रवि इंटरप्राइजेज के बैनर तले दिनकर कपूर ( के.डी ) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फ़िदा’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। बनारस, मिर्जापुर, चुनार , विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों व टूरिस्ट प्लेस सहित उत्तरप्रदेश के कई ऐतिहासिक स्थलों पर पिछले एक माह से इस फिल्म की शूटिंग अनवरत जारी थी। फिल्म निर्माता जनक शाह की इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, सिनेमेटोग्राफर देवेंद्र तिवारी, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, प्रोडक्शन हेड आशीष दुबे, आर्ट डायरेक्टर अमर गुप्ता, प्रचारक संजय भूषण पटियाला और लाइन प्रोड्यूसर सिद्धांत सिंह हैं।
राजकुमार पांडेय व गुणवंत सेन के कर्णप्रिय संगीत से सजी यह फिल्म एक बेहतरीन सोशल ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सिनेदर्शकों को एक बेहतरीन कहानी, शानदार एक्शन और कर्णप्रिय सुरीले गीतों को देखने व सुनने को मिलेगा । विगत एक महीने से पूरी टीम समर्पित होकर इस फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थी । ‘फ़िदा’ में एक सैनिक की कहानी है, तो एक कैडेट की पूरी ट्रेनिंग के दौरान किन परिस्थितियों से गुज़रना पड़ता है वो भी दिखाया गया है । इस फिल्म में त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्ध की खूबसूरती को दिखाया गया है साथ ही फिल्म के लिए खतरनाक जटिल एक्शन के दृश्यों को भी बेहद सरलता से फिल्माया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिंटू की है। इस फिल्म में संयोगिता यादव, आरोही रावत नीलम गीरी, राजवीर सिंह राजपूत, सुशील सिंह, सन्तोष पहलवान, नीलम पाण्डेय, नमिता पांडे, विवेक सिंह ,सनी ओझा ,वैष्णवी चावला और स्वैगी सिंह राजपूत की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
22.12.2023 – क्लिकटीवी ओटीटी पर रिलीज हुई दो कॉमेडी वेब सीरीज ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ और ‘स्कूटर रिश्तों का’ में दमदार भूमिका निभाने की वजह से अभिनेता शांतनु भामरे बॉलीवुड में फिलवक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। पीपिंग टॉम प्रोडक्शंस के बैनर तले शोनल बोस द्वारा निर्मित कॉमेडी वेब सीरीज ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ में अभिनेता शांतनु भामरे वशीकरण बाबा की भूमिका को जीवंत किया है। प्रियंका अरोड़ा द्वारा सह-निर्मित, कहानी अनुभव श्रीवास्तव द्वारा लिखी और निर्देशित इस वेब सीरीज में वशीकरण बाबा की भूमिका में शांतनु भामरे अपने छात्रों को सुंदर लड़कियों को अपने वश में करने के लिए तरीका सिखाते हैं, ताकि वशीकरण के बाद वे उन्हें अपनी इच्छानुसार उपयोग कर सकें, उनके साथ अच्छा समय बिता सकें और उनकी इच्छा पूरी होने के बाद उन्हें वशीकरण से कैसे मुक्त किया जाए।
शांतनु भामरे वास्तव में वशीकरण बाबा के किरदार में स्क्रीन पर पूरी तरह से ढले हुए नज़र आते हैं और इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने कई फिल्में देखीं और यह सीखा कि कैसे संवाद अदा करना है, कैसे व्यवहार करना है, शारीरिक भाषा कैसी होनी चाहिए आदि, जिससे उन्हें वशीकरण बाबा की इस शक्तिशाली भूमिका को निभाने में मदद मिली। दूसरी वेब सीरीज ‘स्कूटर रिश्तों का’ में शांतनु भामरे एक दूल्हे की भूमिका में हैं। प्रियंका अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के निर्माता शोनल बोस और लेखक अनुभव श्रीवास्तव हैं। प्रियंका अरोड़ा इस वेब सीरीज की सह-निर्माता भी हैं। अवंति प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ में भी अभिनेता शांतनु भामरे अपने अभिनय का जलवा स्क्रीन पर बिखेरते नज़र आएंगे।
कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ के पूर्व ‘कॉलर बम’ (2021), ‘मंत्र’ (2017), ‘एनिमी’ (2013), ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ (2019) और ‘झलकी’ (2019) जैसी कई हिंदी फीचर फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुके हैं। फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।
20.12.2023 – जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘डंकी’ का प्रमोशन इन दिनों बड़े जोरशोर से चल रहा है। इसी कड़ी में राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा बनाई गई दिल छू लेने वाली इस फिल्म का एक नया गाना, ‘डंकी ड्रॉप 6’, जिसका टाइटल ‘बंदा’ है, जारी कर दिया गया है।
‘बंदा’ टाइटल वाला ये गाना एक जोशीला ट्रैक है जो फैन्स और ऑडियंस को फिल्म में शाहरुख खान के किरदार हार्डी से रूबरू कराता है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान का यह इंट्रोडक्शन सॉन्ग निश्चित रूप से प्रशंसकों और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट लेकर आएगा।
वैसे दर्शकों का उत्साह एडवांस बुकिंग विंडो पर अभी से देखा जा रहा है, जहां फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है और कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘डंकी’ में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।
इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने संयुक्तरूप से लिखा है। इस साल ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। शाहरुख की ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद ‘डंकी’ को भी सुबह 5.55 का शो मिलेगा। यह फिल्म 21 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
19.12.2023 – मुम्बई की बहुचर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी और ‘मयूरी मीडिया वर्क’ के पुनीत खरे के द्वारा पिछले दिनों अंधेरी (मुम्बई) स्थित ‘मुक्ति कल्चरल हब’ में आयोजित मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड समारोह बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
