं, एक घातक स्वास्थ्य संकट के बाद, सुष्मिता वापस आर्या सरीन के स्थान पर आ गई हैं।

शो के सेट पर लौटने के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, मुझे काम पर वापस जाने की इच्छा हो रही थी और मेरा मानना है कि आप जितनी देर तक बैठकर किसी स्थिति के बारे में सोचते हैं, आप उसे खुद पर हावी होने का मौका देते हैं।आगे बढऩे का यही एकमात्र तरीका है। जीवन की किसी भी चुनौती को पार करते हुए आगे बढ़ते रहना है और आगे बढऩे के लिए मुझे बस अपने डॉक्टर से हरी झंडी चाहिए थी।पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, पहले, मैंने नहीं सोचा था कि दिल का दौरा पडऩे के ठीक एक महीने बाद एक्शन दृश्यों की शूटिंग संभव है, लेकिन मुझे अपनी टीम पर काफी भरोसा था।

सुष्मिता ने आगे कहा, सेट पर लौटने का मेरा आत्मविश्वास इस बात से उपजा कि जब भी मुझे किसी भी समय सहायता की आवश्यकता होती है, चाहे वह लोग हों या चिकित्सा सहायता, हमारे पास अस्पताल की पूरी व्यवस्था थी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और सब कुछ तैयार था।तीसरे सीजन में, आर्या की नजर नशीली दवाओं की आपूर्ति और परिवहन पर है, लेकिन इला अरुण उसे रोक लेती है, जो खुद इस काम से जुड़ी हुई हैं।

**************************

 

बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की 12वीं फेल की पकड़ मजबूत

09.11.2023 (एजेंसी )  –  आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा के संघर्षों की कहानी को पर्दे पर बड़ी खूबसूरती से दिखाती फिल्म 12वीं फेल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है।इसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका हैं, जिनकी अदाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है।12वीं फेल को सिनेमाघरों में रिलीज का यह दूसरा सप्ताह चल रहा है और यह फिल्म अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।हालांकि, रिलीज के 12वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।अब 12वीं फेल की कमाई के 12वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.17 करोड़ रुपये हो गया है।12वीं फेल अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है।इसमें मेधा शंकर, हरीश खन्ना, प्रियांशु चटर्जी, संजय बिश्नोई और सुकुमार टुडू भी हैं।

फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है।विक्रांत ने साल 2013 में आई फिल्म लुटेरा के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जो हिट साबित हुई।इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।दिल धड़कने दो, हाफ गर्लफ्रेंड, छपाक, गिन्नी वेड्स सनी, हसीन दिलरुबा, 14 फेरे और रामप्रसाद की तेहरवी विक्रांत की चर्चित फिल्मों में शामिल है।आने वाले दिनों में विक्रांत यार जिगरी, फिर आई हसीन दिलरूबा और सेक्टर 36 में नजर आएंगे।

**************************

 

सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज बियॉन्ड द स्टार में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी यूलिया वंतूर

09.11.2023 (एजेंसी )सलमान खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं तो उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं।पिछले काफी समय से सलमान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज बियॉन्ड द स्टार चर्चा में है, जिसे उनकी जिंदगी पर फिल्माया जाएगा।अब खबर आ रही है कि रोमानियाई अभिनेत्री-मॉडल यूलिया वंतूर इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज से जुड़ गई हैं और इसमें वह एक अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

कुछ समय पहले सलमान ने खुलासा किया था कि डॉक्यूमेंट्री सीरीज का सुझाव उन्हें उनकी दोस्त और अभिनेत्री यूलिया ने दिया था।रिपोर्ट के अनुसार, यूलिया, सलमान को बहुत अच्छे से जानती हैं। ऐसे में सीरीज के कॉन्सेप्ट को अंतिम रूप देने के बाद निर्माताओं ने यूलिया को इससे जोडऩे का फैसला किया है।यूलिया सीरीज में अपनी आवाज देंगी और सलमान के फिल्मी सफर के साथ निजी जिंदगी के बारे में बताएंगी।सूत्र ने बताया कि बियॉन्ड द स्टार के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पहले ही खत्म हो चुका है। अब निर्माताओं ने इस साल 27 दिसंबर को सलमान के 58वें जन्मदिन पर इसे रिलीज कर दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है।

यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आइ है। यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज सलमान के प्रशंसकों को उनके जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में भावुक करने का वादा करती है।यूलिया के एक करीबी सूत्र ने कहा, यूलिया इसकी क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने सभी एपिसोड का इंटरव्यू लिया है, जो निश्चित रूप से इंतजार करने के लायक होगा।सीरीज में भाग्यश्री, दिशा पाटनी, साजिद नाडियाडवाला, डेविड धवन, संजय लीला भंसाली, सुभाष घई, हिमेश रेशमिया और सूरज बडज़ात्या जैसे सितारे नजर आएंगे।इसमें सलमान के दोस्तों और परिवार के साथ उनकी अनदेखी तस्वीरें, वीडियो और दृश्य भी शामिल होंगे। इसका सह-निर्माण सलमान, विज फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

यूलिया प्रेम आर सोनी के निर्देशन में बन रही फिल्म राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली थीं, जिसमें सलमान के कैमियो की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, फिल्म बंद हो गई।2020 में यूलिया के प्रेम द्वारा निर्देशित फिल्म लैला मजनू में नजर आने की खबरें आईं, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी।यूलिया, सलमान की फिल्म रेस 3 और राधे के गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।सलमान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी शामिल हैं और शाहरुख खान का कैमियो होगा।सलमान, शाहरुख के साथ फिल्म टाइगर वर्सेज पठान का भी हिस्सा हैं, जिसमें दोनों अभिनेता आमने-सामने होंगे।

इसके अलावा वह करण जौहर की एक फिल्म में भारतीय जवान की भूमिका में भी नजर आने वाले हैं।बॉलीवुड में कई सितारों की जिंदगी पर फिल्में बनी है और कई बायोपिक आने वाली हैं। पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक लाएंगे तो सरोज खान पर भी फिल्म बनेगी। इसमें फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर और सैम बहादुर भी शामिल हैं।

************************

 

रिवीलिंग शॉर्ट ड्रेस पहनकर मोनालिसा ने इंटरनेट पर लगाई आग, हॉटनेस देख क्रेजी हुए फैंस

09.11.2023 (एजेंसी  –  )भोजपुरी स्टार मोनालिसा के देशभर में चाहने वाले हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी इस बात का सबूत है। अब हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका सेक्सी अदाएं देखकर फैंस की सांसें अटक गई हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। हाल ही में उनके लेटेस्ट बोल्ड अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इन तस्वीरों में मोनालिसा का स्टनिंग अवतार देखकर फैंस दंग रह गए हैं। ये ही नहीं एक्ट्रेस भी अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान बेहद ही रिवीलिंग सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जमीन पर बैठकर इठलाते हुए एक से बढ़कर एक सेक्सी अंदाज में पोज देते हुए कैमरे के अपना बोल्ड लुक कैप्चर करवा रही हैं। अभिनेत्री मोनालिसा की इन तस्वीरों ने एक बार फिर से इंटरनेट पर का तापमान बढ़ा दिया है। कानों में इयररिंग्स, लहराते हुए खुले बाल, और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

मोनालिसा आए दिन अपने नए-नए लुक्स की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बेकबू और फव्वारा चौक इंदौर की शान नाम के सीरियल में भी दिखाई दे चुकी हैं।

******************************

 

पारिवारिक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म ‘अजब तमाशा’ 

09.11.2023  –  ए आर एंटरटेनमेंट बैनर तले अमित कुमार अग्रवाल द्वारा निर्मित पारिवारिक थ्रिलर ड्रामा युक्त कॉमेडी फिल्म ‘अजब तमाशा’ पूरे भारत में कई सिनेमा थिएटरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज किये जाने के बाद से धमाल मचा रही है। नईम अहमद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक सीधा सादा इंसान बबलू की है जो अक्सर कई चीजें भूल जाता है, जिसके कारण वह और उसका परिवार अक्सर समस्याओं में फंस जाता है।

इस बार वह अपने इलाके के नवाब और उसके परिवार के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा करता है। बब्लू के इस कृत्य से नवाब नाराज़ हो जाता है और उसे सबक सिखाना चाहता है परंतु संयोग से नवाब एक बड़ी समस्या में फंस जाता है। बबलू नवाब की मदद करता है और उसकी सभी समस्याओं को बहुत ही हास्यपूर्ण और अप्रत्याशित तरीके से हल करता है।

उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण की वजह से सिनेदर्शकों का भरपूर प्यार इस फिल्म को मिल रहा है। रामू गडुथुरी के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस कॉमेडी फिल्म के एडिटर सरताज, बीजीएम गणेश सुर्वे व मुकुल काशीकर, प्रोडक्शन हेड सना शेख और संगीतकार सतीश शर्मा हैं और इस फिल्म का पी आर एवं मार्केटिंग 70 एम.एम मीडिया द्वारा किया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

12 साल बाद पत्नी से अलग हुए Yo Yo Honey Singh, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

दिल्ली 07 Nov,  (एजेंसी): मशहूर रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी 12 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों के तलाक को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते ढाई साल से चल रहे कोर्ट में इस मुकदमे को खत्म करते हुए तलाक को मंजूरी दे दी गई है।

तलाक के मामले में हनी सिंह की पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप शामिल थे। जिसमें दावा किया गया था कि उन पर सिंह और उनके परिवार ने मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, यौन और आर्थिक हिंसा की, जिसके परिणामस्वरूप वे डर में जी रही थी।

हालांकि, बाद में पार्टियों के समझौते पर पहुंचने के बाद ये आरोप वापस ले लिए गए। इस समझौते के तहत पिछले साल सितंबर में सिंह ने अपनी पत्नी को एक करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था। तलाक का फैसला सुनाने से पहले फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश परमजीत सिंह ने पूछा कि क्या सुलह का प्रयास करने की कोई इच्छा है, जिस पर गायक ने जवाब दिया कि साथ रहने की कोई संभावना नहीं है।

*******************************

 

चर्चाओं के बीच : फिल्मकार चम्पक बनर्जी

07.11.2023  –   नक्सल समस्या पर आधारित फिल्म ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ के निर्माता व निर्देशक चंपक बनर्जी इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उसकी खास वजह यह है कि जैसे ही महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव 2024  को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हुई उनके द्वारा उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी गई है। वैसे भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र सीट को लेकर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, बगावत करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला ले चुकी है।

इसी क्रम में उद्धव ठाकरे उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा सीट से दो बार जीतकर संसद बने गजानन कीर्तिकर को सबक सिखाने का प्लान बना रहे हैं। उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र भी आता है। फिल्मकार चंपक बनर्जी वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की आमदार/ विधायिका डॉ भारती लव्हेकर के निकटतम सहयोगी के रूप में भी जाने जाते हैं। मुंबई की वर्सोवा से भाजपा आमदार डॉ. भारती लव्हेकर की गिनती महाराष्ट्र के सुशिक्षित, दूरदर्शी व सभ्य राजनेताओं में होती है।

उन्हें क्षेत्र की जनता ने लगातार दो बार अपना प्रतिनिधि चुना है और वे गरीबों, कमजोर वर्ग की महिलाओं व बच्चों की मदद करने के अपने इरादे को और मजबूत करने में जुटी हैं। फिल्मकार चम्पक बनर्जी को उम्मीद है कि डॉ. भारती लव्हेकर के करीबी होने का लाभ उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की नीतियों पर क्रियाशील पार्टी फारवर्ड ब्लॉक का भी समर्थन चम्पक बनर्जी को प्राप्त है। नक्सल समस्या पर आधारित फिल्म ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ भी प्रदर्शन के लिए तैयार है और यह फिल्म अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है।

ऐसे में फिल्मी गलियारों में फिल्मकार चम्पक बनर्जी का चर्चा होना लाजिमी है। ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ भारत की पहली फिल्म है जिसमें आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित इंडियन नेशनल आर्मी ने किस तरह से स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण में सहयोग किया इस बात का खुलासा किया गया है साथ ही साथ फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पिछले 70 सालों से ‘मिसिंग इन फाइल्स’ में किन लोगों ने इंडियन नेशनल आर्मी के प्रयासों को दबाने की कोशिश की।

फिल्म में चंपक बनर्जी के साथ अर्पणा गिरी, कामना सिंह, सुनीता वरे, करिश्मा और अनुराग समेत करीब 50 कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की मूल कहानी नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने की है। इसमें भारतवर्ष के 5 राज्यों में फैले नक्सल समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर से जनहित में किये जा रहे प्रयासों को भी दिखाया गया है।

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक चंपक बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग एशिया के सेकंड लार्जेस्ट फॉरेस्ट बेल्ट छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, बस्तर, गढ़चिरौली, दंतेवाड़ा, झारखंड, आंध्र प्रदेश के साथ ही कुछ अन्य रिजर्व फॉरेस्ट बेल्ट में भी की गई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

’12वीं फेल’ की सक्सेस पार्टी एक्ट्रेस विद्या बालन की मौजूदगी में सम्पन्न…!