इस अवार्ड समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध हस्तियों और कलाकारों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए समाजसेवक, गायक, व्यवसायी, नेता, जननायक, मॉडल और कई नए चेहरे भी शामिल हुए। समारोह के दौरान अवार्ड कई कैटेगिरी में दिया गया जिसमें इंडियन स्टार अवॉर्ड से प्रसिद्ध गायक पद्मभूषण उदित नारायण, छोटी सरदारनी और नागिन फेम एक्ट्रेस सिमरन सचदेवा, बिगबॉस फेम कृति वर्मा,अभिनेत्री रोशनी सहोता, करण सिंह छाबड़ा,अभिनेता गौरव प्रतीक और लीजेंड्री अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना, इंडियन स्टार अवार्ड की ब्रांड एंबेसडर अंजली पुरजे, सांग राइटर लवकुश कुमार सिंह, चाइल्ड आर्टिस्ट लिज़ाना मलिक, वेदांश दिनकर शिंदे, ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट विनोद बुनकर, मेकअप आर्टिस्ट पायल शाह, एजुकेशन आइकॉन ऑफ द ईयर, डॉक्टर अशोक गुप्ता, समाज सेवक डॉ सयाली दलवी, रसियन इंटरनेशनल एक्ट्रेस एलेना टुटेजा, विदेशी उद्यमी स्नेहल ओसवाल, एस्ट्रोलॉजर डॉ अनिल स्वामी और मेहुल जोशी, कनिष्का चुघ, सिंगर अभिषेक खंडेलवाल, मॉडल सेलिना कश्यप, समाज सेवक डॉ हितेश कुमार, नितेश पी क्षीरसागर, अभिनेता और निर्माता अमोल प्रकाश बवदंकर, सुरेंद्र जगताप और डॉ रजनीकांत को सम्मानित किया गया।
वहीं ‘हिंदुस्तान रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए स्वाति ठक्कर, पायल पंचाल, पार्थ कोटक, प्रियंका वर्मा, सुशील जाधव, मीनू एस पंजाबी, गायक अमित कुमार, गायिका कविता नायक, गेस्ट ऑफ ऑनर मैक्स नेपाल, यूनियन लीडर अभिजीत राणे और रविन्द्र पुंढीर, प्रोफेसर डॉ मुकेश साहू माहेश्वरी, डॉ मधुरिमा नायर, एलिजा बेनज़ीर, गेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट समयोग बसनेट, रीवान रोशन राठी, डॉ अजय एम सहाय, डॉ मोनिका गुप्ता, सुचिता सिंह, डॉ चेस्टा साहू, बी. पी.शर्मा (एम डी और फाउंडर ज़ुदायू इंडिया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड), समाजसेविका मॉडल देवयानी मुखर्जी, निक्की अहमद, एडिटर एंड चीफ मुम्बई अमरदीप न्यूज़पेपर उपेंद्र पंडित, चीफ एडिटर लियो मीडिया डिजिटल डॉ केवल कुमार, डीजे चाहत गिडवानी, एक्ट्रेस और डांसर शिरीन फरीद, परफॉर्मर सोना गोंसाल्विस, फैशन कोरियोग्राफर मॉडल एंकर निष्ठा श्रीवास्तव, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ऋतु गोयल और जोहरा मुगल, एक्टर सौरभ ठाकुर और एक्ट्रेस सोनिया मित्तल, डांस परफ़ॉर्मर काव्य प्रकाश जाधव, निर्माता निर्देशक आर पी शर्मा और प्रकाश जांगिड़, पवन डी मिश्रा, अवनीश कुमार आदि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम की मेजबानी डॉ वैभव शर्मा और निष्ठा श्रीवास्तव ने की। विदित होकि ‘मुम्बई ग्लोबल ग्रुप’ ने अपनी उल्लेखनीय सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी कम समय में अपनी पहचान कायम की है। झारखंड की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी के द्वारा आठ वर्ष पूर्व ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह’ की शुरूआत की गई थी। प्रथम आयोजन में गुज़रे ज़माने के लोकप्रिय फिल्म स्टार जीतेन्द्र विशेष अतिथि के तौर पर पुरस्कृत होने वाले प्रथम सेलिब्रिटी थे। तब से प्रत्येक वर्ष ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।
भजन सम्राट पदमश्री अनूप जलोटा, अभिनेत्री जयाप्रदा, राहुल रॉय, विवेक ओबेरॉय, राजपाल यादव, अली खान, अरुण बक्शी, पेंटल, मनोज जोशी, अंजन श्रीवास्तव, शाहबाज खान, एहसान कुरैशी जैसी कई मशहूर फिल्मी हस्तियों को ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। आयोजक राजकुमार तिवारी का कहना है कि इस तरह के अवार्ड शो करने का उनका उद्देश्य है कि जो व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको यह अवार्ड प्रदान कर प्रोत्साहित करना और उनके लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया कराने में सहायता करना है।
16.12.2023 (एजेंसी) – बहुप्रतीक्षित डेविल-द ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट के साथ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अभिषेक पिक्चर्स के सौजन्य से इसका नवीनतम ट्रेलर केंद्र स्तर पर है। 29 दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली इस एक्शन से भरपूर फिल्म में करिश्माई नंदामुरी कल्याण राम के साथ प्रतिभाशाली संयुक्ता मेनन और शानदार कलाकार शामिल हैं।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित, जो निर्माता भी हैं, अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले यह उद्यम जासूसी और साजि़श की दुनिया में एक मनोरम यात्रा का वादा करता है। कहानी, पटकथा और संवादों के लिए जिम्मेदार श्रीकांत विसा की कहानी कहने की क्षमता कहानी में गहराई और आयाम जोड़ती है।
फिल्म की गति को हर्षवर्द्धन रामेश्वर की भावपूर्ण रचनाओं ने और बढ़ा दिया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर दृश्य एक उपयुक्त और विचारोत्तेजक संगीतमय पृष्ठभूमि के साथ हो।
डेविल एक दिलचस्प कहानी के रूप में सामने आती है जहां रहस्य और रहस्य आपस में जुड़ते हैं, और ब्रिटिश गुप्त एजेंट को कहानी के केंद्र में रखते हैं।जैसे-जैसे प्रत्याशा बढ़ती है, यह सिनेमाई उत्कृष्ट कृति एक रोमांचक अनुभव देने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को अपने रचनाकारों के कुशल हाथों से सामने आने वाले नाटक, एक्शन और रहस्य को सामने की पंक्ति में बैठने की पेशकश करेगी।
16.12.2023 (एजेंसी) – विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर एक दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैम बहादुर को ऑडियंस और क्रिटिक्स से बेशक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला लेकिन एनिमल के तूफान के आगे ये फिल्म उम्मीदों के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई. चलिए यहां जानते हैं सैम बहादुर ने रिलीज के 14वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड फिल्म सैम बहादुर रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है.
फिल्म की कमाई पर एनिमल के सिनेमाघरों में गदर मचाने की वजह से काफी प्रभाव पड़ा है. बावजूद इसके सैम बहादुर ने रिलीज के 12 दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया था. सैम बहादुर को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के 13वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक सैम बहादुर ने रिलीज के 14वें दिन 1 करोड़ 75 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है. इसके बाद सैम बहादुर की 14 दिनों की कुल कमाई अब 64.90 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.
मेघना गुलज़ार निर्देशित सैम बहादुर ने अपनी लागत वसूल ली है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिनो 64 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अभी भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. बता दें कि सैम बहादुर ने रिलीज के 13 दिनो में दुनियाभर में 87.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
16.12.2023 (एजेंसी) – सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक बार फिर से वाइल्डकार्ड आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आयशा खान इस शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाली हैं। उन्होंने अपना सेगमेंट भी शूट कर लिया है। उनको सेट पर स्पॉट किया गया था।रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अब तक दो वाइल्डकार्ड्स आए हैं। पहले समर्थ जुरैल और दूसरे कोरियन सिंगर ऑरा। अब खबर है कि एक और सदस्य की शो में एंट्री होने जा रही है। उनका नाम आयशा खान है, जो कि एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में सुर्खियां बटोरी थी क्योंक उन्हें मुनव्वर फारूका का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था।सूत्रों के मुताबिक, आयशा खान को बिग बॉस 17 के सेट पर देखा गया था।
वह वहां पर मौजूद थीं। वह अपना सेगमेंट शूट कर रही थीं, जिसका प्रसारण जल्द ही टीवी पर किया जाएगा। इनके पहले, अंजलि अरोड़ा के नाम की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया था कि वह इसका हिस्सा नहीं बन रही हैं। अगर बनेंगी तो जरूर बताएंगी। खैर।आयशा खान का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बारे में बिना नाम लिए उन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि जो पहले से ही एक रिश्ते में था, उस कंटेस्टेंट ने उनसे बाहर मिलने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट ने ये भी कहा था कि उनका गर्लफ्रेंड के साथ कुछ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया है।आयशा ने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन लोगों ने ये अंदाजा लगा लिया था कि वह मुनव्वर के बारे में ही बात कर रही हैं।
वीडियो में आयशा ने कहा था कि बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ने उनसे शुरुआत में सोशल मीडिया पर सम्पर्क किया था। और मुझे अपने उस म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने की इच्छा जताई थी, जो कभी बना ही नहीं। इसके अलावा, उन्होंने बताया था, जब उनकी दूसरी बार उनसे मुलाकात हुई, तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया था। और वह खुद भी उनकी अच्छी छवि के कारण उनके प्यार में पड़ गई थीं।आयशा के मुताबिक, उनको पता था कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट पहले से ही रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उन्होंने आयशा को ये बात कही थी कि उन्होंने गर्लफ्रेंड से 3-4 महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि उनके साथ रिश्ते में आने से पहले उन्होंने बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट से पूछ लिया था कि क्या उनके जीवन में कोई महिला है, जो इस रिश्ते से बाद में प्रभावित होगी? तो उन्होंने साफ-साफ इनकार किया था।आयशा ने कहा कि वह किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थीं।
उन्होंने तो उन्हें बिग बॉस, पर भी ले जाने का वादा किया था। लेकिन जब उन्होंने प्रीमियर पर देखा कि उनकी गर्लफ्रेंड ने साथ में फोटो शेयर की है, तो वह हैरान रह गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ। आयशा ने बताया कि उनकी उसकी गर्लफ्रेंड से बात होती है। साथ ही ये भी बताया कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अपनी गर्लफ्रेंड से हमेशा ये ही करते हैं कि वह उनको छोड़कर न जाएं। जब वह शो से बाहर आएंगे तो उनसे शादी करेंगे। आयशा ने उनकी गर्लफ्रेंड की तारीफ की। ये इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने मुनव्वर और नाजिला से जुडऩा शुरू कर दिया।
16.12.2023 (एजेंसी) – दिव्या खोसला कुमार बेशक एक्टिंग के दम पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं, लेकिन उन्होंने अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से हमेशा ही देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी अदाएं दिखाते हुए चाहने वालों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं. लेटेस्ट फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस ने देसी लिबास ओढ़ लिया है.दिव्या ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर नया लुक दिखाया है.