05.11.2023  –  विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ’12वीं फेल’ दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म मूलरूप से उन सभी लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है जो असफलताओं को रीस्टार्ट के अवसर के रूप में देखते हैं और इसमें शांतनु मोइत्रा द्वारा रचित ‘रीस्टार्ट’ नाम का एक हाई-ऑक्टेन गाना शामिल है।

इसके दो वर्जन हैं, एक स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखित और दूसरा रफ़्तार द्वारा लिखा गया हैं। ये दोनों गीत आज की कभी हार न मानने वाली पीढ़ी को एक नए एक्सप्रेशन देते हैं। फिल्म को हर तरफ से मिल रही पॉजिटिव ‘वर्ड ऑफ माउथ’ ने उसे बॉक्स ऑफिस नंबरों में बेहद अच्छा प्रदर्शन करने में मदद किया है।

रिलीज के बाद से, फिल्म लगातार मजबूत होती गई और अब सिलसिले को जारी रखते हुए वह सुपर हिट की स्थिति के साथ सिर्फ 9 दिनों में 16 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद मेकर्स ने पिछले दिनों फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक शानदार पार्टी रखी। सक्सेस पार्टी में मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और उनके साथ, पार्टी का सबसे बड़ा आकर्षण रियल लाइफ पार्टनर मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी की मौजूदगी थी।

उनके अलावा पार्टी में विद्या बालन समेत कई बड़े नाम शामिल हुए। फिल्म कितनी अच्छी है, इसका अंदाजा आप उसे ट्रेड और ऑडियंस से मिल रहे प्यार से लगा सकते हैं। इतना ही नहीं फिल्म को कमल हासन, ऋषभ शेट्टी, संजय दत्त, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और कई अन्य स्टार्स से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

राजकुमार हिरानी लेकर आ रहे हैं शाहरुख खान स्टारर प्यार और दोस्ती की कहानी ‘डंकी’ 

03.11.2023  –  जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘डंकी’ में अभिनेता शाहरुख खान बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने संयुक्तरूप से लिखा है।

निर्देशक राजकुमार हिरानी ने एक वीडियो भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जारी किया है। यह वीडियो सिनेप्रेमियों को बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित असाधारण टैलेंटेड ग्रुप द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।

वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, ‘डंकी’ प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है, जो इन कहानियों को एक साथ लाती है, और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है। यह चार दोस्तों और विदेशी किनारों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है।

फिल्म ‘डंकी’ एक आकर्षक, मार्मिक और अनोखी कहानी की झलक भी पेश करता है जो सिनेमाई कहानी कहने की वापसी का प्रतीक है और इसी वर्ष क्रिसमस के अवसर पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

 

दुनियाभर में धूम मचा रही विजय थलापति की फिल्म! 540 करोड़ के पार हुआ लियो का वल्र्डवाइड कलेक्शन

02.11.2023 (एजेंसी) –  बॉक्स ऑफिस पर लियो का जलवा कायम है. फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है बल्कि वर्ल्डवाइड भी धांसू कलेक्शन कर रही है. बता दें कि विजय थलापति की फिल्म दुनियाभर में 540 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लियो 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म ने 12 दिनों में 307.95 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने वर्लडवाइड भी 543.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दी है.लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म लियो ने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमा लिए थे. यह विजय थलापति के करियर की ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक है.

इसके साथ ही लियो विजय की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी बना चुकी है.विजय थलापति की फिल्म लियो हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले एक शख्स की कहानी है. वह एक कैफे चलाता है और अपनी वाइफ के साथ रहता है. वह बचपन से ही अनाथ है और वह जंगली जानवरों को मुश्किलों से बचाता है.

वह अपने इलाके में किसा हीरो से कम नहीं समझा जाता. हालांकि वह ड्रग कार्टेल के निशाने पर फंस जाता है.लियो में विजय थलापति ने लीड रोल अदा किया है. उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन दिखाई दी हैं जिन्होंने उनकी पत्नी का किरदार अदा किया है. वहीं फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका अदा करते दिखे हैं.