इसमें उन्हें येलो शेड की साड़ी पहने हुए देखा जा रहा है, जिस पर मल्टी शेड वर्क किया गया है. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर का ब्लाउज पेयरअप किया है.दिव्या ने अपने इस लुक को सटल बेस, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और मिनिमल आई मेकअप से कंप्लीट किया है. वहीं, उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है.दिव्या ने अपने इस लुक के साथ एक्सेसरीज के तौर पर गोल्ड के हूप ईयररिंग्स पहने हैं. वहीं, उन्होंने हाथों में मल्टी शेड बैंगल्स कैरी किए हैं.
एक्ट्रेस ने अपने इस एथनिक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए हैं. दिव्या साड़ी में भी इतनी हॉट दिख रही हैं कि फैंस उन पर से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं.
फैंस ने उन पर प्यार लुटाते हुए कई कमेंट्स किए हैं.दिव्या के इतने स्टाइलिश लुक को देख अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वह 36 साल की हैं और एक बेटे की मां हैं. आज भी उन्होंने खुद को बहुत फिट रखा है. वहीं, एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार के साथ भी पूरा वक्त बिताती हैं. बता दें कि पिछली बार दिव्या फिल्म यारिया 2 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं.
15.12.2023 – दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भारतीय सिनेजगत की सबसे पॉपुलर यंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में कुछ सबसे बड़े बजट की फिल्मों में दिखाई देंगी, जिनमें ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और बहुप्रतीक्षित जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘देवरा पार्ट 1’ शामिल है, जो 5 अप्रैल 2024 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
पिछले दिनों मुम्बई में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इसी इवेंट में एक इमोशनल पल के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में खुलकर बात की। भारतीय फिल्म जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले करियर के साथ श्रीदेवी, जान्हवी के जीवन में एक प्रेरणा और प्रेरक शक्ति बनी हुई हैं।
अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए, जान्हवी ने यह भी कहा “जब मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए काम करना शुरू किया, तो मैं इतनी सचेत थी कि मैं उनसे पूरी तरह से अलग हो जाना चाहती थी क्योंकि लोग वैसे भी सोचते थे कि मुझे मेरी पहली फिल्म इसलिए मिली क्योंकि मैं श्रीदेवी की बेटी हूं। मुझे नहीं पता कि मैं किस अलग दुनिया में चली गई थी कि मैनें फैसला किया कि मैं अपनी मां से कोई मदद नहीं लूंगी, मैं अपनी मां की एक्टिंग से बिल्कुल अलग एक्टिंग करूंगी और उन्हें सेट पर न आने के लिए कहा करती थीं। मुझे लगता था कि मुझे एक अनफेयर फायदा मिला है, एक ट्रंप कार्ड। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं उस समय बेवकूफ थी। मैं हूं उनकी बेटी और इस सच्चाई से मैं भाग नहीं सकती। अब जब वह यहां नहीं है तो यह मेरा सबसे बड़ा अफसोस है।”
अपनी माँ श्रीदेवी के साथ बिताए हुए पल की विस्तृत चर्चा करते हुए जान्हवी आगे कहती हैं “मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा कर सकता है जो उन्होंने किया, कोई भी उनके जितना बहुमुखी है….. वह जिस लेवल पर काम करती थी, मुझे नहीं लगता कोई उससे कॉम्पटीट कर सकता है.. मुझे तो छोड़ ही दो..। लेकिन आज की पीढ़ी में भी, अभिनेत्रियों की तुलना उनके डांस मूव्स, हर कदम, हर प्रदर्शन से की जाती है… मैं और मेरी बहन, शुरू में बहुत स्ट्रेस में रहते थे और बहुत घबरा जाते थे, इस बोझ से दब जाते थे लेकिन फिर मुझे समझ आने लगा कि मेरी तुलना मम्मा (श्रीदेवी) से की जा रही है, तो यही बेंचमार्क है मुझे लगता है कि इसी बात ने मुझे प्रेरित करना शुरू किया और वास्तव में, माँ ने मुझसे केवल इतना कहा था कि मेरी पहली फिल्म और प्रदर्शन की तुलना उनकी पहली फिल्म से नहीं की जाएगी, इसकी तुलना उनकी आखिरी फिल्म से की जाएगी और उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसा प्रेशर मैं अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहुंगी।”
15.12.2023 – वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के संयुक्त तत्वावधान में निर्मित देशभक्ति फिल्म ‘फाइटर’ में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में नज़र आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है।
यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के सिने दर्शकों को पसंद आएगा। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
15.12.2023 – (एजेंसी) – बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका कर रही है। इस फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को 13 दिन हो चुके हैं और वर्ल्डवाइड कमाई 750 करोड़ रुपये पार हो चुकी है। इस तरह से फिल्म ने 800 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जिसक चलते बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म एनिमल भारत से साथ ही दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेकक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के वर्ल्डवाइड आंकड़े दिए हैं। इस फिल्म ने 13 दिन में 772.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस तरह से फिल्म 800 करोड़ रुपये की कमाई की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल की कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है।
जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आ रहे हैं। फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग ने लोगों का काफी ज्यादा ध्यान खींचा है। फिल्म में बॉबी देओल का स्क्रीन टाइम भले ही कम मिला हो लेकिन वह इतने में काम कर गए और उनके रणबीर कपूर के साथ फाइट सीन को काफी ज्यादा पसंद किया गया।
प्रयागराज 14 दिसंबर (एजेंसी)। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को मंजूर कर लिया है। कोर्ट ने शाही ईदगाह परिसर के कोर्ट कमीशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ईदगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड की दलीलों को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एडवोकेट कमीशन के सर्वे में कितने लोग होंगे. कब यह कमीशन सर्वे करने जाएगा, यह 18 दिसंबर को तय होगा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवादित परिसर का सर्वे कराया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है।
हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की दलीलों को खारिज कर दिया। दरअसल, 16 नवंबर को इस अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस दिन विवादित परिसर की 18 याचिकाओं में से 17 पर सुनवाई हुई। ये सभी याचिकाएं मथुरा जिला अदालत से इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए शिफ्ट हुईं थीं।
इनमें एक याचिका कोर्ट कमिश्नर भेजने की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक जैन ने बारी-बारी से मुकदमों की सुनवाई की। पक्षकारों की तरफ से अर्जियां और हलफनामे दाखिल किए गए। किसी ने पक्षकार बनाने तो किसी ने संशोधन की अर्जी दी। इसके बाद कोर्ट ने विपक्षियों को सिविल वाद व अर्जियों पर जवाब दाखिल करने का समय दिया था।एक पक्षकार ने मंदिर का पौराणिक पक्ष रखते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र ने मथुरा मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के लिए जमीन दान में मिली। इसलिए जमीन के स्वामित्व का कोई विवाद नहीं है। मंदिर तोड़कर शाही मस्जिद बनाने का विवाद है।
राजस्व अभिलेखों में जमीन अभी भी कटरा केशव देव के नाम दर्ज है।मुस्लिम पक्ष ने दर्ज कराई है आपत्ति शाही ईदगाह मस्जिद और यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई थी। मुस्लिम पक्षकारों का कहना था कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसको खारिज किया जाए। जिसे कोर्ट ने नहीं माना।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में 12 अक्टूबर 1968 को एक समझौता हुआ था। श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के सहयोगी संगठन श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ और शाही ईदगाह के बीच हुए इस समझौते में 13.37 एकड़ भूमि में से करीब 2.37 एकड़ भूमि शाही ईदगाह के लिए दी गई थी।हालांकि इस समझौते के बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ को भंग कर दिया गया। इस समझौते को हिंदू पक्ष अवैध बता रहा है। हिंदू पक्ष के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ को समझौते का अधिकार था ही नहीं।
11.12.2023 – विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स के बैनर तले गजानंद पाठक द्वारा निर्मित आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग (झारखंड) स्थित विवेकानंद आई टी आई प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस फिल्म के प्रचार अभियान का शुभारंभ हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं उपदेशों को वास्तविक स्वरूप में दिखाया गया है। मूलरूप से आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवन गाथा को ही इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है। डा. बिमल कुमार मिश्र द्वारा निर्देशित इस एजुकेशनल फिल्म के गीतकार डॉ हरेराम पांडेय और गजानंद पाठक हैं। इस फिल्म में शामिल गानों को संगीतकार अजय मिश्रा के संगीत निर्देशन में स्वर दिया है अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी अय्यर ने। डीओपी राहुल पाठक के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस फिल्म में हजारीबाग (झारखंड) के नवोदित प्रतिभाशाली कलाकार स्क्रीन पर फिल्म के सभी पात्रों को जीवंत करते नज़र आएंगे।
11.12.2023 – वीएस नेशन मीडिया ग्रुप और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में पिछले दिनों अंधेरी (वेस्ट) स्थित मेयर हॉल में आयोजित एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड समारोह की शुरूआत एवरग्रीन कराओके किंग एंड क्वीन स्पर्धा से की गई। जिसमें 12 फीमेल और 12 मेल सिंगर ने अपनी मधुर गायिकी का प्रदर्शन किया।
इस स्पर्धा को जज करने सेलिब्रिटीज पार्श्व गायिका अनुपमा सी श्रीवास्तव, गुजराती शकीरा कहलानेवाली देश विदेश में अपनी परफॉरमेंस के जरिए तहलका मचाने वाली अनिता शर्मा, गायक अनिल शर्मा को बुलाया गया था। इस स्पर्धा में राजेंद्र कुलकर्णी को एवरग्रीन ‘कराओके’ किंग और दिव्या पुनीता को एवरग्रीन ‘कराओके’ क्वीन चुना गया। इसके अलावा इसी कार्यक्रम में कैजाद पटेल के नए एल्बम सॉन्ग ‘मदहोशियों का यार हूं मैं…’ को भी लॉन्च किया गया।
एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह के सीजन 2 में वरिष्ठ गायक संगीतकार कीर्ति अनुराग, गायिका अनुपमा श्रीवास्तव, कैजाद पटेल, नायनाज जमादार मुंसफ, राजू टाक, रेपर हितेश्वर, लखन रावल, गीताबेन यादव, मॉडल एक्ट्रेस स्नेहा सिंह, एक्ट्रेस परफोर्मर शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर चैरा फर्नेड्स, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अन्नू जगताप, कल्पना, गीतकार रवि चोपड़ा,गीतकार एम प्रकाश, गीतकार नीतू सैनी, संगीतकार संजय गौरीनंदन, म्यूजिक आरेंजर राजेश राठौड़, मन्नत हाशमी, राजेश खजनिया, राकेश ओगनिया, आकाश देसाई, डॉ रोशन सकपाल और एक्टर एंकर कमल कुमार घिमिरे जो शो को होस्ट भी कर रहे थे उन्हें भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ 90 वर्षीय गायिका संगीतकारा मधु चंद्रा को एवरग्रीन म्यूजिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके अलावा म्यूजिक समीक्षक का अवॉर्ड राजीव विजयकर को दिया गया साथ ही पत्रकारों में दिनेश गंभवा, रुतुल कुमार, रेस्मा सामा, विपुल राठौड़, जैयश कुमार को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