*******************************

 

ऋ तिक रोशन को पसंद आ गई कृष 4 की स्क्रिप्ट, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

02.11.2023 (एजेंसी) –  पिछले लंबे समय से दर्शक ऋ तिक रोशन की सुपरहीरो फ्रैंचाइजी कृष की अगली यानी चौथी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है।अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन कृष 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक झूम उठेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, आखिरकार ऋ तिक को कृष 4 की स्क्रिप्ट पसंद आ गई है, जिसे अभिनेता के पिता और फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने लिखा है।

ऋ तिक अगले साल फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में कृष 4 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। पिता राकेश द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी ऋ तिक को पसंद आ गई है।एक सूत्र ने बताया, ऋ तिक ने फाइटर की शूटिंग खत्म कर ली है और अब उनका पूरा ध्यान कृष 4 पर है। इन दिनों वह जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऋ तिक जल्द ही कृष 4 के लिए अपने टेस्ट लुक से गुजरेंगे।कृष फ्रैंचाइजी का पहला भाग कोई मिल गया 2003 में आया था, जिसमें ऋ तिक और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद 2006 में कृष आई, जिसमें ऋ तिक के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बनी। दोनों 2013 में आई कृष 3 में भी थे।काम के मोर्चे पर बात करें तो आने वाले दिनों में ऋ तिक फाइटर में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका हैं।इसके अलावा वह वॉर 2 का हिस्सा हैं।

*****************************

 

बिग बॉस 17 के घर से बाहर हुईं सोनिया बंसल

02.11.2023 (एजेंसी) –  एक्ट्रेस सोनिया बंसल बिग बॉस सीजन 17 के घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। और उन्होंने कहा कि वह वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में वापस आना चाहती है, क्योंकि कई चीजें हैं जो पीछे रह गई हैं, और वह और ज्यादा खेलना चाहती है।शो के मेगास्टार और होस्ट सलमान खान ने घर में हो रही लड़ाइयों पर घरवालों को समझाया और फिर एविक्शन को लेकर चर्चा की। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सनी आर्य, सोनिया, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और सना रईस खान शामिल थे।

दबंग होस्ट ने पब्लिक के वोटों के रिजल्ट का खुलासा किया और बताया कि सना और सोनिया को सबसे कम वोट मिले हैं। इन दोनों का भाग्य अधर में लटक गया, और यह तय करना घर के सदस्यों पर छोड़ दिया गया कि बिग बॉस के मोहल्ले में कौन रहेगा और कौन बाहर निकलने वाला पहला शख्स होगा। घर के सदस्यों से मिले कम वोटों के कारण, सोनिया बंसल का यह सफर खत्म हो गया। सोनिया, दोस्तों से धोखा खाने और बायस्ड सीजन की पहली शिकार हुईं। घर के सदस्यों के अपर्याप्त वोटों के कारण, सोनिया के लिए यह रास्ता ख़त्म हो गया, जिससे वह अपने तथाकथित दोस्तों से धोखा खाने के बाद पक्षपात के सीजऩ की पहली शिकार बन गईं।

शो में अपनी दो सप्ताह की लंबी यात्रा के दौरान, सोनिया ने अपने डांस मूव्स और ग्लैमरस से दर्शकों का एंटरटेन किया। उन्होंने फिरोजा खान उर्फ खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा, नील, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालविया और अभिषेक पांडे से दोस्ती की।अपने एविक्शन पर सोनिया ने कहा, मैं जाहिर तौर पर वाइल्डकार्ड के रूप में वापस आना चाहूंगी। मैं और खेलना चाहती हूं, कई चीजें पीछे छूट गई हैं और मैं इस बात से काफी दुखी हूं।

एक कंटेस्टेंट के रूप में मन्नारा के बारे में बात करते हुए, सोनिया ने कहा, वह लोगों को अपना दोस्त बनाती है, फिर उनसे बातें कहती है और उनके साथ मिसबिहेव करती है। मुझे लगता है कि फुटेज के लिए यह सब उनका प्लान है।सोनिया ने अंकिता और विक्की के बार में बात करते हुए कहा: मैं विक्की के करीब नहीं थी। मैं अंकिता के थोड़ी करीब थी। उनकी निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक है। समय की वजह से थोड़ी गलतफहमी हो गई है। विक्की दूसरों को तो समय दे रहे हैं, लेकिन अंकिता को ठीक से समय नहीं दे पा रहे हैं।सोनिया ने कहा कि अब वह अपनी आगामी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

सभी घरवाले सोनिया के स्किल्स के बारे में प्रशंसा कर रहे हैं। उनके शो छोडऩे के विचार मात्र से ही वे चिंतित हो गए हैं कि रसोई का काम कौन संभालेगा। यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।