09.12.2023 – देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म ‘जोरम’ रिलीज हो गई है। जल जंगल जमीन की समस्याओं के प्रति सजग करती यह मार्मिक फिल्म सिनेदर्शकों को यह भी सोचने पर मजबूर कर देगी कि हम विकास और प्रगति के नाम पर प्रकृति के साथ क्या कर रहे हैं। इंसान ने पर्यावरण का जो नुकसान किया है ये उसकी की बात करती है। ये नक्सलवाद की भी बात करती है। फिल्म में झारखंड़ की राजनीति की भी बात है।
झारखंड की लोकल सिचुएशन को भी अच्छे से समझाती है। ये फिल्म आपको झकझोर देती है। जब दसरू ट्रेन के डिब्बे में जोरम को लेकर छिपा होता है और बाहर से लोग दरवाजा तोड़ रहे होते हैं तो दसरू के चेहरे पर जो दर्द दिखता है उसके आंसू सिनेदर्शक भी महसूस करते हैं। जोरम एक गंभीर कहानी है जो लंबे समय तक दर्शकों के साथ रहेगी। इस फिल्म में अपने अंधेरे अतीत और अंधकारमय वर्तमान से भागते असहाय और अभागे पिता दसरू की भूमिका में मनोज बाजपेयी बेहतरीन हैं।
अपने बच्चे के साथ बिताए क्षण और उसकी देखभाल करने के दृश्य आपके दिल को छू जाएंगे। निर्दयी विधायक के रूप में स्मिता तांबे द्विवेदी ने समां बांध दिया। वह भावनात्मक रूप से घायल लेकिन इसके विपरीत संवेदनाहीन महिला के रूप में सूक्ष्म प्रदर्शन करती है। मोहम्मद जीशान अय्यूब भी उत्कृष्ट हैं, उन्होंने एक विवादित सब-इंस्पेक्टर रत्नाकर बंगुल की भूमिका निभाई है, जिन्हें दसरू को पकड़ने का काम सौंपा गया था। विशेष भूमिका में तनिष्ठा चटर्जी ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती जोरम की हृदय स्पर्शी कहानी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इसे एक बार अवश्य देखा जाना चाहिए।
08.12.2023 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में पिछले दिनों आयोजित ‘बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023’ समारोह के पांचवें सीजन के दौरान निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, एसीपी संजय पाटिल, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, जलेबी बाई फेम सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी, संजय गांधी और रंजन सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ डॉ मुस्तफा, पूजा पाण्डेय, दीपक देसाई, दिव्या पंडित, जीत कपूर, निर्माता विनायक पाटिल, नितिन सोलंकी, मनजीत सिंह कोहली, योगेश लखानी (ब्राइट आउटडोर मीडिया), पूनम गिरी, शिव शंकर शर्मा, राजू टांक, पीके गुप्ता, मंगेश सिंगर, संजय अमन को भी बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से नवाजा गया। इसी क्रम में बॉलीवुड के वरिष्ठ चरित्र अभिनेता रमेश गोयल को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा चौहान ने बॉलीवुड से जुड़े कई अन्य कलाकार, टेक्नीशियन, फ़िल्म पत्रकारों को भी सम्मानित किया।
गायक मंगेश और संजय पाटिल ने प्रोग्राम में अपनी गायकी से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को काफी प्रभावित किया। इस आयोजन के बाद डॉ कृष्णा चौहान द्वारा 26 जनवरी 2024 को मुम्बई में राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 का आयोजन होने जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं।
इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का निर्माण कार्य शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।
05.12.2023 – शिवम पार्वती आर्ट्स् क्रियेशन्स के बैनर तले निर्मित झारखंड की धरती से जुड़ी हिंदी फीचर फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। बिहार और झारखंड के खूबसूरत वादियों में फिल्मांकित इस फिल्म के सहनिर्माता सपन दास, सुरेश महतो व आनंद राय, गीतकार इंदल पंडित, संगीतकार नीतेश निराला, नृत्य निर्देशक अशोक माईती व गणेश अक्षत, एक्शन मास्टर नवीन, प्रोडक्शन डिजाइनर रमेश सिन्हा और कैमरामैन कमल हैं।
जयराम प्रसाद व गोपाल चन्द्र गोप द्वारा प्रस्तुत इस पारिवारिक फिल्म की कहानी ग्रामीण परिवेश से आरंभ होकर शहर तक पहुंचती है। अनाथ बिरजू को हीरा और उसकी पत्नी गौरी पुत्रवत स्नेह देते हैं जो पड़ोसी महिलाओं को रास नहीं आता। उधर उसी गाँव का रवि बिरजू के पीछे पड़ जाता है।आखिरकार बिरजू कैसे स्वयं को, अपने स्वजनों सहित बचाता है, इसी रहस्य का खुलासा ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ में किया गया है।
झारखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक अजय वीरेन्द्र साह झारखंड प्रदेश के हजारीबाग और राँची से संयुक्तरूप से जुड़े हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विकास कुमार, श्वेता शर्मा, सचिन कुमार, गोपाल चन्द्र गोप, वीरेन चौहान, सीमा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, विकाश कुमार बिट्टू, असनीव, सीमा गुप्ता, रेणु, अशोक कुमार, रोशन कुमार, निवास कुमार और आइटम गर्ल गुड़िया यादव आदि हैं।
03.12.2023 – बांद्रा, मुम्बई स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ के प्रेक्षागृह में पिछले दिनों आयेजित भव्य समारोह में अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, रिंकी खन्ना, समीर सरन, ताहिरा कश्यप खुराना, सोनाली बेंद्रे, फराह खान अली, लिलेट दुबे, करण कपाड़िया, गायत्री ओबेरॉय, हर्ष गोयनका, तान्या देओल, दीपशिखा देशमुख, अभिषेक और प्रज्ञा कपूर, और अनु दीवान की उपस्थिति में सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुत्री अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना पांच साल के अंतराल के बाद इस साल अपनी एक नई किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की।
‘वेलकम टू पैराडाइज़’ उन महिलाओं पर केंद्रित लघु कहानियों का संग्रह है जो अपने जीवन में एक चौराहे पर हैं, जो प्रेम, विवाह, अकेलेपन आदि के विषयों से निपटती हैं। सभी कहानियाँ बचपन से चुलबुली नटखट…., जो मैंने प्रत्यक्ष रूप से देखा है, उस ट्विंकल की बुद्धि और हास्य की ट्रेडमार्क शैली में लिखी गई हैं। ‘वेलकम टू पैराडाइज़’ में शामिल कहानियाँ एक तरह से ट्विंकल की स्माइली नानी और उनकी दुनिया को श्रद्धांजलि देती हैं।
ट्विंकल खन्ना की चौथी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ का वाचन सह विमोचन शबाना आज़मी, कियारा आडवाणी और विद्या बालन ने किया। अपनी नई किताब के बारे में बात करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘वेलकम टू पैराडाइज’ कहानियों का एक संग्रह है जो दिल टूटने के बाद की स्थिति, रिश्तों और धोखे की गहराई को परिभाषित करता है।
02.12.2023 (एजेंसी) – प्रभास पिछले काफी समय से अपनी फिल्म सालार: पार्ट 1 सीजफायर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।एक ओर प्रशंसक फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं तो इसकी रिलीज तारीख में कई बार बदलाव हो चुका है। अब आखिरकार इसका ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें प्रभास के शानदार अंदाज ने प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कैसा है।सालार की कहानी दो दोस्तों वर्धराज (पृथ्वीराज सुकुमारन) और देवा (प्रभास) के इर्द-गिर्द घूमती है।इसमें दिखाया गया है कि देवा, वर्धराज के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार है, लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं।
ट्रेलर में प्रभास एक्शन अवतार में धांसू लग रहे हैं तो पृथ्वीराज ने अपने अभिनय से दिल जीत लिया है।इसके अलावा फिल्म में वीएफएक्स और एक्शन को भी शानदार तरीके से दिखाया गया है।बातचीत में निर्देशक प्रशांत ने बताया था कि दोस्ती की मूल भावना वाली इस फिल्म के पहले भाग में वे केवल आधी कहानी ही बताने वाले हैं। इन दोनों दोस्तों के इस सफर को 2 फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच लाया जाएगा।सालार में प्रभास और पृथ्वीराज के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी, माइम गोपी सहित कई शानदार सितारे शामिल हैं।इसके अलावा फिल्म में गदर 2 में दिखाई दी अभिनेत्री सिमरत कौर भी एक गाने में नजर आएंगी।
फिल्म का निर्माण विजय किरगंदूर ने अपने होम्बले फिल्म्स बैनर के तले किया है, जो केजीएफ और कंतारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। प्रभास की यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।सालार पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।इसके बाद 22 दिसंबर की तारीख तय हुई, जिस दिन शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज होनी है।
ऐसे में खबरें आने लगीं कि निर्माता एक बार फिर रिलीज तारीख में बदलाव करने का विचार बना रहे हैं।हालांकि, ऐसे नहीं हुआ और अब दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी।डंकी और सालार से पहले हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर के बीच टक्कर हुई है। इससे पहले सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 की भिड़ंत हुई थी।सालार के बाद प्रभास एक और फिल्म के लिए प्रशांत के साथ सहयोग करने जा रहे हैं।
कहा जा रहा है दिल राजू इस फिल्म के निर्माता होंगे।अभिनेता दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी का हिस्सा हैं, जो अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।प्रभास फिल्म कन्नप्पा के साथ 16 साल बाद नयनतारा के साथ भी पर्दे पर वापसी करेंगे तो वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में भी दिखाई देंगे।
02.12.2023 (एजेंसी) – बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सलमान खान, इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ जैसे सितारों से सजी फिल्म टाइगर 3 का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने दिवाली (12 नवंबर) के मौके पर सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था और अब यह दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं टाइगर 3 ने 19वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए।रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 ने रिलीज के 19वें दिन 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 279.90 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म अभी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने से थोड़ी दूर है।अब टिकट खिड़की पर इस फिल्म का मुकाबला एनिमल और सैम बहादुर से होगा।ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद टाइगर 3 के लिए कमाई करना मुश्किल हो होगा।टाइगर फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2012 में फिल्म एक था टाइगर से हुई और इसके बाद टाइगर जिंदा है आई।
दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की थी।इस यूनिवर्स की अब तक टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान रिलीज हो चुकी हैं।टाइगर 3 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की वॉर 2 की पुष्टि हो गई, जो 14 अगस्त, 2025 में रिलीज होगी। शाहरुख खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान आएगी।