****************************

 

रेड लहंगा-चोली पहन नेहा मलिक ने कातिलाना अदाओं से ढाया कहर

02.11.2023 (एजेंसी) –  भोजपुरी क्वीन नेहा मलिक आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का दिल मचल देती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में नेहा मलिक ने अपना रिवीलिंग लहंगा पहनकर बेहद ही हॉट फोटज क्लिक करवाई हैं। इन तस्वीरों में उनके स्टाइलिश ब्लाउज ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

एक्ट्रेस नेहा मलिक का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। उनकी हर एक सिजलिंग और हॉट लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर बीच तबाही मचा दी है।

नेहा मलिक ने अपनी लेटेस्ट फोटोज क्लिक करवाते समय एक से बढ़कर एक किलर किलर पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस नेहा मलिक कैमरे के सामने अपनी बलखाती हुई कमर फ्लॉन्ट करते हुए लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। अभिनेत्री ने चमचमाता हुआ रेड लहंगा पहना हुआ है और साथ ही डीपनेक ब्लाउज से अपने इस लुक को टीम अप किया है।

सिर पर मांगटिका, माथे पर बिंदी, कानों मे झुकमें, गले में नेकलेस, खुले बाल और मिनिमल मेकअप करे के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।बता दें कि एक्ट्रेस नेहा मलिक अपने चाहने वालों को हमेशा अपने लुक से मदहोश कर देती हैं। उनकी ये ही अंदाज इंटरनेट पर काफी ट्रेंड भी करता है।

***************************

 

 

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘यूपी बिहार लूटने’ जारी

01.11.2023  –   टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित भोजपुरी पार्टी एंथम ‘यूपी बिहार लूटने’ जारी कर दिया गया है। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह अभिनीत और मुदस्सर खान द्वारा निर्देशित यह फुट-टैपिंग गीत अजीत मंडल द्वारा रचित और लिखा गया है, और संगीत आर्य शर्मा द्वारा दिया गया है। गाने की आकर्षक धुन, वाइब्रेंट विजुअल और अक्षरा सिंह का जबरदस्त परफॉरमेंस एक अविस्मरणीय पार्टी अनुभव के लिए मूड सेट करने का वादा करता है।

इस हाई-एनर्जी ट्रैक में अक्षरा सिंह को पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आ रही हैं। अक्षरा सिंह का यह म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज़ के ‘हमार भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। बकौल अक्षरा सिंह ‘यूपी बिहार लूटने’ एक ऐसा म्यूजिकल ट्रैक जो एक अच्छा समय बिताने और उस पल का पूरा आनंद लेने के बारे में है। प्रशंसक जब ये म्यूजिक  वीडियो देखेंगे तो यह उनके लिए एक रोमांचक यात्रा होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

चौथे दिन तेजस की कमाई में भारी गिरावट

01.11.2023 (एजेंसी)  –  सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।इसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने वायुसेना अधिकारी तेजस गिल का किरदार निभाया है। हालांकि, वह अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित होती नजर आ रही हैं।आलम यह है कि तेजस की कमाई रिलीज के चौथ दिन ही लाखों में सिमट गई है।

टिकट न बिकने के कारण इसके कई शो रद्द भी हुए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, तेजस ने रिलीज के चौथ दिन महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये हो गया है। तेजस ने 1.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी तो वहीं दूसरे दिन यह फिल्म 1.30 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही।

फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला और इसने तीसरे दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे। तेजस में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। टिकट खिड़की पर तेजस का सामना 12वीं फेल से हो रहा है।

*****************************

 

विक्रांत की 12वीं फेल की कमाई की रफ्तार धीमी

01.11.2023 (एजेंसी)  –  कंगना रनौत की तेजस के साथ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।बेशक फिल्म की टिकट खिड़की पर शुरुआत ठंडी रही थी, लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने नोट छापे।

अब 12वीं फेल की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं फेल ने अपनी रिलीज के चौथ दिन 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.84 करोड़ रुपये हो गया है।फिल्म ने 1.11 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।वीकेंड पर 12वीं फेल की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने शनिवार को 2.51 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं रविवार को यह फिल्म 3.12 करोड़ रुपये समेटने में सफल रही।

12वीं फेल अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है, जो आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा के संघर्षों की कहानी बयां करती है।इसमें मेधा शंकर भी अहम भूमिका में हैं, जिन्होंने विक्रांत की प्रमिका (श्रद्धा जोशी) के किरदार को बखूबी से पर्दे पर उतारा है।फिल्म में हरीश खन्ना, प्रियांशु चटर्जी, संजय बिश्नोई और सुकुमार टुडू भी है।आने वाले समय में 12वीं फेल ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

********************************

 

टाइगर 3 में सलमान को पूरी टक्कर देंगी कैटरीना

01.11.2023 (एजेंसी)  –  कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान की तरह कैटरीना भी खूब मार-धाड़ करती दिखी हैं।अब हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर बात की और बताया कि यह उनके लिए कितनी चुनौतीपूर्ण रहा। इसी के साथ कैटरीना ने फिल्म में अपनी जोया की भूमिका को अपने करियर की सबसे शानदार भूमिका बताया।आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।कैटरीन बोलीं, टाइगर 3 दिखाएगी कि जब अपने परिवार या देश या मानवता को बचाने की बात आती है तो ऐसा कुछ नहीं है, जो एक महिला नहीं कर सकती।

जोया बताती है कि लड़कियां पालन-पोषण करने के साथ-साथ खतरनाक रक्षक भी हो सकती हैं।उन्होंने कहा, जोया अपने धैर्य और साहस से किसी की भी बराबरी कर सकती है। वह लड़ाई से पीछे नहीं हटती और एक्शन के मामले में भी पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।कैटरीना ने कहा, जोया मेरे करियर की सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक है। अपने किरदार की एक और चीज जो मुझे लुभाती है, वो ये है कि उसका एक्शन करने का तरीका या कहें स्टाइल भी बड़ा अनोखा है। वह बेहद जटिल से जटिल एक्शन दृश्यों को भी बड़ी आसानी से कर सकती है, जैसा कि आप ट्रेलर में देख सकते हैं।

कैटरीना के मुताबिक, जोया का मुकाबला दुश्मनों की फौज से है, जिससे वह अकेले ही निपटती है।कैटरीना बोलीं, हम चाहते थे कि जोया में अधिक ताकत हो। मुझे सचमुच कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा। यह यकीनन मेरे करियर का सबसे कठिन प्रशिक्षण था। जोया का एक्शन देख आपको अहसास होगा कि ऐसे दृश्यों को पहले कभी किसी महिला ने नहीं किया।उन्होंने कहा, दुनिया की कुछ बेहतरीन एक्शन टीमों द्वारा बनाए गए इन दृश्यों को मैं दर्शकों को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैंने इनके लिए 2 महीने तक तैयारी की है।टाइगर फ्रेंचाइजी में जोया एक ऐसा किरदार है, जो किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है।

वह एक खतरनाक और बुद्धिमान जासूस है, जो एक्शन के मामले में किसी से पीछे नहीं है।इस बार निर्माताओं ने इस किरदार का कद और बढ़ो दिया है।टाइगर 3 इस दिवाली यानी 12 नवंबर को रविवार के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा ने संभाली है, वहीं आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं।

*************************

 

डीपनेक आउटफिट पहन रकुल प्रीत सिंह ने इंटरनेट पर लगाई आग

01.11.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपना लेटेस्ट लुक फैंस के बीच शेयर कर इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। इन तस्वीरों में उनका किलर लुक देख लोगों की नजरें हटना मुश्किल हो गया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था। इन तस्वीरों में उनकी ग्लैमरस अदाएं फैंस के दिलों पर खंजर चलाने काम कर रही थीं।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी एक्टिंग और लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर लाइमलाइट लूट लेती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनके हर एक अंदाज पर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों से फैंस का दिल मचल दिया है। इन तस्वीरों में उनका स्टनिंग अवतार देखकर फैंस अपने होश खो बैठे हैं। साथ ही उनके ग्लैमरस लुक को देखकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो बॉर्बी डॉल जैसी नजर आ रही हैं। बालों का हाई बन बनाकर और साथ ही न्यूड मेकअप कर के एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

उनकी तस्वीरें जब भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट होती हैं तो फैंस लगातार लाइक्स और कॉमेंट्स करने लग जाते हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म दे दे प्यार दे 2′ की शूटिंग में बीजी हैं।