02.12.2023 (एजेंसी) – शो कैसे मुझे तुम मिल गए में अमृता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस सृति झा ने अरिजीत तनेजा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलासा किया और कहा कि वे सिर्फ को-स्टार्स नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी बेहतरीन दिखाई देगी।कैसे मुझे तुम मिल गए दो अलग-अलग किरदारों, अमृता और विराट के बीच की लव-स्टोरी है, जिन्हें क्रमश: सृति और अरिजीत ने निभाया है।
सृति ने कहा, कैसे मुझे तुम मिल गए का हिस्सा बनना एक रोमांचक अनुभव है और जी टीवी सबसे लंबे समय तक एक घर जैसा रहा है, चैनल पर वापस आना मेरे लिए घर वापसी जैसा है।उन्होंने कहा, अरिजीत के साथ काम करना शानदार है। हम सिर्फ को-स्टार नहीं हैं, बल्कि बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारी दोस्ती और केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी बेहतरीन दिखेगी।
सृति ने कहा, मेरा मानना है कि अमृता का किरदार बहुत अच्छे से लिखा गया है। पहले एपिसोड की शुरुआती प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है और दिल्ली में अविश्वसनीय प्यार देखने के बाद, मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं।कैसे मुझे तुम मिल गए शो जी टीवी पर प्रसारित होता है।
02.12.2023 (एजेंसी) – अभिनेत्री ईशा तलवार, जो अपने आगामी स्ट्रीमिंग शो चमक की तैयारी कर रही हैं, ने कहा कि शो की दुनिया में खुद को डुबोने के लिए, वह स्थानीय संस्कृति और वहां के लोगों से परिचित होने के लिए कुछ समय के लिए पंजाब चली गईं। उन्होंने पंजाबी संगीतकार जैज़ के अपने किरदार को प्रामाणिकता देने के लिए ढोल बजाना भी सीखा।अभिनेत्री ने बताया कि शो में वह जसमीत कौर (जैज़) का किरदार निभा रही हैं, जो एक संघर्षरत गायिका और ढोल वादक है जो पंजाब के संगीत उद्योग में सही अवसर पाने के लिए अपना रास्ता तलाश रही है।
अपने किरदार के लिए अपनी तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए अभिनेत्री ने कहा, किसी किरदार में ढलने के लिए, उस क्षेत्र के परिवेश को समझना बहुत महत्वपूर्ण है जिस पर कहानी आधारित है।चमक में परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, गिप्पी गरेवाल, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं।इसमें गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह, मलकीत सिंह, एमसी स्क्वायर, अफसाना खान, असीस कौर, सुनिधि चौहान, कंवर ग्रेवाल, शाश्वत सिंह और हरजोत कौर जैसे कई पंजाबी संगीत आइकन के गाने भी शामिल हैं।
अभिनेत्री ने आगे उल्लेख किया: इसलिए मैंने मुंबई के बाहर एक पंजाबी घराने के कामकाज को देखने और सांस लेने के लिए मोगा, पंजाब में अपने दोस्त जस्सी संघा के साथ रहने का फैसला किया, जिस शहर में मैं पली-बढ़ी थी। मुझे सबसे पहले ईशा की जड़ों को ढूंढना था। जैज़ की जड़ों तक। इसके अतिरिक्त, मैंने अपने प्रदर्शन में प्रामाणिकता लाने के लिए ढोल बजाना भी सीखा।रोहित जुगराज चौहान द्वारा निर्मित और निर्देशित, चमक 7 दिसंबर को सोनी लिव पर आएगी।
02.12.2023 (एजेंसी) – भोजपुरी इंडस्ट्री से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग लुक्स के कारण इंटरनेट पर पर तबाही मचाती रहती हैं। 41 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस की बोल्डनेस थमने का नाम नहीं ले रही है। साथ ही उनकी हॉटनेस देखकर फैंस एक बार फिर से उनके लुक पर अपना दिल हार गए हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा ने हालिया फोटोशूट के दौरान की बेहद बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
इन तस्वीरों में मोनालिसा बेड पर बैठे हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी तगड़ी है। मोनालिसा ने अपनी इन फोटोज को क्लिक करवाते हुए पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेड पर बैठकर सिजलिंग अदाओं में पोज दे रही हैं।
एक्ट्रेस मोनालिसा ने रूम के अंदर सोफे पर बैठे हुए प्यारी सी स्माइल देकर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मोनालिसा अपनी विंडो से बाहर मौसम का नजारा उठाती हुई नजर आ रही हैं।
बालों का हाई बन बनाकर और साथ ही न्यूड मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को और भी खूबसूरती से निखारा है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी तगड़ी है।
02.12.2023 – मानवीय संवेदनाओं व रिश्तों की जटिलताओं को भी उम्दा ढंग से रेखांकित करती बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘कैसी ये डोर’ का म्यूजिक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है। निर्माता द्वय कोमल पाटिल और रोहित पाटिल द्वारा ओजस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रत्ना नीलम पांडेय और संदीप एस. चौधरी ने संयुक्तरूप से किया है।
इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस, लखनऊ, चुन्नार फ़ोर्ट, आगरा और उन्नाव के निकटवर्ती इलाकों में की गई है। 15 दिसम्बर को देश भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘कैसी ये डोर’ में देश की आध्यात्मिक राजधानी कहलाए जाने वाले बनारस जैसे शहर की आपाधापी और उसकी गूढ़ता को बड़े ही असरदार ढंग से पेश किया गया है। आज के आधुनिक दौर में जब रिश्तों की महत्ता घटती जा रही है, तब इस फिल्म में रिश्तों की जटिलताओं पर रौशनी डालने की सराहनीय कोशिश की गई है।
इस फिल्म में ‘इरादा’ और ‘बंदा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके निखिल पांडेय अहम भूमिका में नज़र आएंगे। तीन पंजाबी फिल्म में अभिनय कर चुकी जश्न अग्निहोत्री भी इस फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाती नज़र आएंगी। संगीतकार पुनीत अवस्थी के कर्ण प्रिय संगीत से सजी इस फिल्म में रत्ना नीलम पांडे, बृजेंद्र काला, सुनीता राजवर, अश्वत भट्ट, सत्यकाम आनंद और तुलिका बैनर्जी ने भी अपनी भूमिकाओं को असरदार ढंग से निभाया है।