**************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ 3 नवम्बर को रिलीज होगी

31.10.2023  –  मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शार्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ महाराष्ट्र की चर्चित म्यूजिक/ऑडियो और वीडियो वितरण संस्था शान से एंटरटेनमेंट के संचालक शांतनु भामरे के सौजन्य से 3 नवम्बर को रिलीज होगी। कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव रेड’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती यह शॉर्ट फिल्म सर्वप्रथम सिनेदर्शकों के लिए शान से एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी होगी। इसके बाद शान से एंटरटेनमेंट के द्वारा वर्ल्डवाइड अमेज़ॅन प्राइम/डिज़्नी, हंगामा, एयरटेल एक्स स्ट्रीम, वॉचओ, टाटा प्ले बिंज और अमेज़ॅन प्राइम/डिज़्नी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी  जारी किया जाएगा।

झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं। झारखंड की धरती से जुड़ी लगभग 34 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड पर कसा तंज

31.10.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड की खल्लास गर्ल उर्फ ईशा कोप्पिकर इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, वह निर्देशक राम गोपाल वर्मा की वेब सीरीज कटप्पा से पर्दे पर वापसी कर रही हैं।इसके अलावा उनके पास अयालान नाम की एक तमिल फिल्म भी है, जो अगले साल पर्दे पर आएगी।हाल ही में ईशा ने अपनी वापसी से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के अनुभव के बारे में भी बातें कीं।आइए जानते हैं क्या कुछ बोलीं ईशा।ईशा ने साउथ में काम करने के अनुभव पर कहा, दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े होते हैं। वे शायद ही कभी आपको भयभीत महसूस कराते हैं।

मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया।उन्होंने कहा, वे आपको बहुत सहज महसूस कराते हैं। उनसे मिलेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि वे इतने बड़े सुपरस्टार हैं। वे बड़ी सादगी से पेश आते हैं। यह सब ऐसा है, जो हमें उनसे सीखना चाहिए।जब ईशा से पूछा गया कि क्या वह कोई एक्शन फिल्म करना चाहेंगी तो उनका जवाब था, हमारी फिल्म अयालान के ट्रेलर को बहुत बढिय़ा प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर सामने आने के बाद मेरे पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं। मुझे असंख्य प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन मैं फिलहाल कुछ भी खुलासा नहीं कर सकती।उन्होंने बताया, जल्द ही घोषणा करूंगी।

हालांकि, ज्यादा नहीं, बल्कि बढिय़ा काम करना मेरी प्राथमिकता है।ईशा ने बातचीत में बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का हिस्सा भी बनना चाहती हैं।उन्होंने कहा, वैश्विक फिल्में बड़ी होती हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करना चाहती हूं। मेरे पास कोई एजेंट नहीं है, लेकिन मैं निश्चित रूप से वहां अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी व्यक्ति की तलाश में हूं। मेरी बेटी मुझे वंडर वुमन कहती है। मुझे लगता है कि मुझे जल्द ही विश्व स्तर पर काम करना चाहिए और उसकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।ईशा नवंबर, 2009 में एक जाने-माने होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी मुलाकात प्रीति जिंटा ने करवाई थी।

उनकी बेटी रिआना 8 साल की है, जिसके साथ ईशा अमूमन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।ईशा की पहली हिंदी फिल्म फिजा थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इसमें करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका मेंं थे। ईशा ने इसमें एक छोटी सी भूमिका की थी।उन्होंने डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यों किया, डॉन और कृष्णा कॉटेज सहित बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम किया।हालांकि, ईशा को बचके तू रहना, खल्लास और इश्क समंदर जैसे गानों के लिए खूब प्यार मिला।

*****************************

 

मोनालिसा ने फिर पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, ऐसी ड्रेस पहन दिखाए हुस्न के जलवे

31.10.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर अक्सर फैंस के बीच चर्चाएं बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो उनका हर एक लुक लोगों के बीच वायरल होने लग जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक्स की बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा आए दिन अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस से इंटरनेट पर तबाही मचाती रहती हैं।

एक्ट्रेस जब भी अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती हैं तो फैंस उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके किलर लुक्स देखकर लोग दीवाने हो गए हैं। मोनालिसा ने अपने इस फोटोशूट के दौरान ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। खुले बाल, हाई हील्स, कानों में इयररिंग्स पहनकर एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वो अपना हर लुक फैंस के बीच शेयर कर उनका दिल मचल देती हैं।

बताते चलें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर दिलखोलकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं। मोनालिसा इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटौरती हैं।

****************************